पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई
गाजीपुर। भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर हिन्दू गौरव दिवस के रूप में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। जिला महामंत्री अवधेश राजभर के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि हिन्दू गौरव दिवस का संदेश समाज में भाई चारा एकता, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक जागरण को मजबूत करेगा। इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, मनोज बिंद, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, रामेश्वर तिवारी, प्रमोद राय,राम जी बलवंत,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,हर्ष कुशवाहा आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अग्निशमन विभाग विभाग प्रशिक्षित के दौरान जल्द मिलेगा लाभार्थियों को रोजगार का मौका
जिले के चार फायर स्टेशनों पर 50-50 फायर वालंटियर ले रहे प्रशिक्षण
निजी संस्थानों पर अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति में मिलेगा लाभ
गाजीपुर। जिले के युवाओं को दक्ष बनाने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन फायर वालंटियर्स से विभाग आगजनी की घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में सहयोग लेगा। प्रशिक्षण के बाद इन फायर वालंटियर्स को विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, जो किसी भी निजी संस्थानों पर अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी और अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति में लाभकारी होगा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी प्रशिक्षण के दौरान बताया कि अग्निशमन केंद्रों की क्षमता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लाक और तहसील स्तर पर 50-50 फायर वालंटियर को विभाग की ओर से एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद आगजनी की घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में विभाग इन फायर वालंटियर्स से सहयोग लेगा। विभाग के पास इन फायर वालंटियर्स के नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। कहीं भी आगजनी की घटना होने पर संपर्क करेंगा। फायर वालंटियर्स को आग बुझाने और बचाव कार्यों में दक्ष बनाने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में फायर फाइटिंग उपकरणों का उपयोग, आग पर नियंत्रण के उपाय, रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार समेत 21 बिंदु पर जानकारियां दी जाएंगी। जिले चार अग्निशमन केंद्रों पर 50-50 स्थानीय युवाओं को फायर वालंटियर के रूप में चयनित किया गया है। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल न केवल आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को सेवा का एक नया अवसर भी प्रदान करेगी। विभाग की ओर से फायर वालंटियर की टीम बहुत पहले ही बना दी गई थी, अब अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन और सेवा मुख्यालय के आदेशानुसार इनकों एक सप्ताह का प्रशिक्षण पिछले 18 अगस्त से दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कई चरण में होने है। फायर ऑफिसर ने बताया कि फायर वालंटियर्स को एक सप्ताह के प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इससे वे जिले के प्रमुख निजी संस्थानों, उद्योगों, होटल, अस्पतालों और बड़े भवनों पर अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी और अग्निसुरक्षा कर्मी के तैर पर नियुक्ति हो सकेंगे। उन्होने ने बताया कि अग्निशमन तथा आपात सेवा नियमावली 2024 के अनुसूची सात के अनुपालन में महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा, आय के आदेश पर कतिपय भवनों में एक जनवरी से पूर्व आग्नि सुरक्षा करने के लिए अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी एवं अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। यह कदम भवनों में आग की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा करने के उद्देश्य से उठाया गया। यदि आवश्यक हो, अपने नियंत्रणाधीन भवन में अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी व अग्निसुरक्षा कर्मी नियुक्त करें, जो नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच और रखरखाव करेंगे। इसी क्रम में अग्निसचेतकों के साप्ताहिक प्रशिक्षण अग्निशमन स्टेशन गाजीपुर (पुलिस लाईन) में विशाल शुक्ला, उदय राज यादव एवं मनोज कुमार द्वारा सोमवार से शनिवार तक 50 बच्चो का बैच के माध्यम से आग से कैसे बचाया जा सके एवं कैसे रोका जा सके का प्रशिक्षण 21 बिन्दुओं पर दिया जा रहा है। जिस क्रम में उदय राज यादव एवं विशाल शुक्ला द्वारा प्रथम बिन्द आग के प्रकार एवं उस पर प्रयोग होने वाले अग्निशमन उपकरणों की जानकारी, प्राथमिक अग्निशमन उपकराणों की संचालन एवं रख-रख, फायर ट्रेंगल की जानकारी, आग एवं धुएं से सुरक्षित हेतु बचाव, होज रील के प्रयोग, वेटराइजर, डाउनकमर एवं लैंडिंग वॉलब की जानकारी, फायर पम्पों के प्रकार एवं कैसे आग लग जाने पर प्रयोग किया जाए, इसके बारे में प्रशिक्षण,होज व ब्रॉच पाइप का प्रयो, उसे फैलाने एवं लपेटने की जानकारी, ब्रॉच पाइपों के प्राकर, मैनुवल कॉल प्लाइंट की जानकारी, ऑटोमैटिक स्पिंरकलर्स सिस्ट की जानकारी, ऑटोमैटिक डिटेक्शन एण्ड अलार्म सिस्टम,स्मोक एक्सटैक्शन सिस्टम की जानकारी, प्रेसराईजेशन फैन, फायर मैन लिफ्ट, आग के प्रसार को रोकने, साल्वेज की जानकारी एवं फसलो में आग लगने के बाद कैसे नियंत्रित करने का प्रशिक्षण एवं जानकारी विस्तार पूर्वक बारी बारी दिया जा रहा है,लाभार्थियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रयोगार्थ हेतु मौके पर उन वस्तुओं से जो आग से कैसे बचाया जा सके एवं लोगो को कैसे बचाया जा सके माक ड्रील के माध्यम से सभी लाभार्थियों द्वारा बारी बारी से एक-एक करके प्रयोग भी कराया गया। सरकारी विभागो, मौल, प्राइवेट कम्पनियों, घरो में एवं अन्य वस्तुओं में आग लग जाने पर लाभार्थियों द्वारा आग को कैसे बुझाया जा सके इसके बारे में मौके पर उपस्थित बच्चो द्वारा आग लगने के बाद गैस के माध्यम से आग को बुझाया गया का प्रयोग एक-एक करके कराया गया। इस अवसर पर अभय नारायण सिंह, वैभव शर्मा एवं विभाग के कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
गाजीपुर।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 13.09.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य स्थित न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। विजय कुमार-IV , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन में आज एक आवश्यक बैठक दस कक्षीय भवन सभागार, जनपद न्यायालय गाजीपुर में अपरान्ह 01ः30 बजे आयोजित की गई। जिसमें शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर, विजय कुमार-IV, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, जयवीर सिंह, ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ इण्डिया गाजीपुर, राजीव रंजन, मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया गाजीपुर, राजनाथ यादव, चीफ मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया गाजीपुर, यू0पी0 ग्रामीण बैंक मैनेजर, संतोष कुमार, जिला सहकारी बैंक एस0बी0एम0 गाजीपुर, रूपेश सिंह, चीफ मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा गाजीपुर,मुकेश कुमार, केनरा बैंक एस0बी0एम0, नवनीत कुमार, ब्रांच मैनेजर यूको बैंक गाजीपुर व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। बैठक में दिनांक 13.09.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर बैंक ऋण संबधी एवं जनहित में प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया, लोकल रेडियो चैनल व मीडिया चैनल, यू-ट्यूब के माध्यम से तथा दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।
गाज़ीपुर।शहर कैंप कार्यालय सकलेनाबाद पर बुधवार को भारत रत्न, दूरसंचार क्रांति के जनक और आधुनिक भारत के शिल्पी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 81वीं जयंती “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और भाईचारे, शांति एवं एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर खालिसपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। जिसे राजीव गांधी के सपनों के “हरित और प्रगतिशील भारत” का प्रतीक बताया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक और सूचना-प्रौद्योगिकी की राह पर अग्रसर किया। उन्होंने युवाओं को राजनीति में स्थान देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज जब नफरत फैलाने वाली राजनीति चरम पर है, तब राजीव गांधी की “सद्भावना” की नीति ही देश को जोड़ने का मार्ग दिखाती है। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था और सत्ता के विकेंद्रीकरण का सपना राजीव गांधी ने ही साकार किया। आज की सरकार सिर्फ़ सत्ता बचाने के लिए समाज को बांटने में लगी है, जबकि राजीव जी ने समाज को जोड़ने का काम किया। पीसीसी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकारें “धर्म और नफरत” की राजनीति में उलझाकर जनता की असली समस्याओं से ध्यान भटकाना चाहती हैं। जबकि राजीव गांधी ने सदैव विकास, तकनीकी प्रगति और सामाजिक सद्भाव को सर्वोपरि रखा।
उपस्थित कांग्रेसजनों ने शपथ ली कि वे समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए संघर्षरत रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडे, चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, इरफान अंसारी, कुसुम तिवारी, महबूब निशा, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, दिव्यांशु पांडे, सदानंद गुप्ता, राजेश उपाध्याय, संजय गुप्ता, श्याम नारायण कुशवाहा, सुमन चौबे, सीमा विश्वकर्मा, पारस उपाध्याय, मुस्ताक, देवेंद्र कुमार सिंह, मोहन राम, संजय सिंह, सुशील कुमार सिंह, ओम प्रकाश पांडे, राजेश विश्वकर्मा, रिजवाना रसूदन, किरण देवी, शिवा अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर में शक्ति फाउंडेशन द्वारा छात्राओं के बीच रक्षाबंधन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
गाजीपुर। लक्ष्मीबाई स्कूल, फुल्लनपुर में शक्ति फाउंडेशन द्वारा रक्षाबंधन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक अर्चना राय ने कराया। जिसमें शौर्या सिंह और सौम्या सिंह ने विशेष सहयोग किया। शक्ति फाउंडेशन द्वारा इसके पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और महिला कॉलेज, गाजीपुर में भी ये कार्यक्रम कराए गए थे जिसमें कई छात्राओं ने भाग लिया, शौर्या सिंह ने बताया कि हम लोग संस्थाओं के माध्यम से स्कूलों और कॉलेज में जाकर इस प्रकार के आयोजन करते हैं जिससे छात्राओं में सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं, और उन्हें संस्था द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
रक्षाबंधन प्रतियोगिता की विजेता रहीं…
प्रथम पुरस्कार: उरुज द्वितीय पुरस्कार: पलक गुप्ता
मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता रहीं…
प्रथम पुरस्कार: अंजलि कुमारी (जीजीआईसी, गाज़ीपुर) द्वितीय पुरस्कार: माधुरी चौहान तृतीय पुरस्कार: अंकिता भारती
महिला डिग्री कॉलेज की विजेता
प्रथम पुरस्कार: अर्चना कश्यप (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय पुरस्कार: रितिका सिंह (बीए द्वितीय वर्ष) तृतीय पुरस्कार: वैशाली (बीए द्वितीय वर्ष) रही।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सी एच सी गोड़उर के बी0पी0एम0 तथा सी एच सी भदौरा, एवं गोड़उर के बी0ए0एम0 के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त एम ओ वाई सी को निर्देश दिया कि अपने- अपने क्षेत्रो के मरीजो की जानकारी अवश्य रखे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार का भुगतान पेण्डिंग न रहें तत्काल भुगतान करें। उन्होने कहा कि टी0बी0 मरीजो को सरकारी दवा ही दी जाए एवं जॉच कराने के लिए जागरूक करें किसी भी मरीज को बाहर की दवा न दी जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाए,समस्त एम0ओ0वाई0सी0 तहसीलों पर बी0एच0एन0डी0 की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए। बैठक मे जिलाधिकारी ने ओ पी डी एवं आई पी डी की समीक्षा, एफ आर यू0, आर बी एस के कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आई डी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए 8 स्वतंत्रता सेनानियों को एलजी मनोज सिन्हा दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर। जम्मू काश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा सोमवार को गाजीपुर पहुंचे।गाजीपुर के मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क पहुंच कर एलजी मनोज सिन्हा ने शहीद दिवस समारोह में शिरकत की।इस दौरान उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए 8 स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।मुहम्मदाबाद के शहीद पार्क में अष्ट शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित था।स्वाधीनता संग्राम आंदोलन के दौरान 18 अगस्त 1942 को मुहम्मदाबाद में 8 स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजो की गोली लगने से शहीद हुए थे।इन अष्ट शहीदों की स्मृति में हर वर्ष 18 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने देश की गौरवशाली परम्परा का जिक्र करते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान होने वाले शहीदों को याद किया।उन्होंने देश के विकास और समृद्धि के लिए हर नागरिक के कर्त्तव्यों को रेखांकित किया।
वेलफेयर क्लब की बैठक में कजरी महोत्सव व मेहंदी प्रतियोगिता की घोषणा
ग़ाज़ीपुर। सोमवार को वेलफेयर क्लब की एक आवश्यक बैठक क्लब के कैम्प कार्यालय कचहरी में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्लब के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कजरी महोत्सव के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि जनपद स्तरीय राधा–कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आगामी 24 अगस्त को रामदूत इंटरनेशनल स्कूल में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में एलकेजी से कक्षा 4 तक के छात्र-छात्राएं राधा–कृष्ण का रूप धारण कर प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता पूरी तरह निःशुल्क होगी, सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। क्लब के पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव ने स्पष्ट किया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बाल प्रतिभाओं को सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ना और उनमें रचनात्मकता का विकास करना है। वहीं खेल प्रभारी विनोद मिश्रा ने जानकारी दी कि मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त को नगर के गौरी शंकर पब्लिक स्कूल में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। इसमें कक्षा 4 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्लब अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष संचालन हेतु तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। निर्णायकगण प्रतियोगिता स्थल पर ही परिणामों की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर अजय यादव, पवन कुमार पांडेय, चुन्नू, रामनाथ कुशवाहा, प्रियतोष साहू, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अष्ट शहीद दिवस पर शहीदों को नमन किया
गाजीपुर।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने सोमवार को मोहम्मदाबाद में आयोजित “जय हिंद यात्रा” में शामिल होकर “अष्ट शहीद दिवस” पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शेरपुर की धरती ने 18 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता संग्राम का जो इतिहास रचा, वह सदैव स्मरणीय है। डॉ. शिवपूजन राय के नेतृत्व में हजारों नौजवान तिरंगा लेकर आगे बढ़े थे और आठ वीर सपूत शहीद हो गए, किंतु तिरंगा झुकने नहीं दिया गया। यह बलिदान आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। अजय राय ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जबसे उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, वे लगातार गाजीपुर की इस ऐतिहासिक भूमि पर आते रहे हैं। उन्होंने मोहम्मदाबाद की अगस्त क्रांति को याद दिलाते हुए सभी को एकजुट रहने और शहीदों के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए अजय राय ने कहा की “भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल बुलडोजर की भाषा समझते हैं। जनता को धर्म और नफरत के नाम पर बांटकर सत्ता पर काबिज रहना ही इनकी राजनीति है।”
उन्होंने एसआईआर मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि इसमें सिर्फ मोदी विरोधियों ही नहीं बल्कि मोदी भक्तों के भी नाम काट दिए गए हैं, जिससे हर वर्ग के लोग दुखी और आक्रोशित हैं। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा की “आयोग और उसके अधिकारी अब भाजपा प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं। राहुल गांधी जी से हलफनामा मांगा जाता है, लेकिन अनुराग ठाकुर से क्यों नहीं? यह दोहरा मापदंड जनता देख रही है और सब समझ चुकी है।” अंत में अजय राय ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि “18 अगस्त 1942 को शहीद हुए वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हमें सच्चाई, साहस और एकता का संदेश देता है। तिरंगा तब भी झुका नहीं था और आज भी वह इस देश की अस्मिता का प्रतीक बनकर फहर रहा है।” इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव प्रसाद हुसैन बाबू, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह, अरविंद किशोर राय, आनंद राय, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, कुसुम तिवारी, महबूब निशा, अजय दुबे, सीताराम राय, इरफान खान, ज्ञान प्रकाश सिंह, मंसूर जैदी, हरिओम सिंह यादव, डॉ. गुड्डू कुमार, राम नगीना पांडे, अखिलेश यादव, सदानंद गुप्ता, राजेश सिन्हा, संतोष यादव, संजय सिंह, पारसनाथ उपाध्याय, हरे राम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर ।एक सनसनीखेज वारदात के तहत सनबीम स्कूल में एक छात्र की हत्या कर दी गई।मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज इलाके में स्थित सनबीम स्कूल का है।जहाँ 10 वीं के छात्र आदित्य वर्मा की स्कूल के ही एक छात्र ने झगड़े के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई।छात्रों को दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी की इस घटना में हमलावर छात्र समेत दो अन्य छात्र घायल हो गए।जिनका गाजीपुर मेडिकल कालेज के अस्पताल में इलाज चल रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गाजीपुर के महराजगंज में स्थित सनबीम स्कूल में 10 वीं के छात्र आदित्य वर्मा और 9 वीं के छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।दोनों के बीच चल रहे विवाद में आज एक बार फिर दोनों के बीच स्कूल में ही झगड़ा हो गया।अरोप है कि झगड़े के दौरान छात्र चाकू से आदित्य पर हमला कर दिया।इस दौरान मौके पर मौजूद 9 वीं के छात्रों ने बीच बचाव की कोशिश की।लेकिन चाकूबाजी में आदित्य की मौत हो गई। जबकि तीन छात्र स्कूल घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।फिलहाल स्कूल में छात्र के मर्डर के इस घटना से लोग हैरान है।जबकि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।