उपभोक्ताओं ने पुराने मीटर में स्टोर किया था रीडिंग, स्मार्ट मीटर लगने पर हकीकत आई सामने
विद्युत विभाग अब स्टोर रीडिंग करने वाले उपभोक्ताओं से एक एक पैसा की करेगा वसूली।
गाजीपुर। नगर में बड़े स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं,जिसमें अधिकतर विद्युत उपभोक्ताओं ने मीटर रीडरों से साठगांठ करके मीटर में रीडिंग स्टोर कराए है जो नियम के विरुद्ध है। इस मामले में अधिशाषी अभियंता नगर आशीष शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा जब स्टोर रीडिंग का पैसा चार्ज करके बिल भेजा तो उपभोक्ताओं ने अपने को बचने के लिए विभाग पर लगाया बिल सही नहीं करने का आरोप। वही
जब स्मार्ट मीटर लगाने के बाद स्टोर रीडिंग को चार्ज किया गया तो स्टोर रीडिंग वाले उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ गई जिसमें विभाग के तरफ से स्टोर रीडिंग चार्ज का तो बिल संशोधन होने की कोई उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि जो भी ऐसे उपभोक्ता का स्टोर रीडिंग का पैसा स्मार्ट मीटर में चार्ज किया गया है उसका संशोधन सिस्टम से नहीं होता है। वही जिन भी उपभोक्ताओं का स्टोर रीडिंग पोस्ट किया गया है बकायदे जीएमआर कंपनी के माध्यम से उस पुराने मीटर के साथ ही साथ स्टोर रीडिंग को विभागीय पोर्टल पर टैग किया गया है जिसमे उपभोक्ता भी अपना स्टोर रीडिंग संबंधित डिविजन ऑफिस में आकर देख सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि जितने भी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लगा है और उनकी पुरानी रीडिंग स्टोर चार्ज किया गया है वैसे उपभोक्ताओं की सूची बनाई जा रही है जो इन लोगो के ऊपर लगभग 50 लाख से ऊपर का बिल भी बकाया पड़ा हुआ है स्टोर रीडिंग चार्ज का। जिसको वसूलने के लिए लगातार विजिलेंस चेकिंग कराई जा रही है फिर भी कुछ ऐसे उपभोक्ता समझने का प्रयास नहीं कर रहे है। अगर एकमुश्त समाधान योजना में ये लोग अपना बिल जमा नहीं करते है तो इन लोगो के खिलाफ बकाया बिल पर विद्युत धारा अधिनियम 138 बी में बकाया पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी एवं राजस्व विभाग द्वारा आरसी भेजकर विभाग का बकाया एक एक पैसा वसूल किया जाएगा। वही स्टोर रीडिंग करने पर दो दर्जन से अधिक मीटर रीडरों को कार्यमुक्त किया गया है,वही लगातार ऐसे कार्य में लिप्त मीटर रीडरों को चिन्हित करके लगातार कार्यवाही आगे भी की जाएगी। वही ऐसे उपभोक्ता लोग अपना स्टोर रीडिंग का पैसा जमा नहीं करते है तो बहुत जल्द ही विभाग द्वारा कुर्क की कार्यवाही भी की जाएगी।
Category Archives: Ghazipur
एथलेटिक्स व जिमनास्टिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गाज़ीपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताम्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को जूनियर बालक/बालिकाओ की एथलेटिक्स व जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंशुल मौर्य जिला पंचायत राज अधिकारी रहे। इस दौरान पुरस्कार वितरण दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा विजेता खिलाड़ियो को किया गया। अरविन्द यादव क्रीड़ाघिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया।

जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के कुल 110 खिलाड़ियो ने प्रतिभांग किया, इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 176 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभांग किया। इस अवसर पर अश्वनी राय व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा, राधेश्याम सिंह यादव, विनोद कुमार जायसवाल, प्रदीप राय, प्रेमचन्द यादव, विजय, मु0 मोईन, योगेन्द्र कुमार, संगीता यादव, श्रीमती अनामिका, अंकिता राय, सावित्री कुशवाहा, कु0 जुगनू वारिसी, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।


पीसीएस परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

गाज़ीपुर। 22 दिसम्बर रविवार को दो पालियों में होने वाली राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने संयुक्त रूप से शनिवार को हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली, नन्द किशोर सिंह इण्टर कालेज रामपुर माझा, शहिद स्मारक इण्टर कालेज नन्दगंज परीक्षा केन्द्रांे पर की गयी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

उन्होने निरीक्षण के दौरान परीक्षा की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी कैमरा, कक्षोें में विद्युत की व्यवस्था, साफ सफाई आदि अन्य कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा दिये दिये। सेक्टर मजिस्टेªट, स्टेटिक मजिस्टेªट एवं केन्द्र व्यवस्थापको को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एंव ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चत करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराया जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती न जाय। कोई भी प्रतिकुल परिस्थितियो पर तत्काल पुलिस बल का सहयोग लिया जाय।


ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के मंडल प्रभारी बने पवन दुबे
गाज़ीपुर। करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा तुलापट्टी ( ब्राह्मणपुरा) निवासी पवन दुबे ब्राह्मण वेलफेयर महासभा वाराणसी मंडल प्रभारी बनाए गए। वेलफेयर के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने नव दायित्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। पेशे से शिक्षक पवन दुबे समाज सेवा व ब्राह्मण समाज के उत्थान में सदैव प्रयत्नशील रहते है। समाज हित में दीन-दुखियों की सेवा करना इनके आचार-व्यवहार में शामिल है। ठंड के मौसम से बचाव के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति में प्रतिवर्ष कंबल वितरण करना। वृद्धाश्रम में फल- भोजन वितरण आदि कार्य करते रहते है। समाजसेवा के लिए अन्य सक्षम व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना, इनकी जीवन शैली है। ब्राह्मण समाज की बेटियों का दहेज मुक्त विवाह इनका प्रमुख उद्देश्य है। पवन दुबे ने बताया कि नव दायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।

अम्बेडकर सर्वमान्य सुधारों के प्रणेता थे: प्रो. ओ पी सिंह
अम्बेडकर सर्वमान्य सुधारों के प्रणेता थे- प्रो. ओ पी सिंह
स्तरीय शोध कार्य उच्च शिक्षा संस्थानों के मानदंड हैं- प्रो. वी के राय
गाजीपुर। नगर के स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र विभाग में शोध उपाधि हेतु शुक्रवार को प्री-सबमिशन सेमिनार का आयोजन किया गया। विभाग में शोधरत कुल चार छात्रों का प्री सबमिशन प्रस्तुतीकरण हुआ। डॉ कृष्णानंद चतुर्वेदी के शोध निर्देशन में सुबाष चंद्र यादव तथा मनीष कुमार पांडेय ने शोध प्रस्तुतीकरण किया। राजनीति शास्त्र विभाग में ही शोधरत अवधेश कुमार पांडेय तथा अरुण कुमार ने भी इस संगोष्ठी में अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत किया। प्रस्तुतीकरण संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने किया। महाविद्यालय के शोध समिति के सभी सदस्य इस शोध सगोष्ठी में सम्मिलित थे। शोध प्रस्तुतीकरण के संदर्भ में दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर के प्राचार्य तथा शोध निदेशक प्रो. डॉ. ओ पी सिंह भी उपस्थित रहे।

उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा गांधी के तुलनात्मक अध्ययन को स्पष्ट करते हुए कहा कि गांधी के अतिरिक्त अंबेडकर जी सर्वमान्य सुधारों के प्रणेता थे. अंबेडकर के प्रभाव तथा सुझाव को वर्तमान के सभी राजनीतिक दलों को स्वीकार करना पड़ा है. प्रो. ओ पी सिंह ने कहा कि, राजनीतिक दलों ने कुछ स्वभावगत ,कुछ चुनावगत तथा कुछ प्रभावगत परिवेश में अंबेडकरवादी विचारों को स्वीकार किया है। इस संगोष्ठी में प्रो. अवधेश नारायण राय , प्रो. विलोक सिंह, डा. रामधारी राम ,डॉ राकेश पांडेय, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डा. जयशंकर राय, अजय कुमार सिंह, कुशल पाल सिंह , डॉ नर नारायण राय ,डा सतीश कुमार पांडेय, डॉ सतीश राय, तथा डॉ. विजय कुमार ओझा आदि उपस्थित थे। सदस्यों ने शोध के गुणवत्ता को स्थापित करने के लिए अनेक सुझाव दिए। संगोष्ठी के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा) वी के राय ने शोधरत छात्रों को जीवन में राजनीतिक समस्याओं के गहन विश्लेषण के प्रति रुचि को बनाए रखने की सीख दी। उन्होंने कहा कि स्तरीय शोध कार्य उच्च शिक्षा संस्थाओं के मानक हैं. प्रो. राय ने संगोष्ठी में प्रस्तुतीकरण देने वाले सभी शोधार्थी छात्रों को बधाई देते हुए उनके मंगलमय एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
“एक पेड़ माँ के नाम” किया वृक्षारोपड़

गाजीपुर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपड़ अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को जनपद न्यायालय गाजीपुर के परिसर स्थित ट्रांजिस्ट हास्टल के सामने जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपड़ किया गया।
जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि ऐसे वृक्ष लगाए गए है जो आक्सीजन प्रदान करते है व कुछ ऐसे वृक्ष भी है जो फलदार है, कहॉ भी गया है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इसी उद्देश्य से हम लोगों ने आज जो पेड़ लगाये है वो मॉ को समर्पित कर लगाये गये है।
इस अवसर पर संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर, शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, गाजीपुर, राकेश कुमार-VII , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01, गाजीपुर, अलख कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 पीए एक्ट गाजीपुर, विजय कुमार-IV अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, स्वप्न आनन्द, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर, नूतन द्विवेदी, सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, वरिष्ठ अधिवक्तागण,डीएफओ विवेक कुमार गाजीपुर व वन विभाग के अन्य पदाधिकारीगण एवं न्यायालय कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

गाजीपुर। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्य कर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भारत के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क से विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किए, इस अवसर पर निoजिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बीते 17 दिसंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है, जो मौजूदा भाजपा सरकार के चाल – चरित्र और दलितों के लिए उनकी गंदी मानसिकता को दर्शाती है, उन्हें तत्काल प्रभाव से माफी मांग कर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर ये अशोभनीय टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफी मांगना चाहिए।
वहीं निoशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह का बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है, अमित शाह तुरंत माफी मांगे और भाजपा उन्हें बर्खास्त करे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देकर माफी मांगना चाहिए अन्यथा सदन से सड़क तक उनका विरोध जन आंदोलन के रूप में होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा, सुमेर कुशवाहा, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह, राम नगीना पांडे, महबूब निशा, विद्याधर पांडे, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय, डॉ गुड्डू, आलोक यादव, करुणा निधि राय, शंभू सिंह कुशवाहा, झून्ना शर्मा, शबीहूल हसन, रईस अहमद, मनीष राय, अनुराग पांडे, ओम प्रकाश पांडे, मिलिंन्द सिंह, आशुतोष सिन्हा, देवानंद यादव, ब्रजमोहन पाल, मोहन राम, लखन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, सदानंद गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अब्दुल्ला मास्टर, संजय सिंह, प्रवीण दुबे, इस्लाम मास्टर, मोहन राम, कन्हैया राम, राघवेंद्र चौबे, अजय गुप्ता, मोहन चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गाजीपुर। शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘अटल बिहारी वाजपेई एवं सुशासन’ विषय पर महाविद्यालय की स्नातक- स्नातकोत्तर की छात्राओं ने अपने विचार रखे। खुशी सिंह ,आयुषी यादव ,ब्यूटी यादव,अंजली कुमारी,संध्या राजभर, निक्की कुमारी,साक्षी सिंह,बबली कुमारी,पायल, प्रज्ञा वर्मा, शांति सोनी, राजश्री मोदनवाल, सहित लगभग दो दर्जन छात्राओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेई एवं सुशासन’ विषय पर अपने विचारों को मंच से अभिव्यक्ति दी। निर्णायक मंडल द्वारा छात्राओं के भाषण का ‘कथ्य’ ‘प्रस्तुति’ एवं ‘प्रभाव’के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शशिकला जायसवाल ने किया। डॉ. शिव कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग एवं मीडिया प्रभारी) डॉ. संगीता (असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग) ने छात्राओं को उनके अभिव्यक्ति कौशल के लिए बधाई दी तथा आगे की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु आवश्यक टिप्स प्रदान किए। भाषण प्रतियोगिता में कुमारी संध्या राजभर एम.ए.तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान पर रही, जबकि अंजली वर्मा एम.ए. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर एवं ब्यूटी यादव बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने तीनों छात्राओं को आशीर्वचन सहित शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

रसूलपुर टी शेखपुर में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
टीवी मुक्त ग्राम पंचायत बनने की राह पर चला रसूलपुर टी शेखपुर, हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ग़ाज़ीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा टीवी मुक्त भारत 2025 तक करने का संकल्प लिया गया है और इसी क्रम में टीवी मुक्त ग्राम पंचायत योजना भी चलाई जा रही है । इसी के क्रम में शुक्रवार को गाजीपुर के रसूलपुर टी शेखपुर ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य एवं बलगम परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ सुनील पांडे एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य रहे। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर अनावरण किया। इसी क्रम में ग्राम प्रधान कल्पना यादव के द्वारा 10 क्षय रोग मरीजों को पोषण पोटली भी दिया गया ताकि वह अपने स्वास्थ्य के लिए खान-पान का ध्यान रख सके।

इस स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 25 क्षय रोग मरीजों को, ग्राम प्रधान रसूलपुर टी शेखपुरा कल्पना यादव के द्वारा 10 मरिज क्षय रोग अधिकारी के द्वारा 15 मरिज ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाकरपुर के अधीक्षक के द्वारा 15 मरिज को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने का संकल्प लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडे ने बताया कि टीवी मुक्त भारत की परिकल्पना को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । और इसी के क्रम में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । जिसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के परीक्षण के साथ ही अपना बलगम जांच कराए और यदि इस बलगम में क्षय रोग से संबंधित किसी भी तरह का सिमटम मिलता है तो इनका निशुल्क इलाज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जाएगा।

ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने बताया कि भारत सरकार की जो मनसा है टीवी मुक्त भारत उसी के क्रम में हम सभी ने टीवी मुक्त ग्राम पंचायत करने का लक्ष्य रखा है। और इसी लक्ष्य पर चलते हुए आज इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया है। जिसमें गांव की बहुत सारी महिलाओं के साथ ही साथ बुजुर्ग और बच्चों ने भी स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस दौरान टीवी के परीक्षण के अलावा एचआईवी जांच, नेत्र की जांच, ब्लड प्रेशर ,शुगर, के साथ ही मौसमी बीमारी से संबंधित रोगों केजांच के साथ ही निशुल्क दवा का भी वितरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभी एक छोटा सा प्रयास है आने वाले समय में इस तरह के और भी कैंपों का आयोजन कराया जाएगा और हमारी कोशिश होगी कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति निरोग रहे।

इस कार्यक्रम में एचआईवी एवं क्षय रोग विभाग के कर्मचारी के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम के आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुशवाहा पंकज, रीमा यादव, बैजनाथ तिवारी, धीरेंद्र कुमार सिंह, बीडीसी सदस्य ,शशि यादव, कमल पाल, अंकित कुशवाहा ,राजेश यादव ,पवन यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
भाजयुमों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो द्वारा गुरुवार को नगर के भुतहियाटांड़ स्थित सैनिक चौराहे पर जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी विरोधी नारे भी लगाए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने कहा कि लगातार संविधान और डा भीमराव अम्बेडकर की उपेक्षा करने वाले लोगों को भाजपा सरकार एवं उसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संविधान और डा भीमराव अम्बेडकर का किया जा रहा सम्मान स्वीकार नही हो रहा है। इस हताशा और निराशा में कांग्रेस के नेता भाजपा नेताओं पर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। इस पर भाजयुमो ने विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अविनाश सिंह, काशीनाथ तिवारी , नंदू कुशवाहा , सुनील गुप्ता , नीरज पांडेय,लव जायसवाल,गौरव श्रीवास्तव,शशांक राय , योगेश शुक्ल , शुभम राय गब्बर, कमलेश बिंद, हीरा लाल चक्रवर्ती, विनय चौहान, दिनेश व अन्य लोग उपस्थित थे।