आशीर्वाद मिला तो शहर के हर बुनियादी जरूरतों को करूंगा पूरा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के समर्थन में बुधवार की देर रात सिंचाई विभाग चौराहा और रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा के माध्यम से दिनेश यादव ने सभी स्थानीय जनता से सहयोग और समर्थन देने की अपील किया। कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो शहर की सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर इस शहर को एक सुंदर स्वरूप देने का काम करूंगा। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से भाजपा 25 वर्षों से नगरपालिका में विराजमान हैं लेकिन यह शहर जहां 25 वर्षों पहले जहां खड़ा था आज भी यह शहर वहीं खड़ा है। इस शहर में भाजपा ने 25 वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका नगरवासी जिक्र कर सकें। आज शहर की दीवारों पर आई लव यू हमारा गाजीपुर की इबारत लिखी जा रही है, इस शहर की जनता पूछ रही है आखिर भाजपा ने इस नगरपालिका में ऐसा कौन सा आकर्षण पैदा कर दिया या ऐसा कौन सा निर्माण करा दिया जिसकी वजह से आई लव यू हमारा गाजीपुर बोला जा सके। उन्होंने कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो अपने नगरपालिका चेयरमैन के साथ मिलकर इस शहर की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस सभा को संबोधित किया। शरीफ राईनी ने भी लोकतंत्र और संविधान विरोधी और तानाशाही के रास्ते पर चल रही भाजपा के खिलाफ मतदान करने और साईकिल पर मुहर लगाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश यादव को विजई बनाने की अपील किया। सिंचाई विभाग चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश सिंह और संचालन पुर्व सभासद दिनेश यादव और रेलवे स्टेशन पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वंशबहादुर कुशवाहा और संचालन समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आत्मा यादव ने किया।
इन नुक्कड़ सभाओं में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी, रामयश यादव, जिला सचिव आमिर अली, डॉ समीर सिंह, दीपक सिंह,नगेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुमार बिंद, सिंकदर कन्नौजिया,एम सी लाल,चंदन तिवारी,अभिनव सिंह, अरुण कुशवाहा ,आशा यादव,विभा पाल, रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, सदानंद कन्नौजिया,शेर अली राईनी,मोहन रावत,राजदीप रावत आदि उपस्थित थे।

बंद रहेंगी शराब की दुकानें

गाजीपुर। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जनपद में प्रथम चरण का मतदान 4 मई 2023 को होना है। मतगणना 13 मई 2023 को सम्पन्न करायी जायेगी। जिसको लेकर जनपद के आबकारी अधिकारी ने समस्त मादक पदार्थो एवं शराब की दुकानो के मालिको को निर्देशित किया जाता है कि जनपद में मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घण्टा पूर्व से मतदान दिवस को मतदान समाप्त होने तक एवं मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व ही सायं 5 बजे से मतगणना समाप्ति के उपरान्त उस दिन रात्रि 12 बजे तक आबकारी एवं मादक पदार्थो की दुकानों को बन्द रखा जायेगा है।

प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे 16 कर्मी, डीएम ने दिया निर्देश


गाजीपुर। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मतदान कार्मिको का द्वितीय प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थित मे स्नातकोत्तर महाविद्यालय के टेरी भवन के विभिन्न कक्षो मे गुरुवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनरों द्वारा चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे बैलेट बाक्स को सील करने, एजेन्ट की नियुक्ति करने एवं अन्य विषयों पर विस्तार से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। 27 अप्रैल के द्वितीय प्रशिक्षण मे प्रथम पाली में 600 कार्मिकों में 16 अनुपस्थित पाये गये तथा द्वितीय पाली में 584 कार्मिकों में 16 अनुपस्थित पाये गये। उन्होने अनुपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अगले दिन 28 अप्रैल के प्रशिक्षण मे भाग लेना सुनिश्चित करें। अन्यथा अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज करायी जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व सुशील लाल श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं प्रशिक्षण से सम्बन्धित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

गाजीपुर नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी को लेकर अनिल निषाद ने कहा….

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी कि जीत सुनिश्चित करने के लिए निषाध पार्टी लगातार प्रयास कर रही है। निषाध पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अनिल निषाध के नेतृत्व मे गुरूवार को नगर के रजागंज और टेढ़ी बाजार मे आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और अति पिछड़े वर्ग को राजनीति सहित प्रत्येक क्षेत्र मे सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी कि सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास का विश्वास भाजपा सरकार मे निहित है। नगरपालिका क्षेत्रों मे भाजपा प्रत्याशियों कि जीत का आह्वान करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों के साथ जिलों मे भी भाजपा कि सरकार क्षेत्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। नगरपालिका प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगरपालिका को स्वस्थ, स्वच्छ और सुन्दर रखने के साथ साथ लोगों का जीवन स्तर मे सुधार हो मेरा सदैव से यह प्रयास रहा है।

सभा को पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, निषाध एकता परिषद अध्यक्ष बबलू निषाध, विक्की चौधरी, अविनाश सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्याम चौधरी, गौतम चौधरी, धर्मावती देवी, राधिका देवी, विन्दी देवी, कितम देवी, सोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने वार्ड नंबर 21 महात्मा गांधी नगर परस पुरा मोड़ जायसवाल धर्मशाला के पास से थाना कोतवाली होते हुए आमघाट पार्क तक भ्रमण कर जनसंपर्क किया और लोगों से मिलकर नगर क्षेत्र के विकास और सुन्दरी करण सहित आम आदमी के जीवन से जुडी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रीति गुप्ता, सोमेश मोहन राय, आनंद अग्रहरि, विशाल चौरसिया एवं अनूप सिंह आदि लोग साथ साथ उपस्थित रहे।

बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध: राज्य मंत्री

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा का प्रबुद्ध एवं सामाजिक संगठन की बैठक मंगलवार की देर शाम नगर के परसपुरा स्थित एक मैरेज हाल आयोजित किया गया।
इस बैठक मे कार्यकर्ताओं को राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल और एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सम्बोधित किया। कहा कि देश, प्रदेश मे सेवा, सुरक्षा तथा जन विश्वास का वातावरण स्थापित करने मे भाजपा सरकारों ने किर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि नगरों के विकास के लिए भाजपा कि विजय चुनावों मे बहुत जरूरी है। कहा कि देश और प्रदेश मे विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपडा, मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पुरी तरह ध्यान रख रही है। नगरों के सुदृढ़ि, स्वच्छता तथा सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा कि विजय नगर निकाय चुनावों मे बहुत जरूरी है। ताकि विकास कि तारतम्यता बनी रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सुशासन व्यवस्था के साथ साथ भय, भुख, भ्रष्टाचार के उन्मूलन मे भाजपा सरकारों ने लगातार काम किया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि विकास के अधुरे कार्यों को पुर्ण करना तथा देश प्रदेश कि सरकारों के कार्य योजना के निहितार्थ समर्पित होकर विकास और विश्वास के साथ गाजीपुर को आदर्श नगरपालिका बनाना मेरी प्राथमिकता है। इस बैठक में अतिथियों का अभिनन्दन विनोद अग्रवाल ने किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक संगीता बलवंत, कृष्ण बिहारी राय, लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, कादिर राईनी, दुष्यंत अग्रहरी, विशाल चौरसिया, हरेन्द्र यादव, श्रीप्रकाश केशरी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, अमरनाथ दूबे, जयसूर्य भट्ट, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, सुशील वर्मा, समरेंद्र सिंह, अजय राय दारा आदि उपस्थित रहे।

चुनाव प्रभावित किया तो होगी कार्यवाही:एसपी

गाजीपुर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत थाना मोहम्मदाबाद पर लोगों से जनसंवाद किया गया। संवाद के दौरान उन्होंने वहां मौजूद नगरवासियों तथा प्रत्यासियों से चुनाओं के संबंध में बात किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के संबंध में लोगो की राय जानी। पुलिस अधीक्षक ने आगामी चुनाओें को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए संबंधित अफसर को निर्देशित किया। कहा कि कोई भी चुनाव के दौरान उपद्रव करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद और एसडीएम मोहम्मदाबाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

संजय राय शेरपुरिया को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। एसटीएफ ने संजय राय शेरपुरिया को मंगलवार देर रात विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। संजय पर संस्था बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। बताया जा रहा कि संजय राय की ऐसी चर्चा पहले भी थी। आरोप है कि संजय द्वारा भाजपा के बड़े नेताओं का करीबी होने का दावा कर लोगों को तरह-तरह के लालच देकर मोटी रकम वसूला जाता था। इसके अलावा भी कई तरह के बड़े फ्रॉड के आरोप हैं। एसटीएफ बुधवार को इसका खुलासा कर सकती है।
आरोप है कि संजय राय द्वारा संजय फॉर यूथ नाम की संस्था चलाया जाता है, जिसका स्लोगन है स्वरोजगार से आत्मनिर्भर गाजीपुर बनाने का लक्ष्य। जानकारी के मुताबिक संजय द्वारा अपने आपको बड़े भाजपा नेता व नामचीन अफसरों का रिश्तेदार या करीबी बताया जाता है। संजय ने दिल्ली में आलीशान बंगला कब्जा कर रखा है। गुजरात में इसी तरह का बड़ा नेटवर्क बनाया है। संजय द्वारा लोगों को झांसे में लेकर उनके काम कराने का दावा कर उनसे रकम वसूला जाता है।
है। ये रकम लाखों-करोड़ों में रहती है। इसको लेकर एसटीएफ लंबे समय से पड़ताल कर रही थी। खबरों के अनुसार पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद संजय राय की गिरफ्तारी हुई है। एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने संजय राय शेरपुरिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दिल्ली में संजय राय शेरपुरिया ने जहां पर आवास बनाया है वहां पर लगे वाई-फाई का नाम पीएम आवास लिख रखा है अधिकतर लोगों को संजय द्वारा यही बताया जाता है कि संजय का काम पीएमओ से संबंधित है। ये आवास इसीलिए मिला है। आरोप ये भी है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ संजय ने एडिट कर अपनी फोटो लगाई हैं, जिसका इस्तेमाल किया जाता है। उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी का एक लेटर वायरल हो रहा है। लेटर में यूपीडा में क्या चल रहा है? इस पत्र में सवाल पूछे गये हैं। कैसे यूपीडा में लोग रखे गये हैं? किस आधार पर उनको लाखों का पेमेंट हो रहा है? यूपीडा में रिटायरमेंट प्लान टाइप का माहौल है, साहब को सेट करो लाखों कमाओ. यूपीडा में ज़मीन से उठा कर पद, पैसा, गाड़ी बँटी है,लगातार पैसे भी बढ़ रहें हैं। सूत्र बता रहें हैं कि-वर्तमान CEO ने भी यूपीडा में क्या कैसे चल रहा है कि जाँच शुरू कर दी है। लेटर में लिखा है कि दुर्गेश उपाध्याय को ज्यादा वेतन किस आधार पर दिया जा रहा है? लेटर में लिखा है कि यूपीडा एक्सप्रेस वे में पैसा बचा रहा था,और मुख्यालय में पैसा लुटाया जा रहा है।

अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील बूथो पर रहेगी नजर


गाजीपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारी, सी0ओ, एस0ओ0, आर0ओ एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में बैठक ली। बैठक के दौरान अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील बूथो का स्थलीय समीक्षा की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारी जंगीपुर, दिलदारनगर, सैदपुर एवं सादात के कई बूथो पर अतिसंवेदनशील स्थल को कड़ाई से पालन करने एवं लगातार चेकिग किये जाने का निर्देश दिया। कहा कि जितने भी अपराधी पर अपराधिक मामले है उसकी गहन समीक्षा की जाय तथा उसपर विशेष निगरानी रखी जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि पार्टियो के प्रत्याशियों द्वारा जितने भी प्रचार वाहन हैं वो बिना अनुमति के नही चलने चाहिए। शासन द्वारा नामित प्रचार वाहन ही चलेगे। इसके अतिरिक्त कोई भी प्रत्याशी बिना अनुमति प्रचार वाहन का प्रयोग करता है तो तत्काल गाड़ी को सीज किया जाय।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रचार-प्रसार में जितना भी धनराशि का खर्च हो रहे है उनकी गम्भीरता से समीक्षा कर एक-एक लेखाधिकारी बैठाया जाय। चुनाव के दौरान बूथ स्थल पर जाने वाले रास्तो की जानकारी ली, जिसमें बताया कि कोई भी रास्ता अवरोधक उत्पन्न न हो। जहा रास्ते खराब है तत्काल उसे ठीक करायी जाय। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी से जानकारी ली तो बताया कि जितने भी बूथ से नजदीक शराब की दुकान है उसके आस-पास लगातार चेकिंग किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बूथ से 8 किलो मीटर की दूरी तक ठेके या शराब की दुकानो को लगातार चेक किया जाय एवं चेक की गयी दुकानो का प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय। उन्होने निर्देशित किया कि जितने भी बूथ सदेहजनक है उसपर बायोमैट्रिक स्थापित कर हर व्यक्त का आधार कार्ड चेक किया जाय। चेक करने के उपरान्त ही उसे वोट स्थल तक भेजा जाय। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड फर्जी एवं दूसरे का आधार कार्ड लेकर वोट देने जाता है तो उसे चेक कर जेल भेजा जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

लोगों को किया गया जागरूक

विश्व मलेरिया दिवस को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

ग़ाज़ीपुर। दुनिया भर में विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2007 से की गई थी। इसी को लेकर मंगलवार को जनपद में भी विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं उप केंद्रों पर विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाते हुए जन जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि साल 2007 से विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया जा रहा है इसी को लेकर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनदाबाद और उसके अंतर्गत चलने वाले हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं उप केंद्रों पर मलेरिया से लोगों को जागरूक करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का मकसद मलेरिया के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। हर साल की तरह इस वर्ष भी मलेरिया दिवस हेतु एक खास थीम यानी मलेरिया से लडने के लिए तैयार रखी गई है। इसका मकसद लोगों को मलेरिया से निपटने के लिए तैयार कर जागरूक करना। मलेरिया मादा मच्छर ऐनाफेलीज के काटने से होता है।। बरसात के मौसम या वातावरण में नमी होने पर मलेरिया के मच्छर पनपने लगते है, और बीमारी फैलाते हैं। बुखार, सिर दर्द,उल्टी, ठंड लगना , थकान होना , चक्कर आना पेटों में दर्द रहना ये सब मलेरिया के कुछ सामान्य लक्षण है। आम तौर पर मलेरिया दो सप्ताह में ठीक हो जाता है । परन्तु बिमारी को नजरंदाज करना रोगी के लिए ख़तरनाक हो सकते है । मलेरिया होने पर मरीज को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। जैसे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार ले जैसे साबुत अनाज, बाजरा क्योंकि ये आहार जल्दी से शरीर को एनर्जी देते हैं। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन बढ़ा दें । अपने शरीर को हाइड्रेट करे। तरल पदार्थ जैसे गन्ने का रस, नारियल पानी, ताजे फलों का रस, नींबू पानी, सूप जैसी चीजें पिये ,पीने के पानी को उबालकर कर पीये। क्योंकि इसमें के बैक्टीरिया उबलने से मर जाते है ।तरल पदार्थ युरीन के रास्ते से शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते है। मलेरिया से बचाव हेतु हमें सदैव सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चहिए , घर के दरवाज़े एवं खिड़कियों पर जाली लगवाकर रखें ताकि मच्छर अंदर न आ सके घर के अंदर मासकिटो जलाए कीटनाशकों का छिड़काव कराये, पुरे बाजु के कपड़े पहने रात को शरीर ढका हुआ हो। घर के अन्दर की सफाई रखें तथा ऐसे स्थान जहां पानी इकट्ठा हो उसे नियमित साफ रखें। जिससे मच्छर पैदा न हो सके। कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार, सीएचओ सितमा यादव, फार्मासिस्ट इमरान, कृष्ण कुमार, अजय राय इत्यादि क्षेत्रीय आशा ,एएनएम एवं सीएचओ रही।

विकास और माफियाओं को लेकर मंत्री और एमएलसी ने कहा……

गाजीपुर। राज्य मंत्री (स्टाम्प एवं न्याय शुल्क) उत्तर प्रदेश रविन्द्र जायसवाल नगरपालिका परिषद जमानिया में एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य मंत्री ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार हैं। नगरपालिका और नगरपंचायतों का विकास करना है तो बीजेपी ही एकमात्र विकल्प हैं। गुंडे माफिया आज डर के छुपे हुए हैं। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारे पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। आप के हौसले का ही ये परिणाम है कि आज देश और प्रदेश में हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश गुप्ता संघर्षशील व्यक्ति हैं। कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति के घर तक पहुँचे और अपनी सरकार की योजनाओं को बताएं।

हम जनपद के आठों सीटों पर जीत का परचम लहरायेंगे। माफिया अब रहम की भीख मांग रहे हैं। किसी से डरने की जरूरत नहीं है, प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को मेरा प्रतिनिधि माने। कोई डराने धमकाने की कोशिश करें तो आप मुझे अवगत करा सकते हैं। जनता तक ये पहुँचाये की निर्बाध रूप से बिजली, सड़क, स्वच्छ पानी सिर्फ और सिर्फ हमारी सरकार ही दे सकती हैं। क्योंकि यहाँ भाई भतीजावाद नहीं है। यहाँ सिर्फ निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता हैं। सम्मेलन के पश्चात चुनावी कार्यालय का मंत्री और एमएलसी ने उद्घाटन किया एवं नगर में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बी के त्रिवेदी, प्रवीण सिंह, अनिल यादव, नृपेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, आशीष वर्मा, सभी मण्डल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News