All posts by tiwarishivpratap

डीएम ने दी किसानों को सलाह, कहा….

गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिती मे ग्राम अतरौली तहसील सदर में शिवमुनि के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराई गयी। इस दौरान 43.03 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गयी। जिसमें 23.130 किग्रा उपज तौलाई के दौरान प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 53.14 कुन्तल उपज जनपद में पैदावार अनुमानतः लगाया गया।
जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने की सलाह दी, जिससे उन्हे अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी मृत्युन्जय सिंह,  तहसीलदार अभिषेक राय और ग्राम प्रधान दीना नाथ उपस्थित रहे।

जिले में 5 जेट्टियों का होगा निर्माण, डीएम और एमएलसी ने देखा सीएम का लाइव प्रसारण

गाजीपुर। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की तकनीकी एवं आर्थिक सहायता के माध्यम से 746 करोड़ की लागत से जलमार्ग विकास परियोजना के तहत अर्थगंगा की संकल्पना पर उत्तर प्रदेश में जलमार्ग संख्या 1 ( गंगा नदी के तटों पर 15 स्थानों पर वाराणसी से लेकर बलिया तक आधुनिक सामुदायिक जेट्टियों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को इन 15 सामुदायिक जेट्टियों में से 7 जेट्टियों का लोकार्पण तथा 8 जेट्टियों का शिलान्यास मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा संत रविदास घाट वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। इस उपलक्ष्य पर कलक्टर घाट मे शुक्रवार को कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण दिखाया गया। जनपद मे भी 5 जेट्टियों का निर्माण किया जाना है, जिसमे चोचकपुर, दुनगुनपुर, सैदपुर, जमांनियां एवं कलक्टर घाट पर जेट्टियों का निर्माण किया जायेगा। इन सामुदायिक जेट्टियों पर नाव के ठहराव एवं यात्रियों के उतरने चढ़ने के हेतु उचित व्यवस्था तथा तट पर आने वाले यात्रियों के ठहराव एवं विश्राम हेतु एक विश्राम स्थल इत्यादि सहित विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इन सामुदायिक जेट्टियों के निर्माण के उपरांत एक समझौते के तहत जिला प्रशासन / स्थानीय संस्थाओं को स्थानांतरित कर दिया जाएगा जो आगे इसे उपयोग में लाने हेतु उचित माध्यम से रखरखाव एवं परिचालन की व्यवस्था देखेंगे। आरंभ में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण 2 साल के समझौते के तहत निर्माण करने वाली संस्था के माध्यम से इसकी रखरखाव हेतु व्यवस्था करेगा। इन सामुदायिक जेट्टियों के माध्यम से नदी तट पर रहने वाले किसान, छोटे व्यापारी, उद्यमी, मछुआरे एवं अन्य नागरिकों को नदी के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने एवं नदी के आर-पार परिवहन को सुगम बनाया जा सकेगा। इनके निर्माण से आस पास के क्षेत्र में लघु औद्योगिक इकाईयों को बल मिलेगा तथा रोजगार की बढ़ोतरी होगी। इस कार्यक्रम मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रभुनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, सी0ओ सिटी गौरव सिंह, एस0पी0 सिटी गोपीनाथ सोनी, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, एम एल सी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

वायरल सिपाही ने गाजीपुर के पुलिस लाइन का विडियो किया वायरल

गाजीपुर। जनपद फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर सुर्खियों में आए सिपाही मनोज कुमार का तबादला गाजीपुर हो गया है। जहां सिपाही अब गाजीपुर पुलिस लाइन की पोल खोलने के साथ ही व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। बता दें कि वायरल वीडियो में सिपाही ने पुलिस लाइन के मेस एवं शौचालय की साफ-सफाई के साथ जर्जर व्यवस्था को दिखाया है। वायरल वीडियो में सिपाही मनोज बता रहा है कि मैं वहीं सिपाही हूं, जिसने फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में बने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था और बवाल हुआ था। इसके बाद सिपाही भोजनालय कक्ष के बाहर का दृश्य दिखाता है, जहां कूड़ा फैला रहता है। फिर शौचालय और बाथरूम की गंदगी को दिखाने के साथ बाथरूम के जर्जर फर्श को दिखाकर पुलिस लाइन की पूरी व्यवस्था को आईना दिखा रहा है। मालूम हो कि फिरोजाबाद से कुछ ही दिन पूर्व सिपाही की गाजीपुर तैनाती हुई है। फिलहाल वह पुलिस लाइन में तैनात है। इसके द्वारा पुलिस लाइन की व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवाल से उच्चाधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

जेल में बंद बंदियों से बात कर दिया निर्देश

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर की पूर्णकालिक सचिव, कामायनी दूबे, द्वार Haq Humara Bhi To Hai@75 अभियान के अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया एवं जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1130 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 1025 पुरूष, 51 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल 3 बच्चे निरूद्ध है व 54 अल्पवयस्क है। बंदियों को सुबह का नाश्ता-दलिया, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, उर्द, राजमा की दाल, सब्जी (आलू, मूली), शाम का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पालक, मूली)। पूर्णकालिक सचिव द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा दिवस देश के सभी नागरिकों को उचित, निष्पक्ष और सर्वसुलभ न्याय प्रक्रिया तक पहुुंच सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के सुभेद्य और वंचित वर्ग के लोगो को निःशुल्क न्याय प्राप्ति हेतु सहायता एवं समर्थन जुटाना होता है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया एवं जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। पूर्णकालिक सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव व उप कारापाल कलमचन्द उपस्थित रहे।

छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ


गाजीपुर। गुरुवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार जिले में चल रही योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत भ्रूण हत्या, बाल एवं बालिकाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ राजकीय बालिका इण्टर कालेज में बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, महीला कल्याण अधिकारी नेहा राय, वन स्टाप सेन्टर से केस वर्कर प्रियंका प्रजापति, जिला समन्वयक शिखा सिंह गौतम, लक्ष्मी मौर्या एवं विद्यालय के प्रधानार्चाय शालिनी श्रीवास्तव व विद्यालय के समस्त अध्यापक गण उपस्थित थे।

सिटी हॉस्पिटल के डाक्टरों ने किया किडजी स्कूल के बच्चों का हेल्थ चेकअप

किडजी स्कूल ने किया मेडिकल कैंप का आयोजन, उप जिलाधिकारी सदर ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। गुरुवार को किडजी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूल के विद्यार्थियों का संपूर्ण शारीरिक चेकअप किया गया। बता दें कि इस हेल्थ चेकअप में जिले के प्रतिष्ठित सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बच्चों का मेडिकल चेकअप किया। जिसमें डॉ अवनीश मिश्रा एमबीबीएस एमएस हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर, मोईज बीडीएस दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर शम्स जनरल फिजिशियन, डॉक्टर सोनू यादव एवं आंख नाक के स्पेशलिस्ट के द्वारा जांच की गई तथा हेल्थ कार्ड देकर अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कैंप का उद्घाटन सदर उप जिला अधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने फीता काटकर किया। उन्होंने स्कूल के बच्चों को चॉकलेट और विटामिन डी सैशे‌ भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि किडजी स्कूल विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर माहौल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और खेलकूद के साथ अध्ययन का एक सुंदर वातावरण उपलब्ध करा रहा है। मेरी शुभकामनाएं इस विद्यालय और यहां के विद्यार्थियों के लिए सदैव है। कैंप में विद्यालय की प्रिंसिपल जेनब फातिमा, कोऑर्डिनेटर शिवानी पांडे नेहा मैम, कीर्ति मिश्रा, रजदेपुर प्रधान जोगी यादव और सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम का विशेष योगदान रहा।

विद्युत विभाग के अवर अभियंताओ ने की बैठक

अवर अभियंताओ ने की बैठक


गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा की मासिक बैठक गुरुवार को अंधऊ पावर हाउस के संगठन भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान में विद्युत आपूर्ति तथा राजस्व वसूली और नेवर पैड पर कार्यवाही में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंताओं ने विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जनपद अध्यक्ष अवर अभियंता रोहित कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान में शासन तथा उच्च प्रबंधन द्वारा बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा उपभोक्ताओं की शिकायत के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक न्यूनतम संसाधन जैसे डैमेज पोल, तार को बदलने हेतु आवश्यक सामग्री ,लंबी दूरी की स्पेन के बीच में लटके हुए तारों को बीच में पोल लगाने का एस्टीमेट, विभिन्न ग्रामों में अति भारीत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का स्टीमेट उच्च प्रबंधन को और अभियंताओं द्वारा प्रेषित किया गया है लेकिन आवश्यक सामग्री नहीं मिल पाने के कारण विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होता है। जनपद प्रचार सचिव तपस कुमार द्वारा बताया गया कि बिना किसी पूर्व नोटिस के अवर अभियंता प्रेमचंद के गलत निलंबन के खिलाफ तत्काल अग्रिम प्रत्यावेदन देकर यदि प्रबंधन द्वारा बहाली नहीं होती है तो जिले के समस्त अवर अभियंता वर्क टू रूल के तहत काम करेंगे। वही अवर अभियंता शैलेंद्र ओझा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में अवर अभियंताओं को क्षेत्रों में राजस्व वसूली हेतु बिना सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएं तथा काम करने वाले लाइनमैन को भी सुरक्षा उपकरण प्रबंधन द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया और अव्यवहारिक राजस्व वसूली हेतु दबाव बनाकर गलत तरीके से उच्च प्रबंधन द्वारा अवर अभियंताओं के खिलाफ उत्पीडातमक कार्रवाई की जा रही है जिसके खिलाफ सभी को एकजुट रहना पड़ेगा। आज की सभा में मुख्य रूप से राज्य विद्युत परिषद के इंजीनियर हर्षित राय ,चित्रसेन प्रसाद ,गुड्डू चौहान ,शैलेंद्र कुमार ओझा, अमित गुप्ता ,शशिकांत पटेल,प्रेमचंद ,रामप्रवेश चौहान ,अश्वनी कुमार,आशीष यादव ,कुलदीप नैय्यर,अनिल , पंकज सिंह,नीरज सोनी, तारा शंकर , महबूब आलम ट्रांसमिशन के अवर अभियंता रमेश कुमार , राजकुमार ,राजन चौबे सहित समस्त जिले के अवर अभियंता उपस्थित रहे।

पंचायत अध्यक्ष और डीएम के हाथों स्मार्टफोन पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

गाजीपुर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण जनपद के महाविद्यालयों, आई0टी0आई0, पालीटेक्निक संस्थानों आदि मे वितरण किया जा रहा है। इस क्रम मे बुधावर को ओमजी पी0जी0 कालेज गौरा, जखनियां मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिती मे कुल 6 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं मे कुल 810 स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज आपने अपनी योग्यता के बल पर यह स्मार्टफोन प्राप्त किया है। आज के युग मे बिना तकनीकी के मानव जीवन यापन करना कठिन है। जब से इलेक्ट्रानिक डिवाइस हमारे जीवन मे आई है तब से हमारा जीवन आसान हो गया है। गुगल, यू-ट्यूब के माध्यम से हम बहुत सारी जानकारियां  इकट्ठा कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र मे यह तकनीकी बहुत ही लाभदायक है। जिलाधिकारी ने इस डिवाइस का कभी दुरूपयोग नही करने केा कहा। इस अवसर पर सभी कालेजो के प्रधानाचार्य, उपजिलाधिकारी जखनियां,जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 भानुप्रताप सिंह , पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग कल्याण प्रभुनाथ चौहान, सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

गाजीपुर में चिकित्सा सुविधा की गुणवत्ता को परखने पहुंची पीआरसी की टीम

भारत सरकार के पीआरसी टीम ने 3 दिनों में जनपद के चिकित्सा सुविधा की गुणवत्ता को परखा

गाजीपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार के अंतर्गत पीआरसी नई दिल्ली की टीम के द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किए जाने का कार्य 7 नवम्बर से चल रहा है। जिस के क्रम में टीम के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत तैनात अपर चिकित्सा अधिकारी, प्रोग्राम नोडल ,अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर के साथ ही साथ अन्य लोगों के साथ बैठक कर चिकित्सा इकाइयों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर रहे हैं।

जिला क्षय रोग केंद्र के जिला समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के द्वारा पिछले दिनों एक पत्र आया था। जिसमें 7 नवंबर से 9 नवंबर के मध्य पीआरसी नई दिल्ली की टीम के द्वारा जनपद के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। जिसके अंतर्गत टीम के द्वारा 7 नवंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सभी नोडल अधिकारियों व अन्य के साथ बैठक लिया गया। जिला महिला चिकित्सालय में जनवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक के सिजेरियन प्रसव का रिकॉर्ड एवं कार्यरत स्टाफ नर्स एवं चिकित्सक के बारे में जानकारी ली गई। इसके पश्चात टीम पीएचसी हाथीखाना पर नोडल अधिकारी अर्बन एवं हेल्थ कोऑर्डिनेटर चिकित्सक एवं समस्त स्टाफ के साथ भी बैठक कर चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई ।

इसी के क्रम में 8 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद एवं हेल्थ वैलनेस सेंटर एवं उप केंद्र पर समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ के साथ ही बीपीएमयू के साथ बैठक कर चिकित्सा सेवाओं का फीडबैक लिया। इसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधऊ पर भी चिकित्सक एवं स्टाफ के साथ फीडबैक लिया गया। इसके अलावा 9 सितंबर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम सैदपुर पहुंची जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक सहित तमाम चिकित्सक को वहां पर कार्यरत स्टाफ के साथ ही बीपीएमयू यूनिट के साथ बैठक कर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधित जानकारी लिया।

गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण, फिर……

स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के बाद एलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा जारी किए निर्देश

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम के द्वारा 1 दिन पूर्व मंगलवार को गाजीपुर भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं डेंगू से प्रभावित मरीजों के समुचित उपचार व व्यवस्थाओं के विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिया था। जिस के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बुधवार को जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में निर्देश जारी किया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद का निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद उन्होंने कई तरह के निर्देश दिए गए हैं। उसी के क्रम में उन्होंने सभी चिकित्सालय में साफ-सफाई प्रतिदिन कराने के निर्देश के साथ ही सभी चिकित्सकों पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कार्मिकों की उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन पांच सामुदायिक प्राथमिक एवं नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,हेल्थ वैलनेस सेंटर ,उप केंद्र का निरीक्षण कर फोटो विभागीय ग्रुप में प्रेषित करने का भी निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित समय से ओपीडी सेवा शुरू करने ,आने वाले मरीजों को दवा एवं जांच हेतु परामर्श देने, निशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करें । यदि किसी मरीज के परिजन के द्वारा यदि बाहर की जांच एवं दवा के संबंध में शिकायत की जाएगी तो संबंधित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्यवाह की जाएगी।

इसके अलावा समस्त चिकित्सालय पर एडीएल के सापेक्ष दवा की उपलब्धता रहे यदि दवा उपलब्ध ना हो तो मांग पत्र तैयार कर केंद्रीय औषधि भंडार से दवा प्राप्त करें तथा एंटी रेबीज एवं एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। सभी इकाइयों पर शुगर एवं बीपी की दवा उपलब्ध रहे।

डेंगू की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। डेंगू के मरीज पाए जाने पर नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा जनपद में चलने वाले चार मोबाइल मेडिकल वैन को डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में ही लगाकर दवा वितरण कराया जाए।

उन्होंने बताया कि निर्देश का पालन सभी चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।