गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क 500 रुपये छात्रों को वापस कराने को लेकर पीजी कॉलेज के छात्र संघ भवन पर तीसरे दिन भी छात्रनेता अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहे। इस दौरान धरने पर आए पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय ने परीक्षा नियंत्रक जौनपुर का पत्र धरनारत् छात्रों को अवगत कराते हुए सौंपा। पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने जवाब में कहा है कि छात्रों को पर्याप्त समय परीक्षा फार्म भरने का दिया गया था जो छात्र निर्धारित तिथि में परीक्षा फार्म नहीं भरे थे सिर्फ उन्ही छात्रों से अतिरिक्त शुल्क लिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा अजीबोगरीब जबाव आने पर धरनारत् छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। धरना का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में परीक्षा फार्म भरने कि तिथि दी गई थी और प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं था और द्वितीय सेमेस्टर का पठन -पाठन अभी शुरू था, तो इतनी जल्दी परीक्षा फार्म भरने कि तिथि बंद क्यों कि गयी और विलम्ब शुल्क लेने की जरूरत क्या थी। श्री उपाध्याय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हिटलरशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों का शोषण कर रहा है जो छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्र नेता दुर्गेश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बेहतर शिक्षा देने के बजाय छात्रों से पैसा वसूली कर दलाली कर रहा है। इसको लेकर सभी छात्रों ने एक स्वर में कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से लिया अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं करता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में नैतिक रूप से धरना स्थल पर आकर वरिष्ठ छात्र नेता दिवाकर प्रसाद, शशांक उपाध्याय व पूर्व पुस्तकालय मंत्री मो०परवेज ने समर्थन किया और कहा कि छात्रों कि मांग जायज है और जल्द विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग पूर्ण नहीं करता है तो इसे जन आंदोलन बनाकर आगे कि लड़ाई लड़ी जाएगी। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में शामिल छात्रसंघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष शिवम पाल, प्रवीण पाण्डेय, हिमांशु तिवारी, रूद्रप्रताप चौबे, अभिषेक यादव रीषु, रविकांत यादव, आशीष यादव, धीरज सिंह, धन्नजय कुशवाहा, निखिल सिंह, राजीव यादव, ओम दूबे, आकाश तिवारी, आकाश चौहान, जितेंद्र राय, विनय सिंह, अर्पित राय, दुर्गेश गुप्ता, सत्यम, रजनीकांत सिंह, रणविजय प्रताप, चंद्रजीत सिंह यादव, विद्याशंकर, धर्मेंद्र कुमार, आकाश शर्मा, आशुतोष सिंह व सूर्य प्रताप सिंह सहित इत्यादि छात्र मौजूद थे।
All posts by tiwarishivpratap
एक अगस्त से एकत्र किया जाएगा मतदाताओं का आधार नंबर
गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही 1 अगस्त 2022 से बी0एल0ओ0 द्वारा डोर टू डोर प्रारम्भ किया जायेगा। आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित सभी मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आयोग द्वारा आधार नम्बर एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान 7 अगस्त, 2022 (रविवार) एवं 21 अगस्त, 2022 (रविवार) को विशेष कैम्प का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थलों पर आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु जनपद के सम्स्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिाकारियों, बार ऐसोसिएशन कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्षों से अपील किया है कि वे निर्वाचक नामावली में आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने का कष्ट करें, ताकि आयोग के मंशा के अनुरूप नामावली में सम्मिलित सभी मतदातोओं के आधार नम्बर एकत्रित किये जाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
रोजगार मेला में 63 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
गाजीपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया है कि शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0 एवं वेलफेयर कम्यूनिटि प्रा0लि, वाराणसी द्वारा सुपरवीजन, मैनेजर, एकाउण्टेन्ट, डेली वर्कर, हेल्फर, कम्प्यूटर आपरेटर आदि पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मेले में लगभग 195 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 63 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान सेवायोजन कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला पीजी कॉलेज में हुआ ओपीडी का उद्धघाटन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय की प्राचार्य प्रो.सविता भारद्वाज के निर्देशन व चिकित्सा विभाग के सहयोग से ओपीडी का उद्घाटन किया गया। बता दें कि लगभग तीन हजार की संख्या वाले इस महाविद्यालय में छात्राओं का स्वास्थ्य एक जरूरी पहलू है। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता को देखते हुए महाविद्यालय में चिकित्सा विभाग के सहयोग से ओपीडी की व्यवस्था की गई। प्राचार्य ने कहा कि अपने स्वास्थ्य संबंधित कारणों से छात्राओं को अपनी कक्षा छोड़कर अब कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब प्रत्येक सप्ताह बुधवार और वृहस्पतिवार को कुशल और दक्ष डॉक्टरों द्वारा छात्राओं का ईलाज किया जायेगा। इतना ही नहीं यहाँ छात्राओं के लिए नि:शुक्ल दवा की व्यवस्था भी है। डॉ सविता भारद्वाज ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दो आधारभूत चीजें हैं। इन्हीं दोनों के समन्वय हेतु एवं नई शिक्षा नीति -2022को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गयी है। छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का आश्वासन देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनन्द विद्यार्थी ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर यह चिंता हर अभिभावक को होती है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. रेनू पटेल मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग ने छात्राओं के हित में सदैव तत्पर रहने की बात कही। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. निरंजन कुमार यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संगीता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।
यूट्यूबर को मिली धमकी, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर। बीते दिनों यूट्यूबर व वरिष्ठ समाजसेवी बृजभूषण दुबे का सर कलम करने की धमकी दी गई। जिसको लेकर शनिवार को पूर्व छात्र नेता निमेष पाण्डेय के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि सदर तहसीलदार अभिषेक को ज्ञापन सौंपा व सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। छात्र नेता विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि ब्रजभूषण जी के चैनल पे उनका “सर तन से कलम करने की धमकी” और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पत्रक दिया गया है। उन्होंने धमकी देने वाले अपराधी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वही पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन तत्काल मामले का संज्ञान ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। जिससे समाज मे शान्ति व्यवस्था बानी रहे और भविष्य में दुबारा कोई इस तरह का कृत्य ना कर पाए। छात्रनेता शिवम उपाध्याय कहा कि पुलिस अधीक्षक ने दूरभाष पे बताया कि तत्काल उनके घर सुरक्षा व्यवस्था के नाम पे दो सिपाही तैनात कर दिया गया है। बता दें कि बृजभूषण दूबे ग्राम युसुफपुर थाना शादियाबाद के निवासी हैं। उनके यूट्यूब चैनल brajbhushan markandey चैनल पर उनके द्वारा डाले गए वीडियो पर किसी sakib ahmad के आई डी द्वारा “सर तन से जुदा” करने की धमकी मिली है। जिससे जिले में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। जिसको लेकर छात्र नेताओं ने जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने की मांग की और जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होता तब तक उन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षा दिए जाने को कहा। पत्रक देने वालों में छात्र नेता अभिषेक द्विवेदी, अभय चौबे, ओम जी, अजय गोस्वामी, दिव्यांशु पाण्डेय, परवेज अहमद, शशांक उपाध्याय, राहुल दूबे, सुधांशु तिवारी, रूद्रमणी त्रिपाठी, व शैलेश यादव इत्यादि छात्र शामिल रहे।
हरी झंडी दिखा व शपथ ग्रहण कराकर शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
हरी झंडी दिखा व शपथ ग्रहण करा कर शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
गाजीपुर। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जो पूरे जनपद में चलाया जाना है। उसका जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने आए हुए लोगों को शपथ ग्रहण करा कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 16 मई से 31 मई तक दस्तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर जनपद वासियों को जल जमाव नहीं करने के साथ ही आसपास सफाई रखने के अलावा यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है तो उसे तत्काल पास के स्वास्थ्य केंद्र पर एडमिट कराने का अपील किया है। उन्होंने बताया कि यह मच्छरों की वजह से फैलता है। मच्छर के पनपने के जितने भी स्थान हो उन सभी स्थानों को नष्ट कर देना चाहिए या फिर वह साफ सफाई की विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। इसी क्रम में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने सभी कर्मचारियों को संचारी रोग अभियान का शपथ ग्रहण कराया।
इस कार्यक्रम में जहां नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के पास शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान उन्होंने 3 जुलाई तक चलने वाले प्लास्टिक के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के प्रति भी लोगों को शपथ ग्रहण कराया। और अपील किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें।
अपर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डीपी सिन्हा ने बताया कि विगत 4 वर्षों की भांति इस वर्ष संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2022 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रथम चरण प्रदेश के सभी जनपदों में अप्रैल 2022 में संचालित किया जा चुका है। इस अभियान के द्वितीय चरण की गतिविधियों का पुनः विस्तृत कार्य योजना बनाकर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में घूम कर जो सूची बनाएंगे। उसके अनुसार बुखार के रोगियों की सूची आई एल आई, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची एवं क्षेत्र से ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया जा रहा है। इन सभी का रिपोर्ट बनाकर ब्लॉक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, एएनएम द्वारा मातृ समूहों की बैठक, पानी को क्लोरीन टैबलेट के माध्यम से साफ करने का प्रदर्शन, हाथ धोने का प्रदर्शन, खुले में शौच से मुक्ति, गंदगी व कूड़े के ढेर की सफाई तथा कूड़े का उचित निस्तारण के सम्बन्ध में व्यापक जन जागरूकता के कार्यक्रम किये जायेंगे। ग्राम प्रधानों द्वारा इन कार्यक्रमों में पंचायत समितियों के पदाधिकारियों सहित प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा प्रार्थना सभा के समय छात्र छात्राओं को साफ-सफाई का महत्व, मच्छरों से बचने के उपाय, हर रविवार-मच्छर पर वार आदि विषयों की जानकारी दी जायेगी। संचारी रोगों का उपचार करने से ज्यादा जरूरी है कि संचारी रोगों की रोकथाम करते हुये उनसे बचाव किया जाये। समाज में संचारी रोगों के सम्बन्ध में पर्याप्त जानकारी तथा क्या करें-क्या न करें का प्रचार-प्रसार कर संचारी रोगों पर नियंत्रण किया जा सकता ।
इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के के वर्मा, डीपीएम प्रभुनाथ ,डीसीपीएम अनिल वर्मा, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ विनय शंकर ,चाई के मणिशंकर ,डॉ के के सिंह,अर्बन कोऑर्डिनेटर अशोक ,ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ दिग्विजय सिंह, यूनिसेफ के अजय उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
जन संघर्ष और जन सरोकार की पत्रकारिता के पर्याय थे अभय नारायण -प्रदीप कुमार
गाजीपुर। स्वर्गीय अभय नारायण सिंह जन सरोकार और जन संघर्ष की पत्रकारिता के पर्याय थे। वह केवल गाज़ीपुर के नहीं, मेरे जैसे पत्रकारों के भी प्रेरणा स्रोत थे। उक्त बातें गुरूवार को जिला पंचायत के सिद्धेश्वर प्रसाद सभागार में स्व. अभय नारायण की जयन्ती पर आयोजित ” अभय नारायण सिंह, सामाजिक सरोकार और पत्रकारिता संगोष्ठी /श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि उनके भीतर समाज के अंतिम आदमी के प्रति गहरी संवेदना थी। उनकी कलम ने गांव और किसान के आस-पास की हलचलों को बारीकी से पकड़ा और उसे तथ्य के आधार पर मजबूती से समाज और सरकार के सामने रखा। संगोष्ठी और श्रद्धाजंलि सभा की शुरुआत स्व. अभय नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और उसके समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर वाराणसी से आये विशिष्ट अतिथि और सम्पादक ब्रजेश कुमार राय शर्मा ने अभय नारायण से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वह अच्छे पत्रकार के साथ बहुत अच्छे समाजिक कार्यकर्ता भी थे। जंगीपुर के विधायक डा. वीरेन्द्र यादव ने अपने पिता पूर्व मंत्री स्व0 कैलाश यादव और अभय नारायण के सम्बन्धों का जिक्र करते हुए कहा कि आज की विषम परिस्थिति में बाबू अभय नारायण सिंह और विजय बाबू ( विजय कुमार ) जैसों का न होना बहुत खल रहा है। दोनों के रास्ते पर चलकर ही इस विषम परिस्थिति का मुकाबला सम्भव है। सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने अभय नारायण के वैचारिक प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि वह आम आदमी के अच्छे दोस्त थे। इस अवसर पर समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी, शारदानन्द राय, लुटुर, रामनाथ ठाकुर, दिनेशचन्द्र पाण्डेय, अनिल उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, पद्माकर पाण्डेय, मधुरेश यादव, अशोक सिंह, संजय सिंह आदि ने भी अपने अपने संस्मरण सुनाकर स्वर्गीय अभय नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर स्व0 अभय नारायण के व्यंग लेख की पुस्तक “देशकाल के दंश“ मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार, विशिष्ट अतिथि बजेश कुमार राय शर्मा और डा. वीरेन्द्र यादव द्वारा पत्रकार विनोद पांडेय, चन्द्रकुमार तिवारी और अविनाश प्रधान को सप्रेम भेंट की गई। समाजसेवी विवेक कुमार शम्मी सिंह, संजय कुमार राय उर्फ मंटू राय और पत्रकार रमेश यादव ने स्वर्गीय अभय नारायण के पुत्र प्रदीप नारायण सिंह को उक्त पुस्तक भेंट की। विजय बहादुर सिंह, वीरेन्द्र यादव, सुनील यादव, पप्पू यादव, तेजनारायण राय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार पाण्डेय, चन्द्र कुमार तिवारी, प्रदीप शर्मा, राममनोज त्रिपाठी, संजय कुमार राय उर्फ मन्टू राय, गौरव कुमार श्रीवास्तव, आशीष सिंह, कमलेश यादव, शशिकान्त तिवारी, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अभय कुमार तिवारी, विपलव कुमार, अरूण कुमार तिवारी, शिवप्रताप तिवारी (भोलू), रतन, सिवेश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, रमेश यादव, दुर्गविजय सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, सत्येंद्र शुक्ल, अविनाश सिंह, अजय राय बबलू, बेदू, अनिल कश्यप, देवब्रत विश्वकर्मा, जयप्रकाश पाण्डेय आदि संगोष्ठी और श्रद्धाजंलि सभा में प्रमुख रूप से सक्रिय रहे। कार्यक्रम का सरस संचालन पत्रकार अविनाश प्रधान ने किया। आगन्तुकों का साभार कार्यक्रम के अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने व्यक्त किया और कहा, आज नहीं आया है लेकिन, कर यकीन वह कल आएगा। इसी बाग में, इसी डाल पर फिर से मीठा फल आएगा। संगोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा में नामचीन शायर बादशाह राही ने अपनी गज़लों के माध्यम से श्रद्धाजंलि अर्पित की।
पिता की पुण्यतिथि पर बेटे ने 50 टीबी रोगियों को लिया गोद
गाजीपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान जिसके तहत साल 2025 तक पूरे देश को टीबी मुक्त करना है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टीबी रोगियों को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा गोद लेने और उनके भरण-पोषण के साथ ही उनके दवा का ख्याल रखने का एक सर्कुलर जारी किया था। साथ ही आमजन से भी इन मरीजों को गोद लेकर इन्हें सुपोषित करने का आवाहन किया था। उसी आवाहन को लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पर अपने स्वर्गीय पिता सुरेंद्र सिंह यादव की स्मृति में उनके पुत्र अरविंद सिंह यादव के द्वारा ब्लॉक के 50 टीबी रोगियों को गोद लिया गया। उन्हें पोषण सामग्री वितरित किया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि टीबी मुक्त भारत को लेकर शासन के द्वारा लगातार प्रयास जारी है। कई तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से 2025 तक क्षय रोग मुक्त भारत बनाने की कदम में मरीजों को पिछले दिनों राज्यपाल महोदय के द्वारा टीबी मरीजों को गोद लिए जाने का आवाहन किया गया था। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पर 50 टीबी मरीजों को स्थानीय अरविंद सिंह यादव एवं संजय सिंह यादव के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह यादव की स्मृति में मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री वितरित किया गया। साथ ही यह वादा किया गया की वह मरीजों का आगे भी ध्यान रखेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रभारी अधीक्षक डॉ सरफराज आलम, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक ,अनुराग पांडे ,,डीपी पी एम सी संजय प्रसाद ,दिनेश सिंह ,मनोज व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्तार की पत्नी की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क
गाजीपुर। मोख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आएदिन उनके लोगों के साथ ही नाते-रिश्तेदारों पर कार्रवाई प्रशासन उनकी चल-अचल सम्पतियों को कुर्क करके कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मऊ पुलिस ने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के तलवल के पास स्थित मोख्तार अंसारी की पत्नी आफसा की अंसारी की करोड़ों की भूमि को मुनादी के बीच कुर्क कर दिया। इस संबंध में मऊ के सदर सीओ धनंजय मिश्रा ने बताया कि मोख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी मुकदमा अपराध संख्या 8/22 थाना दक्षिण टोला मऊ में वांछित अभियुक्त है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत विवेचक सराय लखंसी प्रभारी निरीक्षक द्वारा रिपोर्ट की गई थी। जिसमें जिलाधिकारी मऊ के आदेश पर धारा 14 (1) के अंतर्गत आफसा अंसारी की भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि कुर्क भूमि की बाजारू कीमत लगभग साढ़े तीन करोड़ है। कार्रवाई के दौरान सदर तहसील अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग के साथ ही मऊ और स्थानीय कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ की जांच-पड़ताल
गाजीपुर। बुधवार को वाराणसी से आई डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन पर पहुंचे। टीम ने स्टेशन पर मौजूद संदिग्धों के साथ यात्रियों के सामानों की जांच-पड़ताल किया। मालूम हो कि कुछ दिन पहले लश्कर-ए-तैयबा द्वारा गाजीपुर सिटी स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों को 22 जून को बम से उड़ाने का जीआरपी को पत्र मिला था। इससे आरपीएफ और जीआरपी में हड़कंप मच गया था। उसने उच्चाधिकारियों सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया था। इसी क्रम में बुधवार की सुबह एडीएम वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार सिंह, सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सदर सीओ समर बहादुर सिंह, सदर कोतवाल विमलेश मौर्या, वाराणसी से आई डॉग स्क्वायड टीम और भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। आरपीएफ प्रभारी अमित राय और जीआरपी प्रभारी अखिलेश मिश्रा के साथ प्लेटफार्मों पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके पास मौजूद सामानों की तलाशी की गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह कहा कि कुछ दिन पहले लश्कर-ए-तैयबा द्वारा एक धमकी भरा पत्र मिला था। उस पत्र में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसी के मद्देनजर आज डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्टेशन पर यात्रियों के सामानों की जांच-पड़ताल की गई।