गाजीपुर। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने सर्पदंश प्रबंधन पर जारी की एडवाइजरी राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण, भारत सरकार नई दिल्ली एवं प्राधिकरण लखनऊ के माध्यम से भारत और उत्तर प्रदेश में घटित सर्पदंश की घटनाएं प्रायः बढ़ने के दृष्टिगत उससे होने वालें नुकसान और बचाव हेतु जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्षाकाल के दौरान सर्प अपने स्थानों से निकलकर सुरक्षित स्थानों को ढूढते-2 आवासीय क्षेत्रों में चले आते है जिससे सर्पदंश की घटना घटित हो जाती है। सर्पदंश से होने वाली मौत को कम करने के लिए प्रत्येंक चिकित्सा केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम व अन्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी पर मुख्य चिकित्साधिकारी स्वयं एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता की जंाच करें। सर्पदंश से बचाव संबंधी आईईसी मैटेरियल राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट के लिंक डाउनलोड कर सोशल मीडिया, रेडियों, न्यूज पेपर, टी0वी0 आदि के माध्यम से प्रसारित कराया जाए।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरूण कुमार सिंह द्वारा उपलब्ध एडवाइजरी के माध्यम से लोंगो से अपील की गई है कि सर्पदंश से बचाव व उसके लक्षण के विषय में जानकारी प्राप्त कर स्वंय बचे एवं दूसरे को भी बचाने का कार्य करें तथा साथ ही साथ एक दूसरे को जागरूक कर जनहानि की घटना को कम करने का प्रयास करें। सांप के काटने पर क्या न करें – बर्फ अथवा अन्य गर्म पदार्थ का इस्तेमाल काटे गये स्थान पर न करें। सर्प से प्रभावित व्यक्ति के कटे स्थान पर टुर्निकेट ( तेज कपड़े से न बांधे ) । इससे संबंधित अंग में रक्त प्रवाह पूरी तरह रूक सकता है एवं संबंधित अंग की क्षति हो सकती है। काटे गये स्थल पर चीरा न लगाए। यह आगे नुकसान पहुॅचाता है। घायल को चलने से रोकें। शराब/नींद आने की कोई दवा नहीं दें। मुंह से कटे हुयें स्थान को न चुसे। मंत्र या तांत्रिक के झांसे में न आये। तुरंत क्या करें- काटे गये जगह को साबून व पानी से धोए। दांत के निसान की जॉच करें, कही जहरीले सर्प के काटने का दो दंत का निशान तो नहीं। काटे हुए अंग को हृदय के लेवल से नीचे रखें। सर्पदंश वाले अंग को स्थिर (फिक्स) करें। बैंडेज घाव पर और उसके उपर लगाये। घायल व्यक्ति को सांत्वना दे, घबराहट से हृदय गति तेज चलने से रक्त संचरण तेज हो जायेगा और जहर सारे शरीर में जल्द फैल जायेगा। तुरंत बड़े अस्पताल ले जाए। एंटी वेनम का इंजेक्शन डाक्टर से लगवाएं। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय द्वारा बताया गया कि सर्पदंश के काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर मेेेें न पड़े अस्पताल में इलाज कराने की दी सलाह । भारत में विषैले सर्प मात्र 15 प्रतिशत ही है। जिसके सापेक्ष भारत में लगभग प्रत्येक वर्ष 45-46 हजार मृत्यु सर्पदंश से होती जिसका प्रमुख कारण लोगों मेे अज्ञानता व समय से इलाज न कराने के बजाय झाड़-फूक आदि पर ज्यादा विश्वास करने से होती है। भारत मे प्रमुख विषैल सर्प कोबरा कैरत, स्कैल्ड वाईपर व पिट्ट वाईपर पाये जाते है जो प्रायः उत्तर प्रदेश , बिहार , महाराष्ट्र , राजस्थान , केरल , तमिलनाडु , उड़िसा व असाम आदि राज्यों के जंगलों में सर्वाधिक पाये जाते है। मंत्र या तांत्रिक के झांसे में न आये। भय एवं चिन्ता न करें सभी सॉप जहरीले नहीं होते है। सभी सॉपों के पास हर समय पूरा जहर नहीं होता । 2 अगस्त 2018 से सर्पदंश कों राज्य आपदा घोषित किया गया है। सर्पदंश से मृत्यु होने की दशा में मृतक के आश्रित को 4 लाख रूपयें की सहायता प्रदान किया जाता है। सर्पदंश से मृत्यु होने पर मृतक का शवनामा एवं पोस्टमार्टम अनिवार्य रूप से काया जाना जरूरी है। सर्पदंश के लक्षण -सर्पदंश के लक्षण वाले स्थान पर तेज दर्द होना, बेहोशी आना, सर्पदंश वाले हिस्से में सूजन, ऑंखों के पलकों का भारी होना, पसीना आना, उल्टी महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ होना, आंखों मे धूंधुलापन छाना, आवाज का पतला होना या पिच में कमी आना, बोलने में कठिनाई होना, पेट दर्द होना, गहरे भूरे रंग का पेशाब आना, रक्त का थक्का जमना। सर्पदंश के बाद प्रथम एक घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। इस दौरान पीड़ित को एंटी स्नेेक वेनम इंजेक्शन लग जाना चाहिए। सांप के डसने पर तत्काल अस्पताल आने वाले लोगों की प्रायः जान बच जाती है। सर्पदंश की घटना प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में आती है। सर्पदंश होने पर जख्म वाले हिस्से पर चीरा नही लगाना चाहिए।
सांड के हमले से घायल सपा नेता की हुई मौत

गाजीपुर। सांड़ के हमले में घायल हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव का बुधवार को ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया। ज्ञात हो कि यह घटना सोमवार कि रात हंसराजपुर के करीब नसीरपुर नवापुरा चौराहा के पास साधन सहकारी समिति के सामने हुआ था।
उसी रात से ही वह जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग से जूझ रहे थे लेकिन आज जिंदगी की जंग लड़ते लड़ते मौत के मुंह में चले गए। उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें पार्टी का बहुत ही मजबूत, कर्मठ और समर्पित सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक होनहार सपूत खो दिया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है। उनके निधन से पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। सारे लोग दुखी और मर्माहत है। उनके निधन पर दुख व्यक्त करने वाले में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, दिनेश यादव, विभा पाल, रीना यादव, रीता विश्वकर्मा, पूजा गौतम, कंचन रावत, रामाशीष यादव, रामनगीना यादव आदि थे।
“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में डीएम और नपा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ


गाजीपुर। ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत देश भक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को ह्दय में सजोने और उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने, युवाओं को उनके बलिदान एवं देश भक्ति के बारे में बताने, हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृत संकल्पित करने के लिए पूरे देश में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में भी इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामान्य नागरिकों की भागीदारी के साथ उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्यालय स्तर पर यह कार्यक्रम आमघाट पार्क में बुधवार को बडे़ ही घूम-घाम से मनाया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एंव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, सरिता अग्रवाल ने आमघाट पार्क में सर्वप्रथम महात्मा गॉधी के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं नमन करने के पश्चात् दीप प्रज्ज्वलित कर शिलाफलकम् का उद्घाटन किया। साथ ही साथ स्कूली बच्चों, युवक मंगलदल, महिला मंगलदल व जनपदवासियों को शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी ने स्वयं एवं उपस्थित आगन्तुको, समस्त छात्र-छात्राओ, युवक मंगलदल, महिला मंगलदल व जनपदवासियों से अमृत कलश में मिट्टी डलवाकर इस कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल बनाने की तरफ कदम भी बढ़ाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले वर्ष जनपद में तिरंगा अभियान बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया था, उसी श्रृखला में आज हम उन पंच तत्व को नमन करेगे जिसमे हम पले बढे है। वो है हमारे देश की माटी। इस पूरे अभियान का शीर्षक है ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘। उन्होने कहा कि हमारा जनपद वीरो की धरती है। यहा पर वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पाण्डेय, शिवपूजन राय जैसे वीरो ने जन्म लिया। जिन्होने अपने देश की खातिर अपने प्राणो को न्यौछावर कर दिया। आज इन्ही वीरो के नाम से हमारे जनपद के युवा प्रेरित होते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणो की आहूति देने को तत्पर रहते है।


इसी भावना को जागृत करने के उद्वेश्य से 9 अगस्त से यह अभियान का शुभारम्भ किया गया है। क्योकि हमारे देश में 9 अगस्त 1947 को ही सम्पूर्ण क्रान्ति का आगाज हुआ था, जिसे अगस्त क्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है। जिसके कारण अग्रेजो को विवश होकर भारत को छोड़ना पड़ा था और आज ही के दिन मोहम्मदाबाद मे अष्ट शहीदो ने देश के खातिर अपने प्राणो की आहूति दी थी। उन्होने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमने जो माटी को नमन कर कलश में इकट्ठा किया है ये अमृत कलश प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली में नियत तिथि को भेेजी जायेगी। जहा 30 अगस्त 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव का समापन होगा। किन्तु अमृत काल का समय 2047 तक चलेगा, जिसमें हमे आगामी 25 वर्षो मे वो कार्य करने है जो हमने पिछले 75 वर्षाे मे नही किये। इस दौरान हम जिस भी क्षंेत्र मे है उस क्षेत्र मे अच्छे से अच्छा कार्य करते हुए अपने देश को शीर्ष स्थान पर ले जाये। उन्होने कहा कि पूर्वजो के कथनो के अनुसार पहले हमारा देश विश्व गुरू हुआ करता था। लेकिन कई विदेशी आक्रमणो के कारण हमारा देश पीछे चला गया। जिसे हमे पुनः वही स्थान दिलाना है और वर्ष 2047 तक जब हमारा देश 100वी आजादी का उत्सव मना रहा होगा तो वह पुनः विश्व गुरू के शीर्ष पर रहे यही प्रण आज हमे लेना है। जिसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने सभी को उत्साहित किया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगो को ‘‘पंच प्रण‘‘ की शपथ दिलायी। ‘‘मै शपथ लेता हूॅ कि, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाउॅंगा, मैं शपथ लेता हॅू कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।‘‘मैं शपथ लेता हॅू कि देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा। मैं शपथ लेता हूॅ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा। मै शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करूंगा। मैं शपथ लेता हूॅ कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅंगा।


इस मौके पर विभिन्न स्कूली छात्राओ द्वारा देश भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। सूचना विभाग से पंजीकृत कलाकार रामउग्रह ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया वही सलटू राम के टीम द्वारा प्रस्तुत किये गये धोबउ नृत्य ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर द्वारा मेरी माटी मेरा देश, माटी को नमन, वीरो को वन्दन कार्यक्रम जनपद के सभी युवा मण्डलो मे धूम-घाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत कार्यालयों, विद्यालयों , तहसीलों एवं ग्रामों में ‘‘पंच प्रण‘‘ की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के अन्त में पूरा परिसर राष्ट्रगान एवं भारत माता, वन्दे मातरम के जयघोष से गूज उठा। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, जिला युवा अधिकारी कपिल देव, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी दिव्या तिवारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राए, प्रबुद्ध नागरिक एवं आमजनमानस उपस्थित थे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित


गाजीपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अगस्त क्रांति का विशेष महत्व है, आज ही “करो या मरो” का नारा देकर इसकी शुरुआत 9 अगस्त 1942 के दिन राष्ट्रपिता स्व.महात्मा गांधी जी ने की थी। जिसे आज गाजीपुर के कांग्रेस सदस्यों और पदाधिकारियों ने स्थानीय सुभाष चंद्र बोस की टैक्सी स्टैंड स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में वहीं सुभाषचंद्र बोस वाचनालय एवम सभागार में एक गोष्ठी कर अपने विचार रखे।इस दौरान कांग्रेस परिवार के तरफ से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों क्रमशः अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, हनुमान यादव, हरिनाथ कुशवाहा, दिव्यांशु पांडेय, हनुमान शर्मा और सतीराम सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी में अगस्त क्रांति का महत्वपूर्ण स्थान, महात्मा गांधी जी की एक आवाज पर जनपद गाजीपुर के वीर लोगों ने अपने प्राणों तक को न्योछावर कर दिया और हमें खुशी है कि ऐसे ही वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन आज हमारे साथ हैं और हम उनको सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा की आज वर्तमान सरकार स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों का मान तक नहीं रख पा रही है, देश में भ्रष्टाचार, महंगाई बेरोजगारी तो चरम पर है ही, लेकिन मणिपुर की घटना ने हमें शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति का ही नतीजा है कि 15 अगस्त 1947 में हमें आजादी मिली।
वही पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने बताया कि उनका परिवार स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा रहा और आज ही के दिन मुंबई तत्कालीन बंबई में गांधी जी अगस्त क्रांति की शुरुआत की थी।इस लड़ाई में गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के युवाओं का आह्वान किया था। यही वजह है कि इसे ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ या क्विट इंडिया मूवमेंट भी कहते हैं। इस आंदोलन की शुरुआत नौ अगस्त 1942 को हुई थी, इसलिए इसे अगस्त क्रांति भी कहते हैं। इसी मौके पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को याद करते हुए कहा कि आज ही के दिन जिस जोश से पूरे भारत में आजादी के प्रति लहर उठी थी, वो निर्णायक थी, असहयोग आंदोलन के साथ गांधी जी के करो या मरो के नारे ने देश को अंततः आजादी दिलाई, जिसमें हमारे कांग्रेसियों की अहम भूमिका रही है, अंग्रेजों की गोलियों का शिकार हुए उन असंख्य सेनानियों की शहादात को हम सलाम करते हैं आज हमें उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा, सुमन चौबे, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना एवं हनुमान सिंह यादव ,बाल रूप शर्मा ,उषा चतुर्वेदी, दिव्यांशु पांडे,रूद्रेश निगम ,सीमा विश्वकर्मा, राकेश राय , सुधांशु तिवारी,डॉ संगीता राजभर,आलोक यादव, राजेश गुप्ता विभूति राम राम नगीना पांडे शंभू कुशवाहा,रईस अहमद ,सतिराम सिंह, कैलाशपति कुशवाहा, विद्याधर पांडे ,नसीम अख्तर, माधव कृष्ण यादव, सूरज खरवार, संजय गुप्ता जी संजय सिंह सतीश गुप्ता हरिनाथ सिंह कुशवाहा, सोनू यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
जनपंचायत में सपा नेताओं ने सुनी जनता की समस्याएं


गाजीपुर। क्रान्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश की हर विधानसभाओं में हर सेक्टर स्तर पर जनपंचायत आयोजित की गयी। इस जनपंचायत में पार्टी के नेताओं ने जनता के मन की बात सुनी और उनकी पीड़ा और व्यथा को जानने का प्रयास किया। इसी कड़ी में कांशीराम आवास बड़ी बाग में भी जनपंचायत आयोजित हुई। इस जनपंचायत में शामिल यहां की स्थानीय निवासियों ने कांशीराम आवास की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की उदासीनता की चलते यह कालोनी पूरी तरह से उपेक्षित है। इस कालोनी में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जब से कालोनी बनी है उसके बाद आज तक कभी भी न उसकी रंगाई पुताई हुई और नहीं साफ सफाई। इस कालोनी में चल रहा विधालय और क्लिनिक भी बंद कर दिया गया है। राशन मिलने वाला कन्ट्रोल भी यहां से बहुत दूर स्थानांतरित कर दिया गया है। जिससे यहां के लोग को राशन लेने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां के जर्जर तारों और खराब पड़े ट्रांसफार्मर की समस्या के साथ साथ और भी इस कालोनी में व्याप्त समस्याओं को बताने का काम निवासियों ने किया। इस जनपंचायत में शामिल समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इन समस्याओं को लेकर संघर्ष करने और जिलाधिकारी से वार्ता करने की बात कही। इस जनपंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज हम मोदी की तरह अपने मन की बात सुनाने नहीं आये हैं बल्कि हम आपकी व्यथा और पीड़ा को जानने तथा आपके मनकी बात सुनने आये हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था से पूरा देश और प्रदेश जूझ रहा है।


जिला उपाध्यक्ष आमिर अली ने कहा कि इस भाजपा सरकार मे गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार को आपकी बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार केवल समाज में नफ़रत पैदा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, लैपटाप वितरण, मुफ्त सिंचाई, पढ़ाई और दवाई, 1090 महिला हेल्प लाइन, 108 व 102 समाजवादी एम्बुलेंस जैसी तमाम अखिलेश की सरकार में जनता के लिए चलायी जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा आपकी बुनियादी सवालों और जरूरतों को पूरा करने का काम किया है इसके विपरित भाजपा सरकार केवल जनता का भावनात्मक शोषण कर रही है। जनता की समस्याओं से इस सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इतनी संवेदनहीन सरकार देश और प्रदेश में कभी नहीं रही। भाजपा सरकार केवल अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने का काम कर रही है। समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो इस सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से दुखी न हो। इस जनपंचायत में पार्टी की तरफ से मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल, महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रीता विश्वकर्मा ,कंचन रावत, रीना यादव, अवधेश कुशवाहा,माया जायसवाल,दीपक श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थे।इस जनपंचायत का संचालन नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।
भारतीय युवा कांग्रेस का मनाया गया 63वा स्थापना दिवस

गाजीपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के 63वें स्थापना दिवस पर बुधवार को युवा कांग्रेस के कैम्प कार्यालय पर युवा कांग्रेस का झण्डा फहराकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने, संगठन को मजबूत करने व जनहित में कार्य करने की शपथ ली। यह कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुधांशु तिवाड़ी के नेतृत्व में एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ताम्रध्वज कुमार, भदौरा ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार, मनीष कुमार, अभिषेक बिंद, हरिनंदन, श्रवण कुमार, मुंशी, संदीप यादव, अजीत यादव, अखिलेश, अजय बिंद इत्यादि लोग मौजूद रहे।

गाजीपुर प्रेस क्लब के 80 सदस्यों का हुआ दस लाख का बीमा

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्लब की ओर से अपने सदस्यो का दस लाख का दुर्घटना बीमा कराने का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। प्रेस क्लब की ओर से पिछले दिनों संस्था के सभी सदस्यों का बीमा कराने का कार्य शुरू किया गया है। जिसके तहत अब तक कुल 80 सदस्यो ने मुख्य डाकघर स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से अपना बीमा कराया। इस संदर्भ में गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि हमारे एसोसिएशन में लगभग 100 से ज्यादा पत्रकार बतौर सदस्य शामिल हैं। इन सभी सदस्यो का दस लाख का दुर्घटना बीमा कराया जायेगा। जिसकी आज से शुरुआत की गई है। इस बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत, दुर्घटना में आंशिक व पूर्ण या स्थायी विकलांगता, दुर्घटना में अंग-भंग होने पर बीमा धारक को दस लाख रूपये प्राप्त होंगे। इसी तरह दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय के तहत आईपीडी/ओपीडी में खर्च हुई धनराशि का कवरेज भी मिलेगा। बीमा धारक को शिक्षा लाभ के तहत दो पात्र बच्चो के लिए विमित राशि का 10 प्रतिशत, अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान दस दिनो तक दैनिक नकद धनराशि एक हजार प्रतिदिन के हिसाब से प्राप्त होगी। इस अवसर पर गाजीपुर प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा, आशीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण “केके”, सचिव विनीत दुबे, प्रबंध समिति के सदस्य केके राय आदि मौजूद रहे।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों की सूची तैयार, डीएम ने कहा….
गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन/सम्भाजन के पश्चात जनपद के समस्त मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची तैयार की गई है। जिसका आलेख्य प्रकाशन 8 अगस्त 2023 को कर दिया गया है। यह आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी/अपर उप जिलाधिकारी) के कार्यालय में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों (वी0आर0सी0) पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। आलेख्य प्रकाशन के 8 अगस्त से 7 दिन तक यानी 15 अगस्त 2023 तक प्रकाशित रहेंगी। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि इस सूची पर कोई आपत्ति/सुझाव देना चाहे तो वे जिला निर्वाचन कार्यालय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में दे सकते है। उक्त अवधि में प्राप्त आपत्ति/सुझावों का निस्तारण अयोग द्वारा निर्धारित मानक के अन्तर्गत जांचोपरान्त किया जायेगा। तदोपरान्त स्वीकृत हुए आपत्ति/सुझाव को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची में सम्मिलित करते हुए उस पर राजनैतिक दलों से विचार विमर्श के पश्चात मतदेय स्थलों के सूचियों को अन्तिम रूप दिया जायेगा।
छात्रा की मौत पर शोक, शिक्षकों की गिरफ्तारी का विरोध


गाजीपुर। मंगलवार को शाह फैज़ विद्यालय में आजमगढ़ में चिल्ड्रेन्स गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा श्रेया तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा तथा बिना जाँच के प्रधानाचार्या व कक्षाअध्यापक को जेल भेजने के विरोध में एक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने सभा के उद्देश्य को बताया तथा कहा कि यह एक बहुत ही दर्दनाक घटना है। छात्रा के परिवार के साथ समस्त विद्यालय परिवार की संवेदना है। उन्होंने प्रधानाचार्य व कक्षाध्यापक को बिना जाँच के गिरफ्तार करने की भर्त्सना की। कहा कि इस घटना से अन्य अध्यापक अध्यापिकाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है व उनमें भय व्याप्त है।

विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने अपने भेजे गए शोक सन्देश में कहा कि आजमगढ़ में हुई छात्रा की मृत्यु से मैं बहुत ही हताहत हूँ और जो दुःख मुझे महसूस हो रहा है उसके लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। दुःख की इस घडी में ईश्वर दिवंगत छात्रा के परिवारीजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानचार्य व कक्षाध्यापक को बिना जाँच के गिरफ्तार करना गलत है। मैनेजर्स एसोसिएशन की तरफ से आवाहित इस सभा में सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने बांह पर कालीपट्टी बांधकर प्रधानाचार्या व कक्षाअध्यापक के साथ हुए अन्याय के प्रति विरोध प्रदर्शन किया।

पीड़ित परिवारों के लिए देवदूत बने एमएलसी

ग़ाज़ीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल एक बार फिर जरूरतमंद लोगों के लिए देव दूत बने। बता दें कि उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग़ाज़ीपुर के 12 पीड़ित परिवारों को 23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया है। एमएलसी मदद की गुहार लिए गए लोगों की मदद करने के लिए जरूर आगे आते हैं। ताजा मामला सोमवार का है। उनके माध्यम से खुशबू गुप्ता नाम की छोटी सी बच्ची को तीसरी बार आर्थिक सहायता प्राप्त हुई हैं। वहीं एक पीड़ित महिला को दूसरी बार 5 लाख की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। ग़ाज़ीपुर की सातों विधानसभाओं से आये इन सभी पीड़ित परिवारो ने मुख्यमंत्री और एमएलसी के प्रति आंखों में खुशी के आंसु लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। एमएलसी द्वारा जसदेवपुर के विकास प्रजापति को इलाज के लिए 125000, अराजिमाफी पडरी की बच्ची खुशबू गुप्ता को तीसरी बार इलाज के लिए 182500, दाउदपुर के मुकेश चौहान को 100000, सोनबरसा में एक छोटी सी साइकिल की दुकान करने वाले राहुल गुप्ता को 250000, नवकापुरा की सोनी चौरसिया को 50000, चौराबोझ की आशा राय को 250000, सुहवल के राजेश यादव को 100000, सचितापट्टी की उषा सिंह को 75000, सरैला के सुनील को 250000, जसदेवपुर के विकास प्रजापति को 125000, भवानीपुर की अनिला देवी को 500000, मिश्रबाजार की आशा पटेल को 250000 और खाजेपुर के श्रीराम चौहान को 300000 को आर्थिक सहायता दिलाई गई हैं। आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले पीड़ित परिवारों के परिजनों ने एमएलसी का धन्यवाद ज्ञापित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। एमएलसी ने सभी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है।