मेडिकल कॉलेज में पहली बार दूरबीन विधि से हुआ हड्डी का सफल आपरेशन

डा. सतीश कुमार ने किया गाज़ीपुर में प्रथम दूरबीन विधि से सफ़ल आपरेशन!


गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में शनिवार को दूरबीन विधि से प्रथम हड्डी का सफ़ल आपरेशन किया गया। मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग सर्जन डा. सतीश कुमार की कड़ी मेहनत से मरीज़ पीयूष कुमार का सफ़ल आपरेशन हुआ। आपरेशन के बाद मरीज पीयूष ने कहा कि इस जटिल आपरेशन के लिए बड़े शहरों के निजी अस्पतालों में बहुत महंगा खर्च बताया जा रहा था। ज्यादा खर्च न दे पाने के कारण मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा सफ़ल आपरेशन हुआ। इस आपरेशन में डा. सतीश के साथ डा. कृष्णा यादव, डा. रजत सिंह और निश्चेतना विभाग से डा. आर.के मिश्रा (सह आचार्य), डा. विवेक रंजन व सम्पूर्ण ओ टी स्टॉफ का सहयोग रहा। दूरबीन विधि से ये सफ़ल आपरेशन गाज़ीपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आम तौर पर चीर फाड़ से प्रतिदिन आपरेशन अस्पताल में होते हैं, और इसमें लंबे समय तक बेड रेस्ट की सलाह दी जाती है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि प्रधानाचार्य डा. आनंद मिश्रा के अथक प्रयास से नव निर्मित मेडिकल कॉलेज दिन पर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

2024 को लेकर बिंद समाज ने बनाई रणनीति

ग़ाज़ीपुर।लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दल चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सक्रिय हो रहे हैं वही जातिगत संगठन भी अब अपने को मजबूत और एकजुट करने के लिए काम में जुड़ गई है। इसी को लेकर आज गाजीपुर के जिला पंचायत हाल में अखिल भारतीय बिंद समाज का अक्टूबर माह में होने वाले महा रैली को लेकर एक बैठक किया गया। जिसमें समाज से जुड़े हुए सम्मानित जन शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य भोला नाथ बिंद के द्वारा किया गया।

बताते चलें कि 2024 को लेकर सभी जातिगत संगठन अपने को मजबूत कर अपनी राजनीतिक हस्ती राजनैतिक दलों को दिखाना चाह रहे हैं जिसको लेकर इस तरह का बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है समाजवादी पार्टी के नेता और बिंद समाज के जिला अध्यक्ष अशोक बिंद ने बताया कि कुछ राजनीतिक दल के द्वारा बिंद समाज के मतदाताओं की संख्या कम दिखला कर हमें हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम उनके इस कृत्य को सफल नहीं होने देंगे क्योंकि आज जनपद में लगभग 3.5 लाख बिंद समाज का मत है और यदि इतने मतदाता एकजुट हो गए तो आगामी लोकसभा चुनाव में अपने समाज का सांसद चुना जा सकता है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि यदि सपा बसपा भाजपा या अन्य राजनैतिक दलों के द्वारा बिंद समाज का प्रत्याशी दिया जाता है तो इस समाज के लोग अपने बेटे को अपने एकजुटता का परिचय देते हुए उसे लोकसभा तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बिहार जा रहे गो तस्कर गिरफ्तार, 18 गाय और 4 गोवंश बरामद

गाजीपुर। भावारकोल थाना पुलिस ने रविवार को एक ट्रक चौदह चक्का, 18 गाय, 4 गोवंश के बच्चे, 3 अदद मोबाईल फोन तथा 3960 रूपये के साथ 3 अभियुक्तों को किया। उप निरीक्षक ओमकार तिवारी ने मुखबिरी की सूचना पर थाना गेट भांवरकोल के ठीक सामने बहद ग्राम सलारपुर के पास से गर्जन यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र कुबेर यादव निवासी ग्राम भरौली थाना नरही जनपद बलिया, विक्रम कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया और सत्येन्द्र यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी गांव तीखा थाना फेफना जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक ट्रक नं. UP54AT4206 चौदह चक्का, 18 गाय, 4 गोवंश के बच्चे, 3960 रुपये नगद तथा तीन मोबाईल फोन बरामद किया। बता दें कि तस्कर गोवंशो की तस्करी कर कटने हेतु बिहार राज्य ले जा रहे थे।

गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने ऐसे मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

गाजीपुर। 19 अगस्त को विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी लार्ड कार्नवालिस मक़बरा, गोराबाजार में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 तक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माडल शूट, कैंडिड फोटोग्राफी, सिनेमेटिक वीडियो, ट्रेडिस्नल फोटो वीडियो को शूट किया गया। इस दौरान एसोसिएशन ने पौधारोपण भी किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मिस नॉर्थ इण्डिया जयंती जैन रहीं।कार्यक्रम में गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिशन के संरक्षक गुड्डू केसरी, जिला प्रभारी संजय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष मिथिलेथ, महामंत्री पवन, कोषाध्यक्ष सोनू जायसवाल, मिडिया प्रभारी मनीष, मंत्री संजय एवं संगठन मंत्री गौरव सहित अन्य उपस्थित थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर केसरी (अध्यक्ष) और संचालन अंशुल प्रजापति ( सोशल मीडिया प्रभारी) ने किया।

सचिव ने किया जेल का निरीक्षण, किया बंदियों से बात

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को जिला कारागार में जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया तथा Redressing the grievances of under trial prisoners, Sensitization for eradication of Drugs, Smoking and Alcoholism विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 960 बंदी निरूद्ध है।

जिसमें 829 पुरूष, 51 महिला के साथ 8 बच्चा निरूद्ध है व 80 अल्पवयस्क है। बंदियों को सुबह का नाश्ता-चना, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, नेनुआ) तथा शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल सब्जी (आलू, लौकी) दिया जाता है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ ने दिया निर्देश

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति  (शासी निकाय) की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। ओ पी डी का संचालन तथा नियमित रूप से सी एच ओ एवं एन एम की उपस्थिति का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद में पात्र व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड अभियान चलाकर बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रहें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने ई-कवच, मंत्रा एप्प, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन,एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, काई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 328 शिकायतें में 28 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 328 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 28 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 51 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 84 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक

गाजीपुर। सुभाकरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र महाराजगंज में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत विटामिन-ए संपूरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल एवं महाराजगंज के ग्राम प्रधान नंदू प्रताप ने गुरूवार को अभियान का शुभारंभ करते हुये बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। अभियान के तहत जनपद के सभी टीकाकरण सत्र स्थलों पर नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर सीएमओ ने बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण मुक्त करने और उनमें रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। एसीएमओ डॉ मनोज कुमार ने बताया कि विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए आहार में विटामिन-ए युक्त आहार को शामिल करना जरूरी है। यह सूक्षम पोषण तत्व बच्चों के विकास में मदद करता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करते हैं। इससे आँख, दांत, हड्डियां और नरम ऊतकों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। दिल, फेफड़ों, किडनी और अन्य अंगों के कार्य में विटामिन-ए मददगार है। संतुलित आहार की कमी या लिवर से जुड़े विकारों के कारण विटामिन-ए की कमी हो सकती है। शरीर में विटामिन की कमी होने पर हल्की थकान, रूखी त्वचा, रैशेज, रूखे बाल, बाल झड़ने, खून की कमी, धीमा विकास, गले और छाती में इन्फेक्शन, घाव न भरने जैसे संकेत मिलते हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि बुधवार (16 अगस्त) से शुरू हुये विशेष टीकाकरण अभियान के तहत जनपद के सभी टीकाकरण सत्र स्थल के माध्यम से नौ माह से पाँच वर्ष तक के 4.13 लाख बच्चों को नियमित टीकाकरण के साथ विटामिन-ए पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें नौ से 12 माह तक के 24208, एक से दो साल के 91224, दो से पाँच वर्ष के 2.98 लाख बच्चे शामिल हैं। नौ से 12 माह के बच्चों को मीजल्स-रूबेला (एमआर) के प्रथम टीके के साथ, 16 से 24 माह के बच्चों को एमआर के दूसरे टीके के साथ, दो से पाँच वर्ष के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन ए की खुराक दी जानी है। अभियान के लिए कुल 454 एएनएम तैनात की गई हैं। इस दौरान सीएमओ ने समस्त उपस्थित कर्मियों एवं आम जनमानस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के आगामी दिनों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल किए जाने के लिए समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीपीएम प्रभुनाथ, अधीक्षक डॉ मुंशीलाल, डब्ल्यूएचओ एसएमओ, यूनिसेफ व चाई के प्रतिनिधि, यूएनडीपी के वीसीसीएम के अतिरिक्त आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं एएनएम, आशा कार्यकर्ता, सीएचओ आदि उपस्थित रहे।

कैशलेश चिकित्सा कार्ड सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू


कैशलेश चिकित्सा कार्ड एवम सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू


सेवा निवृत कर्मचारीयों के समस्त देयकों का समय से भुगतान नहीं हुआ तो होगा आन्दोलन


गाजीपुर।सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी जे ई संघ भवन में ऐशो के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता बुधवार को सम्पन्न हुई।जिसमे सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर अवकाश ग्रहण करने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण एवम अन्य देयक का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। फलस्वरूप शासकीय सेवा से अवकाश प्राप्त कर चुके कर्मचारियों में घोर क्षोभ एवम आक्रोश व्याप्त है। जो आंदोलन जैसी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो रही है।जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पंडित दीनदयाल कैशलेश हेल्थ कार्ड एवम सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने का अनुरोध किया।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने पेंशनर्स ऐशो के प्रत्येक आन्दोलन में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।ऐशो के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने ऐशो की सांगठनिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतू संघ भवन आवंटित कराने की मांग की।
बैठक को मुख्य रूप से अम्बिका दुबे,गोपाल पांडेय,अक्षय बर राय,विजय शंकर राय, रामू यादव,झुन्नू पांडेय,अवधेश श्रीवास्तव,शकील अहमद,नरेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,बटुक नारायण मिश्रा,लल्लन सिंह,शिव शंकर यादव दिनेश शर्मा, विंध्याचल सिंह,शैलेंद्र पाण्डेय,महामुनि चौरसिया, बेचन राम,दिवाकर कुशवाहा, कपिलमुनी, प्रमोद राय,श्री नाथ यादव,उदय प्रताप सिंह,जियूत राम,रूप नारायण राम,तारकेशर गुप्ता,रामाज्ञा यादव, दीना नाथ राम,कलाधर प्रसाद, जय प्रकाश सिंह,पलटू विश्वकर्मा, नर सिंह राम,ओम प्रकाश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने ऐशो की सदस्यता ग्रहण किया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अगली बैठक 15 सितम्बर को आयोजित करने की घोषणा की।सभा का संचालन जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने किया।

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का सीएमओ ने किया शुभारंभ

सीएमओ ने विटामिन ए की खुराक पिलाकर आरंभ किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह

गाज़ीपुर।बाल स्वास्थ्य पोषण माह जिसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है। जो 16 अगस्त बुद्धवार से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभकारपुर के अंतर्गत आने वाले उप केंद्र महाराजगंज पर बच्चों को विटामिन ए की खुराक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान नंदू प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जनपद में चलेगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विटामिन ए की खुराक 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाया जाता है जिससे बच्चों को कई बीमारियों से सुरक्षा मिलता है।

उन्होंने बताया कि विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जिससे बच्चों में अनेक रोगों से लड़ने हेतु प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जिससे वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम प्रभुनाथ, डॉ मुंशीलाल, एस एम ओ डब्ल्यू एच ओ विनय कुमार के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के साथ एएनएम,आशा,सीएचओ आदि उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News