डीएम ने किया विभिन्न मतदेय स्थलों का  निरीक्षण

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज विधान सभा क्षेत्र 376-जंगीपुर के विभिन्न्न मतदेय स्थलो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज मे भाग संख्या-338 से 346 तक के बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। सभी बूथ लेवल अधिकारी को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसरों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर निर्वाचक नामावली से संबंधित स्थिति जानी।
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रक्रिया संचालित है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकता है। फॉर्म-6 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन के उपरांत बीएलओ द्वारा नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा। बताया कि अपमार्जन  हेतु फार्म-7 तथा जिन मतदाताओ के नाम मे संशोधन और स्थल परिवर्तन करना है तो वे फार्म-8 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को देगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों ने पहले से अपना मोबाइल नंबर मतदाता सूची से लिंक कर रखा है, वे वोटर हेल्पलाइन ऐप पर मोबाइल नंबर दर्ज कर परिवार के सभी सदस्यों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में एक साथ देख सकते हैं। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे भी वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर अपना नाम खोज सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सत्यापन के बाद भी नाम सूची में नहीं मिलता है, तो फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरते समय आवेदक को अपना विवरण प्रस्तुत करना होगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं की फोटो खराब है अथवा जो “नो मैपिंग” की श्रेणी में आते हैं, वे अपने संबंधित बूथ पर उपस्थित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सुधार करा सकते हैं। उन्होने बताया कि जनपद मे मतदाताओं की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है जहॉ आमजन को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, एसडीएम स्तर के अधिकारी भी उपलब्ध हैं और पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा निर्वाचन आयोग के पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नई सुविधा के अंतर्गत नागरिक बीएलओ को कॉल रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं, जिस पर संबंधित बीएलओ स्वयं संपर्क करेंगे। मौके पर तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार बिरनों एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जनपद न्यायाधीश ने किया वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ

गाजीपुर ।उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आमजन की सुविधा हेतु मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन रविवार को जनपद न्यायालय परिसर में किया गया है। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा यह कहा गया कि जनपद के समस्त नागरिकों की सुविधा हेतु सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच से देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा यह बताया गया कि शासन की समस्त योजनाओं के विषय में आमजन को जागरुक करने में यह शिविर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। शिविर के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह, अपर जिला जज कक्ष संख्या-01 द्वारा यह कहा गया कि शिविर में विभिन्न विभागों के 45 स्टाल लगाए गए थे। शिविर बहुआयामी था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श, सभी प्रकार की पेंशन, बिजली एवं पानी के बिल, सभी प्रकार की बीमा योजनायें, राशनकार्ड, आधार कार्ड या कोई भी अन्य योजना, जिसकी आवश्यकता आमजन को दैनिक जीवन में होती है, उन सभी का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।
प्रदर्शनी/मेगा शिविर के विभिन्न विभागो यथा- जिला सूचना विभाग, प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम , खादी ग्राम उद्योग, कृषि विपणन,  जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, पर्यटन विभाग, आजीविका मिशन, ग्रामोद्योग विभाग,खाद्य रसद विभाग द्वारा गेहू खरीद हेतु पंजीकृत/नवीनिकरण, एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाए गए थे, जिनका फीता काटकर अवलोकन जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं जिला विधिक के सचिव द्वारा किया गया। अवलोकन के उपरानत जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त विभागों द्वारा लगाए गए स्टालो पर उपस्थित होकर सभी योजनाओं की जानकारी ली तथा विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ सेे लाभार्थियों को लाभन्वित कराते हुए सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी भी दी गई।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अर्चना द्वारा यह बताया गया कि शिविर के माध्यम से सभी प्रकार के कैम्प में कुल 21971 व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हुआ। मेगा शिविर कैम्प में ग पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुषमान कार्ड, स्वम सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक आदि भी वितरित किए गए। शिविर में मौके पर ही आवेदन किए जाने की सुविधा भी प्रदान की गया। इस शिविर में पुलिस विभाग द्वारा पंडाल लगाई गई, जिसमें हेल्पलाईन एवं साइबर अपराध से संबंधित विशेष जानकारी प्रदान की गई। बैंकों द्वारा वैयक्तिक ऋण एवं अन्य प्रकार के ऋण हेतु आवेदन कर पाने की सुविधा प्रदान की गयी। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं बैसाखी का वितरण न्यायाधीश के कर कमलो द्वारा लाभार्थी को वितरित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार के माध्यम विभिन्न ब्लाको से महिलाओं को अन्नप्रासन एवं गोभराई का कार्य किया गया जिसमें न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा बच्चो को खीर चटाकर सम्पन्न किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी द्वारा न्यायालय परिसर मे पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पी.ओ. (एम.ए.सी.टी) संजय हरिशुक्ला, सिविल बार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह, न्यायिक अधिकारीगण अली रजा, अलख कुमार, रामअवतार प्रसाद, विजय कुमार, नूतन द्विवेदी, अमित कुमार, अनन्त कुमार, संदेश कुमार पासवान, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश कुमार3कहिकिहकमततहअह मिश्रा, क्षेत्राधिकारी (नगर) शेखर सेंगर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, वादकारीगण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मन की बात को भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियमित मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के आज 131 वें संस्करण को भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाह की भाति बुथ स्तर पर सुना । आज के प्रसारण मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण, युवाओं की भूमिका, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।मन की बात को सुनकर भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रियाएँ व्यस्त की।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के बुथ संख्या 410 रेवतीपुर पर बुथ समिति सदस्यों के साथ मन की बात को सुना और कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त संदेश समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया और अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम सुनने का आग्रह किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने गाजीपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 199 बडीबाग बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि ‘मन की बात’ का कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक जागरूकता बढ़ती है,नागरिकों में कर्तव्यबोध की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि इस संवाद से आम जनता को सीधे देश के नेतृत्व से जुड़ने का अवसर मिलता है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने विधानसभा सैदपुर,शक्ति केन्द्र हसनपुर के बूथ संख्या 271 पर मंडल उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” को सूना और कहा कि आज के प्रसारण मे आलिन शेरिन अब्राहम का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जीवन भले ही अल्प रहा हो, लेकिन उसका योगदान अमर हो गया। कहा कि अंगदान केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि कई जिंदगियों को नई आशा देता है।
इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि हम सभी इस महादान के प्रति जागरूक होकर जीवन बचाने के संकल्प से जुड़ें।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बुथ संख्या 291 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जो जोर दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।
इसके अलावा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, जिला मंत्री सुरेश बिंद, संतोष चौहान आदि ने अपने अपने स्थानीय बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

गाजीपुर प्रेस क्लब ने रचा इतिहास, बीमा कैंप में जुटी पत्रकारों की भीड़


गाजीपुर प्रेस क्लब में रचा इतिहास, बीमा कैंप में जुटी पत्रकारों की भीड़

गाज़ीपुर: गाज़ीपुर प्रेस क्लब के तत्वाधान में वर्तमान सत्र के सदस्यों का द्वितीय चरण और अंतिम बीमा कैम्प मुख्य डाकघर में शनिवार के दिन आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रेस क्लब सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कर बीमा का लाभ उठाया।

ज्ञात हो कि गाज़ीपुर प्रेस क्लब ने स्थापना के बाद से ही पत्रकार हित में बड़ा कदम उठाते हुए सभी सदस्यों का 10 लाख का बीमा हर साल करवाया जा रहा है। बीमा में लगने वाली प्रीमियम की राशि का वहन प्रेस क्लब स्वयं उठाता है। उसी क्रम में लगातार तीसरे वर्ष भी सदस्यों का बीमा कराया गया।

आज द्वितीय चरण का बीमा कैंप महासचिव कृपा कृष्ण “केके” की देख रेख में आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि आज आये सभी सदस्यों का बीमा किया गया। वर्तमान सत्र में सौ से ज्यादा सदस्यों का बीमा कराया जा चुका है। अपनी स्थापना के समय से ही क्लब ने सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, जो आज के समय में पत्रकारिता की चुनौतियों को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण है।

बीमा कैम्प में संरक्षक मनीष मिश्रा, अध्यक्ष शिवकुमार, सचिव विनीत दुबे के अलावा यशवंत सिंह, हसन इकबाल, दयाशंकर राय, प्रदीप दुबे, आदर्श सिंह, विपिन दुबे, रिजवान अली, शहनवाज, अरुण यादव, रजत, सोनू शर्मा, पिंटू, अशोक मौर्य, बृजेश उपाध्याय, मो.आकिब, संतोष शर्मा, आदित्य, मो.फैसल, इन्द्रसेन आदि बड़ी संख्या में पत्रकार सदस्य मौजूद रहे।

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह ने पीजी कॉलेज में किया कार्यशाला का शुभारंभ

गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी०जी० कालेज गोराबाजार के सभागार में शनिवार को ‘‘बौद्धिक संपदा संरक्षण‘‘ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह, उच्च न्यायालय इलाहबाद,  विशिष्ठ अतिथि डा० जे० पी0 सिंह, प्राचार्य, क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर, प्रो० अनिता कुमारी, प्राचार्य राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर एवं संस्थान के निदेशक, डा० अजीत प्रताप सिंह, द्वारा बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन  कर प्रारम्भ हुई।  

सचिव/प्रबंधक  अजीत कुमार सिंह ने सभी अतिथिओ को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह ने शिक्षा और अनुसंधान में बौद्धिक संपदा अधिकार का महत्व, पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और भौगोलिक संकेतकों का अवलोकन एवं भारत और विश्व स्तर पर बौद्धिक संपदा अधिकारों को नियंत्रित करने वाले प्रमुख कानून और नियामक को विस्तार पूर्वक बताया। न्यायमूर्ति ने शिव वाटिका उद्यान में वृक्षारोपण भी किया।


अजीत कुमार सिंह ने  कार्यशाला के प्रायोजक विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ, उ०प्र० का आभार व्यक्त किया और उ० प्र० सरकार की बौद्धिक संपदा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम की उपयोगिता को बताया तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। कार्यशाला में प्रो० फते बहादुर सिंह-बी०एच०यू०, प्रो० देवेन्द्र सिंह-आई०आई०टी०,बी०एच०यू०, प्रो० सौरभ पाल-पूर्वांचल विश्विद्यालय जौनपुर एवं डा० मयंक प्रताप- बी०एच०यू० ने बौद्धिक संपदा संरक्षण सम्बंधित अपने विचार व्यक्त किया जिसकी प्रतिभागियों द्वारा काफी सराहना की गयी।

इस कार्यशाला में संस्थान और प्रदेश के विभिन्न विश्विद्यालयों महाविद्यालयों से आये प्राध्यापक, रिसर्च स्कॉलर, कॉर्पाेरेटस और छात्रों ने काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी समस्त शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। महाविद्यालय के एन०एन०सी० कैडेट्स द्वारा डा० प्रशांत सिंह के नेतृत्व में  मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। कार्यशाला के संयोजक डा० अमित प्रताप ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया तथा कार्यक्रम का संचालन डा० अमित प्रताप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शशिकांत राय, राणा प्रताप सिंह, कृपा शंकर सिंह, डा० बालेश्वर सिंह, डा० यशवंत  सिंह, डा० विनोद सिंह, डा० दिनेश  सिंह, डा० अजातशत्रु सिंह ,  राहुल आनन्द सिंह, डॉ० अभिषेक  सिंह, डा० सुभाष चन्द्र गुप्त, कमला प्रसाद गुप्त आदि उपस्तिथ रहे।

जिस समस्या का तत्काल निस्तारण हो सके उसके लिए किसी को परेशान ना करें:डीएम

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियां में शनिवार को डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 257 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।



जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी जमानियां, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, तहसीलदार जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं समस्त जनपदस्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों को मिला क्षतिपूर्ति चेक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 21 फरवरी को कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के किसानों को कुल 285 करोड रुपए की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी गई। इसमें फसल बीमा के रूप में गाजीपुर के किसानों को अभी तक 2.22 करोड़ रुपए मिले हैं। शेष धनराशि अभी मिलनी शेष है। इस धनराशि में बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में फसल क्षति का पूर्व में प्राप्त 1.16 करोड़ रुपए शामिल है तथा आज मुख्यमंत्री द्वारा 3422 कृषकों को 1.06 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति दी गयी है। जनपद में फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषकों की संख्या साल दर साल घट रही थी। बैंकों द्वारा फसल बीमा के प्रति उदासीन रवैया तथा केसीसी धारक किसानों को बीमा योजना से बाहर होने के ऑप्ट आउट विकल्प के कारण विगत वर्ष मात्र 7422 किसान ही खरीफ फसल मे बीमित हुये थे।


जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा प्रत्येक बैंक और उसकी प्रत्येक शाखा का फसल बीमा का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित समीक्षा से पहली बार खरीफ मौसम में रिकार्ड 47000 से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ा गया। इसका प्रभाव रबी मौसम में भी देखने को मिला जिसमें 42000 से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अपनाया। विगत 5 वर्षों में बीमा योजना के अंतर्गत सर्वाधिक प्राप्त क्षतिपूर्ति खरीफ वर्ष 2023 में मात्र 99 लाख रुपए थी। वहीं इस वर्ष खरीफ में अब तक 2.22 करोड़ रुपए किसानों को प्राप्त हो चुके हैं और अभी संपूर्ण धनराशि मिलनी बाकी है।


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषि, राजस्व एवं बीमा कंपनी की संयुक्त समिति द्वारा जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत हेतु अधिसूचित धान अथवा बाजरा फसल में 50 प्रतिशत से अधिक क्षति का आकलन था, वहां तात्कालिक सहायता के रूप में 25 प्रतिशत अग्रिम धनराशि प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त मोथा चक्रवात के चलते अतिवृष्टि से फसल काटकर सूखने हेतु खलिहान में रखी गई फसल को हुए नुकसान के साथ-साथ अंतिम रूप से क्रॉप कटिंग परिणाम तथा सेटेलाइट के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों से वास्तविक रूप से उपज में हुई कमी के आधार पर क्षतिपूर्ति का निर्धारण किया जाता है।

अब तक प्राप्त अनन्तिम धनराशि से यह संकेत मिलता है की पहली बार किसानों द्वारा प्रीमियम के रूप में बीमा कंपनी को अदा की गई 2.78 करोड़ रुपए से कहीं अधिक क्षतिपूर्ति किसानों को प्राप्त होगी। इसके कारण किसानों को किसी दैेवीय आपदा की स्थिति में फसल बीमा योजना की ओर अधिक से अधिक आकृष्ट हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनपद स्तरीय प्रसारण राइफल क्लब में आयोजित किया गया। जहां सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, गाजीपुर तथा मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलााधिकारी (वि0/रा0), उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी सहित बड़ी संख्या मंे दोनो योजनाओं के लाभार्थी मौजूद थे, जिन्हे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा क्षतिपूर्ति के चेक प्रदान किये गये।

डीएम ने किया निरीक्षण, रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित जिला पूर्ति विभाग, जिला खाद्य विपणन कार्यालय एवं जिला पिछडावर्ग कल्याण विभाग कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालयों के विभिन्न पटलो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने कार्यालयो मे खाद्यान्न, पर्वतन, आपूर्ति, अनुश्रवण कक्ष, अधिष्ठान, लेखा अनुभाग एवं राशन कार्ड अनुभाग व अन्य पटलो जॉच की।  निरीक्षण के दौरान कार्यालयों मे फाईलो का रख रखाव बेतरतीव ढंग से होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फाईलो का रख रखाव  सुव्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही उन्होने तीनों कार्यालयो के  कर्मचारियो के सर्विस बुक, भविष्य निधि पास बुक, अर्जित अवकाश, आकस्मिक अवकाश की फाईलो की गहनता से जॉच की , इस दौरान विभिन्न फाईलो मंे कई कमियां प्रदर्शित हुई जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रामा सिंह यादव पूर्ति लिपिक को स्पष्टिकरण एंव वेतन रोकने, प्रहलाद चन्द विपणन सहायक का वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण एवं जिला पिछडावर्ग कल्याण विभाग के लिपिक अनुभव श्रीवास्तव को स्पष्टिकरण का निर्देश दिया । मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त सिंह ,तहसीलदार सदर राजीव यादव, नायब तहसीलदार विजय कान्त,, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी गिरजा शंकर सिंह, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद ने किया लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

गाजीपुर। मेगा ऋण शिविर का आयोजन आडिटोरियम हाल में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ0 संगीता बलवन्त एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, द्वारा प्रदर्शनी/मेला का अवलोकन के उपरान्त दीप प्रज्ज्वलन कर कर किया गया। मेगा ऋण शिविर मे पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख पश्चिम संजय कुमार सिन्हा और क्षेत्र प्रमुख पूर्व मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार एवं सभी बैंक समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP ), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC ), स्वयं सहायता समूह ऋण, यूनियन बैठक ऑफ इण्डिया, स्टेट बैंक आफ इडिया, इलाहाबाद बैक, उद्यमी एवं उद्योग विभाग, का स्टाल के माध्यम से प्रदर्शनी/मेला लगाया गया तथा अन्य स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।


मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने जनपद के ऋण की अपेक्षित वृद्धि के लिए बैंको की सराहना की, उन्होने 2047 तक के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बैंको की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया साथ ही उन्होने उपस्थित उद्यमियो, लाभार्थियों एवं जनमानस से अपील की की 2047 के विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने के लिए अपना योगदान दे। उन्होेने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए।

उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र आवेदकों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उद्यमी जो विकसित भारत में गाजीपुर के आर्थिक विकास को गति प्रदान करके अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले है ऐसे हमारे गाजीपुर के देवतुल्य नागरीकगण है। ऋण वितरण का यह कार्यक्रम आयोजित होने पर नये उद्यमी तैयार करने ऋण वितरण का कार्यक्रम नही बल्कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें स्थानीय स्तर पर किस तरह आर्थिक शक्ति को मजबूत करे, उद्यमिता को मजबूत करे उसके लिए बहुत प्रभावशाली माध्यम है।


विशिष्ठ अतिथि सरित अग्रवाल द्वारा अपने उपबोधन में कहा कि इस प्रकार के मेगा ऋण शिविरों से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे ऋण का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और समय से ऋण अदायगी सुनिश्चित करें। जिला अग्रणी प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि शिविर मे विभिन्न शासकीय योजनाओ मुख्य रूप से सीएम युवा उद्यमी योजना, ओडीओपी, पीएम स्वनिधि, एमवाईएसवाई, पीएम सूर्यघर एवं बैंको द्वारा संचालित विभिन्न एमएसएमई, रीटेल, एवं एग्रिकल्चर इसकीम के तहत 01.02.2026 से 20.02.2026 तक स्वीकृत करीब 225 करोड़ के ऋण का वितरण किया गया।

लाभार्थियो को मंचाशीन अतिथियो द्वारा स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक का वितरण किया गया। शिविर में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

डीएम ने किया विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र सदर अंतर्गत जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के कक्ष में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित ईआरओ, एईआरओ से अब तक निर्गत नोटिस, नोटिस वितरण, फीडिंग, जनसुनवाई, साक्ष्य मिलान सहित अन्य बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि नोटिस निर्गत करने के उपरांत अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई की प्रकिया में तेजी लाई जाए,

जिससे समयबद्ध रूप से इस कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि अर्हता आयु पूर्ण कर रहे युवाओं का फॉर्म 6 तथा संशोधन हेतु मतदाताओं को फार्म 8 भरवाया जाए। इस दौरान उन्होंने सुनवाई हेतु उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से वार्ता भी की। इस अवसर पर ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News