गाज़ीपुर।बुधवार की रात भांवरकोल थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व वाहन लूट के मामले में फरार जिले के टापटेन अपराधी एवं शातिर लुटेरा सोनू बिंद को पुलिस ने बिरनो थाना के स्थानीय गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि देर रात सूचना मिली की सोनू बिंद बिरनो थाना के स्थानीय गांव में मौजूद है। एसआई रविप्रकाश पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उसे दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सोनू बिंद जिले का शातिर अपराधी एवं लुटेरा है।उस पर सदर कोतवाली, नंदगंज, बिरनो, सैदपुर आदि थानों में हत्या के प्रयास, लूट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के रसूलपुर गांव के पास तीन माह पूर्व मुहम्मदाबाद के एक व्यवसायी की आम से भरी पेटियां लदी टाटा मैजिक को अपराधियों ने वाहन सहित लूट लिया था। घटना में शामिल पूर्व में कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस घटना में सोनू सहित एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार था।
उ.प्र. विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ का चुनाव 25 सितंबर को
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ – फुपुक्टा – का दो दिवसीय सम्मेलन लखनऊ में कालीचरण पीजी कालेज में 24 तथा 25 सितंबर, 2022 को होगा। उक्त जानकारी देते हुए जनपद महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री प्रो. अजय राय ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिन 25 सितंबर को फुपुकटा की कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा, जिसमें प्रदेश के समस्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक हिस्सा लेंगे। प्रो. राय ने बताया कि यह चुनाव डेलिगेट सिस्टम पर होता है। इस चुनाव में गाजीपुर जनपद के आठ महाविद्यालयों के लगभग 22 डेलीगेट्स भाग लेंगे। प्रदेश के शीर्ष संगठन के अधिवेशन को लेकर प्रदेश के शिक्षकों में भारी उत्साह है।
गाजीपुर। छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में छात्रों ने पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय को आनलाइन काउंसलिंग के दौरान हो रही वेबसाइट में समस्या को लेकर गुरुवार को पत्रक सौंपा। छात्र नेता प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय में प्रथम बार आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया लागू कि गयी है जिससे प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता आयें। किन्तु वेबसाइट कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ छात्रों कि काउंसलिंग नहीं हो सकी है और वह प्रवेश लेने से वंचित हो गए हैं। कुछ छात्रों कि फीस फस गई है तथा स्कूल व महाविद्यालय में रिजल्ट न आने से टीसी नहीं मिल रही, जिससे सम्पूर्ण डाक्यूमेंट्स न होने पर काउंसलिंग से बाहर कर दिया जा रहा है। पत्रक में पुनः एक बार छात्रों को मौका देंने की मांग की गई है, यदि छात्रों कि मांग कि अनदेखी की गई तो छात्र धरना प्रदर्शन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रवीण कुमार पांडेय, रोहन यादव, सत्या प्रजापति, आंचल गुप्ता, आर्यन कुशवाहा, सूर्य प्रकाश तिवारी, धनंजय कुशवाहा, अभिषेक यादव, जयशंकर कुमार, अजय कुमार, अनीष कुशवाहा, प्रिंस प्रजापति सहित इत्यादि छात्र मौजूद थे।
गाज़ीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर का एक शीर्ष प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे के नेतृत्व में नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से शिष्टाचार मुलाकात किया। पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।परिषद के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को संगठन की तरफ से आश्वस्त किया कि आप के निर्देशन में जनपद का प्रत्येक कर्मचारी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी निष्ठा /ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाहन करेगा।परिषद अध्यक्ष ने कर्मचारियों की कुछ व्यवहारिक एवम विभागीय समस्याओं के त्वरित निराकरण की अपील की।नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि जनपद के कर्मचारियों ज्वलंत व उचित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।प्रतिनिधि मण्डल में परिषद के जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव, इ सुरेंद्र प्रताप,सूर्यभान राय,बैजनाथ तिवारी, पवन पाण्डेय,संदीप यादव,यशोधरा बसंत गजघाटे,कंचन जायसवाल,सुरेश प्रसाद,प्रमोद मिश्रा,बृजेश यादव,विजेंद्र कुमार,माधवेंद्र यादव सहित परिषद से सम्बद्ध विभिन्न संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बृहस्पतिवार को जनता दर्शन के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट, जिला सचिवालय, एन आई सी कक्ष, उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय, राईफल क्लब का स्थलीय निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव कलेक्ट्रेट नाजिर को आवश्यक निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में दूर दराज से आये फरियांदियो की समस्याओ को सुना तथा शिकायतो को लेकर सम्बन्धित अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर निस्तारण का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होने जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अपर जिलाधिकारी कोर्ट, जिला सचिवालय, चकबन्दी कोर्ट, रिकार्ड रूम, प्रोबेशन कार्यालय, आई जी आर एस पटल, एन आई सी कक्ष, राइफल क्लब, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं अन्य पटलो का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होने कलेक्ट्रेट गैलरी में दिवाल पर पान/गुटखा के पीक देख कर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिवाल की साफ-सफाई कराते हुए जुर्माना की नोटिस चस्पा कराने का निर्देश दिया। उन्होने जिला सचिवालय के गेट के सामने जल जमाव की सफाई कराते हुए ब्लीचिंग पाउडर व परिसर में फागिंग कराने तथा जिला सचिवालय में पटल सहायको के बायोमैट्रिक उपस्थित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिला सचिवालय गेट पर मंजू लता श्रीवास्तव के दिये गये आवेदन जो पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित था , जो कई माह से पेण्डिग है उसे आगामी 3 दिवस में सही कराते हुए निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सचिवालय में उपस्थित सभी पटल सहायको को निर्देशित किया कि पटल प्राप्त होने वाले शिकायतो/आवेदनो का तत्काल निस्तारण किया जाय। कोई भी फाईल पेडिंग न रहे, उसका निस्तारण निर्धारित समयान्तराल किया जाये। उन्होने रिकार्ड रूम में निरीक्षण के दौरान जानकारी ली तथा वहां कार्यरत कर्मचारियो को परिचय पत्र बनाने तथा दलालो का प्रवेश वर्जित के लिए निर्देश दिया। उन्होने चकबन्दी कोर्ट में बाहर रखी गयी फाईलो की जानकारी ली तथा सुरक्षा के दृष्टिगत इन फाईलो को आलमारी मे रखने का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होने राईफल क्लब पहुचकर वहां चल रहे डेकोरेशन कार्यो की जानकारी ली तथा कक्ष में मेज, कुर्सी, ए0 सी0 तथा साउण्ड व्यवस्था सुव्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी वीर बहादुर यादव, डिप्टी कलंेक्टर कमलेश कुमार, चन्द्र शेखर यादव , कलेक्ट्रेट नाजिर दिनेश यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित थे।
स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ
गाजीपुर।bराष्ट्रीय पोषण माह जो 1 सितंबर से 30 सितंबर तक बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग के द्वारा पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। जिसके साथ कई तरह की गतिविधियां के माध्यम से लोगों को पोषण से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सदर ब्लाक के विशेश्वरगंज आंगनबाड़ी केंद्र पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता के द्वारा स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर आए हुए बच्चों का लंबाई वजन के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से जानकारी लिया। इस दौरान आंगनबाड़ियों के द्वारा 6 माह से ऊपर के बच्चों को ऊपरी आहार देने के संबंध में एक प्रदर्शनी भी लगाया गया था। केंद्र पर आए हुए बच्चों की लंबाई वजन भी लिया गया। खेल के माध्यम से बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने का भी कार्य किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विशेश्वरगंज में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर खेल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का सप्ताह चल रहा है। इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मेरे द्वारा खेल खेल में बच्चों को शिक्षा देने के विधियों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही उनके परिजनों को पोषण के बारे में जागरूक किया गया है। स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा भी किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को उनके वजन और उनके लंबाई और ऊंचाई के अनुसार पोषाहार और भोजन के बारे में साफ सफाई के बारे में जागरूक किया जाएगा । जो भी बच्चे इन सारे मानकों पर खरे उतरेंगे उन बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए 2 अक्टूबर के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाला राष्ट्रीय पोषण माह जो पिछले 4 वर्षों से शासन के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से कुपोषण को दूर करने के लिए लाभार्थियों और आंगनबाड़ी से जुड़े हुए बच्चों और उनके परिजनों को जागरूक करने के साथ ही साथ उन्हें पोषण संबंधित टिप्स भी दिए जा रहे हैं। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
आज के इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अजू कुशवाहा के द्वारा एक प्रदर्शनी लगाया गया था। जिसमें हर बच्चे का अधिकार 6 माह के बाद ऊपरी आहार के थीम पर उन्हें 6 माह के बाद क्या-क्या देना है इसका प्रदर्शन किया गया था। जिसमें अरहर, चना का दाल ,मूंग की दाल, गुड़ ,चावल ,भुना हुआ चना, चना का दाल, राजमा के साथ ही हरी सब्जियां, फल के साथ ही पुष्टाहार का भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रावती देवी, महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिकाए उपस्थित रही।
गाजीपुर। अतिप्राचीन श्रीराम लीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में 21 सितम्बर बुधवार शाम 7 बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन पर धनुष मुकुट पूजन नारद मोह तथा रामजन्म लीला का प्रसंग मंचन किया गया। लीला का शुभारम्भ बतौर मुख्यातिथि एस0पी0 सिटी गोपीनाथ सोनी, विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी गौरव कुमार सिंह समेत शहर कोतवाल तेज बहादुर सिंह, कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चन्द श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नरायन, उप मंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबंधक बीरेश राम वर्मा (ब्रहमचारी जी), उप प्रबंधक मयंक कुमार तिवारी, वरूण कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार वर्मा ने धनुष मुकुट का पूजन करके लीला का शुभारम्भ किया। धनुष मुकुट पूजन के बाद श्रीराम चबुतरा स्थित मंच पर वन्देवाणी विनायकौ आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा नारद मोह तथा श्रीराम जन्म लीला का मंचन किया। इस अवसर पर आय-व्यय निरीक्षक अनुज अग्रवाल, ओमनरायन सैनी, अशोक कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार वर्मा, बाके तिवारी, डा0 गोपाल पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, अजय पाठक सहित कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
गाज़ीपुर।मंगलवार की रात करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बिशुनपुरा गांव के पास से पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बिशुनपुरा गांव के पास एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में दिखाई दिया। आशंका पर जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। उसके पास मौजूद झोले की तलाशी ली तो उसमें से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रूदल बिंद निवासी कुबरी गांव बताया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी काफी शातिर है। वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार की देर सायं जिला पंचायत सभागार में समस्त विकास खण्ड अधिकारियों संग बैठक कर शासन की लाभपरक योजनाओं एवं क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, अमृत सरोवर, गो-आश्रय स्थल निर्माण, विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेशन, आधार सीडिंग एवं आपरेशन कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए अधूरे निमार्ण कार्याे को एक सप्ताह मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकास खण्ड पर ही रात्रि निवास हेतु निर्देश दिया। उन्होने कहा कि यदि कोई अधिकारी अन्यत्र निवास करता है तो एक सप्ताह में अपनी व्यवस्था कर अपने विकास खण्ड मुख्यालय मे ही निवास करने की व्यवस्था कर ले। उन्होने समस्त अधिकारियो को शासन की लाभपरक योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्तियों तक पहुचाने का निर्देश दिया। कहा कि शिकायतो का निस्तारण करते समय इस बात का ध्यान रखा जाय कि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से भी फीड बैक भी लिया जाये। इसमे किसी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक/डी0डी0ओ0, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।
22 सितंबर से शुरू होगा स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर
गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। उसी के क्रम में राज्य पोषण मिशन के निदेशक के द्वारा 22 सितंबर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में निर्देश दिया है। जिसको लेकर विभाग के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। गुरुवार से जनपद में चलने वाले 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि निदेशक राज्य पोषण मिशन के द्वारा 22 सितंबर से 30 सितंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में निर्देश दिया गया है। जिसमें कई तरह के गतिविधियों का आयोजन करना है। उन्ही गतिविधियों में से स्वस्थ बालक बालिका का चयन कर उन्हें 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर उनके माता-पिता को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य सुपोषित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करना है। इसकी सफलता में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम प्रधान व पोषण पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस गतिविधि के आयोजन में कई तरह के गतिविधियों का आयोजन करना है। जिसमें 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना । आगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा इस संबंध में बच्चों के परिजनों को जागरूक करना तथा प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करना।
ग्राम प्रधान के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर जानकारी देना, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ सफाई के बारे में विशेष जानकारी देना है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ मॉनिटरिंग के साथ ही लंबाई एवं ऊंचाई की फीडिंग पोषण ट्रैकर पर किया जाना। सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के टीकाकरण व अन्य पूरक पोषाहार प्राप्त करने संबंधित अभिलेख रखा जाना । इसके अलावा स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतिस्पर्धा के आयोजन में सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाएं ,यूथ क्लब ,लायंस क्लब, रोटरी क्लब ,आशा आदि का सहयोग भी लिया जाना है।