Category Archives: Ghazipur

18 दिसंबर को कांग्रेस करेगी यूपी विधानसभा का घेराव

भाजपा सरकार के कुशासन से जनता में मचा है त्राहिमाम, 18 दिसंबर को कांग्रेस करेगी यूपी विधानसभा का घेराव

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कुशासन और गलत नीतियों की वजह से आज जनता त्राहिमाम कर रही है, अधिकारी निरंकुश हैं भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर हैं, किसान खेत की बजाय सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, युवाओं के पास न नौकरी है न कोई काम, टैक्स के नाम पर सरकार जनता को लूट रही है, सरकार काम की जगह जुमलेबाजी कर रही है और अपने गुजराती धन्ना सेठों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। यूपी में बिजली विभाग का ठेका गुजराती कंपनियों को, सीवर का ठेका गुजराती कंपनियों को, आज प्रदेश में बिजली की दर इतनी ज्यादा हो चुकी है कि प्रदेश का हर उपभोक्ता परेशान है, काम करने वाले भी परेशान हैं।

प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का वृहद स्तर पर घेराव किया जाना सुनिश्चित है, जिसमें बड़ी संख्या में गाजीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ घेराव के लिए पहुचेंगे जिसका समर्थन कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और कांग्रेस शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के साथ मौजूद कांग्रेस जनों ने भी किया और कहा कि गांव गांव से लोग लखनऊ पहुंच घेराव में शामिल होंगे। इसके बाद इन्हीं मुद्दों पर लंका स्थित कैंप कार्यालय में राघवेंद्र प्रताप सिंह और फसाहत हुसैन बाबू ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा सरकार आम जन के साथ गलत कर रही है, आमजन की बजाय पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली इस सरकार के खिलाफ आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ विधान सभा का बड़े पैमाने पर घेराव होगा। जिसमें गाजीपुर के हर ब्लॉक से और आप पास के सभी जनपदों से लोग घेराव में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा सरकार को उनकी कुनीतियों के चलते आम जन और हर वर्ग परेशान है, सिर्फ भाजपा सरकार के चंद पिछलग्गू पूंजीपति ही सरकार से लाभ ले रहे हैं, इन्हीं सबका विरोध कांग्रेस सड़क से सदन तक कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉक्टर मारकंडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्रा, जनार्दन राय, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह एवं हामिद अली, विद्याधर पांडे, राजीव सिंह, चंद्रिका सिंह, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश पांडे, मोहम्मद राशिद, गुलवास यादव, अखिलेश यादव, करुणा निधि राय, मोहम्मद इस्लाम अब्दुल्ला, अजय कुमार दुबे, डॉ सुमेर कुशवाहा, रतन तिवारी, प्रमिला देवी, बृजेश कुमार, श्याम नारायण, लखन श्रीवास्तव, मुसाफिर बिन्द, अरविंद कुमार मौर्य, ईनर्मल यादव, वीरेंद्र कुमार राय, सीताराम राय, झुन्ना शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शशि भूषण राय, आशुतोष कुमार सिंह, सदानंद गुप्ता, किरण, आलोक यादव, कुंदन खरवार, इरफान, अखिलेश यादव, राजेंद्र प्रसाद बिंद आदि सैकड़ो के संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

15 दिसंबर से लगाया जाएगा एकमुश्त समाधान योजना का मेगा कैंप

एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत विद्युत वितरण खण्ड प्रथम 192 जगहों पर लगाएगा मेगा कैंप

एकमुश्त समाधान योजना का पहला चरण 15 दिसम्बर से 31 दिसंबर एवं दूसरा चरण 1 जनवरी से 14 जनवरी एवं तीसरा चरण 15 जनवरी से 31 जनवरी तक रहेगा।

दस हजार से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ चलेगा सख्त महा चेकिंग अभियान

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अंतर्गत समस्त उपकेंद्रों से निर्गत फीडरो पर कांबिंग टीम लगाकर दस हजार से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ संघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एकमुश्त समाधान में बकायेदारों का पंजीकरण करवाया जाएगा। अधिशाषी अभियंता प्रथम शुभेंदु शाह ने बताया कि डिविजन प्रथम में कुल दस हजार से ऊपर एक लाख तेईस हजार बकायेदार उपभोक्ता हैं। एक लाख से ऊपर के कुल आठ हजार एवं पांच लाख से ऊपर के कुल दो सौ तीन उपभोक्ता है। जिनसे बकाया वसूली के लिए बकायदे फीडर मैनेजरों की उपकेंद्र वाइज ड्यूटी लगाई गई है।  मैनेजरों के ऊपर नोडल के तौर पर संबंधित उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं को लगाया गया है। कुल 192 एकमुश्त समाधान योजना के लिए मेगा कैंप का आयोजन उपकेंद्र वाइज चिन्हित गांवों में किया जाएगा। दिसंबर माह तक जिसमे कुल 12 अवर अभियंता इस मेगा कैंपों में कैंपिंग करके उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करके ओटीएस में उपभोक्ताओं का पंजीयन कराकर बकाया बिल जमा करेंगे। वही 5 सहायक अभियंताओं को अपने अपने सब डिविजन में बैठकर त्रुटि बिल को सही करके ओटीएस में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को पंजीकरण करने का निर्देश दिया गया है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत बकायेदारों के खिलाफ विभाग सख्त है और बकाया वसूली जमा कराने के लिए लगातार विद्युत उपभोक्ताओं के पास पहुंचा जाएगा और एकमुश्त समाधान योजना के बारे में अवगत कराकर अधिक से अधिक बकाया बिल जमा कराया जाएगा। कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो विजिलेंस चेकिंग भी कराई जाएगी। सभी बकायेदार उपभोक्ताओं को आगाह करते हुवे बताया कि इस एकमुश्त समाधान योजना का लाभ आप सभी लोग ले और बकाया बिल का भुगतान समय से करके विद्युत विच्छेदन से बचे।

रैन बसेरा का डीएम ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। हाढ़ कपा देने वाली शर्द हवा और ठण्ड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ठण्ड से बचाव हेतु जनपद मे कुल 18 रैन बसेरा नगर पालिका परिषद द्वारा बनाया गया है जिसमें सदर तहसील में कुल -7 स्थानो में आश्रय गृह स्थल विकास भवन परीनगर, नगर पालिका चुॅगी स्टीमर घाट, जिला अस्पताल गोराबाजार, जिला महिला अस्पताल (कोतवाली के पास ), सिटी रेलवे स्टेशन गाजीपुर, रोडवेज बस स्टैण्ड एवं वार्ड न0ं-6 मॉ रामजानकी पोखरा के पास मैरेज हाल जंगीपुर में सैदपुर में -1 स्थानो में वार्ड नं0-13 गंगा नगर तहसील सैदपुर गेट के पास नगर पंचायत सैदपुर, तहसील जमानियॉ में 03 स्थानो में तहसील परिषर जमानियॉ, उपकार्यालय नगर पालिका परिषद रे0स्टे0 जमानियॉ एवं रा0बा0इ0 के पास तहसील तिराहा जमानियॉ कस्बा पर, तहसील कासिमाबाद में 01 स्थानो में नगर पंचायत बहादुरगंज वार्ड न0-8 चंडिका अस्थान, स्वागत द्वार के पास कासिमाबाद में, तहसील जखनियॉ -02 स्थानो में प्रा0 पाठ0 जखनियॉ का अतिरिक्त कक्ष, रैन बसेरा वार्ड नं0 06 सादात, तहसील सेवाराई में 01 स्थानो में पुराना नगर पंचायत कार्यालय, गुरूद्वारा के पास सेवराई, तथा तहसील मु0बाद-03 स्थानो में कृषि उत्पादन मण्डी समिति युसुफपुर मु0 बाद में रैन बसेरा, तहसील परिषद मु0 बाद एवं नगर पालिका परिसर मु0बाद में रैन बसेरा बनाये गये है। जिससे राहगीरों को ठण्ड के मौसम मे ठहरने के लिए कोई दिकक्त ना हों।


इसी क्रम मे शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्याका अखौरी ने दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन योजनाअन्तर्गत आश्रय गृह गोराबाजार एवं रेलवे स्टेशन परिसर पर बनाये गए रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण कर वहा कि व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरा मे साफ सफाई, कंबल, चारपाई, रजाई, कि उपलब्धता कि जानकारी ली। तथा उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे हुए एक-एक राहगीर की जानकारी ली एवं उनके हाल जाना। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी राहगीर को ठंड से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा यहां अलाव हेतु पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था रखी जाय। उन्होने कहा कि रैन बसेरा में किसी लोकल व्यक्त का ठहराव न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहां कि जिस भी राहगीर की इन्ट्री हो उसकी पहचान पत्र अवश्य देखे एवं रजिस्ट्रर पर अंकन किया जाय। आधार कार्ड के साथ मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित किया जाय। अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका ई0ओ0, तहसीलदार सदर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विषम सेमेस्टर की परीक्षा में पकड़े गए चार नकलची निष्कासित

निविश्वविद्यालय विषम सेमेस्टर की परीक्षा में चार नकलची अनुचित साधन के प्रयोग में हुए निष्कासित

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से पी० जी० कालेज, गाजीपुर परीक्षा केंद्र पर सकुशल करायी जा रहीं हैं। इसकी सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इस बार दो दो घंटे की तीन पाली में हो रही हैं। सुचिता पूर्ण विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल की ओर से अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए चार छात्रों का निष्कासन किया गया है। यह सभी छात्र परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए थे।


प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा पी० जी० कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भी तीनों पालियों में परीक्षा सुचिता पूर्ण संपन्न करायी जा रहीं है। इस दौरान आंतरिक उड़ाका दल के साथ प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने परीक्षा से जुड़े इंतजामों का जायजा भी लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षण कर परीक्षा के बाबत क्लासरूम में किए गए इंतजाम का भी निरीक्षण किया। प्राचार्य पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षा मानक अनुसार आगे भी होती रहेंगी। आंतरिक उड़ाका दल गेट पर ही छात्र-छात्राओं के दाखिल होने के साथ ही उनकी जांच कर रहा है। किसी भी तरीके के अनफेयर मिंस (अनुचित साधन) के प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले छात्र छात्राओं के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

प्राचार्य के निरीक्षण के दौरान प्रोफेसर एस० एन० सिंह, डॉ० रामदुलारे, डॉ.श्रवण कुमार शुक्ला, डॉ० रामदुलारे, डॉ० आबिद अंसारी, डॉ० अविनाश राय, डॉ० शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ० हरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

14 दिसंबर को लोक अदालत में होगा मामलों का निस्तारण

गाजीपुर। यातायात में लंबित ई चालानो के निस्तारण हेतु 14 दिसंबर दिन शनिवार को कचहरी स्थित जनपद न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में लंबित ई चालानो सहित अन्य वादों का निस्तारण किया जाएगा। इस आयोजित लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने लंबित ई चालानों सहित अन्य वादों का निस्तारण कराएं।

चकबंदी कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, दिया निर्देश

ग़ाज़ीपुर। जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे गुरुवार को चकबन्दी कार्यों की गहन समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुआ।  समीक्षा बैठक में आयुष चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी/उप संचालक चकबन्दी व रमजान बख्श, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित थे।


समीक्षा बैठक में वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन कुल 17 ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की गयी। इन 17 ग्रामों में 06 ग्राम बेमुआ, शेरपुर ढोटारी, हटवार मुरारसिंह, भैरोपुर, मखदूमपुर व दशवन्तपुर नव प्रसार के हैं, जो वर्ष 2023 एवं 2024 में चकबन्दी प्रक्रिया में सम्मिलित किये गये है। इन सभी ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गतिमान है। ग्राम रायपुर बाघपुर में धारा-52 का प्रकाशन पूर्ण करते हुए शेष 10 ग्राम बबुरा, सकरा, मौधियां, तरांव (सैदपुर), तरांव (खानपुर), तिलसड़ा, दरवेपुर, बद्धोपुर, बघांव व मुड़ियार, 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत गतिमान है।

10 वर्ष से अधिक पुराने इन ग्रामों की चकबन्दी प्रक्रिया का नियमित अनुश्रवण करते हुए 02 वर्ष में पूर्ण कराने हेतु जिलाधिकारी, द्वारा निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा  उच्च न्यायालय के स्थगन से प्रभावित 03 ग्रामों, तिलसड़ा, दरवेपुर व तरांव (खानपुर) में स्थगन आदेश समाप्त कराने हेतु उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिये गये।  बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर गुणात्मक रूप से समस्याओं का निराकरण करायें तथा इस वित्तीय वर्ष में धारा-7, 8, 9, 10, 20, 23, 24, 27 एवं 52 में लक्षित ग्रामों में निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चकबन्दी कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें।

उप संचालक चकबन्दी/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी/चकबन्दी अधिकारी के न्यायालयों में विचाराधीन वादों का शासन के निर्देशानुसार समयबद्ध ढंग से निस्तारण किये जाने व विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों की पत्रावलियों एवं चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत शामिल ग्रामों के अभिलेखों का रख-रखाव बेहतर ढंग से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।

नहीं रहे संगीत का जादू बिखेरने वाले रेवती प्रसाद श्रीवास्तव

नहीं रहे संगीत का जादू बिखेरने वाले रेवती प्रसाद श्रीवास्तव

गाजीपुर। संगीत का जादू बिखेरने वाले रेवती प्रसाद श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से वेलफेयर क्लब परिवार सहित अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वेलफेयर क्लब के पीरनगर स्थित प्रधान कार्यलाय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मालूम हो कि वेलफेयर क्लब के संस्थापक सुधांशु शिखर के पिता रेवती प्रसाद श्रीवास्तव परिवार के साथ लखनऊ में रहते थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीते बुधवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से वेलफेयर के सदस्यों सहित अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधान कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आपको बता दें कि स्व. श्रीवास्तव का जन्म 27अक्तूबर 1942 को हुआ था। वे सिंचाई विभाग से सेवारत थे। वह संगीत प्रेमी और काशी संगीत घराना से थे। नगरी नाट्य मण्डली में स्टेज प्ले अकेला शहर काफ़ी सराहनीय रहा। लता मंगेशकर तथा मुकेश जी के स्टेज शो में भी हारमोनियम पियानो एकॉर्डियन बजाते थे। उनकी उंगलियों का जादू इस कदर था कि हर कोई उनकी संगीत की धुन पर मगन हो जाता था। उन्होंने जीवन की शुरुवात कमला सर्कस में म्यूजिशियन के रूप में की। उन्हें 1962 में आल इंडिया रेडियो से अवार्ड प्राप्त हुआ था। जनपद गाज़ीपुर में 80 के दशक में आर्केस्ट्रा का शुरुआत ब्लू ब्वायज आर्केस्ट्रा ग्रुप में किया था। 1990 में जिले के सुहासिनी थियेटर में हुए चैताली नाइट के प्रमुख सूत्रधार रहे।
इस अवसर पर क्लब जनपद गवर्नर पवन पांडेय, प्रभारी सचिव रामनाथ कुशवाहा, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, खेल प्रभारी विनोद मिश्रा, अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा0 शरद कुमार वर्मा ने किया।

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शाह फैज स्कूल ने मारी बाजी

गाजीपुर। बुधवार को चौथी ताइक्वांडो कप अंशु सिंह मेमोरियल ऑल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन आर0 एस0 कान्वेंट लेढ़ूपुर, वाराणसी में किया गया। इस प्रतियोगिता में मेजबान टीम के साथ ही ग़ाज़ीपुर से शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, राज पब्लिक स्कूल, संत कबीर पब्लिक स्कूल, वाराणसी के सनबीम स्कूल, लखनऊ टीम, देवरिया तथा बलिया की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।  शाह फैज़ विद्यालय से कुल 5 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 3 के अयान जमाल, कक्षा 6 के मयंक वर्मा व सिद्धार्थ , कक्षा 7 की दिव्यांशी यादव ने स्वर्ण पदक एवं कक्षा 8 की गौरी सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया। आज  प्रार्थना सभा में इन सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने स्वर्ण पदक व कांस्य पदक पहना कर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ , उप प्रधानाचार्य (प्रशासन ) डॉ प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी व सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

सामूहिक विवाह:एक-दूजे के हुए 77 जोड़े

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई मैदान प्रकाशनगर में बुधवार को सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उपस्थित मंचाशीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामूहिक विवाह योजना में  कुल 77 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहिक विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु आम वृक्ष का पौधा उनके हाथो में दिया गया। विवाह कार्यक्रम मे मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया।


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किए जा चुके है। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियो का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बेटियो के हाथ पीले करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है। दहेज लेना और दहेज देना एक दण्डनीय अपराध है। उन्होने कहा कि आज जो भी बेटियां अपने ससुराल विदा हो रही है तो उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हे बहु न बल्कि बेटी बनाकर घर ले जाए।

आज यह  संकल्प लें कि बेटी से बड़ा कोई दहेज नही है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह ‘‘सामूहिक विवाह कार्यक्रम‘‘। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है।
मुख्य विकास अधिकारी  संतोष कुमार वैश्य ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि  आज जनपद के विभिन्न ब्लाको से चयनित 77 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। इसी क्रम से पिछले 05 दिसम्बर को 166 जोड़ो का विवाह कराया गया था। जनपद मे कुल 1575 जोड़ो का लक्ष्य प्राप्त है । शेष लक्ष्य को माह जनवरी 2025 मे सम्पन्न कराया जाएगा। ताकि पात्र परिवारो की बेटियो को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि  इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
परियोजना निदेशक राजेश यादव  ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस यादव ने इस योजना की विस्तृत जानकारी मंच के माध्यम से दी। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राजभर, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

डॉ. अक्षय पाण्डेय को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक बुधवार को संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ के नगर के वंशीबाजार स्थित स्वामी विवेकानन्द काॅलोनी में हुई। बैठक में सुपरिचित नवगीतकार, संस्था के द्वारा अनवरत संचालित साहित्यिक कार्यक्रम ‘चेतना-प्रवाह’ के स्थायी संचालक डॉ.अक्षय पाण्डेय को वाराणसी की चर्चित साहित्यिक संस्था ‘साहित्यिक संघ’ के 33वें वार्षिक अधिवेशन में ‘सेवक साहित्यश्री सम्मान-2024’ से सम्मानित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। रेवतीपुर के निवासी नवगीतकार डॉ.अक्षय पाण्डेय को यह सम्मान साहित्य में राष्ट्रीय स्तर पर नवगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट अवदान के लिए प्रदान किया गया। इसके पूर्व इन्हें सन् 2021 में नवगीत के क्षेत्र में इनके योगदान के लिए ‘पं. रामानुज त्रिपाठी स्मृति नवगीत साहित्य सम्मान’ एवं ‘गोपाल राम गहमरी नवगीतकार सम्मान’ प्रदान किया जा चुका है।

डॉ. अक्षय पाण्डेय की अब तक चार कृतियाॅं प्रकाशित हैं। इसके अतिरिक्त देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं के साथ ही तमाम समवेत संकलनों में रचनाऍं प्रकाशित हैं। वर्तमान में डाॅ.पाण्डेय इण्टर कॉलेज करण्डा में वरिष्ठतम हिन्दी-प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। इनकी इस साहित्यिक उपलब्धि के लिए नगर की प्रतिष्ठित संस्था ‘साहित्य चेतना समाज, गाजीपुर’ के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’, संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी के साथ ही संस्था के सम्मानित प्राधिकारी एवं नगर के प्रबुद्धजनों ने बधाई के साथ ही रचनात्मक क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। बैठक में प्रमुख रूप से प्रभाकर त्रिपाठी, आनन्द प्रकाश अग्रवाल, अमरनाथ तिवारी अमर, संजीव गुप्त, डाॅ.रविनन्दन वर्मा, हीरा राम गुप्त, हर्षित श्रीवास्तव, राजीव मिश्र, शशिकांत राय आदि उपस्थित थे।