Category Archives: Ghazipur

समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया निर्देश, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कस्तूरबा आवासीय विद्यालय देवकली मे नामित नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था द्वारा  गुणवत्तापूर्ण निर्माण ने होने सम्बन्धित जानकारी दी गयी। जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्था सी एण्ड डी एस जल निगम जौनपुर के अधिशासी अभियन्ता को इस सम्बन्ध मे स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उ0प्र0 जल निगम शहरी द्वारा शहर के वार्ड नं0 10 मे पाईप पेयजल योजना के कार्याे को नवम्बर 2025 तक प्रत्येक दशा मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया।  


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में आवास विकास परिषद, निर्माण खण्ड वाराणसी, प्रथम, सी.एण्ड डी.एस, जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी/ग्रामीण गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्र विभाग, सिचाई निर्माण खण्ड, वाराणसी, सी.एल.डी.एफ. यू.पी.सिडको, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण नि.लि. आजमगढ़ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0, वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2, वाराणसी, देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम, द्वितीय, लद्यु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं सोन यंात्रिक खण्ड तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।


बैठक मे जिलाधिकारी ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय देवकली मे नामित नोडल अधिकारी द्वारा  गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य न कराये जाने की शिकायत पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था सी एण्ड डी एस जल निगम जौनपुर के अधिशासी अभियन्ता को इस सम्बन्ध मे स्पष्टिकरण का निर्देश दिया इसके साथ ही  उन्होने ने उ0प्र0 जल निगम शहरी द्वारा शहर के वार्ड नं0 10 मे पाईप पेयजल योजना के कार्याे को नवम्बर 2025 तक पत्येक दशा मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओ को निर्माण कार्य निश्चित समयाअवधि में पूर्ण  न करने पर ठेकेदारो के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज कराने का निर्देश दिया इसके साथ ही जिन विभागो मे धनावंटन अवमुक्त हो चुका है तथा कार्य मे लापरवाही बरती जायेगी तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होने जिनपर कार्यवायी तय है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।


बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्र शेखर प्रसाद, समेत समस्त सम्बन्धित नामित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बीएसए ने किया छात्र-छात्राओं का स्वागत

गाजीपुर।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर द्वारा प्रा0वि0 हेतिमपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रोरी-चन्दन लगाकर स्वागत किया गया। कॉपी – कलम, सूक्ष्म जलपान देकर छात्र- छात्राओं को विद्यालय रोज आने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में 50 बच्चे उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त स्टाफ कुल 07 अध्यापक उपस्थित रहे।हेमंत कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकरी व आलोक कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर व पूनम राय प्र0अ0 प्रा0 वि0 हेतिमपुर व रागिनी सिंह स0अ0 अध्यापक व अन्य स0अ0, शिक्षामित्र आदि की उपस्थिति रही।

डॉक्टर डे:महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज की अनूठी,58 टीबी रोगियों को लिया गोद

डॉक्टर डे पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज की अनूठी पहल 58 क्षय (टी0बी0) रोगियों को गोद लिया

ग़ाज़ीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज ने डॉक्टर डे के अवसर पर 58 क्षय (टीबी) रोगियों को गोद लेकर उनके उपचार-पथ को पोषणीय सहारा प्रदान करने की पहल की है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा ने किया।जिनके साथ सीएमएस डॉ. राजेश कुमार सिंह, डी0टी0ओ0 डॉ. रवि रंजन, एन0टी0ई0पी0 कोर कमेटी के सदस्य और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक गोद लिए गए रोगी को एक “प्रोटीन-पोषण पोटली” प्रदान की गई, जिसमें विटामिन-मिनरल सप्लिमेंट्स शामिल हैं। यह पोटली अगले छह माह तक मेडिकल कालेज के संकाय सदस्य द्वारा प्रति माह निःशुल्क वितरित की जाएगी, ताकि रोगियों का पोषण स्तर बेहतर हो सके और उनका उपचार अनुपालन सुदृढ़ रहे।

प्राचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा ने कहा,
“टीबी से लड़ाई केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही पोषण, मानसिक सहारे और समुदाय के सहयोग से जीती जाती है। डॉक्टर डे पर हमारे संकाय ने जनसेवा के इस संकल्प को और मजबूत करते हुए 58 रोगियों की जिम्मेदारी ली है। इस कार्यक्रम के माध्यम से और भी मेडिकल कॉलेज के सदस्यों को प्रोत्साहन किया गया है टीवी के मरीज को गोद लेने के लिए , हम आशा करते हैं कि यह पोषण सहायता उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक सिद्ध होगी।”

अखिलेश यादव का मना जन्मदिन, विधायक सहित 18 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

गाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पीडीए के महानायक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव का 53 वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया गया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया।
इसके पूर्व विधायक डा. वीरेंद्र यादव सहित 18 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान करने के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में सारे मरीजों के बीच फल वितरित किया गया।समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में ही श्रमदान और वृक्षारोपण किया।
जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया एवं नेता जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश यादव का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था ।उन्होंने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, यमुना एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण किया।
विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि देश को अखिलेश जैसे नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है।
विधायक जै किशन साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी।उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा अखिलेश सर्वसमाज के नेता हैं,उनकी सोच राष्ट्रवादी हैं। उनके कार्य, संघर्ष और उनके दुरदर्शी नजरिए का देश में कोई सानी नहीं है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, सुशील जायसवाल,आशा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाष यादव गुड्डू,दिनेश यादव, अमित ठाकुर, अनिल निषाद,डॉ समीर सिंह, बिन्दु बाला बिंद,राजेन्द्र यादव,सदानंद यादव,केसरी यादव, जुमाउद्दीन अहमद,जमुना यादव,अभिषेक कुशवाहा,जमा खां,राजेश यादव उर्फ अक्षय यादव ,विभा पाल, शिव प्रसन्न यादव,रीना यादव, रामाशीष यादव,रामवचन यादव ,हरवंश यादव , रजनीश , मुरली, आजाद कन्नौजिया, रजनीकांत यादव, इलियास अंसारी,शेर अली राईनी, बैजू यादव, द्वारिका यादव, अशोक यादव, भगवान यादव, आदित्य यादव,धन्नू यादव, रामलाल यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, गोविंद यादव, संतोष यादव, सुजीत कुमार,आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

चोरों ने घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल लेकर फरार

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा उर्फ नवापुरा गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने सबसे पहले लक्ष्मण गुप्ता के घर में सेंध लगाई। लक्ष्मण के बड़े बेटे घनश्याम मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। छोटा बेटा विनय कठवमोड बाजार में किराने की दुकान चलाता है। तहरीर के मुताबिक चोर घर की छत पर करकट के रास्ते चढ़े। उन्होंने सोई हुई महिलाओं के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। अलमारी तोड़कर सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, झुमके, टॉप्स, अंगूठियां और चांदी की पायल समेत कई जेवरात चुरा लिए।

दूसरी वारदात में चोर 100 मीटर दूर मंगरूफ कुशवाहा के घर में घुसे। परिवार के सदस्यों के सोने के बाद चोरों ने बार्ज पर चढ़कर घर में प्रवेश किया। दो बेटियों के कमरे बाहर से बंद कर अन्य कमरों के ताले तोड़े। यहां से चोर 20 लाख के जेवरात और 41,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। तीसरी वारदात सेवानिवृत्त दरोगा चंद्रिका राम के घर में हुई। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और 25 लाख के जेवरात चुरा लिए। नोनहरा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।

पीजी कॉलेज में हुई सेवानिवृत्त बद्रीनाथ सिंह की विदाई

डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने पीजी कॉलेज में पूर्ण की अधिवर्षता, विदाई समारोह आयोजित

गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने अपनी अधिवर्षता पूर्ण कर कार्यमुक्ति पत्र प्राप्त कर अवकाश ग्रहण की। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. सिंह ने अपनी सेवा के दौरान न केवल सैन्य विज्ञान विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री, महाविद्यालय शिक्षक संघ गाजीपुर और महाविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) के रूप में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है और शिक्षक समुदाय ही विश्व का वह अनोखा समुदाय है जो सदैव अपने शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि डॉ० बद्रीनाथ सिंह का महाविद्यालय के प्रति समर्पण और उनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने सैन्य विज्ञान को न केवल एक विषय के रूप में, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और अनुशासन के उपकरण के रूप में स्थापित किया। उनकी विदाई महाविद्यालय के लिए एक अपूरणीय क्षति है, किंतु उनकी शिक्षाएं और मूल्य हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे। हम उनके स्वस्थ और सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हैं।”
समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने डॉ. सिंह को स्मृति चिह्न, श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि कॉलेज उनके लिए हमेशा एक परिवार की तरह रहा। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रोफ.जी. सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, विवेक सिंह सम्मी, विजय सिंह, अरुण सिंह, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह, जैकी, घनश्याम, संजय,गुड्डू आदि रहे।

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की हुई बैठक,की गई चर्चा

लंका मैदान के मैरिज हॉल में हुई राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक

बैठक में जिले के सदस्यों को किया गया कार्ड वितरित

संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर की गई चर्चा

गाजीपुर। लंका मैदान स्थित मैरीज हाल में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की रविवार को मासिक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह रहीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह सहित बनारस, गाजीपुर, आजमगढ, चन्दौली बलिया, मऊ, गोरखपूर सहित कई जिले के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर, दीप प्रज्वलंन कर एवं राष्ट्रगान गीत से किया गया। इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित जनपद के जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी सहित अन्य संबोधित किया। इसके बाद जिले के सदस्यों को संस्था का आईडी कार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह द्वारा वितरित किया गया। इस बैठक में आए हुए मुख्य अतिथि सहित सभी जनपदों के अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक के समापन में कोर कमेटी की भी बैठक हुई। जिसमें तमाम अहम बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया। जैसे प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष के चयन पर विचार, आजमगढ जिला कार्यकारिणी की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष के उम्मुदवारो के नाम पर मन्थन, बलिया में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा, जिन जनपदों में सगठन कमजोर है उस जनपद में अध्यक्ष बदलने पर विचार, गाजीपुर की जिला कमेटी पर मन्थन और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी, अनिल कश्यप, काशी सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रतन कुमार विक्की, विनीत दुबे, आरिफ वारसी, सउद अंसारी, कृष्ण बिहारी द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, राम जन्म कुशवाहा सहित दर्जनों की संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

सपा ने डीएम को सौपा पत्रक,की यह मांग

गाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में इनरवां,बिलाईच गांव में शासन प्रसाशन के द्वारा किए गए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एवं उजाड़े गए गरीबों को न्याय दिलाने के सवाल पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं विधायक वीरेंद्र यादव ने बिना सूचना एवं नोटिस दिए तथा बरसात के मौसम में जिला प्रशासन द्वारा गरीबों के घर को उजाड़े जाने को पूरी तरह से अमानवीय व संवेदनहीन कारवाई बताया।उन्होंने कहा इस कारवाई की जितनी निंदा की जाए कम है। नेताद्वय ने कहा कि भाजपा सरकार का एक मात्र काम रह गया है गरीबों को उजाड़ना। सरकार का काम गरीबों को उजाड़ना नहीं बल्कि उनकी मदद करना है लेकिन पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार गरीबों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है।
इस अवसर पार्टी ने उजाड़े गए निराश्रितों के रहने खाने पीने एवं घर की बहू बेटियों के तत्काल सुरक्षा की मांग उठाई।उनके लिए अस्थाई शौचालय की भी व्यवस्था करने की मांग किया। निराश्रित एवं भूमिहीनो को भूमि एवं सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत आवास आवंटित करने की भी मांग की गई। बरसात तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी रोके जाने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, रणजीत यादव,पारस यादव, आजाद राय, देवेन्द्र यादव,आदि मौजूद थे।

अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक निर्विरोध निर्वाचित…

अष्ट शहीद इंटर कॉलेज:अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक निर्विरोध निर्वाचित…


मोहम्मदाबाद। नगर के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के नए प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी शिवकुमार राय वरिष्ठ अधिवक्ता व पर्यवेक्षक के अरविंद कुमार सह जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें ऋषिकेश राय अध्यक्ष, दामोदर राय उपाध्यक्ष, अवध किशोर राय प्रबंधक, नरेंद्र कुमार राय उप प्रबंधक, रविंद्र नाथ राय कोषाध्यक्ष, समेत श्री शिवशंकर राय , मृत्युंजय राय, रविंद्र नाथ राय, जितेंद्र नाथ राय, अवधेश राय, मंगला राय, अमिताभ राय आदि कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर अष्ट शाहिद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद के प्रधानाचार्य शिव शंकर गिरी, पवन कुमार राय, रविंद्र नाथ शर्मा, सुबोध कुमार श्रीवास्तव समेत विद्यालय परिवार के कर्मचारी उपस्थित रहे।

दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन,डा.संगीता बलवंत ने किया सम्मानित

गाजीपुर।राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत एवं अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल द्वारा दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन राम लीला मैदान सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने दानवीर भामाशाह के दिवस के अवसर पर व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में टैक्स के माध्यम से उद्योग कर रहे हैं,जनपद में जो उद्योग स्थापित कर रहे हैं वह अपने उद्योग में सफल रहे. आपके उद्योग के आसपास छोटे-छोटे भी व्यापारी उद्योग लगाकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें भी लाभ मिल रहा है, तभी भामाशाह के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर जिन व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्याएं होती हैं तो उसका निराकरण तत्काल प्रशासन करता है आप लोग अपने व्यापार को बढ़ाएं और अपनी आय दोगुनी करें, उन्होंने कहा कि भामाशाह जी का जन्म ओसवाल जैन परिवार में हुआ था। उनके पिता भारमल कावेडिया रणथंभौर किले के गढपति थे, महाराणा प्रताप के द्वारा भामाशाह के निष्ठा पूर्वक सहयोग से शक्ति का गठन हुआ था। इन्होंने कोषाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था इन्होंने राज्य के कल्याण के लिए अपनी सारी संपत्ति निष्ठा पूर्वक अर्पित कर दी थी। भामाशाह का वित्तीय और सैन्य समर्थन भारतीय इतिहास में समर्पण निष्ठा और देशभक्ति का अनुपम प्रतीक है भामाशाह के निष्ठा पूर्ण सहयोग से मुगलों से भीषण युद्ध कर पुनः राज्य प्राप्त किया था। उन्होने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप के साथ मिलकर उनकी सहायता की थी, उन्होंने जो दान दिया था उससे महाराणा प्रताप ने कई सालों तक अपने सैनिकों को वेतन देते रहे हैं भामाशाह बहुत ही नेक इंसान थे आज व्यापारी कल्याण दिवस जो मनाया जा रहा है और सभी व्यापारियों को सम्मानित किया जा रहा है यह उन्हीं की ही देन है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने भी भामाशाह को एक बेमिसाल, दानवीर एवं त्यागी पुरूष बताते हुए गाजीपुर के जिला व्यापार मण्डल के सम्मानित व्यापारियों से उनके जीवन परिचय से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण मे योगदान देने की अपील की। दानवीर भामाशाह की जयंती पर रामलीला मैदान सभागार  में विभिन्न विभागो, उद्यमियों, व्यवसायियों एवं स्वयं सहायकता समूहो द्वारा स्टाल लगाकर क्रय-विक्रय किया गया।
इस अवसर एल ई डी के माध्यम से मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 मे राज्य कर विभाग गाजीपुर मे सर्वाधिक जी एस टी देने वाले दो कर दाताओ को रवि इन्फ्राविल के प्रतिनिधि नवीन राय तथा मेसर्स शिवा आटो सेल्स के स्वामी विनोद कुमार सिंह को सांसद द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे उपायुक्त सर्वेश कुमार सिंह, सहायक उपायुक्त राजेश ओझा, प्रभात कुमार सिंह, राहुल मिश्रा, प्रतिभा राय, किरन पुष्कर उपस्थित रहे। व्यापार मण्डल की तरफ से मुहम्मद असलम, गुडडू केशरी, विजय शंकर वर्मा, अशोक अग्रहरी, अनूप वर्मा सर्राफ, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष धीरज कुमार श्रीवास्तव, आशीष बरनवाल, उपस्थित रहे। मंच का संचालन गिरिजा शंकर कुशवाहा द्वारा किया गया।