U-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन

ग़ाज़ीपुर।माध्यमिक विद्यालय वाराणसी मंडल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता हुई। स्कूल खेल द्वारा आयोजित होने वाली मंडली क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर जिले की टीम ने फाइनल मैच में चंदौली को 18 रनों से हराकर फाइनल मैच जीता लिया है।
गाजीपुर की तरफ से ओपनर हर्ष यादव ने 39, यश यादव 65 , अभिनव 23 रन बनाए।
गाजीपुर की तरफ से गेंदबाजी में अमन -3, राहुल , प्रखर, हर्ष ने 2-2 व यश ने 1 विकेट लिया।
टीम कोच संजीव कुमार यादव व टीम मैनेजर तरुण कुमार सिंह एवं पूरी टीम का गाजीपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा खेल सचिव विजय शंकर राय ने जोरदार स्वागत किया और खिलाड़ियों को और उत्साह और जोश के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

जा रहा था स्वास्थ्य केंद्र,लेकिन रास्ते में ही….

जा रहा था स्वास्थ्य केंद्र,लेकिन रास्ते में ही….

ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा लगातार लोगों में जन प्रियता हासिल करती जा रही है। जिसका ताजा मामला देखने को मिला है सैदपुर ब्लॉक के परसनी गांव में 20 सितम्बर को जहां पर गर्भवती के प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। लेकिन दर्द बढ़ जाने के कारण रास्ते में ही एंबुलेंस के अंदर प्रसव कराना पड़ा।

108 एंबुलेंस के प्रभारी मो0 फरीद ने बताया कि सैदपुर ब्लॉक के परसनी गांव से प्रभात कुमार का फोन आया कि उनकी पत्नी की प्रसव पीड़ा बढ़ गई है। जिसके लिए एंबुलेंस की जरूरत है जिसके बताए गए लोकेशन पर पायलट विशाल यादव और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सुनील कुमार यादव बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस को लेकर पहुंचे। जहां पर गर्भवती और उनके परिजनों को एंबुलेंस में बैठाकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन जैसे ही गांव के बाहर पहुंचे गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद पायलट विशाल यादव के द्वारा गाड़ी को सड़क के किनारे रोक दिया गया। ईएमटी सुनील कुमार यादव और घर की महिलाओं के साथ गर्भवती का एंबुलेंस के अंदर ही कराया गया। उसके पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की जांच की और जांच उपरांत दोनों को सुरक्षित बताया।

नवागत डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…….

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शासन के निर्देशानुसार समस्त कार्यालयाघ्यक्ष को कहा कि अपने-अपने कार्यालयो पर सुबह 10 से दोपहर  12 बजे तक उपस्थित रह कर जनपद के दूर दराज से आये हुए फरियादियों की समस्याओ/शिकायतो को सुनकर उनका गुणदोष के आधार पर निस्तारण करे। कहा कि कोई भी अधिकारी निर्धारित समयान्तराल में क्षेत्र भ्रमण नही करेगे, जिससे आने वाले फरियादियों को किसी भी  समस्या का सामना न करना पड़े। अति आवश्यक कार्य होने पर ही अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी को जनता दर्शन के कार्य मे बैठाकर ही क्षेत्र के कार्याे का निरीक्षण/भ्रमण करेगे। यह निर्देश जिलास्तर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों/कार्यालयाघ्यक्षो को भी पूर्व में दिये गये है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद के दूर दराज से आये फरियादियो की समस्याओ को  सुना तथा स्वयं दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी को आज कुल 22 शिकायतकर्ताओ/फरियादियो ने अपने-अपने शिकायतो को लिखित रूप से दिया। उन्होने कहा कि कोई भी फरियादी न्याय से वंचित न रहे यही शासन की मंशा है। इसलिए अधिकारी अपने-अपने कार्यालयो पर आये फरियादियो की समस्याओ को सुनने के बाद ही क्षेत्र भ्रमण पर निकले जिससे आने वाले फरियादियों को मायूस होकर लौटना न पड़े।

किसी भी कीमत पर रीलिज नहीं होने देंगे फिल्म

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को महासभा के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान करने एवं उपहास उड़ानें वाली फिल्म थैंक गॉड के डायरेक्टर इन्द्र कुमार, प्रोड्यूसर भूषण कुमार एवं अभिनेता अजय देवगन, सिध्दार्थ मल्होत्रा एवं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा को सौंपा।
महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाना मानो वालीवुड का शगल बन गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान कायस्थ समाज कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो कायस्थ महासभा लोकतांत्रिक तरीके व शान्ति पूर्ण ढंग से आंदोलन कर रही है। यदि इस फिल्म से बिना आपत्तिजनक दृश्य हटाये और बिना डायलॉग में संशोधन किए फिल्म को रिलीज करने की कोशिश की जायेगी तो आंदोलन उग्र भी हो सकता है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस मसले को लेकर पूरे देश का कायस्थ समाज आंदोलित है। उन्होंने कहा यह कोई छोटा मामला नहीं है। फिल्म थैंक गॉड के इस आपत्तिजनक दृश्य से कायस्थ ही नहीं बल्कि पूरा हिंदू समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज बहुत ही शान्ति एवं न्याय प्रिय कौम है लेकिन इस फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेताओं की नापाक हरकत से पूरे देश का कायस्थ समाज गुस्से में है और सड़कों पर उतर पड़ा है। समय रहते यदि इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो कायस्थ महासभा लगातार आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होगी और इस फिल्म को किसी भी कीमत पर रीलिज नहीं होने देगी। हम इस फिल्म ही नहीं बल्कि पूरे वालीवुड का बहिष्कार भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र गौड़, परमानन्द श्रीवास्तव,शशि प्रकाश श्रीवास्तव अजय कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव एड., मोहनलाल श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव,आन्नद श्रीवास्तव, श्रीवास्तव ,शैल श्रीवास्तव, संदीप वर्मा एड., शिवशंकर सिन्हा, अमर सिंह राठौर, अनूप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव एड., सुनील दत्त श्रीवास्तव एड., विजय प्रकाश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

जरूरतमंदों के बीच छात्र नेता फहद ने मनाया अपना जन्मदिन

गाजीपुर। छात्रनेता व समाजसेवी फ़हद वहीद ‘फ़ैज़’ ने अपना जन्मदिन महिला अस्पताल में हर साल की तरह इस साल भी मरीजों में फल, दूध, जरूरतमंदों को भोजन कराकर और रक्दान कर किया। समाजसेवी व छात्रनेता फ़हद वहीद ‘फ़ैज़’ ने कहा की ये लोगों का प्यार और सम्मान है कि मेरे द्वारा दृढ़ता से विचलित हुए अग्रीण रहते हुए ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। निश्चित रूप से जब भी किसी ज़रूरतमंद को मेरी आवश्यकता रहेगी हम और हमारी टीम तैयार रहेंगे। इस दौरान मुलायम यादव, इरशाद अहमद, रजनीष मिश्रा, तस्लीम फ़राज़, हैप्पी राय, तंज़ील रज़ी, अंकुर पांडेय, राशिद, रोहित यादव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, दिव्यप्रकाश सिंह व राहुल मिश्रा आदि उपस्थित रहें।

नगरपालिका को दी जन आंदोलन की चेतावनी

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में फाक्सगंज में सेक्टर प्रभारी विक्की यादव के आवास पर आयोजित हुई।
इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा के साथ साथ नगर की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा की गयी और नगरपालिका द्वारा फाक्सगंज वार्ड की उपेक्षा किये जाने पर चिंता व्यक्त किया गया। बैठक में स्थानीय जनता ने फाक्सगंज की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि नगरपालिका फाक्सगंज और हाथीखाना के निवासियों के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार करती आ रही है। सपा समर्थकों की बहुलता के कारण नगरपालिका करती है यहां के नागरिकों के साथ भेदभाव। इस वार्ड के लोगों ने बताया कि पूरा वार्ड अंधेरे में हैं, इस वार्ड में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है, न नाली की व्यवस्था है न सड़क की। लगता ही नहीं कि फाक्सगंज नगरपालिका में शामिल हैं। इस बैठक में इस क्षेत्र के लोगों की समस्यायों के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया गया और नगरपालिका को दी जन आंदोलन करने की चेतावनी। इस बैठक में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगम् वस्त्रम् देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और नगरपालिका चुनाव में पार्टी को विजई बनाने का संकल्प दिलाया। इस बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि नगर में 25वर्षों से भाजपा का कब्जा है लेकिन वह शहर में एक भी ऐसा स्थान विकसित नहीं कर पायी जहां शहर के राजनीतिक, समाजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ता, साहित्यकार, खिलाड़ी एक साथ बैठकर सामाजिक एवं राजनीतिक चिंतन कर सके । उन्होंने कहा कि 25वर्षों में नगरपालिका शहर की मूलभूत समस्या सड़क,नाली और प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं कर पायी है। उन्होंने सरजू पांडे पार्क का सुंदरीकरण, रौंजा रेलवे ओवरब्रिज, शहर की सुंदर पटरियां, गोराबाजार में बन रहा आडिटोरियम, गोराबाजार स्थित सदर अस्पताल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में जो भी विकास कार्य दिख रहा है वह सब समाजवादी पार्टी की सरकार का किया हुआ है। नगरपालिका में बैठे भाजपा के लोग तो केवल अपना विकास कर रहे है। उन्होंने बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आपके बल पर ही सातों विधानसभा सीटों पर पार्टी का परचम फहरा रहा है। और आपके बल पर ही पार्टी नगर पालिका चुनाव जीतने में भी कामयाब होगी ।उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं । उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की रीतियों नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के अलावा पुलिस और विरोधी की लाठी गोली खाकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का काम करता है। हम बूथ कमेटी की उपेक्षा नहीं कर सकते। उनका सम्मान हमारी प्राथमिकता में है। इस बैठक में मुख्य रूप से निजामुद्दीन खां,अहमर जमाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह,सुभाष यादव, विक्की यादव, राकेश कुशवाहा ,छोटू यादव, गुड्डू, विकास यादव,आनन्द प्रकाश, प्रमोद, भानु, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र, संदीप आदि उपस्थित थे। संचालन सेक्टर प्रभारी विक्की यादव ने किया।

गाजीपुर की नवागत जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार

गाजीपुर। नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को कोषागार के डबल लाक में जिलाधिकारी गाजीपुर का पद भार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी 2013 बैच की आई ए एस अधिकारी है। उन्होने 2015-16 में वाराणसी में उपजिलाधिकारी, 2018 में मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, लखनऊ में विशेष शिक्षा सचिव और 13 फरवरी 2021 से भदोही में जिलाधिकारी  के रूप में अपनी सेवा दे चुकी है। मगलवार को कोषागार के डबल लाक में नवागत जिलाधिकारी ने शाम 7ः30 बजे पहुचकर जिलाधिकारी गाजीपुर का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय, अपर उपजिलाधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, चीफ कैशियर अनिल श्रीवास्तव, लेखाकार अरविन्द श्रीवास्तव द्वितीय, सजीव कुमार, प्रज्ञान मणि राहुल व संजय कुमार उपस्थित थें।

अधिकारियों संग बैठक में केन्द्रीय मंत्री ने दिया निर्देश


गाजीपुर। अन्नपूर्णा देवी राज्यमंत्री (बेसिक शिक्षा) भारत सरकार ने मंगलवार को तहसील सैदपुर के सभाकक्ष में समस्त जनपद स्तरीय एवं कार्यदाई संस्था के अधिकारियों संग विकास एवं निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा उसके क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से शासन की लाभपरक योजनाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया तथा जो भी योजनाएं संचालित होती हैं उसकी बराबर मानिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होने कहां कि सरकार की अपेक्षा है कि सरकार द्वारा जो भी योजनायें चलायी जा रहीं हैै उसका लाभ सभी पात्रों को मिले साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी करें, यही सरकार की मंशा है। उन्होने कहा कि अधिकारी छोटी- छोटी समस्याओं पर भी ध्यान दें तथा उसका निस्तारण करें। मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान जल निगम, नगरीय/ग्रामीण, सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य एवं रसद, कृषि, उर्जा, लो0नि0वि0, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, बाल विकास, नगर विकास, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग, सेवायोजन, वन विभाग, पर्यटन, राजस्व विभाग, लोक शिकायत नियोजन, आदि विभागों की वृहद समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों की जानकारी ली। समीक्षा बैठक के पश्चात मंत्री ने ग्राम मलिकपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाये जा रहे तालाब का निरीक्षण करने के उपरान्त वहां पर पौधरोपण भी किया एवं उपस्थित ग्रामवासियों से मिलकर सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि/रा, अरूण कुमार सिंह, एस पी सिटी गोपीनाथ सोनी, डी एफ ओ, परियोजना निदेशक, डी सी एन आर एल एम, जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था के अधिकारी उपस्थित रहें।

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

गाज़ीपुर।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर उ. प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ गाजीपुर के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली एवं शिक्षा मित्रों के नियमितीकरण आदि मांगों को लेकर राष्ट्पति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नाम संबोधित 4 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार सदर को सौंपा। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के कहां की जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों शिक्षकों से अपील किया कि आप सभी मतभेद भुलाकर के पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक मंच पर होकर आवाहन करें। प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तो प्राथमिक शिक्षक संघ का अगला आंदोलन आमरण अनशन भी हो सकता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों शिक्षकों को आभार व्यक्त किए।इस मौके पर विनोद पांडे, मानवेन्द्र सिंह, अभय कुमार सिंह, अमित कुमार, अनिल पाण्डेय, हरिशंकर सिंह यादव, आशीष दूबे, राधेश्याम पाण्डेय, दुर्ग विजय सिंह, साहसी कान्त सिंह, जयराम सिंह, आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

रामलीला समिति चकिया की बैठक संपन्न

रामलीला समिति चकिया की बैठक सम्पन्न

गाज़ीपुर(करंडा)।दशहरे के मद्देनजर क्षेत्र की सभी रामलीला समिति तैयारीयो में लगी हुई है। इसी कड़ी में क्षेत्र की मशहूर रामलीला समिति चकिया की बैठक की गई। जिसमें समिति के अध्यक्ष- यशवन्त पाण्डेय, उपाध्यक्ष- राकेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष- राधेश्याम पाण्डेय, प्रबन्धक- राजेश पाण्डेय, महामंत्री- धर्मनाथ पाण्डेय आदि लोगो के साथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। सदस्यो को उनकी दायित्व को बताया गया। बता दें कि समिति पिछले दो महीने से अपने अभिनयकर्ताओ को अभ्यास कराने लगी है। महातिम पाण्डेय द्वारा स्थापित यह समिति सन 1998 ई0 से ही अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती है। मौनी बाबा धाम से लगभग 1.5 किमी दक्षिण चकिया गांव चकिया जहां रामलीला सम्पन्न होती है।

Uttar Pradesh Fast News