डीएम ने दिया प्रमाण पत्र, किया वृक्षारोपण

गाजीपुर। यूनियन बैंक द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को 13 दिवसीय जूट उद्यमी (ओ डी ओ पी ) प्रशिक्षण कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में पहाड़पुर कला ब्लॉक देवकली की 70 प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रमुख  के डी गुप्ता यूनियन बैंक के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रशिक्षणार्थियों में कार्य करने का हौसला कड़ी मेहनत दूरदर्शिता पक्का इरादा लगन शीलता व जीतने का जुनून जिद लगन व आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करने के गुण मंत्र प्रदान की एवं गुणों को आत्म सात करने पर जोर दिया व जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्ग प्रशस्त करने का गुण मंत्र प्रदान की। इसी क्रम में क्षेत्र प्रमुख के डी गुप्ता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से समस्त महिला प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। महिला सामूहिक रूप से जूट उद्यमी में कढ़ाई का कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकती हैं। संस्था के निदेशक अजीत प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जुड़ने का अनुरोध किया। वहां पर उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जूट से बने वॉल हैंगिंग कैसर व अंग वस्त्र जहां अहमद के द्वारा जिलाधिकारी को भेंट किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के जूट के बने सामान की प्रशंसा की गई और बैंक से होने वाली किसी भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार के द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत वृक्षारोपण आरसेटी परिसर में जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन संकाय मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर संकाय लक्ष्मीकांत तिवारी, कार्यालय सहायक अभिषेक सिंह एवं पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वीर अब्दुल को डीएम ने किया नमन

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर जनपद के जखनियॉ तहसील अन्तर्गत धामूपुर गॉव वीर अब्दुल हमीद स्मारक स्थल पर बुधवार को पहुचकर शहीद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन कर श्रद्धाजलि दी एवं कारगिल युद्व के दौरान शहीद हुए वीर शहीदो को नमन किया। करने के उपरान्त राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश की सीमाओ के सुरक्षा में लगे वीर शहीदो ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणो की आहूति देकर देश की आन बान शान को बचाया तथा भारत माता के मस्तक को झुकने नही दियां। पाकिस्तानी सैनिको को खदेड़ते हुए कारगिल की चोटी पर अपना राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने शहीद स्थल पर पौधरोपण किया तथा अन्य लोगो को वृक्षारोपण हेतु अपील की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां, प्रबुद्धजन, शहीद वीर अब्दुल हमीद के परिवारजन मौजूद रहे।

तीन मातृशक्ति जिले में निभा रही अपनी भूमिका: मंत्री असीम अरुण

गाजीपुर। अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन जलसा गार्डेन बबेडी में बुधवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्व0प्रभार) समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन असीम अरूण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अमृत काल मे सहभागिता कार्यक्रम  के अवसर पर लखनऊ मुख्यालय से आये समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओ से उपस्थित नवयुवको, छात्र-छात्राओं, प्रबुद्ध नागरिको, उद्यमियो, आगन्तुको को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जे0राम महाप्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0लखनऊ ने ‘‘आइये बिजनेस करें‘‘। विपिन कुमार पाण्डेय जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुगम ने ‘‘हाथ मे हुनर‘‘ और पवन कुमार यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी मुख्यालय ने ‘‘सफलता की कुंजी‘‘ पर प्रस्तुतिकरण करते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं उद्यमियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आज सारा सम्बोधन युवाओ के लिए है, जितना हम उर्जा से काम करते है, जितनी हमारी कल्पना बड़ी होती है, उतने ही हम अपने आप को युवा महसूस करते है। उन्होने जनपद के तीन महिला प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को शुभकामना देते हुए उनके कार्याे की सराहना की। उन्होने कहा कि जनपद को तीन मातृशक्ति की लीडरशिप प्राप्त है और इन्होने अपने कर्तव्यो का पालन करते हुए जनपद के विकास एवं समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुचाने मे अपनी पूरी भूमिका निभाई  है। यह जनपद के लिए शौभाग्य की बात है कि तीन महत्तवपूर्ण पदो पर नारी शक्ति विद्यमान है जो अपनी जिम्मेदारी सम्भाल रखी है। उन्होने यह भी कहा कि पुरूष इस बात पर कत्तई नाराज न हो, यह संतुलन बहुत जरूरी है, यही संतुलन ही सहभागिता की परिभाषा है।

उन्होने पुलिस अधीक्षक ओमवीर के कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही से अपराधियों के हौसलो को तोड़ा गया है। जहां अपराधी हाथो में हथियार लहराते हुए देखे जाते थे वह आज जेल के सलाखो के पीछे थर-थर काप रहे है। आज इसी की देन है कि प्रदेश में हुए इन्वेस्टर समिट मे निवेश का बहुत ही बड़ा संकल्प मिला है। जहां पूरे निवेश का एक तिहाई हिस्सा केवल पूर्वाचल को मिला जो हमारे लिए बहुत ही शौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि जैसे-जैसे उद्योग हमारे पास आयेगे, हमारे पास अवसर भी होगे। लेकिन अवसर का लाभ लेने के लिए हमे तैयारी करनी होगी और उसी तैयारी के लिए ही आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होने कहा कि अभी हमने आजादी के 75 वर्ष होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है लेकिन इस महोत्सव के साथ अगले 25 वर्ष इसके उपर विचार/मंथम की जरूरत है। उन्होने कहा कि ये अमृत काल तब होगा जब हम अमृत मंथन करेगे। उन्होने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन को बधाई दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण की योजनाओं को विभिन्न व्यक्ति तथा समाज में अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुचाया जाना है। जिससे इन योजनाओ का प्रचार प्रसार हो सके। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की सोच है कि हमारी पारम्परिक शिक्षा के साथ-साथ जिसके पास हुनर और कौशल होगा, वो रोजगार मागेगा नही बल्कि रोजगार सृजित करेगा। उन्होने कहा कि जिसके पास कौशल होगा, वही कुशल होगा, जिसके पास हौसला होगा वही सफल होगा। उन्होने कहा कि जो भी नवयुवक/नवयुवतियां उद्यम से जुड़ना चाहते है उनको किस प्रकार सहायता दी जाये इस हेतु विभिन्न विभागो के द्वारा स्टाल के माध्यम से उन्हे जानकारी दी जा रही है। उन्होने सभी को आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए इस अवसर का लाभ उठाने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मंत्री के जनपद में प्रथम आगमन पर बधाई देते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामुहिक विवाह योजना की सराहाना करते हुए कहा  इस योजना के माध्यम से ऐसे गरीब एंव असहाय व्यक्तियों के पुत्रियो की शादियां होती है जो अपनी पुत्रियो की शादी करने मे सक्षम नही है। इस योजना के माध्यम से जनपद में हजारो-हजारो की संख्या में बेटियो के हाथ पीले होते है। इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नव प्रोन्नत 14 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने समाज कल्याण, जिला उद्योग केन्द्र, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, डिक्की, अग्रणी बैंक, उ0प्र0 अनु0जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, एवं  विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल के माध्यम से लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी ली। धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक समाज कल्याण वाराणसी मण्डल वाराणसी डा0 मंजूश्री श्रीवास्तव किया ।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डी आई सी सी आई के अध्यक्ष शशांक, अनुसुचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा ई0 विद्या भूषण गोंड, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय उपस्थित थे।  

अभिषेक यादव को बनाया गया समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

गाजीपुर। सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा और देश बचाओ-देश बनाओ पदयात्रा का नेतृत्व कर चुके अभिषेक यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनया गया। अभिषेक यादव को मिले इस नए जिम्मेदारी पर जिले के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस मनोनयन के लिए कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर बुधवार को इस मनोनयन पर खुशी व्यक्त किया और कहा कि अपने जनपद के खालिस पुर बवाड़ा के माटी के लाल अभिषेक यादव को यह सम्मान उनके लम्बे संघर्ष का परिणाम है। बता दें कि छात्र जीवन से ही वह काफी जुझारू रहे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ की बहाली के सवाल पर तत्कालीन केंद्रीय सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए राहुल गांधी को काला झंडा दिखाकर वह पहली बार चर्चा में आये थे। गाजीपुर से नई दिल्ली तक निकली सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा की अगुवाई करने के साथ साथ वह पिछले वर्ष अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त 2022 में संविधान बचाओ -लोकतंत्र बचाओ के संकल्प के साथ गाजीपुर से बलिया, आजमगढ़, जौनपुर,भदोही, बनारस, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर होते हुए इलाहाबाद तक पदयात्रा का नेतृत्व भी उन्होंने किया था।

बता दें कि एक बार फिर अभिषेक यादव के नेतृत्व में 9 अगस्त 2023 से देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा इलाहाबाद से चित्रकूट, प्रतापगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया होते हुए लखनऊ तक प्रस्तावित है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर कहा कि यह सही मायने में पार्टी के लिए पूरे मनोयोग से संघर्ष करने वाले कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका मनोनयन किया है, उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने के साथ साथ और व्यापक रूप से पार्टी को मजबूत करते हुए आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उनके मनोनयन से गाजीपुर का सम्मान और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ा है। इस अवसर पर खुशी का इजहार करने वालों में मुख्य रूप से जिला सचिव आमिर अली, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संदीप यादव, राजेश कुमार यादव, सतीश यादव, पंकज कुशवाहा, अमित ठाकुर, मटरू पहलवान, सुजीत कुमार, अनिल प्रधान, आशुतोष यादव, अयोध्या राजभर, आमिर अली, दिनेश यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, नरेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, कई गोवंश बरामद

गाजीपुर। भावरकोल थाना पुलिस ने तीन अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक ट्रक (ट्रेलर) जिसमें 14 गोवंश, 1500 रूपये नगद तथा दो मोबाईल फोन बरामद हुआ। बुधवार को सत्येन्द्र राय प्रभारी निरीक्षक थाना भांवरकोल ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर को क्षेत्र के बढ़नपुरा पलिया के पास से सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक ट्रक (ट्रेलर) जिसमें 14 गौवंश, 1500 रुपये नगद और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त योगेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 मैनेजर निवासी मुसाफिरगंज बक्सर थाना टाउन बिहार, सुनील यादव पुत्र शिवजी सिंह निवासी कोन्ही थाना मुराई बक्सर बिहार और दीपक यादव पुत्र भोला यादव निवासी मियाजीपुर थाना सिमरी बक्सर बिहार हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमकार तिवारी थाना भांवरकोल, उ0नि0 मनोज मिश्रा थाना भांवरकोल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

पति को दस साल और सास-ससुर को सात साल की सजा

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार की अदालत ने मंगलवार को दहेज लोभी पति को 10 साल की सजा सुनाते हुए सास व ससुर को 7-7 साल की सजा सुनाया और प्रत्येक को 12-12 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियोजन के अनुसार थाना शादियाबाद गांव मदनहीँ के गणेश चौहान अपनी लड़की सुमन की शादी 28 मई 2014 को शादियाबाद थाना गांव मुबारकपुर के श्रीराम चौहान के साथ किया था। अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन उसकी लड़की के ससुराल वाले 3 लाख रुपये बिजनेस के लिए और सुपर स्पलेंडर गाड़ी की माग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर सुमन के पति श्रीराम चौहान, सास मुराही देवी, ससुर शंकर चौहान व ननद सुनीता देवी प्रताडित किया करते थे। 10 जनवरी 2016 को वादी अपनी लड़की के घर खिचड़ी लेकर गया तो उसकी लड़की ने उपरोक्त बाते बताई। 12 जनवरी 2016 को सूचना गांव के लोगो से सूचना मिली कि आप की लड़की की मौत हो गई हैं। सूचना पर लड़की का पिता लड़की के ससुराल गया। वहा उसकी लड़की मृत पड़ी थी। इसकी सूचना वादी ने थाना शादियाबाद में दिया। जिस आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरांत सभी आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने कुल 7 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। मंगलवार को दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए सुनीता देवी को दोषमुक्त करते हुए पति, सास व ससुर को उपरोक्त सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया।

फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक रितू कई मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त अनिल राम पुत्र सारथ राम निवासी कलनुआ कल्यानपुर थाना दुर्गावती जिला कैमुर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष और सुरज कुमार पुत्र श्यामसुन्दर राम निवासी मन्सुरपुर थाना दुर्गावती जिला कैमुर बिहार उम्र करीब -22 वर्ष को रामकरन सेतू पुल के किनारे कस्बा सैदपुर से स्कार्पियो वाहन के फर्जी नंबर प्लेट UP44N2969 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक के साथ कांस्टेबल गिरिश चन्द्र, का. करुणेश कुमार, का. अनिकेत कुमार, का. मंजय बिन्द और का. दुर्गेश तिवारी शामिल रहे।

गांजा तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। मंगलवार को उप निरीक्षक मन्शा राम गुप्ता आरक्षी चन्द्रजीत यादव के साथ सर्वजीत ढाबा के पास बहद ग्राम पहाड़पुर फोरलेन पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कहीं से आ रहे अभियुक्त सूर्यप्रताप यादव उर्फ मुनीब यादव पुत्र भावनाथ यादव निवासी ग्राम तराँव थाना रामपुर मांझा को 1 किलो 250 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

निवेशको के निवेश मे कोई भी समस्या हो तो करें दूर:डीएम

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक मंगलवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया।  जिलाधिकारी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशको को निवेश मे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्याओ का निराकरण प्राथमिकता के तौर पर कराते हुए समस्याओ का निदान किया जाये। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि एम एस एम ई विभाग में अब तक कुल 106 एम ओ यू जारी है जिसमें 466.63 करोड़ निवेश है। जिसकी गहन समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि 60 ईकाईयां धनराशि 217.78 करोड़ संचालन हेतु गंभीर हैै तथा 46 ईकाईयां धनराशि 248.85 करोड़ संचालन हेतु गंभीर है। जिलाधिकारी ने संचालन ईकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्यो को सम्यान्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया। जिससे माह सितम्बर मे प्रस्तावित जी बी सी मे इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जा सके। इसके अतिरिक्त आवास विभाग मे 1 ए एम यू ,धनराशि 18 करोड़, यू पी एस आई डी ए विभाग में 1 ए एम यू धनराशि 150 करोड़, ट्रांसपोर्ट विभाग में 1 एम एम यू धनराशि 3 करोड़, आबकारी मे 1 धनराशि 179 करोड़, उद्यान विभाग मे 5 ए एम यू धनराशि 35 करोड़, पर्यटन में 8 ए एम यू धनराशि 18 करोड़, आई टी एण्ड इलेक्ट्रानिकक्स विभाग मे 1 ए एम यू धनराशि 1 करोड, अतिरिक्त उर्जा विभाग में 5 ए एम यू धनराशि 1083 करोड़, को आपरेटिव में 11 ए एम यू धनराशि 26.70 करोड़, मत्स्य विभा में 1 ए एम यू धनराशि 1 करोड़, वन विभाग में 3  ए एम यू धनराशि 7 करोड़, सेकेण्डरी एजुकेशन विभाग में 3 ए एम यू धनराशि 20.50 करोड़, तकनीकी शिक्षा विभाग में 3 ए एम यू धनराशि 5.50 करोड़, चिकित्सा में 7 ए एम यू धनराशि 31 करोड़, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 2 ए एम यू धनराशि 7 करोड़, चिकित्सा स्वास्थ्य में 7 ए एम यू धनराशि 112 करोड़, दुग्ध विकास में 11 ए एम यू धनराशि 273 करोड़, पशु पालन विभाग में 49 ए एम यू धनराशि 137.95 करोड़ निवेश किया गया है।

जिलाधिकारी ने संचालन ईकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओ  को सम्यान्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबन्धक को निवेशको की ऋण की समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए निवेशको को जो भी ऋण पत्रावली प्राप्त हो उस पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अपने स्तर से शाखा प्रबन्धको को निर्देशित किया जाये ताकि समयान्तर्गत निवेशको को ऋण मुहैया कराया जाये एवं छोटी-छोटि कमियो के कारण निवेशको का ऋण पत्रावली अनावश्यक विलम्ब न हो। निवेशको के अनापत्तियो से सम्बन्धित समस्या पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत अनापत्ति निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने निवेश मित्र पोर्टल पर  लंबित प्रकरणो , प्राप्त शिकायतो, अनुमतिया, अनापत्तियो, पंजीयन लाइसेंस आदि समयान्तर्गत निर्गत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने निवेशको के भूमि से सम्बन्धित समस्याओ पर चर्चा, व्यापारियो की समस्याओ पर चर्चा, विद्युत बिल सम्बन्धित समस्या पर चर्चा, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क, नाली, बाउण्डरी निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त अनुमतियां, अनापत्तिया, पंजीयन, लाईसेन्स आदि पर चर्चा,  की गयी। जिलाधिकारी ने सरकार की तरफ से चलाई जा रही  योजनाओ में आम लोगो को अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त हो तथा उद्योगो के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की तथा उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,  उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण मौर्या, सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।

बैठक में अधिकारियों को दिया निर्देश, किया पुलिस बल के साथ रूट मार्च

गाजीपुर। मुहर्रम के त्यौहार को शान्तिपूर्वक, सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अधिकारियों संग बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जनपद वासियों से त्यौहार को  उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील कीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से  किसी भी तरह की भ्रामक अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने त्यौहार पर व्यापक साफ-सफाई व्यवस्था ,पेयजल एवं विद्युत सप्लाई की निरंतर व्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि मुहर्रम जूलुस, ताजिये, परम्परागत मार्गाे से निकाली जाये कोई नई परम्परा की शुरूआत नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने खराब सड़को को सही कराने, निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई, साफ-सफाई का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा, अपर पुलिस अधीक्षक शहर/ग्रामीण ,उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न मार्गो मे रूम मार्च का कर लोगो से त्योहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की।

Uttar Pradesh Fast News