20 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा सघन टीबी रोगी खोज अभियान
ग़ाज़ीपुर। साल 2025 तक टीबी रोगी मुक्त भारत बनाने के क्रम में इन दिनों विभाग की तरफ से लगातार कवायद चल रहा है। जिस के क्रम में 20 फरवरी से 3 मार्च तक सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा । यह अभियान 5-5 दिनों के दो चरणों में चलाया जाना है। जिसका मुख्य उद्देश्य समुदाय में क्षय रोगी को खोजना है और उन्हें इलाज पर रखकर स्वस्थ करना। जिससे कि 2025 का लक्ष्य पूरा किया जा सके। जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षय रोग विभाग डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि 20 फरवरी से 3 मार्च तक चलने वाला 10 दिवसीय टीबी रोगी खोज अभियान जिस के क्रम में 20 फरवरी से 25 फरवरी तक शहरी एवं ग्रामीण मलिन बस्ती एवं हाई रिस्क जनसंख्या ( एचआईवी और मधुमेह) के 20 % जनसंख्या को कवर करना है।इसके बाद 26 फरवरी से 3 मार्च तक जनपद के अनाथालय, वृद्धआश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, कारागार, चिन्हित समूह, सब्जी मंडी, फल मंडी, लेबर मार्केट, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईट भट्ठा के साथ साप्ताहिक बाजार को भी आच्छादित करना है। उन्होंने बताया कि जिला जेल के समस्त कैदियों का टीबी एचआईवी की जांच कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। साथ ही सभी कैदियों का टीबी एचआईवी की जांच त्रैमासिक रूप से भी किया जाना सुनिश्चित किया गया है। क्षय रोग विभाग के आंकड़ों की बात करें तो जनपद में 1 जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक प्राइवेट अस्पतालों के माध्यम से 525 और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से 3575 क्षय रोग के मरीज खोजे गए थे। इसके अलावा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक प्राइवेट अस्पतालों से 28 और स्वास्थ्य केंद्रों से 288 मरीजों को चिन्हित किया जा चुका है। वही पिछले दिनों टीबी मरीजों को गोद लिए जाने का अभियान चलाया गया था। जिसमें जनपद के कुल 41 लोगों ने अब तक 1112 टीवी मरीजों को गोद लेकर उन्हें प्रत्येक माह पोषण देकर उन्हें स्वस्थ करने की कवायद में लगे हुए हैं।
गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को कलेक्टर घाट के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर घाट का निरीक्षण किया। जनपद स्थित कलेक्टर घाट का पर्यटन विकास/सौन्दर्यीकरण, सांस्कृतिक गतिविधियों को कराए जाने के लिए घाट का निरीक्षण किया गया। घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मंच, गंगा आरती प्लेटफार्म तथा चेन्जिंग रूम व शौचालय का निर्माण कराया जाना है। पर्यटन निदेशालय को प्रेषित किया जाना है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि कलेक्टर घाट के नाले पर कचरो की रोकथाम के लिए जाली लगाने तथा घाट पर साफ सफाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा, पर्यटन सूचना अधिकारी दिव्या तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लालचन्द सरोज, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार तथा कार्यदायी संस्था उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 इकाई-3 के अभियन्ता जे0पी0 सिंह उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव राजस्व वसूली और मासिक स्टाफ बैठक रायफल क्लब सभागार में शुक्रवार की देर शाम सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक मे समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर, परिवहन, खनन, विद्युत, मण्डी, परिवहन निगम की वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली मे प्रगति लाने का निर्देश दिया। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि खनन/एण्टी भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके उपर वैधानिक कार्यवाही कीे जाय। उन्होने खनन अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी में बाढ स्थिति कम हुई है, ऐसे में खनन माफिया सक्रिय होगे इस पर पैनी नजर रखते हुए किसी भी दशा में अवैध खनन न होने दिया जाये। आबकारी अधिकारी अवैध एंव नकली शराब बिक्री पर नजर बनाये रखे तथा किसी भी दशा में अवैध शराब की तस्करी/ बिक्री न होने दिया जाए। उन्होने कहा कि यदि जनपद में कही किसी भी व्यक्ति की मृत्यु जहरीली शराब के कारण होती है तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका/नगर पंचायतो मे अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु 15 फरवरी 2023 को अभियान चलाकर नगर पालिका/नगर पंचायतो मे अवैध अतिक्रमण को खाली करवाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार सभी तहसीलेा के ग्राम पंचायतो मे सरकारी भूमि/तालाब/चारागाह/खेल मैदान एवं अन्य सरकारी जमीनां पर कव्जा हटाने हेतु दिनांक 16 से 17 फरवरी निर्धारित किया गया है। इस हेतु सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज , विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थें।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गाजीपुर में भी जिलाध्यक्ष सुनील राम जी के नेतृत्व में आज वार्ड नंबर 24 के मोहल्ला नखास, गुदड़ी, चितनाथ में हाथ से हाथ जोड़ो का पंपलेट बांटकर जननायक राहुल गांधी के संदेश को घर घर तक पहुंचाया गया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा है भाजपा सरकार के खिलाफ वह बिल्कुल सत्य कहा है, क्योंकि देश के आम जनता का पैसा लूटकर यह हम दो हमारे दो कि सरकार ने जो भ्रष्टाचार किया है ये अब जग जाहिर हो गया है। अब हम लोग गांव गांव नगर नगर राहुल गांधी का यह हांथ से हाथ जोड़ो का संदेश घर घर लेकर जा रहे हैं,इसी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पीसीसी रविकांत राय ने कहा ये भाजपा सरकार “खुद के मन की बात गरीब के पेट पर लात” मारने की बात करती है जब तक भाजपा की भ्रष्ट सरकार रहेगी तब तक आमजन खुश हाल नहीं रहेंगे।उन्होंने ये भी कहा कि इस सरकार में किसान,नौजवान,मजदूर,छोटे व्यापारी एवं बेरोजगार सब बेहाल व परेशान हैं। इस हांथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय, ज्ञान प्रकाश सिंह, हामिद अली, आशुतोष गुप्ता, अनुराग पाण्डेय, अभय कुशवाहा, शक्ति आनंद, जय विजय गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश चौहान, मोहम्मद वजीर जफर अहमद मुस्ताक अहमद, मिंटू, मोहम्मद इकराम खान, गफ्फार, पिंटू, ज्वैलर, मोहम्मद हमीद जमाल अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
जिला पंचायत में टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रमुख सचिव को जांच के लिए लिखा पत्र
गाजीपुर। जिला पंचायत परिषद ठेकों की टेंडर प्रक्रिया लेकर एक बार फिर सवाल सवालों के घेरे में है। जिला पंचायत में ठेकों और टेंडर प्रक्रिया को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे है।गाजीपुर जिला पंचायत परिषद में कराये गए कार्यों की जांच को लेकर पूर्व में भी बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पत्र लिख कर ब्यौरा मांग चुके है।जिला पंचायत परिषद में टेंडर प्रक्रिया को लेकर अब यूपी सरकार के कैबिनेत्र मंत्री अनिल राजभर ने जांच के लिए पत्र लिखा है।ताजा मामला जिला पंचायत परिषद में नियम विरुद्ध टेंडर प्रक्रिया अपनाने की शिकायतों से जुड़ा हुआ है।यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने लेटर हेड पर 6 फरवरी 2023 को पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।अपने पत्र में उन्होंने पंचायती राज विभाग गाजीपुर में नियमों के खिलाफ टेंडर प्रक्रिया अपनायी जा रही है।कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के पत्र में कहा गया है कि पहले से तय निर्धारित टेंडरों के अलावा सरकार की मंशा के अनुरूप कामों में कम्पटीशन करने वाले ठेकेदारो की फर्मों को अनुचित कारणों से अयोग्य किया जा रहा है,जो कि गलत है।कैबिनेट मंत्री ने प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग को पत्र लिख कर प्रकरण की जांच के बाद कि गयी कार्यवाही से उन्हें अवगत कराने को कहा है।यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का ये पत्र सामने आने के बाद जिला पंचायत परिषद में ठेकों और टेंडर प्रक्रिया को लेकर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
ग़ाज़ीपुर। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जो 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी के पुण्यतिथि से शुरू होकर 13 फरवरी तक जनपद में चलेगा। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के निर्देशन में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जो विकास भवन से शुरू होकर जिला महिला अस्पताल स्थित कुष्ठ रोग विभाग पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान बैनर, पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गई। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ एसडी वर्मा ने बताया कि शासन की तरफ से 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों तक कुष्ठ रोगों के प्रति जागरूकता और कुष्ठ रोग की पहचान के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी के साथ जागरूकता रैली निकाली गई है। इस रैली में पूरे रास्ते बैनर पोस्टर पंपलेट और लाउडस्पीकर के माध्यम से कुष्ठ रोग के पहचान के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि इस तरह की कोई भी लक्षण दिखे तो ऐसे लोग तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर से संपर्क करें और इस का निशुल्क इलाज कराए। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ एसडी वर्मा ने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है। आज के इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, डॉ जे एन सिंह, डॉ सुजीत मिश्रा आशा कार्यकर्ता विभाग के एनएमएम एनएमएस के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद रहे।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारम्भ लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रिमोट का बटन दबाकर किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल उ0प्र0 आनन्दी बेन पटेल, मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ एवं रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह तथा पूरे देश/विभिन्न देशो के उद्योगपति आदि उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत तेजी से बढती हुयी मजबूत आर्थिक व्यवस्था बनी हुयी है। इसमें उत्तर प्रदेश का विशेष योगदान है। इस अवसर पर उन्होने बनारस से सांसद होने के कारण सभी निवेशको एवं उद्यमियों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उ0प्र0 नें पिछले पॉच साल के भीतर नयी पहचान स्थापित किया है। यहॉ पर उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक वातावरण का निर्माण हुआ है। उन्होने कहा कि सरकारी सोच एवं एप्रोच में सार्थक बदलाव आया है। बिजली और कनेक्टीविटी में सुधार आया है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रेक्चर में बढोत्तरी हुयी है। प्रदेश में सुशासन राजनैतिक स्थिरता तथा गुडगवर्नेस स्थापित होने से लोगों में विश्वास बढा है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रेक्चर में बढोत्तरी हुयी है। उन्होने कहा कि भारत विकास देखना चाहता है। इसलिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रेक्चर के विकास पर व्यय बढाया गया है। इससे इन्वेस्टमेंट के नये मौके सृजित होंगे। खेल, शिक्षा में भी इंवेस्टमेंट के अवसर बढेंगे। उन्होने कहा कि बजट में 35 हजार करोड़ रूपये एनर्जी ट्रांसमिशन के लिए व्यवस्था रखी गयी है। मिशन ग्रीन हाइड्रोजन भी इससे जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एम.एस.एम.ई. का सशक्त नेटवर्क बना है। भदोही की कालीन और बनारसी सिल्क के अलावा अन्य उत्पाद भी टेक्सटाइल हब में शामिल हुए है। रक्षा क्षेत्र में उ0प्र0 अग्रगणीय राज्य बना है। उन्होने कहा कि डेयरी, फिशरी, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र में इंवेस्टमेंट की अपार संभावनाए बनी है। उन्होने सभी का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया कि फल और सब्जी के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी कम है। राष्ट्रीय बजट में भण्डारण क्षमता बढाने के लिए धनराशि की व्यवस्था की गयी है। नेचुरल फार्मिंग के लिए किसानों को ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। गंगा नदी के दोनों किनारों के पॉच किमी0 के भीतर नेचुरल फार्मिंग शुरू कर दी गयी है। इस वर्ष पूरा विश्व मोटा अनाज वर्ष मना रहा है। यह सुपरफुड है, जिसमें पोषण तत्व अधिक होते है। विभिन्न क्षेत्र- शिक्षा, खेल, कौशल विकास के लिए गोरखपुर, मेरठ, लखनऊ में विश्वविद्यालय खोले गये है। प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों ने नेक ग्रेड प्राप्त कर लिया है। स्टार्टअप में भी उ0प्र0 की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने उ0प्र0 में कानून व्यवस्था के मद्देनजर निवेशको से अपील किया कि वे उ0प्र0 में अधिक से अधिक निवेश करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 32.92 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट यू0पी0 में आ रहा है, जो लक्ष्य 23 लाख करोड़ से काफी अधिक है। उन्होने कहा कि इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया, इटली, डेनमार्क, नीदरलैण्ड, जापान जैसे 16 देश इंवेस्टमेंट में आगे आ रहे है। हमारा निर्यात दुगुना हो गया है। खाद्यान्न, दुध, गन्ना के उत्पादन में प्रदेश नम्बर वन है। समारोह को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उद्योगपति कुमार मंगलम बिडला, मुकेश अम्बानी, एस. चन्द्रशेखर, डैनियल मरचेंट ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रधानमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होटल द ग्रैड पैलेस होटल के सभागार मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जनपद के उद्यमियों एवं निवेशको के बीच शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, जी एम डी आई सी सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियो ने समारोह का लाइव प्रसारण देंखा। जनपदस्तर पर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी एंव उद्यमियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एंव मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने इन्वेस्टर सम्मिट 2023 गाजीपुर निवेश कुंभ में प्रतिभाग करने वाले जनपद के उद्यमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब हम प्रथम बार 23 जनवरी-23 को यहां उपस्थित हुए थे तब इस जनपद में 1753 करोड़ के निवेश प्राप्त हुए थे। परंतु 17 से 18 दिनों में यह निवेश बढ़कर 3004.33 करोड़ तक पहुंचाया गया।
उन्होने कहा कि यह उपलब्धि केवल हमारी नहीं बल्कि इस जनपद के उद्यमियों की उपलब्धि है। इसके लिए सभी उद्यमी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री की बातों को दोहराते हुए कहा कि जो सोच भारत में उत्तर प्रदेश के लिए है, वही सोच उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के लिए भी है जिसमें जनपद गाजीपुर भी सम्मिलित है जहां हमेशा से यह माना जाता रहा है कि इस जनपद में क्राइम, लायन आर्डर, भ्रष्टाचार, बैकवर्ड थिंकिग की समस्याए रही हैं जिससे इन जनपदों में कोई भी उद्यमी निवेश नहीं करना चाहता था लेकिन जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ के इंजन के रूप में उबर रहा है तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की सोच से वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी उत्तर प्रदेश बनाने जा रहा है उसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश का कितना महत्वपूर्ण योगदान है। आज जनपद का प्रवेश पूरी तरह से बदल चुका है। गाजीपुर को वेल कनेक्टेड हाईलीफर्टाईल लैण्ड, स्किल्ड लेबर फोर्स वाले जनपद के रूप में जाना जा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि आज हमने जनपद में 3004.33 करोड़ के निवेश को आकर्षित करने में सफल रहे हैं। आज इस निवेश को धरातल पर लाने के लिए जितने भी एम ओ यू साइन हुए हैं वह ऑन द ग्राउंड आए जिनका हम लोग जमीनी स्तर पर स्वागत कर सके। इसके लिए हमें प्रयास करना है और आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि आपके निवेश से संबंधित जितने भी प्रश्न है वह आपको दिए गए बुकलेट में मौजूद है, उसे पढ़े, समझे तथा अपने प्रश्नों का उत्तर स्वयं ढूंढ ले। उन्होने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन है। अब आपको प्रयास करना है कि सरकार की योजनाएं तो है, लेकिन उसका लाभ कैसे ले सके तथा अपने इंडस्ट्रीज को धरातल पर ला सकें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशों में मुख्यमंत्री ने विगत 5 से 6 वर्षों में जो कार्य किए हैं उससे एक पॉजिटिव परिवेश बना है। जिससें लायन आर्डर की स्थिति बहुत बेहतर हुई है तथा इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा हुआ है। आज गाजीपुर से लखनऊ जाने में मात्र 3 से 4 घंटे लगते हैं तथा बिहार राज्य से जुड़ने वाले ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए भूमि स्क्वायर भी किया जा रहा है। जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक की भूमि स्क्वायर किया जा चुका है और जल्द ही कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। आज इस जनपद में गंगा नदी मे वाटरवेज के माध्यम से अन्य राज्यों में आयात निर्यात का साधन बना है। इतनी बेहतरीन व्यवस्था होने से किसी भी उद्यमी को कोई भी ऐसी बाधा नहीं होगी जो निवेशकों को रोक सकती है। उन्होने ने कहा कि आपको निवेश करना होगा , आपकी हैंडहोल्डिंग के लिए हम आपके साथ खड़े हैं ,क्योंकि हमारे भारत ,उत्तर प्रदेश एवं जनपद गाजीपुर का भविष्य इंडस्ट्रलाईजेशन ही है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो यहां निवेश हुए हैं वह एक सिग्नल है, कि लोग हमारी व्यवस्था, हमारी परिवेश में विश्वास कर रहे हैं। आगे भी इसको बढ़ाने के लिए आपका साथ अत्यंत जरूरी है। गाजीपुर को एक बदलता हुआ गाजीपुर बनाएंगे यह हम सब का संकल्प होना चाहिए। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्षत सरिता अग्रवाल ने इर्न्वस्टर्स समिट-2023 मे निवेशको की बढ चढ कर हिस्सा लेने पर बढाई देते हुए कहा कि इससे युवाओ को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे तथा हमारा उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश के रूप मे उभरेगा। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी अन्य अतिथियों ने ओ डी ओ पी योजना द्वारा लगाई गयी प्रदशर्नी का अवलोकन किया।
गाजीपुर। पुर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर सकरा गांव स्थित लुटावन महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने किया। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर स्व.कैलाश की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्हें नमन करते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि कैलाश जी का राजनैतिक जीवन अत्यंत संघर्षपूर्ण था। वह अपने संघर्ष की बदौलत फर्श से अर्श तक पहुंचे। पार्टी को बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उनके साथ जुड़े तमाम संस्मरणों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके योगदान को कभी भूल नहीं सकती। इस अवसर पर वह भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि बजट के साथ ही मंहगाई की मार पड़ना शुरू हो गई है।
दूध मंहगा हो गया है। अमूल और पराग ने दूध का दाम बढ़ा दिया है। सफ़र भी मंहगा हो गया है। सामान्य बसों का किराया 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया गया है। बढ़ते खाद्य एवं पेट्रोल पदार्थों की कीमत के चलते लोगों को अपनी गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है। जनता को विश्वास हो चला है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पुंजीपति घरानों की संरक्षक हैं। पूंजीपति मित्रों को लम्बे लम्बे कर्ज देने वाली सरकार है। देश की अर्थव्यवस्था बने या बिगड़े सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। सरकार के बजट में मंहगाई को रोकने का कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। खाद्यान्न के दामों में बढ़ोत्तरी से आम जनता की थाली खाली रह जा रही है। जनसाधारण की नित्य चिंताओं और परेशानियों पर भाजपा सरकार ने आंख मूंद रक्खा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर लगातार दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सरकार साजिश के तहत पिछड़ों दलितों के आरक्षित पद खत्म कर रही है। आरक्षण को खत्म करने के लिए रणनीति के तहत निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में पिछले वर्षों में हुई नियुक्तियों में भाजपा सरकार ने पिछड़े और दलितों को उनका हक नहीं दिया। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। पिछड़ों को उनका हक नहीं मिला। प्रदेश में विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में भी दलितों और पिछड़ों को उनका हक नहीं मिला। इसीलिए समाजवादी पार्टी पिछड़ों और दलितों को उनका हक और सम्मान दिलाने और उनके साथ हो रहे अन्याय और भेदभाव को खत्म करने के लिए जातीय जनगणना की मांग करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन्वेस्टर्स समिट और जी -20 के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि पिछले निवेशक सम्मेलन में कितना निवेश आया और कितना निवेश जमीन पर उतरा और कितने लोगों को रोजगार मिला।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी इन्वेस्टर्स समिट को लेकर झूठ बोलते है। एक तरफ बजट न देकर उधोगपतियों को भगाया जा रहा है दूसरी तरफ इन्वेस्टर्स मीट कर बुलाया जा रहा है। उन्होंने जनता को बीजेपी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह मायावी पार्टी है। कब क्या मुद्दा उठा दे पता नहीं चलेगा। भाजपा चमत्कार करती रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। देश की जनता को बड़े बड़े सपने दिखाने के साथ साथ भाजपा सरकार ने अपने एक उद्योगपति मित्र को भी दुनिया का नम्बर एक का उधोगपति बनाने का सपना दिखा रही थी। उस उधोगपति की प्रधानमंत्री जी से कितनी गहरी मित्रता है किसी से छिपा नहीं है। उस उधोगपति की कम्पनियों में सरकारी संस्थाओं का हजारों करोड़ रूपया लगाया गया है। वह रूपया आज डूब रहा है। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगम् वस्त्रम् और स्मृति चिन्ह तथा विधायक जै किशन साहू ने मुकुट पहना कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह, पुर्व राज्यसभा सांसद अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, अम्बिका चौधरी, चौधरी लालता प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, जै किशन साहू, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी, विधानपरिषद सदस्य लाल बिहारी यादव, पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पुर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, पुर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा, पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, गोपाल यादव, महिला सभा की अध्यक्ष आशा यादव, दयानंद यादव, हरिनाथ यादव, सुदर्शन यादव, बच्चा यादव, हैदर अली टाइगर, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आत्मा यादव, सदानंद यादव, दिनेश यादव, निजामुद्दीन खां, आमिर अली, डॉ समीर सिंह, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अतीक अहमद राईनी, अभिनव सिंह, राजेंद्र यादव, तहसीन अहमद, भानू यादव, गोवर्धन यादव
अनिल यादव, जै हिंद यादव, कमलेश यादव, विधायक तुफानी सरोज, विधायक लकी यादव, जौनपुर के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, चंदौली के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधायक प्रभुनारायन यादव, सुरेन्द्र पटेल,आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक अखिलेश यादव, पुर्व विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन पुर्व राज्य मंत्री रमाशंकर राजभर ने किया।
गाजीपुर। बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पुर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान के निधनोपरांत उनको श्रद्धांजलि देने सबसे पहले उनके घर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों से मिल उनको ढाढस बधाया। कहा कि भाजपा परिवार कि बड़ी क्षति हुई। प्रभुनाथ जी का दुखद असमय निधन हुआ। उन्होंने कहा कि व्यस्तता के कारण नही आ सका था। उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।