Category Archives: Ghazipur

92 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

ग़ाज़ीपुर।जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-बिरनों के परिसर में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रतिभागी कम्पनियॉंजी L&T CSTI Bangalore, कल्पतरू इंडस्ट्रीज, क्वैस कॉर्पोरेशन लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, पी0एन0बी0 मेटलाइफ एवं बालकरू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 द्वारा, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, कन्शट्रक्शन वर्कर, ट्रेनी, मैकेनिक, नेप्स ट्रेनी, आपरेटर, सेल्स मैन, डिलिवरी ब्वॉय आदि पदों पर चयन किया गया। इस मेला में लगभग 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 92 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशनल सेन्टर वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गई। जिसमें जापान, जर्मनी, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 35 अभ्यर्थियों का स्किल इण्डिया इंटरनेशनल सेन्टर वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गई। जिसमें से 32 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाए गए, जिसमें से 25 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु  ैप्प्ब्ए वाराणसी सेन्टर पर काल किया जाएगा। आगामी रोजगार मेला- खण्ड विकास परिसर, देवकली, गाजीपुर में 18.12.2024 को आयोजित होगा।

पेंशनर्स दिवस का आयोजन,समस्याओं का होगा निस्तारण

गाजीपुर।जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी वि०/रा० दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित एवं कुछ विभागों के आहरण/वितरण अधिकारी के साथ-साथ समस्त पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी एवं पेंशनर्स उपस्थित रहें। जिसमें मौजूद पेंशनर्स ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं को रखा। इनमें अधिकांश की समस्या अपने-अपने विभागों से संबंधित थी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० दिनेश कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया की वयोवृद्ध पेंशनर्स को जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार आने की आवश्यकता नही है। बल्कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए विकल्पों के माध्यम से डिजीटल रूप से जीवित प्रमाण-पत्र प्रेषित किया जा सकता है। यदि पेंशनर को 80 वर्ष उम्र पूर्ण करने पर अतिरिक्त लाभ मिल चुका है तब उसके बाद के लाभ के लिए बार-बार कोषागार आने की जरूरत नही है। अपने आप साफ्टवेयर के माध्यम से अपडेट हो जाएगा। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने मेडिकल बिल और पुनरीक्षित पेंशन के प्रकरण को रखा। इस मौके पर  जनार्दन सिंह, विन्ध्याचल यादव, जटाशंकर मौर्या, अम्बिका दूबे आदि ने भी अपनी-अपनी विचार व्यक्त किए। संचालन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषागार कर्मचारी राहुल, फहिम अहमद, विनोद, संजीव कुमार, दुर्गेश बहादुर आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

गाजीपुर गोल्ड कप ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ, स्पोर्टस अथारिटी ऑफ इडियां लखनऊ ने मारी बाज़ी

गाजीपुर।गाजीपुर गोल्ड कप ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे किया। यह छः दिवसीय प्रतियागिता 17 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2024 तक संचालित रहेगी। जिसमे कुल 12 टीमे प्रतिभाग करेगी।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि को अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर स्वागत किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नेशनल स्पोर्टिग क्लब प्रयागराज एवं स्पोर्टस अथारिटी ऑफ इडियां लखनऊ के मध्य  खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में स्पोर्टस अथारिटी ऑफ इडियां लखनऊ ने एकतरफा मुकाबले मे 06-01 से विजयी रही।


प्रतियोगिता का दूसरा मैच डी एल डब्ल्यू वाराणसी एंव अम्बुज हॉकी सोसाईटी गाजीपुर के मध्य खेला गया। जिसमे निर्धारित समायान्तराल तक दोनो टीमों मे काटें की टक्कर रही और मुकाबला बराबरी पर छूटा। निर्णय हेतु ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया। जिसमे डी एल डब्ल्यू वाराणसी 05-03 से विजयी रही। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका रीशु सिंह एवं अविनाश सिंह  ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर  जमील, बृजेश व सलीम जावेद उपस्थि थे।      
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन किया।उन्होंने अपने संबोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने बात कही। उन्होने कहा कि अम्बुज हॉकी सोसाइटी द्वारा प्रत्येक वर्ष जनपद गाजीपुर एवं अन्य जनपदो के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से गाजीपुर गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमे इस जनपद से लेकर अन्य जनपदो के बच्चो को अपनी प्रतिभा रखने  का मंच मिलता है। जनपद गाजीपुर के कई खिलाड़ी अन्तर्राट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा बिखेर चुके है। जो एक हर्ष की बात है।


अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे।इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता कराई गई है और आगे भी प्रत्येक वर्ष इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया  इस 06 दिवसीय प्रतियोगिता कुल 12 टीमे प्रतिभाग करेगी।
 इस अवसर पर राजेन्द्र यादव (रेलवे),  अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, सुरजीत सिंह यादव, पप्पु प्रजापति, अंसार अहमद एवं वरिष्ठ खिलाड़ीगण एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।  

शम्मे गौसिया आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व हास्पिटल को मिली बीएएमएस व पीजी कोर्स में प्रवेश की अनुमति

गाजीपुर। शम्मे गौसिया पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व हास्पिटल सहेडी गाजीपुर को भारत सरकार NCISM ने सीट 52 BAMS (UG) तथा पीजी कोर्स में 17 सीट (स्त्री प्रसूति-04 सीट, शल्य तंत्र-04 सीट, रोग निदान एवं विकृती विज्ञान-04 सीट तथा कायचिकित्सा-05 सीट) की अनुमति पत्र सं0- Ref. No. 3-4/U.P/MARB/2024-Ay (11) 16.12.2024 के द्वारा अनुमति प्रदान कर दी है। उच्च न्यायालय लखनऊ बैंच ने उ०प्र० शासन को निर्देश दिये है कि इनकी स्पेशल काउन्सिलिंग कराकर सीट भरने के निर्देश जारी किये है जिसके लिए अल्पसंख्यक संस्थान के प्रबन्धक डा० आजम कादरी ने भारत सरकार NCISM एवं माननीय उच्च न्यायालय का तह दिल से शुक्रिया अदा किया।

17 दिसंबर से होगा हाँकी टूर्नामेंट

गाजीपुर। अंबुज हॉकी समिति द्वारा एक हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 17 दिसंबर को अपराह्न 1 बजे से नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में होगा। यह हॉकी टूर्नामेंट 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होगा।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी होंगी।

रोजगार मेला में 108 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

गाजीपुर।जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-सादात के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रतिभागी कम्पनियॉं L&T CSTI Bangalore, इंडस्ट्रीज, क्वैस कॉर्पोरेशन लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, पी0एन0बी0 मेटलाइफ एवं बालकरू इन्टरनेशनल प्रा0लि0 द्वारा, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, कन्शट्रक्शन वर्कर, ट्रेनी, मैकेनिक, नेप्स ट्रेनी, आपरेटर, सेल्स मैन, डिलिवरी ब्वॉय आदि पदों पर चयन किया गया। इस मेला में लगभग 350 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 108 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला- खण्ड विकास परिसर, बिरनो, गाजीपुर में 17.12.2024 को आयोजित होगा।

श्रीपद कांस्य थेरेपी सेंटर का शिव प्रताप तिवारी ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। आज के दौड़ती भागती जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी रोग से ग्रसित है, जिसके चलते उसकी दिनचर्या अनियमित हो जाती है और उसके द्वारा अपने रोगों पर ध्यान न देने के कारण कभी-कभी गंभीर परिणाम भी भोगने पढ़ते हैं। ऐसे में आयुर्वेद के नियमों का अगर हम पालन करें तो कई बीमारियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ऐसे ही बीमारियों को दूर करने के लिए श्रीपद वेलनेस सेंटर का शुभारंभ सिटी स्टेशन के पास श्रीपद कांस्य थेरेपी सेंटर के नाम से किया गया।

सेंटर का उद्घाटन रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी ने फीता काटकर किया। केंद्र के संचालक अजय कुमार तिवारी ने बताया कि श्रीपद थेरेपी सेंटर में एक्यूप्रेशर पद्धति और मसाज के जरिये इलाज की व्यवस्था है। सेंटर में मसाज के जरिये शरीर के टॉक्सिस को बाहर निकाल कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि सेंटर में शुगर, बीपी, शारीरिक कमजोरी, तनाव, माइग्रेन, जोड़ो, घुटनो और कमर दर्द के साथ साथ डायजेशन सिस्टम में सुधार के लिए भी लाभकारी इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है।

युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में है उद्यमिता एवं रोजगार की अपार संभावनाएं: प्रो. राघवेन्द्र

ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में है उद्यमिता एवं रोजगार की अपार संभावनाएं : प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय


गाजीपुर। रविवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कृषि संकाय द्वारा बी०एस-सी० (कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों के पाठ्यक्रम के अंतर्गत चलाये जा रहे ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (Rural Agricultural Work Experience- RAWE) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोलते हुए पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि रावे कार्यक्रम कृषि शिक्षा को व्यवहारिक और समाजोपयोगी बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह कृषि स्नातकों को भविष्य के कृषि वैज्ञानिक, सलाहकार और नीति-निर्माता बनने में मदद करता है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो कृषि के विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और ग्रामीण जीवन की समझ प्रदान करता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण समुदायों के साथ जुड़ाव कराना और कृषि की जमीनी समस्याओं को समझाना है। इसके अंतर्गत कृषि स्नातक कृषि के विभिन्न पहलुओं, जैसे फसल उत्पादन, पशुपालन, मिट्टी परीक्षण, जल प्रबंधन, और कृषि यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि कृषि में रोजगार की अपार संभावनाएं है और ये संभावनाएं न केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित हैं, बल्कि शहरी युवाओं को भी इस क्षेत्र में उद्यमिता के नए अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने ने कहा कि कृषि स्नातकों द्वारा सही प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि क्षेत्र में सफल करियर बनाया जा सकता है।

प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और कुशल एवं दक्ष युवाओं के बदौलत ही भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एव इसकी रूपरेखा पर बोलते हुए कहा कि छात्रों को कृषि एवं ग्रामीण विकास में वर्तमान और उभरते अवसरों व चुनौतियों से छात्रों को अवगत कराए जाने हेतु भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने कृषि स्नातक पाठ्यक्रम में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) शामिल किया है जिसके अंतर्गत छात्रों को 20 सप्ताह तक प्रशिक्षण लेना होगा, जिसमें एक सप्ताह अपने कॉलेज कैम्पस में प्रशिक्षण लेना होगा, 5 सप्ताह तक कृषि विज्ञान केंद्र में, 3 सप्ताह तक प्लांट हेल्थ क्लिनिक में, 8 सप्ताह तक गाँव में किसानों के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण, 3 सप्ताह तक एग्रो इंडस्ट्री में प्रशिक्षण और एक सप्ताह तक प्रोजेक्ट तैयार करने व प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण लेना होगा। डॉ० के० के० पटेल ने कहा कि कृषि शिक्षा और कौशल का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि आधुनिक कृषि में वैज्ञानिक तकनीकों और प्रबंधन का समावेश हो चुका है। कृषि शिक्षा और कौशल के माध्यम से न केवल पारंपरिक खेती में सुधार किया जा सकता है, बल्कि रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं। इस अवसर पर प्रोफे० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० शिव शंकर सिंह यादव, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० हेमंत सिंह, डॉ० मनोज कुमार मिश्र, प्रोफे० (डॉ०) सत्येंद्र नाथ सिंह, डॉ० पीयूष कांत सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोर्डिनेटर प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने किया।

दो दिवसीय C TET परीक्षा सम्पन्न, कई परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

दो दिवसीय सीटीईटी परीक्षा सकुशल सम्पन्न

गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी) स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। सीटीईटी परीक्षा के सम्बन्ध में पूछे जाने पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सीटीईटी की परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा वर्ष में दो बार प्राथमिक कक्षा एक से पांच तक शिक्षण हेतु प्रथम प्रश्न पत्र और जूनियर हाईस्कूल कक्षा छह से आठवीं तक के शिक्षण हेतु द्वितीय प्रश्न पत्र के रूप छात्र – छात्राओं को पढ़ाने हेतु शिक्षकों की पात्रता परीक्षा कराई जाती है।


प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर 14 दिसंबर शनिवार को सुबह की पाली में सेकंड पेपर की परीक्षा हुई जिसमें 242 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में 220 उपस्थित एवं 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह शनिवार को द्वितीय पाली में प्रथम प्रश्न पत्र में पंजीकृत 540 परीक्षार्थियों में 490 उपस्थित 50 अनुपस्थित रहे। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि दूसरे दिन रविवार को एकल पाली में द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई जिसमें पंजीकृत कुल 242 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 222 उपस्थित एवं 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई द्वारा डॉक्टर नीतू सिंह को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। परीक्षा की शुचिता एवं पार्दर्शिता बनाये रखने के लिए गेट पर प्रवेश के समय ही सम्बन्धित एजेंसी द्वारा परीक्षार्थियों की अधार कार्ड से बायोमैट्रिक मिलान की जा रही थी और और बायोमेट्रिक मिलान के बाद ही परीक्षार्थियों को कमरे में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी। इस तरह पी० जी० कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दो दिवसीय सीटीईटी की परीक्षाएं सकुशल संपन्न हो गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काटकर हुआ शुभारंभ

गाजीपुर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुुभारंभ पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्ला एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश शक्ति सिंह अपर जिला जज प्रथम द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्ला द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश  शक्ति सिंह अपर जिला जज प्रथम द्वारा अपने संबोधन में यह कहा गया कि लोक अदालत वर्षों से लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रुप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारो के मध्य वैमन्यस्ता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रीय भूमिका निभाई जा रही है।आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में एक पेशन शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्ला एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश  शक्ति सिंह अपर जिला जज प्रथम द्वारा फीता काटकर किया गया। उक्त शिविर में वृद्धा पेशन, दिव्यांग पेशन एवं विधवा पेशन में जिन पात्र व्यक्तियों को कोई कठिनाई आ रही है, उसके समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त पेंशन शिविर में जनपद गाजीपुर के दूरस्थ क्षेत्रों से आए हुए व्यक्तियों द्वारा लाभ उठाया गया। राकेश कुमार- सेवेन नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर एवं विजय कुमार-चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सचिव ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगो में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं। उनके द्वारा जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु किए गए प्रयासों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गई। सामान्य अदालत एवं लोक अदालत में अन्तर को विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर संजय हरी शुुक्ला, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,प्रभारी जनपद न्यायाधीश शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, अलख कुमारए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0, स्वप्न आनंद, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 116186 मामले निस्तारण हेतु नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 106152 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किए गए। राजस्व विभाग के मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 32192 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 73960 मामले निस्तारित किए गए।