आईएमईआई 5.0 को लेकर तहसील स्तरीय बैठक

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ ही आईएमईआई 5.0 को लेकर तहसील स्तरीय बैठक

गाजीपुर।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आगामी अक्टूबर माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ ही आईएमआई 5.0 चलना है। जिसको लेकर सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय बैठक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मोहम्दाबाद तहसील की बैठक तहसीलदार मोहम्मदाबाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया। जिससे आगामी माह में संचालित होने वाले कार्यक्रम के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया जा सके।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष कुमार राय ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिसमें 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी शामिल है चलना है। इसी कार्यक्रम को लेकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लक्षण युक्त व्यक्तियों को नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर जांच कराना सुनिश्चित

उन्होंने बताया कि नगर निकाय में चुने हुए जनप्रतिनिधि के द्वारा आमजन को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों की रोकथाम के प्रति जागरुक एवं संवेदीकरण करने के बारे में भी बताया गया।

बैठक में पंचायती राज विभाग ग्राम में ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा जनसंपर्क एवं जन जागरण के माध्यम से साफ सफाई, शौचालय की सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ ही खराब इंडिया मार्का हैंड पंप की मरम्मत के बारे में भी चर्चा किया गया । इसके अलावा पशुओं के मूत्र से फैलने वाला रोग लेटोस्पा यिरोसिस अनेक जनपदों में फैल रहे हैं जिसको देखते हुए पशुपालन विभाग की भूमिका बढ़ जाती है। ऐसे में आगामी माह में पशुपालन विभाग भी अपनी भूमिका निभाएगा।
साथ अगामी 9 अक्टूबर से चलने वाले आई एम आई5.0 पर चर्चा करते हुऐ हेड काउंट सर्वे तथा डियु लिस्ट निर्माण में सावधानी बरतते हुए शतप्रतिशत 0 से 5 वर्ष के बच्चों का टिकाकरण किया जाए एवं उदासीन परिवार तथा बिमार बच्चों के घरों पर अवश्य ब्लाक रिस्पॉन्स टिम भ्रमण करते हुऐ उनका सफल टीकाकरण कराऐ । साथ ही समस्त जानकरीयो को ई कवच पर समय से एएनएम द्वारा सेशन बनाते हुऐ दर्ज किया जाए।

बैठक में खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद, खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद,बीपीएम संजीव कुमार, डब्ल्यूएचओ से अभिषेक द्विवेदी के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे।

सपना सिंह ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

गाजीपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के द्वारा युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों हेतु शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को रायफल क्लब परिसर से किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयो के कक्षा 07 से स्नातक तक के छात्र-छात्राओ को जनपद के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण कराकर उसकी ऐतिहासिकता के बारे में विस्तापरपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो रायफल क्लब से होते हुए जमानियां स्थित लठियां स्तम्भ, सैदपुर भीतरी एवं लार्ड कार्नवालिस का मकबरा पहुचा,जहां उन्हे इसके इतिहास के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम जिला पर्यटन अधिकारी दिव्या तिवारी के देख-रेख में सम्पन्न हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर सातवी से लेकर स्नातक के चयनित बच्चो को जनपद के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण कराकर उसके बारे बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोशिश रहेगी कि बच्चो को जनपद के बाहर के जिलो के ऐतिहासिक स्थलो का भी भ्रणम कराया जाए। जिससे छात्र-छात्राएॅ अपने देश/प्रदेश के इतिहास बारे मे जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पर्यटन अधिकारी दिव्या तिवारी, सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ने की भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

गाजीपुर। लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत 376 विधानसभा जंगीपुर के बिरनो मण्डल के शक्तिकेन्द्र विरनो के गोपालपुर गाँव में सन्त गोपाल स्वामी दास इण्टर कॉलेज में टिफिन बैठक कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रवास पर आयी मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, विधानसभा संयोजक मनोज सिंह, विधानसभा प्रभारी अजय उपाध्याय, विधानसभा विस्तारक दुर्गेश तिवारी, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रमोद राय, सोशल मीडिया संयोजक अमित तिवारी, मण्डल अध्यक्ष मन्नू राजभर, राजेश चौहान, धर्मेन्द्र कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, आशुतोष चतुर्वेदी, रंजू शर्मा, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लालबहादुर पाण्डेय के आवास पर विधानसभा चुनाव संचालन टोली कोर ग्रुप की बैठक केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने संगठनात्मक चर्चा कर योजना रचना बनाई जिसमें जिला महामंत्री द्वय अवधेश राजभर व प्रवीण सिंह, संयोजक मनोज सिंह, प्रभारी अजय उपाध्याय, विस्तारक दुर्गेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मण्डल अध्यक्ष, मन्नू राजभर, राजेश चौहान, धर्मेन्द्र कुशवाहा, मीडिया संयोजक प्रमोद राय, सोशल मीडिया संयोजक अमित तिवारी, आई टी संयोजक रामप्यारे विश्वकर्मा उपस्थित रहे

छात्राओं को बताया गया त्वचा के देखभाल के तरीके

गाजीपुर। मंगलवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और ओजश्वीनी फाउंडेशन के अंतर्गत क्वींस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय ब्यूटीशियन सर्टिफिकेट कोर्स के दूसरे दिन कार्यक्रम की प्रशिक्षक आयुश्री सिंह ने छात्राओं को स्किन (त्वचा) के प्रकार के बारे में बताया और समझाया की त्वचा तैलीय, सुखी और नॉर्मल 3 प्रकार की होती है और तीनो की ही देखभाल के तरीके भी अलग अलग होते हैं। आगे उन्होंने स्किन प्रॉब्लम्स बताए जिसमे उन्होंने एलर्जी, डार्क सर्कल्स, झुर्रियाँ, कील मुहांसे और एक्ने के बारे में विस्तृत जानकारी दी व घरेलू उत्पादों का प्रयोग करके कैसे इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है यह भी बताया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से फेस शीट मास्क भी बनवाया, जिससे न वो सिर्फ खुद को साफ और सुंदर बना सकती हैं बल्कि यह उनके लिए रोजगार के दरवाजों को भी खोलेगा। अंत में उन्होंने फेशियल की जानकारी दी व त्वचा प्रकार के आधार पर 3 छात्राओं का चुनाव कर उन पर फेशियल का डेमो दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सविता भारद्वाज ने कार्यशाला का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम की प्रशिक्षण टीम व प्रतिभागियों की संलग्नता देखते हुए खूब प्रसन्नता जाहिर की। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिखा सिंह द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 280 से अधिक छात्राएं व महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

देश के ऊपर आए हर संकट में वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है:सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। मेरी माटी मेरा देश, माटी का नमन वीरों का बंदन कार्यक्रम गांधी पार्क आमघाट में भव्यता के साथ मंगलवार को आयोजित हुआ ।सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।पार्क में शहीदों की स्मृति में स्थापित शिला फलकम को नमन के साथ दीप प्रज्वलंन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि यह धरती बलिदानियों की धरती है ।देश के ऊपर आए हर संकट में यहां के वीरों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। अपने सीने पर हंसते-हंसते गोलियां खा ली, किंतु तिरंगे को झुकने नहीं दिया ।सेना का सर्वाेच्च सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध में यही के वीर अब्दुल हमीद को एवं भारत पाक युद्ध 1971 में महावीर चक्र शहीद राम उग्रह पांडे को मिला। आज हम यहां के सभी शहीदों की शहादत को सलाम करते हैं। उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई।


 

भाजपा  जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे देश में समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। शहीदों की याद में उनके गांव में शिला फलकम का निर्माण किया जा रहा है। जिनकी वीरता को वहां के लोग याद करेंगे एवं भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बिंदु होगा। गाजीपुर से नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कल्याण विभाग के 96 युवा कलश में पवित्र मिट्टी के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 को तथा देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 30 अक्टूबर को आयोजित समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने सभी से आवाह्न किया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में कोई भी घर न छूटे ।प्रत्येक घर से अमृत कलश में यहां की पवित्र मिट्टी को संग्रहित करें, तथा शहीदों का नमन करें ।यह सभी का नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है । इस अवसर पर 2010 में दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के शहीद जवान सत्राजीत राम के भाई माथुरराम को, सन 1965 में जम्मू कश्मीर में सेना के शहीद जवान राम लखन सिंह की पत्नी शांति देवी, 2019 में अनंतनाग में सीआरपीएफ के शहीद जवान महेश सिंह की पत्नी निर्मला देवी, 1999 के कारगिल युद्ध में द्रास सेक्टर में सेना के शहीद जवान शेषनाथ के भतीजा प्रवीण कुमार, 1962 के भारत -चीन युद्ध में शहीद जवान रामनारायण राय की पत्नी मालती राय, 2016 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद जवान मनोज कुशवाहा की माताजी शीला देवी, 2001 में असम में सीआरपीएफ के शहीद जवान कैलाश यादव की पत्नी वृंदा यादव को सम्मानित किया गया । समारोह के दौरान नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक जावेद अहमद खान एवं बैजनाथ इंटर कॉलेज गाजीपुर की बच्चियो द्वारा देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किया गया। नेहरू  केंद्र के स्वयंसेवकों के माध्यम से अमृत कलश में पवित्र मिट्टी का संग्रहण किया गया । सभी का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी सदर ने किया। संचालन नेहरू केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया ।

इस अवसर पर  उपनिदेशक कपिल देव अवर अभियंता पूजा सिंह, विवेक सिंह रासबिहारी राय पूर्व महामंत्री, प्रवीण कुमार जिला महामंत्री, सभासद सनी चौरसिया, सोमेश मोहन राय , सुनील गुप्ता नगर अध्यक्ष, एहसान अली ,शाश्वत, खुशबू वर्मा सहित नेहरू केंद्र के स्वयंसेवक एवं भारी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे ।सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर ने किया।

डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण,रोका वेतन

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता  में समस्त विकास खण्डो में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराए जा रहे कार्याे की समीक्षा बैठक मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।


समीक्षा के दौरान विकास खण्ड भांवरकोल, बाराचवर एवं जखनिया में कार्य प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा तथा खण्ड शिक्षाधिकारी बाराचवर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को आपरेशन कायाकल्प के तहत सभी 19 कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिये। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। उन्होने कहा कि आपरेशन कायाकल्प मुख्यमंत्री महत्तपूर्ण येाजनाओ में एक है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण, शुद्ध पेयजल, शौचालय, आदि  कार्यों को  कराए जाने पर बल दिया। जिन-जिन विकास खण्डो में दिव्यांग शौचालय के निर्माण अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में अधिक मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, पी डी डी आर डी ए,  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी  एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता से हुई वार्ता

विद्युत मजदूर पंचायत की अधीक्षण अभियंता से विभिन्न कर्मचारी समस्याओं को लेकर द्विपक्षीय वार्ता हुई संपन्न

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के पूर्वांचल अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर में पांचों अधिशाषी अभियंता सहित बिलिंग एजेंसी स्टर्लिंग के जोनल हेड अखिलेश कुशवाहा संविदा कर्मियों के एजेंसी भारत इंटर प्राइजेज से विजय यादव के साथ विद्युत कर्मियों की तमाम समस्याओं को लेकर वार्ता हुई, जिसमें निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी। वही वार्ता संपन्न के बाद कर्मचारी नेता निर्भय सिंह ने बताया कि उपकेंद्रों के अनुरक्षण एवं परिचालन में लगे संविदा कर्मियों को माह जुलाई 2028 का वेतन दो दिन के अंदर, अगस्त माह का वेतन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में तथा सितंबर का वेतन उसके बाद दशहरा से पूर्व निर्गत कर दिया जाएगा। मीटर रीडिंग का कार्य कर रहे मीटर रीडरों का वेतन 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2023 के बीच में दो माह का भुगतान किया जाएगा। मीटर रीडरों के इपीएफ एवं ईएसआईसी की राशि 15 से 20 अक्टूबर 2023 के बीच में जून 2022 तक का इपीएफ, 15 नवंबर 2023 तक दिसंबर 2022 तक का इपीएफ एवं इस साल के अंत तक संपूर्ण इपीएफ की राशि सभी मीटर रीडरों के खाते में चली जाएगी। सभी संविदा कर्मियों एवं मीटर रीडरो को जॉइनिंग लेटर एवं ईएसआईसी हेल्थ कार्ड 15 दिन के अंदर वितरित कर दिया जाएगा। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ठंडी वर्दी, गर्म वर्दी एवं रेनकोट 30 नवंबर 2023 तक वितरित करा दिया जाएगा। सभी नियमित कर्मचारियों को अपने अधिशासी अभियंता के यहां अपना फोटो देना होगा और एक सप्ताह के अंदर उन्हें फोटो युक्त पहचान पत्र प्राप्त हो सकेगा।

जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया कि सभी संविदा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। रामलाल सिंह यादव संविदा कर्मी दुल्लहपुर उपकेंद्र, अंशु रघुवंशी संविदा कर्मी मिर्जापुर उपकेंद्र एवं पंकज गोंड उपकेंद्र करंडा को फिर से काम पर रखने की सहमति बनी। मार्च 2023 में हुए हड़ताल के दौरान निकाले गए 37 संविदा कर्मियों में 11 संविदा कर्मियों को जो काम पर थे उनको काम पर रखने हेतु अधीक्षण अभियंता ने अपनी संस्तुति सहित पत्र भेजा है। फिर से उन लोगों को काम पर रखने हेतु पत्र उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। सभी उपकेंद्रों पर कर्मचारियों के बैठने शौचालय एवं पीने की पानी की व्यवस्था कराने पर भी सहमति बनी। कमेटी नंबर 1, कमेटी नंबर 2 तत्काल मंडल स्तर पर बनाकर कर्मचारियों के पदोन्नति एवं समयबद्ध वेतनमान दूर किए जाने पर भी सहमति बनी। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर को मंडल कार्यालय से हुई निविदा के अनुसार ही मानदेय भुगतान कराने पर सहमति बनी तथा अन्य मांगों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई और सहमति बनी। जहां तक हड़ताल के दौरान निकल गए 37 संविदा कर्मियों की बात है हमने उसमें भी लगभग 11 कर्मचारियों को जो काम पर थे उनके रखवाने हेतु प्रयासरत हैं। बचे हुए हुए सभी संविदा कर्मियों के लिए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश लगातार प्रयासरत है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द उन सभी संविदा कर्मियों की ससम्मान वापसी होगी। आप सभी विद्युत कर्मी संगठन पर विश्वास बनाए रखें। हम पहले भी लड़े थे और जीते थे और आगे भी लड़ेंगे और जीतेंगे। आप लोग संगठन का साथ देते रहिए। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आगे भी आप लोगों को न्याय दिलाता रहूंगा। जनपद के कोने-कोने से आए नियमित कर्मचारियो, संविदा कर्मियों, मीटर रीडरो एवं कंप्यूटर ऑपरेटरो को अपनी मांगों के समर्थन में वार्ता में पहुंचकर वार्ता सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। वार्ता में सैकड़ों की संख्या में विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

भाजपा सरकार की नीतियों से देशवासी त्राहि त्राहि कर रहे हैं

गरीबों का अपमान और पूंजीपतियों का सम्मान कर रही है मोदी सरकार –सिंकदर कन्नौजिया


गाजीपुर। देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए और देश और प्रदेश से साम्प्रदायिक, तानाशाही, झूठी और जुमलेबाज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा सरकार को देश और प्रदेश की सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। यह बात समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव सिंकदर कन्नौजिया ने अपने स्वागत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर कही। उन्होंने भाजपा सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देशवासी त्राहि त्राहि कर रहे हैं। लगातार बढ़ती मंहगाई से गरीबो का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा सरकार को झूठ का पर्याय बताते हुए कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं से इस सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है । यह केवल जनता के सामने झूठ परोसने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि झूठ ही भाजपा का आधार है । 15-15 लाख रूपये हर देशवासी के खाते में भेजने और प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, सौ दिन के अंदर मंहगाई कम करने का और किसानों की आय दोगुनी करने का मोदी सरकार का वादा देश के गरीबों के साथ बहुत ही भद्दा मजाक था। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश के गरीबों का माखौल उड़ा रही है। इस देश का गरीब अपने को अपमानित और ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद झूठा है। राष्ट्र की सम्पत्ति को बेचने वाला राष्ट्रवादी नहीं बल्कि राष्ट्रविरोधी होता है। कहा कि इस सरकार का गरीबों की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल राष्ट्र की सम्पत्ति को बेचकर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है।

इस स्वागत समारोह की शुरुआत में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर नवमनोनीत प्रदेश सचिव सिंकदर कन्नौजिया का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सिंकदर कन्नौजिया के मनोनयन से संगठन मजबूत और धारदार होगा। उन्होंने कहा पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। वक्त आने पर पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है।इस सरकार में अपराध, अन्याय और अत्याचार बढ़ा है। इस सरकार में न किसी की सुरक्षा है और न संवेदना है। कानून व्यवस्था फेल है। चारों तरफ जंगलराज है। न पुलिस का खौफ रह गया है और न कानून का डर। पूरे प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का खौफ बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री योगी के सुशासन के दावों और बेहतर कानून व्यवस्था का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से रामधारी यादव, अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, मारकन्डेय यादव,राजेंद्र यादव, सत्येन्द्र यादव सत्या,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, डॉ समीर सिंह,रामज्ञान यादव,विजय शंकर यादव, दिनेश यादव, रामप्रकाश यादव,असलम खां,रामयश यादव नरसिंह यादव,अमित ठाकुर,संजय कन्नौजिया , गुड्डू कन्नौजिया,रामाशीष यादव, वंशबहादुर कुशवाहा अशोक कुमार यादव, बृजकिशोर यादव,शिवमुनि यादव आदि उपस्थित थे। इस स्वागत समारोह का संचालन जिला सचिव राजेश यादव ने किया।

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से सोमवार को जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां।
जिलाधिकारी ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये। इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाय। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। इस दौरान मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, एवं पुलिस बल मौजूद रहें।

कुपोषण से बचाव के लिए पोषण पाठशाला का हुआ आयोजन

कुपोषण से बचाव को लेकर हुआ पोषण पाठशाला का आयोजन



गाजीपुर। कुपोषण से बचाव को लेकर भारत सरकार के द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े में कुपोषित बच्चों और गर्भवती माता को कुपोषण से बचाव को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से कई तरह के बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पोषण पाठशाला का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 तक किया गया जिसकी थीम कुपोषण का प्रकार कारण एवं 6 माह से छोटे शिशु के लिए पोषण सेवाएं रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा एक पत्र आया था। जिसके क्रम में सोमवार को पोषण पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें एनआईसी के माध्यम से वह स्वयं और सीडीपीओ और अन्य लोग शामिल रहे तो वही आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी, मुख्य सेविका, और सुपरवाइजर भी लाभार्थियों के साथ इस पोषण पाठशाला में ऑनलाइन शामिल हुई।



उन्होंने बताया कि इस पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विशेषज्ञों के द्वारा उक्त थीम पर हिंदी में विस्तार से 6 माह से कम बच्चों को कुपोषण से कैसे बचाया जाए । साथ ही साथ स्तनपान का छोटे बच्चों में क्या महत्व है। इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस पाठशाला में कुछ सीडीपीओ और आंगनबाड़ियों के द्वारा भी प्रश्न पूछे गए उस प्रश्न का जवाब विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया। पाठशाला में कुपोषण के कारण दुष्प्रभाव एवं प्रकार के साथ ही बीमारी एवं कुपोषण का दुष्चक्र, कुपोषण की अवस्थाएं एवं पहचान के साथ ही वजन लंबाई एवं ऊंचाई लेने के तरीके के साथ ही माप लेते वक्त अक्सर की जाने वाली गलतियों के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया।

Uttar Pradesh Fast News