प्राचार्य परिषद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का गठन सर्वसम्मति से
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के प्राचार्य परिषद का गठन शनिवार को जौनपुर में गोल्डन ट्री होटल में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया और नये पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक महामंत्री, प्रोफेसर शंभू नाथ चौहान उपाध्यक्ष, प्रोफेसर सुधाकर सिंह संयुक्त मंत्री और प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।
बैठक में प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, प्रोफेसर मिथिलेश पाण्डेय, प्रोफेसर सुनील सिंह, प्रोफेसर राकेश कुमार पाण्डेय, प्रोफेसर विजय कुमार राय, प्रोफेसर दिवाकर सिंह, और प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी प्राचार्यों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि “यह प्राचार्य परिषद विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। हम सभी मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदण्ड स्थापित करने और विद्यार्थियों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” नवनिर्वाचित महामंत्री प्रोफेसर सुरेश कुमार पाठक ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्राचार्य परिषद सभी के हितों का संरक्षण करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्थान में हर स्तर पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। यह गठन विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं प्राचार्यों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ज्ञातव्य है कि महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्य नहीं रहने के कारण प्राचार्य परिषद का गठन काफी दिनों बाद आयोग से नियुक्त होकर आये प्राचार्यों द्वारा किया गया है।
डीजी- शक्ति योजना युवा वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त बनाती है: प्रो. ए एन राय
278 स्नातक छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए
गाजीपुर। उ. प्र. शासन की महात्वाकांक्षी योजना डिजिटल शक्ति के अंतर्गत टेबलेट वितरण कार्यक्रम में स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में शनिवार को महाविद्यालय के स्नातक संवर्ग के 278 छात्रों को टेबलेट्स वितरित किया गया। महाविद्यालय के कुल 496 स्नातक छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया जाना है। टेबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश नारायन राय, पूर्व अध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग ने कहा कि डीजी-शक्ति योजना युवा वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यंत उपयोगी एवं महात्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त होना आवश्यक है। अतः सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे संसाधनों का भलीभांति उपयोग किया जाना आवश्यक है।
महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. राकेश पाण्डेय ने छात्रों को डिजिटल इक्वीपमेंट्स का सकारत्मक उपयोग करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि एआई के बढ़ते प्रभुत्व के युग में हमें डिजिटल संसाधनों का संतुलित और सतर्कता पूर्वक प्रयोग करना जरूरी है। कार्यक्रम में लाभार्थी छात्रों को टेबलेट वितरित किए जाते समय उनकी फोटोग्राफ़ी की गयी तथा मैपिंग कर उन्हें टेबलेट दिए गए। इस अवसर पर प्रो. अवधेश नारायण न राय, प्रो. अजय राय, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. सुरेश प्रजापति, डॉ. नर नारायन राय, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. वी के ओझा, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. सतीश राय, आदि उपस्थित थे।
गाजीपुर। शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए सत्र 2024-25 की छात्राओं को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुल अर्ह 495 छात्राओं में से 482 छात्राओं ने उपस्थित होकर अपने टैबलेट प्राप्त किया। अवशेष 13 छात्राएं भी 30 अगस्त 2025 तक अपना टैबलेट महाविद्यालय से प्राप्त कर लें। अन्यथा उनका टैबलेट संबंधित विभाग को वापस कर दिया जाएगा और इसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित छात्रा का होगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने मुख्य शास्ता डॉ संगीता, डिजी शक्ति के नोडल डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ निरंजन यादव और महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार की उपस्थिति में छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी ने छात्राओं को इस डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करने का आवाहन किया।
मालती यादव, दीक्षा यादव, अंजलि चौरसिया, दीक्षा सिंह, चांदनी कुशवाहा, बिंदु विश्वकर्मा, प्रमिला, रंजू पांडे, सानिया परवीन आदि छात्राओं ने टैबलेट पाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि टैबलेट की कमी के कारण पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब टैबलेट पाकर अपने लक्ष्य की ओर अधिक उत्साह से अग्रसर हो सकेंगी।
महाविद्यालय के डिजीशक्ति पोर्टल के नोडल डॉ रामनाथ केसरवानी ने कहा कि टैबलेट पा जाने से ये छात्राएं न केवल अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा उत्साहित होंगी वरन तकनीकी कौशल से रोजगार प्राप्ति में भी ज्यादा सक्षम हो सकेंगी । छात्राओं को टैबलेट वितरण में महाविद्यालय के डॉ गजनफर सईद, डॉ इकलाख खान, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ राजेश यादव, डॉ नेहा कुमारी आदि प्राध्यापक गण तथा कार्यालय सहायक श्री राहुल राव, जबीउल्लाह, मणिंद्र यादव, अंजनी कुमार, तेज प्रताप आदि का प्रबंधन सराहनीय रहा।
गाजीपुर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को सरजू पांडे पार्क में जिला अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा गया। कैंप कार्यालय सकलेनाबाद उत्तर प्रदेश में एवं जनपद में पढ़ते हुए अपराध एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता की गई। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जनपद के अंदर पूरे किसान परेशान है। समय से साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वर्तमान सरकार का हवा हवाई वादा बीफल हो रहा है। जनपद में पूरी सड़के गड्ढा में तब्दील हो गई। गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा समाजसेवि कुंवर वीरेंद्र सिंह को अपमानित किया गया उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया इसकी जांच हो और प्राचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए नहीं तो हम कांग्रेस जन चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे। सुनील राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉ ईन ऑर्डर ध्वस्त है , योगी की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पूरे प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। जनपद में भी आए दिन अपराध की घटनाएं होती रहती है। इसमें प्रदेश सरकार धर्म और जाति पूछ कर अपराधियों की पहचान करती है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है जंगल राज हो गया है।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि इस सरकार में किसान मजदूर नौजवान गरीब सब लोग परेशान है। आज पूरा जनपद बाढ़ की चपेट में है लेकिन शासन से कोई राहत सामग्री समय से मुहैया नहीं कराया जा रहा है। किसान की समस्या खाद की है इसको भी समय से उपलब्ध नहीं किया जा रहा है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार अपने वादे से मुकर गई। हम कांग्रेस जन जनता के साथ हैं। उनकी लड़ाई को लड़ते रहेंगे चाहे इसके लिए जेल भी जाना होगा तो हम जाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा कि हम किसी भी सूरत में किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। गाजीपुर जनपद में जिस तरह समाजसेवीयो के साथ घटना हो रही है यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ,भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी सरकार है, नौजवान विरोधी सरकार है महिला विरोधी है , वर्तमान सरकार में किसी भी व्यक्ति का भला होने वाला है नहीं है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रिका सिंह राजेश गुप्ता हामिद अली सदानंद गुप्ता राशिद भाई रईस अहमद जेपी पांडे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश्वर प्रसाद शर्मा सतीश उपाध्याय शंभू कुशवाहा महबूब निशा उषा चतुर्वेदी सीमा विश्वकर्मा कृष्णानंद तिवारी सतिराम सिंह अखिलेश यादव राघवेंद्र चौबे सबीबुल हसन सुधांशु तिवारी धर्मेंद्र कुमार दिव्यांशु पांडे मंगल यादव पुष्पा देवी किरण देवी अब्दुल हसन आशुतोष श्रीवास्तव राजेश उपाध्याय चंद्रशेखर कुमार देवेंद्र कुमार सिंह अब्दुल्ला मास्टर गुलवास यादव फैजान जी आदि लोग उपस्थित रहे ।
गाजीपुर। गुरुवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए सत्र 2024-25 की छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया। कल 495 छात्राओं को टैबलेट दिया जाना है। इसके तहत आज 202 छात्राओं में से उपस्थित 191 छात्राओ को टेबलेट वितरित किया गया। टेबलेट वितरण का कार्य कल 29 अगस्त को भी जारी रहेगा और कल 200 तथा आज अनुपस्थित सभी छात्राओं को टैबलेट वितरण किया जाएगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क टेबलेट वितरण की योजना छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे छात्राएं डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी। टैबलेट पाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए छात्राओं ने कहा कि मोबाइल फोन/ टैबलेट की कमी के कारण पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब टैबलेट पाकर अपने लक्ष्य की ओर अधिक उत्साह से अग्रसर हो सकेंगे।
महाविद्यालय के डिजीशक्ति पोर्टल के नोडल डॉ रामनाथ केसरवानी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि प्रदेश का हर युवा समग्र रूप से सक्षम हो एवं तकनीकी रूप से दक्ष हो। टैबलेट पा जाने से ये छात्राएं न केवल अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा उत्साहित होंगी वरन तकनीकी कौशल से रोजगार प्राप्ति में भी ज्यादा सक्षम हो सकेंगी ।
छात्राओं को टैबलेट वितरण में महाविद्यालय के डॉ गजनफर सईद, डॉ इकलाख खान, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ राजेश यादव, डॉ नेहा कुमारी आदि प्राध्यापक गण तथा कार्यालय सहायक श्री राहुल राव, मनिंद्र यादव, अंजनी कुमार, तेज प्रकाश आदि का प्रयास सराहनीय रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार,डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ. संगीता, डॉ सारिका सिंह, डॉ पीयूष सिंह सहित स्नातक अंतिम वर्ष की अर्ह छात्राएं उपस्थित रहीं।
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र अर्द्धशासकीय मेडिकल कॉलेज को लेकर समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने उनके जिला अस्पताल में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
इसी मामले को लेकर आज कुंवर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर न्याय की मांग की।
मालूम हो कि कुंवर विरेंद्र सिंह लंबे समय से लावारिस शवों का पोस्टमार्टम कराने और उनका धार्मिक रीति से अंतिम संस्कार कराने का काम करते आ रहे हैं। वे गरीब और असहाय मरीजों की मदद, रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
पत्रक के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्राचार्य के इस निर्णय से अस्पताल के कर्मचारियों और मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्राचार्य का यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी।
एक दिन पूर्व रक्तदान कर चुके समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह पत्रक देने के दौरान बेहोश हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। मालूम हो कि समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री समेत तमाम दिग्गजों द्वारा उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से विवेक कुमार सिंह शम्मी, संजय सिंह, निर्भय नारायण सिंह, विनीत दुबे, संजीव सिंह बॉबी, शैलेंद्र सिंह, मंटू राय, पंकज राय, सभासद साहबान अली, सभासद सोमेश मोहन राय, सभासद परवेज, कंचन रावत, मधु यादव, अमित विश्वकर्मा, छात्र नेता दीपक उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, शीर्षदीप, निशांत सिंह, सुधांशु बलवंत, शशिकांत सिंह, दीपक सिंह, पंकज गुप्ता, रजनीश मिश्रा आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नियाजी मोहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी ने बताया कि 37 वर्षीया विवाहिता का शव फंदे से लटकता पाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई, जिसकी शादी राणा अरविंद यादव से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध चल रहा था, जिसको लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले की जांच करेगी।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक इकाई अध्यक्ष, मंत्री , कोषाध्यक्ष ,संगठन मंत्री ,सम्प्रेक्षक लेखाकार चुने जाने पर जिला महामंत्री अजय कुशवाहा के नेतृत्त्व में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सभी ब्लाक इकाई का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय, बिशिष्ट अतिथि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी निलेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। उन्होने कहा कि संगठन के प्रति आप लोग ईमानदारी से कार्य करें ताकि कर्मचरियों से साथ दुर्व्यवहार न हो सके |
डीपीआरओं ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायतो को साफ सुथरा करना ही आप सबकी पहली प्राथमिकता होगी और गांवो में साफ सफाई का ध्यान में रखते हुए अपने मूल कर्तव्यो का पालन करें | एडीपीआरओं निलेन्द्र सिंह ने कहा की जिले स्तर पर जो भी आप लोगों की जायज मांगें है उसे जल्द ही पूरा कराया जायेगा | इसके साथ ही प्रदेश स्तर की जो भी मांगे होगी पत्र के माध्यम से शासन को अवगत कराया जायेगा |इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुरेन्द्र यादव ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण की बधाई दी | विकास खंड मनिहारी के ब्लाक अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने दिव्यांग, गंभीर बिमारीसे ग्रसित , पति पत्नी का स्थानांतरण जो काफी दूरस्त किया गया है।
उसके निवास स्थान से पांच से दस किमी की दुरी पर संधोधन कराया जायेगा | इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवप्रकाश त्रिपाठी , सचिव शशीप्रकाश राय ,ग्राम विकास संघ जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव , ब्लाक अध्यक्ष हंसराज कुशवाहा, , राजेश यादव , राकेश मोहन,जितेन्द्र गोड ,उदय प्रसाद , सुरेश यादव , अंजनी यादव , शंकर वर्मा , अनिल यादव , विशाल कुमार , राजन यादव , आलोक चौबे , मंजय ,पंकज यादव , श्याम नरायन राम , राजेश कुशवाहा ,गामा ,हरिश चाँद , अजीत मौर्य , प्रेम चाँद चौधरी ,राम नरायन , महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोषी राय ,प्रदेश अध्यक्ष सुनीता यादव,पूर्णिमा रावत ,
पूनम ,दुर्गा ,मीना ,साधना ,सुमित्रा ,जानकी देवी ,सीमा , सीमा खरवार , रामप्रवेश गौतम ,सूरज कुमार ,चन्द्र शेखर ,आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता भदौरा ब्लाक अध्यक्ष राम सिंघासन राम, कार्यवाहक अध्यक्ष राम नगीना यादव ,ईश्वर यादव व संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कासिमाबाद अनिल कुमार ने किया।
गाजीपुर। बाबा साहब डा भीम राव अम्बेडकर से जब पूछा गया कि आपका धर्म क्या है तो उन्होंने कहा था मै भारतीय हूं। और युवा साथियों से आह्वान है कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने जिस सामाजिक न्याय की शुरुआत की थी वह अब महत्वपूर्ण चरण में है उसका एक अलग चरण चलने वाला है। यह बात शनिवार को नगर के वंशी बाजार स्थित रायल पैलेस में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उ प्र सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक न्याय का जो संदेश भारत के संविधान के माध्यम से दिया उसके बाद जितने देशों के संविधान बनाए गए उसमे सामाजिक न्याय के अंश को दुनिया के देशों ने शामिल किया है।
मंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक न्याय की जो व्यवस्था संविधान में दिए है वह संविधान का मूल है वह कभी बदला ही नही जा सकता है। उन्होंने अपना जीवन परिचय देते हुए कहा कि मेरे पिताजी जिन संघर्षों से आगे बढ़े थे उसमें शिक्षा की बहुत बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब केवल नौकरी के लिए मोहताज नहीं रहना, बिजनेस के तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्याप्त व्यवस्था हमें बढ़ने के लिए दिया है।
मुख्यमंत्री रोजगार योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की सरकार युवाओं के भविष्य को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि अत्याचार और भेदभाव को स्वीकार नहीं करना है। छात्रवृत्ति से कोई बच्चा छूटेगा नहीं यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गारंटी लेकर मैं आया हूं।और रूकी हुई छात्रवृत्ति शीघ्र ही आप सभी के खाते में जाएगी। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहां हम कानून से चलने वाले हैं लेकिन कमजोर नहीं है।
अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार ने मंत्री का स्वागत स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र से करते हुए कहा कि बाबा साहब हमारे लिए भगवान स्वरूप तथा मा मंत्री असीम अरुण कांशीराम के द्वितीय रूप है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रावास के छात्रो ने मंत्री जी मुलाकात किया। मंत्री का बडे माला से भी अभिनन्दन किया गया। अध्यक्षता शैलेश कुमार एवं संचालन मारकंडेय गौतम व पुनवासी राम ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम् गीत से तथा समापन राष्ट्र गान से हुआ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, अभिनव सिन्हा प्रो शोभनाथ यादव,,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,जमुना राम चौधरी, ओमप्रकाश राम, काशी क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजीत रावत, रामराज बनवासी, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, पंकज सिन्हा,मदन कुमार, राममूर्ति बांसफोर,राजेश सोनकर, विप्लव रावत, देवचंद्र, बबलू राम,सरोज भारती सहित आदि अन्य छात्र व युवा उपस्थित थे।
गाजीपुर। शनिवार को ‘परंपराओं का पुनः प्रतिष्ठापन भारत एवं विदेशों में आदिवासी और भोजपुरी संस्कृति के परिप्रेक्ष्य’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ लंका मैदान हॉल में हुआ। प्रथम सत्र का शुभारंभ मॉरीशस से पधारी डॉ सरिता बुद्धु, तुर्की की प्रोफेसर स्मिता जैसल, अमेरिका से डॉ माइकल बोलोन, लीबिया के प्रोफेसर अनिल प्रसाद के द्वारा हुआ। जीवनोदय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर रामनारायण तिवारी एवं सचिव डॉ जितेंद्र नाथ राय ने उपस्थित प्रबुद्धजनों का स्वागत माल्यार्पण प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से किया। इसके पूर्व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ प्रोफेसर रामनारायण तिवारी ने संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए वर्तमान वैश्वीकरण के दौर में भारत एवं विदेशों में आदिवासी और भोजपुरी संस्कृति के पुनः प्रतिस्थापन हेतु अकादमी विमर्श और चर्चा की आवश्यकता बताई।
विषय प्रवर्तन करते हुए रामपुर से आए प्रोफेसर पुष्कर मिश्रा ने परंपरा की व्याख्या करते हुए कहा की परंपरा पश्चिम की ट्रेडीशन का पर्याय नहीं है। परंपरा से आशय है जो निरंतर प्रवाहमान है और समय के साथ परिवर्तित भी होती रहे। भारतीय परंपरा भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों को बांधने वाली है। प्रोफेसर अनिल प्रसाद ने सेमिनार के विषय पर विस्तृत बीज वक्तव्य देते हुए कहां की मनुष्य परंपराओं का वाहक है, वही समय-समय पर परंपराओं में हस्तक्षेप कर परिवर्तन भी करता रहता है। परंपराएं प्राचीनता और आधुनिकता दोनों का मेल कराती हैं।
भाषा ही स्मृति और अस्तित्व की वाहक है। अंतर्राष्ट्रीय परिवेश में अपनी पहचान बनाने के लिए अपनी परंपराओं को खारिज या लुप्त होने से बचाने के लिए पुनः स्थापना समय की आवश्यकता है। प्रोफेसर पीके मिश्रा ने परंपराओ की पुनर्स्थापना कैसे किया जाए इस पर अपनी बात रखी जबकि हिमांशु उपाध्याय ने आगाह किया कि यदि हम अपनी परंपराओं की रक्षा नहीं कर पाएंगे तो हमारा समाज, देश व व्यक्ति की पहचान भी लुप्त हो जाएगी। प्रोफेसर एस एन उपाध्याय ने कहा की परंपरा जीने की चीज है सिद्धांत की नहीं।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रख्यात साहित्यकार नीरजा माधव ने भोजपुरी की स्थानीयता पर विशेष प्रकाश डाला। आपने भोजपुरी समाज की महिलाओं के व्यवहार एवं संस्कारों के माध्यम से भोजपुरी संस्कृति की रक्षा और प्रसार के बारे में सबको अवगत कराया। प्रथम सत्र का सफल संचालन डॉ जयशंकर सिंह तथा आभार ज्ञापन प्रोफेसर राघवेंद्र पांडे जी ने किया ।
इस अवसर पर स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के राजनीति शास्त्री डॉ नर नारायण राय की पुस्तक ‘शासन से स्वशासन तक- मेयर’ का विमोचन भी हुआ। इस अवसर पर जीवनोदय शिक्षा समिति द्वारा विशिष्ट पुरस्कार एवं सम्मान भी प्रदान किया गया। प्रोफेसर देवेंद्र कुमार, प्रोफेसर आफताब जैसल, डॉ विश्वनाथ मिश्र, डॉ रंजन चौरसिया, डॉ अक्षय पांडे, डॉ मनोज सिंह आदि को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया जबकि असितांग कुमार सिंह को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर सुश्री बिजली रानी, पुनेश जी पार्थ, राजीव कुमार ओझा, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र नीरव, डॉ वैभव सिंह, प्रो बलिराज ठाकुर आदि लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।
सेमिनार के दूसरे सत्र के दौरान प्रोफेसर आशीष त्रिपाठी, डॉ सुनील कुमार पाठक, प्रोफेसर विश्वनाथ मिश्र, प्रोफेसर प्रभाकर सिंह, डॉ संतन कुमार राम आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। वक्ताओं ने परंपराओं की पुनर्स्थापना की चुनौतियों पर बात रखते हुए कहा कि हमें अपनी सिर्फ आधुनिक और समय की मांग के अनुरूप की परंपराओं को ही पुनःस्थापित करना है। जो परंपराएं अमानवीय हैं, जो असामाजिक हैं, और लोकतांत्रिक हैं उन्हें भुलाना ही उचित होगा। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर रमाकांत सिंह एवं संचालन डॉ निरंजन कुमार यादव एवं आभार ज्ञापन डॉ शिव कुमार ने किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ अशोक कुमार सिंह, प्रोफेसर सानंद सिंह, प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, प्रोफेसर रवि शंकर सिंह, काजी फरीद आलम, डॉ राकेश पांडे, डॉ उमा निवास मिश्रा, प्रोफेसर अनिता कुमारी, संयोजक शेर खान, डॉ घनश्याम सिंह कुशवाहा, डॉ संतोष सिंह, डॉ ऋचा राय, डॉ इकलाख खान, छत्रसाल सिंह, खुशबू यादव के साथ साथ तमाम प्रदेशों से आए लोक कलाकार, प्राध्यापक और शोधार्थी उपस्थित रहे। सेमिनार के प्रथम दिन सांस्कृतिक संध्या के दौरान कवि सम्मेलन एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पवन बाबू जी के नेतृत्व में जारी रहा।