All posts by tiwarishivpratap

युगों-युगों के बाद यह दुर्लभ मानव शरीर आपको मिला है:संत पंकज महाराज

बहरियाबाद। 83 दिवसीय शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध अध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के 55 वें पड़ाव पर संत पंकज महाराज का काफिला बहरियाबाद के उकरांव पहुंचा। उकरांव में आयोजित सत्संग समारोह में उन्होंने कहा कि युगों-युगों के बाद यह दुर्लभ मानव शरीर आपको मिला है। इन आंखों से जो कुछ भी दिखाई देता है,वह सब माया कि छाया है।मौत के समय यह सब यहीं छूट जाता है।महात्मा समझाते हैं कि मनुष्य शरीर से बढ़कर कोई योनि नहीं है,क्योंकि इसी में परमात्मा को पाने,साधन भजन करके अपने घर जाने का एक मात्रा दरवाजा है। उस दरवाजे का भेद केवल सन्त महात्मा ही जानते हैं। इसे पाने के लिये आवश्यक है कि पहले तुम मानवतावादी बनो। मानव धर्म व मानव कर्म अपनाओ।

मानव धर्म यह है कि इंसान इंसान के काम आये। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें।सत्य, दया,अहिंसा, परोपकार आदि गुणों को अपने जीवन में उतार कर, किसी सन्त महात्मा की खोज करके, उनसे प्रभु प्राप्ति का रास्ता लेकर के प्रभु की आराधना करें और अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लें।आज विश्व के लोग विषय विकारों में शराब, मांस, मदिरा में सुख की खोज कर रहे हैं।ऐसे चरित्र पतन जैसे कार्यों में फंस कर यह जनमानस कैसे सुखी हो सकता है। कैसे प्रभु की दया पा सकता है। सबसे अपील किये कि सभी शाकाहारी हो जाएं और शराब आदि नशीली चीजों से दूर रहें। अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

संत पंकज जी ने आज नवयुवकों में नशें की बढ़ती आदत, चरित्र पतन,मांसाहार की ओर झुकाव पर चिन्ता व्यक्त किया। इसके लिये बच्चों को भी महात्माओं के पास ले आने, उनके बचन सुनाने का आग्रह किया कहा कि ये बच्चे आपके व देश के भविष्य हैं। इनको अच्छे संस्कार दें, राम और कृष्ण बनाओ इससे आपका भी बुढ़ापा अच्छे से व्यतीत होगा और देश का भी कल्याण होगा। पूज्य महाराज जी ने माला लेकर सुमिरन, ध्यान व भजन विस्तार से समझाया। ऊपरी लोकों का वर्णन किया। बताया कि रास्ता सच्चा है, करोगे तो दिखाई भी देगा और सुनाई भी देगा। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा में चलाये जा रहे धर्मांध कार्यों के बारे में भी बताया। इस मौके पर शिवनारायण चौहान,बबलू सोनकर, कैलाश, रामबचन लेखपाल, पंचम यादव, रमाकान्त चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

जिले में UGC का विरोध तेज: सवर्ण समाज ने सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी

यूजीसी कानून के खिलाफ जिले में सवर्ण जातियों का विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे

कई सवर्ण दलों ने किया इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन

गाजीपुर। उच्च शिक्षा में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए सरकार जब से यूजीसी लाई है तब से उत्तर प्रदेश में इसका विरोध शुरू हो गया है। लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई नेता इसको लेकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। इसी यूजीसी कानून को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण जनसेवा मंच, पूर्वांचल छात्र सेना, कायस्थ महासभा, ब्राह्मण रक्षा दल, राष्ट्रवादी जन संग्रह और सवर्ण हिंद फौज के तत्वाधान में यूजीसी जैसे काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान यूजीसी कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। इस ज्ञापन मे मुख्यत तीन मांगों को रखा गया। पहला यूजीसी निगरानी में जो समिति बने उसमें सवर्ण सदस्य अनिवार्य किया जाए। दूसरा झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ भी जुर्माना और सजा का प्रावधान किया जाए और तीसरा यह UGC काला कानून वापस लिया जाए।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग सड़कों पर उतर गए हैं और सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और इसे काला कानून बताया है। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस नियम को जल्द वापस लेने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान निमेष पांडे ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार क्रमबद्ध तरीके से चलता रहेगा जिसमें अगली कड़ी में 31 जनवरी को सरजू पांडे पार्क में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्वांचल छात्र सेना के प्रदेश संयोजक निमेष पांडे, शिवम उपाध्याय, अंशु पांडे, उमेश पांडे, गोपाल पांडे, अभिषेक तिवारी, विवेक तिवारी, मिट्ठू पांडे, चमचम चौबे, मनीष तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, विवेकानंद पांडे, ऋषिकांत श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजू उपाध्याय, अनूप उपाध्याय, सौरभ तिवारी, अजीत उपाध्याय, राहुल दुबे, अमित पांडे, अखिलेश पांडे, मोनू तिवारी, धनंजय मिश्रा, विराट पांडे, शिवम चौबे, राहुल तिवारी, राज कुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अमन सिंह, अभय सिंह, छोटू सिंह, दिव्यांशु सिंह, आशीष सिंह, भोलू सिंह, दीपू सिंह, आनंद मोहन सिंह, अरविंद सिंह, काजू सिंह, चंदन सिंह, शेरू सिंह और सत्यजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा में पकड़े गए 12 परीक्षार्थी, की गई कार्रवाई

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 के मध्य संपन्न हुई। महाविद्यालय को बी एड परीक्षा हेतु के कुल आठ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 725 विद्यार्थी में से 693 परीक्षार्थी उपपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी के निर्देशन में महाविद्यालय की मुख्य अनुशासक एवं उड़ाका दल की प्रभारी डॉ सारिका सिंह के नेतृत्व में परीक्षा समिति के सदस्यों ने 12 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई।

प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार महाविद्यालयी परीक्षा समिति विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कृत संकल्पित है।

स्वयंसेवको ने किया तिरंगे को ध्वज प्रणाम, मंत्री ओपी राजभर ने किया सम्मानित

77 वें गणतंत्र दिवस पर स्वयंसेवको ने किया तिरंगे को ध्वज प्रणाम


गाजीपुर। जनपद में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय कुटीर भवन रायगंज में प्रातः 9 बजे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, जिला संघचालक जयप्रकाश सहित दर्जनों स्वयंसेवको ने राष्ट्रगान कर तिरंगो को ध्वज प्रणाम किया। तत्पचात युवाओ ने विवेकानन्द शाखा आमघाट से निकलकर सेना के जवानो के गांव गहमर तक साहसिक तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल से की और रास्ते में रेवतीपुर में अमर शहीदो के परिजनो से मुलाकात की और अमर शहीद एम एन राय के मुर्ती पर डेढ़गावा में माल्यापर्ण कर श्रद्धांजंली अर्पित की गयी।

इस अवसर पर विभाग संघचालक सच्चिदानन्द ने श्रद्धाजली सभा में अमर शहीदो पर विस्तृत प्रकाश डाला और भावपूर्ण श्रद्धाजली अर्पित की और युवा साहसिक तिरंगा यात्रा के दौरान कमच्छा धाम पहुंच कर मां कमच्छा के दर्शन पूजन कर सभी स्वयंसेवको ने अल्पाहार किया। जिसमें संतोष, अंजनी, गिरधर, चन्दन, कुन्दन, दीपक सहित सैकड़ो स्वयंसेवक शामिल रहे। वही पुलिस लाईन में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में अभियोजन में अपराधियो को सजा दिलाने मे उनके योगदान व

न्याय मम् धर्मः में कतर्व्य निष्ठा को देखते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर व जनपद न्यायधीश धर्मेन्द कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी अविनाश, पुलिस अधीक्षक इरज राजा की उपस्थिति में जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो रविकान्त पाण्डेय, प्रभुनारायण सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन आनन्द कुमार पाण्डंेय, सहायक अभियोजक अजित को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अगले क्रम में हंसयोग आश्रम में साध्वी दयावती बाई ने सभी श्रद्धालुओ के साथ तिरंगा झंण्डा फहरा कर भारत माता की जय के उदघोष किया और वंदे मातरम का गीत गाया, विभू जी महाराज के जन्मदिवस पर सतसंग कार्यक्रम का आयोजन किया। सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज व माधव सरस्वती विद्यालय में बच्चो के देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम के रंगारंग प्रस्तुति को सभी ने सराहा।

15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप में छात्राओं ने बनाए होम-मेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स

गाज़ीपुर के राजकीय महिला पीजी कॉलेज में 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप, छात्राओं ने बनाए होम-मेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स

गाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में इन दिनों 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है, जो छात्राओं के लिए कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम पहल साबित हो रही है। इस वर्कशॉप के अंतर्गत छात्राओं को होम-मेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने नेचुरल फेस क्रीम, हेयर ऑयल, फेस पैक, स्किन केयर सहित ब्यूटी से जुड़े कई उत्पाद स्वयं तैयार किए।


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी बनाना तथा उन्हें रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में आज करियर की व्यापक संभावनाएं हैं और इस प्रकार की वर्कशॉप छात्राओं के कौशल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस 15-दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्य डॉ. अनिता कुमारी जी के तत्वावधान में किया गया है।


कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. शिखा सिंह द्वारा किया जा रहा है, जबकि क्वींस अकादमी की डायरेक्टर आयुष्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं को प्रोफेशनल स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
छात्राओं का कहना है कि यह वर्कशॉप उनके लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जिससे वे न केवल नई स्किल्स सीख रही हैं, बल्कि अपनी एक अलग पहचान बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं। यह पहल साबित करती है कि शिक्षा के साथ कौशल और आत्मनिर्भरता का संगम ही सशक्त भविष्य की नींव है।

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई

गाजीपुर। मंगलवार को रोड सेफ्टी क्लब द्वारा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमें रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसी दौरान सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी डॉ मनीष कुमार सोनकर ने छात्राओं को राह वीर योजना के बारे में जानकारी दी। योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह एक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘स्वर्णिम घंटे’ (Golden Hour) के भीतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करना है, जिसमें उन्हें ₹25,000 का नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र मिलता है, ताकि वे बिना डरे जीवन बचाने के लिए आगे आएं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ ओम शिवानी ने कहा कि वर्तमान में भारत में सबसे अधिक मौतें सड़क दुर्घटना से होती है जिसमें 50% से अधिक संख्या युवाओं की होती है। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यातायात संबंधी नियमों की अवहेलना, शराब पीकर गाड़ी चलाना,तेज स्पीड से गाड़ी चलाना इत्यादि है।
शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रामनाथ केसरवानी, डॉ मनीष सोनकर, सुश्री ओम शिवानी, श्री पीयूष सिंह समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने फहराया तिरंगा, कहा…..

गाजीपुर। श्री रामलोचन इंटर कॉलेज, गोला धरीकला एवं एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल, लालदरवाजा द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर श्री मिश्र उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक, प्रेरणादायक एवं सराहनीय है। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।

आगे श्री मिश्र ने कहा कि आज़ादी दिलाने वाले उन वीर सपूतों और आज़ादी के दीवानों को याद किया, जिनके त्याग और बलिदान से हमें यह गौरवपूर्ण दिन देखने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, वह सपना अभी पूर्ण रूप से साकार नहीं हुआ है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उस सपने को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ सनातन संस्कृति के सम्मान तथा सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर के पुनरुद्धार के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वतंत्रता सेनानियों का देखा गया सपना वर्ष 2047 तक निश्चित रूप से पूरा होगा। अंत मे विद्यालय परिवार द्वारा सफल आयोजन के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट की।

इस मौके पर संजय दुबे प्रबंधक रामलोचन इं०का०, विवेक गुप्ता प्रबंधक एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल, आलोक कुमार प्रधान, कृष्णा नंद दुबे, शक्ति दुबे, बच्चा तिवारी, शिवम पांडेय, संदीप श्रीवास्तव सभासद, यशवंत यादव, सतीश उपाध्याय, मयंक तिवारी, हिमांशु यादव आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मुस्कान कुमारी ने किया एवं अध्यक्षता नगीना दुबे ने किया।

मांगो को लेकर कर्मचारियों ने किया राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल

5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू न होने के विरोध में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल — गाज़ीपुर में व्यापक असर

गाज़ीपुर। औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के अंतर्गत भारतीय बैंक संघ (IBA) एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के बीच संपन्न वैधानिक समझौतों के पूर्ण अनुपालन तथा 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की माँग को लेकर मंगलवार को आहूत राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का जनपद में व्यापक प्रभाव देखने को मिला।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सत्येन्द्र गुप्ता, जिला संयोजक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU), गाज़ीपुर एवं जिला मंत्री, यू.पी. बैंक इम्प्लॉइज़ यूनियन (UPBEU), गाज़ीपुर इकाई ने कहा कि 7 दिसंबर 2023 को हस्ताक्षरित एमओयू तथा 8 मार्च 2024 को जारी संयुक्त सेटलमेंट/जॉइंट नोट में शेष सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित किए जाने का स्पष्ट प्रावधान है। इसके बावजूद इसका क्रियान्वयन न किया जाना न केवल वैधानिक समझौतों की अवहेलना है, बल्कि बैंककर्मियों के साथ अन्याय भी है। उन्होंने बताया कि हड़ताल में 1000 से अधिक अधिकारी- कर्मचारी शामिल रहे, लगभग 300 बैंक शाखाएँ बंद रहीं तथा करीब 1500 करोड़ रुपये से अधिक का बैंकिंग व्यवसाय प्रभावित हुआ।

राकेश यादव, अध्यक्ष, ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स फेडरेशन ने कहा कि बैंककर्मियों पर निरंतर बढ़ते कार्य-दबाव, स्टाफ की गंभीर कमी और कार्य-जीवन संतुलन के अभाव के कारण 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था अब अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है। संतोष राय, AIPNBOA ने कहा कि वैधानिक समझौतों को लागू न करना बैंककर्मियों के अधिकारों का हनन है, जिससे औद्योगिक शांति एवं कार्य-संतोष दोनों प्रभावित हो रहे हैं। रामजी, बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि बैंककर्मी लंबे समय से धैर्यपूर्वक समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, किंतु बार-बार की जा रही देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सुनील यादव (केनरा बैंक), आलोक प्रकाश (पंजाब नेशनल बैंक) तथा जितेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री, BEFI ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि UFBU के सभी घटक दल एकजुट होकर वैधानिक समझौतों के पूर्ण क्रियान्वयन तक संघर्ष जारी रखेंगे। आज की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के सभी 9 घटक यूनियनों ने पूर्ण सहभागिता दिखाई, जिनमें प्रमुख रूप से AIBEA, BEFI, NCBE, AIBOC, AIBOA, NOBW, NOBO, INBEF एवं INBOC शामिल रहीं।

इस आंदोलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही वैधानिक समझौतों को लागू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तीव्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन एवं सरकार की होगी।

अदबी गौहर पुस्तक का हुआ विमोचन

अदबी गौहर पुस्तक का हुआ विमोचन


गाजीपुर। मुशाइरा कवि सम्मेलन बयाद-ए डॉक्टर मधुर नज्मी की याद में प्रधान डाकघर के प्रांगण में रविवार को अदबी गौहर पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि दौलत कुमार महाप्रबंधक अफीम एवं क्षारोद कारखाना, खालिद अमीर, प्रिंसपल एम.ए.एच. इंटर कालेज व रईस अहमद अंसारी, चेयरमैन मुहम्मदावाद को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आबिद हाशमी सलेमपुरी, पूर्व प्रधानाचार्य ए.ओ.एम. आई. कालेज वाराणसी द्वारा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर अदबी गौहर पुस्तक का विमोचन किया।


इस दौरान कार्यक्रम में ढेरों की संख्या में जनपद सहित गैर जनपदों से आये कवि, शायरों व गजल गाने वाले उपस्थित रहे, जिन्होंने एक से बढ़कर एक शायरी व गजल सुनाकर महफिल में बैठे सभी का दिल जीता। इस दौरान फ़राज़ अदीबी, अशोक कुमार दीप, डॉक्टर ज़फ़र असलम, आलम ग़ाज़ीपुरी, डॉक्टर साजिद ग़ाज़ीपुरी, अंसार पैकर, अय्यूब सैफ़ी सलेमपुरी, कामरान आदिल, अख़्तर कुरैशी, हंटर ग़ाज़ीपुरी, इरशाद जनाब ख़लीली, मिथिलेश गहमरी, बादशाह राही ग़ाज़ीपुरी, शंकर शरण काफ़िर, ख़ालिद ग़ाज़ीपुरी, ख़ान जावेद अहमद, रणव, सेराज बातिश, क़द्र पारवी, उर्फी ज़मानवी, इक़बाल ज़मानवी, नागेश मिश्रा, अमरनाथ तिवारी अमर, इरफ़ान मांटवीं, कैफ़ ग़ाज़ीपुरी, अहकम ग़ाज़ीपुरी, सरवर मुहम्मदाबादी, अहमद अज़ीज़ ग़ाज़ीपुरी, असद ग़ाज़ीपुरी, नज़र ग़ाज़ीपुरी, परचम मुहम्मदाबादी, दानिश दौलताबादी, आशुतोष श्रीवास्तव, चंचल यूसुफ़पुरी, आसी यूसुफ़पुरी आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे डाक अधीक्षक गाजीपुर मासूम रज़ा राश्दी ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा करते हुए सभी के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार के परिसर में इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अजित कुमार सिंह रहे। कुशलपाल श्रोताशाला पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक और ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का खास आकर्षण नेवल और आर्मी विंग के एनसीसी कैडेट्स की परेड रही। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली और उनके अनुशासन व समर्पण की सराहना की।

इस मौके पर महाविद्यालय के उन शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने हाल के दिनों में उत्कृष्ट कार्य किया था। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डॉ. आलोक रंजन श्रीवास्तव, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. इन्दीवर रत्न पाठक, प्रोफेसर रविशंकर सिंह, प्रोफेसर जी सिंह, प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. मनोज कुमार मिश्र डॉ. अतुल कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री शिवम शर्मा एवं रोवर्स एवं रेंजर्स के राष्ट्रीय जम्बूरी चैम्पियनशिप जीत कर आने वाले सभी रोवर्स एवं रेंजर्स टीम को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व को याद दिलाते हुए कहा कि संविधान हमें अधिकार देता है, लेकिन कर्तव्यों की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से तकनीक का सही उपयोग कर अध्ययन को बेहतर बनाने और देश को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। देशभक्ति के गीतों, सम्मान समारोह और प्रेरक संदेशों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।