Category Archives: Ghazipur

रोजगार उन्मुख कार्यशाला का हुआ आयोजन

पीजी कालेज में रोजगार उन्मुख कार्यशाला हुई आयोजित

ग़ाज़ीपुर। पीजी कॉलेज के सभागार में गृह विज्ञान विभाग की ओर से “अनुभवात्मक शिक्षण: सतह अलंकरण पर कौशल विकास” विषय पर रोजगार उन्मुख कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें स्टेंसिल छपाई और टाई एंड डाई की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पीजी कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों की छात्राओं, शोध छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. संगीता देवडिया (वसंत कन्या महाविद्यालय, वाराणसी), प्राचार्य प्रो.(डॉ.) राघवेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ. नेहा मौर्या (राजकीय महिला महाविद्यालय, गाजीपुर) और डॉ. अजीत प्रताप सिंह (सहायक निदेशक,टेरी पीजी कॉलेज) ने बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्य ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

प्रो. संगीता देवडिया ने टाई एंड डाई की तकनीक सिखाई, जो कम संसाधनों में अधिक लाभ कमाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि फैशन के चक्रीय परिवर्तन से हस्तशिल्प के पुनर्जनन की संभावनाएं बढ़ी हैं। आधुनिकता के साथ इसका सम्मिश्रण संभव है। प्रबंधक एवं अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के लिए कार्यशाला आयोजित कराई गयी। जिससे छात्राएं अपनी प्रतिभा निखार सकें और घर बैठे आर्थिक उपार्जन कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्राचार्य प्रो.(डॉ). पाण्डेय ने प्रो. देवडिया का आभार व्यक्त किया और छात्राओं को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बधाई दी और उन्नत भारत की शुरुआत जनपद से करने का आह्वान किया। डॉ. नेहा मौर्या ने छात्राओं को इस कला के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव ने अतिथियों का धन्यवाद किया और प्रशिक्षण की जानकारी दी। संचालन डॉ. अमित प्रताप ने किया। कार्यशाला में डॉ. शिवानी सिंह, डॉ. भावना श्रीवास्तव, विजय सिंह, अमितेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।पीजी कालेज की ओर से कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

दो नकलची हुए रेस्टीकेट

पी० जी० कालेज में दो छात्राध्यापिका नकल करते हुए रिस्टीकेट

गाजीपुर। गोराबाजार स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से मंगलवार, 27 मई 2025 को बी.एड., बी.बी.ए. और बी.पी.ई. (बी.एस-सी.) चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं को आयोजित थी।


प्राचार्य प्रोफ. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी.एड. चौथे सेमेस्टर में कुल 1147 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 24 अनुपस्थित रहे और 1123 उपस्थित हुए। बी.बी.ए. में 54 छात्रों में से 1 अनुपस्थित और 53 उपस्थित रहे।

बी.पी.ई. बी.एससी. में सभी 11 छात्र उपस्थित थे। परीक्षा के दौरान दो महिला परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनमें बी.एड. के परीक्षार्थी शामिल है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिस्टीकेट करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

बहरियाबाद और मोहम्मदाबाद में जनप्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

गाज़ीपुर (बहरियाबाद) । पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती स्मृति अभियान में भाजपा द्वारा सोमवार को विधानसभा जखनियां के एक पैलेस बहरियाबाद मे जनप्रतिनिधि सम्मेलन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य व गाजीपुर के पूर्व जिला प्रभारी डा. नन्द किशोर पांडेय ने जन प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण, सम्बर्धन तथा समृद्धि मे देश की महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है।जब देश मे मुगल आक्रांताओं द्वारा सनातन संस्कृति के चिन्हों को मिटाने का प्रयास किया गया तब रानी अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे देश मे स्वस्थ्य सभ्यता के लिए काम करते हुए और मंदिरों के जिर्णोद्धार नदियों पर पक्के घाटो तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेको तालाब, कुआं , बावड़ी,सरायो का निर्माण कराया। सड़कों के किनारे पेड़ लगवाए ।उन्होंने कहा कि जहां के मार्ग आज भी इस तकनीकी युग में दुर्गम है वहा के मंदिरों के जिर्णोद्धार मार्गो के किनारे छायादार वृक्ष को लगवाने आदि का काम किया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारत सोने की चिड़िया अगर कहलाता था तो निश्चित रूप से हमारा देश औद्योगिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक , राजनैतिक मानवीय सम्पदा व संवेदना का केन्द्र रहा है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की ऐसी नारी जिन्होंने ममता, करुणा,दया ,दान, शीलता की प्रतिमूर्ति थी तो न्याय प्रिय शासक, कुशल योद्धा भी थी जो भारतीय नारी की प्रेरणा है।
इस अवसर पर अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, रामराज बनवासी, राजेश राजभर, संदीप सिंह सोनू सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य आदि अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुहम्मदाबाद। विधानसभा मुहम्मदाबाद का जनप्रतिनिधि सम्मेलन ओमप्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता मे सोमवार को अष्ट शहिद इंटर कालेज पर सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक शासक के आलावा कुशल समाज सेवी भी थी उनके द्वारा कराए गए कार्यों मे दूरदर्शिता थी।उनके शासन के न्यायिक व्यवस्था की सराहना उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाने तथा उनके द्वारा कराए गए जनकल्याणकारी कार्यो की प्रासंगिकता आज भी है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भारत देश की नारियों ने जो साहस और शौर्य के साथ मर्यादा का पालन किया निश्चित रूप से देश की सामाजिक व्यवस्था को गौरव प्रदान करता है।
जनप्रतिनिधि सम्मेलन मे पियूष राय , श्याम राज तिवारी, वीरेन्द्र राय,रविन्द्र राय, अवधेश राय, आलोक शर्मा, सत्येन्द्र राम, सुरेश गिरी, राजेश मिश्रा, रोशन कुशवाहा, सतीश राय, प्यारे मोहन सिंह यादव, ओमप्रकाश गिरी, विनोद राय, सहित अन्य नेता पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा सैदपुर विधानसभा का जनप्रतिनिधि सम्मेलन,कौशिक उपवन सैदपुर मे प्रदेश मंत्री मीना चौबे द्वारा सम्बोधित किया गया।
जंगीपुर विधानसभा का सम्मेलन एस एन बालिका इंटर कालेज,क्यामपुर,सरदारपुर, बिरनो मे,जहूराबाद विधानसभा का पं रामचरित , विंध्याचल शिक्षण संस्थान ,भौदास,बडेसर मे तथा जमानियां विधानसभा का दुल्हन पैलेस,गहमर मे आयोजित किया गया।

सपना सिंह ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर संचालित नवाचार कार्यक्रमों के संबंध में लोक भवन लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह के अन्तर्गत राइफल क्लब, गाज़ीपुर में एक विशेष महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकगण, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य तथा जनसमूह ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, निपुण भारत मिशन, डिजिटल लर्निंग, स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शिक्षकों की भूमिका पर विशेष बल दिया। इस महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड से 01 निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सबसे अच्छा समर कैम्प संचालित करने वाले 05 विद्यालय के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल के डिजिटलाइजेशन हेतु राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जनपद को प्राप्त 778 टैबलेट में से 05 टैबलेट का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष से कराते हुए वितरण की शुरुवात की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों का प्रेरित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं एवं सामग्रियों का अनुप्रयोग करते हुए शिक्षक अगर समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करें तो वह दिन दूर नहीं जब जनपद में परिषदीय विद्यालयों के बच्चे जनपद को गौरन्वांवित करेंगें। बस आवश्यकता है कि बच्चों को उनकी व्यक्तिगत विभिन्नताओं के अनुसार विद्यालयों में शैक्षणिक अवसर प्रदान किया जाए। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया।जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पूरे जनपद में विभिन्न चौनलों के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्त जिला समन्वयक, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त ए०आर०पी० समस्त ए०आर०जी० उपस्थित रहे।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू : बूथ स्तर पर मजबूत होगी कमेटी, 2027 यूपी में सरकार बनाने का दावा

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गाज़ीपुर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में शनिवार को 3 सदस्यीय को ऑर्डिनेटरों की टीम के नेतृत्व में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में जिला कॉर्डिनेटर देवेंद्र सिंह के साथ फसाहत हुसैन बाबू, शैलेन्द्र कुमार ध्रुव के साथ जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्लॉक, नगर, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला कॉर्डिनेटर देवेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को यूपी में आशातीत सफलता मिली है।हमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करके 2027 विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटा कर कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया।उन्होंने कहा तीन महीने के अंदर बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन कर ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को पार्टी की विचार धारा से जोड़ा जाए। कॉर्डिनेटर शैलेन्द्र कुमार ने बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं और महिलाओं को पार्टी में महत्व देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे ही जीत के असली सूत्रधार हैं। कॉर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू ने कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा संविधान बदलने के फिराक में है जनहित और देशहित में उसे हर हाल में रोकना हमारा कर्तव्य है, इसके लिए हम सभी को अंतिम पायदान पर खड़े निर्धन और गरीब व्यक्ति तक जाना ही होगा और कांग्रेस की नीतियों से वाकिफ कराना होगा। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने संयुक्त रूप से संगठन सृजन के लिए बताया कि नेता और कार्यकर्ता मिलकर जमीनी स्तर पर टीम वर्क भावना के साथ काम करें, ये सबसे जरूरी है। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बूथ स्तर तक संगठन सृजन के कार्य योजना की जानकारी साझा की। कहा कि शीर्ष नेतृत्व के दिए गए निर्देशों का पालन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, साथ ही संगठन बूथ स्तर पर मिलजुल कर तेजी से कार्य कर रहा है।

इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, बटुक नारायण मिश्र, अजय सिंह, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र, मुसाफिर बिन्द, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, विद्याधर पांडे, आशुतोष गुप्ता, सतीश उपाध्याय, महबूब निशा, सुमन तिवारी, उमाशंकर सिंह, फौजी ब्रजेश कुमार, माधव कृष्ण, धर्मेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, अजय चौबे, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, देवनारायण सिंह, वीरेंद्र राय, दिव्यांशु पांडे, सैयद ईबरतुल्लाह, सीताराम राय, सदानंद गुप्ता, पारसनाथ उपाध्याय, राजेश सिंह, अबु आसिफ, अरविंद कुमार मौर्य, राजेश उपाध्याय, जयप्रकाश पांडेय, राजेश तिवारी, अमित कुमार राय, मोहन चौहान, अखिलेश कुमार यादव, कुंदन खरवार, प्रमोद सिंह कुशवाहा, सुदामा यादव, महेश राम, चंद्रभान सिंह, संजय सिंह दिवाकर, कन्हैया लाल, दीपक सिंह, मोहन राम, मोइनुद्दीन, आसिफ आलम, संजीव शर्मा, भक्ति आनंद, वीरेंद्र पासवान, रईस अहमद, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शाहनवाज आलम, निधि राय, मंगल यादव आदि लोगों
सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने संगठन को मजबूत करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया।

22 आवेदन में 5 का निस्तारण,दिए निर्देश

गाजीपुर। माह के चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना सुहवल में सम्पन्न हुआ। जिसमें 22 आवेदन प्राप्त हुए मौके 05 का निस्तारण किया गया। थाना दिवस में उपस्थित फरियादियों ने लिखित रूप से अपना अपना आवेदन दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने प्राप्त  शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। थाना दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल को निर्देशित किया है अपना-अपना फिल्ड रजिस्टर बनाए तथा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त आवेदन या लंबित प्रकरण को पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर फिल्ड रजिस्टर पर सभी आवदनों को नोट करतें हुए तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है, अधिकारी वहां मौके पर जाकर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी, लेखपाल एंव अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर लगाई गई प्रदर्शनी

अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व में मानवीय संवेदना की प्रबलता थी। ओमप्रकाश राय


अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर लगी प्रदर्शनी


गाजीपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जयंती अवसर पर शनिवार को नगर के हरिहर पैलेस में उनके जीवन से जुड़े आदर्शों, संघर्षों, उपलब्धियों सहित आदि विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उदघाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नारी शक्ति सहित सम्पूर्ण भारतीय सभ्यता के लोगों के लिए आदर्श लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व से जन जन को परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि लोकमाता के सहज, सरल व्यक्तित्व मे कुशल शासक, अग्रणी समाज सेवी तथा नैतिक आदर्शवादी गुणों के अतिरिक्त मानवीय संवेदना की प्रबलता थी।


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति कि मजबूती रानी अहिल्याबाई होलकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तथा उनके आदर्शो को अपनाने की दृढ़ता है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा धन्य है यह धरती जहां लोक माता जैसी न्याय प्रिय महिला शासक ने अपने पुत्र के साथ भी निर्णय लेने मे ममता को आड़े नही आने दिया यह अगर संभव है तो सिर्फ भारतीय सभ्यता और संस्कृति मे निहित है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कुशल शासक की भूमिका मे मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और समाज सेवा की दूरदर्शिता जिसमें मार्ग निर्माण, मंदिर निर्माण, मंदिरों का पुनर्निर्माण, जिर्णोद्धार, मार्ग के किनारे छायादार वृक्ष, जगह जगह कुआं, बावड़ी, तालाब का निर्माण उनके वृहद व्यक्तित्व का परिचायक है।


इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामतेज पांडेय, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा,डा प्रदीप पाठक, कार्यक्रम संयोजक श्यामराज तिवारी,जितेन्द्र नाथ पांडेय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,प्रदर्शनी संयोजक कार्तिक गुप्ता, लालसा भारद्वाज, प्रीति गुप्ता,काशी चौहान,विनित शर्मा, रंजीत राम,अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, शनि चौरसिया, सोमेश राय, सुशील वर्मा, मीनू मौर्या, रुपेश कुमार, अजय कुशवाहा, सहित पार्टी के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका अवलोकन किया

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ और समर्पण संस्था ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा


गाजीपुर। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ और समर्पण संस्था के तत्वाधान में भारतीय शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जाबाज सैनिकों के सम्मान सहित शौर्य एवं पराक्रम को प्रणाम करते हुए सविता सिंह संरक्षिका समर्पण संस्था के नेतृत्व में यात्रा रवाना की गई। तिरंगा यात्रा विकास भवन परिसर से पीरनगर , सिकंदरपुर होते कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क पहुची।

जिसमें मुख्य अतिथि मदन मोहन वर्मा क्षेत्र संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र ने कहा कि हमारे देश के 27 नौजवानो का धर्म पूछ कर गोली मारने वाले आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हमारे देश के वीर सैनिको ने आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के अंदर घुसकर मुंह तोड़ करारा जवाब दिया है।अब पाकिस्तान भविष्य मे ऐसा दुस्साहस नहीं करेगा।

विनोद अग्रवाल ने कहा कि देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर उनको नेस्तनाबूद कर दिया। दिव्यांगजन यात्रा को सफल बनाने के लिए समर्पण संस्था द्वारा जगह-जगह पानी और गुड़ की व्यवस्था की गई थी ।चिलचिलाती व कड़ाके की धूप के बावजूद दिव्यांगजनो का हौसला काफी बुलंद था । देश के सरहद पर रक्षा करने वाले सैनिकों की शौर्य गाथा से हौसले जोश से भरे थे।

यात्रा में कुंवर रूपेश कुमार जिला संयोजक, बृजेंद्र राय ,योगेश सिंह,अभिनव जयसवाल ,अजय कुशवाहा,अरुण वर्मा ,राजेश राम ,लालसा पासवान, हरिहर बिंद ,शायमा, सन्तोष ,फेकूराम ,अशोक कुमार अध्यापक ,अजित कुमार ,सुमित्रा सिंह, नाजिया बेगम,रागिनी सिंह,अफजाल खान, प्रभु नाथ के साथ नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

अंत में अमरनाथ गुप्ता ने सभी आगंतुक का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

सीडीओ ने रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गुरुवार को गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थलों के लिए भूसा बैंक हेतु दान एवं क्रय के माध्यम से भूसा संग्रह अभियान की गहन समीक्षा की गयी जिसमें कम भूसा संग्रहण कराने वाले विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये। भूसा संग्रह अभियान में प्रगति शून्य होने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अधिकारी, सैदपुर, का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को गोआश्रय स्थलों का भ्रमण कर ग्रीष्म ऋतु एवं लू-प्रकोप के दृष्टिगत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। गोआश्रय स्थलों से सम्बद्ध चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई की प्रगति अत्यन्त कम होने पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी धारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई के निर्देश दिये गये तथा जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थिति गोआश्रय स्थलों के नोडल अधिकारियों को अपने भ्रमण में गोआश्रय स्थलों पर साफ-सफाई, चारा, साफ पीने का पानी, प्रर्याप्त शेड एवं रात्रि में केयर टेकर की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, को कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों में गोवंशों को दिए जा रहे चारे एवं दाने का फोटो/वीडियो मंगाकर अनुश्रवण करने के निर्देश दिये। बैठक डा० अरविन्द कुमार शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, राजेश यादव, परियोजना निदेशक, मनोज पाठक, उपजिलाधिकारी सदर, गाजीपुर, डॉ० राकेश कुमार गौतम, नोडल अधिकारी, गोशाला, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

11 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

11 किलो 20 ग्राम गांजा व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार


गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है! अभियुक्त रंजय कुमार मौर्या (26 वर्ष) पुत्र नन्दलाल मौर्या निवासी ग्राम सिहाचवर थाना गड़वार जनपद बलिया को पुलिस ने गुरुवार को अरसदपुर तिराहे के पास मऊ-वाराणसी हाईवे स्थित अरशदपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान दबोचा उसके पास से 11 किलो 20 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है! गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया! बरामद गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है! पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम सफलता मिली है।