Category Archives: Ghazipur

पीजी कॉलेज में 8 जुलाई से होगा ऑनलाइन प्रवेश

स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में ऑनलाइन प्रवेश आठ जुलाई से

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (यूजीसी द्वारा बी श्रेणी प्रदत्त) में बी० काम० (B.Com.) प्रथम सेमेस्टर और एम० ए० (गृहविज्ञान) प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) से सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग 07 जुलाई 2025 से महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.pgcghazipur.ac.in पर कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों और समर्थ पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रति के साथ संबंधित विभाग से संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा (PAT-2025) का आयोजन 11 और 12 जुलाई 2025 को होगा। 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को बीएससी (कृषि) की परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। बीएससी (गणित), एमएससी कृषि (अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन), एमए (समाजशास्त्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी।


12 जुलाई शनिवार को बीएससी (जीव विज्ञान) और एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की परीक्षाएं दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित होंगी। 12 जुलाई 2025 को ही एमएससी (रसायन विज्ञान), एमएससी कृषि (उद्यान), एमकॉम और एमए (भूगोल) की परीक्षाएं सायं 3:00 से 5:00 बजे तक होंगी। जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रोफे० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश पत्र 09 जुलाई 2025 को ऑनलाइन जारी होंगे। शेष पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर प्रवेशार्थी सूचना प्राप्त कर सकते है है।

डीएम-एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक,जनपद वासियों से की अपील

गाजीपुर। मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा को शान्तिपूर्वक, सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न की गई।
बैठक के दौरान जनपद वासियों से अपील किया कि मोहर्रम, श्रावण यात्रा के साथ अन्य सभी पर्व व त्यौहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्ति के साथ मनाए।
मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा के समुचित तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा/ से संबंधित सड़कों पर नियमानुसार आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी कावरियें के चोटिल होने, घायल होने या तबीयत बिगड़ने के दृष्टिगत कावड़ मार्गाे पर निश्चित स्थानों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्थास्थ्य केन्द्र पर रात्रि के समय चिकित्सकों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में घाट से कावरियों को पानी भरने मे कोई असुविधा न हो एवं साथ ही बैरिंकेटिग, चेन्जिग रूम, शौचालय तथा लाईट की व्यवस्था हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कावड़ यात्रा के दौरान कही किसी प्रकार की घटना घटित न हो इस हेतु रास्तो के जर्जर विद्युत तार मरम्मत कराने, खराब सड़को को की मरम्मत करवाने, रूट डायवर्ज, बैरिकेटिग, श्रद्धालुओ के वाहनो के पार्किग की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम एवं पेयजल की व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। किसी भी धार्मिक स्थल पर अस्त, शस्त्र एवं शक्ति का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उनके विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई, जल इत्यादि की व्यवस्था के क्रम में संबंधित ग्राम प्रधानों के साथ नगर पलिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि कावड़ यात्रा परम्परागत मार्गाे से निकाली जाएगीं, कोई नयी परम्परा नही की जाएगी। साथ ही डीजे पर निर्धारित आवाज में केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएगें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को मोहर्रम त्यौहार के आयोजकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, एस0पी0 सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद, एस0पी0आर0ए0 अतुल सोनकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील कुमार पाण्डेय, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया वार्ड का निरीक्षण, लगाई फटकार

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक द्वारा नगर पालिका गाजीपुर के वार्ड नं. 01 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड मे साफ-सफाई, कुड़ा उढान, नालियो की सफाई व जल निकासी की समस्या संतोषजनक न पाये जाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई तथा वार्ड मे जल्द से जल्द साफ-सफाई व जल निकासी की समस्या को दूर करते हुए वार्ड मे प्रतिदिन कुड़ा उठवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डा0 धीरेन्द्र कुमार राय एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

रेस्टोरेंट का बार लाइसेंस निरस्त

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे गुरुवार को जिला स्तरीय बार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में बताया गया कि मैजिक चिली फैमिली रेस्टोरेन्ट निकट सैनिक चौराहा द्वारा बार के लाईसेंस हेतु आवेदन किया था, जिस पर आर0बी0 ओ0 एक्ट के अन्तर्गत भवन निर्माण नियमानुसार न होने के कारण नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र द्वारा अनापत्ति प्रमाण प्रत्र निर्गत नहीं किया गया। जिससे  बार हेतु लाईसेंस आवेदन को निरस्त कर दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधिकक्षक ज्ञानेन्द्र प्रसाद, आबकारी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

कांग्रेसियों ने सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, किया मांग

भूमिहीनों को उजाड़े जाने और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन, राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन सौंपा मजिस्ट्रेट को।

गाजीपुर। स्थानीय समस्याओं और गरीबों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदेश महासचिव फसाहत हुसैन बाबू, जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को सरजू पांडे पार्क में ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को सौंपा गया। कांग्रेस ने मांग किया कि बरसात के मौसम में भूमिहीनों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर देना अमानवीय है और इन पीड़ितों को तुरंत सरकारी आवास मुहैया कराया जाए। धरने के दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने यह भी मांग उठाई कि वर्षों से बंद पड़ी नन्दगंज चीनी मिल और बहादुरगंज कताई मिल को दोबारा चालू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और पलायन रुके। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित पांच हजार विद्यालयों को बंद करने की योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की गई, ताकि बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित न किया जाए। प्रदेश सचिव एवं प्रभारी गाजीपुर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। अंधऊ और बिराईच ग्राम सभा के भूमिहीनों को बरसात में बुलडोजर से उजाड़ दिया गया है, प्रदेश में स्कूल बंद कर बच्चों से शिक्षा छीनी जा रही है और बंद पड़ी मिलों की अनदेखी कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया जा रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जिला अध्यक्ष सुनील नाम एवं कर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा गाजीपुर की पहचान रही चीनी मिलें और कताई मिलें वर्षों से बंद हैं। अगर इन्हें चालू कर दिया जाए तो हज़ारों लोगों को रोज़गार मिलेगा, अंधऊ और बिराइच गांव में बेघर किए गए लोगों को तत्काल प्रभाव से सरकारी आवास दिया जाए। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, भूमिहीनों और छात्रों की दुश्मन बन चुकी है। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस दौरान रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडे, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, सतीश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

गुरू पुजनोत्सव को लेकर सुन्दरकाण्ड का आयोजन

गुरू पुजनोत्सव को लेकर सुन्दरकाण्ड का आयोजन

गाजीपुर। गुरू पूजनोत्सव के आगमन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर स्थित कार्यालय केशव कुटी रायगंज में मंगलवार को श्रीरामचरित्रमानस पाठ के सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के सभी आनुषागिंक संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियो सम्मिलित रहे। इस अवसर पर नवागत जिला प्रचारक प्रभात ने हनुमान जी के बारे चर्चा करते हुए कहा कि ’’को नही जानत है जग मे कपि संकट मोचन नाम तिहारो’ इन्ही की पूनज मे सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। हनुमान के समान बलशाली हमारे सभी आनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियो से निकट भविष्य में आने वाले संघ के छः पर्वाे में से एक महत्वपूर्ण पर्व गुरूपूजनोत्सव व शाताब्दी वर्ष की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी। जिसे लेकर संघ के सांगठनिक जिला सैदपुर व गाजीपुर का संयुक्त बैठक जौनपुर विभाग प्रचारक आदित्य का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अध्यक्षता सह विभाग संघसंचालक सचिदानन्द के विचार से अवगत हुए। बैठक के उपरान्त सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। जिसमें नगर प्रचारक विक्रम, जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर संघचालक दीनदयाल, जिला कार्यवाह अमित, सह जिला कार्यवाह विपिन, जिला व्यवस्था प्रमुख देवसरन, सेवा प्रमुख विनोद, प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, सम्पर्क प्रमुख प्रदीप, धर्मजागरण प्रमुख प्रेमनारायण, बालकाल प्रमुख ब्रजकिशन, सह नगर कार्यवाही अभिषेक, इन्दुभूषण, शारीरिक प्रमुख दीपक, दुर्गेश, विभाग से अशोक, नीरज, अभयनरायण, योगेश, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अपर शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, राम कुमार राय, अजय तिवारी, बब्बू सिंह, अनुज राय, अवधेश सिंह, अमित, बनवासी कल्याण आश्रम से संजीव गुप्ता, मंटू राय, किसान सभा अध्यक्ष अमित सिंह, संस्कार भारती से शिवम, विश्व हिन्दू परिषद से विपिन श्रीवास्तव, अनुराग, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विपुल, भारत विकास परिषद, किशन, रोहित, सरदार राजन सिंह, महेन्द्र, हृदयप्रकाश, संजय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में सुन्दरकाण्ड के प्रसादस्वरूप सहभोज का आयोजन किया।

पुलिस मुठभेड़ बदमाशों को लगी गोली!

गाजीपुर। खानपुर पुलिस व सैदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिन पूर्व कूड़ालंबी गांव में चाचा भतीजा के ऊपर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले बाइक सवार पचीस हजार का इनामियां सहित तीन शातिर बदमाश बूढीपुर मोड़ के पास मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों का उपचार खानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन तमंचा, तीन खोखा कारतूस, पांच जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ पोखरा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे । पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम को धक्का मारने का प्रयास करते हुए बिहारीगंज डगरा की तरफ भागने लगे। थानाध्यक्ष खानपुर शैलेंद्र सिंह बदमाशों का पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए प्रभारी सैदपुर योगेंद्र सिंह को भी सूचना दिया। सैदपुर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय टीम को लेकर बदमाशों की घेराबंदी करने लगे। बूढीपुर मोड़ पर बदमाश चारों तरफ से अपने को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने अपने को बचाते हुए फायरिंग करने लगी। गोली तीनो बदमाशों के पैर में लगी। गोली लगते ही तीनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमशों को गिरफ्तार कर उपचार सीएचसी खानपुर ले जाया गया। पुलिस के पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम कूड़ालंबी गांव निवासी पचीस हजार का इनामियां अविनाश यादव, जौनपुर के चंदवक थाना के नरकटा निवासी विकास उर्फ करिया यादव तथा खानपुर के कैथवलियां निवासी देवेंद्र चौहान उर्फ कल्लू चौहान बताया । पकडे गए बदमाशों पर कई मुकदमें दर्ज है।

डीएम ने किया तहसीलों में आईजीआरएस फीडबैक सेल के गठन, शिकातयकर्ताओ मे बढा संतुष्टि का फीडबैक

जिलाधिकारी ने जनपद का कार्यभार ग्रहण करते ही तहसीलो मे आईजीआरएस फीडबैक सेल का किया गठन

फीडबैक सेल के गठन से शिकातयकर्ताओ मे बढा संतुष्टि का फीडबैक

गाजीपुर । जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद के समस्त तहसीलो मे  आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस एंड रिड्रेसल सिस्टम) फीडबैक सेल की शुरुआत की है।जिसका उद्देश्य जनपद के नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करना है। फीडबैक सेल जिला प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम कर रही है। जिससे आम जनमानस मे शासन, जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन के कार्याे के प्रति विश्वास बढ रहा है।
फीडवैक सेल मे उपजिलाधिकारी से लेकर लेखपाल तक के दायित्व निर्धारित किए गए है। जिसमे प्रत्येक शिकायत जिसे लेखपाल को सौपा गया हो, उसका निस्तार 07 दिन मे अनिवार्यतः तथा अधिकतम 10 दिन मे कर दिया जाना चाहिए।संबंधी आई जी आर एस प्रतिदिन 7 दिन से अधिक लंबित शिकायतो की सूची आर. आई. -लेखपाल व्हाट्सप ग्रुप मे साझा करेगा। प्राप्त निस्तारण को जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित आख्या प्रारूप के अनुसार फीडबैक सेल द्वारा जॉचा जाएगा। यदि मानक  के अनुरूप/निर्धारित प्रारूप पर आख्या न हो तो लेखपाल को पुनः जॉच हेतु भेजा जाएगा। शिकायतकार्ता को सा्रेतो (मुख्यमंत्री संदर्भ/जनप्रतिनिधि संदर्भ/शासन संदर्भ/पी जी पोर्टल/संपूर्ण समाधान दिवस/जिलाधिकारी संदर्भ मे उनके द्वारा निर्धारित समय सीमा के प्रकरण) के अनुसार (पी1) लिखा जाएगा और कोई अन्य महत्तपूर्ण स्रोत जिसमे उपजिलाधिकारी/तहसीलदार का निस्तारण देखना आवश्य हो) को उनके फीडबैक सेल द्वारा फीडबैक लेने के बाद अपने कमेंट रिकार्ड करके अलग रखा जाएगा। उन पी 1 शिकायतो का तीन स्तरीय फीडबैक, फीडबैक सेल के राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार द्वारा लेने के बाद तहसीलदार और फिर उपजिलाधिकारी द्वारा सीन करा कर ही आई जी आर एस पोर्टल पर आपरेटर द्वारा अपलोड किया जाएगा। यदि निस्तारण मे त्रुटि हो तो नायब तहसीलदार, तहसीलदार स्पष्ट टिप्पणियो सहित पुनः लेखपाल को 5 दिवस मे सुधार हेतु भेजेगे। उपजिलाधिकारी द्वारा सीन किए बिना कोई भी पी1 शिकायत ऑनलाईन अपलोड नही की जाएगी। अन्य सामान्य शिकायतो (पी1 को छोड़कर) पर भी शत-प्रतिशत फीडबैक सेल द्वारा फीडबैक लेकर टिप्पणी की जाएगी। यदि निस्तारण त्रुटिपूर्ण हो तो उस दिन की ड्यूटि वाले नायब तहसीलदार द्वारा पुनः लेखपाल को भेजा जाएगा और आवश्यक सुधार उपरान्त दुबारा प्रशिक्षण कर तहसीलदार को भेजा जाएगा। तहसीलदार मुख्यमंत्री हेल्प लाईन एवं आनलाईन मामलो मे शत-प्रतिशत स्वयं फीडबैक लेगे एवं अन्य शिकायतो मे कम से कम 20 प्रतिशत पर रैण्डम फीडबैक लेकर टिप्पणी सहित अनुमोदन करेंगे। उसके पश्चात ही आपरेटर द्वारा आनलाईन पोर्टल पर आख्या अपलोड की जाएगी।
राजस्व से जुड़े शिकायतों का निस्तारण आख्या प्राप्त होने पर सर्व प्रथम फीडबैक सेल द्वारा शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के उपरान्त ही आई जी आर एस पोर्टल पर आख्या अपलोड कराई जा रही है। शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत पर असंतुष्ट फीडबैक दर्ज कराने पर पुनः आख्या का परीक्षण संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी द्वारा परीक्षण किया जा रहा है यदि निस्तारण आख्या गुणवत्तापूर्ण एवं नियमसंगत है तो शिकायतकर्ता को न्यायिक/विधिक प्रक्रिया से अवगत कराया जाता है, यदि निस्तारण आख्या गुणवत्तापूर्ण नही पायी जाती है तो पुनः जॉच हेतु संबंधित को भेज दी जाती है।
जनपद के तहसीलो मे फीडबैक सेल  गठन के उपरान्त विगत माह जून 2025 मे मुख्यमंत्री हेल्प लाईन द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित लिए गए फीडबैक मे 24 प्रतिशत वृद्धि के साथ जनपद के शिकायतकर्ताओ द्वारा 60 प्रतिशत लोगो ने संतुष्टि का फीडबैक दिया गया। जिसमे तहसील कासिमाबाद मे  67.24  प्रतिशत, तहसील सदर मे 50 प्रतिशत, तहसील जखनिया मे 26.76 प्रतिशत, तहसील जमानिया मे   38.89 प्रतिशत, तहसील मुहम्मदाबाद मे 54.43 प्रतिशत, तहसील सेवराई मे 80.95 प्रतिशत तथा तहसील सैदपुर मे कुल शिकायतों का 80.83 प्रतिशत आवेदक निस्तारण से संतुष्ट है।
इसी क्रम मे तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम पृथ्वीपुर निवासी अनिल गौड़ द्वारा चकरोड के सीमांकन हेतु शिकायत की गयी थी जिसका राजस्व टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। शिकायत  निस्तारण के पश्चात फीडबैक सेल द्वारा शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया गया जिसमे शिकायतकर्ता अनिल गौड़ द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गयी।
तहसील सैदपुर अन्तर्गत राजस्व ग्राम विजरवां मौजा-पचईपट्टी विकास खण्ड सादात के शिकायतकर्ता आलोक द्वारा अपनी भूमि पर 02 वर्षाे से कब्जा किए जाने संबंधित शिकायत पत्र दिया गया जिस क्रम मे राजस्व टीम द्वारा मौजा पचईपट्टी मे स्थित अराजी संख्या-94 रकबा 0.322 हे0 आलोक, आदर्श, आनन्द पुत्रगण हृदय नारायण व मुकेश, राकेश, राजेश पुत्रगण रामजनम के नाम संक्रमणीय भूमिधर के खाते में अंकित है आवेदकगण अपने संपूर्ण रकबा पर काबिज है, आवेदक के खेत के पूर्वी मेढ से सटाकर विपक्षी द्वारा बोरिंग का कार्य किया जा रहा था जिसको मौके पर राजस्व टीम द्वारा उपस्थित होकर मना किया गया। विपक्षी अपने घर के पीछे वाली मेढ पर बोरिंग करा रहा था, जो नियम विरूद्ध है। शिकायत  निस्तारण के पश्चात फीडबैक सेल द्वारा शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया गया। जिसमे शिकायतकर्ता आलोक द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गयी।  
फीडबैक सेल के माध्यम से लगातार संतुष्टि प्रतिशत मे वृद्धि का प्रयास गतिमान है। जिससे आम जनमानस मे शासन, जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन की छवि व कार्यप्रणाली पर विश्वास बढ़ सके। तहसील जखनियां एवं तहसील जमानियां मे फीडबैक  प्रतिशत कम रहा है जिसे माह जुलाई मे सुधार कर लिया जाएगा।

पी.जी. कॉलेज में 6 जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म

पी.जी. कॉलेज में 6 जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरें जाने की तिथि 6 जुलाई 2025 कर दी गयी है। प्रवेश परीक्षा फॉर्म के सम्बन्ध में प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2025-26 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्राओं के लिए अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर 30 जून 2025 तक भरने की समय सीमा को छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर 30 जून से बढ़ा कर 6 जुलाई 2025 कर दी गयी है। अब छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने के लिए 6 जुलाई 2025 तक कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन करने का विकल्प मिलेगा।


प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में एडमिशन लेने के लिए पहले समर्थ पोर्टल:
https://vbspuadm.samarth.edu.in/ पर पंजीकरण कर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय – समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेंगी।

शपथ दिलाकर किया गया विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ

गाजीपुर। संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील पाण्डेय  ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत शपथ  दिलाकर किया गया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 31  जुलाई तक चलेगा। इसी बीच 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे।
सीएमओ  ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व सहकर्मी, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थि