All posts by tiwarishivpratap

रक्तदान शिविर का सपना सिंह ने किया शुभारंभ, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

सेवा समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदैव रक्त दान किया है:- सुनील सिंह

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन से सेवा पखवाड़ा के आज दूसरे दिन सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त कोष कर्मियों ने नगर के वंशी बाजार स्थित अवध पैराडाइज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिवर्ष के भाति इस वर्ष भी वृहद रक्त संग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आम आदमी के जीवन मे रक्त की कमी न हो, तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों मे आने वाली रक्त जरूरतों की निर्बाध पुर्ती के लिए सेवा समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदैव रक्त दान किया है। और आज़ भी वृहद मात्रा मे हमारे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जीवन से समाज सेवा की प्रेरणा लेते हुए वृहद रक्तदान किया है। पुर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने कहा कि राजनीति में सेवा के संस्कार का पालन भाजपा की संस्कृति रही है। और एक बार फिर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सेवा का इतिहास रचते हुए रक्तदान किया है। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने फिता काटकर किया।

रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, महामंत्री अविनाश सिंह, विवेकानंद राय, गुड्डू सिंह प्रधान कटघरा, अमरनाथ शर्मा, आशुतोष राय, विशाल चौरसिया,मनोज सिंह, राजकुमार सिंह, शुभम विश्वकर्मा,सशांक सिंह सहित अन्य कुल 82 लोगों ने 82 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, विजय शंकर राय, सरिता अग्रवाल, सुनीता सिंह, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, राजन प्रजापति, अच्छेलाल गुप्ता, शैलेश राम, श्यामराज तिवारी,योगेश सिंह,किरन सिंह,हर्षित सिंह,मनिष तिवारी, दुष्यन्त अग्रहरि, रासबिहारी राय,नितिश दूबे,गौरव श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, दीपक सिंह,अजीत आदि उपस्थित रहे। तथा मेडिकल कालेज के डा के के सिंह, साकेत सिंह, शिर्षदीप शर्मा, पंकज राय, संजीव कुमार,पुजा राय,राम जी यादव और अमित यादव ने रक्त संग्रहण किया। जबकि रजिस्ट्रेशन का कार्य स्तुति राय एवं भाजयुमो मंत्री प्रीती गुप्ता ने किया।

पुलिस पावरलिफ्टिंग टीम का हुआ गठन

अमित राय के नेतृत्व में हुआ पुलिस पावरलिफ्टिंग टीम का गठन

गाजीपुर। जिले के ददरीघाट निवासी पूर्व अंतरराष्ट्रीय पवरलिफ्टिंग खिलाड़ी व रेफरी अमित राय को उत्तर प्रदेश पुलिस पवरलिफ्टिंग टीम के चयन/ट्रायल हेतु बतौर खेल विशेसज्ञ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। पैंतीसवीं वाहिनी पी०एस०ई० पुलिस ग्राउंड लखनऊ में 13 सितंबर से आरम्भ उक्त ट्रायल में करीब 110 महिला पुरुष खिलड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में ट्रायल दिया। चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस पावरलीफ्टिंग पुलिस टीम का नेतृत्व करेंगे । उक्त ट्रायल में अमित राय के साथ पुलिस विभाग के कई वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहें । क्रीड़ा भारती गाजीपुर प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अमित राय पावरलिफ्टिंग खेल में जिले का अभिमान हैं जिन्होंने अपने दौर में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश व देश का नेतृत्व किया और इन्ही उपलब्धियों को देखते हुवे उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने अमित राय को जिला ओलंपिक एसोसिएशन गाजीपुर का सचिव नियुक्त किया है जो नित जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील हैं ।

दीक्षांत समारोह में मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर साबिर एस अली नेशनल आईटीआई जखनिया में दीक्षांत समारोह का आयोजन रविवार को विद्यालय परिसर के हाल में किया गया। इस दीक्षांत समारोह में शामिल 12 मेधावी छात्रों को व उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक द्वारा समस्त विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जखनिया के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, विशिष्ट अतिथि में विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के अवधेश यादव राजू, समाजवादी नेता रंगीला यादव, वित्तविहीन शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह यादव एवं धर्मवीर भारद्वाज सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यापक सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं की उपस्थिति रही। कॉलेज के प्रबंधक आमिर अली ने आए हुए आगंतुकों का मलयार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान बढ़ाया और आए हुए आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में प्रबंधक द्वारा पत्रकार वधुओं का भी सम्मान किया गया।

मुख्तार के पूर्व प्रतिनिधि का ऐसा “कारनामा”, बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस द्वारा IS-191 के माफिया मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी मिसबाहुद्दीन अंसारी पुत्र स्व0 सलाउद्दीन अंसारी निवासी कस्बा मुहम्मदाबाद द्वारा मुहल्ला यूसुफपुर गंज कस्बा थाना मुहम्मदाबाद से अवैध अतिक्रमित भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। अंतरप्रान्तीय गैंग 191 के माफिया मुख्तार अंसारी का प्रमुख सहयोगी तथा पूर्व में उसका प्रतिनिधि रह चुका मिसबाहुउद्दीन अंसारी पुत्र स्व0 सलाहुद्दीन अंसारी के द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के नाम से जीविकोपार्जन हेतु आवंटित पोखरा सिंघाड़ा बोने वाली भूमि को अवैध तरीके से अपने बाहुबल पर यूसुफपुर गंज स्थित करीब 5 मण्डा (10 बिस्वा) भूमि अपनी माँ रशीदा खातून के नाम रजिस्ट्री कराकर कब्जा कर लिया गया था। जिसके बाद कब्जा की गई भूमि को F.H.A (फरीदुलहक अंसारी) स्कूल की चहारदीवारी बनाकर व गेट लगाकर जलमग्न भूमि को घेर लिया गया था। जिसे रविवार को उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद ने सर्किल के पुलिस बल के साथ कब्जा मुक्त कराया। कब्जा मुक्त करायी गयी भूमि 0.130 हेक्टेयर (1300 वर्ग मीटर) भूमि है । इसकी बाजारू कीमत करीब सवा करोड़ रुपये) है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवाओं ने मांगा भीख

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने युवाओं के साथ भिक्षाटन कर विरोध दर्ज कराया गया।

गाजीपुर। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। 17 सितंबर 1950 मे जन्मे नरेंद्र मोदी आज 73 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वही विपक्षी दलों और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा आज का दिन राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को युवा कांग्रेस ने मोदी के जन्मदिन पर भीख मांगकर विरोध जताया, युवा कांग्रेस ने इस दिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदर्शन किया और सड़कों पर उतरकर भीख मांगी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ ने युवाओं के साथ भिक्षाटन कर अपनी बेरोजगारी और समस्याओं को जनता के समक्ष रखने का कार्य किया। सुधांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जो जो वादे किए वह कभी पूरे नहीं किए, रोजगार देने की बात की लेकिन आज भी पूरे देश में करोड़ों युवा बेरोजगार है, उन्हे रोजगार नहीं मिला।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशु पाण्डेय अंशु ने कहा कि युवाओं को रोड पर उतरने के लिए सरकार ने पूरी तरह विवश कर दिया है। यदि अब भी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगती तो हम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सदैव विरोध करते रहेंगे। यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन चर्चा में रहा, जिस सड़कों से यूथ कांग्रेस का यह विरोध मार्च निकला लोग इन्हे भीख मांगते देख हैरान रह गए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डा ज्ञानचंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष ताम्रध्वज कुमार, जिला महासचिव अच्छे लाल, अभय कुमार, अनुराग पाण्डेय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, रईस अहमद, आशुतोष गुप्ता, अंकित यादव, मृत्युंजय सिंह, संदीप बिंद, अजय गुप्ता, सूर्या सहित आदि युवा मौजूद रहे।

विजिलेंस की रेड में पकड़े गए कई लोग, हुआ एफआइआर

विजिलेंस की मॉर्निंग रेड में 40 पर एफआईआर,शहर में मची खलबली


गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्युतीय आमघाट से संबंधित शहर क्षेत्र के आमघाट, चंपियाबाग, ददरीघाट, मछली बाजार, बरबरहाना, टाउन हाल, विशेषवरगंज एवं महुवाबाग में भोर के 2 बजे से सुबह 9 बजे तक अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह के नेतृत्व में बिजीलेंस टीम के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया एल। इस अभियान मे हाईप्रोफाइल कटियामार लोगो के खिलाफ कार्रवाई किया गया। जिसमें राइनी कटरा महुवाबाग में मकान मालिक के द्वारा 16 एमएम केबिल से अलग तरीके से कटिया डालकर विद्युत उपभोग करते हुवे मौके पर पकड़ा गया। वही सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र के लगभग दर्जनों मुहल्लो में कटियामारो के खिलाफ कांबिंग की गई। बराबर शहर की ट्रांसफार्मर ओवर लोडेड होना, जलना आम बात हो गई थी जिसमे हम लोग विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चलाने को लेकर काफी परेशान हो रही थे, जिसमे जो सही विद्युत उपभोक्ता है बराबर ऐसे लोगो की शिकायत खंडीय ऑफिस में करते थे।

जिसको लेकर हम लोग टीम गठित किए और रात्रि 2 बजे रेड डाले तो वाकई चोरी पकड़ी गई, जिसमे कुल 40 लोगो को चोरी से मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। वही महुवाबाग राइनी कटरे में रेड डाली गई जिसमे लगभग 12 किलोवाट की विद्युत चोरी कटिया डालकर की जा रही थी। मकान मालिक के द्वारा जिस पर मौके पर विद्युत चोरी, राजस्व हानि पर मुकदमा दर्ज किया गया। सभी लोगो के खिलाफ जल्द से जल्द राजस्व निर्धारण बनाकर राजस्व हानि के रूप में भेजा जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए बताया कि जो भी कटिया मारकर मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग कर रहे हैं सबकी शिकायत डिवीजन ऑफिस में नोट की जा रही है। जल्द ही फिर मॉर्निंग रेड की जाएगी और पकड़े जाने पर राजस्व हानि के रूप में अधिक से अधिक जुर्माना लगाया जाएगा एवं विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज की जाएगी। चेकिंग टीम में विजिलेंस इस्पेक्टर धनंजय सिंह, विजिलेंस जेई अजय कुमार, कांस्टेबल अवधेश सिंह, आशुतोष दीक्षित, दीपक मिश्रा, रौजा जेई अश्वनी पटेल सहित क्षेत्रीय लाइनमैन शामिल रहे।

लाभार्थियों को दूल-किट एवं ऋण किया गया वितरण

गाजीपुर। शासन द्वारा 17 सितम्बर को विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सायं 4 बजे से 5 बजे तक लोकभवन सभागार, लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, जिसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लाभार्थियों को दूल-किट एवं ऋण वितरण किया गया तथा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। जिसके क्रम में जिले स्तर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उद्यमियों/लाभार्थियों एवं अधिकारियों द्वारा राइफल क्लब में अपराहन् 4 बजे से देखा एवं सुना गया। तत्पश्चात् सरिता अग्रवाल अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ एवं अध्यक्ष के द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेड के लाभार्थियों को टूलकिट एवं विभिन्न ऋण परक योजनाओं एम०वाई0एस00वाई० ओ०डी०ओ०पी० पी०एम०ई०जी०पी०, मुद्रा योजनाओं में उद्योगो हेतु बैंको द्वारा 50 लाभार्थियों को 4 करोड़ रूपये के ऋण का चेक वितरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में परम्परागत कारीगरों को आगे बढ़ने एवं उनके सहयोग हेतु सम्बन्धित विभागों से पूर्ण सहयोग प्रदान कराने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, प्रवीण कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग, पियूष सिंह परमार अग्रणी जिला प्रबन्धक, सभी बैंकों के जिला समन्वयक, अन्य बैंकों के शाखा प्रबन्धक विजय शंकर वर्मा, अध्यक्ष व्यापार मण्डल, गाजीपुर, अच्छेलाल कुशवाहा, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उद्यमी, लाभार्थी उपस्थित रहे।

बाइक चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। शनिवार को थाना खानपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान थाना चन्दवक जनपद जौनपुर से चोरी की गयी मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर जिसका नं0 UP65DM2744 के साथ अभियुक्त अजय यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी ग्राम बराभनपुर पोस्ट भैसा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष को जौनपुर गाजीपुर बार्डर साई की तकिया बहदग्राम बलेहरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक फूलचन्द पाण्डेय थाना खानपुर के साथ कांस्टेबल दीपक मौर्या, का. बृजेश यादव एवं का. शुभम सिंह परिहार शामिल थे।

सभी योजनाओं के कार्य अतिशीघ्र कराएं पूर्ण:डीएम

गाजीपुर। शुक्रवार की शाम जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में आहूत की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की गहन समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्थाओं एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी योजनाओं पर ट्यूबवेल, शिरोपरि जलाशय के कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेगें। टी०पी०आई को निर्देश दिये गये कि सम्पादित कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जाँच निरन्तर करते रहेगें। बैठक में अधिशासी अभियन्ता मो० कासिम हाशमी, जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आई०एस०ए० तथा टी०पी०आई० के इंजीनियर उपस्थित थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने वर्चुअल किया शिलान्यास

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने वर्चुअल किया शिलान्यास

गाजीपुर। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट जिसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश के 69 जनपदों में शनिवार को 87 बीपीएचयू का शिलान्यास कार्यक्रम किया जाना था। शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार मनसुख मांडवीया के द्वारा किया गया। वही गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल व अन्य की उपस्थिति में किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 49 लाख की लागत से उच्च श्रेणी की बीपीएचयू लैब बनेगी। लैब में एपीडिमियोलॉजिस्टिक की पोस्ट के अलावा लैब टेक्नीशियन समेत पांच पद होंगे। जिसमें विभिन्न तरह की जांचों के साथ कुल 98 तरह की जांचे होगी। साथ ही सैंपल संग्रह, जांच, सर्विलांस के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए डेटा संग्रह आदि किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 49 लाख की लागत से बनने वाला ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण यूपीआरएनएसएस निर्माण इकाई को स्टेट के द्वारा नामित किया गया है। बहुत जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में डॉ योगेंद्र यादव अधीक्षक के साथ ही जखनिया निर्माण इकाई के सहायक अभियंता और जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।