Category Archives: Ghazipur

बूत परस्ती के नाम पर सर गंगा राम के मूर्ती को तोड़ा गया: स्वामी जितेन्द्र आनन्द

बूत परस्ती के  नाम पर सर गंगा राम के मूर्ती को तोड़ा गया- स्वामी जितेन्द्र आनन्द
गाजीपुर। हिन्दू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम सहयोग व स्वाभिमान का हिन्दू सम्मेलन माधव बस्ती के अन्तर्गत रायल पैलेस बंशीबाजार में सोमवार की देर रात्रि आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी जितेन्द्र आनन्द सरस्वती, विशिष्ट अतिथि निर्मला दीदी, कार्यक्रम के अध्यक्ष डाक्टर आर पी शर्मा ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन पर जोर दिया। जिसमें कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के साथ साथ नागरिक कतर्व्य पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में काशी विश्वनाथ मंदिर की स्थापना के पीछे हिन्दू दर्शन के लिए महामना मदन मोहन मालवी ने बीएचयू मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए गंगाघाट पर स्नान कर बाबा विश्वनाथ मंदिर मे दर्शन कर अपने अपने कक्षाओ मे अध्ययन के लिए जायेगे जिससे हमारी हिन्दू परम्परा का निवर्हन विद्यार्थियों में निरंन्तर विद्यमान रहे।

पाकिस्तान में महिलाओ के इलाज के लिए सबसे पहले गंगा राम ने हास्पिटल खुलवाया और उस हास्पिटल मे उनकी मुर्ती लगायी गयी। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान भारत से अलग हुआ सबसे पहले 15 अगस्त को सर गंगा राम के मूर्ती को बूत परस्ती के नाम पर तोड दी गयी। अफगानिस्तान मे तालिबान शासन आते ही पर्वतो पर बनी विशाल भगवान बुद्ध की मूतियों को बूत परस्ती के नाम विध्वंस कर दी गयी। अपने शताब्दी वर्ष की यात्रा मेें पीढी दर पीढ़ी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिन्दू राष्ट्र को कायम रखा और 18 अगस्त 1893 में स्वामी विवेकानन्द ने हिन्दू धर्म पर 15 से 20 भाषण देना पड़ा। हम हिन्दू राष्ट्र के अंग है इनकी संघ की प्रार्थना मे ’ध्वजा हिन्दू राष्ट्रांग भूता’ बहुत पहले से गाया जाता है कि हम हिन्दू राष्ट्र के अंग है, डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने बताया कि ये  हिन्दू राष्ट्र है इसे हिन्दू राष्ट्र बनाना नही है हम पहले से हिन्दू राष्ट्र के अंग है।

मूल संविधान के कापी पर रामराज्य का चित्र बना हुआ है। प्रयागराज के कुंभ मे बिना किसी जाति विभेद के भेदभाव रहित करोड़ो हिन्दूओ ने त्रिवेणी में एक साथ स्नान किया। गंगा घाट पर किसकी चिता जल रही है ये कोई नही पुछता, महिला सम्मान की बात करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प महिला को हरा कर ही राष्ट्रपति बने है आज तक कोई महिला अमेरिका की राष्ट्रपति नही बन सकती और वो लोग महिला सम्मान की बात करते है जो वेश्वावृत्ति को अपने यहा मान्यता देते है। हमारे यहा माता सीता के रक्षा के लिए पंक्षी जटायू ने अपने प्राण तक न्योछावरकर दिये। नौ दुर्गा व शक्तिपीठ की पूजा हमारी नारी सम्मान का प्रतीक है। हमारे यहा मंदिरो का सोना पुरा देश चलाने के लिए काफी है। इसी क्रम में डाक्टर आर पी शर्मा व प्रजापिता ब्रम्हकुमारी निर्मला दीदी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अन्त में भारत माता के चित्र पर सामुहिक आरती किया गया। कार्यक्रम के अन्त में महिलाओ को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम, विभाग सम्पर्क प्रमुख अशोक, बस्ती प्रमुख राजकुमार, संयोजक दीपेन्द्र, हर्ष, मनोज व सुधीर व संचालन अधिवक्ता नीरज ने किया। 

राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे:गोपाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर लोकबंधु स्व. राजनारायन की पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे। वह आजीवन अन्याय,जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे। राजनारायन जी ने आम आदमी की खातिर एक दो नहीं बल्कि 17 साल जेल में गुजार दिएऔर पूरे जीवन में अस्सी बार जेल गये। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा आम जन से जुड़ा जिस पर राजनारायन ने आवाज न बुलंद की हो। वह सत्ता नहीं सत्याग्रह कै पूजारी थे। आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला दिया। उन्होंने कहा कि राज नारायण जी का निधन 69 साल की उम्र में हुआ। लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। उन्होंने कुल 17 साल जेल में बिताए। इसमें 3 साल आजादी के पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े रहे। लोकतंत्र के सच्चे सिपाही के तौर पर वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों और कमजोर तबकों के लिए खड़े रहेऔर लड़ते रहे। जहां कहीं अन्याय और जुल्म देखा वहीं उसके खिलाफ तन कर खड़े हो गए। उन्होंने कहा आज देश में हुकूमत कर रही अलोकतांत्रिक, तानाशाह एवं जालिम सरकार को बेदखल करने के लिए राजनारायन जी के संघर्ष के रास्ते पर चलने की जरूरत है। पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि राज नारायण ने एक ओर जहां राजनीतिक संघर्ष को धारदार बनाया, वहीं विचार व आचरण से कार्यकर्ताओं की फौज भी खड़ी की। उन्होंने कहा कि आम आदमी के सवालों पर सड़क से संसद तक जूझने वाले अप्रतिम योद्धा राज नारायण ने एक ओर जहां कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को कोर्ट और चुनाव दोनों में हराया। वहीं 1977 में जनता पार्टी के शासनकाल में दोहरी सदस्यता के खिलाफ सवाल खड़ा कर आरएसएस के विरोध में मोर्चा खोला। ये वही सख्श रहे जिन्होंने दलितोद्धार के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश उन्होंने ही कराया। इसी बेनियाबाग मैदान में राज नारायण ने सत्याग्रह कर महारानी विक्टोरिया की मूर्ति तोड़ी थी।
जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज भाजपा के द्वारा किये जा रहे चुनावी कदाचार के चलते पूरा मुल्क राजनारायन जी को बहुत ही शिद्दत के साथ याद कर रहा है। भाजपा के राजनीतिक कदाचार को समाप्त करने के लिए हमें राजनारायन जी के संघर्ष के रास्ते पर चलना होगा।इस गोष्ठी में मुख्य रूप से रामधारी यादव, बीना यादव,अशोक कुमार बिन्द,,सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर, रामयश यादव,जुमाउद्दीन अहमद, आत्मा यादव,आजाद राय, मदन यादव, राजेश यादव, परशुराम बिंद,शेर अली राईन,विजय शंकर यादव,जगत मोहन बिंद ,वंश बहादुर कुशवाहा,आनंद यादव,रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, अनिल यादव, संतोष कुमार यादव, धर्मचंद यादव, तिलक प्रधान,रमेश यादव,द्वारिका यादव,आदि उपस्थित थे।
गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता – मेरा युवा भारत गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार। विकासखंड सदर मे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक कन्या पाठशाला बबेडी़ में किया गया। जिसमें कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग़ किया। वालीबाल में तलवल एवं डीलिया ने संयुक्त टीम बनाकर विजेता एवं युवा मंडल बबेडी उपविजेता रही। कबड्डी में युवा मंडल बबेड़ी विजेता तथा युवा मंडल सकरताली उपविजेता रही। 100 मी बालिका में अंजलि दीप प्रथम एवं अर्पिता यादव द्वितीय स्थान तथा अंशिका यादव तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में सुरभि प्रथम आमनी द्वितीय पर रही ।लंबी कूद एवं ऊंची कूद में उत्कर्ष प्रथम एवं अमन द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण ग्राम प्रतिनिधि संजय यादव एवं काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर कमरुद्दीन जी ने किया। इन्होंने मेरा युवा भारत के कार्य को सराह तथा युवाओं में प्रेरणा का स्रोत पैदा किया। संचालन राम आधार यादव ने किया।

डीएम ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण,लिया जायजा

गाजीपुर।हाड़ कपा देने वाली शर्द हवाओ से ठण्ड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है ठण्ड से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ताकि राहगीरो एंव दूर दराज से आने जाने वाले व्यक्तियों को दिक्कतो का सामना न करना पड़े।  ठण्ड से बचाव हेतु जनपद के विभिन्न स्थानो पर स्थायी/अस्थाई रूप से रैन बसेरा बनाया गया है।
इसी क्रम मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार शाम आश्रय गृह आर टी आई चौराहा पीरनगर और रेलवे स्टेशन परिसर पर बनाए गए रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। वहा कि व्यवस्थाओ का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद जरूरतमन्द लोगो को कम्बल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरा मे साफ सफाई, कंबल, चारपाई, रजाई, कि उपलब्धता कि जानकारी ली। उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे हुए एक-एक राहगीर की जानकारी ली एवं उनके हाल जाना।  जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी राहगीर को ठंड से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। यहां अलाव हेतु पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था रखी जाए। उन्होने कहा कि रैन बसेरा में अनावश्यक व्यक्ति का ठहराव न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।  उन्होंने कहां कि जिस भी राहगीर  की इन्ट्री हो उसकी पहचान पत्र अवश्य देखे एवं रजिस्टर पर अंकन किया जाए। आधार कार्ड के साथ मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित किया जाए। मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहें।

रिश्वत लेते जेई और लाइनमैन गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) और एक सहायक लाइनमैन को 8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में अफरा तफरी मची हुई है। एंटी करप्शन टीम वाराणसी के निरीक्षक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह कार्रवाई नारी पचदेवरा निवासी धर्मेंद्र यादव की शिकायत पर की गई। टीम ने मंगलवार को नंदगंज विद्युत पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता और सहायक लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लिया। यह गिरफ्तारी क्षेत्र के कुसुम्ही कला से की गई। एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किए गए अवर अभियंता और सहायक लाइनमैन को नंदगंज थाना पुलिस को सौंप दिया है। टीम ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखित पत्र भी दिया गया है। फिलहाल, एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद से पूरे विद्युत विभाग में अफरातफरी मची हुई है।

बजरंग दल के बैठक में हुई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा

गाजीपुर। मंगलवार को बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक पूर्णेंदु जनपद प्रवास पर रहे। इस दौरान विभाग प्रवास के अवसर पर बजरंग दल विभाग की बैठक एक मैरिज हाल में संपन्न हुई। बैठक में जिले की मासिक बैठक, जिला सह प्रशिक्षण वर्ग, मिलन केंद्र एवं बालोपासना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।


इस अवसर पर बजरंग दल काशी प्रांत के प्रांत सह संयोजक संदीप सहित काशी प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पांडेय, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओंकार नाथ राय, VHP जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, VHP जिला मंत्री विनीत सिंह, VHP जिला सह मंत्री ओमप्रकाश पांडेय तथा VHP जिला कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के नियोजन तथा सनातन धर्म की रक्षा हेतु संगठित होकर कार्य करने पर विशेष बल दिया गया। यह कार्यक्रम बजरंग दल जिला संयोजक रविराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में बजरंग दल विभाग संयोजक अमित राय, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज, जिला सह संयोजक शिवकुमार, VHP नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, बजरंग दल जिला विद्यार्थी प्रमुख अभिनाश तिवारी, बजरंग दल सदर गौ रक्षा प्रमुख विनोद, बजरंग दल नगर संयोजक राजन सिंह, जंगीपुर नगर संयोजक रतन चौरसिया, वार्ड संयोजक धर्मेन्द्र, प्रदीप, शिव, VHP नगर सह मंत्री बेचू, बजरंग दल नगर गौ रक्षा प्रमुख संदीप तथा बजरंग दल भदौरा प्रखंड सह-संयोजक  अमन चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता का रिजल्ट हुआ घोषित

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब द्वारा 14 दिसम्बर को आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अन्तर्गत स्व0 उदय नाथ विश्वकर्मा स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता का रिजल्ट रविवार को क्लब प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा के अनुसार कनिष्ठ वर्ग मे साक्षी कुमारी एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से प्रथम, आदित्य पांडे दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल से द्वितीय, प्रियल सेंट मैरी स्कूल से तृतीय तथा आर्या अंबर शाह फैज पब्लिक, आद्रिका सिंह सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, सानवी कुशवाहा एम जे आर पी पब्लिक स्कूल, अनुभव गुप्ता मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, शादाब खान मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, अभिनव राय शाह फैज पब्लिक स्कूल, गौसिया फातिमा एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा, ऋषिका सिंह ओम साईं पब्लिक स्कूल शेखनपुर का चयन सांत्वना पुरस्कारो के लिए किया गया।


जबकि ज्येष्ठ वर्ग मे श्रेया पांडे दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल,प्रिंस कुमार एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, रिमशा एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा संयुक्त रूप से प्रथम, आदित्य कुशवाहा एमजेआरपी स्कूल द्वितीय, आराध्या श्रीवास्तव सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल तृतीय, तथा काजल बिंद सेंट जॉन्स स्कूल, देवस्मिता सरकार चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, रागिनी यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, नीशू कुमारी ओम साई पब्लिक स्कूल शेखनपुर, तन्नू कुमारी एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा का चयन सांत्वना पुरस्कारो के लिए किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में ज्योति यादव टॉप कोचिंग क्लासेस पखनपुरा प्रथम, अदिति कुशवाहा लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय, वंशिका गहलोत सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल तथा अदिति चौहान सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज संयुक्त रूप से तृतीय, सृष्टि लूडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, अंशिका गुप्ता सेंट जॉन्स स्कूल, स्वाति राय रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, अदीबा परवीन का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी विजई प्रतियोगियों को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले 29वें वेल्फेयर उत्सव में शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पवन कुमार पांडेय, डा0 जितेन्द्र कुमार, अजय यादव नौशाद अहमद, रामू विश्वकर्मा, प्रत्यूष साहू, सत्यदेव दूबे, प्रमोद कुमार बिंद, गोपी सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने कहा……

मुसलमानो के 72 फिरके हमारे सिर्फ हिन्दुस्थान मे -प्रभात
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तीसरे चरण के कार्यक्रम में हिंदू सम्मेलन के तहत सोमवार को नगर एवं जनपद में विभिन्न कार्यक्रम किए गये। नगर में केशव बस्ती का कार्यक्रम अग्रसेन मैरिज हॉल परसपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता जिला प्रचारक प्रभार ने बताया कि हमारा हिंदू समाज ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।


सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्’
के सिद्धांत पर आधारित है हमारा धर्म हिंदू सनातनी धर्म सभी को आत्मसात करने की अद्भुत कला विद्यमान है । यहां जो भी आक्रमणकारी आये सभी पंच नदी के तीर तक ही आए और पंच नदी के तीर पर आकर वह हमारे हिंदू समाज में समाहित होते गये, हमारे हिंदू समाज में कभी किसी यहूदी पर अत्याचार नहीं हुआ, इस्लाम के 72 फिरके इस हिन्दुस्थान की भूमि पर मिलते हैं जो यहां सभी पंथो के लोग यहा के हिंदू समाज में समाहित हो जाते हैं यह हमारे यहां की विशेषता है । रामधारी सिंह दिनकर के हम कौन हैं पर विस्तृत प्रकाश डाला। बच्चों में संस्कार देने की परंपरा हमारे यहां पुरानी रही है जिसके लिए मातृशक्ति अपनी दायित्व का निर्माण बखूबी करना जानती हैं, आज के आधुनिकता के होड़ में अपने बच्चों को संस्कृति से दूर ना करें उन्हें अपने संस्कृति परंपरा का परिचय करने कि दायित्व हमारे मातृ शक्ति पर है। जिससे आने वाली पीढ़ी एक संस्कारिक और सुदृढ़ व मजबूत पीढ़ी बन सके और आने वाले दिनों में वृद्धाश्रम के रास्ते बंद हो सके ।

लोगों को आने वाले दिनों से आगाह करते हुए बताया कि लोग आजकल सोने और चांदी खरीद कर एकत्र कर रहे हैं आज उससे कहीं ज्यादा जरूरी अपने सुरक्षा के लेकर नये दृष्टिकोण अपनाने होगे जिससे हम सुरक्षित रह सके। वही लार्ड मैकाले के शिक्षा के सिद्धांत का विरोध करते हुए बताया कि भारत के बल के आधार पर हरा पाना मुश्किल है उसके शिक्षा पद्धति पर आघात करिए ताकि वह कपड़े व वेशभूषा से रहन-सहन से तो हिंदुस्तानी दिखे पर दिमागी रूप से वह बीमार रहे। छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई, महाराणा प्रताप, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस जैसे लोगों का उदाहरण दिया और उनके माता के योगदान को प्रचारित किया। मातृशक्ति पर बोलते हुए कहा जिनके शिक्षित और जागरूक होने से पूरा समाज शिक्षित और जागरूक होता है महाराजा शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई का उदाहरण पेश करते हुए शिवाजी ने हिंदी साम्राज्य की स्थापना कर एक धर्म युद्ध का स्थापना किया हम कौन हैं, हम कौन वह लोग हैं इसकी बातों पर बल देते हुए स्वयं को पहचानने और समझने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसी क्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तिवारी मंत्री अति प्राचीन रामलीला कमेटी ने बताया के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए आज बहुत जरूरी है जागरूक होना, स्वदेशी अपनाने के लिए उन्होंने स्वदेश की चीजों पर विदेशी अमेरिका के लोगों को पेटेंट कराने का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि जो हमारे सांस्कृतिक विरासत पौराणिक विरासत रही हैं उसे विदेश में पेटेंट करा लिया गया और पेटेंट कर कर उसे हमारे ऊपर फिर थोपा जा रहा है और वह अब शाकाहारी बन रहे है और हमें भारत में मांसाहारी खिलाने के लिए प्रेरित और प्रलोभन दिया जा रहा है जिसका विरोध होना चाहिए और स्वदेशी अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर बोलते हुए गुरुद्वारे के पंथी जसपाल सिंह ने अपने समापन भाषण में वीर शहीद बाल दिवस पर उदबोधन करते हुए गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों जोरावर सिंह के बलिदान की चर्चा करते हुए उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारों से पूरा वातावरण वीर रस से गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुमन अग्रवाल व महंत अभिषेक तिवारी ने धर्म को लेकर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ में कृपा शंकर राय व रामकुमार राय प्रभा राय राय ने हवन पूजन कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया व संचालन रिशु ने किया। इस अवसर पर बस्ती प्रमुख आकाश, रितेश, श्याम आर्य, अभिषेक, किशन, पीयूष, राजन, रोहित आदि उपस्थित रहे। हिन्दू सम्मेलन के अन्तर्गत जानवी शाखा में नगर प्रचारक विक्रम जी ने हिंदू स समाज वह लव जेहाद पर प्रकाश डाला इस कार्यक्रम में विभाग संपर्क प्रमुख अशोक ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। न्यायालय शाखा में विभाग बौद्धिक प्रमुख अभय ने अपने विचार रखे व पवन तिवारी ने भजन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में अखिलेश बस्ती प्रमुख, देवसरन, दीपक, अरूण, अमित आदि शामिल रहे। चंदन नगर बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर मे कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे मुख्य वक्ता सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य पीएन सिंह, आचार्य वीरेंद्र शास्त्री, विशिष्ट अतिथी कमलनयन पांडे सेवानिवृत न्यायाधीश झारखंड, अनीता तिवारी जिला संचालिका भारत विकास परिषद शामिल रही। इस अवसर पर अनिल उपाध्याय दयाशंकर तिवारी जिला संचालक जयप्रकाश प्रहलाद नगर संपर्क दुर्गेश जी उपस्थित रहे।

100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ भव्य सम्मेलन

गाजीपुर : हिंदू एकता का महाकौशल: केशव बस्ती में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ भव्य सम्मेलन”

यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तीसरे चरण में आयोजित बस्ती सह हिन्दु सम्मेलन का हिस्सा था, जिसमें लगभग 1000 से अधिक हिंदू परिवारों ने सपरिवार भाग लिया।

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कई चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें तीसरे चरण में बस्ती सह हिन्दु सम्मेलन का आयोजन होना है! उसी क्रम में रविवार को झूंन्नू लाल चौराहा स्थित अग्रसेन मैरेज हॉल में केशव बस्ती के सकल हिन्दु समाज द्वारा हिन्दु सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लगभग 1000 से ऊपर की संख्या में हिन्दु परिवारों नें सपरिवार कार्यक्रम में सहभाग किया! कार्यक्रम में मातृ शक्ति के रूप में सुमन अग्रवाल नें कुटुंब प्रबोधन एवं सदानन्द अभिषेक तिवारी (धर्माचार्य ) नें हिंदुत्व एवं सनातन, मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तिवारी “बच्चा ने स्वदेशी, मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक प्रभात (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने पंच परिवर्तन एवं हिन्दु जागरण, अध्यक्ष भाई सरदार जसपाल सिंह( ग्रंथी गुरुद्वारा) नें नागरिक कर्तव्य विषय पर प्रकाश डाला। आयोजक के रूप में सकल हिन्दू समाज के केशव बस्ती के प्रमुख लोगों ने सहभागिता दिखाई जिसमें श्याम, कुलभूषण, किशन, आकाश, रितेश, रोहित, राजन, अभिषेक, पीयूष, श्रीवर्धन, जय सूर्य भट्ट आदि स्वयंसेवक बंधुओं नें कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने में पूर्ण सहभागिता निभाई।

डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण, कई पार्टियों के नेता रहे मौजूद

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई0वी0एम0 गोदाम को खोला गया।

निरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सम्पन्न की गई। इस अवसर पर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीलिंग व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की गई, जो पूर्णतः संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०),  रविकान्त राय (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी),  राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी),  आदित्य कुशवाहा (बहुजन समाज पार्टी) तथा जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।