All posts by tiwarishivpratap

निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारम्भ

निपुर भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण प्रारम्भ

गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के लिए ब्लॉक स्तरीय शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी देवकली में बुधवार को प्रारम्भ हो हुआ। इस चौथे दिवस प्रशिक्षण की शुरुवात एडी बेसिक कमल किशोर सिंह तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदयचं राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक के 100 शिक्षको का प्रशिक्षण 50 -50 बैच में किया जा रहा है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवम सत्रवार सन्चालन का अनुश्रवण एडी बेसिक कमल किशोर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एडी बेसिक ने प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड के कारण लर्निंग गैप को भरपाई करने, निपुण भारत मिशन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बाइस सप्ताह, महत्वपूर्ण गतिविधियां तथा प्रभावी शिक्षण सामग्री के उपयोग के बारे में बताया गया। शासन द्वारा निपुण भारत मिशन को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से कक्षा तीन तक के छात्रों में भाषा व गणित (बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान) की आयु व कक्षानुरूप दक्षताए विकसित करने के लिए विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं शिक्षण सामग्रियों का उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाषा व गणित विषय की वार्षिक , साप्ताहिक एवं दैनिक शिक्षण योजना, विस्तृत व संक्षिप्त योजना, अभ्यास पत्रकों के उपयोग, छात्रों के उपचारात्मक शिक्षण ,पुनरावृति व आकलन, वार्षिक एवम साप्ताहिक आँकलन का अंकन प्रिंट रिच सामग्री , पुस्तकालय व रोचक गतिविधियों के उपयोग व क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई। एडी बेसिक द्वारा बीआरसी का निरीक्षण भी किया गया। प्रशिक्षण में एआरपी पारसनाथ चौहान, रूपेंद्र दूबे ,संतोष यादव, धनञ्जय सिंह तथा के0 आर0 पी0 द्वारा दिया जा रहा है। एडी बेसिक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण के बाद विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें तथा अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएं। इसी अवसर पर राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयचंद रॉय ने कहा कि प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण सत्रवार और शिक्षण प्रदान करेंगे , आपका यह प्रयास निपुण भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । प्रशिक्षण का संचालन अशोक यादव एवम धनञ्जय सिंह ने किया ।

शाह फैज स्कूल में मनाई गई विद्यालय की संस्थापिका की पुण्यतिथि

गाजीपुर। हर साल की भांति इस साल भी शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को विद्यालय की संस्थापिका सईदा फैज़ की पुण्य तिथि मनाई गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्व धर्म प्रार्थना से किया गया। जिसमें इस्लाम धर्म के प्रार्थना आदिल नवाज़ खान, हिन्दू धर्म की प्रार्थना प्रियंका राय, सिख धर्म की प्रार्थना रश्मि श्रीवास्तव व ईसाई धर्म की प्रार्थना चंदना श्रीवास्तव ने किया। सभी धर्मों की प्रार्थना में एक ही बात सामने आयी कि आत्मा अजर अमर है, ईश्वर सर्वोपरी है और मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए ताकि उसके जाने के बाद लोग उसे उसके अच्छे कर्मों के लिए याद करें। आज हिंदी दिवस भी है जिसके लिए विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सबको बधाई दी। निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने मैडम फैज़ कि स्मृतियों को याद करते हुए बताया कि मैडम फैज़ ने इस विद्यालय को बहुत ही कठिनाइयों में शुरू किया।

वह समय बहुत ही संघर्ष भरा रहा। विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन ने कहा की उनका चरित्र ऐसा था कि वक्त भी उनकी गुलामी करता था। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिया अदहमी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लड़कियों की शिक्षा व महिलाओं के उत्थान को प्रोत्साहित किया एवं उस दिशा में कार्य किया। स्मृतियों के इसी क्रम में समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि मैडम फैज़ का उद्देश्य था कि अगर हमें विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने अंदर सुधार की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि सना अदहमी ने कहा कि मैडम फैज़ सबको बहुत प्यार करती थीं और जो काम ठान लेती थीं उसे पूरा करती थीं। सहायक मैनेजर डॉ मीना अदहमी ने कहा कि मैडम फैज़ हर काम पूरी तन्मयता से करती थीं और किसी भी काम को ग़ैर ज़रूरी नहीं मानती थीं। कितना भी कठिन कार्य हो हिम्मत नहीं हारती थीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर ने भी अपने विचार साझा किये। उन्होंने बताया कि मैडम ने अपने कार्य से हर ह्रदय में जगह बनाया। विद्यालय के शिक्षक इकरामुल हक़ ने बताया कि मैडम हमेशा गरीबों को शिक्षित करना चाहती थीं व शिक्षकों को हमेशा अपने आपमें सुधार लाने के लिए प्रेरित करती रहती थीं। कार्यक्रम के सम्पन होने के बाद ज़रूरत मंदों की सहायता के लिए विद्यालय से अनाज, दवाई व कपड़े लेकर शिक्षकों की तीन टीम मदरसा, प्रभु की रसोई, चर्च व गुरुद्वारा भेजा गया। इस टीम में शोएब, मासूम जावेद, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश, चन्दन प्रसाद, चंदना श्रीवास्तव व रश्मि श्रीवास्तव सम्मिलित थे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी सदस्य शम्सी तथा सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

नपा चुनाव को लेकर सपाइयों ने की बैठक

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक बड़ी बाग स्थित एक गेस्ट हाउस में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव एवं बूथ कमेटी की समीक्षा की गयी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने हर कीमत पर नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। कहा कि लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है। शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। दीनदयाल उपाध्याय छोड़ सारे महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का भी आह्वान किया। कहा कि शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है। इस बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रभारी अहमर जमाल, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामयश यादव, जोखन यादव, बंटी, डा.अजय कुमार भारती, हर्षित यादव, हर्ष पांडे, अमित कुमार शर्मा, आलोक यादव, रोहित यादव, संजय विश्वकर्मा, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी ओपी यादव ने किया।

डाक्टर के सफल आपरेशन से मरीज को मिला नया जीवन

गाजीपुर। जमानियां मोड़ पर स्थित त्रिवेणी ट्रामा सिटी सेंटर अस्पताल में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक राय ने एक सफल ऑपरेशन कर जनपद समेत मंडल एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 26 वर्षीय अमर प्रकाश कुशवाहा निवासी ग्राम बेटाबर खुर्द पोस्ट बेटाबर कला जमानियां और 22 वर्षिय अजीजा खातून निवासी वलिदपुर भीरा मोहम्दाबाद गोहना मऊ जो लगभग एक साल से गले के सर्वाइकल के दर्द से परेशान थीं, जबकि उनके परिवार के लोगों द्वारा वाराणसी के बीएचयू एवं लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में कई जगह जांच एवं इलाज भी कराया। जहां चिकित्सकों ने यह बताया कि इनके बचने के 5 प्रतिशत ही उम्मीद है जिसको लेकर इनके घर वाले हार मान गए और त्रिवेणी ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल ले आए। जहां इनके परिवार वालों की उम्मीद जगी। जहां वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक राय द्वारा जांच करने के बाद बताया कि इनका इलाज संभव है। और यह फिर से अपने जीवन को जी सकते हैं। यहां इनका त्रिवेणी ट्रामा सिटी की न्यूरो सर्जरी की टीम डॉ आशीष तिवारी, डॉ सौरभ और एनेस्थेसिया के डॉ चंदन ने अपने सहयोगियों द्वारा सर्वाइकल का ऑपरेशन किया गया। इस कठिन ऑपरेशन के पश्चात मरीज के परिवार तथा अन्य लोगों ने डॉ अभिषेक राय के हाथों हुए इस ऑपरेशन से काफी प्रभावित है तथा लोगों ने उनके इस किए हुए ऑपरेशन की प्रशंसा की है। डॉ अभिषेक ने बताया कि काफी कठिन ऑपरेशन रहा। ऑपरेशन के बाद महिला और पुरूष दोनों स्वस्थ है।

एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल, दी चेतावनी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला।

सचिव के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी।


गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मण्डल सोमवार को जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे से मिला। इस दौरान रेवतीपुर बिकास खंड में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश प्रसाद के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले असमाजिक नामजद तत्वों के घटना के 15 दिन के बाद भी गिरफ्तार न किए जाने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए तत्काल गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार /धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को बताया की 30 अगस्त को ही घटना की प्राथमिकी संबंधित पुलिस थाना में सुंसगत धाराओं में दर्ज होने के बाद भी आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई। जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। जिसके कारण शासकीय कार्यों के संपादन में अत्यन्त कठिनाई हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया आरोपियों के विरुद्ध कठोरता पूर्व कार्यवाही की जायेगी।
प्रति निधि मण्डल में जिलामंत्री ओम प्रकाश यादव, सूर्यभानु राय, बैजनाथ तिवारी, पवन पाण्डेय, सुरेंद्र प्रताप, सुरेश प्रसाद, कंचन जायसवाल, हरिशचंद्र चौरसिया, राम निवास राय सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

इस वार्ड में नगर पालिका ने दी लाखों से बनी सड़कों की सौगात, कहा…..

नगर पालिका परिषद ने अष्टभुजी कालोनी में 31 लाख की लागत से बनी दो सड़को का किया लोकार्पण

गाजीपुर। सोमावर को वार्ड नं0 25 के अष्टभुजी कालोनी में दो सड़कों का लोकार्पण भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा गाजीपुर के संयोजक कृष्णबिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णबिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि लगातार नगर पालिका का लोकार्पण कार्यक्रम चल रहा है जिसमें अधिकांश जगहों पर शामिल होने का अवसर मिल रहा है। मैं महसूस कर रहा हूँ कि नगर की जनता नगर पालिका के विकास कार्य से बहुत ही संतुष्ट है। स्वकर में 50 प्रतिशत की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस स्वकर को कम करने हेतु सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल लगातार प्रयासरत थे ताकि नगर की जनता को राहत मिल सके। कहा कि जो भी मंत्री, नेता आते थे उनको अपना मांग-पत्र देकर निवेदन करते थे। आज हम सब बहुत ही प्रसन्न है कि स्वकर के समस्या का समाधान हो गया है और जनता घटे हुए दर से करों की अदायगी कर रही है। विशिष्ट अतिथि सरोज कुशवाहा ने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब मैं अष्टभुजी में आती थी तो पानी लगा रहता था, आने-जाने में काफी दिक्कतें हुआ करती थी। आज दो सड़कों का लोकार्पण होकर यहाँ की जनता को अच्छी एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दिया गया है जो अत्यन्त ही सराहनीय कार्य है। भाजपा के जिला महामंत्री एवं विगत निकाय चुनाव में गाजीपुर के प्रभारी रहे ओमप्रकाश राय ने कहा कि नगर में विकास की पहिया जिस तेज गति से चल रहा है, उससे मैं यह कह सकता हूँ कि जिस चुनाव के प्रभारी के रूप में हमने कार्य किया और नगर की जनता ने पूरे विश्वास के साथ सरिता अग्रवाल को समर्थन दिया उस विश्वास पर सरिता अग्रवाल एवं सभासदगण खरा उतरने का कार्य किये हैं, इसके लिए हम सभी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में इसी अष्टभुजी कालोनी के मतदाता अग्नि परीक्षा दे रहे थे क्योंकि इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति भी चुनाव लड़ रहा था, परन्तु आपने जो विश्वास जताया उसका सुखद परिणाम आज बदली हुयी है जो अष्टभुजी कालोनी के लोग देख रहे हैं। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने भी अपनी पिछले दिनों की अष्टभुजी की सड़को की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क के बनने से लोगों को काफी सहुलियत हो रही है। उन्होंने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरिता अग्रवाल को पुनः जनता मौका देगी और वह अधिक से अधिक कार्य कराएंगी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर में सड़को एवं गलियों के अलावा 35 ट्यूबवेल एवं 15 आर0ओ0 प्यूरीफायर वाटर प्लान्ट के माध्यम से नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से सिंगलयूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से उपयोग न करने की अपील करते हुए इससे होने वाले नुकसान की चर्चा की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि आज वार्ड नं0 25 के अष्टभुजी कालोनी में मेन रोड से ट्यूबवेल होते हुए तिराहे से दाहिने अशोक सिंह के मकान तक सी0सी0 सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण एवं अष्टभुजी कालोनी में ही ट्यूबवेल से सटे हुए पार्क से संतोष राय के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण कार्य को लोकार्पित किया गया है। उन्होंने नगर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए आमलोगों से सहयोग की अपील की। वक्ताओं में लल्लन सिंह, घूरा सिंह (पूर्व ब्लाक प्रमुख), माधव कृष्ण (प्रेसीडियम स्कूल), संजय सिंह (भारत ट्रांसपोर्ट) चन्द्रमा यादव (पूर्व प्रधानाचार्य), रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अमरनाथ दूबे, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, क्षेत्रीय सभासद कमलेश बिन्द प्रमुख रूप से थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 उमा शर्मा एवं संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अवर अभियन्ता विवेक बिन्द, संजय यादव (भारत विकास परिषद) ए0के0 राय, राजेन्द्र सिंह, संतोष राय, आशीष सिंह एडवोकेट, नागेन्द्र सिंह, असेन्द्र राय, राजेश गिरी, अवधेश नारायण (मास्टर साहब), धर्मेन्द्र सिंह, डा0 अभिषेक यादव (दन्त रोग विशेषज्ञ) के अलावा सभासद/प्रतिनिधी समरेन्द्र सिंह, दिग्विजय पासवान, हरिलाल गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सोमेश मोहन राय, नेहाल अहमद, शेषनाथ यादव, संजय कुमार, परवेज अहमद, नफीस भाई, नन्हें भाई, सहबान अली, गोपाल वर्मा के अतिरिक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी, भाजपा जिलामंत्री सुरेश बिन्द, विजय राय (मुन्ना), नन्दूकुशवाहा, नीरज कुमार मानू, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, निखिल राय, बंगाली वर्मा, सूर्यप्रकाश यादव, पूर्व सभासद संजय वर्मा, संतोष पाठक, बबलू जायसवाल, अजय गुप्ता (सोनू), भानू केशरी, अनूप सिंह, योगेश शुक्ला, गिरधर चौरसिया, मिंकू राय आदि उपस्थित थे।

पैसे पाकर खिल उठे पीड़ितों के चेहरे

गाजीपुर। साइबर सेल को बड़ी सफलता हासिल हुई। साइबर सेल ने साइबर अपराध के कुल 10 आवेदकों के 2 लाख 49 हजार रुपये उन्हें वापस कराए। बता दें कि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के निर्देश पर साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, साइबर अपराध से पीड़ित आवेदकों के प्रार्थना पत्रो पर कार्यवाही करते हुए प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक वैभव मिश्रा व उनकी टीम ने 15 जुलाई 2022 को 10 ऑफलाइन/ऑनलाईन प्राप्त प्रार्थाना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए 2 लाख 49 हजार आवेदकों का वापस कराया गया। साइबर अपराध से पीड़ित अखिलेश बिन्द पुत्र छन्नू बिन्द निवासी सौरी थाना शादियाबाद को 50000, अर्पित सिंह कुशवाहा पुत्र श्री राम हंस कुशवाहा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को 10000, रामयश यादव पुत्र रामलच्छन यादव थाना भुडकुडा को 30000, जय प्रकाश पाण्डेय निवासी थाना भुड़कुड़ा को 60000, जय प्रकाश श्रीवास्तव निवासी शादियाबाद को 10000, शैलेन्द्र यादव निवासी थाना सैदपुर को 5000, श्रवण कुमार पुत्र सीताराम निवासी गौराखास जखनिया को 30000, योगेन्द्र यादव पुत्र जयश्री सिंह यादव निवासी थाना नन्दगंज को 10000, मिथिलेश कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी थाना सैदपुर को 24000 तथा सुबाष राजभर पुत्र हरदेव राजभर थाना दुल्लहपुर को 20000 वापस मिले। धनराशि वापस कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक वैभव मिश्रा प्रभारी साइबर सेल, आरक्षी मुकेश कुमार, राजकुमार, विकास श्रीवास्तव तथा शिव प्रकाश यादव साइबर सेल शामिल रहे।

घोसी सांसद की लाखों की भूमि गाजीपुर में कुर्क

गाजीपुर। रविवार को घोसी सांसद अतुल राय की करीब 58 लाख की 1.48 हेक्टेयर की सात बेनामी संपत्तियों को वाराणसी और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुर्क कर किया गया। यह कुर्की की कार्यवाही पुलिस आयुक्त कमिशनरेट वाराणसी के आदेश पर की गयी है। बता दें कि अतुल राय इस समय प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं और उनके ऊपर वाराणसी के भेलूपुर थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आज यह कुर्की की कार्यवाही गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की गयी है। मालूम हो कि अतुल राय के पैतृक गांव गाजीपुर के बीरपुर थाना क्षेत्र भांवरकोल में ये कार्रवाई की गयी है। वाराणसी की भेलूपुर और लंका पुलिस, सीओ सिटी गाजीपुर और तहसीलदार मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में सभी सात जमीनों को कुर्क कर लिया गया। इस कुर्की की कार्यवाही की तहसीलदार मुहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया की सरकार द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी बेनामी संपत्तियों की कुर्की की जा रही है, जिसके क्रम में आज अतुल राय की 7 बेनामी जमीनों को कुर्क किया गया है। जिनकी कुल कीमत 58 लाख 13 हजार 8 सौ रुपया है।

महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आधुनिक मीराबाई के नाम से दुनिया में विख्यात मशहूर कवियत्री महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार को उन्हीं के चंदन नगर स्थित आवास पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व में महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक थीं। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है। महादेवी ने स्वतन्त्रता के पहले का भारत भी देखा और उसके बाद का भी। वे उन कवियों में से एक हैं जिन्होंने व्यापक समाज में काम करते हुए भारत के भीतर विद्यमान हाहाकार, रुदन को देखा, परखा और करुण होकर अन्धकार को दूर करने वाली दृष्टि देने की कोशिश की। न केवल उनका काव्य बल्कि उनके समाज सुधार के कार्य भी महत्वपूर्ण रहे हैं ‌। गत शताब्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय महिला साहित्यकार के रूप में वे जीवन भर पूजनीय बनी रहीं। वे पशु पक्षी प्रेमी थी । 27 अप्रैल 1982 को भारतीय साहित्य में अतुलनीय योगदान के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया गया था । वह विधान परिषद की सदस्य भी रहीं । इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, अरुण सहाय, राजीव श्रीवास्तव अमरनाथ श्रीवास्तव,कौशल श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव,हर्ष, हिमांशु, प्रियांशु, आर्यन,,आनन्द श्रीवास्तव, सुशील चन्द्र श्रीवास्तव, नन्हें, मोहन लाल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,मिथिलेश कुमार, अनुराग श्रीवास्तव,गौरव कुमार श्रीवास्तव, नवीन कुमार श्रीवास्तव,दीपक कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे । इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव व संचालन जिला महामंत्री शैल श्रीवास्तव ने किया ।

गाजीपुर में नौकरी और रोजगार को लेकर सीएम योगी ने कहा…..

मुख्यमंत्री ने किया स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण।

शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वाचल/गाजीपुर के मालवीय के रूप मे जाने जाते है स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह:- मुख्यमंत्री

अगले पॉच वर्ष में प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी, रोजगार:- मुख्य मंत्री

युवा आधुनिक शिक्षा, तकनीकि शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक शिक्षा पर भी दे जोर:- मुख्यमंत्री


गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनपद का एक दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे स्थापित स्व0 राजेश्वर प्रसाद सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण, विद्यालय परिसर में रूद्राक्ष का पौधरोपण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को योजना से सम्बन्धित टैबलेट, टूलकिस्ट, चेक आदि का वितरण एवं जन सभा को सम्बोधित किया गया। बता दें कि पी0जी0 कालेज प्रांगण मे आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद मे शिक्षा की अलख जगाने वाले बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे आज मै अभिभूत हूॅ। मुख्यमंत्री ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पीत की तथा इसके लिए महाविद्यालय परिवार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होने कहा कि बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह ने 1957 मे गाजीपुर डिग्री कालेज की स्थापना की जो आज पी0जी0 कालेज के रूप मे लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं का एक उत्तम शिक्षा का केन्द्र बनकर पूर्वी उ0प्र0 मे गाजीपुर जनपद के लिए शिक्षा का एक स्तम्भ बना हुआ है। उन्होने कहा कि बाबू राजेश्वर सिंह शिक्षा के प्रति अत्यन्त जागरूक एवं चैतन्य रहे एवं शिक्षा के क्षेत्र मे उन्होने अभिनव प्रयास किया, यही उनका विरासत के प्रति सच्चा सम्मान है। जनपद गाजीपुर महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली है। यह भारत का इतिहास बनाने वाला जनपद है। जिस रामराज्य की स्थापना का संखनाद पूज्य ऋषि मुनियो ने किया था उस परम्परा से जुड़ा हुआ यह जनपद है। उन्होने कहा कि अपनी विरासत को दृष्टिगत रखते हुए जनपद मे नवनिर्मित मेडिकल कालेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी से त्रस्त थी तब प्रधानमंत्री ने देश के सामने जीवन व जीविका को बचाने के साथ-साथ अपने देश के नवजवानो के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा निति भी लागू की। उन्होने कहा कि यह महाविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अभिनव प्रयोग का केन्द्र बन सकता है। कहा कि भारत दुनिया मे सबसे युवा राष्ट्र है और उ0प्र0 भारत मे सबसे युवा राज्य है। यह युवा अपने प्रतिभा एवं उर्जा से पूरे देश एवं दुनिया को आलोकित करने की क्षमता रखता है। आज इन्ही युवाओं के लिए कार्य किया जा रहा है जिसमे नये विश्वविद्यालय, तकनिकी संस्थाओं आदि की स्थापना की जा रही है। अभ्युदय योजना के माध्यम से युवाओं को अपने जनपद मे ही प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी/कोचिंग की सुविधाएं दी जा रही है ताकि उन्हे कही अन्यत्र न जाना पड़े।

स्वामी विवेकानन्द तकनीकी सक्षम योजना के माध्यम से प्रदेश मे लगभग 15 लाख नवजवानों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन उपलव्ध कराया गया है तथा अगले पांच वर्षो मे 2 करोड़ नवजवानों को टैबलेट व स्मार्टफोन देकर उन्हे तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश मे बड़ी संख्या मे युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया एवं उद्यमियों को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया। कहा कि सरकार अब एक बड़ी कार्ययोजना को लेकर कार्य कर रही है जिसमे अगले पांच वर्ष के अन्दर जिन परिवारों मे कोई रोजगार एवं सरकारी नौकरी नही मिल पायी है उनकी मैपिंग की कार्यवाही की जा रही है जिसमे हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आधुनिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक शिक्षा पर भी जोर दें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस दिशा मे आगे बढने के लिए प्रेरित कर रही है।

मुख्य मंत्री ने मंच से ‘कर्मयोगी राजेश्वर बाबू स्मृतियो के वातायन से‘ पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद बलिया विरेन्द्र सिंह ‘मस्त‘, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल‘ एंव अपर महाधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। सांसद ने कहा कि विगत दिनों विकास खण्ड रेवतीपुर के अठहठा गॉव बाढ के दौरान हुई दुखद नाव दुर्घटना आहत हूॅ । आगे से इस तरह की घटना पुनरावृत्ति न हो और लोगो को आवागमन की सुविधा हेतु उस स्थल पर शीघ्र ही पुल के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा शक्तिकरण योजना के अन्तर्गत युवाओ को टैबलेट, उज्ज्वला योजना के अर्न्तगत चिहिन्त लाभार्थियेां को चुल्हा, पाईप, गैस सिलेण्डर, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के लाभार्थियों का टूल किट वितरण, श्रम विभाग की मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजनान्तर्गत चिहिन्त लाभार्थी को एम आई एस बॉण्ड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के साथ ही दिव्यांगजन एवं शक्तिकरण विभाग के लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल, कान की मशीन, स्मार्ट केन, व्हीलचेयर, आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान, जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, अध्यक्ष जिला पंचातय सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर सरिता अग्रवाल,  पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पूर्व विधायक अलका राय, सुनीता सिंह, सुभाष पासी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एंव जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।