Category Archives: Ghazipur

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कराया भाजपा की सदस्यता ग्रहण

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को संगठन महापर्व 2024 के अंतर्गत चल रहे विशेष सदस्यता अभियान में जनपद के विधानसभा जंगीपुर में बूथ संख्या 18, ग्राम बिजौरा, बूथ संख्या 95 ग्राम – अरखपुर ,सदर विधानसभा के बूथ संख्या 143 ग्राम -बबेड़ी,बुथ संख्या 199 विवेकानंद कॉलोनी बंशी बाजार, मोहम्मदाबाद विधानसभा के बूथ संख्या 14, ग्राम चकताहा तथा जहुराबाद विधानसभा में बूथ संख्या 79 मुहल्ला- बहादुरगंज मे घर-घर पहुंचकर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराते हुए हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदस्यता नवीनीकरण के बाद देश के चार चुनावी राज्यों जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा को छोड़ कर शेष सभी राज्यों मे संगठन सदस्यता का काम तेजी से चल रहा है।जिसके पहले चरण मे बुथ स्तरीय सदस्यता का कार्य किया जा रहा है, जो 25 सितंबर तक चलेगा।

प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।उसके बाद 1 अक्टूबर से सामूहिक सदस्यता का अगला चरण प्रारंभ होगा। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर कैम्प लगाकर संगठन कार्यकर्ता लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देश भर से संगठन ने 11 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश से 3 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी समाज के सभी लोगों को लेकर चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर व्यंग्य बोलते हुए कहा कि कुछ राजनैतिक दल के लोग परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी मे समानता के साथ सबको आगे बढ़ने का समान अवसर प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ विधि सम्मत, कठोर कार्यवाही हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महान जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। हम अपने कार्यों के दम पर आप सबके बीच उपस्थित है।
उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग देश के हर क्षेत्र में सदस्य बन रहे हैं।उत्तर प्रदेश में अब तक 60 लाख तथा देश में अब तक 2 करोड़ लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ चुके हैं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी ने गाजीपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को गति देने तथा आप सबसे संवाद करने के लिए आए हैं। उन्होंने गाजीपुर के सभी धर्म, जाति, वर्ग, महिला, पुरुष ,छात्र, युवा सभी का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय राजनैतिक दल से जुड़ना गौरव का विषय है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का इसके लिए अभिनन्दन किया।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मान किया।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं संबंधित मंडल के अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारीयों एवं कार्यक्रम संयोजको को पार्टी पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बंशी बाजार के बुथ अध्यक्ष के युवा सुपुत्र के आकस्मिक अचानक निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मिले दुःख,संवेदना व्यक्त किया।
वंशी बाजार में वाराणसी -गाजीपुर मार्ग के दोनों पटरियों के दुकानदारों को प्रदेश अध्यक्ष ने मिस्ड कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाया।
कार्यक्रम का समापन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
बबेडी बुथ पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा तथा वंशी बाजार के कार्यक्रम का संचालन रासबिहारी राय ने किया।
विवेकानंद कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी,राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारस नाथ राय,अभिनव सिन्हा,शोभनाथ यादव, सरोज कुशवाहा, सरिता अग्रवाल,राजन सिंह,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सीता सिंह, विनोद खरवार, अखिलेश राय,अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद,संकठा प्रसाद मिश्र,मनोज सिंह, धनेश्वर बिंद,राजदेव यादव, शैलेश राम,अनुप खरवार, अभय प्रताप सिंह, राजेश चौहान, मन्नू राजभर,गोपाल राय, सुधाकर राय,शशि प्रकाश सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार मे नगर पालिका/नगर पंचायतो मे कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्याे की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 15 वां वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, पं दीन दयाल उपध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना, राज्य सेक्टर कार्यक्रम के सीवरेज एवं जल निकासी योजना, नगरीय तालाब/पोखर संरक्षण योजना, पेयजल योजना, निकायो मे एम आर एफ और एम एस डब्ल्यू प्लांट मशीनो की उपलब्धता, एम आर एफ मे विद्युत कलेक्शन, एम आर एफ मे भूमि संबंधित समस्याओ का निवारण, निकायो मे उत्पन्न आर डी एफ का सही तरीके से निस्तारण, कम्पोस्ट पिट की स्थिति, गढढा मुक्त सड़क, कान्हा गौशाला, शहरो मे साफ-सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीम स्वनिधि प्रगति रिपोर्ट, एवं मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलीन बस्ती योजना मे कराये जा रहे निर्माण कार्याे व स्थिति की जानकारी ली।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को समस्त संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालयो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्याे की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया की जिस-जिस वार्डो मे जल भराव की समस्या है उसे कार्य योजना मे सम्मलित करते हुए जल निकासी की समस्या को दूर कराने का निर्देश दिया। सभी एस डी एम अस्थाई/स्थाई गोशालाओ का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ को संज्ञान मे रखेगे तथा यह सुनिश्चित करेगे की वहां पशुओ को दिये जाने वाला चारा, पानी ,दवाए पर्याप्त मात्रा मे है कि नही। निर्देश दिया कि नगरीय व ग्रामीण ईलाको मे कुड़ा निस्तारण का कार्य शत-प्रतिशत हो, शहरो के मुख्य मार्गो पर कुड़ा न दिखे तथा जो भी एम आर एफ सेन्टर बने है वो क्रियाशील हो। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मे जो भी निर्माण अधूरे है उसे माह सितंबर 2024 तक पूर्ण करा लिया जाए, इसमे किसी स्तर की ढिलाई क्षम्य नही होगी। इसके साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की सभीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक मे समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधीशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने दुर्गेश

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने दुर्गेश श्रीवास्तव


गाजीपुर। शहर के कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपदस्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव गुरुवार को काफी गहमा गहमी के बीच सकुशल संपंन हो गया। चुनाव को लेकर सुबह से ही कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि संयुक्त परिषद के अध्यक्ष पद पर चौथी बार दुर्गेश श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गये। मुख्य अतिथि एसपी डा. ईरज रजा और सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने विजेता पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्तव्यों का बोध कराया। जिला पंचायत सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अधिवेशन का शुभारंभ एसपी डा. ईरज रजा और सीडीओ सतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सुरेश रावत और महामंत्री अतुल मिश्रा ने कर्मचारियों की सहमति पर दुर्गेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद पर चुने गये। वहीं मंत्री पद पर ओंकारनाथ पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, सम्प्रेक्षक राकेश पाण्डेय चुने गये। इसके साथ ही संघर्ष समिति चेयरमैन विवेक सिंह, वाइस चेयरमैन रामनगीना यादव के साथ ही जय प्रकाश बिंद को वायस चेयर मैन के पद पद चुना गया। मौजूद मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथिगण ने चुने गए प्रतिनिाधियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह मेरी नहीं कर्मचारियों के सहमति की जीत है। कर्मचारियों ने मुझे चौथी बार अध्यक्ष पद दिया है। कर्मचारियों के हित में जो भी लड़ाई होगी, वह लड़ी जाएगी। उन्होने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से लेकर अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए सड़क अनशन के साथ ही जरूरत पर पड़ने पर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान अरविंद कुमार सिंह, आलोक राय, रोशन लाल, देवेंद्र मौर्य, अजीत विजेता, अखिलेश सिंह, गिरिजा शंकर कुशवाहा, राम अवतार, बबुआ यादव, राकेश कुमार पांडेय, अभय सिंह, मनोज यादव, विनोद कुमार, संजीव कुमार, विवेक गुप्ता, राजेश शर्मा, अमित कुमार ,उमेश दुबे, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

तीन युवकों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। तीन लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरपीएफ इंचार्ज अमित राय ने बताया कि 10/11 सितम्बर की रात्रि में किसी अज्ञात द्वारा गाजीपुर सिटी और गाजीपुर घाट स्टेशन के मध्य रोड सड़क ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के ऊपर लगभग 03 मीटर तक गिट्टिया कुछ कुछ दूरी पर रख दिया गया था। जब रात में प्रयागराज बलिया पैसेंजर ट्रेन वहा से गुजरी तो ड्राइवर को गिट्टियां रखे जाने का अहसास हुआ। इसी दौरान अज्ञातो द्वारा वही पर ट्रेन के इंजन पर पत्थर भी मारा गया। चालक द्वारा घाट स्टेशन पर मेमो दिया गया। जिसके आधार पर स्टेशन मास्टर पवन कुमार द्वारा आरपीएफ थाना गाजीपुर सिटी में घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दिया गया।संबंधित अज्ञात आरोपियों की धर पकड़ व गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की तीन लड़के प्रतिदिन रात के 9:00 बजे के आसपास घटनास्थल के पास आकर बैठते हैं। वह नशा करते हैं। आज भी अगर छुपकर इंतजार किया जाए तो वह जरूर आएंगे। मुखबिर सूचना पर घटनास्थल के दोनों तरफ झाड़ियां में छिपकर निगरानी करने लगे। लगभग आधे घंटे पश्चात देखा गया कि रेलवे ओवर ब्रिज से पगडंडी के रास्ते तीन लड़के उतर कर घटनास्थल के पास ही रेलवे लाइन के किनारे आकर बैठे। टीम के लोग तीनों को पकड़ने हेतु दौड़ पड़े, आहट पाकर वे भागने का प्रयास किये लेकिन रेलवे लाइन के उस पार रेलवे ओवर ब्रिज के पिलर के पास ही तीनों को घेर कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि हम लोग कुछ दिनों से प्रतिदिन रात के 9:00 बजे के आसपास आकर यहीं पर नशा करते हैं। कल की घटना को तीनों ने गांजा के नशे में होने के कारण व मजा लेने के लिए करना स्वीकार किया। तीनों दानिश अंसारी, सोनू कुमार और आकाश को गिरफ्तार किया गया और रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष पेश किया गया। जहा से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विद्युत कर्मियों को दिया गया सुरक्षा किट

विद्युत संविदा कर्मियों को बांटा गया सुरक्षा कीट

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया डिवीजन के सब डिविजन दिलदारनगर के सभी 8 उपकेंद्रों के संविदा कर्मियों को शेफ्टी किट मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम के प्रबंधक निदेशक गजेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा शुक्रवार को वितरण किया गया। दिलदारनगर के उपखंड अधिकारी कमलेश प्रजापति द्वारा संविदा कर्मियों को हिदायत दी गई की बिना हेलमेट, ग्लैपस और सेफ्टी बेल्ट एवम जैकेट के बिना कोई भी पोल पर चढ़कर संविदा कर्मी कार्य करते हुवे पकड़ा गया तो सीधे ऐसे लापरवाह लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी, क्योंकि इन सब औजारों को कार्य करते समय उपयोग करना अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है, ताकि किसी भी संविदा कर्मी के साथ कोई अनहोनी ना हो। वही कंपनी के निदेशक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी संविदा कर्मियों से सावधानी पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। वही ड्यूटी के दौरान शराब ना पीने की सलाह देते हुए अंतिम चेतावनी दिया गया की अगर जिसकी भी शिकायत शराब पीकर ड्यूटी करने की मिली तो सीधे ऐसे कर्मियों को कार्य से मुक्त किया जाएगा। सभी निगम हित में अच्छे से कार्य करे। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को तत्काल अपनी ड्यूटी के दौरान सही करे, एवम आपस में एकता बनाकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के आदेशों का पालन करे ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से आम जन मानस को दिया जा सके। कहा कि बाकी जगहों पर भी जल्द से जल्द सभी संविदा कर्मियों को भी सेफ्टी किट ( सुरक्षा उपकरण ) दिया जाएगा।

दीपक कुमार को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

दीपक कुमार को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन रक्षक के पद पर जनपद से दीपक कुमार सहित कुल 21 युवाओं चयन हुआ। ग्राम तराव निवासी दीपक कुमार पुत्र रामनिवास को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्त प्रमाण पत्र मिला। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा अरुण कुमार सक्सेना, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के0 पी0 मालिक, डीएफओ अवध आदि उपस्थित रहे। दीपक कुमार ने कहा कि मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं। लंबे समय से कठिन परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त हुई है, मैं पूरे लगन, मेहनत एवं ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र मिलने के बाद दीपक के परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

सदस्यता अभियान को गति देने आ रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

सदस्यता अभियान को गति देने आ रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कल शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद में आएंगे। जहां जनपद के विभिन्न विधान सभाओं के कई बूथों पर रहकर सदस्यता अभियान को गति देंगे। इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के माध्यम से देते हुए जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कल शुक्रवार पूर्वाह्न में लखनऊ से चलकर 11 बजे, जंगीपुर विधानसभा में मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम -बिजौरा के बुथ संख्या 18 पर 12-00 बजे, बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम -अरखपुर के बुथ संख्या 95, गाजीपुर सदर विधानसभा में कोतवाली थाना क्षेत्र में 1-40 बजे ग्राम -बबेड़ी के बुथ संख्या 143 पर, 2-25 बजे, विवेकानंद कालोनी, वंशी बाजार बुथ संख्या 199 पर, 3-20 बजे, मुहम्मदाबाद विधानसभा के नोनहरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम- चकताहा के बुथ संख्या 14 पर तथा 4-20 बजे, कासिमाबाद ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक तथा सामुहिक सदस्यता मे भाग लेकर, 5-20 बजे कासिमाबाद थाना क्षेत्र में बहादुरगंज के बुथ संख्या 79 पर विशेष सदस्यता अभियान में भाग लेकर सदस्यता को गति प्रदान करेंगे। तत्पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

शिक्षकों एवं प्रबंधको की समस्याएं दूर करना प्राथमिकता:प्रो.वन्दना सिंह

शिक्षकों एवं प्रबंधको की समस्याएं दूर करना प्राथमिकता:प्रो.वन्दना सिंह

गाजीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश शिक्षकों ने कुलपति को नए सत्र एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अंग वस्त्र, सम्मान-पत्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर करतल ध्वनि से सम्मानित किया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुणवत्तायुत शिक्षा देने का हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों के शिक्षकों और प्रबंधकों की समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर किया जा है। शिक्षकों एवं प्रबंधको के सहयोग से विश्वविद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों एवं विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है।

इस अवसर पर कार्य परिषद के सदस्य डा. जगदीश सिंह दीक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय दिनों- दिन प्रगति कर रहा है। आगे भी बहुत सारे नई गतिविधियां विद्यार्थियों के हित में प्रारंभ होगी ऐसी पूरी उम्मीद है।
इस अवसर पर कार्य परिषद के सदस्य एवं प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय,डा. बब्बन राम,डा. रणंजय सिंह एवं सहकारी पीजी कॉलेज की डा. पुष्पा सिंह एवं प्रोफेसर मुक्त राजे, कुलसचिव महेन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ० विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने चलाया सदस्यता अभियान

गाजीपुर। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चला रही है।यूपी में बीजेपी ने तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी 11 सितंबर से बीजेपी सदस्यता अभियान का महाजनसंपर्क अभियान शुरू की है। जिसके तहत गुरुवार को राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने ग्रामसभा महाराजगंज सदस्यता अभियान चलाया।
महाराजगंज के बिंदपुरवा में बूथ संख्या 139 पर 150 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। अब तक कुल 2142 लोगों को सदस्यता दिला चुकी हैं।


राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम लोग बहुत भाग्यशाली है की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है,आम जन भाजपा से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुँच पाते है ऐसे में हम ख़ुद उनके पास पहुँच कर भाजपा से जोड़ रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रतिदिन हम लोग कर रहे है, साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाए जा रहे है भाजपा पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है।
भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। हमने धारा 370, 35 ए और तीन तलाक जैसे विषयों पर काम किया है और ऐसे ही ऐतिहासिक कार्य हमारी पार्टी करती रहेगी।

जन्म मृत्यु के बीच का कर्म ही धरती पर हमारी सार्थकता सिद्ध करता है: महामंडलेश्वर

जन्म मृत्यु के बीच का कर्म ही धरती पर हमारी सार्थकता सिद्ध करता है: महामंडलेश्वर


जखनिया (गाजीपुर)। ब्रह्माण्ड में अगर दिन है तो रात है, प्रकाश है तो अंधेरा है। ठीक उसी प्रकार जन्म है तो मृत्यु भी है। इस धरती पर अगर किसी का जन्म हुआ है तो उसकी मृत्यु भी सुनिश्चित है। जीवन मरण के बीच के दौर में उसके द्वारा किए गए कार्य ही उसकी सार्थकता या निरर्थक सिद्ध करते हैं। ऐसे में हमें अपने जीवन में हमेशा सद्कर्म करने चाहिए जिससे हमारे जीवन की सार्थकता बनी रहे। उपरोक्त बातें सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज ने सिद्धपीठ पर आयोजित अपने आविर्भाव दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कहा।
बुधवार को राधाअष्टमी तिथि पर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति का जन्मदिवस मनाया गया। जिसमें देश के कोने कोने से सिद्धपीठ से जुड़े से श्रद्धालु अपने गुरु जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेने उपस्थित रहे। शिष्य को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि वर्ष के 365 दिन मैं लोगों को आशीर्वाद देता हूं। लेकिन यह एक दिन ऐसा होता जिस दिन मुझे आशीर्वाद की आवश्यकता है। ऐसे में मैं अपने सभी से श्रद्धालुओं से निवेदन करता हूं कि मुझे ऐसा आशीर्वाद प्रदान करें मैं जीवन पर्यंत धर्म, सनातन, लोकहित, सद्भाव व परमार्थ के कार्य करता रहूं। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस समीम अहमद में कहाकि सिद्धपीठ की माटी चंदन के समान है।

जीवन की कोई भी समस्या बुढ़िया माई के दर्शन मात्र से निदान की ओर चला जाता है। सच्चे श्रद्धा से सर झुकाने वाला कभी निराश नहीं होता है। अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहाकि सनातन संस्कृति की थाती सहेजे हुए यह पीठ श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का केंद्र बना है। जिसकी ख्याति देश के कोने कोने में फैली है। इस सिद्धपीठ पर एकता, समानता, अखंडता का संदेश दिया जाता है। जो मानव कल्याण में निहित है। वक्ताओ के क्रम में डीआईजी वाराणसी डॉ ओमप्रकाश सिंह, भारत की प्रथम विमानन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर वी एन सिंह, पुलिस अधीक्षक डा ईरज, पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा विभाग अध्यक्ष डॉ जेपी सिंह, डॉ संतोष यादव, डॉ अखण्ड राय, विश्वनाथ मंदिर ट्रस्टी पंडित प्रसाद दीक्षित, डॉ रत्नाकर त्रिपाठी, डॉ मंगला सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी शामिल रहे।
इस अवसर को प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रमेश सिंह पप्पू, रजनीश राय, झारखंड राय, डॉ ऋतु गर्ग, डॉ संजय गर्ग, विजय शंकर राय, वरुण सिंह, विपिन सिंह, दीक्षा दुबे, अंजना यादव, वंदना यादव, शिवानंद झुन्ना शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सानंद सिंह ने किया।

*पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज का मना जन्मदिन*


गाजीपुर। सिद्धपीठ पर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज का आविर्भाव दिवस मनाया जा रहा था। इस अवसर पर तमाम गणमान्य सिद्धपीठ पर पहुंचे थे। जहां डीआईजी वाराणसी डॉ ओमप्रकाश सिंह व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज भी पहुंचे। जहां पता चला कि आज ही गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक का भी जन्मदिवस था। तत्काल उसी मंच पर महामंडलेश्वर जी के निर्देश पर वैदिक विद्वानों द्वारा मंत्र चारण कर पुलिस अधीक्षक डॉ ई राज का जन्मदिवस मनाया गया।

*हथियाराम मठ पर होगा आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप*


गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजन कराया जाएगा। सिद्धपीठ पीठाधीश्वर के आविर्भाव दिवस पर पहुंचे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहा कि समूचा क्षेत्र कुश्ती व पहलवानी के लिए प्रख्यात रहा। गाजीपुर के पहलवान मंगला राय सहित पहलवानों की बड़ी जमात रही है। लेकिन अजीब विडंबना रही कि बीच में यहां की कुश्ती हरियाणा पंजाब की ओर चला गया। आज पुनः इस क्षेत्र में कुश्ती व पहलवानों के दिन वापस लाने के तैयारी शुरू हो गई है। फेडरेशन द्वारा सारी तैयारी पूर्ण कर शीघ्र ही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता के तिथि की घोषणा की जाएगी।