गाजीपुर। बारिस के दिनो में गंगा के जल स्तर में बढाव होने के कारण जनपद में बाढ की समस्या आ जाती है। गंगा नदी में बाढ आने से गंगा की सहायक नदिया भी इससे प्रभावित होती है तथा नदियों का भी जलस्तर बढ जाता है, जिससे जनपद के लगभग 100 गॉव बाढ की चपेट में आ जाते है जिसके कारण वहां का जन जीवन प्रभावित होता है। जिसको लेकर जिलाधिकारी एम पी सिंह ने रविवार को गोला घाट एवं स्टीमर घाट से गंगा के स्तर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बताया कि गंगा का जलस्तर पिछले दिनो लगातार बढाव पर था, परन्तु आज गंगा का जलस्तर स्थित होने पर 59.7 मीटर पर दर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि 61 मीटर गंगा जलस्तर होने पर बाढ का एलार्मिंग प्वाइंट शुरू होता है, चुॅकि अभी बाढ की स्थिति नही है। उन्होने बताया कि आने वाले 24 घण्टो में गंगा नदी का जलस्तर की स्थिति या तो स्थिर रहेगी या फिर घट सकती है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा लगातार सत्त स्थिति बनाते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारी को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। इस हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियो को बाढं से प्रभावित होने वाले ग्रामो का लगातार निरीक्षण करते हुए सभी व्यापक व्यवस्थाए पूर्व में ही चुस्त दुरूस्थ रखने हेतु निर्देश दिये गये है। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार सदर, आपदा विशेषज्ञ आशोक राय, अधिसाशी अभियन्ता सिचाई विभाग, ई0ओ नगर पालिका, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
All posts by tiwarishivpratap
ब्लाक प्रमुखों ने किया भाजपा उम्मीदवार के लिए जनसंपर्क, कहा….
गाजीपुर। जिला पंचायत क्षेत्र करंडा द्वितीय के उप चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी पुरी तरह से कमर कस कर तैयार है। शनिवार को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे जिला पदाधिकारियों एवं पार्टी के ब्लाक प्रमुखों सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे भाजपा प्रत्याशी के मजबुती के लिए जनसंपर्क अभियान मे निकले। जहाँ उन्होंने मैनपुर, सोनहरिया, खिजिरपुर, करंडा, प्रतापपुर, तुलापट्टी, मदनपुर, बसंतपट्टी, महृरौली, चोचकपुर, चांडीपुर और सुआपुर मे घर घर पहुंच कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी शैलैश राम को जिताने की अपील की। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए इमानदार और कर्मठ प्रतिनिधि के साथ साथ सरकार का साथ और प्रयास होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पुरे देश मे पंचायतों के माध्यम से जिस तेज गति से सर्वांगीण बिकास कार्यों को पुर्ण करा रही है यह मिशाल ही नही बेमिसाल भी है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, शशिपाल सिंह उर्फ घूरा सिंह, राजन सिंह, अवधेश राय, संतोष यादव, राजदेव यादव ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि, अच्छेलाल गुप्ता, रिंकू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, ओमकार सिंह, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, धनन्जय चौबे, विवेकानंद पांडेय, संतोष सिंह, उपेन्द्र सिंह एवं चंद्रभान सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सांसदों और विधायकों ने कहा…….
बैठक में अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर बैठे सांसद और विधायक
गाजीपुर। जिला विकास समन्वयक एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार मे सांसद अफजाल अंसारी, बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह ‘‘मस्त‘‘, जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह, मुहम्मदाबाद विधायक शोऐब अंसारी उर्फ मन्नू, जंगीपुर विधायक वीरेन्द्र यादव, सदर विधायक जै किशन साहू, जिलाधिकारी एम पी सिंह एंव अन्य विधायक प्रतिनिधियों तथा ब्लाक प्रमुखो की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस बैठक मे पिछली बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम की अनुपालन आख्या की जानकारी लेते हुए सांसदों द्वारा सदन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता द्वारा बैठक का एजेण्डा बिन्दू विस्तारपूर्वक सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। बैठक मे विद्युत, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाव बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण/शहर), राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे-मील, समेकित बाल विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यकम एवं टेलिकाम, रेलवेज, हाईवेज, वाटरवेज, माइन्स आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना में पूर्ण कराये गये विद्युत कार्याे की जानकारी लेते सूची मागी, तथा जो भी कार्य शेष है उसे पूरा कराने को कहा। उन्होने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सको की संख्या के बारे में जानकारी ली, जिसमे बताया गया कि पूरे जनपद में 198 के सापेक्ष 98 चिकित्सक तैनात है तथा 4 चिकित्सक की ज्वाईनिंग लंबित है। सर्व शिक्षा अभियान में बताया गया कि जनपद के परिषदीय विद्यालयो मे 19 पैरामीटर पर कार्य किया जा रहा है। जनपद के कुल 85 प्रतिशत विद्यालयोे मेे मल्टिपल हैडवास लगाया गया। पैरामीटर बढाते हुए समस्त विद्यालयो में रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगाया जायेगा साथ ही जनपद के 550 विद्यालयो में प्रोजेक्टर और स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चो शिक्षित किया जा रहा है तथा 70 विद्यालयो में दिव्यांग शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। सांसद विरेन्द्र सिंह ‘‘मस्त‘‘ ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम में समस्त सम्बन्धित विभागो के अधिकारी आपस मे मिटिंग कर सामंजस्य स्थापित कर जो भी सड़के खोदी गयी है, जिसके वजह से अन्य कार्य प्रभाावित हुये है उसे सही कराते हुए सूची उपलव्ध कराए। उन्होने कहा कि शासन एवं प्रशासन मिलकर ही समाज को लाभ पहुचाता है इसलिए अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देते हुए अधूरे कार्याे को पूर्ण कराये। सिचाई की व्यवस्था कैसे सुव्यस्थित हो सकती है, विद्युत उसमे बहुत महत्तपूर्ण है तथा इसमे सुधार कैसे लाया जा सकता है पर चर्चा की गयी। सांसदो द्वारा मगई नदी में बाढ के दौरान जल जमाव से लगभग 1000 एकड़ मे प्रभावित खेती से सदन को अवगत कराते हुए समाधान की बात कही गयी। इस दौरान विधायक ओम प्रकाश सिंह ने भदौरा में 220 के वी ए सब स्टेशन को तत्काल चालू कराने, सायर सब स्टेशन, चक्का बाध पर विद्युत ओवर लोड होने की शिकायत, उतरौली एंव नौली में खेल के मैदान का प्रस्ताव दिया। विधायक जैकिशुन साहू ने देवकली ब्लाक में हरिहरपुर मार्ग की जर्जर अवस्था, मुहम्मदपुर चट्टी मार्ग पर जल जमाव व जर्जर अवस्था, चोचकपुर में एक किमी जर्जर सड़क, सरदरपुर-नसीराबाद मार्ग बरसात के दिनो मे पानी में डूबने की शिकायत की। विधायक शोऐब अंसारी ने गौसपुर एवं राजापुर विद्युत फीडर की समस्या और विधायक वीरेन्द्र यादव ने जंगीपुर मण्डी गेस्ट हाउस निर्माण की बात कही। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित ब्लाक प्रमुखो एवं विधायक प्रतिनिधियों ने भी सदन के सम्मुख अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओें एवं शिकायतो को प्रस्तुत किया। समीक्षा बैठक में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एंव निगरानी समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का सांसद ने किया शुभारंभ, कहा…..
गाजीपुर। बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य, पावर@ 2047 कार्यक्रम का मुहम्मदाबाद स्थित अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 25 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक पूरे सप्ताह तक चलने वाले उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर@ 2047 मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 जुलाई को विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय विद्युत मंत्रालय के सहयोग से अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में महोत्सव का आयोजन किया गया। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से विद्युत क्षेत्र में हुए विभिन्न उपलब्धियों के लिए बिजली महोत्सव को एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया गया। विधान परिषद सदस्य ने विशेष तौर पर केंद्र सरकार की ओर से बिजली क्षेत्र में हासिल किए गए प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। भारत अब अपने पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात कर रहा है। पूरे देश को एक ग्रिड में जोड़ने के लिए 1,63,000 सर्किट किलोमीटर ट्रासमिशन लाइनें जोड़ी गईं, जो एक फ्रीक्वेंसी से संचालित हो रही है। लद्दाख से कन्याकुमारी तक और कच्छ से म्यांमार तक यह दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत ग्रिड के रूप में उभरा है। इस ग्रिड का इस्तेमाल करके हम देश के एक कोने से 1,12,000 मेगावाट बिजली पहुंचा सकते हैं। हमने कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज कोप-21 में वचन दिया था कि 2030 तक अक्षय ऊर्जा स्रोतों से हमारी उत्पादन क्षमता का 40 फीसदी पहुंच जाएगा। हमने यह लक्ष्य निर्धारित लक्ष्य से 9 साल पहले नवंबर 2021 में ही हासिल कर लिया है। आज हम अक्षय ऊर्जा स्रोतों से 1,63,000 मेगावाट से भी अधिक बिजली पैदा करते हैं। हम दुनिया में अक्षय ऊर्जा क्षमता को तेज गति से स्थापित कर रहे हैं। 2,01,722 करोड़ रुपये के कुल लागत के साथ हमने विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। पिछले पांच वर्षों में बिजली के आधारभूत संरचना के तहत कई कार्यों को पूरा किया गया है। इनमें 2,921 नए उपकेन्द्र बनाना, 3,926 उपकेन्द्र का विस्तार, 6,04,465 सर्किट किलोमीटर एलटी लाइन स्थापित करना, 2,68,838 सर्किट किमी 11 केवी हाई टेंशन लाइनें स्थापित करना, 1,22,123 सर्किट किलोमीटर कृषि फीडरों का फीडर का पृथक्करण और स्थापना आदि शामिल है। 2015 में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता औसतन 12.5 घंटे था, जो अब बढ़ कर औसतन 22.5 घंटे तक हो गया है। सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के अधिकार के तहत नियम, 2020 पेश किया गया, इसके तहत नए बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की अधिकतम समय-सीमा अधिसूचित की गई है। उपभोक्ता अब रूफ टॉप सोलर को अपना सकते हैं। समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जाएगी। मीटर संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए समय-सीमा अधिसूचित किया गया है। राज्य नियामक प्राधिकरण एवं अन्य सेवाओं के लिए समयसीमा अधिसूचित करेगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए डिस्कॉम द्वारा 24 X7 कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2018 में सिर्फ 987 दिनों में गांव (18,374) में 100 फीसदी विद्युतीकरण हासिल किया। 18 महीनों में 100 फीसदी घरेलू विद्युतीकरण लक्ष्य हासिल किया. जिसे दुनिया का सबसे बड़ा विद्युतीकरण अभियान माना गया। सौर पंपों को अपनाने के लिए शुरू की गई योजना जिसके तहत केंद्र सरकार 30 फीसदी अनुदान देगी और राज्य सरकार 30 फीसदी अनुदान देगी. इसके अलावा, 30 फीसदी ऋण सुविधा उपलब्ध होगी। पूरे देश में मनाया जा रहा यह महोत्सव उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य पॉवर@ 2047 के तहत पूरे देश में बिजली महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बिजली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक जनभागीदारी और विकास में ज़मीन से जुड़े लोगों को इसमें सम्मिलित होना सुनिश्चित करना है। उन्होंने बिजली से क्षेत्र में हो रहे विकास व लाभों पर प्रकाश डाला और पिछले कुछ वर्षों में बिजली क्षेत्र के अभूतपूर्व वृद्धि पर अपनी राय खुल कर रखी। यह देखना सुखद रहा कि कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों ने अपने व्यवहारिक अनुभव आदि साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और विद्युत क्षेत्र पर बनी लघु फिल्मों का प्रदर्शन इत्यादि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, ब्लाक प्रमुख बाराचॅवर, के, अनुराग सिंह उप महा शिवशंकर गिरी प्रबन्धक अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, नीरज कुमार वरिष्ठ प्रबन्धक, संजय सिंह अधि0 अभि0 विद्युत मनीष कुमार अधि0अभियन्ता पूर्वाचल विधुत निगम, भारी संख्या में लाभार्थी के साथ नेहरू युवा केन्द्र के वालेटियर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष प्रसाद ने किया।
क्षेत्र में काम देखना चाहते हैं तो भाजपा उम्मीदवार को विजई बनाए: पंकज सिंह चंचल
गाजीपुर। चोचकपुर क्षेत्र में जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने जिला पंचायत करंडा द्वितीय के उप चुनाव मे लगातार भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार राम के पक्ष मे जीतोड़ मेहनत कर रहे है। इस दौरान उन्होंने चोचकपुर बाजार मे एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए भाजपा उम्मीदवार शैलेश कुमार राम को चुनाव मे भारी मतो से जीत मिल रही है। क्षेत्र की जनता से कहा कि जीत का शेहरा बांध घुम रहे विपक्षी जनप्रतिनिधियों का बस एक ही राग क्षेत्र की जनता सुनने को मजबूर है कि हम क्या कर सकते है। जिसपर पंकज सिंह ने कहा कि आप सब की यह नैतिक जिम्मेदारी भी है कि क्षेत्र मे सरकार और जनप्रतिनिधियों का काम दिखे इसके लिए भाजपा उम्मीदवार को भारी मतो से विजय दिलाएं। चंचल ने चोचकपुर बाजार और गांव मे घर घर घुमते हुए हाथ जोड़कर लोगों से भाजपा और शैलैश राम के लिए मतदान करने का अनुरोध किया। जनसभा की अध्यक्षता कमला गिरी एवं संचालन पप्पू सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह,हरेंद्र यादव,अजीत पासवान,दिलिप गुप्ता,शशिकान्त शर्मा,बबलू सिंह,राजन सिंह,मनोज सिंह,सिंटू राय,तेजबहादुर सिंह,विरेन्द्र सिंह,मुन्ना सिंह,अमित सिंह,अविनाश सिंह एवं अभिनव सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय के जवाब से धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों में आक्रोश
गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क 500 रुपये छात्रों को वापस कराने को लेकर पीजी कॉलेज के छात्र संघ भवन पर तीसरे दिन भी छात्रनेता अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहे। इस दौरान धरने पर आए पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय ने परीक्षा नियंत्रक जौनपुर का पत्र धरनारत् छात्रों को अवगत कराते हुए सौंपा। पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने जवाब में कहा है कि छात्रों को पर्याप्त समय परीक्षा फार्म भरने का दिया गया था जो छात्र निर्धारित तिथि में परीक्षा फार्म नहीं भरे थे सिर्फ उन्ही छात्रों से अतिरिक्त शुल्क लिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा अजीबोगरीब जबाव आने पर धरनारत् छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। धरना का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में परीक्षा फार्म भरने कि तिथि दी गई थी और प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं था और द्वितीय सेमेस्टर का पठन -पाठन अभी शुरू था, तो इतनी जल्दी परीक्षा फार्म भरने कि तिथि बंद क्यों कि गयी और विलम्ब शुल्क लेने की जरूरत क्या थी। श्री उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हिटलरशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों का शोषण कर रहा है जो छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्र नेता दुर्गेश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बेहतर शिक्षा देने के बजाय छात्रों से पैसा वसूली कर दलाली कर रहा है। इसको लेकर सभी छात्रों ने एक स्वर में कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से लिया अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं करता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में नैतिक रूप से धरना स्थल पर आकर वरिष्ठ छात्र नेता दिवाकर प्रसाद, शशांक उपाध्याय व पूर्व पुस्तकालय मंत्री मो०परवेज ने समर्थन किया और कहा कि छात्रों कि मांग जायज है और जल्द विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग पूर्ण नहीं करता है तो इसे जन आंदोलन बनाकर आगे कि लड़ाई लड़ी जाएगी। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल छात्रसंघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष शिवम पाल, प्रवीण पाण्डेय, हिमांशु तिवारी, रूद्रप्रताप चौबे, अभिषेक यादव रीषु, रविकांत यादव, आशीष यादव, धीरज सिंह, धन्नजय कुशवाहा, निखिल सिंह, राजीव यादव, ओम दूबे, आकाश तिवारी, आकाश चौहान, जितेंद्र राय, विनय सिंह, अर्पित राय, दुर्गेश गुप्ता, सत्यम, रजनीकांत सिंह, रणविजय प्रताप, चंद्रजीत सिंह यादव, विद्याशंकर, धर्मेंद्र कुमार, आकाश शर्मा, आशुतोष सिंह व सूर्य प्रताप सिंह सहित इत्यादि छात्र मौजूद थे।
एक अगस्त से एकत्र किया जाएगा मतदाताओं का आधार नंबर
गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही 1 अगस्त 2022 से बी0एल0ओ0 द्वारा डोर टू डोर प्रारम्भ किया जायेगा। आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित सभी मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आयोग द्वारा आधार नम्बर एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान 7 अगस्त, 2022 (रविवार) एवं 21 अगस्त, 2022 (रविवार) को विशेष कैम्प का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थलों पर आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु जनपद के सम्स्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिाकारियों, बार ऐसोसिएशन कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्षों से अपील किया है कि वे निर्वाचक नामावली में आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने का कष्ट करें, ताकि आयोग के मंशा के अनुरूप नामावली में सम्मिलित सभी मतदातोओं के आधार नम्बर एकत्रित किये जाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
रोजगार मेला में 63 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
गाजीपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया है कि शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0 एवं वेलफेयर कम्यूनिटि प्रा0लि, वाराणसी द्वारा सुपरवीजन, मैनेजर, एकाउण्टेन्ट, डेली वर्कर, हेल्फर, कम्प्यूटर आपरेटर आदि पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मेले में लगभग 195 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 63 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान सेवायोजन कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला पीजी कॉलेज में हुआ ओपीडी का उद्धघाटन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय की प्राचार्य प्रो.सविता भारद्वाज के निर्देशन व चिकित्सा विभाग के सहयोग से ओपीडी का उद्घाटन किया गया। बता दें कि लगभग तीन हजार की संख्या वाले इस महाविद्यालय में छात्राओं का स्वास्थ्य एक जरूरी पहलू है। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता को देखते हुए महाविद्यालय में चिकित्सा विभाग के सहयोग से ओपीडी की व्यवस्था की गई। प्राचार्य ने कहा कि अपने स्वास्थ्य संबंधित कारणों से छात्राओं को अपनी कक्षा छोड़कर अब कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब प्रत्येक सप्ताह बुधवार और वृहस्पतिवार को कुशल और दक्ष डॉक्टरों द्वारा छात्राओं का ईलाज किया जायेगा। इतना ही नहीं यहाँ छात्राओं के लिए नि:शुक्ल दवा की व्यवस्था भी है। डॉ सविता भारद्वाज ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दो आधारभूत चीजें हैं। इन्हीं दोनों के समन्वय हेतु एवं नई शिक्षा नीति -2022को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गयी है। छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनन्द विद्यार्थी ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर यह चिंता हर अभिभावक को होती है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. रेनू पटेल मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग ने छात्राओं के हित में सदैव तत्पर रहने की बात कही। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. निरंजन कुमार यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संगीता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।
यूट्यूबर को मिली धमकी, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर। बीते दिनों यूट्यूबर व वरिष्ठ समाजसेवी बृजभूषण दुबे का सर कलम करने की धमकी दी गई। जिसको लेकर शनिवार को पूर्व छात्र नेता निमेष पाण्डेय के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि सदर तहसीलदार अभिषेक को ज्ञापन सौंपा व सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। छात्र नेता विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि ब्रजभूषण जी के चैनल पे उनका “सर तन से कलम करने की धमकी” और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पत्रक दिया गया है। उन्होंने धमकी देने वाले अपराधी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वही पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन तत्काल मामले का संज्ञान ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। जिससे समाज मे शान्ति व्यवस्था बानी रहे और भविष्य में दुबारा कोई इस तरह का कृत्य ना कर पाए। छात्रनेता शिवम उपाध्याय कहा कि पुलिस अधीक्षक ने दूरभाष पे बताया कि तत्काल उनके घर सुरक्षा व्यवस्था के नाम पे दो सिपाही तैनात कर दिया गया है। बता दें कि बृजभूषण दूबे ग्राम युसुफपुर थाना शादियाबाद के निवासी हैं। उनके यूट्यूब चैनल brajbhushan markandey चैनल पर उनके द्वारा डाले गए वीडियो पर किसी sakib ahmad के आई डी द्वारा “सर तन से जुदा” करने की धमकी मिली है। जिससे जिले में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। जिसको लेकर छात्र नेताओं ने जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने की मांग की और जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होता तब तक उन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षा दिए जाने को कहा। पत्रक देने वालों में छात्र नेता अभिषेक द्विवेदी, अभय चौबे, ओम जी, अजय गोस्वामी, दिव्यांशु पाण्डेय, परवेज अहमद, शशांक उपाध्याय, राहुल दूबे, सुधांशु तिवारी, रूद्रमणी त्रिपाठी, व शैलेश यादव इत्यादि छात्र शामिल रहे।