नाम गुम जायेगा का ट्रेलर रिलीज
गाजीपुर। जिले की ऐतिहासिक धरती के होनहार युवा फिल्मकार, निर्माता, निर्देशक एवं एक्टर अक्षय सिंह ने बॉलीवुड में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से धूम मचा रखी है। इनकी अगली वेब सीरीज नाम गुम जायेगा शीघ्र प्रदर्शित होने की राह पर है। बोनी शिखा दास द्वारा लिखित कहानी पर आधारित इस वेब सीरीज का निर्देशन अक्षय सिंह ने किया है। यह वेब सिरीज़ इनकी प्रोडक्शन कम्पनी अक्षशिखा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। बताते चलें कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, मृदुभाषी, मशहूर बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, ग़ाज़ीपुर जिले के मूल निवासी हैं। बचपन से ही एक्टिंग और निर्देशन से लगाव रखने वाले अक्षय सिंह अपनी उच्च शिक्षा के दौरान, थियेटर तक जा पहुंचे और अभिनय के गुर सीखकर वालीवुड में कदम रखा। सामाजिक कुरीतियों तथा रंग भेद पर बनी इनकी फ़िल्म “पिंकी ब्यूटी पार्लर” ने बहुत ही कम समय में वह मुकाम हासिल किया जहां पहुंचना हर एक के लिए सम्भव नहीं था। कांस फ़िल्म फेस्टिवल के अतिरिक्त मेल्बर्न, सिडनी, कनाडा सहित दर्जनों देशों में अवार्ड हासिल करने वाली इस फिल्म को 30 अन्य अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी सराहा गया। सत्य घटना पर आधारित इनकी वेब सीरीज “अस्सी नब्बे पूरे सौ” ऐमेक्स प्लेअर पर प्रसारित हो चुकी है। वहीं अब इनकी अगली वेब सीरीज “नाम गुम जायेगा” प्रदर्शित होने की राह पर है।
All posts by tiwarishivpratap
समीक्षा बैठक में डीएम ने रोका कोषाधिकारी का वेतन
गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एवं निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संम्पन्न हुई। बैठक के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी की अनुपस्थि पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अग्रीम आदेश तक वेतन वाधित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों तथा उनके कार्यो एंव दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

जिसमें प्रेक्षक व्यवस्था, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर व्यवस्था, शांति व्यवस्था/आचार संहिता अनुपालन, टेन्ट व्यवस्था (नामांकन, पूर्वाभ्यास, पार्टी डिस्पैच एवं रिसप्शन तथा मतगणना व्यवस्था), वाहन व्यवस्था, उड़नदस्ता/वी0एसटी आदि मानिटरिंग टीम के गठन एवं उनके कार्यों का पर्यवेक्षण, काल सेन्टर, कन्ट्रोल, वीडियो/डिजिटल/वेबकास्टिंग/ कैमरा/सी.सी. कैमरा की व्यवस्था, निर्वाचन व्यय लेखा निर्वाचन लेखन सामग्री/प्रपत्र व्यवस्था, प्रेस व मीडिया से सम्बन्धित व्यवस्था खानपान व्यवस्था, सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप)/मतदाता साक्षरता क्लब (ई०एल०सी०) दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित व्यवस्था, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना, पेयजल व्यवस्था/सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश, दूरभाष, एम0सी0एम0सी कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेल एवं चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य चुनाव से सम्बन्धित कार्यो की क्रमवार समीक्षा की गयी।

जिसमें बताया गया कि सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छोटे गाड़ियों एवं बसो के साथ भारी वाहनों की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित कर लिया जाय। जितने भी बूथ बनाये गये है उसके आने जाने वाले रास्ते एवं कमरो की रंगाई पोताई के साथ दरवाजे की मरम्मत पूर्ण रहे यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होने बताया कि लगभग 2936 बूथ निर्धारित किये गये है एवं 1622 पोलिग सेन्टर बनाये गये है। इन स्थानो पर दिब्यागंजन व्हील चेयर की व्यवस्था कर लिया जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनको भी चुनाव सम्बन्धित कार्य दिये गये है उनको समय से पूर्ण कर ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0, डिप्टी कलेक्ट्रेर के साथ चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
तीसरे चरण के चुनाव के लिए पुलिस बल को एसपी ने किया रवाना

गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत तृतीय चरण के चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को जनपद से बरेली के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुक्रवार को रवाना किया गया। जवानों को रवाना करने से पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों को ब्रीफ किया गया। उसके बाद उन्हें बसों में बैठाकर संबंधित जनपदों में रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत, क्षेत्राधिकारी सैदपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थें।

7 मई से होगा नामांकन, डीएम ने लिया जायजा
गाजीपुर। लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने नामांकन स्थल (न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष) का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि मे बैरिकेटिंग रूट डायवर्जन का निर्देश दिया। किसी भी वाहन का इस एरिया में प्रवेश निषेध रहेगा।


उन्होंने बताया कि चुनाव सातवे चरण में सम्पन्न किया जायेगा जो लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु प्रत्याशियों का नामांकन 7 मई 2024 शुरू होगा। उन्होने बताया कि आयोग के निर्देशो का शत प्रतिशत पालन किया जायेगा, 100 मीटर की परिधि में कोई वाहन नही आयेगा। नामांकन के समय प्रत्याशियों के साथ अन्य 4 व्यक्ति प्रवेश कर सकते है। सी0सी0टी0वी कैमरा चारो रास्तो एवं न्यायालय कक्ष में पर्याप्त मात्रा में नामांकन कार्य तक चालू की स्थिति में रहेगे।

शाह फैज स्कूल में कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
गाजीपुर। बुधवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में मज़दूर दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मज़दूरों को समर्पित एक बहुत ही मधुर गीत “काम की पूजा करने वाले, मेहनत से न डरने वाले” से हुई, जिसे कक्षा 11 के छात्र पुष्कर जी उपाध्याय व उनके साथियों ने संगीत के अध्यापक श्याम कुमार शर्मा के निर्देशन में गाया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने मज़दूर दिवस की सभी को शुभकामनायें दीं व विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को उनके कार्य के लिए सराहा। नदीम अधमी ने कहा कि कर्मचारियों के बिना विद्यालय एक दिन भी नहीं चल सकता। उन्होंने स्वार्थहीन सेवा के लिए उन सबका आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में प्राइमरी की मुख्य प्रधानाध्यापिका चंदना श्रीवास्तवा ने सभी सहायक कर्मचारियों को पुष्प देकर सम्मानित किया व प्री प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा के भी निर्देशन में सभी सहायक कर्मचारियों को कार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्नों ने फैंसी ड्रेस में सहायक कर्मचारियों, शिक्षक व डॉ का रोल निभाया।


कार्यक्रम की साज सज्जा उमेश प्रजापति व सिमरन जायसवाल ने की।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीती उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, सहायक प्रधानाचार्य राजेश सिंह व परीक्षा इंचार्ज हनीफ अहमद सहित अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।


राजनैतिक दलों के नेताओं के सामने डीएम ने कराया रेंडमाइजेशन
गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टीयों के पदधिकारियों की उपस्थित में सीयू/बयू यू/वीवी पैड (ईवीएम) का प्रथम रेंडमाइजेशन जिला सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सीें) कक्ष में बुधवार को संपन्न हुआ। इसके उपरान्त सभी राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ई0वी0एम गोदाम का ताला खोला गया। जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डी0पी0आर0ओ, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी तथा पार्टी के पदाधिकारी के साथ निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यशवंत बने उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के चेयरमैन
गाजीपुर। बुधवार को उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति लखनऊ के प्रदेश सचिव संजय श्रीवास्तव के संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष भूपसिंह पाल ने जिले के एक समाजसेवी यशवंत नारायण को जिले का अध्ययन/चेयरमैन नियुक्त किया है।
यशवंत जनपद में उपभोक्ताओं को जागरूक एवं उनकी समस्याओं के निदान हेतु समय-समय पर कैम्प लगाकर सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों से समन्वय स्थापित कर जिले में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जागरूक कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हितों में जारी किए गए विभिन्न कार्यक्रम कर उनके हितों हेतु और सरकार राजस्व वृद्धि हेतु व्यापारियों में जागरूकता अभियान चलाकर रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस में आने वाली समस्या के निराकरण के लिए कार्य करेंगे।
गैस सिलेंडर के माध्यम से डीएम कर रहीं महिलाओं को जागरूक

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु जनपद में मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से पूर्ती विभाग एवं गैस एजेन्सी के माध्यम से मतदाता जागरूकता के तहत अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे गैस सिलेण्डर पर 1 जून मतदान अवश्य करे का स्टीकर लगाकर हर गृहस्त महिलाओ मे जागरूकता लाई जा रही है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने स्वयं बुधवार को गैस सिलेण्डर पर 1 जून मतदान दिवस पर मतदान अवश्य करे का स्टीकर लगाकर लोगो में यह संदेश दिया। इसी उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारी आवास से पूर्वाचल गैस एजेन्सी कीे मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता वाहन जनपद के विभिन्न क्षे़त्रो/घरो तक भम्रण कर गृहस्त/महिलाओ को मतदान के प्रति जागरूक करेंगी।

हज यात्रियों का किया जाएगा टीकाकरण, दिया जाएगा प्रमाण पत्र
गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा देश दीपक पाल ने बताया है कि विगत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी हज 2024 में जाने वाले यात्रियों को टीकाकरण कर प्रमाण पत्र दिया जाना है। हज यात्रियों को टीकाकरण हेतु कैम्प का अयोजन तिथिवार किया गया है। जो हज यात्री अपना टीककरण निर्धारित दिनांक को प्रातः 9 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा। हज यात्रियों के टीकाकरण डा0 सुजीत कुमार मिश्रा उप मुख्य चिकित्साधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं डा0 शाहबाज, एपिडिमियालाजिस्ट के निर्देशन में किया जायेगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। 2 मई 2024 को मदरसा मखजनुल उलूम दिलदारनगर में सामु0 स्वा0 केन्द्र भदौरा, न्या प्रा0 स्वा0 केन्द्र दिलदारनगर, हेल्थ वेलनेस सेन्टर दिलदारनगर एवं नया प्रा0 स्वा0 केन्द्र दिलदारनगर में कैम्प के माध्यम से टीकाकरण किया जायेगा। 4 मई 2024 को मदरसा अरबिया अन्सारिया, यूसुफपुर में न्या प्रा0 स्वा0 केन्द्र करमचन्दपुर, सामु0 स्वा0 केन्द्र मोहम्मदाबाद, हेल्थ वेलनेस सेन्टर कुण्डेसर एवं सामु0 स्वा0 केन्द्र मोहम्मदाबाद में तथा 6 मई 2024 को मदरसा अजीमिया उस्लामिया, तुलसिया का पुल के मेडिकल केयर यूनिट गाजीपुर, नया प्रा0 स्वा0 केन्द्र रानीपुर, हेल्थ वेलनेस सेंटर वयपुर एवं सामु0 स्वा0 केन्द्र सुभाखरपुर में कैम्प के माध्यम से हज पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण किया जायेगा।
नौ फर्जी किन्नरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने व उन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाली घटना का सफल अनावरण करते हुए 9 फर्जी किन्नरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। इसका खुलासा एसपी ओमवीर सिंह ने बुधवार को एसपी कार्यालय में किया। 29/30 अप्रैल 2024 की रात थाना से उतराँव बाजार में 2 पीआरडी जवान रात में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध आ रही एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर जवानों ने टोका तो मोटर साईकिल चालक व पीछे बैठे ट्रांसजेन्डर पीआरडी जवानों से बहस करने लगे और वापस चले गये। थोड़ी देर बाद उक्त मोटर साईकिल सवार अपने अन्य ट्रांसजेन्डर साथियों के साथ इकट्ठा आये और पीआरडी जवानों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुये गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुये जान से मारने की नीयत से लाठी डण्डा से पीटने लगे। उसके बाद जान से मारने की नीयत से पीआरडी जवानों पर तमंचा से फायरिंग कर वहाँ से भाग गये। इसके बाद हैरान परेशान पीआरडी जवानों के तहरीर पर थाना पर 63/2024 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 332, 333, 353 में 4 नामजद व 5-6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। वांछित अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र स्व0 रामचन्दर सिंह निवासी ग्राम गड़ार थाना करीमुद्दीनपुर और किशन यादव पुत्र कुबेर यादव निवासी ग्राम उतरांव थाना करीमुद्दीनपुर को मुखबिर की सूचना पर 30 अप्रैल को ही समय 3 बजे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुकदमा मे अन्य वांछित अभियुक्त प्रमोद पुत्र मुन्ना यादव नि0ग्रा0 लट्ठूडीह थाना करी0पुर को आज बुधवार दिनांक को घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त राहुल चौहान उर्फ नैना पुत्र स्व0 गोपाल सिंह निवासी ग्राम हनुमान गली ओबरा पावर प्लान्ट के पास थाना ओबार जनपद सोनभद्र हालपता ग्राम महराजपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष, जितेन्द्र ठाकुर उर्फ पायल पुत्र रामकुबेर ठाकुर निवासी ग्राम लट्ठूडीह थाना करीमुद्दीनपुर उम्र करीब 26 वर्ष, लक्की उर्फ रानी पुत्र औरंगजेब निवासी कोटवारी थाना रसड़ा जिला बलिया उम्र करीब 19 वर्ष, राजू कुमार उर्फ पूजा पुत्र देवमुनि राम निवासी गनीचक थाना मुहम्मदाबाद उम्र करीब 22 वर्ष, शरीफ उर्फ पलक पुत्र तसलीम निवासी खारीबाद म0नं0 103 वापी जिला वापी प्रान्त गुजरात उम्र करीब 22 वर्ष और पिन्टू गुप्ता उर्फ संध्या पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी अलावलपुर थाना बरेसर उम्र करीब 23 वर्ष का नाम प्रकाश में लाकर गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि प्रकाश में आये सभी अभियुक्त पुरुष हैं जो फर्जी ट्रांसजेण्डर/महिला का वेश बनाकर काफी दिनों से क्षेत्र में लोगों के यहाँ जाकर नाच गाकर जबरदस्ती पैसा वसूलते हैं, पैसा न देने पर लोगों से अभद्रता व मारपीट करते रहते हैं। जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश में लगी हुयी थी। मुकदमा में वांछित सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करके अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर और क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम शामिल रही।