न्यायालय ने तीन लोगों को सुनाई 10 साल की सजा

गाजीपुर। मॉनिटरिंग सेल/थाना जमानिया पुलिस की प्रभावी पैरवी के पर 3 अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई सजा।
मॉनिटरिंग सेल/थाना जमानिया पुलिस द्वारा थाना जमानिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-03/20 धारा 498A,304B व 3/4 दहेज प्रतिषेध से सम्बन्धित प्रकरण में 3 अभियुक्त प्रद्युम्मन तिवारी उर्फ सूरज तिवारी पुत्र यशवन्त तिवारी निवासी असैचन्दपुर थाना जमानिया के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी पर गुरूवार को न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। विजयवाला देवी पत्नी यशवन्त तिवारी निवासी असैचन्दपुर थाना जमानिया को 304 B भादवि में 7 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। यसवन्त तिवारी पुत्र राजनरायन तिवारी निवासी असैचन्दपुर थाना जमानिया के साथ उपरोक्त अभियुक्तों को 498 A भादवि में 2-2 वर्ष का सश्रम कारावास व एक-एक हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

जुर्माना लगाते हुए न्यायालय ने सुनाया चार साल की सजा

गाजीपुर। मॉनिटरिंग सेल/थाना सुहवल पुलिस की प्रभावी पैरवी के पर 1 अभियुक्त को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई।
मॉनिटरिंग सेल/थाना सुहवल पुलिस द्वारा थाना सुहवल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-90/11 धारा 308,323,504,506 से सम्बन्धित प्रकरण में मनोज कुमार पांडेय पुत्र गिरजा पांडेय निवासी सुहवल थाना के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी पर गुरूवार को को न्यायालय द्वारा धारा 308 में चार वर्ष सश्रम कारावास व 5000 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। धारा 323 में 6 माह का कारावश से दण्डित किया गया।

एंबुलेंस कर्मियों का हुआ सम्मान

बेहतरीन काम करने के लिए एंबुलेंस कर्मियों का हुआ सम्मान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने का लगातार दावा किया जाता है। इसी के क्रम में 102 एंबुलेंस जो आधी आबादी के स्वास्थ्य सुविधा के लिए उनके घर से अस्पताल और अस्पताल से उनके घरों तक पहुंचाने का काम पायलट और ईमटी के माध्यम से किया जाता है। जिसके चलते जनपद में 102 एंबुलेंस के पायलट और ईमटी के क्विक रिस्पांस के चलते कई गर्भवती का सफल डिलेवरी एंबुलेंस के अंदर भी कराया गया। बहुत सारे गर्भवती का डिलीवरी पास के स्वास्थ्य केंद्र और जिला महिला अस्पताल में भी कराया गया। सब के कार्यों को देखते हुए जनपद में 102 एंबुलेंस में बेहतर कार्य करने वाले ईमटी और पायलट व अन्य को मंडल प्रभारी सुमित कुमार दुबे और जिला प्रभारी दीपक राय और प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप चौबे के द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल स्थित कार्यालय में सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी दीपक राय ने बताया कि जनपद में मौजूदा समय में 108 एंबुलेंस की संख्या 42 और 102 एंबुलेंस की संख्या 37 है। इन्हीं एंबुलेंस के माध्यम से कॉल सेंटर पर कॉल करने के बाद हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मी की सटीक सूचना पर क्विक रिस्पांस करते हुए ईमटी और पायलट बताए गए लोकेशन पर पहुंचते हैं। वहां से गर्भवती व अन्य को रेस्क्यू करते हुए पास के अस्पताल या जिला अस्पताल तक पहुंचाते हैं। ऐसे ही 102 एंबुलेंस तीन कर्मी को मंडल प्रभारी सुमित कुमार दुबे के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हेल्प डेस्क इंचार्ज बंदना, पायलट प्रमोद और पायलट मनोज कुमार मौर्य शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इस तरह क सम्मान करने के पीछे मुख्य उद्देश्य शासन के द्वारा दी गई सुविधा का शत प्रतिशत लोगों को लाभ मिले। साथ ही कर्मियों के कार्यों में और गुणवत्ता आए जिससे सीख ले कर अन्य पायलट ईमटी व अन्य कर्मी बेहतर करने का कार्य करें।

हजारों परीक्षार्थी देंगे पीसीएस की परीक्षा, तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा ( पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक संग बैठक गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 14 मई, 2023 रविवार को दो पालियों (प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से मध्यान्ह 11.30 बजे तक सामान्य अध्ययन-1, द्वितीय पाली अपरान्ह 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक) सामान्य अध्ययन-2 में कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जनपद गाजीपुर में निर्धारित 18 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 8000 हजार परीक्षार्थियो का आवंटन किया गया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाये गये है। उन्होने बताया कि 14 मई, 2023 दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा ( पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र/गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुँचाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो का परीक्षा से पूर्व भ्रणम कर वहां भौतिक सत्यापन कर वहां सी सी टी वी कैमरे, पेयजल एव अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व मे सुनिश्चित कर लेगे। परीक्षा को नकल विहीन एंव पारदर्शी ढंग से कराना हम सभी का कर्तव्य है। परीक्षा में कही भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्रव्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर, उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य अधिकरी उपस्थित थे। उन्होने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, खाने पीने की सामाग्री, केल्कुलेटर, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री ले कर आना सख्त प्रतिबधित रहेगा।

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर मशाल रैली के प्रचार वाहन को किया रवाना

गाजीपुर। ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से 5 मई 2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया जिसका स्वागत 9 मई 2023 को गाजीपुर-चंदौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया। इसी क्रम में जनपद में 10 मई 2023 को प्रातः 7 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु मशाल रैली प्रचार वाहन को जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी आवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा अधिकारी कपिल देव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, विभिन्न विद्यालयो के प्रधानाचार्य, जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खिलाड़ीगण, नेहरू युवा केन्द्र, एन सी सी , एन एस एस, व्यापार मण्डल, रोटरी क्लब, विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्रो ने मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग किया।

मशाल रैली प्रचार वाहन जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुची। जहां लुर्दस कांन्वेंट की बालिकाओ द्वारा स्वागत गीत एवं खेलो इण्डिया गेम्स पर एकल नृत्य की प्रस्तुति की गयी जो सराहनीय रहा। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जमीनी स्तर से खेलो को बढावा देने के लिए यह मुहिम चलाई गयी है। 25 मई 2023 से आरम्भ होने वाले इस आयोजन में लगभग 200 विश्वविद्यालय की टीमो के द्वारा 21 खेल स्पर्धा मे 4705 खिलाड़ी भाग लेगे। आज इस जिले में यह रैली निकाली गयी है जिसमे खेल के प्रति लोगो का उत्साह देखा जा रहा है। उन्होने कहा कि मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह मे विभिन्न मार्गो से होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने युवाओ का उत्साह वर्धन एवं कार्यक्रम के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद कार्यक्रम एवं लेखा सहायक ने0यु0केन्द्र ने किया तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

13 मई को होगा मतगणना, डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश


गाजीपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को निष्पक्ष, निर्वाध एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मतगणना हेतु समस्त आर ओ, ए आर ओ के प्रशिक्षण कार्यक्रम रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा की समयबद्धता के साथ सभी अधिकारी अपनी अपनी तैयारियां पूरी कर ले साथ ही मतगणना की प्रत्येक कार्यवाही में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन किया जाए। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 का मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपरांत अब जिला प्रशासन की ओर से आगामी 13 मई को होने वाली नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना को आयोग की मंशा के अनुरूप निर्बाध एवं शांतिपूर्वक रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां किया जाना आरंम्भ कर दिया गया है।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देशित किया कि मतगणना की प्रत्येक कार्यवाही में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरसः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतगणना कराने के संबंध में टेबल लगाने के साथ साथ तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये और अधिकारियों से कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा अपनी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। कोई भी मतगणना अभिकर्ता या मतगणना कर्मी मोबाईल या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस को अपने साथ अंदर नही ले जा सकेंगे। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित होगा। मतगणना परिसर पूर्णतया धूम्रपान निषेध परिसर होगा। परिसर में पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी, गुटका आदि प्रतिबंध है। साथ ही कोई भी धारदार या ज्वलनशील पदार्थ परिसर में प्रतिबंधित है।

सूचना आयुक्त ने 80 प्रतिशत मामलों का किया निस्तारण, लगाई अधिकारियों को फटकार

गाजीपुर। राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती द्वारा जनपद से संबंधित द्वितीय अपीलों व शिकायतों की जनपद स्तर पर विकेन्द्रीकरण सुनवाई जिला पंचायत सभागार में बुधवार को 200 अपीलों शिकायतों में 80 प्रतिशत मामलों का निस्तारण कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राज्य सूचना आयुक्त का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। समीक्षा बैठक एवं विशेष सुनवाई के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए जो वर्षों से लंबित थे। आयुक्त द्वारा 07 घंटे की सुनवाई के दौरान कई अधिकारियों को ससमय सूचना न उपलब्ध कराने पर फटकार भी लगाई। साथ ही जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा वादकारियों की सहूलियत के लिए जनपद भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इससे वादकारियों को लंबे समय से लंबित मामलों में विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। इससे उनकी ऊर्जा, धन एवं समय की भी बचत होगी।

उन्होंने बताया कि जन सूचना अधिकार अधिनियम सभी लोक प्राधिकारियों पर लागू होता है। अधिकारी किसी भी स्तर का क्यों न हो, यदि जन सूचना अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करता है तो आयोग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि  वर्ष 2022 व 2023  में लगभग 211 ऐसे मामलो में जनसूचना अधिकारियों पर अर्थदंड (लगभग 52 लाख 75 हज़ार) भी अधिरोपित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत मांगी गयी सूचना वादी को त्वरित गति से  उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होेने कहा कि यदि किसी जनसूचना अधिकारी को अधिनियम की धारा 9(2) के तहत व्यक्तिगत उपस्थित होने का आदेश दिया जाता है तो वह आयोग के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करें अन्यथा उनके विरुद्ध अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी। प्रथम अपीलीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि वो अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध युक्तियुक्त कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी। राज्य सूचना आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जनसूचनाधिकारी स्वयं उपस्थित हो या अपने सक्षम वरिष्ठ अधिकारी को भेजे। इसका अनुपालन न करने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

उक्त सुनवाई में सूचना आयुक्त के साथ अनिल त्रिखा पेशकार, अंकीश पांडेय, निजी सचिव व ऋषभ सिंह, अशुलिपिक द्वारा सुनवाई करवाने में अहम भूमिका निभाई गई।

कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी, दिया मणिकांत राठौड़ के खिलाफ तहरीर

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी के खिलाफ कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी।

थाना कोतवाली में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ दी तहरीर।

कर्नाटक विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के खिलाफ जान से मारने की साजिश: सुनील राम



गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली पहुंचकर कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराने हेतु उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को एक लिखित तहरीर दिया। मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी और साजिश रचने के आरोप से जुड़ा हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र में थानाध्यक्ष कोतवाली से यह शिकायत की है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठोड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी और अभद्र भाषा की टिप्पणी की है, जो एक संगीन अपराध है, जिसके लिए सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर गाजीपुर थाना कोतवाली की पुलिस कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के उक्त प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी के इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए, इसे जानबूझ कर बोला हुआ और अहंकार में डूबा बयान बताया है। उन्होंने कहा कि चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस से भाजपा बुरी तरह हार रही है इसलिए ऐसा बयान भाजपा के लोगों द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रकरण पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने इसे भाजपा नेताओं द्वारा हार की हताशा में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, बटुक नारायण मिश्र, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, मनीष राय, राम नगीना पांडे, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, अनुराग पांडे, विक्की यादव, अभय कुशवाहा, झुन्ना शर्मा, आशीष राय आदि लोग उपस्थित रहे।

अनुपस्थित मतगणना कर्मियों के ऊपर होगी विभागीय कार्यवाही


गाजीपुर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को टेरी भवन स्थित पी0जी0 कॉलेज में दो पालियों में संपन्न हुआ। जिसमें 720 मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं अतिरिक्त मतगणना सहायको को मास्टर ट्रेनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं मुख्य राजस्व अधिकारी भी उपस्थिति रहें, जिन्होने मतगणना की बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताते हुए मतगणना पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश दिया, साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कार्मिकों को किसी प्रकार की समस्या एवं प्रश्न होने पर पहले ही उसका समाधान कर लेने की बात कही। मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण मंगलवार को दो पालियों में संपन्न हुआ। प्रथम पाली पूर्वान्ह 9 बजे से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक 7 कक्षो में संपन्न हुआ। जिसमें 720 मतगणना कार्मिकों में से दोनों पालियो से 02-02 कार्मिक कुल 4 मतगणना कर्मी अनुपस्थित रहे। जिन्हें विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।

खेलो इण्डिया टीम का डीएम ने किया स्वागत

गाजीपुर। ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से 5 मई 2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया। ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘ के सफल आयोजन के उद्देश्य से गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 9 मई 2023 को सायं काल 5 बजे मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जनपद के जमानियां/चन्दौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, उपजिलाधिकारी जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी जमानियां, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय तीरन्दाज खिलाड़ी सतीष दूबे ;हॉकी कोच नफीस अहमद ने मशाल रैली प्रचार वाहन का माल्यार्पण एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज जमानियां के छात्राओ द्वारा स्वागतगीत गाकर स्वागत किया । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपने गन्तव्य के लिए आगे रवाना हुई तथा मेदनीपुर पहुचने पर वहां खो-खो के खिलाड़ियों ने भी जोरदार स्वागत किया। मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का रात्रि विश्राम जनपद में होगा।

10 मई 2023 को प्रातः 7 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु खिलाड़ियो के द्वारा रैली निकाली जायेगी जिसमें जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग करेगे। रैली जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुचेगी । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह 3 बजें विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील सैदपुर स्थित करमपुर स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेगी।

Uttar Pradesh Fast News