All posts by tiwarishivpratap

शाह फैज स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। ‘फिट इंडिया कार्यक्रम’ के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय के तत्वावधान में 13 से 21 अप्रैल 2025 तक “ग़ाज़ीपुर खेल महोत्सव” मनाया गया।  इस कार्यक्रम में 19 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस महोत्सव में खो खो, रिले रेस , डिसकस थ्रो ,बैडमिंटन , शतरंज एवं शॉटपुट की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

शाह फैज़ विद्यालय से लगभग 34 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। हमारे विद्यालय से खो-खो (बालक) वर्ग से शादान  अहमद, रूद्र राय, रूद्र यादव, रौनक यादव, अंश यादव, ध्रुव राय, कुशाग्र कटियार, विवेक यादव, संस्कार यादव, संयम श्रीवास्तव, प्रद्युम्न यादव  एवं अनमोल राय एवं बैडमिंटन (एकल) बालिका वर्ग से अन्वेषा यादव ने प्रतिभाग किया व उपविजेता रहे।

खो-खो (बालिका) वर्ग से आकृति यादव, नैवैद्या आनंद, अश्का आनंद, खुशी , मेघाली राय, शगुन सिंह, शफा परवीन , काजल यादव , अनुषा यादव, दीक्षा उपाध्याय, आयुषी सिंह एवं ज़ुनैरा मसूद ने बैडमिंटन बालिका वर्ग (युगल) से अदिति यादव एवं नताशा, बैडमिंटन बालक वर्ग (एकल) एवं (युगल) से गौरव प्रताप सिंह , दिव्यांशु सिंह एवं कुशाग्र सिंह ने तृतीय स्थान सुरक्षित किया।

शतरंज में बालक एवं बालिका वर्ग से क्रमशः युसूफ, वैभव, सृजन, विख्यात, अनन्या, अदिति, विधि एवं अराध्या विजयी रहे। 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस में क्रमशः आयुषी एवं शादान ने तथा शॉटपुट व डिसकस थ्रो बालक एवं बालिका वर्ग से कुशाग्र , अदिति एवं अन्वेषा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।   

इन सभी प्रतिभागियों को आज विद्यालय के प्रांगण में प्रार्थना सभा में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नदीम अधमी ने कहा कि इस सफलता में हमारे विद्यालय के अध्यापक देवेंद्र प्रजापति , दिनेश राय एवं आमना ओबैद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

इस सम्मान समरोह में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी, निदेशिका डॉ मीना अधमी , प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ , उप प्रधानाचार्य (प्रशासन ) डॉ प्रीती उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) हनीफ अहमद एवं सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 5 मई घोषित

राष्ट्र गौरव एवं पर्यावरण के लिए अंतिम अवसर सहित अन्य परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि घोषित

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने सत्र 2019-20, 2021-22 (Non NEP-2020) एवं सत्र 2024-25 की परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने, सत्यापन एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित की है। सत्र 2019-20 अथवा उसके पश्चात प्रवेशित स्नातक (कला, विज्ञान, वाणिज्य), अनिवार्य विषय राष्ट्र गौरव/पर्यावरण (वार्षिक पाठ्यक्रम) तथा स्नातकोत्तर सत्र 2021-22 (Non NEP-2020) में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं सत्यापन की तिथि 29 अप्रैल 2025 से 05 मई 2025 तक निर्धारित है।


इसी प्रकार, सत्र 2024-25 के संस्थागत / कैरी फॉरवर्ड छात्र-छात्राओं के लिए बी.सी.ए., बी.बी.ए., एल.एल.बी., एल.एल.एम., बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., बी.पी.ई.एस. (सम-सेमेस्टर), पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, बी.एस.सी. (कृषि) अष्टम सेमेस्टर तथा एम.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं सत्यापन की तिथि 29 अप्रैल 2025 से 05 मई 2025 निर्धारित की गई है।


इस बाबत प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें। निर्धारित समय के पश्चात किसी भी परिस्थिति में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। किसी भी तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए महाविद्यालय के शुल्क काउंटर संपर्क करें। इस सूचना का गंभीरता से पालन करें और समय रहते आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें।

पहलगाम आतंकी हमला: माउंट लिट्रा जी स्कूल ने निकाला कैंडिल मार्च

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल द्वारा पहलगाम में शहीद हुए पर्यटकों की स्मृति में कैंडल मार्च का किया गया आयोजन

गाजीपुर। शुक्रवार को माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए मासूम पर्यटकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक कैंडल मार्च का आयोजन किया।


यह कैंडल मार्च स्कूल परिसर से आरंभ होकर शहर के प्रमुख स्थल सरजू पांडे पार्क तक निकाला गया। पार्क में पहुंचकर विद्यालय के बच्चों तथा निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कारकून द्वारा शहीद पर्यटकों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की गई और मौन श्रद्धांजलि दी गई।


कैंडल मार्च में विद्यालय के शिक्षकों ने भी सहभागिता की। सभी ने हाथों में मोमबत्तियाँ जलाकर शांति, एकता और करुणा का संदेश दिया। पूरा वातावरण मौन और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा, जहाँ सभी ने मृत आत्मा की शांति और देश में अमन-चैन के लिए प्रार्थना की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे कृत्य मानवता के विरुद्ध हैं और हमें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। यह मार्च न केवल शहीद के प्रति सम्मान था, बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित भारत की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता भी दर्शाता है।

पहलगाम हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद का फूटा गुस्सा


गाज़ीपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतकंवादियों द्वारा निर्दोष यात्रियों को क्रूरता पूर्वक मार डाला गया। जिसको लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन व शोक सभा का आयोजन कर किया गया। शुक्रवार को सरयू पांडेय पार्क में पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया, वहीं मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया।


विहिप के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक स्वर में न्याय की मांग करते हुए धर्म के नाम पर जिहादी आतंक को मिट्टी में मिलने की मांग किया। घटना के पीछे साजिश कर्ताओं को सबक सिखाने के लिए आवाज उठाई। आतंकवादियों को घुटने के बल लाकर उनसे हनुमान चालीसा का पाठ व गीता उपदेश करवाया जाय। विहिप के लोंगो का कहना था कि इतनी कठोर कार्रवाई की जाय कि फिर इस प्रकार की जघन्य कृत्य करने से पहले आतकंवादी अपने अंजाम से कांप जाए।
श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि हम सभी हिंदू भाई एक हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व विचार परिवार के पदाधिकारी व सदस्यों में विपिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, विनीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, अनुराग चौहान नगर अध्यक्ष, रविराज हिंदू बजरंग दल जिला संयोजक, उत्तम, राजन, सत्येंद्र पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, आनंद तिवारी, राजेश उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, , ओम प्रकाश राय ज्योतिना , विनोद अग्रवाल, सुधाकर राय, सुरज भारत, दिनदयाल जी, नितिन अग्रहरी, विशाल चौरसिया, ब्रिजेश सिंह, अजय चौरसिया, राजकुमार सिंह ,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

गाजीपुर। बुधवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर्स का वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सांस्कृतिक समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान छात्राओं ने हर्ष ध्वनि एवं रेंजर्स ताली, स्कार्फ के साथ अपने प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी, जिला आयुक्त (रोवर) एवं पूर्व रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार, रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह तथा साथी प्राध्यापकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य एवं उपस्थित प्राध्यापको ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


इस दौरान संगीत एवं प्रज्ञा रेंजर छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों की वाहवाही लूटी। पुरस्कार वितरण के पूर्व छात्राओं प्रज्ञा वर्मा, रागिनी कुशवाहा, अंकिता पांडेय, रिमझिम बिंद, रोली कुशवाहा ने समागम एवं स्काउटिंग से जुड़े अपने संस्मरणों को साझा करते हुए इसे अनुभव से परिपूर्ण, रोचक बहुत कुछ सीखने वाला एवं एवं जीवन में आनंद भरने वाला समय बताया।

विदित हो कि वर्ष भर प्रज्ञा रेंजर विभिन्न महाविद्यालयी, विश्वविद्यालय एवं जनपद की गतिविधियों में शामिल रही। इस दौरान इन्होंने जनपद समागम में द्वितीय स्थान, विश्वविद्यालय समागम में प्रथम स्थान तथा प्रादेशिक समागम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी टीम एवं महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। समागमों की यह यात्रा उनके परिश्रम, मेधा एवं कौशल के प्रदर्शन एवं टीम एकजुटता का प्रतिफल रही। इस अवसर पर प्राप्त मेडल, ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रादेशिक समागम में विशेष रूप से प्राप्त स्काउट कप, टीशर्ट, बैग आदि का वितरण किया गया।

झोली भर पुरस्कार प्राप्त कर इनका चेहरा हर्ष एवं उल्लास से भर गया। टीम लीडर्स रितु यादव, रोली कुशवाहा, सविता, समीना, अंकिता पांडेय एवं रिमझिम बिंद ने समागमों की ट्रॉफी को महाविद्यालय प्राचार्य मैम को सौंपा। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी ने उन्हें इसी प्रकार भविष्य में भी मेहनत करने, एकजुट रहने तथा अपने लक्ष्य प्राप्ति तक श्रम करते रहने की अपील किया। जिला आयुक्त (रोवर) डॉ शिव कुमार ने रेंजर्स को समागमो की भांति आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं में भी परिश्रम कर अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने तथा स्काउटिंग से जुड़े अपने अनुभवों को जीवन भर संजोने एवं प्रसन्न रहो, तैयार रहो सेवा करो को जीवन में उतारने का आवाहन किया।

रेंजर प्रभारी डॉ शिखा सिंह ने प्राचार्य, पूर्व प्रभारी, महाविद्यालय परिवार एवं प्रज्ञा रेंजर्स का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी तरीके से प्रज्ञा रेंजर का परचम प्रदेश तक लहराने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन रेंजर लीडर रितु यादव एवं साथी संध्या राजभर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ सारिका सिंह, डॉ संगीता, डॉ विकास सिंह, डॉ रामनाथ, डॉ निरंजन कुमार, डॉ ओम शिवानी, आयुश्री सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम के दौरान संगीत विभाग एवं इतिहास विभाग की परिषदीय प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को प्रभारी डॉ शिखा सिंह, डॉ सारिका सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी मैंम द्वारा पुरस्कार एवं मैडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में रेंजर, इतिहास और संगीत विभाग की मेधावी एवं उत्साही छात्राएं उपस्थित रही।

अविलंब मौके पर जाकर करें शिकायतों का निस्तारण:डीएम

ग़ाज़ीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराइ में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 44 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 08 पत्रों का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 266  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 25 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।



जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस0के0पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस0पी0 सिटी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदर सेवराई, एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

नवजात बच्चियों का मनाया गया जन्मोत्सव, दिया गया उपहार


गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत व नवरात्रि पर्व पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के आदेशानुसार शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 25 नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी मनाते हुए उनको बधाईयां दी गयी व उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए उनको अच्छे से पालन पोषण व शिक्षा देने हेतु परिजनों को प्रेरित करते हुए उनकी माताओं को उपहार स्वरूप बेबी किट एवं तौलिया का वितरण किया गया ।

इसके साथ ही बच्चियों को शासन द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर अस्पताल की मैट्रेन ममता सिंह , वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह व चाइल्ड लाइन केस वर्कर अर्चना सिंह व अस्पताल के स्टाफ नर्स निधि मिश्रा व अर्चना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

सपा नेता राजकुमार पांडेय ने की कैंसर पीड़ित की मदद

ग़ाज़ीपुर। सपा नेता राजकुमार पांडेय ने दलित कैंसर पीड़ित का किया आर्थिक सहयोग। अपने चिरपरिचित अंदाज में सपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने कैंसर पीड़ित दलित को इलाज के लिए आर्थिक मदद करने का काम किया है। आर्थिक रूप से जूझ रहे मरीज ने आर्थिक मदद मिलने पर राजकुमार पांडेय का आभार जताया।

चोचकपुर के रहने वाले संजीव राम कैंसर पीड़ित है और इलाज करा पाने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। पैसों के अभाव में इलाज करा पाना उनके लिए आसान नहीं। ऐसे में उन्होंने नारी पचदेवरा निवासी धर्मेंद्र भारती पीड़ित व पीड़ित की पत्नी को ले कर सपा नेता राजकुमार पांडेय के आवास पर पहुंचकर उनसे मदद की गुहार लगाई। दलित व्यक्ति की पीड़ा को सुनते हुए राजकुमार पांडेय ने तत्काल आर्थिक मदद की और आगे भी यथासंभव मदद का भरोसा दिया।मालूम हो कि इससे पहले भी राजकुमार पांडेय ने जनपद के तमाम पीड़ितों, मरीजों, असहायों की मदद करने का काम किया है। समाज का एक तबका उन्हें मसीहा के रूप में मानता है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पूर्व मंत्री ने किया स्वागत

गाजीपुर। भाजपा कार्यालय पर आगामी 06 से 14 अप्रैल के मध्य आयोजित होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों के निमित्त आयोजित बैठक में गुरुवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का स्वागत पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विजय कुमार मिश्र ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। उन्होंने श्री राय को बधाई देते कहा कि ओमप्रकाश राय का बूथ अध्यक्ष से शुरू हुआ सफर आज जिलाध्यक्ष तक आ पहुंचा है। एक कार्यकर्ता के अध्यक्ष बनने से गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी एक नया आयाम स्थापित करेगी। ऐसा विश्वास है।

विजय मिश्रा ने “वंशावली ग्रंथ” पुस्तक का किया विमोचन

गाजीपुर। माँ कामाख्या की स्थापना करने वाले बाबा गंगेश्वर की स्मृति में गुरुवार को बाबा गंगेश्वर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में सिद्ध मां कामाख्या धाम मंदिर गहमर के प्रांगण में आयोजित समारोह के अवसर पर बाबा गंगेश्वर के जीवन पर आधारित पुस्तक “वंशावली ग्रंथ” का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने किया। पुस्तक विमोचन उपरांत आगे श्री मिश्र ने कहा कि बाबा गंगेश्वर मां भगवती के अनन्य साधक होने के साथ ही साथ एक संकल्प वान एवं साहसी व्यक्ति थे।

आतताइयों के अत्याचार से मुक्त होकर अपनी वंशावली के साथ आज से 500 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में आकर सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से जिस प्रकार बाबा गंगेश्वर ने यहां सिद्ध धाम मां कामाख्या मंदिर की स्थापना की एवं धर्म रक्षा के लिए एशिया के सबसे बड़े क्षेत्र गहमर के 84 गांवो में अपने वंशावली का विस्तार कर संपूर्ण क्षेत्र वासियों को सदैव धर्म मार्ग पर चलते रहने की गौरवशाली परंपरा का सूत्रपात किया उसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता। वे एक साधारण मानव न होकर एक युग पुरूष थे।

मां कामाख्या के दर्शन-पूजन आरती के उपरांत आरंभ हुई वंशावली ग्रंथ विमोचन समारोह के अवसर पर बोलते हुए अंत में विजय मिश्रा ने कहा इस पवित्र नवरात्र में हम सबके जीवन में सुख समृद्धि विद्या ज्ञान एवं आरोग्य की कामना करते हैं।

इस अवसर पर हीरा उपाध्याय, रामाधार उपाध्याय, कर्नल रंजीत उपाध्याय, श्रीनिवास उपाध्याय, बलिराम उपाध्याय, महंत आकाश राज तिवारी, विद्या शंकर उपाध्याय, विद्याधर उपाध्याय, सच्चिदानंद उपाध्याय, दीपचंद उपाध्याय, संत उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय एवं वंश नारायण उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने किया एवं समारोह का संचालन मिथिलेश सिंह गहमरी ने किया।