सपना सिंह ने किया संचारी रोग नियंत्रण व स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

सपना सिंह ने किया संचारी रोग नियंत्रण व स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने जिला पंचायत सभागार मे मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं अध्यापको को शपथ दिलाई गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरान्त कक्षा 1 व कक्षा 7 के छात्र/छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक एवं नामांकन फार्म भरकर बच्चो को वितरण भी किया गया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित भी किए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान जो 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्री संचारी रोग नियंत्रण के बारे घर- घर जाकर लोगो को जागरूक करते हुए साफ सफाई, जलभराव, कूलर में पानी, पीने का पानी, टूटे-फूटे बर्तन, टायर में पानी इकट्ठा नहीं होना चाहिए।इसके बारे में बताएंगे। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत उन्होंने कहा कि 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों के लिए अध्यापक घर- घर जाकर उत्साहित करेंगे। शासन द्वारा बच्चों को पठन सामग्री भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए,यह सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सरकार की मंशा है कि हर घर के बच्चो को उच्च शिक्षा मिले जिससे कि आने वाले समय में ड्राक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर एवं अधिकारी बन सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। पिछले 3 से 4 सालों में इंसेफलाइटिस से होने वाली मौतों पर अंकुश लगा है। इसी के निरंतरता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जा रहा है। इसी माह में 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का दरवाजा खटखटाएंगे, वहां पर बीमार बच्चों या अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे तथा लोगों को संक्रामक एवं मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताएंगी। इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग में भी दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं, यदि कोई बच्चा तीन-चार दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है तो यह पता लगाने का काम किया जाएगा कि कहीं बच्चा बीमार तो नहीं है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्रामीण इलाकों में साफ सफाई की व्यवस्था। नगरीय इलाकों में नगर पालिका और नगर पंचायत के माध्यम से नालियों की सफाई और मच्छरों के  मारने के लिए फागिंग कराया जाए। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाते हुए यदिं किसी भी हैंडपंप से अशुद्ध पानी आता हुआ मिलेगा तो उस पर लाल निशान लगाएंगे कि इसका पानी नहीं पीना है।

डॉक्टर जय नाथ सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के देखरेख में मलेरिया  के कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुए विगत वर्ष की भांति मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित किए गए हाईरिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगे। इसके अलावा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन कार्य की समाप्ति पर क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र पर उपलब्ध कराएंगी। मलेरिया कर्मियों द्वारा किए गए घर-घर भ्रमण के दौरान पाए गए क्षेत्रों की सूचना के आधार पर जिला मलेरिया अधिकारी के द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से मच्छर प्रजनन वाले घरों या इलाकों में मच्छर नियंत्रण गतिविधियां संपादित करने हेतु कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अन्त में बच्चो द्वारा रैली में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता के साथ ही मलेरिया विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका के कर्मचारी व अन्य लोग शामिल रहे।जो रैली के माध्यम से आमजन में जन जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। इसके पूर्व इस अभियान को लेकर सभी विभागों में समन्वय बैठाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 एवं 29 मार्च को डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक भी कराई जा चुकी है।

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, एमके सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ विनय शंकर, यूनिसेफ से श्री बलवंत सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एडीपीआरओ, ईओ नगर पालिका,आईसीडीएस के साथ ही अंकिता त्रिपाठी मिथिलेश कुमार सिंह राघवेंद्र शेखर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

कापी, किताब और पेन पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय जेर किला के प्रांगण में शनिवार को शासन की महत्वपूर्ण योजना स्कूल चलो अभियान के तहत जिला प्रचारक प्रेम सागर, नगर प्रचारक जमानिया जिलासह व्यवस्थापक हृदय प्रकाश, कमलेश वर्मा, शंकर पांडे, राजेश वर्मा एवं अन्य लोगों ने विद्यालय के बच्चों को नि शुल्क पाठ्य पुस्तक, कॉपियां व पेन वितरित की गई एवं दो बच्चों का सांकेतिक नामांकन विद्यालय में किया। यह उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

न्यायालय ने तीन दोषियों को सुनाई सजा

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के ऊपर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस के विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं पुलिस व लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी पर तीन दोषियों को कोर्ट ने शुक्रवार को सजा सुनाई। पॉक्सो एक्ट के तीन दोषी संजय वर्मा पुत्र रामलोटन वर्मा पता मिश्रौली थाना देहात कोतवाली जनपद सुल्तानपुर को 10 वर्ष कारावास और 25000 के अर्थदंड से, राम आशीष वर्मा पुत्र बरसाती वर्मा निवासी निशानी थाना पीपरपुर जनपद सुल्तानपुर को 5 वर्ष की कारावास और 5000 के अर्थदंड से और सोनू उर्फ आमिर पुत्र मोजीबुल्ला निवासी सुजावलपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को 5 वर्ष की कारावास और 5000 के अर्थदंड से न्यायालय ने दंडित किया। न्यायालय विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्तो को अर्थ दण्ड अदा न करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया।

तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने 4 गोवंश, एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह और उप निरीक्षक अनूप यादव गो तस्कर वसन्त पुत्र खऱगू निवासी नरगूपुर थाना फेफना जनपद बलिया उम्र 40 वर्ष, पंकज नट पुत्र जम्मू नट निवासी भिन्डरौलिया थाना सझौली जिला रोहतास बिहार उम्र 25 वर्ष और हेमन पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी टेड़वा कामठिया थाना नरही जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष को मुखबीर खास की सूचना पर बरार ग्राम में स्थित मजार के पीछे वहद ग्राम बरार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 4 गोवंश, एक देशी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस और घटना मे प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन एक पिकअप और स्कार्पियो बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम मे कांस्टेबल सोनू गौड़ थाना नोनहरा, कां0 सत्येन्द्र कुमार थाना नोनहरा, का0 आदर्श यादव थाना नोनहरा, का0 अखिलेश बिन्द थाना नोनहरा, का0 मकेश दुबे थाना नोनहरा, का0 आलोक वर्मा और का0 कासिम सिद्दीकि थाना नोनहरा शामिल रहे।

ओवरऑल चैंपियनशिप की चमचमाती ट्राफी पर जमाया कब्जा

गाजीपुर। 30वे रोवर रेंजर समागम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए राजकीय महिला पीजी कॉलेज की प्रज्ञा रेंजर टीम ने प्रतिभाग करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी संयुक्त रूप से ओवरआल चैंपियन रहे। यह आयोजन 27, 28 एवं 29 मार्च को प्रयागराज के कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज में संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर टीम के प्रभारी डॉ शिव कुमार, टीम लीडर सविता रावत एवं उप लीडर जयति जैन के नेतृत्व में विविध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

इसमें रोल प्ले, क्विज, व्याख्यान, टेंट- पुल निर्माण, प्राथमिक सहायता, झांकी, सेंड ए स्टोरी, टीम काउंसिल, कार्य अनुभव प्रदर्शनी आदि प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। समागम में प्रदेश के कुल 9 विश्वविद्यालयों की रेंजर टीमों ने प्रतिभाग किया। सर्वाधिक प्रतियोगिताओ में प्रथम स्थान पर आने के बावजूद प्रज्ञा रेंजर इस वर्ष अपनी विजय की हैट्रिक बनाने से रह गई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध यूपी कॉलेज वाराणसी की रेंजर टीम विजेता घोषित की गई। समागम में मौसम एवं स्थानी प्रतिकूलताओं के बावजूद सभी प्रतिभागियों ने कड़ी मेहनत और निष्ठा से कार्य किया। जिसमें प्रमुख रुप से जयति जैन, सविता रावत, समीना, हुमैरा, आमना, दिव्यांशी श्रीवास्तव, खुशी मौर्या, अनुपमा, सुरेखा बिंद आदि का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

प्रादेशिक समागम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर ब्रह्मदेव, सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त उच्च शिक्षा निदेशक डॉ के सी वर्मा जबकि समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत रहे। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने रेंजर लीडर जयति जैन एवं रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार को पूर्वांचल की ओवरऑल चैंपियनशिप की चमचमाती ट्राफी प्रदान किया तथा आयोजक प्राचार्य प्रोफेसर गीतांजलि मौर्य ने टीम लीडर सविता रावत को रेंजर ट्रॉफी सौंपी। व्यक्तिगत, सामूहिक तथा टीम प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को उपस्थित अतिथि द्वारा मेडल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ओवरऑल चैंपियन बनने एवं प्रज्ञा रेंजर की इस जीत पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रोवर-रेंजर संयोजक प्रोफ़ेसर जगदेव, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज, जनपद स्काउट गाइड से जुड़े दिनेश कुमार सिंह, प्रमोद यादव, ज्योत्सना बिंद तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। बुधवार की देर रात महाविद्यालय पहुंचने पर उपस्थित प्राध्यापको डॉ विकास सिंह, डॉ संतन कुमार, डॉ अमित यादव, डॉ निरंजन कुमार यादव, कार्यालय अधीक्षक राधेश्याम सिंह कुशवाहा एवं उपस्थित अभिभावकों ने टीम प्रभारी डॉ शिवकुमार, परिचारक श्री राम कुशवाहा एवं विजेता छात्राओं का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उत्साह वर्धन किया।

लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र और टूलकिट

गाजीपुर। आयुक्त एवं निदेषक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर के निर्देश पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य 1100 के सापेक्ष छः दिवसीय प्रशिक्षण के बाद गुरूवार को मुख्य अतिथि क्षिप्रा शुक्ला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन एण्ड रिसर्च लखनऊ एवं विशिष्ठ अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा 600 दर्ज, 125 हलवाई, 50 राजमिस्त्री, 75 लोहार, 100 बढ़ई, 75 कुम्हार, 75 नाई सहित कुल 1100 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूलकिट का वितरण किया गया। क्षिप्रा शुक्ला ने कहा कि परम्परागत कारीगरों के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के स्वावलम्बन के लिए इस योजना के बारे में लाभार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गयी है एवं परम्परागत कार्यो को किये जाने हेतु बढ़ावा दिया गया। सपना सिंह ने कहा कि परम्परागत कारीगरों के उत्थान हेतु इस योजना के बारे में लाभार्थियों से अनुरोध किया गया कि अपने परम्परागत कार्यों को आगे बढ़ायें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को अन्य व्यक्तियों को जानकारी दें, जिससे जनपद के सभी लोग इस योजना से आच्छादित हो सके। प्रवीण कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा अवगत कराया गया कि टूल किट प्राप्त होने के उपरान्त ऋण के लिए भी इस कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

मन्दिरों में अखण्ड रामायण पाठ हुआ समापन, डीएम ने किया पूजा

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर 22 मार्च से 30 मार्च 2023 तक जनपद के विभिन्न मन्दिरो में देवी जागरण, अखण्ड राामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसका आज गुरूवार को समापन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी विकास खण्ड करण्डा स्थित सामिया माई मन्दिर पर उपस्थित होकर पूजा अर्चना किया। इसके पश्चात् अखण्ड रामायण पाठ का समापन किया गया। नगर के राम जानकी मंदिर लंका मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार की उपस्थित मे अखण्ड रामायण पाठ का समापन किया गया।

समापन के पश्चात मन्दिर परिसर में ही 108 कन्या पूजन समारोह का अयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ने कन्याओ के पैर धुलने से लेकर उनकोे भोजन कराया गया। कन्याओं को चुनरी एवं दक्षिणा स्वरूप भेट वितरित करने के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंन्दिर के मुख्य पुजारी पुजारी अखिलेश्वर दास, राम लीला मंच समिति के मंत्री बच्चा तिवारी, अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यकित उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त तहसील कासिमाबाद के मॉ चण्डी धाम बहादुरगंज एवं जनपद के विभिन्न मंदिरों पर भी श्रीरामचरितमानस के कराये गये अखंड पाठ का समापन किया गया। प्रदेश सरकार की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का अनुष्ठान कराया गया।

नवनिर्मित थानाध्यक्ष कार्यालय का एसपी ने किया उद्घाटन, कहा…..

गाजीपुर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना शादियाबाद परिसर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद थाना पर उपस्थित क्षेत्र के लोगों से पुलिस अधीक्षक ने यह अपील किया कि क्षेत्र में होने वाले किसी भी अवैध गतिविधि व अपराध एवं अपराधियों के बारे में जानकारी दें। जिससे अपराधियों और अपराधों को नियंत्रित करने में आसानी हो। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद थे।

तमंचा के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर। बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान नंदगंज थाना के उपनिरीक्षक सनुील कुमार शर्मा ने शादियाबाद मोड़ से मुखबिर की सूचना पर छोटू बिंद पुत्र विरेन्द्र बिंद निवासी सहेड़ी 22 को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अखिलेश सिंह और विपिन नायक शामिल रहे।

चेकिंग में पकड़े गए लोगों पर हुई कार्यवाही

गाजीपुर। उपखंड जंगीपुर के अन्तर्गत आने वाले महाराजगंज उपकेंद्र से निर्गत बिकापुर फीडर के अतरौली ग्राम में उच्च प्रबंधन के आदेशानुसार मॉर्निंग रेड शेखर सिंह उपखंड अधिकारी एवं धनंजय कुमार यादव विजिलेंस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में बुधवार को विद्युत चेकिंग की गयी। इस दौरान मुख्य रूप से मीटर के साथ छेड़-छाड़ व मुख्य केबल के अतिरिक्त अन्य सर्विस केवल द्वारा विद्युत का अवैध रूप से उपभोग करते हुए 13 लोग, 3 लोग पूर्ण रूप से विद्युत चोरी करते पाये गये तथा विद्युत बकाया होने पर पूर्व से विच्छेदित केवल को बिना बकाया जमा किए पुनः केवल जोड़ कर विद्युत का उपभोग करते पाये गये। पकड़े गए लोगों के ऊपर विद्युत चोरी निरोधक थाने में संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। विभागीय टीम में मुख्य रूप से पंकज चौहान JE विजिलेंस, नीरज सोनी JE, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल, संजय सिंह यादव, संजय सिंह, विनोद सिंह यादव, अबरार अहमद, जोखन यादव, गौतम कुमार, रघु भास्कर, जनमेजय कुशवाह, गिरधारी यादव एवं अन्य संविदकर्मी मौजूद थे।

Uttar Pradesh Fast News