Category Archives: Ghazipur

डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर।जनपद में संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित सिचाई निर्माण खण्ड वाराणसी की निर्माणाधीन परियोजनाओ का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलो पर कटानरोधक कार्याे का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील जमानियॉ व सेवाई अन्तर्गत गहमर, बारा, बरेजी, कपूरा घाट, सुरहॉ एवं जमानिया पंप हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण मे जिलाधिकारी मौके पर हो रहे कार्याे की गुणवत्ता परखी तथा कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरो/ उपकरणो की संख्या बढाते हुए 20 जून 2025 तक प्रत्येक दशा मे समस्त कटानरोधी (बोल्डर पैचिंग) कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण अन्तर्गत के कर्मनाशा नदी बाए तट पर ग्राम सुरहॉ हो रहे कटानरोधक कार्य मे सुरक्षा हेतु क्रेटेड स्टोन बोल्डर पिंचिग कार्य न होने पर लेखपाल एवं सिचाई विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कस्तकारो के साथ समन्यवक बैठक करते हुए सहमति की दशा में कार्य कराया जाए। इसी क्रम में ग्राम बारा व जमानियॉ पंप हाउस में कार्यो में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सिचाई निर्माण खण्ड वाराणसी के अधि0 अभि0 को निर्देशित किया कि ठेकेदार को कडी़ चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया जाए। बारा गॉव  में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी भदौरा एवं ए0डी0ओ पंचायत भदौरा को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ से पहले सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया जाए, इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। मौके पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार, उपजिलाधिकारी जमानियॉ ज्योति चौरसिया, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

कांग्रेस ने किया “संविधान बचाओ”जिला सम्मेलन का आयोजन,की गई चर्चा

गाजीपुर में कांग्रेस ने संविधान बचाओ जिला सम्मेलन के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ चढ़ाई आस्तीन

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को स्थानीय अंबेडकर पार्क में “संविधान बचाओ” विषय पर एक महत्वपूर्ण जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें संविधान की रक्षा और इसके महत्व पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन का आयोजन जिला/शहर कांग्रेस कमेटी और सभी फ्रंटल एवं विभाग संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह मंच पर मौजूद थे, उन्हें मंच से कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरते हुए कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। हमें इसके संरक्षण और प्रचार के लिए एकजुट होना होगा। मौजूदा भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे, इस सम्मेलन के जरिए हम संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज उठा रहे हैं, जिसे जन जन तक आंदोलन के रूप में पहुंचना प्रत्येक कार्यकर्ताओं का काम है। प्रदेश सचिव जिला कोऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि बाबा साहब के बनाए इस संविधान की रक्षा करना हमारा दायित्व है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना है। जिला कोऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया ने वक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार देश का संविधान बदलने चाहती है और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इसको रोकने के लिए अपनी जान लगा देगा। जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार ध्रुव ने मंच से बोलते हुए वर्तमान भाजपा सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करके उसे बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम संविधान के महत्व और इसकी रक्षा के तरीकों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपनी बात जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह संविधान बचाओ जिला सम्मेलन एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें संविधान की रक्षा और इसके महत्व पर चर्चा बेहद आवश्यक है, हमें उम्मीद है कि इस सम्मेलन से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इसके संरक्षण के लिए एक मजबूत आवाज उठेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील राम जिला अध्यक्ष ने किया। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने सबके प्रति आभार प्रकट की तथा संचालन लाल साहब यादव ने किया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, एआईसीसी प्रवक्ता वैभव त्रिपाठी, अरविंद किशोर राय, बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, हरिओम यादव, सुशील कुमार सिंह, मंसूर जैदी, राजेश राय गुड्डू, नसीम अख्तर ,लखन श्रीवास्तव, राजेश कुमार गुप्ता, सतीश उपाध्याय, राम नगीना पांडे, अखिलेश यादव, आलोक यादव, धर्मेंद्र कुमार, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, पुष्पा यादव, शीला देवी, विभूति राम, ओम प्रकाश पांडे, मनीष राय, हिमांशु, इरफान खान, मिलिंद कुमार सिंह, डॉक्टर समर कुशवाहा, रतन तिवारी, बृजेश कुमार, सतीश श्रीवास्तव, अजय चंद्र चौबे, मिथिलेश कुमार सिंह, नवीन कुमार, दास राम, ब्रिज सिंह, अयूब अंसारी, धर्मेंद्र चौहान, जफरुल्लाह अंसारी, राजेश उपाध्याय, पारसनाथ उपाध्याय, मुसाफिर बिंद, दीनानाथ यादव, सुशील कुमार सिंह, विजय शंकर पांडे, संजीव शर्मा, पिंटू खरवार, आदिल अख्तर, मंगल यादव, विनोद प्रजापति, कृष्णानंद तिवारी, दिवाकर सिंह, वीरेंद्र कुमार राय, प्रकाश नारायण पांडे, शशि भूषण राय, अब्दुल हमीद आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थी

बीएड परीक्षा में नकल करते सात छात्र-छात्राएं रिस्टीकेट

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बीएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को को भी संपन्न हुई। इस दौरान नकल करते हुए पकड़े गए सात छात्र-छात्राओं को रिस्टीकेट कर दिया गया।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 1509 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1476 उपस्थित रहे और 33 अनुपस्थित। परीक्षा के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आंतरिक उड़ाका दल की टीम और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल ने कड़ी निगरानी की। इस बीच, अनुचित साधनों (यूएफएम) का उपयोग करते हुए सात छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया। प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सातों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया है।


परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नकल के प्रयासों ने कॉलेज प्रशासन को सतर्क कर दिया है। प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटना ने नकलचियों के दहशत का माहौल बना का विषय बना हुआ है।

खेलों से अनुशासन और नेतृत्व का विकास:प्रो. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय

खेलों से अनुशासन और नेतृत्व का विकास” – प्रो. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। गोराबाजार स्थित तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी.जी. कॉलेज के सभागार में सोमवार को “स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी” का सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के निर्देशों और भारत सरकार के “खेलो इंडिया” पहल के तहत आयोजित हुआ, जिसमें बैडमिंटन, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों व टीमों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय प्राचार्य पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर, विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार सिंह, प्रभारी खेलकूद, डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम, सहायक निदेशक, श्री कौस्तुभ सिंह, कोऑर्डिनेटर और सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान के साथ किया। डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम ने सम्मानित अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर बल देते हुए कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। खेल-कूद युवाओं के शारीरिक विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं बौद्धिक विकास का माध्यम बनाता है।गाजीपुर ने खेलों में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इसे चैंपियन जिला बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता अटल है।” उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेलो इण्डिया के माध्यम से खेल को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं रोजगार में वेटेज प्रदान किया जा रहा है।

प्रबंधक श्री अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश, ने छात्रों को खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले शैक्षिक सत्र में और बृहद खेल आयोजन का वादा किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दुर्गेश कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन डॉ. अमित प्रताप ने किया। इस अवसर पर डॉ. फाती सफात, डॉ. आरिफ सुल्तान, श्री कमला प्रसाद गुप्त, श्रीमती सुप्रिया सिंह, श्री अमितेश सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रभक्ति का दिखा विराट पथ संचलन

एकता,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिखा विराट पथ संचलन

गाजीपुर। गाजीपुर में राहगीरों की आँखें उस समय कुछ देर के लिए थम गई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। गाजीपुर के सत्यदेव डिग्री कॉलेज गत 23 मई से आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग में रविवार को स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया।
पूर्ण गणवेश में रविवार को मुख्य मार्ग पर विराट पथ संचलन करके एकता,अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्वयंसेवक सैनिक की भांति राष्ट्र रक्षा का संकल्प ले रहे थे। हाथों में दंड एवं हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव संजोए कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवकों के पथ संचलन को देखने राहगीर रुक गए।

घोष वादन रहा आकर्षण का केन्द्र
संचलन में घोष दल की मधुर ध्वनि सभी को रोमांचित कर रही थी। बड़े स्वयंसेवकों के साथ छोटे छोटे स्वयंसेवक भी विभिन्न रचनाओं पर एक स्वर में घोष वादन कर रहे थे जो हर किसी के आकर्षण का केन्द्र था। जिनके घोष वादन की थाप पर सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर आगे की ओर बढ़े जा रहे थे।

यहां से गुजरा पथ संचलन
सत्यदेव डिग्री कालेज के प्रागण से प्रारंभ होकर राजमार्ग होते हुए कठवामोड पहुंचा वहा वापस अपने संघ स्थान विद्यालय के प्रांगण मे जाकर समाप्त हुआ। जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भारत माता के जय घोष के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सर्व वर्गाधिकारी मलकियत सिंह बाजवा, सर्वाधिकारी काशीप्रान्त अंगराज जी, कांशी प्रान्त के प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक अजित , वर्ग पालक संतोष , वर्ग शिक्षक दीपक, प्रेमसागर, आदर्श, आलोक, विभाग संचालक सच्चिदानन्द , दुर्गेश जी, प्रदीप आदि उपस्थित रहें।

छात्र नेता के शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान, शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य

गाजीपुर। बीते दिनों शुक्रवार को छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय ने क्षेत्रिय लोगो के साथ जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मिलकर जंगीपुर शुभाखरपुर मार्ग के निर्माण कार्य की लापरवाही की शिकायत की थी। छात्र नेता के द्वारा इस मार्ग पर लगभग दो माह से सडक के किनारे गढ्ढा खोदकर छोड़ने, मानक के अनुरूप कार्य न करने व कार्य मे लापरवाही कि शिकायत लिखित पत्र के माध्यम से किया था। जिसका संज्ञान जिलाधिकारी के लेते ही दूसरे दिन ही सडक निर्माण का कार्य शुरू हो गया और वाराणसी से चीफ इंजीनियर निरिक्षण करने भी पहुंच गये। छात्रनेता विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि इस सडक के लिए क्षेत्र कि जनता ने बहुत संघर्ष किया। तब जाकर शासन से सडक कि चौड़ीकरण और नवनिर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये से ज्यादा धन आवंटित हुवा है। अगर काम थोड़ा भी मानक विहीन किया गया तो हम क्षेत्रीय लोगो के साथ सडक पर आंदोलन करने मे थोडी भी देर नहीं होगी। आंदोलन की सारी जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग व सम्बंधित फर्म कि होंगी।

B.Ed प्रवेश परीक्षा के प्रथम पाली में 1480 तो दूसरी पाली में 1471 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गाजीपुर। जिले के 27 केंद्रों पर 1 जून रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न। इस दौरान प्रथम पाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत 12299 के सापेक्ष 10819 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 1480 अनुपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिशत 87.97 प्रतिशत रहा जबकि अनुपस्थित प्रतिशत 12.03 रहा। दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:00 बजे तक संपन्न हुई। जिसमें 12299 पंजीकृत परीक्षार्थियों में कुल 10828 उपस्थित रहे तथा 1471 अनुपस्थित रहे।
आश्चर्यजनक रूप से इस बार द्वितीय पाली में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई। अर्थात कई विद्यार्थी जो सुबह की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। वह शाम की परीक्षा में शामिल हुए। शाम की पाली में कुल 9 परीक्षार्थी अधिक उपस्थित रहे। इस परीक्षा को संपन्न कराने में कुल 54 पर्यवेक्षक 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 14 केंद्र प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम एवं तहसीलदार लगे रहे। परीक्षा हेतु नगर प्रभारी नियुक्त दिनेश कुमार अपर जिला अधिकारी वित्तीय में राजस्व के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, जनपद समन्वय एक डॉक्टर शिव कुमार डीप नूडल प्रोफेसर विक्की राय विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक प्रोफेसर आरके पांडे शामिल रहे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से आई टीम एम एच इंटर कॉलेज, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया। समस्त केंद्रों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।

सूर्यभान पांडे बने राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष

ग़ाज़ीपुर।रविवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का बैठक जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के आवास पर कैंप कार्यालय बीकापुर पर संपन्न हुआ।जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के काशी प्रांत के संगठन मंत्री संजय दुबे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दिनांक 7 जून 2025 से 12 जून 2025 तक प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग में प्रतिभा करने के लिए अपील किया गया।जनपद के ग्राम पंचायत स्तर पर हनुमान केंद्र संचालित करने के लिए पदाधिकारी व सदस्यों से आग्रह किया गया।बैठक के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष के पद पर सूर्यभान पांडे को नियुक्त किए गए। ब्लॉक अध्यक्ष मनिहारी के लिए रोहित मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री सत्यम दुबे, संदीप गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष सदर गाजीपुर पर मनोनीत हुए। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा शपथ दिलाया गया।
बैठक में नागेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह,प्रदुम पांडे,राज पांडे, वीरेंद्र कुमार राम,धर्म प्रकाश राय, अशोक कुमार,अमित केसरी, अजीत चौहान,संतोष चौबे,अमन चौबे,शिवकुमार प्रजापति,रोहित मिश्रा,राहुल राय,गणेश यादव, विशाल यादव,सुंदरम रावत,गोविंद कुशवाहा,शमशेर पांडे,अखिलेश चौहान,सुजीत कुमार राव,गणेश यादव,ओंकार,संजीव चौहान,संदीप कुमार गुप्ता,राहुल शर्मा,जिला मंत्री रमेश गुप्ता उपस्थित रहे ।

अहिल्याबाई के आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी:काशी प्रसाद

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर श्रद्धा सम्मान से मनाई गई। इस अवसर पर 21 मई से लगातार अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान मे चलाए जा रहे कार्यक्रमों का समापन भी किया गया।


प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं जयंती समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर सामान्य परिवार मे पैदा जिनका जीवन चरित्र,कार्य व्यवहार 300 वर्ष बाद भी जीवंत व प्रासंगिक है ।निश्चित रूप से वह देश की धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की धरोहर है। उनका जीवन भारतीय संस्कृति और सभ्यता के सनातन स्वरूप को गौरवान्वित करती हमारे आदर्श है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी, परोपकारी कार्य प्रणाली अहिल्याबाई के सिद्धांतों व विचारों पर आधारित है। उन्होंने आह्वान किया कि अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके जीवन आदर्शो को अपनाकर चरित्र व्यवहार में उतारना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर समाज सेवा और नारी सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व अनेको उल्लेखनीय कार्य किया और उनके कार्यो को आदर्श मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि राज तंत्र में राजा की मनमानी,प्रजा के शोषण से अलग हटकर राजतंत्र में लोकतंत्र की स्थापना करने वाली महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबुत करने वाली अहिल्याबाई का जीवन लोक कल्याण व राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित था।


पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि उपाधी सदैव कृत्यों पर आधारित उपमा होती है अहिल्याबाई होलकर को पुण्य श्लोक की उपमा उनके व्यक्तित्व कृतित्व का ही परिचायक है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में आयोजित सफलता के प्रति कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसन्न मन से किया गया कार्य साधना बन सकती है और साधना सदैव सफल होती है। सबके प्रति आभार धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।


कार्यालय पर स्मृति अभियान में 8 से 15 तथा 16 से 25 आयु वर्ग के जिलास्तरीय प्रतियोगिता मे प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सफल छः विजेताओ तनिष्क बर्नवाल, सपना मिश्रा, ऋषिकांत, खुशबू चौरसिया, आयुष कुशवाहा और अनामिका कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया ‌। कार्यक्रम का संचालन स्मृति अभियान के संयोजक श्यामराज तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभनाथ यादव,पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, वृजनन्दन सिंह, साधना राय, विनोद अग्रवाल आदि ने सम्बोधित किया। तथा रामनरेश कुशवाहा,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,रुद्रा पांडेय, कार्तिक गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्र, जितेन्द्र नाथ पांडेय, बालकृष्ण त्रिवेदी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

जनपद न्यायाधीश ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर किया संगोष्ठी का शुभारंभ, दिलाई गई शपथ,युवा और बच्चों से की अपील

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार जिला विधिक के तत्वाधान जनपद न्यायालय गाजीपुर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक संगोष्ठी का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर एवं मल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधि गाजीपुर द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सन् 1987 में तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और नीत पर लगाम लगाने के लिए इस दिन की शुरूआत की थी। पहली बार 31 मई, 1988 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इसके बाद से हर साल यह दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा तथा जनपद न्यायाधीश द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को तम्बाकू निषेध के लिए शपथ दिलाई।
शक्ति सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं०-01. गाजीपुर द्वारा अपने संबोधन में यह कहा गया कि तम्बाकू एक ऐसा जहर है, जिससे इंसान अपने हाथों से खरीद कर चबा-चबा कर या फूंक-फूंक कर खुद को मौत के नजदीक ले जाता है। सिगरेट, बीडी. गुटखा, पान-मसाला जैसे रूपों में बिकने वाला तम्बाकू न केवल एक व्यक्ति के शरीर को खोखला कर देता है, बल्कि किसी परिवार को भी तबाह कर देता है।
विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ो के अनुसार हर साल दुनिया में लगभग 80 लाख से अधिक लोगों की मौत तम्बाकू से संबंधित बिमारियों के कारण होती है। इन मौतो में से लगभग 12 लाख लोग ऐसे हैं जो खुद तम्बाकू नहीं लेते, लेकिन दुसरो के धुऐ के सम्पर्क में आते है। गौर करने वाली बात यह है कि भारत में तम्बाकू का सेवन सबसे अधिक मात्रा में किया जाता है। आंकड़ों की माने तो हमारे देश में लगभग 27 प्रतिशत वयस्क आबादी किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करती है। डा. सुनील पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक थीम निर्धारित करता है। साल 2025 की थीम तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना है। यह दिन तम्बाकू और उससे जुड़ी बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों से संबंधित बीमारियां आदि के खतरे के बारे में बताया तथा खासकर युवाओं और बच्चों को तम्बाकू से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार- ।।। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर, अलख कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा अध्यक्ष व महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन, गाजीपुर व न्यायालय के कर्मचारीगण तथा जिला चिकित्सालय के पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण भी उपस्थित रहें।