Category Archives: Ghazipur

न्यायालय मे बहस के दौरान अधिवक्ता का निधन

न्यायालय मे बहस के दौरान अधिवक्ता का निधन


गाजीपुर। सिविल बार मुहम्मदाबाद के अधिवक्ता उदयशंकर राय 57 वर्ष की उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद मे बहस के दौरान अचानक हृदयघात होने से निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओ मे शोक की लहर दौड़ गयी। इसकी जानकारी देते हुए छोटे भाई व अधिवक्ता जयशंकर राय ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता उदयशंकर राय की बुधवार को उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद के न्यायालय में अपने केस मे बहस कर रहे थे जिनका अचानक हृदयघात होने से आनन फानन मे उन्हे महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज गाजीपुर लाया गया जहा डाक्टरो ने गम्भीर अवस्था को देखते हुए उन्हे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, वाराणसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनका निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही मुहम्मदाबाद के अधिवक्तओ के बीच शोक की लहर दौड़ गयी और वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र सिंह ने शोकसभा कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओ ने इनकी पैतृक आवास अमरूपुर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनकी अन्तेष्टि जोगाबीर गंगाघाट भांवरकोल पर उनके इकलौते पुत्र विवेक कुमार राय ने मुखाग्नि देकर किया। इनके अन्तिम यात्रा मे कृष्णानन्द राय, कृष्णमुरारी राय, राजेश राय, आनन्द राय, हरि नारायण सिंह, अशोक तिवारी, विश्वनाथ पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, सीताराम राय, जयराम तिवारी सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

समाजसेवी की नेक पहल, महिलाओं को दिया तोहफा

समाजसेवी मनीष मौर्य की नेक पहल ग्राम सभा सदरजहांपुर कि महिलाओ को मिला आने जाने के लिए वाहन

गाजीपुर जखनियां। हम भले ही देश में हो या प्रदेश में लेकिन दिल आज भी अपनी जन्मभूमि से प्यार मोहब्बत करती है और जन्मभूमि के रहने वाले लोगों खासकर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर सोच रखते हैं और कुछ ऐसा ही गाजीपुर के एक गांव सदरजहांपुर में देखने को मिला जब गांव को 4 पहिया वाहन महिलाओं और युवतियों के लिए समर्पित किया गया जो जरूरत पड़ने पर महिलाओं और यूवतियों को गांव से बाहर ले जाएगा और फिर उन्हें सुरक्षित गांव तक पहुंचाएगा जिससे उनकी सुरक्षा मुकम्मल हो पाएगी तो दूसरी ओर पैसे के अभाव में इन लोगों का काम भी नहीं रुक पाएगा और यह काम किया है इसी गांव के रहने वाले मनीष मौर्य जो मुंबई में पिछले कई सालों से रहते आ रहे हैं और उन्होंने यहां रहते हुए अपने गांव की महिलाओं और युवतियों की समस्या को देखा था जिसके मद्दे नजर इस तरह का उन्होंने कदम उठाया है उन्होंने यह वाहन ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया है और इसकी पूरी देखरेख ग्राम पंचायत सदरजहां पुर के द्वारा किया जाएगा। इन लोगों ने इसका नाम धन्यवाद देवी अभियान दिया है और बताया है कि संस्कारों की रक्षक संस्कृति की प्रेरणा आपके संघर्ष धर्म और प्रेम को नमन आप ही संस्कृति की असली संरक्षक हैं।

गीतों के माध्यम से दी जानकारी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लोक एवं जन जाति संस्कृति विभाग लखनऊ एवं आस्था शिक्षा निकेतन, वयेपुर देवकली घूरनबाजार के संयुक्त तत्वाधान में सृजन लोकगायन,कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को आस्था शिक्षा निकेतन में प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार यादव एवं मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षक अनुप कुमार प्रजापति ने बच्चों में लोक गायन पर आधारित पारंपरिक गीत, माटी की गीत के बारे में लोक धुनों पर गीतो के माध्यम से जानकारी देकर साझा किया तथा बच्चो द्वारा गीत भी प्रस्तुति भी की। कार्यक्रम का संचालन विन्ध्याचल सिंह यादव लोक गायक ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के अलावा दीपक कुमार, रमेश यादव, रजना, अंशु पूनम, धु्रव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

गंगा किनारे के ग्राम पंचायतों में गंगा समिति का करें गठन:डीएम

गाजीपुर। विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिलाधिकरी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अन्तर्गत निर्मित एस0टी0पी से घरेलू सीवेज को कनेक्टिविटी के संबंध में एंव एस0टी0पी के कार्यो को निरीक्षण हेतु गठित समिति को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गंगा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के समस्त 34 नालांे में बायोरेमिडिएशन का कार्य सुचारू रूप से कराये।

अधिशासी अभियन्ता, देवकली पम्प नहर, सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद के मरदह विकास खण्ड में गोविन्दपुर, बरही, गुलाल सराय एवं नसरतपुर ग्राम पंचायतों से निकल रहे नहर के समीप सिंचाई विभाग की अनुपयुक्त खाली पड़ी भूमि पर अपने विभाग के आवंटित लक्ष्य को उक्त भूमि पर वृक्षारोपण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में जिलाधिकारी ने डी0एफ0ओ0 को निर्देशित किया कि गंगा के किनारे ग्राम पंचायतों में गंगा समिति का गठन किया जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में नियमानुसार जिला आर्द्र भूमि समिति का गठन की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करें। जनपद के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित करते हुए मियॉवाकी पद्धति से वृक्षारोपण हेतु कम से कम एक-एक स्थल का चयन कर वृक्षारोपण करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, समिति के नामित सदस्य शैलेष राम डी0एफ0ओ0 विवेक कुमार एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।  

जिलाधिकारी ने किया रक्तदान

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में , “रेड क्रॉस दिवस पर अनूठी मिसाल: जिलाधिकारी ने किया रक्तदान”

गाजीपुर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गाजीपुर के तत्वावधान में महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय गोरा बाज़ार ग़ाज़ीपुर के ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार रहे।जिन्होंने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, जिससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।”

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू व इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील पांडे, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. नीरज पांडे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. के.के. सिंह आईएमएस के प्रेसिडेंट डॉ बावन दास एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तहसीलदार सेवराई के राजस्व कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने रोका वेतन

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक रायफल क्लब कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में तहसीलदार सेवराई के राजस्व कार्यो में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मागते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही अपर जिलाधिकार वि0/रा0 को 10 लाख से उपर की आर0सी0 के संबंध में बैंको के साथ बैठक कर समीक्षा करने का निर्देश दिया।  

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं, उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम प्रगति वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने  राजस्व कार्यो की समीक्षा की। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें,ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।

गाजीपुर में हुई मॉक ड्रिल,रात 8 बजे से होगा ब्लैक आउट

गाजीपुर।भारत सरकार के आदेश के क्रम मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौरधी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र,जी एम अफीम फैक्ट्री दौलत कुमार, असि0कमा0 सी आई एस एफ विजय गुप्ता , आई एन एस पी फायर आर के मिश्रा, आई एन एस पी सी आई एस एफ आर के सिहं एवं उनके प्रशिक्षित टीम की उपस्थिति मे बुधवार को जनपद के अफीम फैक्ट्री परिसर में युद्ध अथवा किसी भी आपातकालीन/संकट की स्थिति/ब्लैक आउट के दौरान/से निपटने के लिए मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड एवं अन्य संबंधित संसाधनों के साथ लाइव मॉक ड्रिल/बचाव का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारी/ उपस्थित छात्र/छात्रों, एनसीसी कैडेट एवं आम नागरिकों को युद्व जैसे भयावय स्थिति/संकट के समय ‘‘क्या करे या क्या न करें’’ के बारे में विस्तृृृत जानकारी दी गई। बताया गया कि
क्या करे……बताया गया कि युद्ध की स्थिति से पहले ‘‘क्या करें और क्या ना करें’’  की स्पष्ट गाइडलाइंस जानना बहुत ज़रूरी होता है ताकि आप और आपके परिजन सुरक्षित रह सकें। युद्ध अथवा संकट की घड़ी में क्या करें से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी लाईटे और बिजली के उपकरण तुरंत बंद करे- घर, दुकान, वाहन, मोबाईल की फ्लैस लाईट,आदि, इनवर्टर जनरेटर बंद रखें, ताकि बाहरी रोशनी समाप्त हो सके। खिडकियां और दरवाजे के परदे बंद करें ताकि रोशनी बाहर न दिखे, वाहन चला रहे है तो तुरंत किनारे लगाकर बंद कर दे, हेडलाइट और इंडिकेटर बंद रखे, सभी सदस्यों को एक जगह सुरक्षित रखे-विशेष रूप से बच्चों बुजुर्गो, और दिव्यांगजनो को, रेडियों मोबाईल व अन्य माध्यमों से सरकारी निर्देश सुनते रहे। पड़ोसियो केा भी सतर्क करें, विशेषकर अकेले रह रहे लोगो को, जरूरी दवाईयां और टार्च आदि सामान पहले से तैयार रखें।
जरूरी दस्तावेज़ (आधार, पहचान पत्र, ज़मीन कागज़, बैंक डिटेल) को एक बैग में रखें। घर में प्राथमिक चिकित्सा किट, सूखा राशन, पानी, टॉर्च, बैटरियाँ और नकद पैसे रखें। मोबाइल फोन और पावर बैंक चार्ज रखें। रेडियो या सरकारी समाचार स्रोत से स्थिति की जानकारी लेते रहें। सभी को एक आपातकालीन योजना के बारे में बताएं। अगर संभव हो तो सुरक्षित क्षेत्र की ओर प्रस्थान करें। घर में मजबूत दीवारों के पास या नीचे शरण लें। यदि निकासी का आदेश हो तो तुरंत पालन करें।
क्या ना करे…..जानकारी दिए जाने के दौरान यह भी बताया गया कि युद्ध अथवा संकट काल की घड़ी में हम क्या ना करें जैसे कि ब्लैक आउट के दौरान किसी भी प्रकार की रोशनी जलाना, मोमबत्ती टार्च लाईट आदि, बाहर निकल कर सड़क पर घूमना या शोर मचाना, बाहन चालू रखना या उसकी लाईट जलाना,  अफवाहों पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया या अनजान स्रोतों से मिली खबरों को सत्य माने बिना न फैलाएं। बिना योजना के बाहर न निकलें, बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। बिना आवश्यक कारण के फोन कॉल करना, आपात सेवाओ की लाइन व्यस्त न करे। किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूना या उठाना, सामूहिक रूप से इकठ्ठा होना, या भीड़ लगाना, सरकारी निर्देशो की अनदेखी करना, केवल ज़रूरत पड़ने पर और सुरक्षा सुनिश्चित करके ही जाएं। ध्यान भटकाने वाले काम न करें, युद्ध की स्थिति में अनुशासन बहुत जरूरी है। लापरवाही जानलेवा हो सकती है। हथियार या संदिग्ध वस्तु छूने से बचें, किसी भी विस्फोटक या संदिग्ध. वस्तु को न छुए, तुरंत प्रशासन को सूचित करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें, खुले बाज़ार या स्टेशन जैसे क्षेत्रों में रहने से खतरे की सम्भावना बढ़ जाती है अतः ऐसे स्थिति में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
जिलाधिकारी ने अविनाश कुमार ने बताया कि एयर स्ट्राईक के दौरान अपने एवं अपने आस पास के लोगो को कैसे बचाना है उसी क्रम मे आज जनपद मे सिविल डिफेन्स मॉक ड्रील कराई गई। उन्होने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम जो भी प्रशिक्षण दिया गया उसे अपने पास पड़ोस मे भी जाकर बताए जिससे लोगो मे जागरूकता आए जिससे युद्ध जैसी अपात स्थिति में आप स्वयं एव अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते है। जिलाधिकारी ने इस सिविल डिफेन्स मॉड ड्रील के सफल आयोजन पर सभी संबंधित विभागो, सी आई एस एफ, पुलिस, एम्बुलेस, फायर सर्विस, चिकित्सादल एवं स्कूली व एन सी सी के बच्चो को बधाई दी।
पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि आज जनपद के अफीम फैक्ट्री परिसर में सिविल डिफेन्स मॉक ड्रील का सफल आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली व एन सी सी  के छात्र-छात्राओ द्वारा प्रतिभाग किया  गया। उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रील मे किसी भी युद्ध की स्थिति में अपने स्वयं व अन्य लोगो के बचाव के लिए ‘‘क्या करें क्या न करे‘‘ के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मॉक ड्रील में विभिन्न विभागो यथा फायर,एम्बुलेंस, चिकित्सा विभाग की रिस्पोंस टाईमिंग को देखा गया, जो काफी सराहनीय रहा। उन्होने बताया इसी क्रम में आज रात 08 बजे से 08ः10 बजे तक पूरे जनपद में ब्लैक आउट किया जाएगा। इस ब्लैक आउट मे जनपद के सभी घरों, सरकारी कार्यालयों, संस्थाओ की लाईटे ऑफ रहेगी इसके लिए सभी विभागो को आपसी सामंजस्य स्थापित करने के लिए निर्देश भी दिए गए, साथ ही जनपद वासियों से यह अपील किया जाता है कि इस ब्लैक आउट मे सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बढ चढ कर हिस्सा लेते हुए अपने-अपने घरो की सभी लाईटे, इन्वर्टर आफ रखेगे साथ ही किसी प्रकार की टार्च , मोबाईल सार्वजनिक स्थान के पास उपयोग नही करेगे।  

डीपीआरओ ने किया औचक निरीक्षण, सफाई कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर।निलेंद्र सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति के दृष्टिगत ग्राम पंचायत रेवतीपुर विकास खण्ड-रेवतीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि सफाई कर्मी चन्द्रप्रकाश रावत, जितेन्द्र कुमार रावत, बृजेश कुमार पाण्डेय विगत दो दिन से व सफाई कर्मी दिनेश कन्नौजियाँ, सुरेश राम, नगीना राम, सुनील कुमार निरीक्षण की तिथि को अनुपस्थित पाए गए। उक्त के अतिरिक्त सफाई कर्मी पप्पू राज, मु० अनवर, दुधनाथ, संजय कुमार, अनिल कुमार भारती, पंकज कुमार शाहू, सिकन्दर भारती, विमला देवी, अनिल कुमार राम, बृजेश यादव, चन्दन कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा एवं मंयक कुमार भी ग्राम पंचायत में तैनात है जो कि उपस्थिति रजिस्टर में न तो अपना नाम अंकित किए है एवं न ही अपनी हाजिरी ही अंकित करते हैं। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए दोषी समस्त सफाई कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मागने का निर्देश दिया। उत्तर संतोषजनक न होने पर सभी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

समाजवादी पार्टी ने की मासिक बैठक, की गई चर्चा

ग़ाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।

इस बैठक में पीडीए चर्चा कार्यक्रम के तहत पर्चा वितरण करने के संबंध में, बूथों पर मतदाता सूची में बढ़े और कटे नामों के भौतिक सत्यापन करने के संबंध में तथा देश और प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।


इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा भाजपा राज में देश -प्रदेश सामाजिक अराजकता और बद इंतजामी का शिकार हो गया है। विकास का झूठा प्रचार चल रहा है। यह सरकार पूरी तरह से कागजी चल रही है। उसके विकास के दावे भी कागजी हैं। भाजपा सरकार को दुशासन प्रवृत्ति की बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कुशासन है । भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा सेवा बदहाल है। न अस्पताल में इलाज है न दवा । अन्याय और अत्याचार चरम पर है। अपराधी बेखौफ हैं। हत्या लूट की घटना लगातार बढ़ रही है। महिला अपराध में प्रदेश सरकार देश में अव्वल है। पुलिस हिरासत में हो रही मौत के मामले में भी वह अव्वल है। डबल इंजन की सरकार में केवल कमीशन और लूट दोगुनी हुई है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत सही नहीं है । वक्फ बोर्ड बिल समाज को बांटने के मकसद से लाया गया है । उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कराने और पूंजीपतियों का हित संरक्षित करना ही शुरू से लगातार रहा है भाजपा का मकसद । जनता के बुनियादी सवालों से इस सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है।

विधायक डा.वीरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की नाकामियों के चलते देश गंभीर संकट में हैं।देश के सुरक्षा व्यवस्था की पोल पहलगाम की घटना से पूरी तरह खुल चुकी है। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश रक्त रंजित है। उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई है।अपराधी बेलगाम है। न कहीं कोई कानून हैं न कोई व्यवस्था है। हर तरफ मनमानी का बोलबाला है। पुलिस, अधिकारी, कर्मचारी सभी निरंकुश हो गए है। इनकी निरंकुशता के चलते आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चारों तरफ लूट का बोलबाला है। इस सबके बावजूद सरकार मौन है। वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं।

इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,सूरज राम बागी,अशोक कुमार बिन्द, रविन्द्र प्रताप यादव,रामजी राय, अशोक कुमार अग्रहरि, अरूण कुमार श्रीवास्तव, मुन्नीलाल राजभर,असलम हुसैन,वृजदेव खरवार,मुन्नन यादव,सदानंद यादव, रामवचन यादव,देवनाथ कुशवाहा,आमिर अली,अमित ठाकुर,सुशील जायसवाल, तहसीन अहमद,राजेन्द्र यादव, डॉ समीर सिंह,मदन यादव,सीमा यादव,विभा पाल, लल्लन राम, अवधेश यादव,बलिराम यादव,सुनील यादव,राजनाथ कुशवाहा,भरत यादव, रमेश यादव मार्कण्डेय यादव,प्रभु नाथ राम,रिषु यादव, देवमुनि यादव, कमलेश यादव, राधेश्याम यादव, जयराम यादव, मनोज यादव,सोनू खां, बैजू यादव आदि मौजूद थे।

इस बैठक का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

बैठक के अंत में पहलगाम की आतंकी घटना में मारे गए पर्यटकों की मौत पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित किया।

वक्फ संपत्तियों का लाभ समाज के गरीब व कमजोर लोगों को मिलना चाहिए:दिलीप पटेल

गाजीपुर।वक्फ सुधार संशोधन विधेयक 2025 अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समाज के निराश्रित, गरीब महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों,के जीवन में उन्नति एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह सुधार संशोधन वक्फ सम्पतियों के बेजा इस्तेमाल पर जहां रोक लगाएगा वही वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा को भी मजबूत करेगा।यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर “अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद” कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कही। उन्होंने कहा कि यह सुधार संशोधन 2025 मुस्लिम समाज के गरीब महिलाओं,अनाथ बच्चों तथा सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के पालन पोषण मे सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों का लाभ समाज के गरीब व कमजोर लोगों को मिलना चाहिए, लेकिन मुस्लिम समाज के ही कुछ बड़े लोग स्वयं हित मे अवैध रूप से प्रयोग करने लगे इस तरह से वक्फ बोर्ड मे भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया। आज वक्फ बोर्ड आम गरीब मुसलमान भाइयों के हितो पूरा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी और अन्य नीजी सम्पतियों के आलावा लगभग 5000 से ज्यादा अल्पसंख्यक (मुस्लिम) समाज की सम्पत्ति भी वक्फ बोर्ड ने कब्जा किया है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने तीन तलाक को समाप्त कर महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित किया। वहीं आवास,गैस कनेक्शन,राशन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य तमाम कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेद भाव समाज के हर वर्ग को दिया है। पसमांदा, बोहरा व गरीब मुसलमान जिनको वक्फ सम्पतियों का कोई लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे लोगों को लाभ देने के लिए वक्फ सुधार संशोधन विधेयक 2025 लाया गया है‌। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम 2013 मे धारा 40 जोड़ देने के बाद से वक्फ को असीमित अधिकार मिल गया जिससे पारदर्शिता का अभाव हो गया। बोर्ड ने सरकारी और गैर सरकारी सम्पतियों पर कब्जा करने का काम किया। उन्होंने सच्चर कमेटी की सच्चाई पटल पर रखते हुए कहा कि 2006 मे यह रिपोर्ट आई जिसने स्पष्ट कहा कि 80% वक्फ की सम्पत्तियोंं पर अवैध कब्जा है। कमेंटी ने यह भी कहा कि शिक्षा और सेवा मे मुस्लिमो की स्थिति देश में अनुसूचित जाति और जनजाति से भी ज्यादा खराब है लेकिन 2006 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने इनके लिए क्या किया यह विचारणीय है। सिर्फ कांग्रेस व विपक्ष के लोग मुस्लिमों में भाजपा का भय पैदा करते रहे और वोट बैंक के रुप में आपका उपयोग करते रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं 2047 तक देश विकसित भारत बने तो उसमें उनका लक्ष्य है कि देश के हर नागरिक का उत्थान हो, देश का हर क्षेत्र का विकास हो तभी देश विकसित भारत बन सकता है।
उन्होंने कहा कि ओवैसी और खडगे जैसे लोगों का भी वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा है इससे वह विचलित है, लोगों को भड़काने का काम करने लगे है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अब वक्फ की संपत्ति का डाटा पोर्टल पर अपलोड होगा। उस पर सम्पतियों का ब्यौरा व आय दर्ज होगी ,इससे प्राप्त पैसा निराश्रित लोगों के काम आएगा। बोर्ड पारदर्शी व प्रशासनिक क्षमता के साथ काम करेगा।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि वक्फ बोर्ड जब अपने मूल उद्देश्य से हटकर काम करने लगा,तब इसमें सुधार की अध्यक्षता महसूस हुई।विपक्ष इस विधेयक के प्रति समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। तब वक्फ सुधार संशोधन 2025 के औचित्य पर समाज के सच्चे और सजग प्रहरियों की जन जागरण की यह जिम्मेदारी बढ गई है।इस अधिनियम से जिन लोगों को बरगलाया जा रहा है वह लोग इससे परिचित हो इसके सत्यता को परखे और पहचाने।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी ने आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्ज्वलित कर वंदेमातरम् गायन से हुआ ।
संवाद का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनाउल्लाह सिद्दीकी उर्फ सन्ने ने किया।
संवाद मे प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रो शोभनाथ यादव,अभिनव सिन्हा, कार्यक्रम संयोजक अखिलेश कुमार सिंह, सहसंयोजक सुरेश बिन्द, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, सुहेल अहमद, दानिश वरा,फरहत जहां, मिसबाहुद्दीन, मासूम हैदर, फैजान खान, श्यामराज तिवारी, सोहेल खान, जमालुद्दीन खान, गुड्डन, सब्बर हसन, आसिफ, बाबर ,असगर अली, मिस्बाह उल हक, रहमान ,मुजीबुर्रहमान सहित अन्य मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।