All posts by tiwarishivpratap

अब हुई लाखों की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। गुरुवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जफरपुरा में स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की लाखों की भू-सम्पत्ति को प्रशासन ने मुनादी के बीच कुर्क कर दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि माफियाओं और अपराधियों के ऊपर लगातार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर सम्पतियां कुर्क कराई जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को इस गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई की गई जफरपुरा में स्थित अंचल भू-सम्पत्ति को जिलाधिकारी के निर्देश पर धारा 14 (1) के अंतर्गत मुनादी के बीच कुर्क किया गया। उन्होंने बताया कि कुर्क सम्पत्ति की कीमत 50 लाख से अधिक है। कार्रवाई के दौरान मोहम्मदाबाद सी ओ,उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या पुलिस फोर्स मौजूद रही।

निश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे छात्र

गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क छात्रों को वापस कराने को लेकर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में पीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन पर आठवें दिन गुरुवार को भी छात्रनेता अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहे। आज धरना प्रदर्शन में छात्रों ने सिर पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने एक स्वर में विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद व अतिरिक्त शुल्क वापस करो का नारा लगाया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को 48घंटे का समय दिया गया था, छात्रों की मांग को पूर्ण करने को लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुध भी लेंना उचित नहीं समझा। आठ दिन से छात्र गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन पर बैठे थे लेकिन अब विवश होकर 5 अगस्त से छात्र अब मांग पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे। कहा कि यदि इस दौरान किसी भी छात्र की तबियत बिगड़ती हैं तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन, महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के हित में फैसला लेने के बजाय अब उनपर जुल्म ढाह रहा है जो छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरना स्थल पर नैतिक रूप से समर्थन देने आए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभिषेक यादव व निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने मांग को जायज ठहराया। छात्रों ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन धरना में शामिल छात्रों में छात्रसंघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, पूर्व पुस्तकालय मंत्री मो0 परवेज, बृजेश सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, दीपक कुमार, विशाल दुबे, अभिषेक कुमार गौड, सूर्य प्रताप सिंह, ओम प्रकाश चौहान, राहुल कुमार, रघुराज सिंह, रौशन सिंह, पवन कुमार गोंड, अभिषेक यादव, रविकांत यादव रवि, मंजीत दूबे, सुशील गहलौत, मुलायम सिंह यादव, धनंजय यादव, संदीप यादव, राकेश यादव, चंद्रजीत यादव, हर्षित यादव, सूर्यप्रताप तिवारी सहित अन्य छात्र मौजूद थे।

छात्राओं ने सैनिकों को भेजी राखी


नन्दगंज। रेनबो मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने देश की सुरक्षा मे सीमा पर तैनात भारत माता के वीर सपूतों को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर भावनाओं से पुर्ण स्नेह समर्पित राखी भेजी। जिसमें विद्यालय के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।छात्राओं ने इस अवसर पर बाजार निर्मित राखीयों के अलावा स्वनिर्मित राखियों को भी प्रेषित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने बताया कि देश की दुर्गम सीमाओं पर तैनात हमारे सैनिक भाइयों द्वारा दी जा रही राष्ट्र सेवा का कोई मोल नहीं है। अगर आज सुरक्षित हम अपने परिवार के साथ निश्चिंत है तो इसका सिधा श्रेय राष्ट्र रक्षा मे लगे सैनिक भाइयों को जाता है।इस भाई बहन के पावन पर्व पर हम बहनों द्वारा भेजी हुई राखी उनके मनोबल को और बढ़ाएगी।

13 अगस्त को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय सैदपुर, मुहम्मदाबाद एवं ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों एवं विभागों में किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन मे 2.8.2022 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज (पाक्सो) कक्ष संख्या-1, गाजीपुर एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में एक आवश्यक बैठक जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में सायं 4ः30 बजे आयोजित की गयी। बैठक में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सुलह योग्य फौजदारी वाद, दीवानी वाद, भरण-पोषण वाद, चेक बाउन्स से सम्बन्धित धारा 138 एन0आई0एक्ट, ई-चालान, प्रकीण/सिविल/दाण्डिक अपील, धारा 258 सी0आर0पी0सी0 व अन्य उपयुक्त वाद/प्रकरण के मामले को अधिक से अधिक वादों को निस्तारण के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ शुभारंभ

9 माह से 5 वर्ष के उम्र के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

गाजीपुर। बाल स्वास्थ्य पोषण माह में 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाता है। और विटामिन ए की खुराक से बच्चों को कई रोगों से बचाया जा सकता है जिसको लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर ब्लाक प्रमुख अवधेश राय के प्रतिनिधि के द्वारा बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर शुरू किया गया। अभियान पूरे जनपद में एक माह तक चलाया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह अभियान साल में दो बार चलाया जाता है। अभियान का पहला चरण जुलाई में चलाया जा रहा है। इसमें नौ माह से पाँच साल तक के बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन ए से लाभान्वित किया जाएगा। टीकाकारण सत्रों, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) व शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (यूएचएसएनडी) सत्रों में नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित मात्रा में विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।

अभियान के तहत नौ माह से पाँच वर्ष तक के करीब 4.11 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में भेज दी गई है। अभियान के अंतर्गत बच्चों का वजन लेना, एक घंटे के अंदर और छह माह तक सिर्फ स्तनपान, उसके बाद स्तनपान के साथ अनुपूरक अर्ध ठोसाहार, गर्भवती को आयोडीन युक्त की नमक के सेवन के प्रति जागरूक करना है। बच्चों के नियमित टीकाकरण पर भी ज़ोर दिया जाएगा। अभियान में कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के नियमों का आवश्यक रूप से पालन कराया जाएगा ।

कार्यक्रम में शामिल ग्राम प्रधान कोठिया प्रिती राय द्वारा बताया गया कि हमे अपने बच्चों को पौष्टिक एवं विटामिन युक्त खाध्य पदार्थ ही दे। तथा उनके भोजन मे हरे पत्तेदार सब्जी, फलो एवं सलाद का सेवन कराऐ।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि उनके ब्लॉक में 36 उपकेंद्रों पर 91 ग्राम सभाओ मे माइक्रो प्लान के अनुसार क्षेत्रिय एएनएम के द्वारा आशा कार्यकर्ता एवं आगनबाडी कार्यकर्ता के सहयोग से सभी 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को उम्र के अनुसार डोज पिलाई जायेगी । यह खुराक बच्चों को रतौधी समेत कई अन्य बिमारियों से बचाता है। विटामिन ए वसा मे घुलनशील है जो शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाती है,जो हमारे बच्चों के लिऐ अतिआवश्यक है।

विटामिन ए कमी से बच्चों मे नजर का कम होना, रूखी आंख , रूखी त्वचा और त्वचा से संबंधित अन्य समस्या भी आ सकती है। इसकी कमी से बचपन मे होने वाली दस्त और कुपोषण जैसी बीमारिया भी हो सकती है। जो जानलेवा साबित होती है।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार ने किया जिन्होंने बताया कि यह अभियान 3 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक वीएचएनडी सत्रो पर किया जायेगा। जिसमे एएनएम यासमीन, सीएचओ अजय कुमार ,अनुराधा कुशवाहा, प्रभुनाथ भारद्धाज जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन एच एम, रामप्रवेश जिला एम एच कनसलटेंट, चाई के मणिशंकर यूएनडीपी से प्रवीण उपाध्याय क्षेत्रीय आगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

छात्रों ने दिया कुलपति को आमरण अनशन करने की चेतावनी

गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क 500 रुपये छात्रों को वापस कराने को लेकर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में पीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन पर छठवें दिन मंगलवार को भी छात्रनेता अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहे। धरना पर आये पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय को विगत् दिनों जौनपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पत्र पर छात्रों ने मंगलवार को आमरण अनशन का चेतावनी पत्र कुलपति के नाम संबोधित सौंपा। छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क का आशय हम सभी छात्रों का विलम्ब शुल्क से ही है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को एक गुमराह पत्र भेजा था जिसके जवाब में कुलपति को पुनः एक पत्र भेजा गया है और चेतावनी दी गई है कि 48 घंटे के अंदर यदि धरनारत् छात्रों से लिखित अथवा टेलिफोन से वार्ता कर अतिरिक्त शुल्क की मांग नहीं पूरी कि गई तो छात्र आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। इस दौरान किसी धरनारत् छात्रों कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन, महाविद्यालय प्रशासन तथा जिला प्रशासन की होगी। जहां पीजी कॉलेज के छात्र नेता गांधीवादी तरीके से धरनारत् है। वही विश्वविद्यालय प्रशासन चुप्पी साधे हुआ है जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। छात्र संघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो अतिरिक्त शुल्क का बोझ छात्रों पर थोपा है इससे स्पष्ट होता है कि वे शिक्षा का बाजारीकरण कर रहे हैं। वहीं प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन गरीब छात्रों को आगे कि पढाई नहीं करने देना चाहता है इसलिए मनमानी शुल्क वसूल रहा है जो कदापि छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। और अपने मांग को पूर्ण कराने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन धरना में शामिल
छात्र संघ अध्यक्ष अनुज कुमार, हिमांशु तिवारी, मोहम्मद परवेज, रविकांत यादव, भारती, ओम दुबे, धनंजय सिंह कुशवाहा, दीपक कुमार, अभिषेक गौड़, संदीप सिंह, देवेंद्र यादव, सूर्य प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, बाबर पठान, अंकित यादव, चंदन यादव, सूर्य प्रकाश तिवारी, निखिल सिंह, विशाल यादव, सोनू यादव, प्रमोद, अभिनव यादव, रितेश यादव, अभिलाष यादव, सूर्य प्रताप, दुर्गेश यादव इत्यादि छात्र मौजूद थे।

अठावले की पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी शैलेश को दिया समर्थन

करंडा द्वितीय के उप चुनाव मे आरपीआई(अठावले) ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन


गाजीपुर।रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया(अठावले) भाजपा की केन्द्र सरकार मे सहयोगी पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष रामबचन सिंह गौतम ने पत्र लिखकर जिला पंचायत करंडा द्वितीय के उप चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी शैलैश कुमार राम को पार्टी का समर्थन जताया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि रामबचन सिंह गौतम ने पत्र मे लिखा है कि बीजेपी प्रत्याशी शैलेश राम को आर पी आई (आ) जिला अध्यक्ष रामबचन सिंह गौतम के नेतृत्व मे पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बीजेपी प्रत्याशी शैलेश राम को समर्थन करती है। इसका स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी चुनाव मे एक एक व्यक्ति का समर्थन महत्वपूर्ण होता है। इस समर्थन से भाजपा के राष्ट्वादी सुचितापुर्ण नैतिक राजनीति को बल मिला है।

18 वर्ष के बच्चों एवं मतदाताओं के लिए जरूरी सूचना

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 1 अगस्त 2022 से निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का शुभारम्भ पी0जी0 कालेज के सभाकक्ष में दीप प्रज्जवलित कर किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सम्बन्धित महाविद्यालय के छात्र/छात्राओ को धन्यवाद देते हुए निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने हेतु 1 अगस्त 2022 से 31 मार्च 2023 तक आाधार एकत्र किये जाने का शुभारम्भ किया गया। उन्होने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की निर्वाचन प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रो के मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके मजबूत विश्वास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक/युवतियों को मतदाता सूची में शामिल किये जाने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहें कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। 1 अगस्त 2022 से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने सम्बंधी कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने हेतु उपस्थित मतदाताओं, छात्र/छात्राओं सहित सभी व्यक्तियों एवं आम नागरिकों से अपील की। कहा कि यह अभियान एक वर्ष में 4 बार 1 जरवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को नाम जोड़े जाने, संसोधन एवं नए नाम जोड़ने का कार्य किया जायेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की प्रक्रिया यद्यपि स्वैच्छिक है फिर भी हम सब की जिम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदाताओं से फार्म-6बी भरवाने का प्रसास किया जाय। ऑनलाइन रूप से ईआरओ नेट, गरूणा, एनवीएसपी, वीएचए एवं http//nvsp.in  पर किया जा सकता है तथा यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाईन नम्बर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित कर सकता है तथा स्व प्रमाणीकरण के बिना मतदाताओं द्वारा आवश्यक संलग्नकों के साथ फार्म-6 बी ऑनलाइन जमा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित इस प्रक्रिया में किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नम्बर को सार्वजनिक नही किया जायेगा। कहा कि ऑफ लाईन एवं आनलाईन दोनो सुविधा प्राप्त है जो आफलाईन फार्म फरने के बाद उसे तत्काल ऑनलाईन बी0एल0ओ0 द्वारा या निर्वाचन कार्यालय से किया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने सम्बन्धित बी0एल0ओ0, लेखपाल तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है या उपजिला निर्वाचन अधिकारी से किया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही दिनांक 1 अगस्त 2022 से प्रारम्भ हो गयी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके बारे में समयबद्ध रूप से कार्यक्रम प्रारम्भ किये जाने सम्बंधी निर्देश जारी कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु अगस्त 2022 में 2 तिथियां 7 एवं 21 अगस्त 2022 दिन रविवार को विशेष कैम्प आयोजन के लिए निर्धारित किया गया है। यह कैम्प जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर लगाया जायेगा, जहां पर मतदाता सूची में शामिल मतदाता फार्म-6बी में स्वैच्छिक रूप से अपना आधार नम्बर भर कर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते है। यह कार्यक्रम सभी तहसीलो के 2-2 महाविद्यालयो, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थित तथा जनपद के समस्त बूथो पर बी0एल0ओ के माध्यम से कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, समस्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारी, युवा अधिकारी कपिल देव राम, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष प्रसाद ने किया।

छात्रों ने फूंक दिया कुलपति का पुतला

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद के छात्रनेता अभिषेक गौण के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने पीजी कॉलेज के धरनारत् छात्रों का समर्थन करते हुए स्वामी सहजानंद के मुख्य द्वार पर जौनपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर निर्मला मौर्य का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया और मुर्दाबाद का नारे लगाए। छात्रों ने मांग किया कि अतिरिक्त शुल्क वापस करें। बता दें कि पीजी कॉलेज के छात्र नेता धरनारत् है वहीं अन्य महाविद्यालयों के छात्रों में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर लगातार धरना को समर्थन में मिलने से जिला प्रशासन सहमा हुआ है। धरना स्थल के आस-पास दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। मालूम हो कि पीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्र नेताओं का पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जौनपुर विश्वविद्यालय खिलवाड़ कर रहा है और मनमाने फैसले लेकर छात्रों का शोषण कर रहा है। कहा कि छात्रों के धैर्य की परीक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन न ले, शीघ्र अतिशीघ्र अतिरिक्त शुल्क वापसी की मांग को पूर्ण करें नहीं तो छात्रनेता उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में नैतिक रूप से धरना स्थल पर आकर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुशवाह, वरिष्ठ नेता फरहान अंसारी व छात्र संघ उपाध्यक्ष अतुल यादव ने समर्थन किया। कहा कि छात्रों कि मांग जायज है, विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी जिद छोड़ते हुए छात्रों की मांग पूर्ण करना चाहिए, यदि छात्रों की मांग कि अनदेखी कि गयी तो जन आंदोलन बनाकर छात्रों को न्याय दिलाने तक संघर्ष किया जाएगा। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ छात्र नेता समीर सिंह, दीपक उपाध्याय, प्रवीण कुमार पांडे, धनंजय सिंह कुशवाह, विनय सिंह, आकाश चौधरी, ओमप्रकाश यादव, अवनीश यादव, अभिषेक यादव रिशु, दुर्गेश यादव, मुकेश, अरुण कुमार, विवेक आर्या मोखन, राजेश भारती, धर्म देव भारती, विकास यादव बिट्टू, रविकांत यादव, जितेंद्र राय जीतू, किशन यादव, कमलेश यादव, रोशन सिंह, आकाश सिंह, रोहन यादव, विशाल दुबे, निखिल राज भारती, कुनाल मौर्य, दीपक कुमार, राजीव यादव रिशु, ओम दुबे, रणविजय प्रताप, सिकंदर भारती रोहन यादव, यादवेंद्र यादव व शैलेश यादव इत्यादि छात्र मौजूद थे।

क्रांति दिवस के अवसर पर सपाई निकालेंगे पदयात्रा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर सोमवार को आयोजित हुई। इस बैठक में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने एवं क्रान्ति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आयोजित पदयात्रा को सफल बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से तन मन धन से सदस्यता अभियान में जुटने का आह्वान किया और कहा कि जितने अधिक सदस्य बनायें जायेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने गांव गांव, गली गली, मुहल्ले -मुहल्ले जाकर सदस्यता कैंप लगाकर सदस्य बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अभियान को लेकर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व प्रत्येक दिन मानिटरिंग कर रहा है और प्रत्येक दिन जिले में चल रही सदस्यता अभियान की रिपोर्टिंग भी प्रदेश नेतृत्व को की जा रही है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने 9 अगस्त को क्रान्ति दिवस के अवसर पर आयोजित देश बचाओ देश- बनाओ पद यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा पार्टी के युवा नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में जिले के पार्टी कार्यालय समता भवन से आरंभ होकर 27 अगस्त को बलिया, 8 सितम्बर को मऊं,15 सितम्बर को आजमगढ़, 3 अक्टूबर को जौनपुर और 14 अक्टूबर को भदोही होते हुए 27 अक्टूबर को प्रथम चरण की यात्रा वाराणसी जाकर समाप्त होगी। इस पदयात्रा के दौरान संगोष्ठी, वृक्षारोपण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, जुलूस, तिरंगा झंडा अभियान एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पार्टी की रीतियों -नीतियों, कार्यक्रमों एवं मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के संदेश एवं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता को अवगत कराने का काम किया जायेगा। इस दौरान विधायक जै किशन साहू ने पार्टी के कार्यक्रमो को गंभीरता से लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला ही नहीं पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि आये दिन जनपद मे आपराधिक घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन आपराधिक घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल है। इस बैठक में मुख्य रूप से आत्मा यादव, दिनेश यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, अतीक अहमद राईनी, कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, आजाद चाचा, सदानंद यादव, रामनगीना यादव, चन्द्रिका यादव, विंध्याचल यादव, अनिल यादव, रामाशीष यादव व सुग्गु यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।