All posts by tiwarishivpratap

हम टीबी के खिलाफ जंग में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ:-कर्नल अजय

एनसीसी के अधिकारियों को टीबी मुक्त भारत के लिए किया जागरूक

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

हम टीबी के खिलाफ जंग में जनपद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ – कर्नल अजय



गाज़ीपुर। क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के लिए समुदाय को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मियांपुर स्थित नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग ने टीबी पर एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। इसका आयोजन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार सिंह, जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक (डीपीपीएमसी) अनुराग कुमार पाण्डेय और एसटीएस सुनील कुमार यादव ने एनसीसी के अधिकारियों और छात्रों को टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया।

एनसीसी के कर्नल सीओ अजय उनियाल ने आश्वस्त किया कि वह टीबी के खिलाफ जंग में जनपद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ हैं। एनसीसी के समस्त कैडेट समुदाय में लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करेंगे। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिये हमने टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में बहुत कुछ सुना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विजन है कि वर्ष 2025 तक देश टीबी मुक्त हो जाए। इसके लिए हम सबको एक साथ टीबी के खिलाफ आवाज उठानी होगी। स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि लगातार दो हफ्ते या उससे अधिक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम व कभी कभी खून आना, रात में पसीना आना, भूख न लगना और वजन में लगातार गिरावट टीबी हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें।


डीपीसी डॉ मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही अन्य स्टेकहोल्डर्स, निजी चिकित्सक, मेडिकल स्टोर आदि इसकी रोकथाम के लिए जुटे हुये हैं। ऐसे में आम जनमानस की भी ज़िम्मेदारी बनती है कि वह इन बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क व जागरूक रहें। इस दौरान एनसीसी के अधिकारियों को ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’, ‘जन जन को जगाना है टीबी को भागना है’, ‘टीबी से बचाव करें और अपनों का ख्याल करें’ एवं ‘अपने बच्चों को बीमारियों से बचाएंगे, सब काम छोड़ पहले टीकाकरण कराएंगे’ आदि जन जागरूकता के संदेश दिये गए।


डॉ मिथलेश ने बताया कि क्षय रोग से संबन्धित सभी प्रकार की जांच, दवाएं सभी सरकारी चिकित्सालयों में मौजूद हैं। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी के नए मरीज को उपचार के दौरान 500 रुपये प्रति माह अच्छे पोषण के लिए सरकार द्वारा दिये जा रहे हैं। निजी चिकित्सालयों में भी जिन टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है, उन को भी 500 रुपये सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति नए क्षय रोगी की प्रथम सूचना देता है तो उसे भी सरकार द्वारा 500 रुपये प्रदान किए जाते हैं। इस मौके पर सूबेदार रतन बहादुर घाले, डीपीसी डॉ मिथलेश कुमार सिंह, डीपीपीएमसी अनुराग कुमार पाण्डेय, एसटीएस सुनील, नरेंद्र राय, रामचरन गौड़ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में 28 राज्यों की दिखी झांकी, मेले में खाने और खेल का लिया आनंद

गाजीपुर। रविवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में ‘भारत दर्शन प्रदर्शनी एवं मेले’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह थे। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने मुख्य अतिथि का बुके देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर उनका स्वागत किया गया। विद्यालय के ही छोटे बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य एवं अन्य गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसका सञ्चालन विद्यालय की संगीत की अध्यापिका दीपिका वर्मा ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद मुख्य अतिथि ने रिबन काट कर प्रदर्शनी एवं मेले की शुरुआत की।

इस प्रदर्शनी में भारत के सभी 28 राज्यों व 8 केंद्र शासित प्रदेशों की मनोरम झांकी प्रस्तुत की गयी थी। इस प्रदर्शनी का आकर्षण विद्यालय के कला के अध्यापक उमेश द्वारा बनाया गया राष्ट्रीय चिन्ह था। मेले में कई तरह के खाने व खेल के स्टाल लगाए गए थे जिसका अभिभावकों ने जम कर लुत्फ़ उठाया। इस मेले में ‘लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट’ श्याम कुमार शर्मा एवं गिरधर शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ जो इसी विद्यालय में संगीत के अध्यपाक हैं। विद्यालय के छात्रों पुष्कर जी उपाध्याय, ख़ुशी गुप्ता, शुभ्रा पांडेय, शान कुशवाहा , शगुन कुशवाहा, हितार्थ, चित्रार्थ एवं आरव ने बहुत ही कर्ण प्रिय संगीत की प्रस्तुति की।

मुख्य अतिथि ने सभी कार्यक्रमों की बहुत प्रशंसा की व सभी अभिभावकों, अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें दीं। प्रदर्शनी एवं मेले की समाप्ति पर विद्यालय के निदेशक ने सभी अध्यापकों एवं जिले के पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में मदर मरियम ग्लोबल स्कूल ,महाराज गंज की डायरेक्टर डॉ मीना अधमी व मैनेजर समीर अधमी भी उपस्थित थे जिन्होंने इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की। मीना अधमी जी ने विद्यालय को 10000 राशि का इनाम भी दिया। विद्यालय की मैनेजर अतिया अधमी ने सभी को इस प्रदर्शनी एवं मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीती उपाध्याय, को ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी एवं समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

तस्कर गिरफ्तार, डीसीएम और गाय बरामद

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने कई गोवंश एक फर्जी नंबर प्लेट लगाएं टाटा डीसीएम वाहन के साथ एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। रविवार को भांवरकोल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान 18 गोवंश, एक फर्जी नंबर प्लेट लगाएं टाटा डीसीएम के साथ एक गो-तस्कर को सलारपुर चट्टी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त गुफरान अली पुत्र सहबान अली ग्राम बडी अढ़ौली थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, कांस्टेबल सूर्यप्रकाश गुप्ता, का0 युवराज मेहता, का0 विपेन्द्र प्रताप सिंह का0 नितेश यादव और का0 जितेश कुमार शामिल रहे।

अनशनकारियों की मेहनत लाई रंग, अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और दिया आश्वाशन

गाजीपुर। दस जनवरी तक सीवर के काम को समाप्त करने के आश्वासन पर छः दिन से चल रहा धरना समाप्त। सीवर के कार्य में अनियमितता के खिलाफ चल रहे आन्दोलन को रविवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक राय द्वारा मौके पर जलनिगम के अधिशासी अभियन्ता तथा नमामी गंगे के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ पहुँचकर अनशनकारियो के वार्ता करके सीवर के सारे बचे कार्य को 10 जनवरी तक समाप्त कराने का आश्वासन देकर अनशन को समाप्त कराया।

वार्ता के दौरान बताये गये प्रमुख निर्णय-
1- जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिदिन सीवर के कार्य के समीक्षा के लिए उपजिलाधिकारी अभिषेक जी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
2- सीवर के कार्यदायी संस्था द्वारा किसी भी नये रोड पर सीवर डालने से पहले सामाचार पत्रों के माध्यम से सुचित किया जायेगा।
3- सीवर खुदाई से सम्बन्धित जो भी कार्य होगे वो रात्रि के समय होंगे तथा सुबह तक उक्त रोड को चलने योग्य बनाया जायेगा।
4- नगर में सीवर के चल रहे कार्य के समाप्ति को क्षेत्रवार सूची उपलब्ध कराई गई जो निम्न है।


क्षेत्रों में चल रहे कार्यों के समाप्ति तिथि
A- शमशानघाट से महावीर मंदिर नवाबगंज 300 मीटर दिनांक-25/12/2023 तक पिच का कार्य करा लिया जायेगा।
B- लकड़ी का टाल से वेलकम मैरेज हाल तक 150 मीटर दिनांक-23/12/2023 तक पीच का कार्य करा लिया जायेगा।
C- सहवान तकिया से झण्डातर 130 मीटर दिनांक-15/12/2023 तक पिच का कार्य करा लिया जायेगा।
D- झण्डातर से नखास 160 मीटर दिनांक-22/12/2023 तक पीच का कार्य करा लिया जायेगा।
E- महुआबाग से OPM फैक्ट्री 374 मीटर दिनांक-25/12/2023 तक पीच का कार्य करा लिया जायेगा।
F- MAH इण्टर कालेज से रजदेपुर रेलवे क्रासिंह 200 मीटर दिनांक-25/12/2023 तक पीच कार्य करा लिया जायेगा।

सीवर के शेष कार्य शुरु होने व समाप्त होने की तिथि-

1- नखास से स्टीमरघाटर 450 मी0 दिनांक-28/11/2023 से शुरु होकर दिनांक-05/02/2024 तक समापत होगा।
2- महावीर मंदिर से वेलकम मैरेजहाल 181 मीटर दिनांक-27/11/2023 से शुरु होकर दिनांक-05/02/2024 तक समाप्त होगा।
3- झण्डातर से नवाबगंज फाटक 280 मीटर दिनांक-15/12/2023 से शुरु होकर दिनांक-05/02/2024 तक समाप्त होगा।
4- दुर्गा मंदिर गोराबाजार से MPS 170 मीटर दिनांक-21/11/2023 से शुरु होकर दिनांक-05/02/2024 तक समाप्त होगा।
5- AK टेडर्स से सिचाई विभाग चौराहा 510 मीटर दिनांक-01/12/2023 से शुरु होकर 31/12/2023 को समाप्त होगा।
6- MAH इण्टर कालेज से सहवान तकिया 466 मीटर दिनांक-15/12/2023 से शुरु होकर दिनांक-10/01/2024 तक समाप्त होगा।
7- IPS-2 से महुआबाग चौराहा 1920 मीटर दिनांक-15/12/2023 से शुरु होकर दिनांक-10/01/2024 तक समाप्त होगा।
8- IPS-2 से महुआबाग चौराहा 335 मीटर दिनांक-15/12/2023 से शुरु होकर 10/01/2024 तक समाप्त होगा।
9- रजदेपुर रेलवे क्रासिंग से लाल दरवाजा 550 मीटर दिनांक-25/11/2023 से दिनाकं-31/12/2023 तक समाप्त होगा।
10- लालदरवाजा मंदिर से मिश्रबाजार IPS-2 (जलकल) 1400 मीटर दिनांक-15/12/2023 से 05/02/2024 तक समाप्त होगा।


धरना से संयोजक नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने सीवर कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा समयवद्ध तरीके से सीवर कार्य को प्रशासन द्वारा पूर्ण कराने का आशा व्यक्त किया तथा धरने को समर्थन करने के लिए समस्त नगर वासियों का धन्यवाद व्यक्त किया। मौके पर राजकुमार सिंह जिलाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा युवा, अरबिन्द सिंह प्रिंसिपल मलसा इण्टर कालेज, अनुज भारती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, राजेश प्रजापति पूर्व महामंत्री (पी0जी0सी0), अखिलेश यादव सभासद, विजयशंकर राय, संजीव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

महिला पीजी कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को प्रज्ञा रेंजर टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिला मुख्य आयुक्त रोवर एवं प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार ने कहा कि प्रत्येक मानव को मानव होने के कारण कुछ विशेष मौलिक अधिकार प्राप्त है जिसे मानवाधिकारों के रूप में जाना जाता है। असमानताओं को कम करना तथा मानवाधिकारों को आगे बढ़ाना वर्ष 2023 के विश्व मानवाधिकार की मुख्य थीम है। इस अवसर पर उपस्थित प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद ने सभी मनुष्य स्वतंत्र पैदा हुए हैं तथा अधिकारों एवं सम्मान में समान है।

इन अधिकारों का संरक्षण एवं क्रियान्वयन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्राचीन इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ विकास सिंह ने मानवाधिकारों को उसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में समझाते हुए बताया कि यूरोप में पुनर्जागरण काल के पूर्व ईश्वर एवं धर्म की सत्ता प्रबल थी तथा राजतंत्र में मानवाधिकारों पर बात करना बेमानी था। लेकिन पुनर्जागरण एवं उसके पश्चात अमेरिका एवं फ्रांस की क्रांति के पश्चात मानव अधिकारों के संरक्षण एवं क्रियान्वयन को प्राथमिकता के रूप में लिया जाने लगा। युद्ध एवं अन्य परिस्थितियों में मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन ने वैश्विक संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयास करने के तहत 1948 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया।

प्रत्येक समय एवं क्षेत्र में विशिष्ट पीड़ित लोगों के मानवाधिकारों के संरक्षण की वकालत की जाती रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने रेंजर बच्चों से मानव अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा मानव अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का आह्वान किया। इस दिवस की प्रासंगिकता इसी में है कि हम धरती पर कहीं भी शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज को अपना समर्थन दें। यही दिवस की सच्ची सार्थकता होगी। इस अवसर पर डॉ अकबरे आजम ने सड़क सुरक्षा की बात करते हुए कहा कि जब हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा तभी हम अपने अधिकारों की बात कर पाएंगे। रेंजर श्रेया श्रीवास्तव, अंकिता पांडेय ने मानवाधिकार पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रेंजर जयति जैन, आभार ज्ञापन रेंजर लीडर सविता रावत ने किया। इस अवसर पर समीना, प्रीति बिंद, तनु कुशवाहा, नेहा कुमारी, विनीता कुमारी, साधना यादव आदि रेंजर्स उपस्थित रहे।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नजरों में दिखी हिमांशु सिंह की अहमियत

गाजीपुर। स्वतंत्र देव सिंह का ग़ाज़ीपुर दौरा हो और हिमांशु सिंह की चर्चा ना हो ये कैसे हो सकता है। हिमांशु सिंह और जलशक्ति मंत्री के पारिवारिक संबंध और काली गाड़ियों का क़ाफ़िला आज फिर से नया आयाम जनपद में देखने को मिला। प्रोटोकॉल तोड़ कर हिमांशु के घर पर विशाल सिंह चंचल के साथ भोजन किया एवं परिवार के लोगो से मिले।

बता दें कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन आज गाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा मे आयोजित बृहद रोजगार मेला कार्यक्रम के में हुआ। जहां सैकडो गाड़ियों संग हिमांशु सिंह भारी संख्या मे अपने समर्थकों के साथ स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। तय प्रोटोकॉल के अनुसार जल शक्ति मंत्री जब वृहद रोजगार मेला कार्यक्रम मोहम्मदाबाद से गाजीपुर की ओर चले तो अपने प्रिय अनुज पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य हिमांशु सिंह को अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

कार्यक्रम के मुताबिक हिमांशु के घर जोरदार माला फूल से मंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गाजीपुर एमएलसी विशाल चंचल भी उपस्थित रहे। मालूम हो कि जल शक्ति मंत्री का जब भी गाजीपुर प्रवास का कार्यक्रम होता है तो मंत्री का भोजन हिमांशु सिंह के आवास पर ही होता है। हिमांशु सिंह के घर से भोजन उपरांत स्वतंत्र देव सिंह गाजीपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीक्षा बैठक में पहुंचे।

कांग्रेस के नेतृत्व की सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है

गाजीपुर। कांग्रेस सांसद धीरज शाहू के घर से 220 करोड़ से ज्यादा नोटों के आयकर द्वारा बरामदगी तथा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित सरयू पांडेय पार्क में शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों पर धरना क्रम में आज धरने का आयोजन किया गया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व की सभी सरकारें सिर्फ घोटालो के लिए जानी जाती है। और जब जब देश और प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें बनी है तब देश की जनता की गाढ़ी कमाई सरकार के विधायक, सांसद मंत्री अपने घरों में भरते रहे है। ऐसे लोगों को सोच लेना चाहिए कि देश की व्यवस्था बदल गई है और अब देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है। पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के मजबुती और संविधान की सोच को साकार करने के लिए लोकतंत्र से भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश इस ओर तेज गति से अग्रसर है। जिलाधिकारी की ओर से उप जिलाधिकारी सदर ने पत्रक लिया।


इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, प्रो शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिन्द, रविप्रकाश, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल, शैलेश राम,विश्व प्रकाश अकेला, सरोज मिश्रा,रूद्रा पांडेय, राजेश राजभर, साधना राय, अविनाश सिंह,अनिल पांडेय,राजन प्रजापति, गुलाम कादिर राइनी, विरेन्द्र चौहान, कंचन गीरी, लालसा भारद्वाज,सतीश राय, आलोक शर्मा, कृष्णानंद राय, सुधीर केशरी, अखिलेश राय, गोपाल राय नीतीश दूबे सहित आदि अन्य लोग धरने में उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

भारत संकल्प यात्रा में शिविर लगाकर दी गई जानकारी, किया गया नामांकन

गाजीपुर। सदर विधानसभा के सदर मंडल पश्चिमी मे सदर ब्लाक के बयेपुर देवकली तथा मनिहारी ब्लाक के हरिहरपुर पंचायत भवन पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शनिवार को योजना प्रचार वाहन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बर्चुवल संबोधन सुना गया तथा लाभार्थियों संग अधिकारियों ने शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी तथा पात्र वंचितों का नामांकन किया गया। बयेपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि देश 2047 मे अपनी आजादी के 100 वें वर्ष गांठ अवसर पर विकसित भारत की श्रेणी में विश्व पटल पर स्थापित हो। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज देश भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है और यह विकसित भारत के सपने को साकार करेगा। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते कहा कि सरकार की योजनाओं का लक्ष्य भारत के समृद्धी और जनता के सामुहिक विकास का मानक तय करते हुए लोगों के सामाजिक सम्मान को बढा रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, खंड विकास अधिकारी सदर, प्रधान पंकज सिंह, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे। हरिहरपुर ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश गलत नीतियों तथा राजनैतिक कारणों से पिछे चला गया नहीं तो आज जिस इमानदारी और निष्ठा से सरकार काम कर रही है देश बहुत पहले ही विकसित हो गया होता। इस अवसर पर लोगों को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित कराया गया । तथा किसान सम्मान निधि और उज्जवला गैस के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा कनेक्शन भी वितरित किए गये। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद,समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव,खंड विकास अधिकारी अंकुर राय,काशी चौहान, मुरली कुशवाहा सुशील सिंह, राजेश राजभर, उमाशंकर यादव, प्रधान धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।

निजी मेडिकल स्टोर करें क्षय रोगियों का नोटिफिकेशन

जनपद के सभी निजी मेडिकल स्टोर शत-प्रतिशत क्षय रोगियों का करें नोटिफिकेशन।

टीबी प्रतिरोधी औषधियों पर निजी विक्रेताओं के संवेदीकरण को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला।

मरीजों के नोटिफिकेशन व सम्पूर्ण उपचार में सहयोग करने की सीएमओ ने की अपील।


गाजीपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम(एनटीईपी) के शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर टीबी प्रतिरोधी (एंटी) औषधियों पर निजी औषधि विक्रेताओं का संवेदीकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. देश दीपक पाल के निर्देशन पर आयोजित कार्यशाला में जनपद के करीब 1896 निजी औषधि विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार सिंह, जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक (डीपीपीएमसी) अनुराग कुमार पाण्डेय, जिला औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य, सीनियर टीबी सुपरवाइज़र (एसटीएस) सुनील कुमार वर्मा व केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने विक्रेताओं को टीबी उन्मूलन, नोटिफिकेशन व सम्पूर्ण उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निक्षय पोर्टल पर समस्त निजी औषधि विक्रेता स्वयं क्षय रोगियों का पंजीकरण कर शत-प्रतिशत नोटिफिकेशन करें। इसके लिए सभी को लगातार सूचित किया जा रहा है ,जिससे निजी क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष टीबी मरीजों को शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा सके। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया कि निजी क्षेत्र में नोटिफिकेशन बढ़ाने के लिए निजी औषधि विक्रेताओं को लगातार सूचित किया जा रहा है। यह अभियान 14 दिसंबर तक संचालित किया जा रहा है। इन विक्रेताओं को प्रति क्षय रोगी के नोटिफिकेशन करने के लिए 500 रुपए और उपचार पूरा होने पर आउटकम देने के लिए 500 रुपए सरकार की ओर से दिये जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन निजी चिकित्सालयों, चिकित्सकों, नर्सिंग होम, मेडिकल स्टोर या पैथोलॉजी लैब के अंतर्गत क्षय रोगियों का उपचार चल रहा है, उस चिकित्सालय, चिकित्सक या अन्य से नामित व्यक्ति ही निक्षय पोर्टल पर क्षय रोगियों के नोटिफिकेशन व पंजीकरण का कार्य करें। साथ ही उनके नमूनों की जांच के लिए बलगम परीक्षण केन्द्रों व अन्य जांच के लिए सैम्पल भेजना सुनिश्चित करें। इन नंबरों पर किया जा सकता है निक्षय पोर्टल से संबन्धित किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर डीपीपीएमसी अनुराग कुमार पाण्डेय (9305887379) और डीपीसी डॉ मिथलेश (9415861884) से प्रातः 10 बजे से सायं पाँच बजे तक कार्य दिवस पर सम्पर्क किया जा सकता है। डीपीसी ने बताया कि इस साल अब तक जनपद में लक्ष्य 5711 के सापेक्ष 4211 टीबी मरीज नोटिफ़ाई किए जा चुके हैं, जिसमें पब्लिक सेक्टर में लक्ष्य 4886 के सापेक्ष 3672 और प्राइवेट सेक्टर में 826 के सापेक्ष 539 मरीज नोटिफ़ाई किए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी निजी चिकित्सकों व औषधि विक्रेताओं से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि शासन के निर्देश के क्रम में नये टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन कराना हमारी जिम्मेदारी है। अतः सभी लोग शत-प्रतिशत क्षय रोगियों का नोटिफिकेशन करना सुनिश्चित करें।

पूर्व राज्य मंत्री ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, कहा..

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, छावनी लाइन के प्रांगण में सरकार की अनेक योजनाओं में उज्वला गैस कनेक्शन, हर घर जल योजना, आयुष्मान भारत, जन धन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के बारे में लोगों को विस्तार से बताकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर संगीता बलवंत पूर्व राज्य मंत्री ने सरकार की अनेक योजनाओं को बताया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश के नागरिकों का सम्मान करना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि देश और व्यक्ति के लिए जो कुछ असंभव लगता था उस असम्भव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्भव बनाया है। मनोज बिन्द अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बताया की सरकार हर घर जल योजना को लाकर सभी

को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का काम किया है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति पथ पर जन कल्याण योजनाओं के माध्यम से अग्रसर है। जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने भी सरकार के योजनाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी,मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, मंडल महामंत्री मुरली कुशवाहा, मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान, रंजीत कुमार, छावनी लाइन ग्राम प्रधान लालमुनि देवी, पंकज विश्वकर्मा, यूनियन बैंक के स्टाफ जिला अस्पताल के स्टाफ और विद्यालय के सभी स्टाफ छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के लाभार्थी उपस्थित थे।