All posts by tiwarishivpratap

पदाधिकारीयों का चुनाव संपन्न

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की संपन्न हुई बैठक।


गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक संगठन के कार्यालय अंधऊ पावर हाउस पर रविवार को हुई, जिसमें जनपद के संगठन के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न कराया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष के रूप में इंजीनियर रोहित कुमार पुनः सर्वसम्मति से जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए तथा जनपद सचिव के रूप में अवर अभियंता मिथिलेश कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य पदाधिकारी गण के रूप में जनपद उपाध्यक्ष चीत्रसेन प्रसाद, जनपद प्रचार सचिव इंजीनियर प्रमोद यादव, जनपद वित्त सचिव इंजीनियर इंद्रजीत पटेल, जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर संतोष कुमार चौधरी, जनपद लेखा निरीक्षक इंजीनियर नीरज कुमार और मंडल अध्यक्ष पद पर इंजीनियर तपस कुमार और मंडल सचिव पद पर इंजीनियर हर्षित राय निर्विरोध/ सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। उक्त कार्यक्रम में विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राकेश मोहन भी सम्मिलित हुए, जिन्होंने जूनियर इंजीनियर संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि जूनियर इंजीनियर ही सरकार की शासन की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन कराने का कार्य करते हैं जिन पर काफी जिम्मेदारी होती है और उन्होंने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया जिससे जिले का राजस्व वसूली में सुधार हो सके। आज के कार्यक्रम के दूसरे चरण में जनपद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर पंकज कुमार जायसवाल जिनका स्थानांतरण जनपद जौनपुर में हो गया है उनका विदाई समारोह और संतोष कुमार मौर्य जो कि उपखंड अधिकारी के पद पर प्रोन्नत होकर लखनऊ शक्ति भवन में नियुक्त हुए हैं उनका विदाई का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। आज की सभा का कुशलता पूर्वक संचालन इंजीनियर सौरभ कुमार पाठक द्वारा किया गया और आज के कार्यक्रम के सभा की अध्यक्षता इंजीनियर संतोष कुमार चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त जूनियर इंजीनियर / प्रोन्नत अभियंता साथी उपस्थित हुए। मुख्य रूप से इंजीनियर नीरज सोनी ,प्रमोद यादव ,गुड्डू चौहान, एसके ओझा ,राम नारायण प्रजापति, सूर्यनाथ कुमार ,इंद्रजीत कुमार, रामप्रवेश चौहान, हर्षित राय, इंजीनियर तपस कुमार, अजय कुमार सिन्हा ,दीपक कुमार, चित्रसेन प्रसाद ,शशीकांत पटेल, इत्यादि जिले के समस्त अवर अभियंता/प्रोन्नत अभियंता सम्मिलित हुए।

आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा की बैठक शुक्रवार की देर साम राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर, सादात, देवकली, बाराचवर, विरनो, मरदह जिसका चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया है, उसमें कराये जा रहे विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा कम प्रगति वाले विकास खण्डो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए 17 विभागो के लक्षित इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आकाक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किये जाने की आवश्यकता है। उन्होने मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न पैरामीटर्स पर व्यापक कार्य कराते हुए प्रदेश मे चयनित आकाक्षांत्मक विकास खण्डो मे टॉपः छठवें स्थान पर बनाने की बात कही। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्कम विकास खण्डो में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, समस्त खण्ड विकास अधिकारी समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

पोस्टर प्रदर्शित कर किया गया अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जागरूक

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को प्रज्ञा रेंजर टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार ने कहा कि प्रत्येक मानव को मानव होने के कारण कुछ विशेष मौलिक अधिकार प्राप्त है जिसे मानवाधिकारों के रूप में जाना जाता है। इन अधिकारों का संरक्षण एवं क्रियान्वयन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ सारिका सिंह ने बालिकाओं एवं महिलाओं के मानवाधिकारों को आधी आबादी के संरक्षण एवं शोषण से मुक्ति के कानून के रूप में उद्धृत किया। प्राचीन इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ विकास सिंह ने मानवाधिकारों को उसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में समझाते हुए बताया कि यूरोप में पुनर्जागरण काल के पूर्व ईश्वर एवं धर्म की सत्ता प्रबल थी तथा राजतंत्र में मानवाधिकारों पर बात करना बेमानी था। लेकिन पुनर्जागरण एवं उसके पश्चात अमेरिका एवं फ्रांस की क्रांति के पश्चात मानव अधिकारों के संरक्षण एवं क्रियान्वयन को प्राथमिकता के रूप में लिया जाने लगा। युद्ध एवं अन्य परिस्थितियों में मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन ने वैश्विक संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयास करने के तहत 1950 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया। प्रत्येक समय एवं क्षेत्र में विशिष्ट पीड़ित लोगों के मानवाधिकारों के संरक्षण की वकालत की जाती रही। आतंकवाद की घटना में रंगे हाथ पकड़े गए अजमल कसाब पर मुकदमा चलाकर सजा देना भारत में मानव अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने रेंजर बच्चों से मानव अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा मानव अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने ज्ञानपुर, भदोही कारागार के क्रियाकलापों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार पढ़े लिखे एवं जागरूक व्यक्ति दूसरों के मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य कर सकते हैं। इस दिवस की प्रासंगिकता इसी में है कि हम धरती पर कहीं भी शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज को अपना समर्थन दें। यही दिवस की सच्ची सार्थकता होगी।
इस अवसर पर डॉ अकबर आजम ने सड़क सुरक्षा की बात करते हुए कहा कि जब हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा तभी हम अपने अधिकारों की बात कर पाएंगे। इस दौरान उपस्थित सभी प्राध्यापकों और प्रज्ञा रेंजर छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज का प्रज्ञा रेंजर कलर पार्टी द्वारा स्वागत किया गया। टीम लीडर सविता रावत ने प्राचार्य एवं उपस्थित अध्यापकों का स्कार्फ लगाकर स्वागत किया। रेंजर खुशी मौर्य, समीना एवं जोया ने मानवाधिकार पर अपने विचार व्यक्त किए। दीक्षा सिंह, सुरेखा बिंद खुशी गुप्ता ने मानव अधिकारों पर अपने आकर्षक पोस्टर प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का संचालन- संयोजन रेंजर प्रभारी डॉ शिवकुमार, आभार ज्ञापन रेंजर लीडर सविता रावत ने किया। इस अवसर पर डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ शिखा सिंह डॉ इकलाख खान आदि प्राध्यापक गण एव, हुमैरा, आमना, खुशी, नेहा, अनूपमा, ज्योति, नीलम, दामिनी आदि रेंजर्स उपस्थित रहे।

चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक

नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक समपन्न


गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे सभी नगरपालिका और नगर पंचायत की संयुक्त रुप से प्रथम मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, स्थानीय निकाय प्रभारी, वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजकों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगर निकाय के विकास, व्यापारी हितों की रक्षा तथा नगर निवासियों के समृद्धि के लिए सदैव संकल्पित प्रयास किया है।आज अगर नगरों का जो सुदृढीकरण देखने को मिल रहा है वह भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि गाजीपुर की नगरीय जनता विकास के लिए इस बार जनपद के सभी आठ नगर निकायों पर भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प ले चुकी है। क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज मे नैतिक दायित्वों की पूर्ति समाजिक जिम्मेदारियों के लिए महत्वपूर्ण कार्य है और भाजपा नेतृत्व इन जिम्मेदारियों के निर्वहन मे पुरी तरह समर्थ सक्षम है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बैठक कि कार्य योजना प्रस्तुत किया। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शंकर राय, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दया शंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, सुरेश बिंद, अवधेश राजभर, राकेश यादव, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुदामा राम विश्वकर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, योगेश सिंह, गोपाल राय दीपक सिंह, मनोज सिंह ,नरेंद्र पाठक, नरेंद्र सिंह, रासबिहारी राय, अमरेश गुप्ता, रमेश सिंह पप्पु, राकेश राय, मयंक जायसवाल, अनिल पांडेय, संदीप सिंह सोनू, सुनील गुप्ता, अनुप जायसवाल और सोनम शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने ली शपथ


गाजीपुर। शुक्रवार को एम बी बी एस द्वितीय बैच सत्र 2022-23 के छात्रों का white coat एवं चरक शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजकीय मेडिकल कालेज में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अर्याका अखौरी कि उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस समारोह में प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, वरिष्ट कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त फैकल्टी मेम्बेर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी छात्र-छात्राओ को उनके स्वर्णिंम भविष्य की शुभकामना देते हुए पठन-पाठन पर प्रोत्साहित किया। इस दौरान डा. अन्नू मक्कर ने कालेज के पिछले 1 वर्ष की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुप्रिया कुमारी ने किया तथा कार्यक्रम के समाप्ति पर डॉ नीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  

सात फेरे लेकर एकदूजे के हुए 342 जोड़े

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन शुक्रवार को आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में आयोजित किया गया। इस शादी समारोह का शुभारम्भं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पूर्व पिछड़ावर्ग उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, अपर मुख्य अधिकारी जि0पं0 सुजीत मिश्रा, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के 8 विकास खण्डो, नगर पालिका सदर, जमानिया, नगर पंचातय सैदपुर एवं जिला पंचातय के कुल 342 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे 5 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह  कराया गया।

सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की टीम को सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामुहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है। कार्यक्रम के अन्त मे जिलाधिकारी ने समस्त नव विवाहित जोड़ो, उनके परिजनो, उपस्थित आम नागरिको , अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात नियमो के पालन करने के सम्बन्ध मे शपथ दिलाई। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ो को उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की। आभार मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एंव कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया।  

कालोनी वासियों को नगर पालिका ने दिया 29 लाख का तोहफा

नगर पालिका परिषद ने लगभग 29 लाख की लागत से बने आनन्द बिहार कालोनी की सड़क का किया लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका द्वारा शहर के विकास कार्यों के लोकार्पण का सिलसिला लगातार जारी है। उसी क्रम में नगर के आनन्द बिहार कालोनी में नव निर्मित सी0सी0 सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का लोकार्पण कृष्ण बिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि न0पा0 अध्यक्ष सरिता अग्रवाल नगर के विकास के लिए इतना सजग हैं कि अपनी इस कार्यकाल के पूर्ण होते-होते उन्होंने कई विकास कार्यों का टेण्डर भी करा दिया है। आनन्द बिहार कालोनी की सड़क को इतना बेहतर बनवाकर सरिता जी ने वास्तव में आनन्द बिहार कालोनी को आनन्द देने का काम किया है। न0पा0 अध्यक्ष ने जिस प्रकार से अपनी पार्टी एवं अन्य दलों के सभासदों को साथ लेकर चली हैं और नगर के विकास में योगदान रहा है इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ। विशिष्ट अतिथि सरोज कुशवाहा ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा जिस प्रकार से हमारी पार्टी की अध्यक्ष सरिता ने किसी भी जाति, धर्म, सम्प्रदाय, पार्टी से हटकर हमारी जनता को कोई कष्ट न हो इसके लिए सभी वार्डों में बिना भेदभाव के बराबर का विकास कार्य किया है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने इस अवसर पर नगर पालिका के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं विकसित हेतु किए जा रहे प्रयास में लोगों से सहयोग करने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नं0 25 के आनन्द बिहार कालोनी में अनिरूद्ध पाण्डेय के मकान से मुनीब के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली एवं सी0सी0 सड़क का लगभग 29 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है। उन्होंने नगर में प्रत्येक क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए सड़कों के निर्माण के अतिरिक्त हैण्डपम्प मरम्मत, पम्प हाउस मरम्मत, ओवरहैण्ड टैंक की सफाई-रंगाई-पोताई, कुँओं का सौन्दर्यीकरण, मार्ग निर्देशन पट्ट आदि की चर्चा करते हुए हाउस टैक्स-वाटर टैक्स (स्वकर) में 50 प्रतिशत की कमी को लागू करने के बारे में भी चर्चा की। व्यासमुनि राय ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास को जमीन पर उतारने का काम करने का काम नगर पालिका ने किया है। सरस्वती विद्या मन्दिर के पूर्व प्रधानाचार्य श्रीनिवास पाण्डेय ने कहा कि नगर के विकास के लिए जो छटपटाहट मैंने विनोद अग्रवाल में देखा है वह कोई सच्चा साधक एवं सौहार्द हृदय वाला व्यक्ति ही कर सकता है इसके लिए उन्हें आशीर्वाद देता हूँ। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, डा0 आलोक नारायण राय, अजीत सिंह चुन्नु श्रीवास्तव, पारसनाथ सिंह, गिरधारी जायसवाल, सोमेश मोहन राय ने भी सम्बोधित किया। संचालन सभासद प्रतिनिधि रूपक तिवारी एवं आभार प्रकाश क्षेत्रीय सभासद कमलेश बिन्द ने किया। इस अवसर पर शिला श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, राजमती, मधु देवी, सितारा देवी, भागमनी, अर्चना चौरसिया, साविता देवी, चन्द्रावती देवी, अंगद गुप्ता, अनिरुद्ध पाण्डेय, विजय सिंह, सुधीर मिश्रा, अप्पू गुप्ता, सुशील सिंह, बजरंगी सिंह, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, लाले यादव के अलावा सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अजय राय दारा, नेहाल अहमद, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, शेषनाथ यादव, नफीस भाई, संजय कटियार, कमलेश श्रीवास्तव, संजय राम, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त हर्षित सिंह, योगेश शुक्ला, प्रीति गुप्ता, नवनीत सिंह, अजय सिंह शास्त्री, रामानुज राय, प्रमोद गुप्ता, अनूप सिंह, मन्नू तिवारी, बबलू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

गैंगेस्टर गिरफ्तार

गाजीपुर। भावरकोल थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने मुखबीर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त सुरेश बिन्द पुत्र चन्द्रदेव बिन्द उर्फ देऊ निवासी साल्हर खाम थाना करीमुद्दीनपुर को गुरूवार की सुबह सोनाडी मोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए अभियुक्त के उपर थाना करीमुद्दीनपुर में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

शाह फैज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता में मारी बाजी

गाजीपुर। नगर के शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल, नौबतपुर, ज़िला-चंदौली में टेनिस वॉलीबाल संस्था, उ०प्र० द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में स्वर्ण पदक, रजत पदक व कांस्य पदक जीत कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 3 व 4 दिसंबर को किया गया था। इस प्रतियोगिता में राज्य की कुल छः टीमों ने भागीदारी की, जिसमें शाह फैज़ विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। शाह फैज़ विद्यालय की तरफ़ से अंडर 21 के अंतर्गत प्रियांशु यादव कक्षा 12 ने डबल वर्ग में स्वर्ण पदक, अमन सिंह कक्षा 12, मिक्स डबल वर्ग में रजत पदक, अलीम अशरफ कक्षा 11 डबल वर्ग में स्वर्ण पदक, सिद्धि अग्रवाल कक्षा 11 डबल वर्ग में स्वर्ण पदक, दीपिका सिंह कक्षा 11 एकल वर्ग में रजत पदक एवं आलोक रंजन यादव कक्षा 12 एकल वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक पहुँचाने का काम किया। विद्यालय के क्रीड़ा अध्यापक देवेंद्र प्रसाद प्रजापति एवं आमना उबैद के संचालन एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से यह जीत हासिल हुयी। आज शाह फैज़ विद्यालय जिले में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। विद्यालय को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इस जीत के साथ ही विद्यालय के दो छात्रों आलोक रंजन यादव कक्षा 12 एवं सिद्धि अग्रवाल कक्षा 11 का चयन राष्ट्र स्तरीय टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। इस खबर से समस्त विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। इसी क्रम में गुरुवार को विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने चयनित छात्र एवं छात्राओं को ट्राफ़ी, मेडल एवं स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया एवं इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी व भविष्य में अन्य खेलों में भी इसी तरह की सफलता के लिए कामना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की को-आर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया।

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो यहां कराएं अपडेट

गाजीपुर। जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार देर साम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार मे हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को जनपद के नागरिको के आधार अपडेसन हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक जिसका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपने नजदीकी आधार केंद्र जाकर आधार अपडेट जरुर कराये। गाजीपुर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गाजीपुर में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके। इसके लिए विशेष आधार कैपो का आयोजन किया जा रहा है। आधार अपडेस हेतु शून्य से 1 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य केंद्रो पर, 0 से  5 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रोपर और  0 से सभी उम्र के व्यक्ति तक का सी0एस0सी0 केन्द्रो पर आधार अपडेसन किया जायेगा। जैसा की हम जानते है की आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिए इसका अपडेटेड होना जरुरी और लाभदायक है। अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती हैं। आधार में एक खास फीचर है की आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते है विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखे। इस सन्दर्भ में निवासियों को सलाह दी जाती है की अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपना आधार अपडेट जरुर कराये। आधार अपडेट के लिए अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट कराये, इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये हैं। आप अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण https://myaadhaar.uidai.gov.in/ से ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते है जिसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रूपये है। अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग इन करें। आप आधार भुवन पोर्टल  https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है। गाजीपुर में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 248 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 9145 नए आधार नामांकन और लगभग 20196 आधार अपडेट किए हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय फैमिली आई0डी0 बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है। जिससे आधार के माध्यम से बेहतर सुविधाए निवासियों को दी जा सकेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य में अगर आधार में पहचान के दस्तावेज तथा पते के दस्तावेज अपडेटेड हैं तो सर्विसेज डिलीवरी में ज्यादा समन्वय हो पायेगा और ज्यादा पारदर्शिता आएगी।