Category Archives: Crime

25 लाख का मोबाइल फोन बरामद

सर्विलांस सेल द्वारा की गया बड़ी कार्यवाही, 86 मोबाइल फोन बरामद

अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये

गाजीपुर। एसपी के आदेशानुसार गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 86 गुमशुदा मोबाइल फोन मंगलवार को बरामद मोबाइल स्वामियों को दिया गया। उक्त बरामद मोबाईलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। मोबाइल पाने वाले आवेदकों ने अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुये एसपी और सर्विलास सेल टीम का धन्यवाद किया।

गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद मे उ0नि0 रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट टीम, प्रमारी सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, संजय कुमार पटेल सर्विलांस सेल, क्राइम ब्रान्च, संजय सिंह राजावत सर्विलांस सेल का ब्रांच, संजय प्रसाद सर्विलांस सेल क्राईम ब्रांच, दिनेश कुमार सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, सूरज सिंह सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, विकास श्रीवास्तव सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, विनय यादव स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, शैलेन्द्र यादव क्राइम ब्रान्च, सुजीत सिंह स्वाट टीम क्राइम ब्रान्च, आशुतोष सिंह स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, चन्द्रमणि त्रिपाठी स्वाट टीम क्राईम ब्रांच, अजय प्रसाद स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च, जय सिंह स्वाट टीम क्राईम ब्रांच, राजेश कुमार स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च और प्रमोद कुमार स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च अहम भूमिका रही।

मुख्तार का गणेश गिरफ्तार

गाजीपुर। लगातार मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में ईडी के नोटिस पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस गणेश दत्त को चंदन नगर स्थित आवास से हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस की एक टीम गणेश दत्त मिश्रा को लेकर लखनऊ ईडी कार्यालय के लिए रवाना हो गई। बता दें पिछले दिनों मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा से बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए लखनऊ ईडी के द्वारा नोटिस भेजा गया था। लेकिन गणेश दत्त मिश्रा के द्वारा पूछताछ में सहयोग नहीं किया जा रहा था और न ही जवाब दिया जा रहा था। इसके बाद ईडी ने गाजीपुर सदर कोतवाली को एक नोटिस भेज कर गणेश दत्त मिश्रा को हिरासत में लेकर लखनऊ तलब करने के लिए नोटिस भेजा था। ईडी की नोटिस मिलने के बाद पुलिस चंदन नगर स्थित गणेश दत्त मिश्रा के आवास से उसे कोतवाली ले आई। इसके बाद एक दारोगा और दो सिपाहियों की सुरक्षा के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कुछ दिन पहले गणेश दत्त मिश्रा की कपूरपुर में एक अवैध प्रॉपर्टी को ईडी ने कुर्क किया था। इसके अलावा चंदन नगर स्थित 3 मंजिला इमारत को पहले ही जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया जा चुका है।

लाखों की हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। रेवतीपुर पुलिस व स्वाट टीम रेवतीपुर पुलिया के पास से बाइक सवार अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया।उसके पास से तीन सौ बावन ग्राम हेरोइन बरामद किया है।हेरोइन की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताया जाता है।पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना पर कि एक युवक बिहार में हेरोइन लेकर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम रेवतीपुर पुलिया पर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी बीच बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तीन सौ बावन ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस के पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रेवतीपुर भीष्मदेव राय पट्टी निवासी अमित कुमार गुप्ता बताया।पकडे गए तस्कर से पूलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी उप निीक्षक शहीर सिद्धीकी, प्रभारी सर्विलांस सेल सुनील कुमार तिवारी,हे. कां सुजीत सिंह ,हे. कां. संजय प्रसाद, कां, राजेश यादव,का, विनोद कुशवाहा, कां. संगम शुक्ला शामिल रहे।

12 लोगों पर हुआ एफआईआर

विद्युत विभाग की मार्निंग रेड में 12 पर एफआईआर
बकाया पर दर्जनों उपभोक्ताओं की काटी गई बिजली


गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्युतीय के अधिशाषी अभियंता सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन पर हाई लाइन लांस वाले फीडर पर सहायक अभियंता सुधीर कुमार एवं अवर अभियंता अमित गुप्ता के नेतृत्व में रौजा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान गुरूवार को चलाया गया। इस दौरान मौके पर 12 लोगो को अलग से कटिया मारकर विद्युत उपभोग करते हुवे रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसमे सभी के ऊपर बिजीलेंस थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वही 4 लाख के बकाया पर कुल 13 लोगो की बिजली पोल से डिस्कनेक्ट की गई तथा 4 लोगो का मौके पर मीटर रिप्लेस किया गया। चेकिंग के दौरान मुहल्ले में अफरा तफरी मची रही। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि रौजा क्षेत्र के मोहल्ला चंदन नगर, कृष्णापुरी, चंदवाहा में हाई लाइन लांस है जिससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुकना, तार टूटना, लो वोल्टेज अत्यधिक होना पाया गया था। इसी कड़ी में आज सुबह मार्निंग रेड किया गया जिसमे 12 लोग मौके पर विद्युत चोरी करते हुवे पाए गए।

जिसमे सभी लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी में बिजिलेंस थाने पर मुकदमा करवाया गया है, वही 13 लोगो के बकाया पर पोल से लाइन डिस्कनेक्ट की गई तथा 4 लोगो का मीटर मौके पर जला पाया गया। जिसमे सभी चारो उपभोक्ताओं का मौके पर नया मीटर स्थापित किया गया। वही केबिल डिस्कनेक्ट किए गए उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि बिना अपने बकाया बिलों का भुगतान किए बगैर अगर लाइट जुड़ती पाई गई तो धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराकर विविध कार्यवाही करने को बाध्य होंगे। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया की कोई भी मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग ना करे एवं मीटर से छेड़छाड़ कत्तई ना करे एवं प्रतिमाह अपने बिजली का भुगतान अवश्य करे एवं अभी तक जो विद्युत संयोजक नही लिए है वे लोग तत्काल झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके अपना विद्युत संयोजक ले ले नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर ऐसे उपभोक्ताओं पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
चेकिंग टीम में रौजा उपकेंद्र के समस्त लाइनमैन,मीटर रीडर,डिस्कनेक्शन टीम मौजूद रही।

मोनी और सोनू को 6 साल की सजा

गाजीपुर। मॉनिटरिंग सेल/थाना मुहम्मदाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी पर 2 अभियुक्त को न्यायालय ने 6 साल की सजा सुनाई। न्यायालय ने मोनी उर्फ साजिद शाह पुत्र निजामुद्दीन निवासी प्रिन्स मिनेमा रोड युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद और सोनू उर्फ साबिर पुत्र निजामुद्दीन निवासी प्रिन्स सिनेमा रोड युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार किये गये प्रभावी पैरवी पर शुक्रवार को न्यायालय ने धारा 308/34 भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 30 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियुक्तों को 1 साल की और सजा सुनाते हुए 2000 का अर्थदण्ड लगाया। न्यायालय ने कहा कि अर्थदण्ड की धनराशि का 80 प्रतिशत वादिनी को प्रदान किया जायेगा।

नंदनी यादव के मौत मामले में डीएम ने बैठाई पुलिस कर्मियों पर जांच

फर्जी हाफ एनकाउंटर और नंदनी की मौत के मामले में पुलिस की खुलेगी कुंडली

डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

14 से 18 जून तक फर्जी हाफ एनकाउंटर और नंदनी मौत के मामले में परिजन डीएम कार्यालय में रख सकते है अपना पक्ष

गाजीपुर। कुछ दिन पूर्व हुए विकास यादव उर्फ विक्की के फर्जी हाफ एनकाउंटर में नंदनी यादव की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिलाधिकारी द्वारा बैठा दी गई है। इस मामले में जिलाधिकारी ने बताया कि 6 जून को रमेश यादव पुत्र ढोढ़ा यादव निवासी ग्राम मधुबन थाना खानपुर के द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें लिखा था कि 6 जून 2023 की रात्रि को समय करीब 2.30 बजे ग्राम उचहुवां थाना चन्दवक जनपद जौनपुर आए। जहां मृतका नन्दनी यादव अपने पति विकास यादव उर्फ विक्की के ननिहाल शादी में सम्मिलित होने के लिए सहपरिवार गयी थी। वहां पर थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ मृतक नंदनी के यहां जाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा तथा पूछा कि तुम्हारा पति विकास यादव उर्फ विक्की कहां है। मृतक ने कहा कि मेरे पति यहीं हैं मैं दरवाजा खोलती हूॅ। तब तक थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्रा पुलिस दल बल के साथ दरवाजा तोड़कर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर से उठाकर गाजीपुर ले आये। विकास यादव उर्फ विक्की को रास्ते में लाते समय मृतका नन्दनी से पुलिस की नोंक झोक हुई जिसमें नन्दनी की मृत्यु हो गयी। उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच अपर जिलाधिकारी वि.रा द्वारा की जा रही है। उक्त के सम्बन्ध में जिस किसी व्यक्ति को मौखिक, लिखित एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना हों तो दिनांक 14 से 18 जून तक के कार्य दिवस के दौरान कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में न्यायिक जांच के लिए जनपद न्यायाधीश को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। यह है पूरा मामला। विकास यादव को पकड़कर उसका एनकाउंटर करने के उद्देश्य से ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर पति को छुड़ाने के गई नंदनी यादव वाहन पर सवार हो गयी विकास की पत्नी नन्दिनी यादव की पुलिस ने निर्मम पिटाई कर और तेज चलती गाड़ी से उसको फेंककर पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी हत्या करने का बड़ा आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिजनों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मृतक नन्दिनी यादव की लाश को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना -प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा था कि दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्यवाही की गई है। उच्च स्तरीय जांच हो रही है। जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर आगे भी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर जांच बैठा दी गई है। जांच की आंच में कई पुलिस कर्मियों के ऊपर कार्यवाही की जा सकती है।

महिला का शव रखकर किया धरना-प्रदर्शन, तीन पुलिस कर्मी निलंबित

गाजीपुर। विकास यादव को पकड़कर उसका एनकाउंटर करने के उद्देश्य से ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर पति को छुड़ाने के उद्देश्य से वाहन पर सवार हो गयी उसकी पत्नी नन्दिनी यादव की पुलिस ने निर्मम पिटाई कर और तेज चलती गाड़ी से उसको फेंककर पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी हत्या करने का बड़ा आरोप लगा है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिजनों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मृतक नन्दिनी यादव की लाश को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना -प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस हत्या के लिए खानपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने, मृतक नन्दिनी यादव के छोटे-छोटे बच्चों के पालन पोषण और उनकी देखभाल के लिए परिजनों को तत्काल 50लाख की आर्थिक मदद करने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने की मांग किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव,सदर विधायक जै किशन साहू, सैदपुर विधायक के प्रतिनिधि ओपी भारती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा , पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आत्मा यादव और डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के बीच लगभग पांच घंटे चली वार्ता के पश्चात यह तय हुआ कि इस घटना की जुडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा न्यायिक जांच करायी जायेगी और जांचोपरांत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित धारा में कार्यवाही की जायेगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस पुरी तरह से बेलगाम और निरंकुश हो गई है। रात ढाई बजे पुलिस द्वारा बिना सर्च वारंट के विकास यादव को उसके रिश्तेदारों के घर से उठाना फिर उसकी पत्नी की गाड़ी से फेंककर हत्या और उसके पश्चात पुलिस द्वारा विकास यादव के एनकाउंटर का प्रयास इस बात की कहानी कहता है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हो गई है। वह अपने को कानून से ऊपर मानती है।

उन्होंने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जायेंगा तो देश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि विकास यादव इतना बड़ा अपराधी नहीं था कि उसका एनकाउंटर किया जाये। यदि उसने कोई अपराध किया था तो उसे गिरफ्तार करती उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती लेकिन यह बात तो सही है कि वह इतना बड़ा अपराधी नहीं था कि उसका एनकाउंटर किया जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस छोटे मोटे अपराधियों का एनकाउंटर कर अपनी पीठ ठोंक रही है लेकिन बड़े अपराधियों पर हाथ डालने में उसकी हिम्मत छूट जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों की पिटाई किया लेकिन इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस महिला पहलवानों के यौन शौषण के आरोपित भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है । पुलिस अपनी बहादुरी छोटे मोटे बदमाशों पर दिखा रही हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्यवाही की गई है। उच्च स्तरीय जांच हो रही है। जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के ऊपर अग्रसर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर आगे भी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, अमित ठाकुर,सत्या यादव, सुनील यादव,मुन्नन यादव, डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह, चन्द्रिका यादव, संदीप यादव,विभा पाल, कंचन रावत, रीना यादव , द्वारिका यादव, राममूरत यादव,रामाशीष यादव,रामयश यादव,मोहन रावत, इलियास अहमद,अतीक अहमद राईनी, रामनगीना यादव,सताराम यादव आदि शामिल थे।

लाखों रुपए नगदी के साथ पांच जुआड़ी गिरफ्तार, कई फरार

गाजीपुर। सदर थाना कोतवाली क्षेत्र के टेड़वा से जुआ खेलते हुए 5 जुआड़ियों को 8 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और लाखों रुपए के साथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान जुआ खिलाने वाले मकान मालिक सहित अन्य जुआड़ी पुलिस देखते ही फरार हो गए। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सदर थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने मुखबिर की सूचना पुलिस टीम के साथ गोरख बिंद के घर से पांच जुआड़ियों को रात 8 बजे जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कुछ लोग भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तीन मोबाइल फोन, 308500 रूपए मौके पर और तलाशी लेने पर 22000 रूपए, दो ताश की गड्डी और आठ मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए जुआड़ियो में सुगेद्र लाल पुत्र स्वर्गीय तूफानी बिंद निवासी पिपरही थाना नंदगंज, नर्वदेश्वर मिश्रा पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ मिश्रा निवासी बाबू रायपुर थाना जंगीपुर, मृत्युंजय गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद निवासी नवापुरा थाना कोतवाली, भीम मल पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण मल निवासी खीरी कोठा थाना मधुबन जनपद मऊ, मिंटू वर्मा पुत्र प्रेमचंद वर्मा निवासी बालापुर थाना मोहम्मदाबाद शामिल है। फरार लोगों में गोरख बिंद पुत्र कुशहर बिंद निवासी रजदेपुर टेडवा थाना कोतवाली, रियाजुद्दीन खान पुत्र सलाउद्दीन खान निवासी काजी मंडी तुलसिया का पुल थाना कोतवाली, मनिका बिंद पुत्र राधेश्याम बिंद निवासी शेखपुर थाना बिजनौर सहित अन्य फरार हैं।

अखिलेश को कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा

गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी करने पर एक अभियुक्त को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई। बता दें कि
मॉनिटरिंग सेल/थाना खानपुर पुलिस द्वारा थाना खानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-131/18 धारा 366 /376 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में अखिलेश चौहान पुत्र पंचम निवासी शिवरामपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को शनिवार को न्यायालय द्वारा 5 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर 1 माह का अतिरिक्त कारावास और धारा 376 में 10 वर्ष कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया।

न्यायालय ने तीन लोगों को सुनाई 10 साल की सजा

गाजीपुर। मॉनिटरिंग सेल/थाना जमानिया पुलिस की प्रभावी पैरवी के पर 3 अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई सजा।
मॉनिटरिंग सेल/थाना जमानिया पुलिस द्वारा थाना जमानिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-03/20 धारा 498A,304B व 3/4 दहेज प्रतिषेध से सम्बन्धित प्रकरण में 3 अभियुक्त प्रद्युम्मन तिवारी उर्फ सूरज तिवारी पुत्र यशवन्त तिवारी निवासी असैचन्दपुर थाना जमानिया के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी पर गुरूवार को न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। विजयवाला देवी पत्नी यशवन्त तिवारी निवासी असैचन्दपुर थाना जमानिया को 304 B भादवि में 7 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। यसवन्त तिवारी पुत्र राजनरायन तिवारी निवासी असैचन्दपुर थाना जमानिया के साथ उपरोक्त अभियुक्तों को 498 A भादवि में 2-2 वर्ष का सश्रम कारावास व एक-एक हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।