Category Archives: Crime

मां ने की गला रेतकर दो बच्चों की हत्या


मां ने गला रेत कर दो बच्चों की हत्या की

गाजीपुर।दिल दहलाने वाली एक घटना के तहत मां ने ही अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी।मामला मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव का है।जहां गम्भीर रूप से मानसिक अवसाद से पीड़ित महिला ने अपने दो मासूम बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी है।घटना से क्षेत्रीय लोग सन्न हैं।बताया जा रहा है कि गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव के रहने वाले अजीत यादव सेना में कार्यरत है,और वर्तमान में जम्मू काश्मीर में तैनात हैं।गांव के घर मे उनकी पत्नी नीतू अपने तीन बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती थी।बताया जा रहा है कि महिला लंबे अरसे से मानसिक रूप से बीमार चल रही है।गम्भीर रूप से अवसाद से पीड़ित महिला ने अपने दो मासूम बेटों की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी ।मृतक बच्चों की उम्र 5 वर्ष और 10 माह थी।फिलहाल पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है।

शकील को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

अपराधियों के विरुद्ध अधिकतम/त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान।

विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं पुलिस व लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी पर दोषी को कोर्ट से मिली सजा।

गाजीपुर। पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त शकील पुत्र ताजुद्दीन निवासी पखनपुरा थाना भावरकोल को न्यायालय ने 20 वर्ष कारावास व 40000 के अर्थदंड से दंडित किया। थाना भांवरकोल पुलिस/ मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के पर थाना भांवरकोल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2022 धारा 376(3),506,भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित शकील पुत्र ताजुद्दीन पता पखनपुरा थाना भांवरकोल को 20 वर्ष कारावास व 40000 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। शुक्रवार को न्यायालय विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को अर्थ दण्ड अदा न करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया।

राम जन्मभूमि निर्माण के नाम पर मांगा जा रहा है चंदा, एसपी ने कहा….

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार को 7015936378 मोबाईल नम्बर से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे नाम पर राम जन्मभूमि निर्माण हेतु 5100 -5100 रूपये चंदा के रूप में मांगा जा रहा है। यह एक फ्रॉड/ फ्रॉडर है। इसीलिए उन्होंने जनपद के समस्त आमजन नागरिकों से अपील किया है कि इस प्रकार की कोई भी कॉल आए तो संबंधित थाने से संपर्क करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का कष्ट करें। जिससे नियमानुसार विधिक कार्यवाही फ्रॉड के उपर अमल में लाई जा सके।

तमंचा और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस द्वारा दिनांक ने सोमवार को NDPS Act व 3/25 शस्त्र अधिनियम में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के शाहनिन्दा चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह ने महादेवा गेट के पास से मोटर साईकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो मोटर साईकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम संजय यादव पुत्र बेचू यादव 24 वर्ष निवासी विशुनपुरा उर्फ रघुवरगंज थाना मुहम्मदाबाद और मोटरसाईकिल पर बैठे युवक ने अपना नाम रोहित गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता 19 वर्ष निवासी रघुवरगंज थाना मुहम्मदाबाद बताया। तलाशी के दौरान गांजा और पैन्ट में खोसा हुआ एक देशी तमंचा बरामद हुआ।

अबतक कुल इतने अपराधियों पर हो चुकी है कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटी और वाछिंतो के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चलाया गया विशेष अभियान

सभी थानों पर टीमें गठित कर वांछितो पर की गयी कार्यवाही

विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत गठित टीमों द्वारा किये गये कई वारण्टी गिरफ्तार।

गाजीपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर समस्त थानों पर टीमें गठित कर वारंटी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रविवार तक जनपद के सभी थाना क्षेत्र के प्रभारियों ने 42 वारण्टियो, 34 वांछित और धारा 41 (1) के अंतर्गत वाछिंतो के विरुद्ध कार्यवाही की। अबतक कुल 119 अपराधियों के ऊपर कार्यवाही किया जा चुका है।

तमंचा के साथ अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस ने एक आपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत करंडा थाना प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय ने एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त नवीन पासवान पुत्र चन्द्रमा पासवान उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना करण्डा को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर करंडा थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, कांस्टेबल अंगद कुमार सिंह, कां0 दिलीप कुमार यादव और कां0 रवि प्रकाश शामिल रहे।

असलहा और मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। बता दें कि थाना खानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रासिंग अनौनी मार्ग से शुक्रवार की देर रात रोहित गोस्वामी उर्फ बाबा पुत्र घूरहु निवासी ग्राम भगवानपुर पोस्ट हरौड़ा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। अवैध तमंचा व कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर थाना खानपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिधौना चौकी प्रभारी फूलचन्द पाण्डेय, कांस्टेबल आकाश सिंह थाना खानपुर, का0 अनूप पाठक थाना खानपुर और का0 रिंकू कुमार थाना खानपुर शामिल रहे।

न्यायालय ने तीन दोषियों को सुनाई सजा

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के ऊपर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस के विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं पुलिस व लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी पर तीन दोषियों को कोर्ट ने शुक्रवार को सजा सुनाई। पॉक्सो एक्ट के तीन दोषी संजय वर्मा पुत्र रामलोटन वर्मा पता मिश्रौली थाना देहात कोतवाली जनपद सुल्तानपुर को 10 वर्ष कारावास और 25000 के अर्थदंड से, राम आशीष वर्मा पुत्र बरसाती वर्मा निवासी निशानी थाना पीपरपुर जनपद सुल्तानपुर को 5 वर्ष की कारावास और 5000 के अर्थदंड से और सोनू उर्फ आमिर पुत्र मोजीबुल्ला निवासी सुजावलपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को 5 वर्ष की कारावास और 5000 के अर्थदंड से न्यायालय ने दंडित किया। न्यायालय विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्तो को अर्थ दण्ड अदा न करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया।

तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने 4 गोवंश, एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह और उप निरीक्षक अनूप यादव गो तस्कर वसन्त पुत्र खऱगू निवासी नरगूपुर थाना फेफना जनपद बलिया उम्र 40 वर्ष, पंकज नट पुत्र जम्मू नट निवासी भिन्डरौलिया थाना सझौली जिला रोहतास बिहार उम्र 25 वर्ष और हेमन पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी टेड़वा कामठिया थाना नरही जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष को मुखबीर खास की सूचना पर बरार ग्राम में स्थित मजार के पीछे वहद ग्राम बरार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 4 गोवंश, एक देशी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस और घटना मे प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन एक पिकअप और स्कार्पियो बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम मे कांस्टेबल सोनू गौड़ थाना नोनहरा, कां0 सत्येन्द्र कुमार थाना नोनहरा, का0 आदर्श यादव थाना नोनहरा, का0 अखिलेश बिन्द थाना नोनहरा, का0 मकेश दुबे थाना नोनहरा, का0 आलोक वर्मा और का0 कासिम सिद्दीकि थाना नोनहरा शामिल रहे।

तमंचा के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर। बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान नंदगंज थाना के उपनिरीक्षक सनुील कुमार शर्मा ने शादियाबाद मोड़ से मुखबिर की सूचना पर छोटू बिंद पुत्र विरेन्द्र बिंद निवासी सहेड़ी 22 को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अखिलेश सिंह और विपिन नायक शामिल रहे।