ग़ाज़ीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा यातायात पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता, हाथापाई व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि बुधवार को रेलवे स्टेशन तिराहे पर मोटरसाईकिल से नशे की हालत में गिरे दो लोगों को उठाकर सड़क से किनारे करते समय यातायात कर्मी से उलझ गए और गाली-गलौज, हाथापाई करने के साथ ही सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न किया। इस मामले में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने थाना कोतवाली में तहरीर दिया। जिसमें थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 697/2024 धारा 131,132,352 बी0एन0एस0 में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें प्रिन्स सिंह पुत्र रणविजय बहादुर सिंह निवासी मेंदनीपुर थाना सुहवल और रजनीश सिंह पुत्र मनमोहन सिंह निवासी युवराजपुर थाना सुहवल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमें नामजद आरोपितों को बुधवार को ही रेलवे स्टेशन तिराहे से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय के साथ विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी और पुलिस कर्मी शामिल रहे।
Category Archives: Ghazipur
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डीएम की बैठक, दिया निर्देश
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक हुई आयोजित
22 दिसम्बर 2024 को जनपद के 19 परीक्षा केन्द्रों पर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारी दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
परीक्षा केन्द्रोेें पर कोई भी परीक्षार्थी साथ में मोबाइल अथवा कोई भी इलेक्ट्रानिक गैजट्स नही ले जा सकेगें।

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गुरूवार को उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी0सी0एस प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक संग बैठक कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 22 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। (प्रथम पाली पूर्वान्ह 9.30 बजे से मध्यान्ह 11.30 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक) में कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जनपद में निर्धारित 19 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 8352 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगे। उन्होने बताया कि परिक्षार्थी समय से डेढ़़ घण्टा पहले केन्द्र पर पहुॅकर रिपोर्टिंग करें। प्रथम पाली में 8ः45 एवं द्वितीय पाली में 1ः45 के बाद परीक्षार्थियों का प्रवेश नही होगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाये गये है। उन्होने बताया कि अपरिहार्य परिस्थिति के दृष्टिगत 3 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 3 सहायक केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती की गयी है।

उन्होने बताया कि 22 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को दो पालियों में आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पी0सी0एस0 प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्र/गोपनीय परीक्षा सामग्री पहुँचाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो का परीक्षा से पूर्व भ्रणम कर वहां भौतिक सत्यापन एवं केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापक एवं सह केन्द्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर परीक्षा से सम्बन्धित समस्त तैयारी की समीक्षा कर लेगें । समस्त सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रो पर बिजली, सी सी टी वी कैमरे, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग के आधार पर परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था एव अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व मे सुनिश्चित कर लेगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, खाने पीने की सामाग्री, केल्कुलेटर, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री ले कर आना सख्त प्रतिबधित रहेगा। उन्होने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एंव पारदर्शी ढंग से कराना हम सभी का कर्तव्य है। परीक्षा में कही भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्र व्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होगे। किसी भी परीक्षा केन्द्रो पर विषम स्थिति उत्पन्न होने पर जिलाधिकारी मोबाईल नंबर 9454417577 एवं नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 के मो0न0 9454417648 पर तत्काल सूचना देना सुनिश्चित करेगे। उन्होने कहा कि परीक्षा समयबद्ध एवं अतिमहत्तपूर्ण है, इसमे किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेक, केन्द्र व्यव्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकरीगण उपस्थित थे।
महिला कालेज के अमित यादव का हुआ प्लानिंग एंड रिसर्च पद पर चयन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित यादव का चयन भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नयी दिल्ली के निदेशक (प्लानिंग एंड रिसर्च) पद के लिए हुआ है। डॉ अमित यादव लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा चयनित होकर जून 2014 से महुआबाग स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर दर्शनशास्त्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो (डा) अनीता कुमारी एवं सभी प्राध्यापक साथियों ने डा अमित यादव के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया। डॉ अमित यादव के अब तक 14 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। आपके अधीन पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से एक पीएचडी अवार्ड हो चुकी है तथा अभी दो शोधरत हैं। आप की लिखी पुस्तक ‘सात्र का नैतिक दर्शन’ नयी दिल्ली से 2021 में प्रकाशित हुई।
इसके साथ ही 32 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में आप ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर शोध पत्र का वाचन किया। शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त डॉ अमित यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी तथा जनपद नोडल अधिकारी का दायित्व भी निर्वहन किया। डा अमित यादव को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में स्वीप कोआर्डिनेटर के रूप में बेहतरीन स्विप कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सन् 2020 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा बेस्ट स्वीप एक्टिविटी के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था। कोविड काल के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए जनपद गाजीपुर के 50 गांवों को संपूर्ण रूप से मास्क आच्छादित करने में डॉ अमित यादव की नेतृत्वकारी भूमिका रही। डा अमित यादव ने पेट परीक्षा 2021 के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं 2022 से 2024 तक लगातार संयुक्त बी एड प्रवेश परीक्षा के जनपद नोडल समन्वयक के रूप में कार्य किया था।
कर्मचारियों ने मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
गाजीपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आवाहन पर जनपद शाखा परिवहन निगम के डिपो में गुरुवार को अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीयकृत मांगों पर निजी बसों के अवैध व अनधिकृत संचालन, छोटी बड़ी गाड़ियों से अनियमित के विरोध एवं निगम संपत्तियों को निजी हाथों में सौपने तथा निगम के कार्यशालाओं का प्राइवेटाइजेशन करने के विरोध में कर्मचारी रहे। जिसमें रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि सरकार अपने हटवादिता से पीछे नहीं हटती है तो आने वाले समय में रोडवेज का एक भी चक्का रोडवेज परिसर से नहीं हिलेगा, जिससे जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।

इस दौरान जिला मंत्री विवेकानंद सिंहा द्वारा धरना में आए सभी रोडवेज कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। धरना स्थल पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कर्मियों को अस्वस्थ किया गया कि अगर निजीकरण सरकार द्वारा बंद नहीं करती है तो जनपद के हर एक राजकीय कार्यालय को बंद कर करके जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धरना स्थल से अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी प्रतिनिधि अधिकारी चंद्रशेखर यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। धरना स्थल पर सच्चिदानंद तिवारी, सुधीर जायसवाल, तूफानी यादव, हरिशंकर यादव, संदीप शर्मा, फूलचंद, आलोक राय, अभय सिंह, मनोज मिश्रा, बृजेश राय, देवेंद्र मोर्य जगदीश प्रसाद, अश्वनी कुमार, रामेश्वर सिंह, रमाशंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह व संचालन विवेकानंद सिन्हा ने किया।

जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, सी जी एम, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने जिला कारागार एवं राजकीय सम्प्रेक्ष गृह गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाये सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। उन्होने ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए, इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दीगृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। तत्पश्चात जिला जज के साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राजकीय सम्प्रेक्ष गृह गोराबाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। राजकीय सम्प्रेक्ष गृह मे विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए समस्त व्यवस्थाओ की जानकारी ली,संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रोजगार मेला में 114 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
गाजीपुर।जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-देवकली के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रतिभागी कम्पनियॉं L&T CSTI Bangalore,कल्पतरू इंडस्ट्रीज, क्वैस कॉर्पोरेशन लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, पी0एन0बी0 मेटलाइफ एवं बालकरू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 द्वारा, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, कन्शट्रक्शन वर्कर, ट्रेनी, मैकेनिक, नेप्स ट्रेनी, आपरेटर, सेल्स मैन, डिलिवरी ब्वॉय आदि पदों पर चयन किया गया। इस मेला में लगभग 310 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 114 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गई। जिसमें जापान, जर्मनी, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 25 अभ्यर्थियों का स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गई, जिसमें से 23 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाए गए, जिसमें से 08 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी पर काल किया जाएगा। आगामी रोजगार मेला- खण्ड विकास परिसर बाराचवर, गाजीपुर में 19.12.2024 को आयोजित होगा।
कार्य मे लापरवाही में अधिशासी अभियन्ता को स्पष्टिकरण का निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ.प्र. शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फेैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। समीक्षा मे भवन निर्माण कार्य मे लापरवाही मे अधिशासी अभियन्ता आर ई डी को स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। उन्होने देवकली पंम्प नहर के अधिशासी अभियन्ता को नहरों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया, ताकि किसानो को डिमाण्ड के अनुसार टेल तक पानी पहुचाया जा सके तथा किसानो को सिचाई मे किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को मुख्य मंत्री विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद मे प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए की समीक्षा की गई।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाए। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस के पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद एवं खगेन्द्र सिंह समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कोई भी लाभार्थी पौष्टिक आहार से वंचित न रहे:डीएम

गाजीपुर। बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं कंवर्जेंस समिति की मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखे। आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वस्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त जिला बनाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने हर गर्भवती महिला के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जी अधिक मात्रा में सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने सैम-मैम चिंहित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह के क्रियांवयन, आधार सत्यापन, एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होने सेन्टर पर वी एच एन डी कार्यक्रम नियमित रूप से करने ,मेडिकल कैम्प लगाकर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ सैम-मैम बच्चो को चिन्हित करते हुए उन्हे ए एन एम के माध्यम से दवाए उपलब्ध कराई जाए, बच्चो के स्वास्थ्य मे निरंतर प्रगति न होने पर उन्हें एन आर सी सेन्टर मे एडमिट कराने का निर्देश दिया। कैम्प लगाकर लाभार्थी का मोबाईल वेरीफिकेशन करते का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी पोष्टिक आहार से वंचित न रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, डी पी ओ ज्योति चौरसिया,परियोजना निदेशक राजेश यादव, समस्त सी डी पी ओ एंव अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
92 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

ग़ाज़ीपुर।जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-बिरनों के परिसर में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रतिभागी कम्पनियॉंजी L&T CSTI Bangalore, कल्पतरू इंडस्ट्रीज, क्वैस कॉर्पोरेशन लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, पी0एन0बी0 मेटलाइफ एवं बालकरू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 द्वारा, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, कन्शट्रक्शन वर्कर, ट्रेनी, मैकेनिक, नेप्स ट्रेनी, आपरेटर, सेल्स मैन, डिलिवरी ब्वॉय आदि पदों पर चयन किया गया। इस मेला में लगभग 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 92 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशनल सेन्टर वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गई। जिसमें जापान, जर्मनी, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 35 अभ्यर्थियों का स्किल इण्डिया इंटरनेशनल सेन्टर वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गई। जिसमें से 32 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाए गए, जिसमें से 25 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु ैप्प्ब्ए वाराणसी सेन्टर पर काल किया जाएगा। आगामी रोजगार मेला- खण्ड विकास परिसर, देवकली, गाजीपुर में 18.12.2024 को आयोजित होगा।
पेंशनर्स दिवस का आयोजन,समस्याओं का होगा निस्तारण

गाजीपुर।जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी वि०/रा० दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित एवं कुछ विभागों के आहरण/वितरण अधिकारी के साथ-साथ समस्त पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी एवं पेंशनर्स उपस्थित रहें। जिसमें मौजूद पेंशनर्स ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को रखा। इनमें अधिकांश की समस्या अपने-अपने विभागों से संबंधित थी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० दिनेश कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया की वयोवृद्ध पेंशनर्स को जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार आने की आवश्यकता नही है। बल्कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए विकल्पों के माध्यम से डिजीटल रूप से जीवित प्रमाण-पत्र प्रेषित किया जा सकता है। यदि पेंशनर को 80 वर्ष उम्र पूर्ण करने पर अतिरिक्त लाभ मिल चुका है तब उसके बाद के लाभ के लिए बार-बार कोषागार आने की जरूरत नही है। अपने आप साफ्टवेयर के माध्यम से अपडेट हो जाएगा। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने मेडिकल बिल और पुनरीक्षित पेंशन के प्रकरण को रखा। इस मौके पर जनार्दन सिंह, विन्ध्याचल यादव, जटाशंकर मौर्या, अम्बिका दूबे आदि ने भी अपनी-अपनी विचार व्यक्त किए। संचालन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषागार कर्मचारी राहुल, फहिम अहमद, विनोद, संजीव कुमार, दुर्गेश बहादुर आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।