Category Archives: Ghazipur

डीएम ने विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न्न मतदेय स्थलो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्राथमिक विद्यालय जमलापुर मे भाग संख्या-282 से 287 तक बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।सभी बूथ लेवल अधिकारी को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसरों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली। मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर निर्वाचक नामावली से संबंधित स्थिति जानी।
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रक्रिया संचालित है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है, किसी कारण वश छूट गया, तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के लिए आवेदन 06 फरवरी, 2026 तक बी0एल0ओ0 को दे सकते है।
फॉर्म-6 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन के उपरांत बीएलओ द्वारा नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा। बताया कि अपमार्जन  हेतु फार्म-7 तथा जिन मतदाताओ के नाम मे संशोधन और स्थल परिवर्तन करना है तो वे फार्म-8 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को देगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों ने पहले से अपना मोबाइल नंबर मतदाता सूची से लिंक कर रखा है, वे वोटर हेल्पलाइन ऐप पर मोबाइल नंबर दर्ज कर परिवार के सभी सदस्यों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में एक साथ देख सकते हैं। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे भी वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर अपना नाम खोज सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सत्यापन के बाद भी नाम सूची में नहीं मिलता है, तो फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरते समय आवेदक को अपना विवरण प्रस्तुत करना होगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं की फोटो खराब है अथवा जो “नो मैपिंग” की श्रेणी में आते हैं, वे अपने संबंधित बूथ पर उपस्थित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सुधार करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा निर्वाचन आयोग के पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नई सुविधा के अंतर्गत नागरिक बीएलओ को कॉल रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं, जिस पर संबंधित बीएलओ स्वयं संपर्क करेंगे। मौके पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्तार अंसारी का चचेरा भाई गिरफ्तार

गाजीपुर। साल 2001 में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के उसरी गांव की चट्टी पर दिन दहाड़े मुख्तार अंसारी गिरोह और बृजेश सिंह के गिरोह में गैंगवार हुआ था और इसी गैंगवार में मनोज राय की हत्या हुई थी और उस हत्या के मामले में साल 2023 में मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय के द्वारा मुख्तार अंसारी सहित करीब 10 से 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और इस मुकदमे में गौस मोईनुद्दीन अंसारी जो मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई और रिश्ते में साढु भाई भी लगते हैं आरोपी थे जो पिछले कई सालों से फरार चल रहे थे और इसी फरारी को लेकर इन पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था और इनाम घोषित किए जाने के बाद उनके खिलाफ NBW का वारंट भी जारी था और इस वारंट के तहत मोहम्मदाबाद पुलिस ने एक दिन पूर्व उन्हें गिरफ्तार किया और फिर उनकी गिरफ्तारी के बाद आज गाजीपुर न्यायालय में पेश किया गया इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया और अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज एमपी एमएलए कोर्ट शक्ति सिंह के न्यायालय में गौस मोइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी को पेश किया गया था जहां पर शैलेंद्र राय के द्वारा दर्ज कराए गए मनोज राय हत्याकांड के मामले में यह फरार चल रहे थे और इस मामले में पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट पर इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जिस पर माननीय न्यायाधीश ने उनके मामले पर सुनवाई करते हुए इन्हें आज जेल भेजा है और अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

उन्होंने बताया कि गौस मोइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी मनोज राय की हत्या में उनके आवास बक्सर जाकर मनोज राय का अपहरण कर मुख्तार अंसारी के साथ लेकर आए थे और फिर उनकी हत्या के मामले में शामिल थे।

बता दे 15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था। उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी, उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराई थी, लेकिन मनोज राय के पिता ने पुत्र की हत्या बताते हुए 2023 में मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की चार्जशीट में मृतक मनोज राय के पिता ने मुख्तार अंसारी के साथ सरफराज मुन्नी, अफरोज उर्फ चुन्नू, जफर उर्फ चंदा के साथ दस लोगों को नामजद किया था।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित

गाज़ीपुर। बंधवा पिरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट बोर्ड परिणामों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव को देशभर के सभी माउंट लिट्रा ज़ी स्कूलों में उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए प्रतिष्ठित “अवार्ड फॉर एक्स्ट्राऑर्डिनरी बोर्ड रिज़ल्ट्स” से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मान भव्य समारोह “लिट्रा वर्स” के अवसर पर फेयरमोंट होटल, मुंबई में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी शिक्षकों, परिणाम-उन्मुख शिक्षण पद्धति तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करती है। निदेशक मोहित श्रीवास्तव के दूरदर्शी नेतृत्व में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल गाज़ीपुर निरंतर उच्च बोर्ड परिणाम, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक शिक्षण संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। यह सम्मान विद्यालय के प्रति अभिभावकों के विश्वास को और सुदृढ़ करता है।

वर्कशॉप में छात्राओं को दी गई Hair Botox की जानकारी

राजकीय महिला पीजी कॉलेज में 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप में छात्राओं को क्लास में Hair Botox की जानकारी दी गई।

गाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वेलनेस वर्कशॉप का सफल आयोजन किया जा रहा है,साधारण कंडीशनर केवल बालों की ऊपरी सतह (Cuticle) पर काम करते हैं, लेकिन बोटॉक्स के अणु (Molecules) इतने सूक्ष्म होते हैं कि वे बालों के Cortex (भीतरी परत) तक पहुँचते हैं। यह बालों के टूटे हुए केराटिन बॉन्ड्स को जोड़ने में मदद करता है। आज की क्लास छात्राओं के लिए Hair industry की दिशा में अपना करियर बनाने की लिए मार्गदर्शन की अहम पहल साबित हो रही है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी बनाना तथा उन्हें रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में आज करियर की व्यापक संभावनाएं हैं और इस प्रकार की वर्कशॉप छात्राओं के कौशल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस 15-दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्या डॉ. अनिता कुमारी जी के तत्वावधान में किया गया है। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. शिखा सिंह द्वारा किया जा रहा है, जबकि Queens Academy की डायरेक्टर आयुष्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं को प्रोफेशनल स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फैज स्कूल की दो बेटियों ने लहराया परचम

खेलो इंडिया नॉर्थ जोन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फैज पब्लिक स्कूल गाज़ीपुर की दो बेटियों ने पंचम लहराया।

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया वूमेन किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन 22 से 25 जनवरी तक जम्मू विश्वविद्यालय  में  किया गया था, जिसमें शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के सात छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें कृतिका सिंह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए-65 किलोग्राम (प्वाइंट फाइट) भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और -65 किलोग्राम(लो किक) भार वर्ग में विशाखा यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में नौ राज्यों से 600 छात्राओं ने भाग लिया था।

राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया  राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 26 मार्च से 29 मार्च तक चेन्नई में निर्धारित किया गया है जिसमें कृतिका सिंह एवं विशाखा यादव भी प्रतिभाग करेंगी। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद ने कोच देवेंद्र प्रजापति ,टीम मैनेजर परवीन सुल्ताना छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

परीक्षा के दौरान पकड़े गए तीन परीक्षार्थी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 के मध्य संपन्न हुई। महाविद्यालय को बी एड परीक्षा हेतु के कुल आठ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 711 विद्यार्थी में से 684 परीक्षार्थी उपपस्थित तथा 25 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी के निर्देशन में महाविद्यालय की मुख्य अनुशासक एवं उड़ाका दल की प्रभारी डॉ सारिका सिंह के नेतृत्व में परीक्षा समिति के सदस्यों ने सघन जांच करते हुए पुनः 3 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसे मिलाकर अब तक कुल 15 परीक्षार्थी बीएड परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए हैं। प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार महाविद्यालयी परीक्षा समिति विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कृत संकल्पित है।

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम:सरिता अग्रवाल

गाजीपुर।माय भारत,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बुद्धा हॉस्टल छावनी लाइन में आयोजित दो दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि  नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने माय भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को खेलों से निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि माय भारत युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवाओं को खेल, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

 जिला खेल अधिकारी अरविंद यादव ने अपना संबोधन देते हुए कहा कि ब्लॉक, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं भविष्य के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नींव होती हैं। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि गाजीपुर जनपद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

बाल कल्याण समिति गाजीपुर की अध्यक्ष सीमा पाठक ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह जीवन में संघर्ष, संयम और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

आयुष्मान भारत के डी सी रजनीश वर्मा ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी रुचि लेना चाहिए।सभी का स्वागत माय भारत के उप निदेशक कपिल देव ने किया तथा प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

समूह गेम कबड्डी में विकास खंड मोहम्मदाबाद विजेता एवं कासिमाबाद उपविजेता रहा ।वालीबाल मे मुहम्मदाबाद विजेता एवं सदर उपविजेता रहा। लंबी कूद में आशुतोष सिंह कासिमाबाद प्रथम एवं शुभम् यादव सादात ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद में शुभम यादव  सादात प्रथम तथा अक्षय राव कासिमाबाद द्वितीय स्थान पर रहे।बैडमिटन में प्रिया सादात विजेता एवं श्रेया बिरनो उप विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में प्रिया यादव सादात प्रथम,श्रेया चौहान बिरनो द्वितीय तथा बराबर अंकों पर अंजलि दीप सदर एवं सीमा कुमारी सदर को तृतीय स्थान मिला।

संचालन अंगद सिंह यादव ने किया। सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन नवागत लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नवीन सिंह ने किया।

इस अवसर पर मेरा युवा भारत के पूर्व एपीएस सुभाष चंद्र प्रसाद,कालीचरण चौहान,पारस यादव ,रामाधार यादव, मनोज यादव, वंशराज कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा स्वाती मौर्य,राजीव कुमार सहित आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, स्वयंसेवक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।  

डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण (बाह्य) किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया गया । इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दिनेश कुमार, ए0 आर 0को-आपरेटिव विपिन कुमार उपस्थित रहे ।

आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

(गाजीपुर)बहरियाबाद। स्थानीय बाजार स्थित पानी टंकी के पास गुरु कृपा केक शाप एवं गिफ्ट कार्नर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग जाने से दुकान के अंदर रखा हुआ लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। इसके अतिरिक्त शगुन लेडिज ब्यूटी पार्लर, गुनगुन सिलाई सेंटर, अंसारी क्लाथ स्टोर स्वदेशी मिष्ठान भंडार, नन्दलाल शू सेन्टर भी आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। एक मिष्ठान भंडार के कर्मचारी के शोर मचाने पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना थाने व फायर ब्रिगेड को दी गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
इस संबंध थानाध्यक्ष बृजेश कुमार तथा पीड़ित विशाल यादव ने बताया कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विशाल यादव बुधवार को लगभग आठ बजे दुकान बंद कर मिर्जापुर स्थित घर चले गये। केक आदि खराब न हो इसलिए फ्रीजर चालू छोड़ रखा था। मध्य रात्रि में संभवतः शार्ट सर्किट से आग लग गई। अलसुबह सामने स्थित सूरज मिष्ठान भंडार का कर्मचारी धीरज मौर्या पहुंचा तो दुकान से धुआं निकलता देख अन्य लोगों को बताया। इस बीच जलनिगम की टंकी चालू कराकर लोग पानी डालना प्रारंभ किए। थानाध्यक्ष व फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी प्रकार आग काबू पाया, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान के अंदर रखा गया तीन फ्रीजर, एसी काउंटर सहित दुकान में रखा सारा समान जलकर कर राख हो गया। थोड़ी देर और होता तो अगल-बगल के प्रतिष्ठान भी आग की चपेट में आ जाते। पड़ोस की दुकानों में धुआं भर गया था। कुछ कपड़े, जूते आदि उनके भी झुलस गए। पानी टंकी बहरियाबाद के आस -पास के अधिकांश दुकानदार रात में अपने दुकान में नहीं सोते हैं बल्कि घर चले जाते हैं। जिस कारण आग लगने की जानकारी देर से हो पाई।

युगों-युगों के बाद यह दुर्लभ मानव शरीर आपको मिला है:संत पंकज महाराज

बहरियाबाद। 83 दिवसीय शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध अध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के 55 वें पड़ाव पर संत पंकज महाराज का काफिला बहरियाबाद के उकरांव पहुंचा। उकरांव में आयोजित सत्संग समारोह में उन्होंने कहा कि युगों-युगों के बाद यह दुर्लभ मानव शरीर आपको मिला है। इन आंखों से जो कुछ भी दिखाई देता है,वह सब माया कि छाया है।मौत के समय यह सब यहीं छूट जाता है।महात्मा समझाते हैं कि मनुष्य शरीर से बढ़कर कोई योनि नहीं है,क्योंकि इसी में परमात्मा को पाने,साधन भजन करके अपने घर जाने का एक मात्रा दरवाजा है। उस दरवाजे का भेद केवल सन्त महात्मा ही जानते हैं। इसे पाने के लिये आवश्यक है कि पहले तुम मानवतावादी बनो। मानव धर्म व मानव कर्म अपनाओ।

मानव धर्म यह है कि इंसान इंसान के काम आये। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें।सत्य, दया,अहिंसा, परोपकार आदि गुणों को अपने जीवन में उतार कर, किसी सन्त महात्मा की खोज करके, उनसे प्रभु प्राप्ति का रास्ता लेकर के प्रभु की आराधना करें और अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लें।आज विश्व के लोग विषय विकारों में शराब, मांस, मदिरा में सुख की खोज कर रहे हैं।ऐसे चरित्र पतन जैसे कार्यों में फंस कर यह जनमानस कैसे सुखी हो सकता है। कैसे प्रभु की दया पा सकता है। सबसे अपील किये कि सभी शाकाहारी हो जाएं और शराब आदि नशीली चीजों से दूर रहें। अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

संत पंकज जी ने आज नवयुवकों में नशें की बढ़ती आदत, चरित्र पतन,मांसाहार की ओर झुकाव पर चिन्ता व्यक्त किया। इसके लिये बच्चों को भी महात्माओं के पास ले आने, उनके बचन सुनाने का आग्रह किया कहा कि ये बच्चे आपके व देश के भविष्य हैं। इनको अच्छे संस्कार दें, राम और कृष्ण बनाओ इससे आपका भी बुढ़ापा अच्छे से व्यतीत होगा और देश का भी कल्याण होगा। पूज्य महाराज जी ने माला लेकर सुमिरन, ध्यान व भजन विस्तार से समझाया। ऊपरी लोकों का वर्णन किया। बताया कि रास्ता सच्चा है, करोगे तो दिखाई भी देगा और सुनाई भी देगा। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा में चलाये जा रहे धर्मांध कार्यों के बारे में भी बताया। इस मौके पर शिवनारायण चौहान,बबलू सोनकर, कैलाश, रामबचन लेखपाल, पंचम यादव, रमाकान्त चौहान आदि लोग मौजूद रहे।