All posts by tiwarishivpratap

जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनी मुख्य सेविका

जनपद की 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनी मुख्य सेविका

ग़ाज़ीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अब शासन के निर्देश पर प्रमोशन देने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में गाजीपुर की 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य सेविका पद पर प्रोन्नति करते हुए उनसे आईसीडीएस पोर्टल पर जनपद का विकल्प देने के लिए 26 और 27 मई को जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि शासन से आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन को लेकर निर्देश आया था। जिस के क्रम में 62 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पूरा डिटेल वेरिफिकेशन करने के बाद शासन को भेजा गया था। जिसमें शासन ने कार्रवाई करते हुए कुल 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जो जनपद के जखनिया, रेवतीपुर ,मनिहारी, सैदपुर और बिरनो परियोजना की है। उनका चयन कर उनसे जनपद विकल्प के लिए आईसीडीएस पोर्टल पर विकल्प भरने हेतु निर्देश दिया गया कि आगामी 26 और 27 मई को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जनपद विकल्प भरें। उन्होंने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का इस तरह से शासन स्तर पर प्रमोशन होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मे प्रमोशन के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। और उनके कार्यों में गुणवत्ता आने की भी उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि जखनिया परियोजना से सविता देवी, देवी यादव, सुषमा सिंह, विमला सिंह, इंदिरा देवी, राधिका देवी, लीलावती देवी, रेवतीपुर परियोजना से गायत्री देवी, मनिहारी परियोजना से शीला देवी, गीता यादव, शांति देवी,, कंचन देवी ,सैदपुर परियोजना से ललिता कुमारी ,आशा देवी और बिरनो परियोजना से बिंदु देवी का चयन मुख्य सेविका के लिए किया गया है। जिन्हें और आगामी 26 और 27 मई को जनपद विकल्प के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपना जनपद विकल्प भरना है।

टेनिस वॉलीवाल प्रतियोगिता में शाह फैज स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

गाजीपुर। जिले में दो दिवसीय वॉली वाल प्रतियोगिता समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस चैम्पियनशिप में जनपद गाजीपुर सहित अन्य जनपद से आए विद्यालयों में बालक वर्ग तथा बालिका वर्ग के कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मिक्स डबल, सिंगल, डबल जैसे खेल का आयोजन हुआ। शाह फैज के नाविका श्रीवास्तव और विवेक मौर्या ने अंडर 14 मिक्स डबल में गोल्ड मेडल जीता।

जिसमें अंडर 14 में शाह फैज पब्लिक स्कूल ने मिक्स डबल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाह फैज स्कूल के चार छात्रों ने इस प्रतियोगिता में मेडल जीता। अंडर 14 बालक वर्ग में सनबीम स्कूल प्रथम, एम0 जे0 आर0 पी0 स्कूल द्वितीय तथा एस0एस0 पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 मिक्स डबल में चंदौली ने बाजी मारी तथा शाह फैज दूसरा स्थान वही एम0जे0आर0पी0 को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

अंडर 19 बालिका वर्ग में सनबीम स्कूल के खिलाड़ियो ने पहला स्थान प्राप्त किया तथा एम0जे0आर0पी0 दूसरा स्थान पर रहा। अंडर 19 बालक वर्ग में सनबीम स्कूल प्रथम एम0जे0आर0पी0 दूसरा तथा एस0एस0 पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि के रुप में सदर एस0डी0एम0 प्रतिभा मिश्रा, CPS जमानियाँ के प्रबंधक रिषु जलान, K.P. सिंह चेयरमैन सनबीम स्कूल, नवीन सिंह सनबीम स्कूल एवं टेनिस बालीबाल उत्तर प्रदेश के कोआर्डिनेटर दिलिप सिंह मौजूद रहे।

इन्होंने बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया और सम्मानित करते हुए बताया कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा होता है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष सरसीज सिंह (विजय स्पोर्ट), उपाध्यक्ष विनय सिंह (प्रिसिंपल CPS जमानियाँ) सचिव देवेन्द्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार तथा अन्य मेंमबर्स मे रमेश सिंह, विकास शर्मा, शानू, कन्हैया, मनीष कौशल, सुमित कौशल आमना उबैद ने अपना योगदान देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।

एमएलसी के हाथों टेबलेट पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे


गाजीपुर।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने जमानिया क्षेत्र के बघरी स्थित वशिष्ठ महाविद्यालय में रविवार को छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरित किया।कालेज की ओर से आयोजित समारोह के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने 202 छात्र छात्राओं को टेबलेट प्रदान किये।इस दौरान उन्होंने छात्र छत्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत लगभग दो करोड़ युवाओं को टेबलेट स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। सरकार द्वारा अब तक कुल 3500000 युवाओं को टेबलेट स्मार्टफोन वितरण किया जा चुका है। सरकार में बच्चों को टेबलेट और लैपटॉप वितरित किया जा रहा है जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिल सके।

उन्होंने कहाकि छात्र छात्राएं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपना और देश का भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने कहाकि आज कोई भी आरोप नहीं लगा सकता कि रिश्वत के दम पर नौकरी मिल रही है। योगी सरकार में जिसके में स्किल है उसकी योग्यता पर नौकरी मिल रही है।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाकि योगी जी की अगुवाई में यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए प्रदेश की तस्वीर बदली जा रही है,और पूरे देश मे यूपी का मान सम्मान बढ़ रहा है। कहाकि सरकार छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को लेकर लगातार काम कर रही है।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने महिला महाविद्यालय की 34 छात्राओं को भी टेबलेट वितरित किया। टेबलेट वितरण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, युवा नेता हिमांशु सिंह, कालेज के प्रबंध निदेशक अमरनाथ तिवारी,भाजपा नेता रामशंकर उपाध्याय, कालेज के प्राचार्य राघवेंद्र सिंह,महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आदर्श आई. टी. आई.नारियाव एवं माँ सीता आई .टी .आई. लोदीपुर जमानिया के प्रधानाचार्य एस. एन . सिंह सभी छात्र एवं छात्राये ,शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जमानिया डाक बंगले में जन संवाद किया,और लोगों की समस्याएं सुनी। जिसमें प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

भगवान परशुराम के प्राचीन मंदिर में स्थापित हुआ 12 फिट का फरसा

गाजीपुर। महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली जमानिया हरपुर में पौराणिक काल के निर्मित प्राचीन भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण जन सेवा मंच की तरफ से( परसु ) फरसा का विधिवत पूजन, अर्चन हवन करने के बाद मंदिर परिसर में रविवार को लगाया गया। ब्राह्मण जन सेवा मंच द्वारा लगाए जाने वाले इस फरसे की लंबाई 12 फिट तथा इसका वजन 22 किलो है। फरसा स्थापना कार्यक्रम के बाद वहां उपस्थित मंच के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के विप्र बंधुओं की बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने एक स्वर में यह मांग रखी थी भगवान परशुराम के देशभर में स्थित मंदिरों में सर्वाधिक प्राचीन मंदिर हरपुर जमानिया आज भी ग्रामीणों के सहारे चल रहा है‌। जिसका कायाकल्प या पुनरुद्धार किया जाना जरूरी है ।

वक्ताओं ने जनपद के सभी ब्राह्मण जनों से अपील की थी अधिक से अधिक भागीदारी करते हुए इस मंदिर के पुनरुदधार में सहयोगी बने। वक्ताओं ने मंदिर परिसर में फरसा लगाने से पूर्व भगवान परशुराम का पूजन किया तथा हवन का भी कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम शंकर द्विवेदी, राममनोज तिवारी , प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ,भगवति तिवारी, विजय शंकर चतुर्वेदी, विवेकानन्द पाण्डेय, राजू उपढ्यय, विजय प्रकाश दुबे, चन्दन तिवारी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, मनोज बाबा, शिवम उपध्याय, रजनीश तिवारी आशुतोष त्रिपाठी, विनय तिवारी सन्तोष पाण्डेय, रामाश्रय तिवारी, सुधाकर पाण्डेय अतुल तिवारी सीता राम उपध्याय, अमित पाण्डेय, लक्ष्मी कांत चौबे, राकेश उपध्याय आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

महर्षि जमदग्नि की तपोस्थली जमानिया हरपुर में पौराणिक काल के निर्मित प्राचीनतम प्राचीनतम भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण जन सेवा मंच गाजीपुर की तरफ से( परसु ) फरसा का विधिवत पूजन, अर्चन हवन करने के बाद मंदिर परिसर में लगाया गया ।
ब्राह्मण जन सेवा मंच द्वारा लगाए जाने वाले इस फरसे की लंबाई 12 फिट तथा इसका वजन 22 किलो है। फरसा स्थापना कार्यक्रम के बाद वहां उपस्थित मंच के सदस्यों एवं, पदाधिकारियों ने विप्र बंधुओं की बैठक भी आयोजित की। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने एक स्वर में यह मांग रखी थी भगवान परशुराम के देशभर में स्थित मंदिरों में सर्वाधिक प्राचीन मंदिर हरपुर जमानिया आज भी ग्रामीणों के सहारे चल रहा है‌। किसका कायाकल्प या पुनरुद्धार किया जाना जरूरी है । वक्ताओं ने जनपद के सभी ब्राह्मण जनों से अपील की थी अधिक से अधिक भागीदारी करते हुए इस मंदिर के पुनरुदधार में सहयोगी बने। वक्ताओं ने मंदिर परिश्रम में परिसर में फरसा लगाने से पूर्व भगवान परशुराम का पूजन किया तथा हवन का भी कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम शंकर द्विवेदी, राममनोज तिवारी , प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ,भगवति तिवारी, विजय शंकर चतुर्वेदी, विवेकानन्द पाण्डेय, राजू उपढ्यय, विजय प्रकाश दुबे, चन्दन तिवारी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, मनोज बाबा, शिवम उपध्याय, रजनीश तिवारी आशुतोष त्रिपाठी, विनय तिवारी सन्तोष पाण्डेय, रामाश्रय तिवारी, सुधाकर पाण्डेय अतुल तिवारी सीता राम उपध्याय, अमित पाण्डेय, लक्ष्मी कांत चौबे, राकेश उपध्याय आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

अखिलेश को कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा

गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी करने पर एक अभियुक्त को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई। बता दें कि
मॉनिटरिंग सेल/थाना खानपुर पुलिस द्वारा थाना खानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-131/18 धारा 366 /376 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में अखिलेश चौहान पुत्र पंचम निवासी शिवरामपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को शनिवार को न्यायालय द्वारा 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर 1 माह का अतिरिक्त कारावास और धारा 376 में 10 वर्ष कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया।

डीएम-एसपी ने किया समस्याओं का निस्तारण


गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 185 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 590 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 34 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण दिया अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण, निरीक्षण करते हुए अधिकारियो संग समीक्षा बैठक किया। मंत्री ने जनपद में जल जीवन मिशन, सिचाई एवं जल संसाधन, विभाग के अन्तर्गत चलायी जा रही विभिन्न कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया एवं अधिकारियोें संग बैठक कर आवश्यक निर्देश भी दिये। मंत्री ने निर्देश दिया की शासन स्तर से जो भी योजनाए संचालित हुई है या हो रही है उसका लाभ जनपद वासियों को मिले। उन्होने विभागो द्वारा संचालित  निमार्णाधीन परियोजनाओ का मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद के ग्राम पंचायत रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर वि0ख0 देवकली  में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्याे का निरीक्षण किया तथा ग्राम वासियों से जल जीवन मिशन के तहत हो रहे  कार्याे का हाल जाना।

मंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित किये गये व्यक्तियों एवं मुख्यमंत्री योजनान्तर्गत उथले, मध्यम, गहरे, नलकूप योजना से लाभान्वित किसानो के साथ संवाद स्थापित कर जल संचयन के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख व्यक्तियों के साथ चर्चा भी की। तत्पश्चात मंत्री ग्राम पंचायत सरवर नगर वि0खण्ड देवकली पहुचे। वहा उन्होने जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्याे का निरीक्षण किया एवं सिंचाई योजनाओं से लाभान्वित हो रहे  किसानो/ग्रामवासियों के साथ चर्चा कर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी  योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात मंत्री निरीक्षण गृह लोक निर्माण विभाग पहुचकर सिंचाई एव जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, यू0पी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लि0, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होने सिचाई विभाग के अधिकारियों को किसानो कि सुविधा हेतु नहरो की साफ-सफाई कराते हुए टेल तक पानी पहुचाने का निर्देश दिया। कहा कार्य में लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदार होगे तथा कार्यवाही तय है। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिक योजना है । इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक घरो तक नलो के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए उन्होने प्रत्येक घरो तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु विशेष जोर दिया। इस योजना को दिसम्बर 2023 तक प्रत्येक दशा मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने ग्राम फिरोजपुर तहसील मुहम्मदाबाद में गंगा नदी के बाये तट पर बाढ सुरक्षा हेतु चल रहे कटान निरोधक कार्याे का निरीक्षण किया एवं ग्राम शेरपुर, सेमरा, तहसील मु0बाद में  सिचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यात्रिक, बाढ नियंत्रण के अन्तर्गत चल रही चलित परियोजनाओ, तालाबो व कुओं तथा जलाशयों का  स्थलीय निरीक्षण कर बाढ समिति के सदस्यो के साथ चर्चा की।  इस अवसर पर  उपजिलाधिकारी सैदपुर, उपजिलाधिकारी सदर एवं मुहम्मदाबाद एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, अध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

21 से 23 मई तक चलने वाले जिला चैंपियनशिप में 150 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

गाजीपुर। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव ने गुरूवार को कार्यक्रम का विमोचन करते हुए बताया की 21 मई से 23 मई तक अंतर जिला चैंपियनशिप में हैं 150 खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे है। इसमे शाह फैज स्कूल, सनबीम स्कूल, एमजेआरपी स्कूल, माउंट लिटेरा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल ज़मानिया, एस एस देव पब्लिक स्कूल ज़मानिया, एस एस पब्लिक स्कूल लॉवा, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, डालिम्स स्कूल अहमदाबाद सहित अन्य जिले के स्कूल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसकी जानकरी सचिव देवेंद्र प्रसाद प्रजापति ने देते हुए बताया की यह खेल 21 से 23 मई 2023 से सनबीम स्कूल महाराजगंज में अयोजित होगा। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सरसीज सिंह (विजय स्पोर्ट्स ), उपाध्यक्ष विनय सिंह, प्रिंसिपल सेंट्रल पब्लिक स्कूल ज़मानिया एवं मुकेश कुमार, शानू, अभिषेक तिवारी, आमना ओबैद, अजय कुमार, विकास शर्मा, रंजी कुमार, रमेश कुमार सिंह, राजीव प्रसाद, अभिषेक सिंह, सुनील यादव मौजूद रहे।

सावधान: हो सकती है कभी भी कार्यवाही, डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर। विद्युत संयोजन एवं रिवेन्ज डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम से सम्बन्धित बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गुरूवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुइ। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद  में अधिकत्तर लाइन लॉस होने एवम विद्युत चोरी रोकने व नेवर पैड उपभोक्ताओं पर कठोर कार्यवाही करने के लिए विद्युत विभाग के समस्त अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवम बिलिंग एजेंसियों के साथ समीक्षा की तथा  विद्युत विभाग के अधिकारियो को कार्य में घोर लापरवाही को लेकर जमकर फटकार लगाई। कहा कि नेवर पैड मतलब जो भी उपभोक्ता विद्युत संयोजक लिए है वैसे उपभोक्ता अभी तक अपने एक भी बिलों का भुगतान नही किया है जिसमे भारी राजस्व नुकसान विद्युत विभाग को हो रहा है, ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करते हुवे कठोर कार्यवाही करे एवम बकाया बिल वसूलने हेतु कार्य योजना बनाए।

जिले में ओवर लोड ट्रांसफार्मर आए दिन जल रहे हैं, वही कुछ उपभोक्ताओं द्वारा मीटर बाईपास करके अवैध तरीके से विद्युत उपभोग किया जा रहा है जिसमे लाइन लॉस अधिक हो रहा है ऐसे उपभोक्ताओं की फीडर वाइज सूची बनाकर बिजिलेंस टीम के साथ ही साथ विभागीय कर्मियों के साथ प्रतिदिन कांबिंग करते हुवे विद्युत चोरी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुवे मुकदमा पंजीकृत किया जाय ताकि लाइन लॉस पर सही तरीके से अंकुश लग सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया की जिले में जितने भी अवैध तरीके से विद्युत चोरी हो रही है जिनका अभी तक कनेक्शन नही हुवा है वैसे लोगो की सर्वे टीम बनाकर विभागीय अधिकारियों द्वारा सर्वे करवाया जाय एवम मौके पर ऐसे लोगो को तत्काल विद्युत संयोजक दिया जाय। जिले में लगभग अभी भी तीन लाख से ऊपर उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने बिना विद्युत संयोजक लिए हुवे विद्युत उपभोग कर रहे हैं ऐसे लोगो को चिन्हित करके तत्काल विभागीय अधिकारियों द्वारा कनेक्शन दिया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , डी सी एन आर एल एम, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।