

गाजीपुर। बुलडोजर बाबा के नाम से प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मशहूर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51 वें जन्मदिवस को और भी विशेष बनाने के लिए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चँचल के समर्थकों ने सोमवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिला अस्पताल के ब्लड डोनेट सेंटर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने रक्तदान किया।एमएलसी विशाल सिंह चँचल की ओर से आयोजित इस ब्लड डोनेट कैम्प में जिले के तमाम जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों समेत बड़ी संख्या में युवाओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चँचल के समर्थकों ने रक्तदान कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। रक्तदान के बाद एमएलसी समर्थकों ने मेडिकल कालेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्त्ताओं में खास उत्साह नजर आया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक, युवा हिमांशु सिंह, मन्नू सिंह, अरविंद सिंह झबसू, अमित नागवंशी, राकेश सिंह अंशु, अशोक सिंह झब्बल, बंगाली यादव, प्रीतम पासवान, आलोक तिवारी पंकज, उमेश सिंह, मो इमरान, पीयूष पांडेय, अमित सिंह भदौरा, नरेंद्र गुप्ता, विशाल चौरसिया, मो जिया एवं शिव प्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

































