गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर पैसा लेकर फर्जी व कूटरचित नियुक्ति पत्र देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना पर शिकायत किया गया था कि प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश वर्मा निवासी ग्राम बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर नौकरी के नाम पर पैसा लेकर कई लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र प्रदान किया है जबकि विभाग में ज्वाइनिंग के लिए जाने पर ऐसा कोई पद ही नहीं पाया जाता है। इस सूचना पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तत्पश्चात मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश वर्मा निवासी ग्राम बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर हाल पता हाउस नं0 404/1 आदर्श नगर शिवदासपुर मडुवाडीह वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को समय करीब सुबह 7.20 पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में बाराचवर जाने वाली नहर पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के पास से कुल 16 व्यक्तियों का विभिन्न विभागों में कूटरचित नियुक्ति पत्र, 11 लिफाफा व 3 खाली कर्मचारी चयन आयोग का लिफाफा बरामद किया गया। अभियुक्त प्रदीप कुमार उपरोक्त द्वारा नौकरी के नाम पर झांसा देकर लोगों से पैसा लिया करता था तथा उन व्यक्तियों को कूट रचित/फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रदान करता था एवं पैसा मांगने पर पैसा वापस नहीं करता था। अभियुक्त के एक हुण्डई वाहन को 207 MV ACT में सीज किया गया। बरामद कूटरचित व फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बाल मुकुन्द दूबे सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।
All posts by tiwarishivpratap
अफजाल और नुसरत सहित 6 ने किया नामांकन


गाजीपुर। 75-गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु आज सोमवार को पॉचवे दिन जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्टेªट में 6 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सम्मुख निर्दल प्रत्याशी ज्ञानचन्द्र बिन्द स्व0 बल्ली ग्राम व पोस्ट-अन्धऊ गाजीपुर द्वारा 01 सेट, निर्दल प्रत्याशी नुसरत अंसारी पुत्र अफजाल अंसारी शेखटोला जमालपुर मु0बाद द्वारा 01 सेट एवं समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी नुसरत अंसारी पुत्र अफजाल अंसारी द्वारा 01 सेट में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया गया। उसके उपरान्त समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी पुत्र सुबहानुल्लाह अंसारी ग्राम शेखटोला जमालपुर मुहम्मदाबाद द्वारा 02 सेट में नामांकन, इस्लाम पार्टी बिन्द के प्रत्यशी मो0 साद आदिल पुत्र मो0 शबीहुदद्ीन मु0- बरबरहना, पो-सिटी द्वारा 01 सेट, युग तुलसी पार्टी के प्रत्यशी आदित्य श्रीवास्तव पुत्र उमेश चन्द्र ग्राम व पोस्ट- खरिहारीन थाना तरवॉ जिला आजमगंढ द्वारा 01 सेट, एवं निर्दल प्रत्याशी सुनील पुत्र रामजी ग्राम गोविन्दपुर जंगीपुर द्वारा 01 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

अफजाल और नुसरत ने किया नामांकन, 20 मई अगली तारीख
गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। जिसमें सपा प्रत्याशी अफ़ज़ाल अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अफ़ज़ाल अंसारी के नामांकन में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह, सदर विधायक जैकिशुन साहू, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव भी मौजूद रहे। जिस कार से अफ़ज़ाल अंसारी नामांकन स्थल पहुचे उसे उमर अंसारी चला रहे थे। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे।

इसी दौरान अफ़ज़ाल अंसारी की बेटी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा समेत इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास के रास्तों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त प्रशासन द्वारा किया गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर नामांकन स्थल की तरफ आने वाले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 से 3 बजे तक चला। मालूम हो कि गाजीपुर में 1 जून को मतदान होना है। नामांकन स्थल पहुंचने से पहले अफ़ज़ाल अंसारी सपा कार्यालय लोहिया भवन पहुचे। जहां गठबंधन के दिग्गज नेताओं समेत कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद उनका काफिला जिला कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल के लिए रवाना हुआ। नामांकन स्थल पहुंचने से पहले अफजाल अंसारी और सपा विधायकों ने जिला मुख्यालय स्थित कामरेड सरयू पांडेय की मूर्ति को प्रणाम किया।

मालूम हो कि सरयू पांडेय को अफजाल का सियासी गुरु भी कहा जाता है। अफजाल अंसारी को 1985 के विधानसभा चुनावों में अपने वक़्त के जाने-माने कम्युनिस्ट नेता सरजू पांडेय ने टिकट देकर चुनाव लड़वाया था, जिसमे अफ़ज़ाल पहली बार विधायक बने। उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से मैंने अपना नामांकन कर दिया है। बेटी नुसरत ने भी सपा से वैकल्पिक प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। साथ ही उसने एक सेट में निर्दल प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों में प्रावधान है कि एक कैंडिडेट के होते हुए कोई वैकल्पिक कैंडिडेट भी नामांकन दाखिल कर सकता है। समाजवादी पार्टी ने एबी फॉर्म दो लोगों को दिया था। मालूम हो कि हाईकोर्ट इलाहाबाद ने अफजाल अंसारी के सजा पर दाखिल याचिका पर सुनवाई की। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे में बहस के दौरान अधिवक्ता जीएस चतुर्वेदी, दयाशंकर मिश्र ने पक्ष रखा। कहा कि राजनीतिक रंजिश में फंसाया गया है। अफजाल अंसारी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। कहा कि घटना के कई साल बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायमूर्ति संजय कुमार ने लगभग तीन घंटे बहस सुनने के पश्चात अगली कार्रवाई के लिए 20 मई की तारीख निर्धारित की है।मालूम हो कि गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अफजाल अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि भाजपा से पारसनाथ राय और बसपा से डॉक्टर उमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।
भाजपा और बसपा प्रत्याशी सहित कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन
भाजपा और बसपा प्रत्याशी सहित कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन
गाजीपुर। 75-गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु शुक्रवार को चौथे दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्टेªट से 1 प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। जिसमें पत्याशी रामचरन जन जनवाणी पार्टी द्वारा 1 सेट में नामंकन पत्र लिया गया। इसके क्रम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सम्मुख कुल 9 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारस नाथ राय पुत्र उमाकान्त ग्राम व पोस्ट सिखड़ी ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 3 सेट मे नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्दल प्रत्याशी दिनेश कुमार कन्नौजिया पुत्र सीताराम मु0 मोहनपुरवा पीर नगर, निर्दल प्रत्याशी सर्वदेव सिंह पुत्र रामचीज सिंह ग्राम लहुआर तहसील जखनियॉ, सर्वलोक हित समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्यनारायण पुत्र नानू ग्राम नरियावॅ जखनियॉ, विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय पुत्र शिवप्रसाद ग्राम मीरपुर ओड़ासन, सुहेलदेव पार्टी के प्रत्याशी नन्दलाल पुत्र रामनाथ राजभर ग्राम हरदासपुर पो0-बुजुर्गा जखनियॉ, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार सिंह पुत्र विध्याचल सिंह ग्राम-मुडियार सैदपुर द्वारा 2 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी सुबेदार कुमार पुत्र फौजदार राम ग्राम व पोस्ट डेलवा एवं मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी रामप्रवेश पुत्र रामकरन ग्राम पद्दुमपुर जखनियां, ने नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया।
पारसनाथ के नामांकन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, विपक्ष पर बोले….


गाजीपुर। सातवें चरण के तहत गाजीपुर में लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारस राय ने नामांकन दाखिल किया भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुचे। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास के रास्तों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए है। पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर नामांकन स्थल की तरफ आने वाले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मालूम हो कि गाजीपुर में 1 जून को मतदान होना है। नामांकन स्थल पहुंचने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्लेन से अंधऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, भाजपा नेता अभिनव सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला जिला कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल के लिए रवाना हुआ।

उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के अंदर व्यापारी हो, आम आदमी हो बेखौफ होकर अपना काम कर रहा है। एक समय में उत्तर प्रदेश माफिया और आतंक का पर्याय हुआ करता था। यहां पर वसूली गैंग हावी रहा करते थे। जिस प्रकार से सपा और बसपा की सरकारों में लोगों ने देखा है, आज यह चीजे समाप्त हो गई है। आज यहां कानून व्यवस्था की स्थिति सबसे उत्तम है, उत्तम प्रदेश में उत्तम स्थिति हो गई है। वोटिंग परसेंटेज कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं उन लोगो ने आगे आकर मतदान किया है। विपक्ष हताशा और निराशा में है, उनके मतदाता बाहर निकले ही नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में हम 200 से ऊपर जा चुके हैं 400 के पार जरूर होंगे।

मालूम हो कि गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अफजाल अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि भाजपा से पारसनाथ राय और बसपा से डॉक्टर उमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।
मनोज सिन्हा ने जितना विकास किया उतना आज तक किसी ने नहीं किया:पारसनाथ
मनोज सिन्हा ने जितना विकास उतना आज तक किसी ने नहीं किया:पारसनाथ
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने सोमवार को विधानसभा जमानिया के ग्राम – सोनहरिया, असांव,अवती, बिशुनपुरा, गोंहदा, नूरपुर, लहुवार, चकिया, नरियांव, पचोखर, भरवलिया और कुसुमपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

कहा कि इस बार गाजीपुर की जनता ऐतिहासिक मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर कमल खिलाने का काम करेगी। पारसनाथ राय ने कहा कि 2014 में जो सांसद यहां की जनता ने चुना था उनका कार्यकाल आपने देखा है और 2019 में जिस सांसद को यहां की जनता ने चुना उसका भी कार्यकाल देखा गया है। जहां आपने देखा होगा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी की पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा ने जितना विकास का कार्य किया वो आज तक किसी ने नहीं किया। वर्तमान सांसद सपा प्रत्याशी ने कितना काम किया ये आप सभी जानते हैं। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक विजय होगी और केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा संयोजक रामेश्वर कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष निपेंद्र उपाध्याय,राकेश राय ,दयाशंकर यादव,अनिल यादव,विजय यादव,धर्मेंद्र कुशवाहा,प्रेमसागर राजभर जी,रामव्यास राय, मुकेश मौर्य आदि जमानिया उत्तरी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
9 से 3 बजे तक रहेगा रूट डायवर्ट
गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 7 मई से 17 मई 2024 तक कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पादित की जायेगी। आम जनता की सुविधा के दृष्टिगत प्रातः 9 बजे से सायः 3 बजे तक रुट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है जिसमें महुआबॉग से आने वाले वाहन साई मन्दिर होते हुये शास्त्री नगर की तरफ चली जायेगी। कोई भी वाहन अफीम फैक्ट्री से कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। लंका की तरफ से आने वाले वाहन सांसद तिराहे से सिचाई विभाग की तरफ मोड़ दिये जायेगे व सिचाई विभाग की तरफ से आने वाले वाहन सांसद तिराहे से लंका की तरफ मोड़ दिये जायेगे। सांसद तिराहे से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। शास्त्री नगर की तरफ से आने वाले वाहन तिराहा से साई मन्दिर होते हुये अफीम फैक्ट्री होते हुये विशेश्वरगंज/महुआबाग की तरफ चली जायेगी। तिराहे से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। शास्त्री नगर तिराहे से कोई भी वाहन सैनिक कल्याण बोर्ड की तरफ नही जायेगा। यह रूट डायवर्जन तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।
रेलवे लाइन पार करते समय कटा युवक का पैर
रेलवे लाइन पार करते समय कटा युवक का पैर
गाजीपुर। शहर कोतवाली इलाके के सुखदेव चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए रविवार को एक युवक का दोनों पर बुरी तरह से कट गया। जिसकी जानकारी पर 108 एम्बुलेंस के द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वही मामला क्रिटिकल होने के चलते डॉक्टर के द्वारा उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि ट्रेन से मनोज गुप्ता निवासी तुलसी का पुल उम्र 48 के पैर कटने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया था। इसके बाद बताए गए लोकेशन पर पायलट वाहिद खान और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश कुमार तत्काल बताएं लोकेशन पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल के इमरजेंसी में एडमिट कराया। जहां पर डॉ सुरेंद्र के द्वारा मरीज की हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। इसके पश्चात उसे 108 एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर वाराणसी में एडमिट कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
बदले के भावना से की थी विशाल की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस टीम और भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने 4 मई 2024 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में मृतक विशाल यादव उर्फ बागी पुत्र पारस नाथ सिंह यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा के हत्या का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनकी निशादेही पर आलाकत्ल व मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। इस जानकारी एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता दिया। उन्होंने बताया कि 4 मई 2024 को थाना भुड़कुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) में राम अखाड़ा के पास स्थित एक कुएँ में मृतक विशाल यादव उर्फ बागी पुत्र पारस नाथ सिंह यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा की हत्या कर शव फेंका गया था। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को सोमवार को चौजा पुल से समय करीब 3.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नन्दन उर्फ छोटू यादव पुत्र रामप्यारे यादव, विवेक यादव उर्फ बिजली पुत्र राजदेव यादव और अमित उर्फ विशाल यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम श्रीरामपुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्त नन्दन उर्फ छोटू यादव के द्वारा बताया गया कि मैं, मृतक विशाल यादव उर्फ बागी की बहन से प्यार करता था, जिसके बारे में मृतक व उसके परिजन को जानकारी हो जाने पर मृतक विशाल ने मुझे काफी मारा-पीटा था व अपमानित किया था। इसके अतिरिक्त अमित उर्फ विशाल भी मृतक की बहन को चाहने लगा था। जिसकी जानकारी होने पर मृतक द्वारा मुझे व अमित दोनों को मारपीट कर थूक चटवाया था। जिससे हम लोग काफी अपमानित महसूस कर रहे थे। इस अपमान का बदला लेने के लिए हम दोनों ने विवेक यादव उर्फ बिजली के साथ मिलकर मृतक की हत्या की साजिश कर पिछले तीन-चार दिनों से प्रयास में थे। 4 तारीख रात गाँव में बाटी-चोखा का कार्यक्रम था, जिसमें हम-तीनों भी मृतक के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद मृतक को विश्वास में लेकर उसे अलग ले गये, जहाँ मोटर-साइकिल के साकर व डण्डे से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी व उसके शव को छिपाने के उद्देश्य से कुँए में फेंककर वहाँ से चले गये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा के पुलिस टीम के साथ प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम शामिल रहे।
6 बीघा जमीन भू माफियाओं से डीएम ने कराया मुक्त
गाजीपुर। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने बताया है कि ग्राम बड़नपुर, परगना व तहसील सैदपुर में प्रथम चक्र की चकबन्दी सन् 1964 ई0 में समाप्त हुई थी। उसके उपरान्त ग्राम में पुनः द्वितीय चक्र की चकबन्दी सन् 21 मई 2016 से प्रारम्भ हुयी। प्रथम चक्र की चकबन्दी के समाप्ति से लेकर द्वितीय चक्र की चकबन्दी के प्रारम्भ होने से पूर्व ग्राम मे पोखरी व भीटा के खाते की रकबा 1.385 हे0 लगभग 6 बीघा भूमि निजी खातेदारों/भूमाफियाओं के नाम फर्जी/अनियमित तरीके से दर्ज हो गयी थी, जिसे 1359 फसली ( जमींदारी विनाश अधिनियम 1952) के आधार पर पुनः पोखरी व भीटा के नाम मूल स्वरूप में दर्ज कराकर द्वितीय चक्र की चकबन्दी नियमानुसार पूर्ण कराते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा चकबन्दी आयुक्त, उ0प्र0 लखनऊ को धारा- 52(1) का प्रस्ताव 2 मई 2024 को प्रेषित कर दिया गया।