All posts by tiwarishivpratap

गाजीपुर में सीएम योगी का लाइव प्रसारण, देखें वीडियो

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजी कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। देखें लाइव प्रसारण सिर्फ यूपी फास्ट न्यूज पर।

गाजीपुर में सीएम योगी का लाइव प्रसारण, देखें वीडियो

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजी कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। देखें लाइव प्रसारण सिर्फ यूपी फास्ट न्यूज पर।

https://youtu.be/ZI35qh-ZHrE

उत्तर प्रदेश में आरा मशीनों के खिलाफ चलेगा अभियान

लखनऊ। प्रदेश में अवैध कटान रोकने के लिए आरा मशीनों के खिलाफ चलेगा अभियान। जिसको लेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने अधिकारियों को आरा मशीनों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध मशीनें मिलें उन्हें तत्काल सीज किया जाए। वन पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने कहा क‍ि जिन जिलों में अवैध मशीनें चलती मिलेंगी वहां के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए एक काल सेंटर का गठन करे, इसके माध्यम से आई सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें।

स्वस्थ आहार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को हेल्दी स्नैक (स्वस्थ आहार प्रतियोगिता) आयोजित की गयी। जिसमें गृह विज्ञान प्रभारी नेहा कुमारी व साथी प्रवक्ता डॉ शिखा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजनों को बनाया। प्रतियोगिता के विषय के अनुसार छात्राओं ने विभिन्न पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण युक्त व्यंजन बनाकर उनके पोषक तत्वों पर प्रस्तुतीकरण भी किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पोषण के प्रति जागरूक करना था।

इसमें गृह विज्ञान की बी.ए. तृतीय वर्ष की मुस्कान व शिफा प्रथम स्थान, बीएससी की अर्पिता व नेहा द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की ज्योति व स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा छात्राओं को खूब सराहा गया व भविष्य में इसी तरह की गतिविधियों में लगातार बने रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

रेलवे के लाइन कर्मचारियों की करायी गयी जांच

38 रेलवे के लाइन कर्मचारियों की करायी गयी जांच


गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर विभाग के लाइन कर्मचारियों के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें कुल 38 लाइन कर्मचारियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ई.सी.जी., कद और वजन मापा गया। जांच में कुलं 5 कर्मचारियों को ब्लड शुगर व 4 कर्मचारियों को हाई बी.पी. हाइपर टेंशन रोगग्रस्त पाया गया। मंडल के चिकित्सकों ने रोगग्रस्त कर्मचारियों को समुचित उपचार के लिए गहन परामर्श व आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी। मालूम हो कि रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराये जाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुनंदा चतुर्वेदी के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर को लगाया। इस दौरान मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल टीम में पवननाथ सिंह यादव, पवन वर्मा, मुहम्मद गरीब सहित गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल के जवान आदि मौजूद रहें। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को डीएम ने दिलाई शपथ

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश कुमार पांडे, महामंत्री देवव्रत विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष इंद्रासन यादव का शपथ ग्रहण और चुनाव अधिकारियों का सम्मान समारोह गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व विशिष्ट अतिथि रोहन पी बोत्रे व अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपी नाथ सोनी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती एंव मंचासीन अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ततपश्चात जिलाधिकारी के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा चुनाव अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और पत्रकारों का चोली दामन का संबंध होता है। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता हाई प्रोफाइल पत्रकारिता हो गई है, जो जानकारिया अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से नहीं मिल पाती है, उस कमियों को पत्रकारों के माध्यम से जानकारी होने के बाद उस पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाता है। ऐसे में पत्रकारों से उम्मीद करूगा कि छोटी-बड़ी सभी समस्याओं को इसी तरह उजागर करके मेरे संज्ञान में लाते रहे। मेरा प्रयास रहेगा कि उन समस्याओं का निराकरण शीघ्र करता रहूं। उन्होंने पत्रकारों के हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और पत्रकारों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर हमें भी चल कर अपने कर्तव्यों को पूरा करने में पूर्ण सहयोग मिलता है। इसके पूर्व गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनपद के विशिष्ट बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडे का भी एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन डॉ0 अविनाश प्रधान ने किया। अंत में नवनिर्वाचित एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडे द्वारा समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त व्यक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व सह सचिव शिव प्रताप तिवारी उर्फ भोलू, अजय राय बबलू, रतन कुमार विक्की, वेद प्रकाश शर्मा, अनिल उपाध्याय शिवकुमार कुशवाहा, दुर्ग विजय सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, रविंद्र श्रीवास्तव, मोहन तिवारी, सुधीर प्रधान, संजय सिंह, सुमन्त सिंह सकरवार, प्रमोद यादव, प्रभाकर सिंह, कमलेश यादव, अभिषेक सिंह, अजय सिंह राजू, मुमताज अहमद, विनोद गुप्ता, मनजीत चौरसिया, विवेक कुमार चौरसिया, अवधेश यादव, शौकत खान व राधेश्याम पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार श्रीवास्तव संरक्षक एवं सफल संचालन डॉ एके राय ने किया।

एसपी के हाथों मोबाईल फोन पाकर खिल उठे चेहरे

गाजीपुर। सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच टीम ने खोए हुए कुल 51 मोबाईल फोन को गुरुवार को बरामद किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने जिला पंचायत हाल में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 टीम द्वारा जनपद में खोये हुए कुल 51अदद स्मार्ट फोन को बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक ने उनके आवेदकों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाईल फोन में आई फोन, इंफिनिक्स, रियलमी, वीवो, सैमसंग, रेडमी, ओप्पो, जियो लाइफ, वन प्लस, कार्बन एवं माइक्रोमैक्स शामिल रहे। मोबाईल बरामद करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, संजय कुमार पटेल, प्रेमशंकर सिंह, संजय सिंह रजावत, विनय यादव, शैलेंद्र यादव, सुजीत सिंह, संजय प्रसाद, दिनेश कुमार, सूरज सिंह, विकास श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, चंदनमणि त्रिपाठी, अजय प्रसाद, जयंत सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश सिंह शामिल रहे।

सौरभ राय ने किया डॉ सौरभ राय तक का सफर

सौरभ राय से डा. सौरभ राय तक का सफ़र…..

गाज़ीपुर। सौरभ राय को मिली पीएचडी की उपाधि। सौरभ मूल रूप से गाजीपुर जिले के बीरपुर गांव के रहने वाले हैं । इनकी स्कूली शिक्षा वाराणसी के एक साधारण से विद्यालय से हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई करने के बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया वहां से स्नातक उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण होने के पश्चात सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य करने के पश्चात सौरभ राय ने अपनी सामाजिक सेवा भाव की जिम्मेदारियों का बखुबी निर्वाहन हुऐ सफलता पूर्वक पीएचडी पूरी की। आपको बता दें कि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा सौरभ राय को संस्कृत में पीएचडी की उपाधि दी गई। सौरभ ने प्राचिनराजशास्त्र अर्थशास्त्र विभाग से डा० दिनेश कुमार गर्ग के निर्देशन में “वाल्मीकि रामायणे राजतंत्र प्रजातंत्रयोस्वरूपानुशीलनम” विषय पर शोध किया। शोधकर्ता की माैखिक परीक्षा लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली से आए व्याकरण विभाग के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर जय कान्त सिंह शर्मा ने ली। वहीं डा आराधना देवी , सुनील चौधरी, शशी शेखर राय, अरविंद सिंह मुन्ना, सुधीर सिंह संगम, विपीन सिंह, विष्णु शाही,विनय मिश्र लोग मौजूद रहे।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद के समस्त आहरण/वितरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विकास भवन के सभागार में एन0एस0डी0एल0 के अधिकारी अंकिक देसाई द्वारा एन0पी0एस0 से सम्बन्धित सभी समस्याओं एवं उनके निराकरण के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उमेश कुमार उपाध्याय, वश्रिष्ठ कोषाधिकारी एवं कोषागार के अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, प्रज्ञान मणि, राहुल, दुर्गेश, संजीव, राजेश एवं जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारी प्रतिभाग किये।

बच्चों और महिलाओं को कराया गया अन्नप्राशन और टीकाकरण

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार बुधवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर प्राथमिक विद्यालय, विशेश्वरगंज में जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में कामयानी दूबे पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी, चन्द्रावती देवी प्रभारी सी0डी0पी0ओ0 बालविकास, लक्ष्मी मौर्या, डी0सी0 महिला कल्याण विभाग, अन्जू कुशवाहा आंगनवाड़ी कार्यकत्री, चम्पा देवी आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सुनिता सिंह आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही। इस राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर बच्चों एवं महिलाओ को संतुलित आहार एवं पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी गयी एवं 6 बच्चों व 5 महिलाओं को टीकाकरण एंव 6 बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह संतुलित आहार और पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रति वर्ष 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक मनाया जाता है। पोषण एक बुनियादी आवश्यकता है, जो मनुष्य के शारीरिक एवं मांनसिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए बेहद आवश्यक है। बच्चों के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार होता है जो बच्चों में होने वाली अनेक बिमारियों से बचाता है।