श्रीराम सपरिवार अयोध्या के लिए प्रस्थान


गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में 7अक्टूबर सुबह सकलेनाबाद पहाड़खॉ पोखरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से बाजे-गाजे व हाथी घोड़े पर सवार होकर श्रीराम जानकी लक्ष्मण हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पहाड़खॉ पोखरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर महुआबाग, ददरीघाट चौक, राजकीय महिला महाविद्यालय, आमघाट, परसपुरा मुरली कटरा होते हुए हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन पर आकर समाप्त हुआ। बताते चलें कि प्रभु श्रीराम लंका पति महाराज रावण के साथ असुरों पर विजय प्राप्त करके ऋषि मुनियों का दर्शन व आशीर्वाद प्रापत करके पुष्पक विमान पर सवार होकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करते है। उधर अयोध्या वासी श्रीराम के आने की प्रतीक्षा करते हैं पूरे अयोध्या को ध्वज पताकाओं से भव्य सजावट किया जाता है। माताए दरवाजे पर आरती की थाली लिए श्रीराम के आने का प्रतीक्षा करती है। इतने में आकाश मार्ग से पुष्पक विमान के आने की अवाज सुनाई देती है। कहा है कि चलत विमान कोलाहल होई, जय रघुवीर कहें सब कोई। गड़गड़हट की आवाज के साथ श्रीराम की अवाज सुनाई देती है। पूरे अयोध्यावासी श्रीराम के स्वागत के लिए दौड़ जाते है। इतने में श्रीराम लक्ष्मण सीता हनुमान जामवंत अंगद पुष्पक विमान से उतरकर माताओं सहित अयोध्या वासीयों का अभिवादन करते है। शोभा यात्रा के दौरान कमेटी की ओर भजन कीर्तन के आयोजन किया गया था शोभा यात्रा में भरत शत्रुघ्न बाजे गाजे व घोड़े हाथी पर सवार होकर आगे चल रहे थे। शोभा यात्रा में मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबन्धक मयंक तिवारी, पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, रामसिंह यादव, विजय कुमार, मोदनवरल आदि है।

नगर में हमारे द्वारा किया गया विकास कार्य दिखने लगेगा:विधायक

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा एवं नगर कमेटी की संयुक्त बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सम्पन्न हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी,नगर में बूथवार सदस्यता अभियान चलाने एवं 9अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि,11आक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती और 12अक्टूबर को डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित करने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इस बैठक में नगरपालिका की समस्यायों पर मुखर होकर संघर्ष करने एवं आंदोलन करने पर भी चर्चा हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधानसभा विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से नगर पालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगरपालिका की समस्यायों को लेकर संघर्ष करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से गाजीपुर की नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन विकास के नाम पर नगर पूरी तरह से शून्य है। नगर पालिका की उपलब्धि गिनाने के लिए भाजपा के पास कोई काम नहीं है। उन्होंने नगर के विकास के लिए चिंता जताते हुए कहा कि जल्द ही नगर में हमारे द्वारा किया गया विकास कार्य दिखने लगेगा । मुझे नगरवासियों की पूरी चिंता है । नगरवासियों के स्वाभिमान और सम्मान की हर कीमत पर पूरी रक्षा करूंगा।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। मुहल्ले -मुहल्ले भ्रमण कर नगर की समस्यायों की जानकारी करें और उन समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन भी करें । उन्होंने कहा कि 25वर्षों में भाजपा नगरपालिका में एक भी ऐसा स्थान डेवलप नहीं कर पायी जहां शहर के राजनीतिक, समाजसेवी, पत्रकार, खिलाड़ी, अधिवक्ता, साहित्यकार एक साथ बैठकर सामाजिक और राजनीतिक चिंतन कर सके। उन्होंने कहा कि नगरपालिका शहर की मूलभूत समस्या सड़क,नाली,और प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं कर पायी है।
इस बैठक में मुख्य रूप से निजामुद्दीन खां,अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, आमिर अली, राधेश्याम यादव, डॉ समीर सिंह,अतीक अहमद राईनी, राकेश यादव, राम ज्ञान यादव, देवमुनि यादव,नफीसा बेगम, रिंकु यादव,महेन्द्र बिंद,विभा पाल,शेर अली राईनी, लालबहादुर यादव,रणजीत यादव, दिनेश यादव, ओमप्रकाश यादव, संजय यादव,रविशेखर विश्वकर्मा, रामप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।इस बैठक का संचालन सदर विधानसभा के महामंत्री रमेश यादव ने किया।

सभी घरों में जाकर आशा करेंगी सूची तैयार

गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविंद सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान एवं उसके उपरांत हमारे आसपास जलजमाव के कारण मच्छर जनित बीमारियों के संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है साथ ही साथ बारिश के बाद अचानक से तेज धूप निकलने के कारण वायरल बुखार का संक्रमण भी होता है। बीमारियों से बचाव हेतु अपने घरों के आसपास, घरों की छतों पर तथा घरों के अंदर कहीं भी पानी इकट्ठा नहीं होने देना है। जलजमाव का निस्तारण पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभागों के सहयोग से चाहिए। साफ सफाई घरों के आसपास करवाया जाना आवश्यक है। घरों के अंदर तथा छतों पर अनावश्यक वस्तुओं, जैसे पुराने टायर, प्लास्टिक अथवा मिट्टी के पुराने बर्तन, बोतल, ग्लास, नारियल के खोल आदि को तत्काल हटा देना चाहिए। कूलर के पानी को निकाल कर अच्छे से साफ करके सुखा कर रख दें तथा उसका प्रयोग अब बंद कर दें। शरीर को पूरी तरीके से ढक कर रखें तथा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर जनित बीमारियों के जांच एवं उपचार की सुविधा सभी सरकारी चिकित्सालयों में उपलब्ध है। बुखार होने पर तत्काल अपने निकटवर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा अथवा सरकारी चिकित्सालय से संपर्क करें। कभी भी अनधिकृत चिकित्सक से अथवा स्वयं उपचार नहीं करवाए। अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु हमेशा ताजे भोजन का सेवन करें। पीने के लिए शुद्ध पेयजल का प्रयोग करें। सड़े गले एवं पहले से कटे फल सब्जी अथवा बासी मछली का प्रयोग बिल्कुल नहीं करें। अत्यधिक भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें तथा अपने नाक और मुंह को ढक कर रखें। शौचालय का प्रयोग करे। शौच के उपरांत, खाना पकाने और खाने से पहले अपने हाथ को साबुन से अच्छी तरह से धोयें। आज से 21 अक्टूबर तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान में आशा आपके घरों का भ्रमण कर बुखार, सर्दी-जुकाम, इन्फलूएंजा, संदिग्ध टी०बी०, कालाजार, कुपोषित बच्चों और घरों के अंदर मच्छर जनक परिस्थितयों की सूची तैयार करेंगी। अतः आशा का सहयोग करें और सही-सही सूचना दर्ज करायें।

पुष्पक विमान से श्री राम ने किया अयोध्या के लिए प्रस्थान

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से स्थानीय मुहल्ला हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन से श्री भरत जी की शोभा यात्रा बाजे गाजे के साथ 6 अक्टूबर शाम 7 बजे से शुरू होकर नगर के महाजन टोली, झुन्नुलाल चौराहा, आमघाट राजकीय महिला महाविद्यालय ददरी घाट चौक, महुआबाग, पहाड़खॉ पोखरा होते हुए सक्लेनाबाद पहुचा।
बताते चले कि लीला के दौरान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद सीता लक्ष्मण सहित हनुमान विभिषण अंगद आदि प्रमुख बानरी सेनाओं के साथ पुष्पक विमान पर आरूढ़ होकर आकाश मार्ग से अयोध्या के लिए प्रस्थान करते है। रास्ते में भरद्वाज मुनि के आश्रम पर पुष्पक विमान से उतर कर थोड़ी देर के लिये विश्राम करते है। इसी बीच श्री हनुमान जी को संदेश देते है कि राम लक्ष्मण सीता सहित रावण पर विजय प्राप्त करके तथा ऋषि मुनियों का आशिर्वाद लेते हुए अयोध्या के लिये आ रहे है। श्रीराम के आज्ञा पाकर श्री हनुमान भरत जी के पास अयोध्या जाते है जहॉ भरत जी श्रीराम बिरह सागर मह भरत मगन मह होई बिप्र रूप धरि पवन सूत आई गयऊ राम के बियोग में बैठे थे। श्री हनुमान जी ब्राम्हण के भेष धारण कर श्रीराम की आने की सुचना देते है कि हे भरत जी आप के बड़े भ्राता श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करके पुष्पक विमान द्वारा अयोध्या के लिये प्रस्थान कर चुके है। वे रास्ते में भारद्वाज मुनि के आश्रम पे विश्राम कर रहे है। मुझे अपने आने की सूचना आप तक पहुचाने का आदेश दिये है। इतना सुनने के बाद भरत जी ब्राम्हण से कहते है। कि को तुम्ह तात् कहॉ ते आये मोहि परम प्रिय बचन सुनाये। इतना सुनने के बाद हनुमान जी ने भरत जी को परिचय सुनाया है कि हे भरत लाल जी मै आपके भाई श्रीराम का दूत हॅॅू और मैं श्रीराम के आने की सूचना आप को देने के लिये अयोध्या आया हूॅ। हनुमान जी के बात को सुन करके भरत लाल जी ऑखों में ऑसु बहाते हुए कहते है कि कपि तब दरश सकल दुख बिते मिले आजु मोहि राम पिरीते। हे तात् आपको देखकर मै यहीं समझा की मेरे सामने भईया श्रीराम आये है। आपका दर्शन पाकर मेरा सभी दुख दुर हो गया। भरत जी की बात सुनकरके श्री हनुमान जी आज्ञा लेकर श्रीराम के पास लौट आते है। उधर भरत लाल जी अयोध्या वासियों के साथ प्रभु श्रीराम से मिलने के लिये भारद्वाज मुनि के आश्रम की ओर प्रस्थान कर देते है भरत जी थोड़ी ही देर में भारद्वाज मुनि के आश्रम के पूर्व ही अपने भाई शत्रुघ्न के साथ दौडते हुए जाकर श्रीराम के चरणों में गिर जाते है। श्रीराम ने अपने प्रिय भाई भरत को उठा करके अपने गले लगा लेते है। इस दृश्य को देखकर जन समुदाय हर हर महादेव जय श्रीराम के नारों से मेला क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। श्रीराम भरत का मिलनी देखकर सबको ऑखों से आंसु छलक उठे। अति प्राचीन रामलीला कमेटी के द्वारा श्रीराम भरत की मिलनी देर रात 12ः15 पर सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर, अघ्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, योगेश कुमार वर्मा, सरदार चरनजीत सिंह, पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, राज कुमार शर्मा उर्फ छोटे, आदि उपस्थित रहे।

नेहरू युवा केंद्र ने चलाया स्वच्छता अभियान

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत 2.0 का आयोजन 1 अक्टूबर से जनपद के विभिन्न युवा मंडलों में किया जा रहा है जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 80 किलो प्लास्टिक एकत्र किया गया। जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने बताया कि इस वर्ष पूरे देश का लक्ष्य एक करोड़ किलो एवं गाजीपुर जनपद का 32,000 किलो का रखा गया है। प्लास्टिक एकत्रीकरण में पिछले वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष अधिक प्लास्टिक एकत्रित किया गया था। जिला युवा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि राष्ट्रीय महत्व के इस अति महत्वपूर्ण अभियान में अपना सहयोग करें। इस अवसर पर वृजेश श्रीवास्तव डीपीओ, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, रामाधार यादव, एनवाईवी राजीव, खुशबू वर्मा, सुमन, सुबोध कनौजिया, राहुल, प्रियंका आदि सहित युवा मंडल के कार्यकर्ता अभियान में सम्मिलित रहे।

भूतपूर्व सैनिकों को लेकर डीएम गंभीर, दिया निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला सैनिक कल्याण एवं पूनर्वास अधिकारी कर्नल अरूण कुमार सिंह, उपस्थित रहे। बैठक में  जनपद के 80 भूतपूर्व सैनिको ने उपस्थित होकर अपने-अपने शिकायत एंव प्रार्थना पत्रो को जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिको के प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता से विचार करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एंव अपर जिलाधिकारी वि0रा0 तथा  जिला सैनिक कल्याण एव पूनर्वास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागो को अतिशीध्र निस्तारण हेतु प्रेषित करने का निर्देश दिया।

हॉस्पिटल पहुंची डीएम से मरीजों ने की शिकायत

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने वृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय गोराबाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां चिकित्सीय सुविधाओ एंव वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके  स्वास्थ्य  की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओ पी डी में चिकित्सक डा0. शिव प्रकाश (नाक, कान, गला) एवं एन आर सी वार्ड में डाईटिशियन गुंजा सिंह के अनुपस्थित होने तथा इमजेन्ंसी  कक्ष मे तैनात चिकित्सक डा0 एस पी चौधरी की महिला वार्ड मे भर्ती अनुज्ञा राय की  माता रेनु राय के  द्वारा की गयी शिकायत  पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। बता दें कि जिलाधिकारी ने जिला कलेक्ट्रेट से जनता दर्शन के पश्चात जिला चिकित्सालय का रूख किया, वजह थी चिकित्सालय में औचक निरीक्षण करने का। जिससे  त्योहार के छुट्टियो के बाद भी नदारद एवं सिस्टम का पालन न करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जा सके। इसी उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया है।  

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, पर्ची काण्उटर, ओ0पी0डी0, अल्ट्रासाउण्ड कक्ष, एक्स-रे कक्ष, सर्जरी विभाग, मानसिक रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, टी0बी एवं चेस्ट विभाग, ई0सी0जी0,लैब,  पैथोलॉजी कक्ष, बाल रोग वार्ड, बर्न वार्ड, आई0सी0यू0 कक्ष, एन आर सी कक्ष, मेडिकल वार्ड (पुरूष एवं महिला), मेडिसिन वार्ड, डाईलेसिस कक्ष एवं मेडिकल वार्ड प्रथम एवं द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जब एक्स-रे कक्ष पहुची तो वहां मरीज दरोगा प्रसाद गुप्ता निवासी गोड़उर जिसकी पिछले तीन दिनों से एक्स-रे न होने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने एक्स-रे टेक्निशियन को फटकार लगाते हुए तत्काल एक्स-रे करने का निर्देश दिया। ओ पी डी कक्ष में डा0 शिव प्रकाश चिकित्सक (नाक कान गला) एंव एन आर सी वार्ड मे डाईटिशियन गुंजा सिंह जो बिना परमिशन के नदारद मिली तथा मेडिकल महिला वार्ड मे रेनु राय द्वारा ईमजेंसी कक्ष मे तैनात चिकित्सक डा0 एस पी चौधरी के द्वारा चिकित्सालय से बाहर की दवा लिखे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टिकरण मांगा। जिलाधिकारी ने वार्डो एवं शौचालयो में साफ-सफाई  तथा वार्ड मे जंग लगे टेबल देखकर फटकार लगाते हुए साफ-सफाई एंव नये टेबल की उपलब्धता सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया। उन्होने एन आर सी वार्ड के चिकित्सक डा0 प्रत्युश श्रीवास्तव के असंतोषजन कार्य पर उन्हे सचेत किया तथा वार्ड में साफ-सफाई कराते हुए दिवालो पर कार्टून पेंटिग, खिलौनो की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए वार्ड को बिलकुल हैप्पी होम बनाने को कहा। उन्होने  एन आर सी वार्ड में भर्ती बच्चो की माताओ एवं परिवारजनों  से उनके स्वास्थ्य एवं मेनू के आधार पर दिये जाने वाले भोजन एंव दवाओ की जानकारी ली, उन्होने भर्ती हुए बच्चो का वजन एवं उनकी बिमारी सही होने के बाद ही डिस्चार्ज करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने पर्ची काउण्टर पर ओ पी डी कक्ष मे तैनात चिकित्सको के नाम, उपस्थित रहने के दिन एवं समय की सूची चस्पा कराने तथा अस्पताल में बन्द लिफ्ट को चालू कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हर गोविन्द, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा0 आनन्द मिश्रा, एव अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

बटन दबाते ही विशालकाय पुतले का हुआ दहन

गाजीपुर। अतिप्रचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजय दशमी पर रामलीला के 15 वे दिन श्रीराम रावण युद्ध तथा रावण दहन के लीला का मंचन किया गया। रावण दहन के मौके पर रामलीला लंका मैदान में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे का पुष्प गुच्छ देकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद श्रीवास्तव और मंत्री ओमप्रकाश तिवारी “बच्चा” ने स्वागत किया। वही रूपल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि द्वय को बैज लगाकर अभिनंदन किया। इस दौरान एडीएम सदर और एसपी सिटी समेत तमाम अफसर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इलेक्ट्रिक बटन दबाकर रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया।

लीला के दौरान बताते चले कि श्रीराम अपनी बानरी सेनाओं के साथ लंका पर चढाई करते है। जब लंकापति रावण को पता चलता है कि श्रीराम लंका में प्रवेश कर चुके है तो वह अपने चतुरंगिणी सेना के साथ युद्धभूमि में जाकर श्रीराम को युद्ध के लए ललकारता है, श्रीराम रावण को एक मौका देते हुए कहते है कि महराज रावण सीता को वापस करके हमारे शरण में आ जाओं आपकी नगरी सुरक्षित रहेगी। श्रीराम की आज्ञा की अवहेलना करते हुए रावण युद्ध के लिए ललकारता है। अंत में श्रीराम रावण में युद्ध छिड़ जाता है। श्रीराम की बानरी सेनाओं द्वारा राक्षसों को मार गिराया जाता है। श्रीराम द्वारा रावण पर 31 बाणों का प्रहार किया जाता है बावजूद रावण पर 31 बाणों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। रावण का छोटा भाई विभिषण ने बताया कि हे श्रीराम, मेरे भाई रावण के नाभि में अमृत है। अतः इसके नाभि में अग्निवाण प्रहार करे। विभिषण के अनुसार राम ने रावण के नाभि में बाण छोड़कर रावण का वध कर दिया। इसके बाद डीएम एसपी द्वारा शाम 8 बजे रीमोट द्वारा रावण का दहन किया गया।

लीला के अन्त में कमेटी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों और जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर, अघ्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट उपध्यक्ष विनय कुमार सिंह मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, आयव्यय निरीक्षक अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, आशोक कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार वर्मा, अजय पाठक, अजय कुमार अग्रवाल, सरदार चरनजीत सिंह, पं0 कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, सुधीर कुमार अग्रवाल, अभिषेक पाण्डेय, सरदार दर्शन सिंह आदि उपस्थित रहे।

वही मंगलवार को अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लीला के चौदहवे दिन शाम 7 बजे लंका मैदान में बन्दे वाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल द्वारा लक्ष्मण शक्ति, संजीनी बूटी, मेघनाद कुभंकर्ण बध, रावण का युद्धभूमि में जाना लीला का मंचन किया गया।

आर.ओ. वाटर प्लान्ट का नगर पालिका ने किया लोकार्पण

नगर पालिका ने पुनः आर0ओ0 वाटर प्लान्ट का लोकार्पण किया


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के पूर्वी छोर स्थित तुलसीया पुल पर आर0ओ0 वाटर प्लान्ट 150ली0 प्रति घंटा की क्षमता का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं लोकसभा गाजीपुर के संयोजक कृष्ण बिहारी राय, भाजपा काशीक्षेत्र की उपाध्याक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पालिका जनहित व विकासहित के लिए काफी प्रयत्नशील है और नगर में चारो तरफ बारी-बारी से विकास कार्यों के लोकार्पण किए जा रहे हैं, जिससे यह प्रमाणित होता है कि नगर में जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु नगर पालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि एक गृहिणी के रूप में घर की व्यवस्था चलाने वाली महिला सरिता अग्रवाल जब नगर पालिका की कुर्सी पर विराजमान हुयी तो उसी भाव से नगर के विकास हेतु क्या-क्या आवश्यकताएं हैं और क्या-क्या अपेक्षाएं हैं इसका ध्यान देते हुए नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया है जिसके लिए हम गाजीपुर की जनता की तरफ से उनको बधाई देती हूँ। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने आर0ओ0 वाटर प्लान्ट के माध्यम से गरीब जनता को शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्तोदय के सिद्धान्त पर काम करते हुए हम लोगों ने गरीबो, मजदूरो एवं शोषितो आदि के लिए पेयजल की व्यवस्था की है। हम सब नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह, रासबिहारी राय, निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, सभासद शफकतुल्लाह, अनिल वर्मा, नफीस अहमद एवं ओमप्रकाश वर्मा ने भी संबोधित करते हुए उक्त क्षेत्र में लगाए गए आर0ओ0 वाटर प्लान्ट से मिलने वाली सुविधा के प्रति धन्यवाद देते हुए नगरीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर जायसवाल व संचालन सोनू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सभासद/प्रतिनिधि सोमेश मोहन राय, हेयात मुहम्मद, नन्हें खां, संजय कटियार, अजय राय दारा, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह सोनू, बुच्ची बिन्द, विनोद गुप्ता, आकाश दीप, जवाहर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भानु केशरी, अजीत जायसवाल आदि लोग मौजूद थे।

बालि सुग्रीव लड़ाई, हनुमान सीता मिलन और लंका दहन की हुई लीला

बालि सुग्रीव लड़ाई, हनुमान सीता मिलन, लंका दहन।

गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के तेरहवे दिन 3 अक्टूबर शाम 7 बजे लंका मैदान में बन्देवाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा लीला में बालि सुग्रीव लड़ाई, श्री हनुमान सीता मिलन, लंका दहन, तथा सुग्रीव से मित्रता के प्रसंग का मंचन किया गया। लीला के दौरान के दौरान दर्शाया गया कि श्री हनुमान जी ने श्रीराम, लक्ष्मण को अपने दोनों कंधों पर विठा कर महराज सुग्रीव से मिलवाया तभी श्रीराम ने सुग्रीव से मित्रता करने के बाद सुगीव से बालि के सम्बन्ध में सारे घटनाओं को सुनकर सुग्रीव बालि के पास भेजते है कि जाओं आप बालि से युद्ध करो। श्रीराम के आदेश पर सुग्रीव बालि के दरवाजे पहुचकर अपने बड़े भाई बालि को युद्ध के लिए ललकारता है। सुग्रीव भी ललकार सुनकर बालि दरवाजे पर आकर युद्ध के दौरान सुग्रीव को मारकर अधमरा कर देता है। अंत मे वह श्रीराम के पास आया। श्रीरम ने उसे अपना माला पहनाकर अपना बल देकर भेजते है। पुनः सुग्रीव बालि को युद्ध के लिए ललकारता है दोनो में घमासान युद्ध शुरू होता ह। श्रीराम ने युद्ध के दौरान सुग्रीव को हारता देखकर अपने वाणों से बालि को मार देते है। वह जमीन पर पड़ा श्रीराम से कहता है। कि हे प्रभु धर्म हेतु अवतरे हूॅ गोशाई मोरहू मोहिव्याध की नाई। कहा कि हेराम आप के अवतार है और आपने मुझे बहेलिये की तरह पेड़ की आड़ में छिपकर मुझे मारा दिया मेंरी दुश्मनी सुग्रीव से थी। हम दोनों भाईयो के बीच में आकर ठीक नही किया मेरी लड़ाई सुग्रीव सेे है। श्रीराम कहते है कि कहते है कि मै अयोध्या के राजा दशरथ का पुत्र हूॅ राजा पुत्र का कर्तव्य है कि अनुजवधु भार्गनी सुत नारी सुन सठ कन्या समए चारी। और इनहि कु दृष्टि बिलो-कहि जोई। ताहिबधे कुछ पाप न होहि। श्रीराम के शास्त्रोक्त बाते सुनकर बानि ने कहा प्रभु अब आप इस पापी को अपने धाम भेजने का कष्ट करे। अंत श्रीराम ने बालि को अपने धाम भेज देते है। इसके बाद बालि को मारकर किष्किन्धा राज सुग्रीव को देते है तथा बालि के आग्रह पर बालिपुत्र अंगद को युवराज बना देते है। श्रीराम के आदेश को महाराज सुग्रीव ने आदेश देकर हनुमान को सीता का पता लगाने का आदेश देतते है। श्री हनुमान को सीता का पता लगाने का आदेश देते है। श्री हनुमान सतयोजन समुन्द्र पार करके लंका के कोने कोने सीता का पता लगाते है। अंत मे उनका भेट राम भक्त विभिषण से होता है। विभिषण सीता का पता बता देते ह। हनुुमान जी अशोक वाटिका में जाकर माता सीता से मिलते है। वे श्रीराम के आने की सूचना देते है तथा माता के आदेशानुसार अशोक वाटिका में सुन्दर फलों को खाते है रखवालों द्वारा विरोध करने पर मारपीट देते है। अंत में रावण पुत्र इन्द्रजीत आता है और हनुमान को वाधकर रावण के दरवार में ले जाता है। रावण के आदेश पर हनुमान के पूंछ में आग लगाते है। श्री हनुमान पूंछ में आग लगा देखकर आकाश मार्ग की ओर बढते है। और उपर निचे आते जाते है। इस अपने पूंछ में आग के माध्यम से पूरे लंका नगरी को जलाकर राख कर देते है। इस अवसर पर, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, विश्वम्भर गुप्ता, डॉ0 प्रेम तिवारी, राम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News