नदीम अदहमी ने शिक्षकों के साथ किया योगाभ्यास, बताया योग का महत्व

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जीवन में योग और प्राणायाम के महत्त्व को विद्यालय के डायरेक्टर ने बताया। कहा कि यह हमारे शरीर को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की प्रक्रिया है, जिसे हजारो वर्षो से भारत में उपयोग किया जाता है। यह एक प्रकार का व्यायाम है जिसमे कई प्रकार के आसन शामिल हैं। किसी भी व्यायाम को शुरू करने से पहले सूक्ष्म व्यायाम करना बहुत आवश्यक है। काम करने और खेलने के पहले शरीर के प्रत्येक जोड़ में लोच अर्थात लचीलेपन का होना आवश्यक है, इसलिए शरीर के प्रत्येक अंग के लिए यौगिक सूक्ष्म व्यायाम बनाया गया है।

आज के आधुनिक जीवनशैली में जहां एक तरफ व्यक्ति अपने कार्य में घिरा हुआ है, वही तनाव भरे हुए इस माहौल में अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने दिनचर्या में सूक्ष्म यौगिक व्यायाम का अभ्यास करें तो व्यक्ति का शरीर रोगमुक्त हो सकता है।
सूक्ष्म व्यायाम के पश्चात वृक्षासन, ताड़ासन और ध्रुवासन कराया गया। उसके पश्चात उसके पश्चात कपाल भाति, अनुलोम विलोम , भ्रामरी , दीर्गी एवं पियूष पान प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात शव आसन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। व्यायाम और प्राणायाम विद्यालय के अध्यापक योगेश चंद्र तिवारी एवं उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय के निर्देशन में हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी , प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, को -ऑर्डिनेटर नेहा कुरेशी , प्राइमरी इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव एवं प्री प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा एवं सभी शैक्षणिक स्टाफ सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त जिला प्रसाशन की तरफ से भी पुलिस लाइन में योग दिवस मनाया गया जिसमे हमारे विद्यालय के भी अध्यापक व अध्यापिकाएं छात्र छात्राओं के साथ सम्मिलित हुए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग

गाजीपुर ‌।नगर के महात्मा गांधी पार्क आमघाट में भाजपा जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर योग का कार्यक्रम हुआ। जहां सभासदों सहित भाजपा के नगर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कुशल प्रशिक्षक बृजेंद्र कुशवाहा के निर्देशन में योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि योग पौराणिक रूप से हमारे जीवन पद्धति से जुड़ी हुई,शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति अपने मन और चेतना से नियमित निश्चित समय पर कि जाने वाली ऐसी क्रिया है। जिसको अपने व्यवहार में लाकर हम बहुत दिनों तक स्वयं शरीर को कमजोर होने से बचा सकते हैं। यह ऐसी विधा है जिसके माध्यम से हम सिर्फ स्वस्थ ही नहीं रह सकते बल्कि समय के साथ जुड़ने वाली बहुत सी बीमारियों को अपने पास आने से भी रोक सकते हैं ।बीमारियों को दूर कर सकते हैं।


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने कि ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारत कि व्यवस्थाओं तथा परम्पराओं में निहित योग को विश्व स्तर कि स्विकारिता प्राप्त होना हमारे देश कि बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कि स्वीकृति मिलने के बाद योग के प्रति लोगों का झूकाव बढ़ा है यह एक प्रेरणा के रूप में आगे बढ़ी है और समाज के हर जाति वर्ग एवं महिला पुरुष सभी ने इसमें अपनी रूचि दिखाई है।


इस अवसर पर सभासद सोमेश मोहन राय,शनि चौरसिया,अजय कुशवाहा हेमंत त्रिपाठी, भानू केशरी,, राजेश कुमार, रजनीकांत वर्मा, श्री प्रकाश श्रीवास्तव,अजय सिंह, धीरेन्द्र राय,पारस नाथ गुप्ता, संतोष प्रधान, आनन्द अग्रवाल सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है:चंचल


गाजीपुर।बुधवार को जनपद के विभिन्न भागों में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस ‘‘हर घर आंगन योग‘‘ भव्य रूप से मनाया गया । जनपद  में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ नवम् अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल संयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. जयंत कुमार ने किया।

जिला प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह,, समस्त जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी, के अलावा कुल लगभग चार हजार लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया।  

इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग भारत मे सदियो पुरानी परम्परा रही है। जिसे हमे हमारे ऋषि मुनियों ने आर्शिवाद के रूप में दिया है। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय परंपरा एवं संस्कृति में छिपे इस अद्भुत दर्शन को न केवल वैश्विक रूप दिया अपितु जन-जन के जीवन के अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने में भी मदद की, इस दिवस की महत्ता की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए पूरे विश्व में योग दिवस का आयोजन किया गया।
 

उन्होने कहा कि उपभोक्तावादी समाज में जब व्यक्ति ने अपने आपको प्रतियोगी के बजाय प्रतिस्पर्धी बना लिया हो और अपने जीवन को यन्त्रवत ढाल लिया हो ऐसी स्थिति में उसके जीवन में निराशा, अवसाद और बीमारियां लगातार घर करती जा रही है, उन्होने कहा कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है, इसका श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, हमारे प्रधानमंत्री की सोच का दायरा इतना विस्तृत है कि उन्होंने मानवीय पहलू पर विचार करने के उपरान्त ही योग दिवस की शुरूआत की, उन्होंने बताया है कि योग से मानव किस तरह से अपने जीवन को सुरक्षित रख सकता है, आज के विषम परिस्थितियों में जब आदमी की सोच बदल गयी है, खान-पान बदल गया है, रहन-सहन बदल गया है, इस भौतिकता के युग में हम पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं, जो जीवन के लिए अत्यन्त घातक है, योग दिवस हमे बतलाता है कि व्यक्ति को सूर्यादय के पूर्व उठना चाहिए, नियम, संयम को अपने जीवन में अत्यधिक महत्व देना चाहिए तभी व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि जनपद मे आज नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उन्होने जनपद मे योग दिवस के अवसर पर अपील की कि योग को अपने दैनिक जीवन चर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करे। करे योग रहे निरोग।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक रूद्र तिवारी, नम्रता तिवारी, एवं अन्य प्रशिक्षक ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला दिब्यांगजन संशक्तिकरण अधिकारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रातः 6 बजे से नेहरू युवा केन्द्र प्रशिक्षको के द्वारा विभिन्न विकास खण्डो पर योगाभ्यास कर विभिन्न जानकारी दी गई।

मुख्तार का गणेश गिरफ्तार

गाजीपुर। लगातार मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में ईडी के नोटिस पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस गणेश दत्त को चंदन नगर स्थित आवास से हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस की एक टीम गणेश दत्त मिश्रा को लेकर लखनऊ ईडी कार्यालय के लिए रवाना हो गई। बता दें पिछले दिनों मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा से बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए लखनऊ ईडी के द्वारा नोटिस भेजा गया था। लेकिन गणेश दत्त मिश्रा के द्वारा पूछताछ में सहयोग नहीं किया जा रहा था और न ही जवाब दिया जा रहा था। इसके बाद ईडी ने गाजीपुर सदर कोतवाली को एक नोटिस भेज कर गणेश दत्त मिश्रा को हिरासत में लेकर लखनऊ तलब करने के लिए नोटिस भेजा था। ईडी की नोटिस मिलने के बाद पुलिस चंदन नगर स्थित गणेश दत्त मिश्रा के आवास से उसे कोतवाली ले आई। इसके बाद एक दारोगा और दो सिपाहियों की सुरक्षा के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कुछ दिन पहले गणेश दत्त मिश्रा की कपूरपुर में एक अवैध प्रॉपर्टी को ईडी ने कुर्क किया था। इसके अलावा चंदन नगर स्थित 3 मंजिला इमारत को पहले ही जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया जा चुका है।

एसपी कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी का निधन

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के डीसीआरबी में तैनात हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव का मंगलवार को भदोही के सहारा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। अखिलेश लगभग दो साल से कैंसर रोग से पीड़ित थे। वर्तमान समय में ग्राम राजपुरा थाना भदोही में रहते थे। भदोही के ही सहारा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे अखिलेश को मंगलवार की दोपहर 12 बजे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अखिलेश यादव करीब 18 महीने से मेडिकल लिव लेकर अपना उपचार करा रहे थे। निधन की खबर सुनते ही परिवार सहित पुलिस विभाग में दुख की लहर दौड़ गई।

सपना सिंह ने किया योगाभ्यास, बताया योग का महत्व

गाजीपुर। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर बुधवार को सैदपुर क्षेत्र के भैरोपुर उचौरी में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व मे योगासन एवं अन्य समस्त योग क्रियाओं का सफल अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग शिक्षक ने मौके पर मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर सपना सिंह ने कहा कि भारत वैदिक और पुरातन काल से योग को अपनाकर जीवन को स्वस्थ, निरोग और लम्बी आयु का मार्ग प्रशस्त करता रहा है। यहां के तमाम ऋषि महर्षि ऐसे हुए जो योग साधना के बल पर अपने समस्त इन्द्रियों और इच्छाओं पर नियंत्रण कर लिया।

पंकज सिंह चंचल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत नौ वर्षों के कार्यकाल में राष्ट्र सम्मान और स्वस्थ भारत,स्वच्छ भारत अभियान से जूडी यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत के आग्रह प्रस्ताव पर अंतरराष्ट्रीय स्विकार देश कि पुरातन शारीरिक शौष्ठव कला आसन विधा योग को अंतरराष्ट्रीय महत्व तथा सम्मान प्राप्त हुआ। योग के प्रति देश और विदेश के लोगों में आत्म चेतना कि प्रेरणा मजबूत हुई। गांवों से समय अभाव और अनिच्छा के कारण विलुप्त हो चुके व्यायाम शालाओं को पुनर्जीवन मिला जहां आज योग क्रियाओं को हर उम्र के लोग अपना रहे हैं। योग करने वालों में संजीव सिंह बॉबी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

करोड़ों रुपए से होगा गाजीपुर नगर पालिका का विकास, बजट हुआ पास

नगर पालिका परिषद गाजीपुर का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट सर्वसम्मति से हुआ पास।


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज की उपस्थिति में मंगलवार को बोर्ड की प्रथम बैंठक हुयी। जिसमें उपस्थित सभी नव निर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण व बुके देकर स्वागत किया गया। तदोपरान्त आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुमानित आय 50 करोड़ 49 लाख 60 हजार एवं अनुमानित व्यय 50 करोड़ 47 लाख 80 हजार का बजट पेश किया गया जिस पर विधिवत चर्चा हुई। चर्चा उपरान्त सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। इसके अतिरिक्त नगर में चल रहें विकास कार्यों पर भी विधिवत चर्चा शुरू हुयी। चर्चा में कहा गया कि जिन कार्यदायी एजेन्सी द्वारा अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है, उन्हे तत्काल नोटिस भेजा जाए उसके उपरान्त भी निश्चित अवधि तक जिनका कार्य पूर्ण नहीं होता है तो विधिक रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय। इसके अतिरिक्त जिन कार्यों की स्वीकृति के उपरान्त भी अभी तक निविदा नही निकाली गयी है एवं कुछ कार्यों की पुर्ननिविदा निकलनी है उसे बिना देर किए तत्काल निविदा निकाली जाए। उत्तर प्रदेश शासन की जो भी जनकल्याणकारी एवं विकास के दृष्टिगत योजनाएं चल रही है, उसकी कार्य योजना बनाकर अधिक से अधिक धन शासन से लाने हेतु अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। इस दौरान पार्कों एवं पोखरों का सुन्दरीकरण, जल निकासी आदि पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। नगर में पिछले 4-5 महीनों से चल रही सफाई व्यवस्था पर अधिकांश सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया एवं सफाई निरीक्षक के कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़ा किया।

सभी सदस्यों ने एक स्वर से सफाई कार्यों में तत्काल तेजी लाने एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही पर अंकुश लगाने की मांग की। दाखिल-खारिज, नामान्तरण, दुकानों का आवंटन एवं नये दुकानों के निर्माण हेतु ऐसे सभी नये एवं पुराने कार्यों के लिए पूर्व की भाँति ही अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। पेयजल की बाधित आपूर्ति पर भी चिन्ता व्यक्त करते हुए इसमें सुधार की मांग की गयी। इसके अतिरिक्त सीवर से हो रहे जनता की परेशानियों पर सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया और कार्यदायी संस्था जल निगम से सुधार करने की माँग की। जल निगम द्वारा किए जा रहे सड़कों पर सबमर्सिबल के माध्यम से हो रही पानी की बर्बादी पर भी चिन्ता व्यक्त करते हुए बताया गया कि इससे पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। तत्पश्चात् अन्त में कोई प्रस्ताव न आने के कारण अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अनुमति से अधिशासी अधिकारी द्वारा बैठक समाप्त की घोषणा की गयी। बैठक में विवेक कुमार बिन्द (अवर अभियन्ता सिविल), पूजा सिंह, रफीउल्लाह खां (अवर अभियन्ता जल), मो0 एहसान आलम (सफाई एवं खाद्य निरीक्षक), सत्यम राय, विशाल कुमार श्रीवास्तव (लिपिक) आदि के अलावा सभासदगण सर्वश्री अनिता देवी, गुंजन, निलिमा, संजय कुमार, शनि चौरसिया, मीनू, अजय, अशोक, यस्मिन, परवेज अहमद, अभय कुमार, सुशील, संदीप श्रीवास्तव, अमीना खातून, मोहम्मद नवाब, सहबान अली, सरिता, रवि प्रकाश, नफीस अहमद, कुसुम देवी, सोमेश मोहन राय, सालेहा खातून, सुनील, उषा, अखिलेश सिंह यादव उपस्थित रहें।

लाखों की हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। रेवतीपुर पुलिस व स्वाट टीम रेवतीपुर पुलिया के पास से बाइक सवार अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया।उसके पास से तीन सौ बावन ग्राम हेरोइन बरामद किया है।हेरोइन की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताया जाता है।पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना पर कि एक युवक बिहार में हेरोइन लेकर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम रेवतीपुर पुलिया पर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी बीच बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तीन सौ बावन ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस के पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रेवतीपुर भीष्मदेव राय पट्टी निवासी अमित कुमार गुप्ता बताया।पकडे गए तस्कर से पूलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी उप निीक्षक शहीर सिद्धीकी, प्रभारी सर्विलांस सेल सुनील कुमार तिवारी,हे. कां सुजीत सिंह ,हे. कां. संजय प्रसाद, कां, राजेश यादव,का, विनोद कुशवाहा, कां. संगम शुक्ला शामिल रहे।

पीजी कॉलेज में प्रवेश फार्म भरने की बढ़ी तारीख

गाजीपुर। पीजी कालेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरें जाने की तारीख बढ़ा दी गयी है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2023-24 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्रायें अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.pgcghazipur.ac.in पर लाग इन 20 जून तक भरने की समय सीमा को बढ़ा कर 25 जून कर दी गयी है। अब छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने के लिए 25 जून तक कॉलेज वेबसाइट पर आवेदन करने का विकल्प मिलेगा।प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय – समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी।

समस्याओं को लेकर होगा आंदोलन:दुर्गेश श्रीवास्तव

समस्याओं को लेकर के होगा आंदोलन: दुर्गेश श्रीवास्तव

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास भवन की गंदगी सहित अन्य समस्याओं व मासिक बैठक को लेकर के मुख्य विकास अधिकारी से मिला। जिसमें प्रथम पत्रक में विकास भवन के प्रांगण में गंदगी सहित, शुद्ध पानी की व्यवस्था किया जाना, मोटरसाइकिल स्टैंड को कैंटीन व्यवस्था से बहाल किया जाना, विकास भवन के प्रांगण में सी०सी०टी०वी० की व्यवस्था किया जाना विकास भवन के मेन गेट पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस तैनात किया जाना,व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नाम से एक कच्छ की व्यवस्था किया जाना सहित मांगों का पत्र सौंपा गया।जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया है कि विगत वर्षों में शौचालय और विकास भवन में गंदगी सहित विकास भवन के छतों की मरम्मत को लेकर के वर्ष 2019 में 5- 11-2019 से 6-11-2019 तक दो दिवसीय सत्याग्रह किया गया था, जिसके फलस्वरूप जिला विकास अधिकारी लिखित आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ,लेकिन 2 वर्ष कोरोना वैश्विक महामारी के वजह से किसी भी कार्य प्रगति नहीं हुआ था,जिसके फलस्वरूप सितंबर 2022 में पुनः एक बार आंदोलन का नोटिस दिया गया, जिसका संज्ञान निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश गुप्ता लेते हुए, जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विकास भवन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी पदाधिकारी के साथ बैठक कर शौचालय सहित अन्य मांगों का निस्तारण किया जाए, जिसके फलस्वरूप बैठक में तय हुआ कि हर विभाग के विभागाध्यक्ष व कर्मचारियों द्वारा एक सहयोग राशि पर सहमति बनी तब जाकर के विकास भवन में शुद्ध जल व शौचालय का मरम्मत का कार्य हो पाया,परंतु इतनी भीषण गर्मी में विकास भवन के किसी भी कार्यालय में पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे कर्मचारियों सहित आम जनमानस को भी तपतीधूप में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को एक पत्रक और सौंपा गया जिसमें शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर व अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व को नामित किया गया है,किंतु जब से श्री प्रकाश गुप्ता का स्थानांतरण हुआ है, तब से कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक संपन्न नहीं हो पा रही है,जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रही है, उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से अनुरोध किया कि मासिक बैठक सुचारू रूप से कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ लेना प्रारंभ करें, जिससे हम कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हो सके, उन्होंने मौखिक तौर पर यह भी कहा कि बहुत से जनपद के अधिकारी सरकारी नंबर नहीं उठाते हैं, जो सामाजिक हित में ठीक नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव,अजय कुमार मिश्रा, अभय सिंह,बबुआ यादव, बृजेश, गोपाल पांडेय,सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News