All posts by tiwarishivpratap

मृतक के परिजनों को एमएलसी चंचल ने दिया पांच-पांच लाख का चेक


गाजीपुर। 21 मई को  तहसील सदर विकास खण्ड मरदह के अन्तर्गत ग्राम नरवर में काशीदास बाबा पूजा आयोजन के दौरान ट्रांसमिशन बिजली के चपेट में आने हुई घटना से चार युवकों के मौत हो गई। सूचना प्राप्त होने पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की संवेदनायें आपके साथ है। शोक की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार आपके परिवार के साथ खड़ी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।

उक्त बातें एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहीं। इस दुखद घटना के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत मृतक के परिजनों रंजू यादव पत्नी छोटेलाल यादव, हीरालाल यादव पुत्र रामबदन यादव, कुन्नु यादव पुत्र शिवनाथ यादव को पॉच- पॉच लाख रूपये की सहायता धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। बुधवार को मौके पर पहॅुचे विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘‘चंचल‘‘ ने मृतक छोटेलाल यादव की पत्नी रंजू देवी को पांच लाख रूपये का किसान बीमा दुर्घटना का चेंक दिया। साथ ही सीएम या पीएम आवास दिलाने का आश्वासन दिया।

मृतक के बच्चें श्रेया, साक्षी, आर्यशी, आर्यन की पढ़ाई हेतु भी सहयोग करने का भी वादा करते हुए परिजनों को सांत्वाना दिया। मृतक अमन यादव के पिता हीरालाल यादव, मृतक गोरख यादव के पिता कुन्नू यादव को भी पांच लाख रूपये का चेंक प्रदान किया। मृतक रविन्द्र उर्फ कल्लू सिपाही की पत्नी रीमा यादव को ढ़ढास बढाते हुए हर सम्भव मदद दिलाने को कहा। पूजा के आयोजक सुरेन्द्र पंथी से भेंटकर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए घायल संतोष यादव, पवन यादव, अभोरिक यादव, जितेन्द्र यादव का कुशलक्षेम पूछते हुए हर सभंव मदद दिलाने व करने का आश्वासन दिया। एमएलसी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में परिवारजनों के साथ उ0प्र0 सरकार एवं जिला प्रशासन है।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिरनों राजन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव, एमएलसी प्रतिनिधि डा0 प्रदीप पाठक, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, खण्ड विकास अधिकारी मरदह कौस्तुभ मणि त्रिपाठी, युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

नरवर हादसे में पीड़ित परिजनों से मिले अजय राय, मांगा सरकार से मुआवजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे गाजीपुर, नरवर विद्युत हादसे में पीड़ित परिजनों से मिले, सरकारी मदद नहीं मिलने पर जताया दुख।

सरकार से मृतकों के लिए मांगा 50 – 50 लाख रूपया और घायलों के लिए 15 लाख रूपया का मुआवजा।

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में काशीदास बाबा की पूजा के दौरान हुए विद्युत हादसे में चार लोगों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल लोगो के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक सरकारी मदद नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है, सरकार को त्वरित कार्यवाही करते हुए मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने चारों मृतकों के लिए 50-50 लख रुपए और तीन घायलों के लिए 15 – 15 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है।


अजय राय ने कहा कि 21 मई को हुए हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन अब तक सरकारी मदद नहीं मिली है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग का हाइ टेंशन तार मानक से नीचे है और इसका मेंटेनेंस भी नहीं हुआ है, हादसे के कारणों में ये भी एक मुख्य कारण है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गाजीपुर जिलाध्यक्ष सुनील राम को निर्देश दिया है कि वह कल जिलाधिकारी से मिलकर पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग करेंगे और वह खुद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में सरकारी मदद दिलवाएंगे और जरूरत पड़ने पर वे भी मिलेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर अगला पंचायत चुनाव पूरी दमदारी से पार्टी लड़ेगी और जमीनी स्तर पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौका देगी।
ऑपरेशन सिंदूर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी जी जिसकी मांग में सिंदूर भर कर लाए उसे तो न्याय दे नहीं सके, इसमें सेना ने बेहतरीन काम किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बस वे अपनी मार्केटिंग में जुटे हैं और उन्हें बताना चाहिए कि सेना में वे किस पद पर हैं।


अजय राय ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज हमारी विदेश नीति कैसी है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमारे साथ कोई देश क्यों नहीं खड़ा दिखाई दे रहा है।
वहीं उन्होंने भारतीय डेलिगेशन में विदेश में गए कांग्रेस के सांसद शशि थरूर पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा कि वह एक बड़े नेता है और विदेश की धरती पर देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और वहां उनके बयान से कांग्रेस पार्टी संतुष्ट है।

इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू जिला अध्यक्ष सुनील राम शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एआईसीसी सदस्य रविकांत राय पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय आनंद राय शैलेन्द्र कुमार ओमप्रकाश ओझा मनीष मुरेलिया अजय कुमार श्रीवास्तव राघवेंद्र कुमार ज्ञानेंद्र सिंह मुन्ना चंद्रिका सिंह हामिद अली रामनगीना पांडे विद्याधर पांडे राजेश गुप्ता आशुतोष गुप्ता सुमन चौबे धर्मेंद्र कुमार दिव्यांशु पांडे माधव कृष्ण राकेश राय सुधांशु तिवारी अनुराग पांडे शबीहूल हसन अखिलेश यादव आलोक यादव बृजेश कुमार सतिराम सिंह जिउत बंधन मिश्रा शमशेर अली आदिल गुलबास जेपी यादव ओम प्रकाश राजभर संजय यादव साजिद हुसैन आदि लोगों उपस्थित रहे।

पायलट दिवस पर हुए सम्मानित

पायलट दिवस पर बेहतर कार्य करने वाले एम्बुलेंस पायलट हुए सम्मानित

गाजीपुर। 26 अप्रैल को पूरे देश में पायलट दिवस मनाया जाता है ऐसे में गाजीपुर के स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो 102 और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मरीज को उनके लोकेशन से स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र से उनके लोकेशन तक छोड़ने का काम एंबुलेंस के पायलट के द्वारा लगातार किया जाता है।और इन्हीं पायलटो मैं कई ऐसे पायलट भी है जिन्होंने अपनी ड्यूटी को अब कर्तव्य समझ कर काम किया जिससे मरीजों को काफी लाभ पहुंचा। ऐसे ही पायलटो को सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने अपने कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही उनकी हौसला अफजाई किया। प्रशस्ति पत्र पाने वालों में पूजा यादव ,फरजाना बानो, अंकित मौर्य, प्रदीप यादव ,प्रमोद एवं उमाशंकर कुशवाहा शामिल रहे। जिन्होंने 102 और 108 एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों की सेवा करते हुए उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाया था। इस मौके पर प्रोग्राम मैनेजर संदीप कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर अखंड प्रताप सिंह ,अरविंद कुमार ,रमेश चंद यादव, राजेश चौहान, शिव कुमार ,रामसहाय ,पद्मावती राय ,सरिता, दयाशंकर, वंदना यादव ,सोना, मुन्ना यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

समावेशी शक्ति की प्रतीक अहिल्याबाई होल्कर:सुशील उपाध्याय

समावेशी शक्ति की प्रतीक अहिल्याबाई होल्कर: सुशील उपाध्याय


गाजीपुर। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान अंतर्गत मंगलवार को सदर विधानसभा का जन प्रतिनिधि सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जौनपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में सोच से परे, सामर्थ्य से ज्यादा काम किया है। उनके शासन व्यवस्था में बदलाव, सुधार,सृजन, निर्माण, परिवर्तन सहित सभी क्षेत्रों में अद्वितीय क्षमता से कार्य कराए गए है। उन्होंने कहा कि समावेशी शक्ति की प्रतीक अहिल्याबाई होल्कर ने नारी सशक्तिकरण, विधवा महिलाओं के अधिकार, महिला सेना का गठन कर उन्हें सशस्त्र प्रशिक्षण देकर युद्ध विद्य से मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर सनातन धर्म की संरक्षिका थी उनका जीवन अध्यात्मिकता, धर्म -कर्म और सुशासन का अनुपम संगम था।


जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से हैं जिन्होंने नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता और धर्म प्ररायणता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया जिनकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा स्रोत व उनके द्वारा कराए गए कार्य आदर्श अनुकरणीय है। सम्मेलन को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता तथा संचालन जिला मंत्री सुरेश बिंद ने किया।


मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अमरेश गुप्ता, मनोज बिंद, प्रीति गुप्ता, काशी चौहान, बलवंत बिंद,राणा सिंह, गोपाल राय, पवंजय पांडेय, सुनील गुप्ता, रास बिहारी राय, शशिकान्त, मुरली कुशवाहा, उमेश सिंह, गुड्डी सिंह, दिनेश सिंह, अभिनव सिंह, शनि चौरसिया ,नंदू कुशवाहा, राजन प्रजापति ,सोमेश राय, अर्जुन सेठ, आदि उपस्थित थे।

रोजगार उन्मुख कार्यशाला का हुआ आयोजन

पीजी कालेज में रोजगार उन्मुख कार्यशाला हुई आयोजित

ग़ाज़ीपुर। पीजी कॉलेज के सभागार में गृह विज्ञान विभाग की ओर से “अनुभवात्मक शिक्षण: सतह अलंकरण पर कौशल विकास” विषय पर रोजगार उन्मुख कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें स्टेंसिल छपाई और टाई एंड डाई की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पीजी कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों की छात्राओं, शोध छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. संगीता देवडिया (वसंत कन्या महाविद्यालय, वाराणसी), प्राचार्य प्रो.(डॉ.) राघवेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ. नेहा मौर्या (राजकीय महिला महाविद्यालय, गाजीपुर) और डॉ. अजीत प्रताप सिंह (सहायक निदेशक,टेरी पीजी कॉलेज) ने बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्य ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

प्रो. संगीता देवडिया ने टाई एंड डाई की तकनीक सिखाई, जो कम संसाधनों में अधिक लाभ कमाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि फैशन के चक्रीय परिवर्तन से हस्तशिल्प के पुनर्जनन की संभावनाएं बढ़ी हैं। आधुनिकता के साथ इसका सम्मिश्रण संभव है। प्रबंधक एवं अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के लिए कार्यशाला आयोजित कराई गयी। जिससे छात्राएं अपनी प्रतिभा निखार सकें और घर बैठे आर्थिक उपार्जन कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्राचार्य प्रो.(डॉ). पाण्डेय ने प्रो. देवडिया का आभार व्यक्त किया और छात्राओं को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बधाई दी और उन्नत भारत की शुरुआत जनपद से करने का आह्वान किया। डॉ. नेहा मौर्या ने छात्राओं को इस कला के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव ने अतिथियों का धन्यवाद किया और प्रशिक्षण की जानकारी दी। संचालन डॉ. अमित प्रताप ने किया। कार्यशाला में डॉ. शिवानी सिंह, डॉ. भावना श्रीवास्तव, विजय सिंह, अमितेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।पीजी कालेज की ओर से कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

दो नकलची हुए रेस्टीकेट

पी० जी० कालेज में दो छात्राध्यापिका नकल करते हुए रिस्टीकेट

गाजीपुर। गोराबाजार स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से मंगलवार, 27 मई 2025 को बी.एड., बी.बी.ए. और बी.पी.ई. (बी.एस-सी.) चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं को आयोजित थी।


प्राचार्य प्रोफ. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी.एड. चौथे सेमेस्टर में कुल 1147 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 24 अनुपस्थित रहे और 1123 उपस्थित हुए। बी.बी.ए. में 54 छात्रों में से 1 अनुपस्थित और 53 उपस्थित रहे।

बी.पी.ई. बी.एससी. में सभी 11 छात्र उपस्थित थे। परीक्षा के दौरान दो महिला परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनमें बी.एड. के परीक्षार्थी शामिल है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिस्टीकेट करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर लगाई गई प्रदर्शनी

अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व में मानवीय संवेदना की प्रबलता थी। ओमप्रकाश राय


अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर लगी प्रदर्शनी


गाजीपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जयंती अवसर पर शनिवार को नगर के हरिहर पैलेस में उनके जीवन से जुड़े आदर्शों, संघर्षों, उपलब्धियों सहित आदि विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उदघाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नारी शक्ति सहित सम्पूर्ण भारतीय सभ्यता के लोगों के लिए आदर्श लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व से जन जन को परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि लोकमाता के सहज, सरल व्यक्तित्व मे कुशल शासक, अग्रणी समाज सेवी तथा नैतिक आदर्शवादी गुणों के अतिरिक्त मानवीय संवेदना की प्रबलता थी।


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति कि मजबूती रानी अहिल्याबाई होलकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तथा उनके आदर्शो को अपनाने की दृढ़ता है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा धन्य है यह धरती जहां लोक माता जैसी न्याय प्रिय महिला शासक ने अपने पुत्र के साथ भी निर्णय लेने मे ममता को आड़े नही आने दिया यह अगर संभव है तो सिर्फ भारतीय सभ्यता और संस्कृति मे निहित है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कुशल शासक की भूमिका मे मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और समाज सेवा की दूरदर्शिता जिसमें मार्ग निर्माण, मंदिर निर्माण, मंदिरों का पुनर्निर्माण, जिर्णोद्धार, मार्ग के किनारे छायादार वृक्ष, जगह जगह कुआं, बावड़ी, तालाब का निर्माण उनके वृहद व्यक्तित्व का परिचायक है।


इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामतेज पांडेय, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा,डा प्रदीप पाठक, कार्यक्रम संयोजक श्यामराज तिवारी,जितेन्द्र नाथ पांडेय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,प्रदर्शनी संयोजक कार्तिक गुप्ता, लालसा भारद्वाज, प्रीति गुप्ता,काशी चौहान,विनित शर्मा, रंजीत राम,अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, शनि चौरसिया, सोमेश राय, सुशील वर्मा, मीनू मौर्या, रुपेश कुमार, अजय कुशवाहा, सहित पार्टी के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका अवलोकन किया

सीडीओ ने रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गुरुवार को गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थलों के लिए भूसा बैंक हेतु दान एवं क्रय के माध्यम से भूसा संग्रह अभियान की गहन समीक्षा की गयी जिसमें कम भूसा संग्रहण कराने वाले विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये। भूसा संग्रह अभियान में प्रगति शून्य होने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अधिकारी, सैदपुर, का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को गोआश्रय स्थलों का भ्रमण कर ग्रीष्म ऋतु एवं लू-प्रकोप के दृष्टिगत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। गोआश्रय स्थलों से सम्बद्ध चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई की प्रगति अत्यन्त कम होने पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी धारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई के निर्देश दिये गये तथा जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थिति गोआश्रय स्थलों के नोडल अधिकारियों को अपने भ्रमण में गोआश्रय स्थलों पर साफ-सफाई, चारा, साफ पीने का पानी, प्रर्याप्त शेड एवं रात्रि में केयर टेकर की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, को कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों में गोवंशों को दिए जा रहे चारे एवं दाने का फोटो/वीडियो मंगाकर अनुश्रवण करने के निर्देश दिये। बैठक डा० अरविन्द कुमार शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, राजेश यादव, परियोजना निदेशक, मनोज पाठक, उपजिलाधिकारी सदर, गाजीपुर, डॉ० राकेश कुमार गौतम, नोडल अधिकारी, गोशाला, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

11 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

11 किलो 20 ग्राम गांजा व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार


गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है! अभियुक्त रंजय कुमार मौर्या (26 वर्ष) पुत्र नन्दलाल मौर्या निवासी ग्राम सिहाचवर थाना गड़वार जनपद बलिया को पुलिस ने गुरुवार को अरसदपुर तिराहे के पास मऊ-वाराणसी हाईवे स्थित अरशदपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान दबोचा उसके पास से 11 किलो 20 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है! गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया! बरामद गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है! पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम सफलता मिली है।

कांस्टेबल को अफसरों ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई, सड़क हादसे में हुई थी मौत

अज्ञात वाहन ने मारी हेड कांस्टेबल को टक्कर, हुई मौत

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सेहमलपुर के पास सोमवार की देर रात एक यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घर जा रहे कांस्टेबल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोग और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांस्टेबल अनिल पाण्डेय 45 को एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराते हुए परिजनों को सूचना दिया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कांस्टेबल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। अनिल पांडे वर्तमान समय में आजमगढ़ में तैनात थे। वह अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे की तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दिवंगत सिपाही को पुलिस लाइन में मंगलवार की दोपहर शोक सलामी के साथ जवानों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

पार्थिव शरीर को मृतक कांस्टेबल के घर आशापुर रवाना करने से पहले एडीजी पीयूष मोर्डिया सहित अन्य पुलिस अफसरों ने कंधा देकर पुलिस लाइन से वाहन तक पहुंचाया। इस दौरान शव देखते ही पत्नी और दोनों बच्चे बेहाल हो गए। मंगलवार की दोपहर अनिल पाण्डेय के शव का बीएचयू के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम हुआ, इसके बाद शव पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल ले जाया गया।

जहां पुलिस जवानों के साथ एडीजी ने शव को कंधा दिया और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी। इसके बाद पार्थिव शरीर आशापुर आवास पर रवाना करा दिया। जहां परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट के लिए ले जाया गया। सोमवार को वह लखनऊ से कोई सरकारी कार्य करके वापस अपने घर आशापुर आ रहे थे। तभी हादसा हो गया। अनिल पांडे अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटे और बेटी को छोड़ गए।