All posts by tiwarishivpratap

डीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का दिया निर्देश

बगैर लाइसेंस के शराब पिलाई तो होगी कार्यवाही

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक बुधवार को राइफल क्लब सभागार मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में भूखण्ड स्थानान्तरण पर चर्चा, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन और पी एम स्वनिधि योजना सहित अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी। निवेश मित्र के अन्तर्गत अनुमतियॉ, अनापत्तियॉ, पंजीयन और लाइसेन्स आदि के सम्बन्ध में माह नवम्बर, 2022 में निवेश मित्र वेबसाइट पर समय-सीमा के अन्तर्गत श्रम विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड, अग्निशमन विभाग, कृषि विभाग, उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी, एम0ई0एम0ई विभाग, रजिस्टर्ड फर्म सोसाइटी एण्ड चिट्स, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, बाट माप विभाग, ग्राउण्ड वाटर विभाग तथा समय -सीमा पश्चात् ग्राउण्ड बोर्ड आफ रेवन्यू का प्रकरण पोर्टल पर लम्बित पाये जाने पर जिलाधिकरी आर्यका अखौरी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-सीमा के अन्तर्गत लम्बित प्रकरण को तत्काल निस्तारित कराए। उन्होने बताया कि उद्योग बन्धु के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 96 लक्ष्य के सापेक्ष 116 स्वीकृत एवं 91 वितरित, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 99 लक्ष्य के सापेक्ष 55 स्वीकृत एवं 42 वितरित एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना में 10 लक्ष्य के सापेक्ष 15 स्वीकृत 8 वितरित किया गया। इसी क्रम में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 40 लक्ष्य के सापेक्ष 38 स्वीकृत एवं 21 वितरित किया गया। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अन्तर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 70 लक्ष्य के सापेक्ष 102 स्वीकृत एवं 74 वितरित, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत 11 लक्ष्य के सापेक्ष 11 स्वीकृत एवं 11 वितरित किया गया। जिला नगरीय विकास अभिकरण के अन्तर्गत डे-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में 45 लक्ष्य के सापेक्ष 25 वितरित, पी0एम0 स्वानिधि योजना (प्रथम ऋण 10000.00 रुपया 4375 लक्ष्य के सापेक्ष 5162 स्वीकृत एवं 5055 वितरित एवं पी0एम0 स्वनिधि योजना द्वितीय ऋण 20000 रुपया 1583 लक्ष्य के सापेक्ष 777 स्वीकृत एवं 621 वितरित किया गया। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र जैन ने उद्यमियों को अवगत कराया कि आबकारी विभाग द्वारा पोर्टल http://www.upexciseportal.in पर यूज फुल पब्लिक सर्विसेज मे ओकेजन बार लाइसेंस, होम बार लाईसेंस, हास्पिटल संस्थान के लिए स्प्रिट हेतु परमिट केमिस्ट के लिए एन डी एल डी लाईसेंस सहित आदि अनेक सुविधाए उपलब्ध कराई गयी है, जिसके लिए ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। उन्होने बताया कि होटल /रेस्टोरेन्ट में बार अनुज्ञापन प्राप्त करने हेतु व आबकारी से सम्बन्धित किसी उद्योग की स्थापना हेतु अपने प्रस्ताव आबकारी विभाग मे प्रस्तुत कर सकते है। इसके लिए उन्होने यह स्पष्ट किया कि यदि कोई होटल रेस्टोरेंट बगैर उचित लाईसेंस के अपने प्ररिसर में शराब पिलाते पाये जाता है तो उसके विरूद्ध न केवल आबकारी व अन्य सुसंगत अधिनियमो मे कार्यवाही की जायेगी। बल्कि उसको दिये गये अन्य लाईसेस को भी रद्द करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कुछ ईट भटठो पर कच्ची शराब के बनने और बिकने की शिकायत प्राप्त होती है जो दण्डनीय है, ऐसा पाये जाने पर सम्बन्धित भट्ठा मालिक को भी उत्तरदायी मानते हुए आबकारी एवं अन्य सुसंगत अधिनियमो मे उनकेे विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। कहा कि प्रतिष्ठानों जैसे राईस मिल आदक के गोदाम व भूमि का उपयोग अवैध गतिविधियों मे ना हो। यदि ऐसी कोई भी सूचना मिलती है तो उसे विभाग/पुलिस/प्रशासन से साझा करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियो से उनकी समस्याओ का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य, एवं सम्बन्धित अधिकारी , उद्यमी एस के दूबे, प्रदीप सिंह, व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा, एवं अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार

विद्युत कर्मियों का कार्य बहिष्कार।


गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज दूसरे दिन बुधवार को भी कार्य बहिष्कार रहा। जिसमे बिजली कर्मचारियों, अवर अभियंताओं व अभियंताओं की न्यायसंगत समस्याओं के निराकरण के लिए हड़ताल पर रहे। जिसमे ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं की ज्वलंत समस्याओं से समाधान हेतु प्रबंधन का हठवादी व दंडात्मक रवैया बना हुवा है जिससे बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है। वही जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि हम विद्युत कर्मियों ने कल मगंलवार को ऊर्जा चेयरमैन एवम भ्रष्ट प्रबंधन के खिलाफ मसाल जुलूस निकाल कर अपने एकता का परिचय देते हुवे सरकार को दिखा दिया है कि ऐसे चेयरमैन एम देवराज के साथ कोई भी अधिकारी एवं विद्युत कर्मी कार्य करने को तैयार नहीं है, जिसमे ऐसे तानाशाह चेयरमैन को तत्काल पद से हटाया जाए तभी प्रदेश के सभी विद्युत कर्मी स्वच्छ वातावरण एवम भय मुक्त होकर अपने कार्य को संपादित करेगे। वही बिजली कर्मियों को एलएमभी 10 की सुविधा जारी रखा जाय। वही समस्त बिजली कर्मियों /निविदा कर्मियों, संविदा कर्मियों को पिछले कई वर्षों से लंबित बोनस का भुगतान किया जाय। सभी रेगुलर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाय। सह संयोजक मिथिलेश यादव ने कहा कि तेलगाना, पंजाब, दिल्ली, उड़ीसा सरकार के आदेश के भांति ऊर्जा निगमों के समस्त संविदा/निविदा कर्मियों को नियमित किया जाय। वही सहायक अभियंता मिठाई लाल ने बताया कि इस चेयरमैन के रहते शुद्ध वातावरण में कोई भी अधिकारी कार्य करने को तैयार नहीं है क्योंकि इस अत्याचारी के रहते सभी विद्युत कर्मी भय एवम तनाव में कार्य कर रहे है और बराबर अवसाद ग्रस्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसमें ऊर्जा मंत्री एवम मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हमारे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से वार्ता कर हमारी पंद्रह सूत्रीय मांगो को तत्कल दिलवाए। हमलोग कार्य करने को तैयार हैं। हड़ताल में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता मोहन राकेश, अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह, चंद्रपाल सिंह, मनीष कुमार, आशीष चौहान, सहायक अभियंता सत्यम त्रिपाठी, अभिषेक राय, संतोष चौधरी, सुधीर सिंह, अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी, तपस कुमार, प्रमोद यादव, महबूब अली, कुलदीप नैय्यर, अमित गुप्ता, एस के ओझा, नीरज सोनी, रमेश मौर्या, दीपक कुमार, सूर्यनाथ, मोहम्मद यामीन, हर्षित राय, पंकज सिंह, विद्युत मजदूर पंचायत से अश्वनी सिंह, अजय विश्वकर्मा, अनीश अहमद, भानु सिंह, प्रवीण सिंह, प्रवीण पाण्डेय, विष्णु राय, बिजेंद्र यादव, शशिकांत कुशवाहा, प्रकाश राम, सुधीर सिंह, अमित सिंह, मनीष राय, पवन कुमार, कपिल गुप्ता, मदन यादव, ज्योतिकान्त, सलीम, विश्वजीत, विनय तिवारी सहित समस्त विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजिनियर संजय सिंह एव संचालन जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने किया।

वायरल वीडियो का युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। वायरल वीडियो मे सरेआम कट्टा लहराते हुए डान्स करने वाले अभियुक्त को सैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मुखबीर की सूचना पर कुछ दिन पूर्व ककरही गांव में शादी विवाह में सरेआम कट्टा लहराते हुए डांस करने के वायरल वीडियो के युवक विपुल कुमार निवासी नरायणपुर ककरही थाना सैदपुर को सादात अण्डर पास कस्बा से मंगलवार की रात एक कट्टा .315 बोर और एक कारतूस जिन्दा .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, उ0नि0 हैदर अली मंसूरी, कांस्टेबल बृजेन्द्र द्विवेदी और का0 अजय पटेल शामिल रहे।

जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

अंतरास्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत दो रजत व तीन कास्य पर जमाया कब्जा


दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

कीर्ति, इनेश व स्वास्तिक ने स्वर्ण पर जमाया कब्जा

सिद्धार्थ पाल व आनंद ने रजत पर जमाया कब्जा

ग़ाज़ीपुर। दिल्ली के त्याग राज स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 24 से 26 नवंबर तक पांचवी इंडिया इंटरनेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत व तीन कास्य पर जमाया कब्जा। ग़ाज़ीपुर आगमन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्लाउद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
डिस्ट्रीक्ट ग़ाज़ीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में कीर्ति सिंह, स्वास्तिक गुप्ता व इनेश चंद्र गुप्ता हैं तो वहीं सिद्धार्थ पाल व आनंद राज यादव ने रजत पदक प्राप्त किया तथा कास्य पदक प्राप्त करने वालों में दीपक, राहुल व सत्यम हैं।
उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी अपने खेल के प्रति लगातार प्रयासरत रहते हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, अनुज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष सरफराज खान व कोच सत्यदेव पांडे, मनोज कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

अचानक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विद्यालय मे उपस्थिति पंजिका, विद्यालय के कक्ष, रसोई घर, शौचालय एवं खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होने विभिन्न कक्षो मे जाकर वहां उपस्थित छात्र-छात्राओ से पढाई एवं अध्यापको के उपस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने बच्चो से खुद किताबे पढवाकर उनके ज्ञान का संज्ञान लिया। उन्होने बच्चो को ड्रेस में ही विद्यालय आने को कहां तथा उन्हे दिये जाने वाले मध्यान्न भोजन की जानकारी ली तथा बनाये गये भोजन को स्वयं खाकर चेक किया। जिलाधिकारी ने बच्चो में चॉकलेट का भी वितरण किया। कक्षो में कुछ बच्चो का स्वास्थ्य सही नही होने पर उन्होने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी से फोन कर चिकित्सको की टीम के माध्यम से जॉच कर उपचार कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय के रसोईयों को उनके वेतन की भुगतान की जानकारी ली तथा निर्देश दिया की खाना बनाते समय रसोईया अपने-अपने पोसाक का इस्तेमाल करते हुए साफ-सफाई का ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने शौचालय का निरीक्षण किया जिसमें साफ-सफाई का अभाव रहा और वाश-वेसिन भी गन्दा मिला जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने शौचालय के साफ-सफाई का निर्देश दिया तथा मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को बुलाकर विद्यालय की दशा सुधारते हुए प्रागंण में पौधरोपण एवं फूल-फुलवारी लगाने का निर्देश दिया। मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के होंगे 695 जोड़े

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जोड़ो के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम 2 और 9 दिसम्बर 2022 को आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) गोराबाजार में प्रातः 8 बजे से कार्यक्रम के समापन तक सम्पन्न होगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम को समुचित ढंग से ससमय सम्पन्न कराये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजन समिति के सदस्यो संग बैठक राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न्न हुआ। बैठक में मुख्य विकास अघिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्ड स्तर से कुल 695 जोड़ो का सामूहिक विवाह निर्धारित दो तिथियों 2 एवं 9 दिसम्बर 2022 को सम्पन्न कराया जायेगा। इस हेतु समिति के सदस्यो को उनके कार्यो/दायित्वो का विभाजन कर निर्देशित किया गयां है कि वे वैवाहिक स्थल पर अपने-अपने दायित्वो का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते हुए विवाह कार्यक्रम को सम्पन्न करायेगे। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में स्वागत समिति एंव अतिथियों को निमंत्रण से लेकर फूल माला, कलश स्थापना, खान-पान व्यवस्था, विवाह संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री की व्यवस्था, विवाह पंजीयन, सहायता राशि अन्तरण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किग, विद्युत, प्रकाश, मंच संचालन एवं लोक सास्कृतिक कार्यक्रम से लेकर स्थल की साफ-सफाई हेतु लगाये गये अधिकारियों /कर्मचारियों को निर्धारित तिथि के पूर्व संध्या तक अपने-अपने कार्याे को पूर्ण करने का निर्देश दिया है। वैवाहिक कार्यक्रम हेतु मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होने निर्देश दिया कि वैवाहिक कार्यक्रम में गठित समितियो के सदस्य सौपे गये कार्याे एवं उत्तरदायित्वो का निर्वहन करते हुए समय-समय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराते रहेगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, समिति के समस्त सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बंगाल के मालदा में उपचार के दौरान गाजीपुर के जवान की मौत

गाजीपुर। (जंगीपुर) भारत बंग्लादेश सीमा पर पं बंगाल के मालदा मे तैनात सीमा सुरक्षा बल 95 वीं बटालियन के कांस्टेबल अभिषेक तिवारी का रविवार को दौरान चिकित्सा निधन हो गया। जिनका पार्थिव शरीर सोमवार की शाम पैतृक निवास नोनहरा थाना क्षेत्र के चेतनपुर सुभाखरपुर पहुंचा। शव पँहुचते ही महिला पुरुषों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। अभिषेक तिवारी 30 वर्ष पुत्र प्रभा तिवारी निवासी चेतनपुर, सुभाखरपुर दो भाइयों मे बड़े थे और 2013 मे बीएसएफ मे बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। जिनको विगत दिनो ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहाँ कल रविवार को पूर्वाह्न उपचार के दौरान निधनं हो गया। निधन कि खबर पहुचते ही घर गांव के अलावा पुरे क्षेत्र मे शोक कि लहर व्याप्त हो गयी। वही मृतका कि पत्नी तथा एक छ वर्ष की बेटी एवं चार वर्ष के अबोध पुत्र का रो.रो कर हाल बेहाल है तथा माता पिता बेसुध है। शव के घर पहुचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, संकठा प्रसाद मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता, मनोज सिंह, अवधेश राजभर, राकेश यादव, प्रमोद राय और युवा नेता विवेकानंद पांडेय सहित अन्य ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना श्रद्धांजलि दी और जवान के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

लाखों की लागत से बने सड़कों को नपा ने किया जनता को समर्पित

वाह! नगर पालिका ने फिर किया 27 लाख की लागत से बने 4 सड़कों का लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका लगातार विकास कार्यों का लोकार्पण का कर रही है। इसी क्रम में रायगंज वार्ड में 27 लाख की लागत से बने 4 सड़को का लोकार्पण जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अशोक मिश्रा ने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि आज मुझे लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला। यहाँ की सड़को व गलियो का जो निर्माण कार्य हुआ है वह अत्यन्त सुन्दर, बेहतरीन व प्रशंसनीय है। उन्होंने न0पा0 अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के गृहणी होने के बावजूद भी जिस तन्मयता से नगर का विकास, अच्छी सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया है वह सराहनीय है। उन्होंने पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा के विकास कार्यों का पर्याय बनी भाजपा की सरिता अग्रवाल के विकास कार्यों की सराहना किया। कृष्ण बिहारी राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी राजनैतिक दल जनता का विश्वास प्राप्त करने के लिए अपने कार्यों से कोशिश करता है और वह कोशिश जनता की अपेक्षा पर वास्तव में खरा उतरती है तो पार्टी के नेताओं को निश्चित रूप से खुशी होनी चाहिए और मैं जब पार्टी का नेता हूँ तो वास्तव में मुझे इतनी खुशी हो रही है कि मैं कह नहीं सकता। आज मुझे खुशी है कि स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका निभाने वाले स्व0 गजानन्द के परिवार का व्यक्ति हमारी पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता है जो जनता के दिलो में बसा है और नगर के विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं जिससे नगर का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका नगर के विकास के लिए संकल्पित है और हम सब लगातार नगर के विकास का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने समय से पालिका कर्मियों को कूड़ा देने एवं पालीथिन का उपयोग न करने की अपील की।

पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि कुल 4 सड़को क्रमशः संगतकला में बुल्लु सैनी के मकान से नूर मुहम्मद के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली लगभग 10 लाख, पवहारी टोला में सोनू गुप्ता के मकान से इमामुउद्दीन के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली लगभग 7 लाख, नौरंगाबाद में लालचन्द रेवड़ी के मकान से बिरजू यादव के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क लगभग 4 लाख एवं संगतकला में सरस्वती बाल विद्या मन्दिर से हीरालाल गुप्ता के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क लगभग 6 लाख कुल 27 लाख की लागत से बनाया गया है जो आम नागरिकों के आवागमन के लिए बहुत ही उपयोगी होगा। उन्होंने नगर के विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए ओपियम फैक्ट्री से ददरीघाट को जोड़ने वाली नई सड़क के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उस सड़क का टेण्डर हो गया है जो जल्द ही उस सड़क को अच्छी सड़क बनाकर आम जनता के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी। कार्यक्रम को गुलाम कादिर राईनी, योगेश सिंह, सुरेश बिन्द, रूपक तिवारी, सैफुर्रहमान, बड़े महाराज, रामानुज राय, जमील अहमद, योगेश शुक्ला आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मुरारी पाठक, संचालन सभासद कुंवर बहादुर सिंह एवं आभार भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नियाज अहमद, बुल्लु सैनी, रामजी गुप्ता, अशोक तिवारी, अभय सिंह, प्रीति गुप्ता, नफीसा बेगम, संजय गुप्ता, ओमनारायण सैनी, टिंकू अग्रवाल, अरूण श्रीवास्तव, मोती भार्गव, बब्लू जायसवाल, निखिल राय, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, बब्लू कुशवाहा, सुनील सिंह, जफर अहमद, गिरधर चौरसिया, सोनू गुप्ता, भानु केशरी, नवनीत सिंह, विवेक राय, प्रमोद गुप्ता, मन्नू तिवारी के अलावा सभासद/प्रतिनिधि अमरनाथ दुबे, समरेन्द्र सिंह, अशोक मौर्या, कमलेश श्रीवास्तव, अजय राय दारा, नेहाल अहमद, नफीस भाई, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, हरिलाल गुप्ता, कमलेश बिन्द, सहबान अली और परवेज अहमद सहित आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

डेंगू मरीजों के लिए बेड

डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित हुआ बेड

गाजीपुर। डेंगू का कहर इन दिनों पूरे प्रदेश में चल रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ विभाग के द्वारा जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए बेड को आरक्षित कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद पर भी डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए पांच बेड को आरक्षित कर दिया गया है। हालांकि मौजूदा समय में मोहम्मदबाद तहसील के अंतर्गत डेंगू मरीज मिलने की कोई सूचना नहीं है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि डेंगू के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद पर 5 बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। जो कभी भी आपतकालीन स्थिति में पीड़ित मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श पर रखा जा सकता है। अभी तक क्षेत्र के अंतर्गत जो डेंगू मरीज हैं उन पर ब्लाक रैपिड रिस्पांस टिम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी इमरजेंसी सेवा के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया की आम जन सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पुरे बाहर के पैंट एवं शर्ट पहने, छतों या घरों में कबाड़ की समान को हटा दें, कुलर, गाड़ी के टायर, बंद गमलों इत्यादि को देख ले के उसमें पानी इकट्ठा न हो, यदि हो तो उसकी विधिवत सफाई करें। पानी की टंकियों की सफाई अवश्य करा लें, गाय एवं गौशालो की सफाई नियमित रूप से करते रहे। क्योंकि यहां मच्छरों को पनपने के लिए स्थान मिलते हैं। नालियों की सफाई एवं घर के पास कूड़ा कचरा न रहने दें। गांव के तालाबों, कुओं की सफाई भी इन दिनों आवश्यक है। क्योंकि ऐसे स्थानों पर मच्छरों को पनपने का स्थान मिलता है।

खिड़कियां एवं दरवाजों को बंद रखें सम्भव हो तो खिड़कियों एवं दरवाजों में जाली लगा लें जिससे बाहरी मच्छरों का प्रवेश न हो पाए। इन सभी आवश्यक सावधानियां को यदि हम अपने नियमित दिनचर्या में रखते हैं तो हमारे आस पास मच्छरों को पनपने का स्थान नहीं मिलेगा। और हम पूर्णतः सुरक्षित रहेंगे। इसी क्रम में सर्दी, जुकाम, बुखार इत्यादि किसी भी तरह की समय पर तत्काल स्थानीय प्राथमिक/ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिकारी से अवश्य सम्पर्क करें जिससे समय से आपको उचित परामर्श मिल सके।

तीन गिरफ्तार, तमंचा बरामद

गाजीपुर। आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्तों को नन्दगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि चन्दन कुमार सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह ग्रा0 बरहपुर थाना नन्दगंज के ऊपर 18 नवंबर को नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर निवासी कुन्दन सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह, सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह और निरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्वत ने अवैध तमन्चे से फायर कर दिया था। जिसके सम्बन्ध मे चन्दन कुमार सिंह के लिखित तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान रविवार को उ0नि0 मंशाराम गुप्ता अपने पुलिस कर्मियों के साथ रात्रि गस्त कर रहे थे। गस्त के दौरान सोमवार की सुबह 6 बजे थाना क्षेत्र के साई मैरेज हाल के पास कुछ बराती सडक किनारे लड झगड रहे थे। जिसको देख मौके पर उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता पहुंचे। पुलिस को देखकर सडक के किनारे दुकान के पास खडे तीन व्यक्ति सकपकाकर आगे बढने लगे। पुलिस वाले जब रोककर तीनों से कडाई से पूछताछ किया तो एक ने अपना नाम कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह उर्फ जन्नू सिंह निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज, दूसरे ने अपना नाम सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह ग्राव बरहपुर थाना नन्दगंज और तीसरे ने अपना नाम नीरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्तव निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज बताया। इस दौरान जब कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह की तलाशी ली गई तो उसके पास एक अदद देशी तमन्चा बरामद हुआ। तमंचे के बारे में कडाई से पूछताछ करने पर कुन्दन ने बताया कि 18 नवंबर को इसी तमन्चे से हमने फायर किया था। अभियुक्त के निशादेही पर घटना स्थल से अवैध तमन्चे से किए गए फायर का बुलेट बरामद कर गिरफ्तारी की गयी। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मंशाराम गुप्ता, कांस्टेबल राजेश कुमार, का0 जय प्रकाश यादव और का0 आशुतोष पासवान शामिल रहे।