ग़ाज़ीपुर।दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में विद्युत विभाग ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिजली चोरी करते हुए 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं एक लाख की वसूली भी की गई । अवर अभियंता तापस कुमार और विद्युत खंड अधिकारी कमलेश ने अपनी टीम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुराने बकायेदारों से बकाया जमा करने तथा अवैध रूप से बिजली चोरी के आरोप में 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई । अधिकारियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन बाद फिर खजरी गांव में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुराने बकायेदारों को भी बताया गया कि अपनी बिजली की बकाया तत्काल जमा करें। नहीं तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागो के अन्तर्गत संचालित विकास कार्यक्रमो की प्रगति समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्याे में मजदूरो के भुगतान में लापरवारही पर 4 विकास खण्डो के टी0ए0 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। कहा कि मजदूरो का पसीना सूखने से पहले उनकी मजदूरी दे दी जाये। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के 28 विभागो एवं 16 विकास खण्डो के अन्तर्गत संचालित विकास कार्यक्रमो की प्रगति समीक्षा करते हुए जानकारी ली। उन्होने मनरेगा योजना के तहत कराये जा रहे समस्त बिन्दूओ पर समीक्षा की जिसमें कई विकास खण्डो की प्रगति धीमी तथा कई ग्राम पंचायतो में कार्य प्रारम्भ न होने तथा 4 विकास खण्ड जिसमें सादात, करण्डा, बिरनो एंव देवकली मे मनरेगा कार्यो में मजदूरो के भुगतान पेण्डिंग होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित टी0ए0 का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि मजदूरो का पसीना सूखने से पहले उनकी मजदूरी दे दी जाये, इसमें लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि मनरेगा के तहत जो भी कार्ययोजना बनी है उसे निश्चित समयान्तर्गत में ही पूर्ण कराये, जिससे मजदूरो को रोजगार मिलेे। उन्होने वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 के अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास की रिकवरी कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी सचिव एवं ग्राम प्रधान संग प्रतिदिन बैठक करते हुए, यह निर्देशित करे की शासन की किसी भी योजनाओ मे यदि किसी भी तरह की धन उगाही की सूचना प्राप्त होती है तो उन्हे बक्सा नही जायेगा। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री आवासो की एक जिला स्तरीय कमेटी बनाकर जांच का निर्देश दिया तथा खण्ड विकास अधिकारी स्वयं आवास योजना में पात्रो से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए उन्हे किसी भी व्यक्ति या दलाल को पैसे देने से रोकेगे तथा यह बतायेगे की यह आवास उनके पात्रता के क्रम में उन्हे मिला है। उन्होने अधूरे सामुदायिक शौचालयो को 15 अक्टूबर तक पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर का निर्देश दिया तथा कहा कि हैण्डओवर हुए सामुदायिक शौचालय अपने रोस्टर के अनुसार क्रियाशील रहे यह जिला पंचातय राज अधिकारी की जिम्मेदारी है, जिसे वह बराबर चेक करते रहेगे। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं को समय से पूरा करने के सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र व्यक्तियों को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने आई जी आर एस की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी भी विभाग के शिकायत पत्र का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे नही किया जाता और वह डिफाल्टर होता है तो इसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी का होगा। उन्होने समस्त अधिकारियो को प्राप्त शिकायतो का निस्तारण निर्धारित समयांतराल मे गुणदोष के आधार पर करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन निर्माण, अन्त्येष्टि स्थल निर्माण, ओ डी एफ प्लस की प्रगति, ग्राम पंचातय सचिवो के विरूद्ध लंबित कार्यवाही, वृद्धा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, शादी अनुदान एवं छात्रवृत्ति, निराश्रित विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, हर घर जल योजना, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ वेलनेस सेन्टर, पी एच सी निर्माण, टीकाकरण की प्रगति, परिवार नियोजन, पोषाहार वितरण, आपरेशन कायाकल्प, एम डी एम संचालन, डी0डी0यू0जी0 के0 वाई0 की प्रगति, मत्स्य विकास, औद्यानिक मिशन, निराश्रित गौ-वंश आश्रय स्थलो के सचालन व सत्यापन, लम्पी वायरस , फसल बीमा, सोलर पंम्प स्थापना, नहरो की सिल्ट सफाई, संचालन की स्थिति, राजकीय नलकूप की स्थापना एंव संचालन की स्थिति, सोलर लाईटो की स्थापना, पर्यटन विकास, एवं अन्य विभागीय योजनओ की विस्तारपूर्वक समीक्षा की । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।
खुशखबरी:15 करोड़ लोगों को दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन
लखनऊ।बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह योजना सितंबर में खत्म हो रही है। कैबिनेट की मीटिंग में फैसले के बाद मुफ्त अनाज योजना का लाभ अब दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस फैसले से गरीब और वंचित वर्ग के लगभग 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का फायदा मिलेगा। इस योजना का सीधा लाभ अंत्योदय और पात्र घरेलू राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। लंबे समय से कोविड-19 महामारी के कारण जीवन यापन में कष्ट का सामना कर रहे गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से फिर बड़ी राहत दी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि सितंबर में समाप्त हो रही थी। खाद्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था जिसमें इस योजना को तीन महीने का विस्तार किए जाने की बात कही गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने तीन महीने यानी दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के पत्र पर जिले के चार मार्गों का अतिशीघ्र होगा कायाकल्प
गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने लोकसभा की प्रवासी केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखकर जिले के चार प्रमुख महत्वपूर्ण मार्गों मनिहारी -जखनियाँ तहसील होते फद्दूपुर मार्ग लगभग 21 किमी, सैदपुर से भितरी, धुवार्जुन होते शादियाबाद मार्ग, लगभग 24 किमी, राष्ट्रीय राजमार्ग 29 जंगीपुर, लावा मोड़ से वाया सुभाखरपुर आरीपुर मार्ग लम्बाई 10.25 किमी, नन्दगंज से शादियाबाद मार्ग 16.65 किमी जो जर्जर और गड्ढों के कारण दुर्गम है। उनके सुदृढीकरण एवं चौड़ीकरण हेतु कहा था। उस पर तत्काल प्रभाव से मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से वार्ता कर उन्हें पत्र लिखकर इसके त्वरित निर्माण को कहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय की जानकारी स्वयं केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को फोन करके बताते हुए कहा कि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने इस पर अतिशीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया है।
गाजीपुर। जनपद के न्यायाधीश सुरेन्द्र सिंह द्वितीय, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने गोराबाजार स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से पूछताछ करते हुए उनके समय पर नाश्ता, खाना-पान की जानकारी ली और रसोई भी चेक किया। निरीक्षण दौरान जिला जज ने कहा कि प्रत्येक दिन की खाने की वस्तु का चार्ट मीनू दीवार पर लगा होना चाहिए, उन्होंने शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैण्डवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करते हुए विशेष ध्यान देने का निर्देश। कैदियों के प्रत्येक रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कैदियों से उनका हाल जाना तथा वे किस मुकदमे, कहा के निवासी है तथा कितने वर्षों से सजा काट रहे हैं। उसके बारे में जानकारी भी ली। उन्होने कहा कि किसी भी बालक के साथ उत्पीड़न अथवा परेशानी न होने पाय। उन्होने कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास में खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान का बड़ा हाथ होता है। इसलिए हर बच्चे को खेलकूद तथा कलात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार है। उसके उपरान्त जिलाधिकारी आर्याका अखौरी ने स्वर्गीय शिवपूजन पाठक बालिका बाल गृह रस्तीपुर सैदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। संस्था में 16 बच्चियां आवासित पायी गयी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत 2 गार्ड की तैनाती का निर्देश दिया। उन्होने परिसर में साफ सफाई पर विशेश ध्यान देने के साथ उपस्थिति पंजीका चेक करते हुए उपस्थित कर्मचारी से पूछताछ करते हुए वहां बनाये गये रसोई घर ,शयन कक्ष, मनोरंजन कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था में सीसीटीवी कैमरा एवं इनवर्टर एवं शुद्ध पेयजल हेतु कोई व्यवस्था न होने पर तत्काल आर0ओ0 मशीन लगाने का निर्देश दिया। उन्होने बच्चो/बच्चियों के खाने-पीने एवं साफ-सफाई तथा उनकी सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाय। इसमें किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अधिकारी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज पूरे जनपद में प्रकाशनरी डोज को लेकर लगेगा मेगा कैंप
गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान जो पूरे देश में भारत सरकार के द्वारा निशुल्क लगाया गया। वही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रकाशनरी डोज निशुल्क लगाया जा रहा है। जिसके क्रम में 29 सितंबर गुरुवार को पूरे जनपद में मेगा कैंप के तहत 74,500 लोगों को प्रकाशनरी डोज से आच्छादित करने का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को निशुल्क प्रकाशनरी डोज से आच्छादित किया जाना है। अब तक इस अभियान से प्रदेश के लक्षित 12.39 करोड़ लाभार्थियों के सापेक्ष 3.5 करोड़ से अधिक को प्रकाशनरी डोज लगाया जा चुका है। वही जनपद गाजीपुर की बात करें तो जनपद में 22.58 लाख लोगों को प्रकाशनरी डोज से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके साथ में अब तक 8.15 लाख लोगों को प्रकाशनरी डोज लगाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक प्रकाशनरी डोज आम नागरिक को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि उसके पूर्व इसके लिए लोगों को शुल्क देना पड़ता था। वहीं उन्होंने बताया कि 29 सितंबर गुरुवार को इसके लिए अंतिम मौका है। जिसमें अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा ले। अन्यथा की स्थिति में 30 सितंबर के बाद से प्रकाशन की डोज लगाने के लिए शुल्क चुकाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि मेगा कैंप जनपद में जिला पुरुष अस्पताल गोरा बाजार, जिला महिला अस्पताल के साथ ही सभी ब्लॉकों के सीएचसी, पीएचसी और प्रत्येक ब्लाक में 5-5 मोबाइल टीम लगेगी।
गाजीपुर। सैदपुर ब्लाक के सिधौना गांव में सोमवार को जनपद के दो दर्जन जिला पंचायत सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के मनमाने पन और खुद के अनदेखी पर आक्रोश जताया। जिपं सदस्य कमलेश ने कहा कि पिछले ढेड़ साल के कार्यकाल में मात्र दो बैठकें हुई है। जबकि हर तीन महीने पर एक बैठक अवश्य करनी चाहिए। पिछले अगस्त महीने में बैठक की तिथि तय कर कैंसिल कर दिया गया। सितंबर माह की बैठक मंगलवार को तय था जिसे अकारण अचानक कैंसिल कर दिया गया। कहा कि सदन के अधिकांश सदस्य जिला पंचायत मीटिंग न बुलाने और बार बार महत्वपूर्ण बैठकों को कैंसिल किये जाने से नाराज है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदया बड़े पैमाने पर हुए स्ट्रीट लाइट घोटाले की जांच कराने से भाग रहीं है। जिला भर में करीब बारह करोड़ के 28 हजार लाइट मनमाने ढंग से लगाए गए है। जिनमें अधिकांश खराब होकर बेकार पड़े है। खेदन यादव ने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास कार्यो की उपेक्षा और अनदेखी किये जाने से पंचायत सदस्य आक्रोशित है। पांच महीने बाद मंगलवार को जिला सभागार में होने वाले महत्वपूर्ण बैठक को अचानक रद्द किए जाने के बाद आक्रोशित सभी सदस्यों ने आगे की लड़ाई के लिए एकजुटता दिखाने के लिए यह आवश्यक बैठक किया है। पूरे सदन में अपना जनमत खो चुकीं सपना सिंह अपने समर्थक सदस्यों को सजेहने में नाकाम है। हम सभी सदस्यगण जिले के आला अधिकारियों सहित प्रदेश के उच्चाधिकारियों को इस उपेक्षा और अनदेखी की शिकायत करेंगे। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि इसमें किसी अपने की चाल है जो हमारे ऊपर दवाब बनाना चाह रहा है। वहां 18 सदस्य थे जिनमे से 6 को डिनर के लिए बुलाया गया था, उन्हें पता ही नही था की ऐसी कोई मीटिंग भी है। ये सारे समाजवादी पार्टी के हैं। इनके आरोप बेबुनियाद हैं, हम नियम के अनुसार सही हैं। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्यों में रामखेलावन, विवेक यादव (सैदपुर) भोला बिंद, देवेंद्र यादव, जोखन यादव (देवकली) आकाश यादव(जमानियां) पांचू यादव, पंकज यादव(करंडा) आनंद कुमार(जखनिया), मटरू पहलवान (बिरनो) और गोबिंद यादव(रेवतीपुर) शैलेश कुमार, पारस यादव (मरदह) प्रीतम पासवान, विजय बंगाली, पूजा यादव (मोहम्मदाबाद) अखिलेश गौतम, रंजीत कुमार, आलोक, महेश यादव(सदर) शामिल रहे।
गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के सातवे दिन 27 सितम्बर, मंगलवार को सायं 7 बजे स्थानीय विशेश्वरगंज स्थित पहाड़खां पोखरा पर वन्दवाणी विनायकौ रामलीला मण्डल द्वारा श्रीराम केवट सम्वाद व घरनैल द्वारा सुरसरी पार जाने का लीला मंचन किया गया। श्रीराम चरित मानस ग्रन्थ के आधार पर अयोध्या काण्ड से लिया गया लीला दर्शाया गया कि माता कैकेयी के वरदान के अनुसार श्रीराम वनवास काल के दौरान अयोध्या राज्य सीमा के पार श्रीराम के सखा निषादराज का राज्य शुरू होता है। श्रीराम का रथ सीमा पार करके श्रृगवेरपुर राज्य में पहुंचता है तो निषादराज को दूतों द्वारा पता चलता है कि दो वीर पुरूष रथ पर सवार हो करके श्रृगवेरपुर की ओर आ रहे हैं तो निषादराज ने दूतों से कहा कि जाओ पता लगाओ कि वे दोनो वीर कौन हैं। निषादराज के आदेशानुसार दूतों ने जा करके पता किया कि वे दोनों वीर अयोध्या नरेश चक्रवर्ती राजा दशरथ के पुत्र श्रीराम, लक्ष्मण हैं। इतना सुनकर दूतों ने निषादराज को उनके बारे में सारा पता बताते हैं, जब निषादराज ने सुना कि अयोध्या के श्रीराम जो हमारे पुराने सखा हैं वे अपने भाई के साथ श्रृंगवेरपुर के सीमा पर आ पहुंचे हैं तो वे खुश हो करके अपने सैनिकों के साथ वहां पहुंचते हैं और पुराने बात को याद करके उन्होंने श्रीराम को अपने गले लगा लिया और सारी बाते सुनकर श्रीराम से निषादराज कहते हैं कि मित्र आप हमारे राज्य में चलिए वहां पर 14 वर्ष बिताइयेगा इतना सुनते ही श्रीराम ने कहा कि जिस राज्य को हमने त्यागकर वन प्रदेश के लिए प्रस्थान किया है, तो पुनः आपकी राज्य में जाने पर मैं प्रतिबन्धित हूँ, क्योंकि आपके साथ जाने पर मेरा संकल्प अधूरा रह जायेगा। निषादराज ने अपने मित्र के बात को मानकर सिसुपा वृक्ष के नीचे श्रीराम के ठहरने का व खाने-पीने का व्यवस्था करा दिया। श्रीराम, लक्ष्मण रातभर सिसुपा वृक्ष के नीचे विश्राम करने के बाद दूसरे दिन सुबह उठकर अपने नित्य कर्म से निवृत्त हो करके गंगा के तट पर खड़ा हो करके केवट को बुलाते हैं। केवट ने कहा कि महाराज आप अपना परिचय बताईये श्रीराम ने परिचय बताया केवट ने जब सुना कि श्रीराम सामने खड़े हैं, उसने कहा कि महाराज मैं पहले आपका पैर धो लूंगा तब मैं नाव पर बैठाउंगा क्योंकि आपके पैर में जादू है। इतना सुनते ही श्रीराम ने केवट से कहा कि जाओ पानी भरके लाओ और जल्दी पैर धूल करके मुझे गंगा पार उतारों। इतना सुनते ही केवट घर से कठौथा लाकर गंगाजल ले करके प्रभु श्रीराम का पैर धूल करके चरणामृत पान किया। उसके बाद उसने श्रीराम को नाव में बैठाकर गंगा पार कर दिया। पार होने के बाद प्रभु श्रीराम ने उत्तरायी देने लगे तो उसने कहा कि अब कछुनाथ न चाहिअ मोरे दिन दयाल अनुग्रह तोरे इतना कहने के बाद वह श्रीराम के चरणो में प्रणाम करके लौटना चाहता है तो प्रभु ने उसे अविरल भक्ति देकर उसे विदा कर देते हैं। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा), उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबंधक वीरेश राम वर्मा, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, अजय कुमार पाठक, मनोज तिवारी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
लखनऊ।लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बस और डीसीएम में आमने-सामने की भिड़त में 7 लोगों की मौत हो गई हैं जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। मिल रही सूचना के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के एरा पुल पर सुबह साढ़े सात बजे धौरहरा से लखनऊ जा रही बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है।7 लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।दर्जनों लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मौके पुलिस और अधिकारी पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।
ग़ाज़ीपुर।दिलदारनगर एवं नगसर हाल्ट थाना निवासी चार शातिर चोरों को जीआरपी ने मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के नकदी और स्मार्टफोन बरामद किए गए। पकड़े गए चारों चोर ट्रेन में रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं। पीडीडीयू जंक्शन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह और दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी शिव सागर के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर स्थित नाम पट्टिका बोर्ड के पास चार युवक दिखे जो टीम को देखते ही भागने लगे। जीआरपी ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास रेल यात्रियों से चोरी किए गए स्मार्टफोन के साथ नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार चोरों में मनोज राम निवासी फुल्ली दुर्गा मंदिर के सामने थाना दिलदारनगर के पास एक स्मार्टफोन और 3500 नकदी, शिबू डोम निवासी बभनौलिया गांव नगसर हाल्ट थाना के पास से 5400 नकदी बरामद हुई। बभनौलिया गांव के ही गिरजा डोम के पास से 5000 नकदी, शहरी डोम के पास से 4500 रुपये बरामद हुए। पीडीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के कई संगीन मामले दर्ज हैं।