जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक चलेगा अभियान:शम्मी

बिना कार्य योजना तैयार किए सीवर की खुदाई से ध्वस्त हुई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था -शम्मी

गाजीपुर। सोमवार को पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत मुख्यमंत्री को अब तक 754 पोस्टकार्ड आम नागरिकों द्वारा डाक घर में कार्यरत पोस्ट मास्टर के माध्यम से भेजा जा चुका है। इस पोस्टकार्ड में सीवर की समस्या को लेकर आम जनता ने लिखा है। इस अभियान में मौजूद लोगों ने बताया कि जब से स्कूल खुला है तब से पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। किसी भी रोड पर शहरी क्षेत्र में चलने की स्थिति नहीं है। जिन बच्चों की छुट्टी 12 बजे दोपहर में होती है वह पूरे शहर में हुई खुदाई के चलते दो 2 बजे तक घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि शहर का ऐसा कोई भी मार्ग नहीं है जिस पर सुरक्षित ढंग से चला जा सके।

पोस्टकार्ड भेजो अभियान के आयोजक समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि जब तक सीवर की समस्या को लेकर कोई ठोस कार्यवाही शासन द्वारा या जिला प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है तब तक यह जन आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने मांग की किया कि कार्यदाई संस्थाओं से सीवर के कार्य में देरी की जवाबदेही तय की जाए तथा उनके फर्म को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। उन्होंने बताया कि 5000 पोस्टकार्ड भेजे जाने तक यह जन आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मनीष पांडे, इंदीवर वर्मा, अभिषेक मौर्य, अभिषेक त्रिपाठी, इमरान अंसारी, दीपक उपाध्याय, अश्वनी यादव, सिंटू सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

दो पहिया वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, खुल गया स्मार्ट सर्विस सेंटर

गाजीपुर। दो पहिया वाहन चालकों के लिए उनके अपने वाहन का समय से सर्विसिंग के साथ ही साथ ओरिजिनल पार्ट्स के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था और उसके लिए अधिक मूल्य चुकाना पड़ता था लेकिन उनके वाहनों में लगने वाले पार्ट्स की कोई गारंटी नहीं मिलती थी। इन्हीं सब को देखते हुए गाजीपुर के आरटीओ कार्यालय के पास पीकपार्ट कंपनी ने अपना नया शोरूम बाबा विश्वनाथ इंटरप्राइजेज एलीगेंट एप्लाइंसेस अतरौली महाराजगंज के सामने खोला है। जहां पर सभी कंपनियों के दोपहिया मोटरसाइकिल के सर्विसिंग की व्यवस्था के साथ जेनुइन पार्ट्स गारंटी के साथ उचित मूल्य पर देने का वादा कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर शोरूम के प्रबंधक और कंपनी के रीजनल मैनेजर संजय सिंह ने क्या बताया कि इस स्मार्ट गैरेज में मल्टी ब्रांड मोटरसाइकिल ओ केसर सिंह होती है और कस्टमर भी हमारे सर्विस से संतुष्ट होते हैं क्योंकि सबसे कम रेट में हमारे यहां मोटरसाइकिल ओ की सर्विसिंग होती है और मोटरसाइकिल के पार्ट्स में उचित डिस्काउंट भी दिया जाता है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत दूसरे दिन सीएम को भेजे गए 462 पोस्टकार्ड :शम्मी सिंह

सीवर के कार्य में देरी वह भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत दूसरे दिन तक सीएम को भेजे गए 462 पोस्टकार्ड:शम्मी

गाज़ीपुर।रविवार को पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत शहर के सिंचाई विभाग चौराहा बंधवा तथा बड़ी बात चुंगी तक लोगों से जन संपर्क करके सीवर में व्याप्त खामियों को पोस्ट कार्ड के माध्यम से सीएम कार्यालय को भेजने का काम किया गया । पत्र लिखते वक्त लोगों ने गाजीपुर में सीवर के चलते बदहाल जनजीवन के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया । लोगों ने कहा कि पिछले 4 वर्ष में एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जिस दिन हमें जाम से छुटकारा मिला हो, पूरा शहर खुदाई करके छोड देने के कारण के जाम की समस्या झेल रहा है।स्कूल की बसे 2 घंटे देरी से बच्चों को घर पहुंचा पा रही है । लोगों ने कार्यदाई संस्था पर गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि 3 मीटर गड्ढा खोदने के बाद वही वही मिट्टी फिर से दोबारा उस गड्ढे में डाल दी जा रही है जबकि मिट्टी की जगह बालू का प्रयोग होना चाहिए जिसके चलते सड़क बनने के बाद भी धस जा रही है। मौजूद लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ जी से मांग करते हुए आग्रह किया कि जल्द गाजीपुर में सीवर के कार्य को कराया जाए तथा एक उच्च स्तरीय कमेटी प्रदेश स्तर पर सीवर में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार की जांच करें । लोगों ने कहा कि तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए की जो सड़कें सीवर की खुदाई के चलते ध्वस्त हो चुकी हैं कम से कम उसको गिट्टी डालकर बराबर किया जाए जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो।
पोस्टकार्ड भेजो अभियान का नेतृत्व कर रहे शहर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि हम 5000 पोस्टकार्ड अगले 10 दिनों के अंदर सीएम को भेजेंगे जिससे वह भी गाजीपुर की सीवर के चलते बदहाल स्थिति से अवगत हो सके । उन्होंने जल्द से जल्द कार्यदाई संस्था पर जांच बैठाने की मांग की। मौके पर अनिल सिंह ,मनोज सिंह ,अंजलि,छात्र नेता दीपक उपाध्याय ,सूरज तथा अन्य कॉलोनीवासी अभियान में मौजूद रहे।

शुरु हुआ मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान


सीवर में व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार, देरी तथा खराब गुणवत्ता के खिलाफ शुरु हुआ मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान



गाजीपुर। शनिवार को सीवर के कार्य में हो रही देरी व भ्रष्टाचार के खिलाफ कचहरी रोड से मुख्यमंत्री को कार्यदाई संस्था पर कार्यवाही को लेकर पोस्टकार्ड प्रेषित अभियान की शुरुआत नगर के प्रमुख समाज सेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी तथा छात्र नेता व सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए लोगों ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से बहुत ही धीमी गति से सीवर का कार्य नगरी क्षेत्र में चल रहा है। एक ही रोड की बार बार खुदाई की जा रही है तथा क्षेत्रवार तरीके से कार्य योजना बनाकर सीवर के कार्य को नहीं किया जा रहा है। इस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि बरसात से पूर्व जो कार्य शुरू किया गया था यह जानते हुए भी कि मानसून शुरू होने वाला है।

कार्यदाई संस्थाओं द्वारा उक्त रोडो के मरम्मत नहीं कराई गई जिसके चलते पहली बरसात में ही सीवर के लिए खोदी गई रोडो में दर्जनों गाड़ियां व मोटरसाइकिल स्कूल वाहन फंस गए। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई। इस अभियान में मौजूद लोगों ने एक सुर में कार्यदाई संस्था पर कार्यवाही करने की मांग की तथा जल्द से जल्द सीवर के कार्य को पूर्ण कराने की मुख्यमंत्री से मांग की गई। आज करीब ढाई सौ लोगों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के यहां अपना विरोध दर्ज कराया। जिसमें प्रमुख रूप से इस अभियान में पूर्व छात्र नेता राजेश प्रजापति ( पप्पू नेता) इन्दीवर वर्मा, मनीष पाण्डेय, इमरान अंसारी, अभिषेक त्रिपाठी, अश्वनी यादव सिंटू, अभिषेक मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

पौधा बांटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

पूर्व राज्य मंत्री ने पद यात्रा कर अखिलेश के जन्मदिन पर कई दर्जन बाटे तुलसी के पौधे


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेताओं द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लों में पदयात्रा कर घर-घर पहुंचे और तुलसी का पौधा बांटा। पौधा बाटने के साथ ही अपने नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन जन लोक कल्याण दिवस के तहत मनाया। इसी क्रम में सपा के पूर्व मंत्री सुधीर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती है। हम अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए यह पौधे बाट कर उनको निरोगी एवं स्वच्छ वायु देने का पहल कर रहे हैं। चंद्रिका यादव ने बताया कि अखिलेश अपने कार्यकाल में करोड़ों वृक्ष लगाकर वर्ड रिकार्ड स्थापित किया था। आज हम लोगों ने भी उनके जन्मदिवस पर घर-घर जाकर लोगों को पौधे बाटे। दिनेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीति एवं वादाखिलाफी के खिलाफ लोगों को अवगत कराएंगे। अभिनव सिंह ने बताया कि आज अखिलेश जी का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप मे मनाया गया। सपा निरंतर जनता के लिए खड़ी रहती है इसीलिए अब यही जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी और आने वाले दिनों मे सपा सरकार बनाएंगी। इस दौरान राजदीप रावत, अतुल यादव, मोहन रावत, राकेश पांडेय, गोलू, योगेश आदि लोग रहे।

बरसात के मौसम में रोगों से बचने के लिए करें ये काम

गाजीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ हरगोविंद सिंह ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अधिकारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं ने संचारी रोगों को नियंत्रित करने और उनसे बचाव के लिए जनमानस को संदेश दिये। सीएमओ डॉ सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियाँ लेकर आता है। इस माह के दौरान सबसे ज्यादा जोर साफ-सफाई पर रहेगा, क्योंकि गन्दगी और जलभराव से मच्छर और तमाम तरह के कीट व वेक्टर पनपते हैं जो संचारी यानी संक्रामक रोंगों का कारण बनते हैं। संक्रमण के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार जैसे संचारी रोग उत्पन्न होते हैं। यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जुलाई माह को संचारी रोग नियंत्रण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित 14 विभागों से समन्वय स्थापित कर मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण व प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभागों को एक साथ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर में नगर पालिका के कर्मी प्रतिदिन में छिड़काव और फोगिंग का कार्य करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत राज विभाग की ओर से एंटी लार्वा छिड़काव आदि स्रोत विनष्टीकरण का कार्य किया जाएगा जिससे जनपद में संचारी रोगों को नियंत्रित किया जा सके।

एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभागों ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए पूरे माह में जन जागरूकता कार्यक्रमों, गतिविधियों व स्रोत विनाष्टीकरण का कार्य किया जायेगा। अभियान में सर्दी, बुखार, खांसी वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी जांच कराई जाएगी। पॉज़िटिव आने पर तुरंत उपचार पर रखा जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि इस माह के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि संचारी व संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लोगों को अपने घरों में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आदि पर जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए बुजुर्गाे, गर्भवती महिलाओं तथा खासकर बच्चों के मामले में ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। दरअसल बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है लिहाजा बरसात के मौसम में बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं। शरीर ढककर रखें। बासी खाना न खाएं। स्वच्छ व साफ जल पिएं। मौसमी फलों का सेवन व स्वस्थ व संतुलित आहार लें। जंक फ़ूड खाने से परहेज करें। रात में सोने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। गन्दगी वाली जगह पर जाने से रोकें।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आनंद मिश्रा, डीआईओएस डॉ आलोक नाथ तिवारी, डीपीओ दिलीप कुमार पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके रावत, एसीएमओ डॉ जेएन सिंह, डॉ मनोज सिंह, डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, डीएमओ मनोज कुमार, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ विनय शंकर, यूनिसेफ क्षेत्रीय समन्वयक प्रदीप विश्वकर्मा एवं नगर पालिका के कर्मी फोगिंग व छिड़काव मशीन के साथ मौजूद रहे।

पौध रोपण कर डीएम ने किया अपील, कहा…..

गाजीपुर। जनपद मे 1 जुलाई 2023 को वन महोत्सव का शुभारम्भ मुहम्मदाबाद तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं प्रभागीय निदेशक द्वारा मौलश्री का पौधा रोपित कर किया गया। तहसील दिवस के अवसर पर जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारियों तथा जनमानस की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने वन महोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही जल संरक्षण की भी अपील की गयी। आज जनपद में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन महोत्सव के उपलक्ष्य में जखनियां रेंज के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारी में ‘वृक्ष लगाओं धरा बचाओ‘ ‘वृक्ष धरा के भूषण है‘ के नारे के साथ पौधों की बारात निकाली गयी तथा हरिशंकरी वृक्षारोपण किया गया है।

सैदपुर रेंज के अन्तर्गत बूढ़ेनाथ महोदव मंदिर के परिसर में पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम, जमानियां रेंज के अन्तर्गत भागीरथपुर ग्राम में प्रभात फेरी, गाजीपुर रेंज के अन्तर्गत प्रेम का पुरा भदेव मार्ग पर वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों में पौध वितरण तथा मरदह रेंज के अन्तर्गत विकास खण्ड विरनों परिसर में ब्लाक प्रमुख राजन सिंह द्वारा पौध रोपण किया गया। ज्ञातव्य है कि देश में प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिसमें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पौधरोपण, वनों एवं वन्यजीवों के प्रति चेतना के संचार के लिए वन महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है। इस आयोजन के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर सामाजिक वानिकी प्रभाग के अन्तर्गत रेंजों में जल संरक्षण कार्यक्रम प्रभात फेरी रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्लास्टिक पर रोकथाम तथा पौध रोपण एवं वितरण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन 1 से 7 जुलाई तक किया जा रहा है।

समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार:डीएम

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 147 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 7 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 543 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 36 शिकायत और प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत और प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराया जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे कहा कि आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाय, शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मु0बाद, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव जी का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में केक काटकर मनाया गया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई दी। उनके स्वस्थ और दीर्घायु होंने की कामना किया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने 2024लोकसभा के चुनाव में पार्टी को जीताकर भाजपा की नफरत की राजनीति और उसकी कुनीतियो से जनता को मुक्ति दिलाने के साथ साथ समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, संविधान और लोकतंत्र तथा सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जी जैसे नेता की जरूरत है। जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि आज जब देश मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के चलते त्राहि त्राहि कर रहा है ऐसे दौर में देश और प्रदेश की जनता बड़ी बेसब्री और उम्मीद भरी नजरों से अखिलेश जी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । अखिलेश ने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा के साथ साथ निशुल्क दवाई,पढ़ाई और सिंचाई और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण , महिलाओं को समाजवादी पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना 1090महिला हेल्प लाइन, विधवा पेंशन में आय सीमा वृद्धि, कन्या विद्याधन योजना, कन्या विवाह अनुदान योजना महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण योजना, 108एवं102 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा योजना लागू कर जन आंकाक्षाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। उन्होने यह कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव गांधी,डॉ लोहिया, डॉ भीमराव अम्बेडकर और नेता जी मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर जनता के बुनियादी सवालों को हल करने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हुई हार से सबक लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने जिला कार्यकारिणी के नवमनोनीत पदाधिकारियों, सदस्यों और विधानसभा तथा ब्लाक अध्यक्षों को मनोनयन पत्र दिया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत भी किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पूर्व विधान परिषद सदस्य काशी नाथ यादव,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, योगेन्द्र राय,बृजदेव खरवार,मन्नू सिंह,मुन्नन यादव ,आशा यादव,आमिर अली, मुन्नीलाल राजभर, रविन्द्र प्रताप यादव,रामवचन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव,अशोक कुमार बिंद, तहसीन अहमद,जै हिंद यादव, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, गोवर्धन यादव, कमलेश यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव,हरेन्द्र विश्वकर्मा ,दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह,रामवचन यादव, नन्हें,विभा पाल, कंचन रावत, आत्मा यादव,रीना यादव, पूजा गौतम, कन्हैया सिंह यादव,राजकिशोर यादव, शिववच्चन यादव, रणजीत यादव, रमेश यादव, रामज्ञान यादव, सदानंद कन्नौजिया,विवेक मौर्या,असलम खां, आजाद राय, निसार अहमद, ओमप्रकाश यादव, मारकन्डेय यादव आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

सीवर लाइन कार्य के खिलाफ चलेगा महाअभियान

1 जुलाई से शुरू होगा सीवर के ख़िलाफ़ पोस्ट कार्ड भेजो महाअभियान

गाजीपुर। समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने बताया कि 1 जुलाई से सीवर के कार्य में हो रही अनियमितता व भ्रस्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री को नगर क्षेत्र मे निवास कर रहे लोगों द्वारा 5000 पोस्ट कार्ड की शुरुआत कचहरी से की जाएगी। उन्होंने बताया की पिछले 4 वर्षों से सीवर के धीमे गति से कार्य के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक ही रोड की बार बार खुदाई के चलते पूरे नगर की रोड का खस्ता हाल हो गया है। लोगों का रोड पर चलना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा की जबतक संस्था के ख़िलाफ़ शासन द्वारा कार्यवाई नहीं की जाती है तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

Uttar Pradesh Fast News