हार का बदला ब्याज सहित लेना है: उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओ को स्वयं केशव प्रसाद मौर्य समझकर जनता की समस्याओ को दूर करने का आह्वान किया

अधिकारियो को भी निर्देशित किया कि वह प्रत्येक कार्यकर्ता को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रतिनिथि के रूप मे सम्मान दे


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी को मै समाप्तवादी पार्टी कहता हूँ।और वह समाप्त होगी इसे मै और आप सभी जानते है।समाजवादी पार्टी एक डुबता हुआ जहाज है, उसका कोई भविष्य नही है लेकिन आज कल वह समाज मे वैमनस्य पैदा करने की साजिश करने वाली पार्टी के रुप मे भी अपना स्थान बनाने का काम कर रही है। आज यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे जबसे सरकार बनी है वह गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। कहा कि पूर्व कि सरकारों मे विकास के कार्य कुछ चिन्हित जनपदों तक ही सिमित थे जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों मे विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार करते थे उनको भ्रष्टाचार नही करने को मिल रहा है इससे सब परेशान है। गाजीपुर के विकास के प्रति उन्होंने मनोज सिन्हा कि तारीफ करते हुए कहा कि आज यहाँ आकर उनका नाम नही लूंगा तो अधुरा रह जाएगा। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के इतिहास मे जितना विकास 2014 से 2019 के बीच हुआ उतना विकास इससे पहले कभी नहीं हुआ था। लोकसभा चुनाव 2014 मे 272 प्लस का 2019 मे सपा बसपा गठबंधन के बावजूद 300 पार का नारा दिया उसे जनता के आशीर्वाद से पाया है। और इस बार 400 के पार उसमे 80 उत्तर प्रदेश की संख्या होनी चाहिए यह लक्ष्य लेकर आगे बढना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गाजीपुर मे विधानसभा के हार का बदला 2024 के चुनाव मे ब्याज सहित गाजीपुर के इतिहास कि सबसे बड़ी जीत के साथ लेना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 मे गाजीपुर मे कमल कैसे खिले जिद बनाकर आगे बढना है। उन्होंने अपने लगभग 20 मिनट के सम्बोधन मे कार्यकर्ताओं से कहा यह दौरा अधुरा है बजट सत्र के बाद जल्द रात्रि प्रवास के साथ गाजीपुर आऊंगा। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह सहित पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र से उप मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया गया। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सपना सिंह, अशोक मिश्रा, सरिता अग्रवाल, कालीचरन राजभर, कृष्ण बिहारी राय, सरोज कुशवाहा, रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, नवीन श्रीवास्तव, बृजेंद्र सिंह, आनन्द राय मुन्ना, रमेश सिंह पप्पू, संकठा मिश्रा, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अच्छे लाल गुप्ता, डा मुराहु राजभर, सुनील सिंह, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा, विश्वप्रकाश अकेला, अनिल पांडेय, शैलेष राम, गुलाम कादिर राईनी, अजीत सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

शिकायत मिली तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार:डिप्टी सीएम


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विकास कार्याे की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार में बुधवार को सम्पन्न हुइ। बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद मे हो रहे विकास कार्याे की विस्तृत रूपरेखा से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास परक योजनाओ की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्तियो को योजनाओ का लाभ दिये जाने निर्देश दिया। सरकार की मंशा है कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्थ रहे। किसी भी मामले में शिथिलता न बरती जाये, अपराधियों, गुण्डा, माफियाओ पर कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि राजस्व ग्रामो में चक मार्गो को चिन्हित कर अतिक्रमण को हटाया जाये यदि फसले लगी है तो फसलो के कटने का समय देकर उसे कटने के उपरान्त सही कराकर चलने योग्य बनाया जाये। उन्होने जनपद मे अमृत सरोवर की जानकारी लेने पर बताया गया कि जनपद में 285 अमृत सरोवर चिन्हित किये गये है जिसमें 277 पूर्ण हो चुके हैं। उन्होेने अमृत सरोवर के अन्दर एवं बाहर की भूमि पर हुए कब्जे को हटवाकर वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त गॉवो मे अभियान चलाकर सरकारी भूमि, चारागाहो की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने को कहा। उन्होने निराश्रित पशुओ के सम्बन्ध मे कहा कि कोई भी व्यक्ति पशुओ को रात के अन्धेरे मे रास्ते/सड़को पर न छोड़े बल्कि उसे अपने निकटतम गो-आश्रय स्थलो मे सुपुर्द कर दे। गो-आश्रय स्थलो पर पशुओ के लिए चारा, पानी, ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। पशु स्वस्थ्य रहे यही सरकार की मंशा है। उन्होने जल जीवन मिशन (हर घर नल) के तहत कराये जा रहे कार्याे की जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारी को 1 मीटर नीचे तक पाईप लाईन डालने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सड़को पर खोदे गये गढ्ढे को सही कराते हुए आवागमन हेतु चलने योग्य बनाए जाने को कहा। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद में विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली तथा फर्जी बिलो पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी उपभोक्ता का फर्जी बिल जारी न हो। इस तरह की शिकायत अधिकाधिक प्राप्त हो रही हैं, अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास एंव मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्रो को ही आवास योजना से आच्छादित कर लाभ दिया जाये इसमें किसी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त न हो। उन्होने जनपद में धान क्रय केन्द्रो की जानकारी ली जिसमें बताया कि 90 प्रतिशत क्रय किया जा चुका है तथा किसानो को क्रय केन्द्र पर किसी प्रकार की समस्या नही है। जिस पर उन्होने प्रशंन्न्ता व्यक्त की। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में अन्योदय एव पात्र गृहस्थी कार्ड धारको कों राशन वितरण मे किसी प्रकार की धाधली संज्ञान में नही आना चाहिए किसी प्रकार की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही किया जाये। राशन उठान, वितरण में पारदर्शिता बरती जाये तथा अतिरिक्त यूनिट की जानकारी से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाये। जनपद में प्रत्येक पात्रो का आयुष्मान कार्ड बने तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से होने वाले ईलाज मे किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने जनपद प्राईमरी एंव माध्यमिक विद्यालयो में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत हुए कार्याे की जानकारी ली तथा बच्चो के युनिफार्म हेतु अभिभावको के खातो मे हस्तांतरित किये गये पैसो का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होने पी एम स्वनिधि योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा अभ्युदय योजना, अवैध खनन एवं ओवर लोड वाहनो के आवागमन, एंव अन्य विकास एवं निर्माण कार्याे की समीक्षा कर अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने स्पष्ट शब्दो मे कहा कि ब्लाक, थाना, तहसीलो एवं जिला मुख्यालयो पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार कर उनकी शिकायतो का गुणदोष के आधार पर निस्तारण किया जाये। इसमे शिथिलता न बरती जाये। उन्होने कहा कि कोई कार्यकर्ता किसी प्रकार की वैध शिकायत लेकर आता है तो उसका संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का निस्तारण किया जाये। बैठक में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक राजेश यादव, डी एफ ओ, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

पूर्व सीएम के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे सपाई

ग़ाज़ीपुर। 9फरवरी को पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में लुटावन महाविद्यालय सकरा आ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर स्वागत की तैयारी में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुट गये है। कार्यक्रम स्थल पर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के साथ तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। विधायक डॉ वीरेंद्र यादव सभी नेताओं से भारी भीड़ लाने और भीड़ को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। कार्यक्रम स्थल पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष आशा यादव के नेतृत्व में तमाम महिला कार्यकर्ता भी कार्यक्रम की तैयारी में जुटी रही। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना बताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा । उन्होंने कहा कि गाजीपुर क्रान्तिकारियों की धरती रही है। इस जनपद ने हमेशा परिवर्तन का आगाज किया है। 2024 लोकसभा चुनाव के पूर्व जनपद में अखिलेश जी की सभा फिर परिवर्तन का आगाज लिखने का काम करेगी । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी भीड़ के साथ समाजवादी आंदोलन के पूर्वांचल के सभी बड़े नेता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन आज बड़े नेताओं का आने का तांता लगा रहा ।इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर जुटने वाले नेताओं में मुख्य रूप से सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामधारी यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, रामाधार यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,रामवचन यादव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,अभिनव सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश यादव,विभा पाल,रीना यादव, पूजा गौतम,कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, राकेश यादव,मटरु पहलवान,अजीत विधायक, सुखपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

पूर्व सीएम के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे सपाई

ग़ाज़ीपुर। 9फरवरी को पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में लुटावन महाविद्यालय सकरा आ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर स्वागत की तैयारी में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुट गये है। कार्यक्रम स्थल पर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के साथ तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। विधायक डॉ वीरेंद्र यादव सभी नेताओं से भारी भीड़ लाने और भीड़ को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। कार्यक्रम स्थल पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष आशा यादव के नेतृत्व में तमाम महिला कार्यकर्ता भी कार्यक्रम की तैयारी में जुटी रही। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना बताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा । उन्होंने कहा कि गाजीपुर क्रान्तिकारियों की धरती रही है। इस जनपद ने हमेशा परिवर्तन का आगाज किया है। 2024 लोकसभा चुनाव के पूर्व जनपद में अखिलेश जी की सभा फिर परिवर्तन का आगाज लिखने का काम करेगी । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी भीड़ के साथ समाजवादी आंदोलन के पूर्वांचल के सभी बड़े नेता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन आज बड़े नेताओं का आने का तांता लगा रहा ।इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर जुटने वाले नेताओं में मुख्य रूप से सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामधारी यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, रामाधार यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,रामवचन यादव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,अभिनव सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश यादव,विभा पाल,रीना यादव, पूजा गौतम,कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, राकेश यादव,मटरु पहलवान,अजीत विधायक, सुखपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

शासन के मंडप में वर-वधु ने लिए सात फेरे, मंत्री और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद


गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में मंगलवार को आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर पालिका/नगर पंचायत के कुल 455 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे 3 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह कराया गया। मंत्री ने नव विवाहित जोडो के खाते में ऑनलाईन माध्यम से बटन दबाकर 35-35 हजार रूपये की धनराशि वधुवो के खाते में हस्तात्रित किये तथा नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौध दिया गया।  सामुहिक  विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने  नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। मुख्य अतिथि ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं  असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर बिटियॉ का हाथ पीला करने का संकल्प मै लेता हूॅ । हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी का विवाह हो इस हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने उनके सपनो को पूरा करने के लिए सामूहिक विवाह को भव्यता प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि समुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हर एक बेटियों को 35 हजार रूपये सरकार सीधे उनके खाते में देती है। इसके अलावा अन्य वैवाहिक सामाग्री भी प्रदान की जाती है। उन्होने कहा कि बेटी लक्ष्मी होती है।

कन्या सुमगंला योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म पर 1000 हजार रूपये प्रदान किये जाते है। इसके अतिरिक्त छः चरणो में कुल 15 हजार रूपये प्रदान की जाती है। उन्होने कहा कि बेटियों के पढ़ाई, सुरक्षा, सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से बेटियों के जीवन को सशक्त बनाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। बेटियों के नौकरी के लिए सरकार तत्पर है। यदि व्यापार करने के इच्छुक है तो सरकार खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से उन्हे रोजगार देने का कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त बेटियों के नाम उद्योग धन्धे स्थापित करने पर 35 प्रतिशत की धनराशि छूट के माध्यम से सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। आधुनिक खेती के इच्छुक व्यक्तियों के लिए 32 लाख रूपये प्रति एकड़ सरकार अनुदान देती है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आपके सम्पूर्ण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे है। आभार मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एंव कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, पूर्व एम एल सी केदार नाथ सिंह,  पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा  एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

दिव्यांगो को मंत्री ने दिया उपहार


गाजीपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को आर टी आई मैदान के नवीन स्टेडियम में मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 सरकार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री ने 100 दिव्यांगजनो को मोटराईज्ड ट्राई साइकिल वितरण कर उन्हे शुभकामना दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, पूर्व एम एल सी केदार नाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जाने-अखिलेश यादव का प्रोटोकॉल

जाने-अखिलेश यादव का प्रोटोकॉल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 9 फरवरी को पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की प्रतिमा का‌ अनावरण करने लुटावन महाविद्यालय सकरा में आ रहे है। प्रोटोकाल के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया पुलिस लाइन से प्राइवेट हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 1.40 बजे उड़कर 2 बजे लुटावन महाविद्यालय सकरा में पहुंचेगे। इसके बाद वहां पूर्व मंत्री स्व.कैलाश यादव का प्रतिमा का अनावण करेगें। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेगें। तीन बजे वाराणसी के लिए रवाना हो जायेगे। लुटावन महाविद्यालय पर एक घंटे रहेगें।

डीएम-एसपी ने पूर्व सीएम के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

डीएम-एसपी ने पूर्व सीएम के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

गाज़ीपुर। पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की प्रतिमा का‌ अनावरण करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम लुटावन महाविद्यालय सकरा में आयोजित है। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। अखिलेश जी का ऐतिहासिक स्वागत करने एवं भारी भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।‌ इस कार्यक्रम को लेकर शासन प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।इसी सिलसिले में आज कार्यक्रमस्थल का सर्वेक्षण करने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,मदन यादव, कन्हैया सिंह यादव, रमेश यादव, कृष्णा यादव अशोक यादव, अंजनी कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

डिप्टी सीएम का एक दिवसीय दौरा

गाजीपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 8 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर जिले में आ रहे हैं। दौरे के दौरान दोपहर 12 बजे भाजपा के दिवंगत नेता प्रभुनाथ चौहान के घर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मियना बड़ा, जलालाबाद पहुंच, उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट करेंगे। इसके बाद दुल्लहपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नसीरपुर जलालाबाद मे पुर्व विधान परिषद सदस्य ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा के घर पहुंच कर औपचारिक भेंट मुलाकात करेंगे तथा उनकी कुशलता और हाल चाल प्राप्त करेंगे। तदोपरांत उप मुख्यमंत्री शहर पहुंच कर अन्य विभिन्न कार्यक्रमों मे भाग लेने के पश्चात पुनः अपराह्न काल 3-20 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

छात्र छात्राओं को दी गई सरकार के नई नीतियों की जानकारी


गाजीपुर। यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के परिप्रेक्ष में रायकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के सभाकक्ष में सोमवार को नई निर्गत नीतियों के विषय में एक दिवसीय ओरियेन्टेसन कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि प्रोफेसर एच सी एस राठौर पूर्व कुलपति केन्द्रीय विश्वविद्यालय साऊथ बिहार बोधगया की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित विभिन्न विभागो के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजना की जानकारी देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका प्रथम बार मिला है। बच्चों को अपने देश, राज्य एवं अपने आसपास होने वाले कार्यक्रमों एवं सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अपनी हॉबी के अनुसार बच्चे अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़े। अब नई तकनीकों का दौर चल रहा है। नव युवा अपना स्टार्टअप स्टार्ट करके देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्राप्त होने तथा इन को जागरूक करने के लिए आज इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से देश-विदेश से बहुत अधिक निवेश उत्तर प्रदेश में आने की संभावना है। आने वाले समय में देश के युवाओं को अर्थव्यवस्था से जोड़ना है इसीलिए आज यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जितने भी लघु एवं कुटीर उद्योग हैं उन को बढ़ावा दिया जाए। छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपने दैनिक जीवन के लिए एक लक्ष्य बनाएं जिससे वह मजबूत हो सके एवं देश की भी अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा देश में उत्पादन की मात्रा को बढ़ाने पर भी अपने विचारों को रखा। उन्होने कहा कि देश में जितने भी उद्योग धंधे बंद पड़े हैं उनको दोबारा से शुरू कराया जाए तथा घरेलू उद्योगों को भी प्रोत्साहन दिया जाए। घरेलू उद्योग बहुत ही शीघ्रता से शुरू किए जा सकते हैं। बैंक से भी उन्हें सहायता मिल सकती है जिससे वह अपना उद्योग स्थापित आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से विदेशी लोग भी भारत में पैसा लगा रहे हैं तो हम देशवासियों को भी अपने देश में ज्यादा से ज्यादा निवेश करना चाहिए ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला सेवा योजन अधिकारी, जी एम डी आई सी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उद्योग बंधु एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य/शिक्षक, छात्र/छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News