शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन,की यह मांग

वेतन भुगतान दशहरा पर्व पर समय से करने की मांग

गाज़ीपुर।मंगलवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक को माह सितंबर का सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान दशहरा पर्व पर समय से करने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञातव्य हो कि डीबीटी आधार वेरिफिकेशन पूर्ण न करने वाले लगभग 88 प्राथमिक,उच्च प्राथमिक के लगभग 250 शिक्षकों का वेतन बीएसए द्वारा 24 सितंबर को रोक दिया गया है। त्यौहार से ठीक पहले 250 शिक्षकों का वेतन अवरूद्ध होने से शिक्षकों में खलबली मच गयी है। उधर वित्त एवं लेखाधिकारी का कहना है कि 250 शिक्षकों का वेतन रोकने में समय लगेगा, उस कारण से जनपद के किसी भी शिक्षक को दशहरा पर्व पर वेतन दे पाना बहुत मुश्किल हो जायेगा । उक्त के संदर्भ में यूनियन की मांग पर लेखाधिकारी ने बीएसए को पत्र लिखकर वेतन न रोकें जाने के संबंध मे मार्गदर्शन भी मांगा है।
बीएसए हेमंत राव द्वारा शिक्षकों को यह आश्वस्त किया कि कल तक अगर डीबीटी का कार् शिक्षकों द्वारा पूर्ण कर लिया जाता है, तो किसी शिक्षक का भी वेतन नहीं रूकने दिया जाएगा।डीबीटी का कार्य शासन की प्राथमिकता में है अत:सभी शिक्षक एक दूसरे का सहयोग करते हुए तत्काल इस कार्य को पूर्ण करें। प्रतिनिधिमंडल में अनंत सिंह ,डा दुर्गेश प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर चौहान, वरिष्ठ सदस्य जिला कार्य समिति मिथिलेश सिंह सहित अटेवा के जिला मंत्री मानवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

जिला जज, डीएम और एसपी पहुंचे जिला जेल, कहा…..

गाजीपुर। मंगलवार को जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह-द्वितीय, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रोहन पी0 बोत्रे ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। इस दौरान जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे आज के दिन में बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाये। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर, कारागार के जेल अधीक्षक एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

समय से हो भुगतान, लापरवाही नही होगी क्षम्य:-डीएम

गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मगंलवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने पशुओ के लिए माह अगस्त 2022 के भरण पोषण एवं सहभागिता योजना में समिति द्वारा अनुमोदित धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि भरण पोषण योजना के अन्तर्गत माह अगस्त, 2022 हेतु 34 गो-आश्रय केन्द्रो के 2620 गोवंश तथा सहभागिता योजना के अन्तर्गत माह अगस्त में 596 गोवंश की समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा सौभाग्य योजना अन्तर्गत उपस्थित पशु चिकित्सकों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं, उनकी जानकारी ली तथा पशु चिकित्साधिकारी एंव खण्ड विकास अधिकारी की एक टीम बनाकर जॉच का निर्देश दिया। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस योजना में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो के परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये। उन्होने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए, यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। इसमे लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक मे निर्माणाधीन बृहद गोवंश आश्रय स्थल पिपनार, कान्हा गोशाला जमानिया एंव सादात को पूर्ण कराने, गोवंशो हेतु भूसा एवं साथ-साथ चोकर व दानला की उपब्धता, स्वास्थ्य परीक्षण, व लम्पी स्कीन डिजीज से बचाव/टीकाकरण, क्रिटिकल गैप्स योजना, की विस्तरपूर्वक जनकारी ली। निर्माणाधीन कान्हा गोशाला जमानियां 10 अक्टूबर एवं कान्हा गोशाला सादात को 15 अक्टूबर 2022 तथा वृहद गोशाला पीपनार को माह अक्टूबर 2022 तक पूर्ण कराकर पशुओ को संरक्षित कराने का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देश दिया राजमार्गाे पर किसी भी दशा मे निराश्रित गांवश विचरण करते न पाये जाये इसकी जिम्मेदारी स्वयं सम्बन्धित अधिकारी की होगी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत , एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

शंभू नाथ सिंह का किया सम्मान

शंभू नाथ सिंह का किया सम्मान

गाज़ीपुर।सहायक निर्वाचन अधिकारी शंभू नाथ सिंह का स्थानांतरण वाराणसी के लिए हो गया है। जिस के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता के अध्यक्षता में सम्मान समारोह का विकास भवन में आयोजन किया गया। जिसमें शंभूनाथ सिंह ने अपने 15 वर्ष गाजीपुर में सेवा देने का अनुभव प्रदान किए, श्री प्रकाश गुप्ता द्वारा शंभूनाथ सिंह को अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा शंभूनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह और पुष्प भेंट करते हुए मंगल कामना की।इस कार्यक्रम के आयोजक विकलांग अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा द्वारा कार्यक्रम में सारे कर्मचारी अधिकारी और पदाधिकारी प्रति आभार व्यक्त किए। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक राजेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम यादव, अनिल गोस्वामी, राजबहादुर, पूनम सिंह, उमा, दिलीप दुबे, जितेंद्र कुमार, पीयूष कांत श्रीवास्तव, सुरेश यादव, विनोद आदि उपस्थित रहे।

1800 लोगों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

1800 लोगों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर” सेवा पखवाड़ा” अंतर्गत आज 12 वें दिन प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा उनके जन्मदिन पर स्वस्थ दीर्घायु जीवन हेतु शुभकामना तथा योजनाओं से लाभान्वित होकर जीवन समृद्धि मे उनके योगदान के प्रति धन्यवाद पत्र लिखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि जिले भर से लगभग 1800 लोगों ने आज बधाई संदेश “पोस्ट कार्ड” पर लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ जीवन के प्रति शुभकामना संदेश तथा किसान सम्मान निधि,उज्जवला गैस,प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना,आयुष्मान भारत आदि योजनाओं से लाभान्वित होने पर उत्साह पूर्वक धन्यवाद पत्र लिखा। डाक विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय के पते पर प्रेषित किया है।उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व तथा गुणों पर लेख भी लिखा गया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके जन कल्याणकारी योजनाओं से आज देश का हर वर्ग खुशहाल और समृद्ध हो रहा तथा देश का सम्मान विश्व पटल पर गौरवान्वित हुआ है।

वरिष्ठ पत्रकार को गाजीपुर पत्रकार एशोसिएसन ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सरैया गांव के मूल निवासी वरिष्ठ पत्रकार वैभव वर्धन का मगंलवार की आज सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। पीजीआई चंडीगढ़ में विगत करीब डेढ़ साल से उनका इलाज चल रहा था। वैभव ने केवल 48 वर्ष की उम्र में इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। अत्यंत सरल स्वभाव के वैभव पत्रकारिता जगत में एक बड़े नाम थे और आजतक, इंडिया न्यूज समेत कई बड़े चैनल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में काम कर चुके थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में किया जायेगा। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय में आज पत्रकारों में दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय, देवव्रत विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, सूर्यवीर सिंह, मोहन तिवारी, अनिल उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, रविकांत पाण्डेय, विनोद गुप्ता, सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, शशिकांत यादव, प्रदीप शर्मा, अखिलेश यादव, शशिकांत सिंह, विनय सिंह, शशिकांत तिवारी, कमलेश यादव, शिवप्रताप तिवारी भोलू, विक्की, बबलू राय, प्रमोद सिन्हा, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, चंद्रमौलि पांडेय, राममनोज त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, शिवेश पांडेय, इन्द्रासन यादव, विवेक चौरसिया, मंजीत चौरसिया, प्रभाकर सिंह, शशिकांत यादव, अभिनव चतुर्वेदी, विशाल पांडेय, अखिलेश यादव, जितेंद्र यादव, विनय यादव, दिनेश प्रजापति, पवन श्रीवास्तव व अनिल कुमार उपस्थित रहे।

गाजे – बाजे के साथ निकली श्रीराम वन गमन की शोभा यात्रा

गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में श्रीराम वन गमन की शोभा यात्रा शाम 8ः00 बजे से बाजे-गाजे के साथ दाऊ दयाल जी के मन्दिर, महाजन टोली, झुन्नू लाल चौराहा, परसपुरा, आमघाट, राजकीय महाविद्यालय, ददरी घाट चौराहा, महुआ बाग चौक तथा पहाड़खां पोखरा स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर पर पहुँचकर सम्पन्न हुआ। बताते चले कि श्रीराम ने पिता महाराज दशरथ के वचन को पूरा करने के लिए माता कैकेयी द्वारा किये गये वरदान को सहस स्वीकार करते हुए श्रीराम जी अयोध्या के राज को ठुकराकर अपनी भार्या सीता जी तथा भाई लक्ष्मण के साथ गुरू वशिष्ठ के आश्रम पहुंचकर उन्हे सासतान दण्डवत कर अयोध्या राज पर कृपा दृष्टि बनाये रखने का निवेदन करके रथ पर सवार होकर वन प्रदेश के लिए प्रस्थान करते है। उनके रथ के पीछे पूरे अयोध्या वासी पैदल ही चल देते हैं। श्रीराम के मना करने पर नहीं मानते हैं, उनके विचार में एक ही बात रही जहां श्रीराम हैं वही अयोध्या नगरी है। वनवास के दृश्य को देखकर हर लोगों के आंखो से आंसू छलक उठता है। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर श्रीराम के रथ को आकर्षक सजाया गया था तथा रास्ते पर भजन कीर्तन करते हुए श्रीराम को वन के लिए विदा किये। जिधर से राम का रथ निकलता था लोग अपने दरवाजे से तथा छत्तों से उनके उपर फूलों की वर्षा करते तथा उनकी रथ को रोकवाकर महिला पुरूष द्वारा भगवान श्रीराम की आरती करते रहते रहे।
इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा), उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबंधक वीरेश राम वर्मा, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय कुमार पाठक, बाके तिवारी, योगेश कुमार वर्मा “एडवोकेट“, सरदार चरनजीत सिंह, मनोज तिवारी, वरूण कुमार अग्रवाल, रामसिंह यादव, राजकुमार शर्मा, कुशकुमार त्रिवेदी, विश्वम्भर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

31अक्टूबर तक अवकाश रद

31अक्टूबर तक अवकाश रद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्यौहारो को देखते हुए अगले एक महीने को संवेदनशील बताते हुए पैनी निगरानी का निर्देश दिया है।निर्देश के बाद पुलिस तुरंत ‘एक्शन मोड’ में आ गया। पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश 31 अक्टूबर तक के लिए रद कर दिए हैं। सोमवार को आदेश जारी कर दिए गए।
दरअसल, नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। इसके बाद दशहरा, दीपावली, छठ पूजा आदि मनाए जाने हैं। इसे देखते हुए सीएम ने गत दिवस अपने सरकारी आवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह लगातार त्योहार होंगे। बाजारों में भीड़ होगी। विभिन्न आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक आदि शामिल होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा, इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, कमिश्नरी और रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परंपरागत रूप से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती रही हैं। इसके अलावा भी प्रतिमाओं की स्थापना होती है।
दुर्गा पूजा के साथ ही योगी ने मूर्ति विसर्जन के समय पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा है। साथ ही चेताया कि देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है। ऐसे में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के बाद ही डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की मंशा से पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। हां, इतनी राहत जरूर दी है कि विशेष परिस्थिति में किसी को आवश्यकता के अनुसार अवकाश दिया जाए।

31अक्टूबर तक अवकाश रद

31अक्टूबर तक अवकाश रद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्यौहारो को देखते हुए अगले एक महीने को संवेदनशील बताते हुए पैनी निगरानी का निर्देश दिया है।निर्देश के बाद पुलिस तुरंत ‘एक्शन मोड’ में आ गया। पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों के अवकाश 31 अक्टूबर तक के लिए रद कर दिए हैं। सोमवार को आदेश जारी कर दिए गए।
दरअसल, नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। इसके बाद दशहरा, दीपावली, छठ पूजा आदि मनाए जाने हैं। इसे देखते हुए सीएम ने गत दिवस अपने सरकारी आवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह लगातार त्योहार होंगे। बाजारों में भीड़ होगी। विभिन्न आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक आदि शामिल होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा, इसको देखते हुए विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, कमिश्नरी और रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परंपरागत रूप से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती रही हैं। इसके अलावा भी प्रतिमाओं की स्थापना होती है।
दुर्गा पूजा के साथ ही योगी ने मूर्ति विसर्जन के समय पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा है। साथ ही चेताया कि देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है। ऐसे में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के बाद ही डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की मंशा से पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। हां, इतनी राहत जरूर दी है कि विशेष परिस्थिति में किसी को आवश्यकता के अनुसार अवकाश दिया जाए।

जवान की हादसे में निधन

जवान की हादसे में निधन

ग़ाज़ीपुर।दिलदारनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी आर्मी में रोलर चालक के पद पर तैनात जवान की हादसे में बीते 24 सितंबर को अरुणाचल में निधन हो गया। परिजनों ने मंगलवार को पार्थिव शरीर आने की संभावना जताई है।
बतादें की नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के निवासी अभिमन्यु सिंह (33) सीमा सड़क संगठन में रोलर चालक के पद पर चाइना बार्डर पर लिंगटिंग में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कार्य करने के लिए रोलर लेकर सड़क मार्ग से कहीं जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर रोलर खाई में पलटने से वह घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अरुणाचल के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 24 सितंबर को उनका निधन हो गया। जवान अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।

Uttar Pradesh Fast News